सोमवार, 12 फ़रवरी 2024

दो मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए

दो मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए

संदीप मिश्र 
अयोध्या। यूपी कैबिनेट व सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के अयोध्या में रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद सोमवार को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए।
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अयोध्या में अपने परिजनों संग रामलला के दर्शन किए।
राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या नित नए आयाम गढ़ रही है। हर रोज लाखों की संख्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके साथ सत्ता पक्ष व विपक्ष के 330 विधायक मौजूद थे। यह पहला मौका था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।
रविवार को अयोध्या जाने वालों में भाजपा के 296, अपना दल एस के 13, रालोद के पांच, बसपा व कांग्रेस का एक-एक विधायक, निषाद पार्टी के छह और सुभासपा के पांच विधायक शामिल रहे। विधायकों के साथ उनके परिवार के 100 सदस्य भी साथ पहुंचे थे।

डीएम ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

डीएम ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा

निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजना-जिला ड्रग वेयर हाउस तथा राजकीय महाविद्यालय सिराथू  के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए माह फरवरी तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मिनी ग्रामीण स्टेडियम तिलगोडी का अवशेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना महेवाघाट व थाना कड़ाधाम में आवासीय भवनों का निर्माण  तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे त्वरित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाए धनाभाव के कारण रुकी हुई है, उन परियोजनाओं के लिए शासन को पत्र प्रेषित कर धनराशि की मांग कर लिया जाय। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री हरबंश सिंह को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
गणेश साहू

नियमों को ताक पर रखकर टेंडर कराएं गए

नियमों को ताक पर रखकर टेंडर कराएं गए

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। पीडीए की नैनी में स्थित यमुना विहार आवासीय योजना के विद्युतीकरण के लिए टेंडर नियमों को ताक पर रखकर कराए गए हैं। तीन बार में हुई निविदा दो बार बिना कारण बताए निरस्त की गई। बार-बार निविदा कराने के बावजूद अंत में सिर्फ दो कंपनियां ही इस टेंडर में हिस्सा ले सकीं। इसमें भी एक की विड खोली ही नहीं गई। इसकी जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने विद्युतीकरण के लिए कराई गई इस टेंडर प्रक्रिया में अनियिमितता की रिपोर्ट दी है।
इस मामले में तत्कालीन मुख्य अभियंता मनोज मिश्रा (अब मथुरा विकास प्राधिकरण में तैनात) पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं। नैनी की यमुना विहार आवासीय योजना में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्युतीकरण के लिए 16 मार्च 2021 को निविदा आमंत्रित की गई थी। तब इसमें चार कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें मेसर्स आरके इंटर प्राइजेज, मेसर्स एस रोवर प्रालि, मेसर्स गंगा इलेक्ट्रिकल और मेसर्स प्रभावती इलेक्ट्रिकल वर्क्स ने प्रतिभाग किया। इसमें दो कंपनियां अर्ह पाई गईं। जबकि, दो कंपनियों की अर्हता पूर्ण नहीं मानी गई। ऐसे में कम से कम तीन निविदा न होने की दशा में टेंडर निरस्त कर नए सिरे से दोबारा निविदा कराई गई।
इसमें गंगा इलेक्ट्रिकल और मेसर्स प्रभावती इलेक्ट्रिकल वर्क्स ने हिस्सा लिया। इस बार भी गंगा इलेक्ट्रिकल को ही अर्ह माना गया। इस बार भी तीन निविदा न आने की वजह से स्वच्छ प्रतिस्पर्धा के लिए तीसरी बार टेंडर कराया गया। इस बार भीहिंदुओ  इन्हीं दो फर्मों ने निविदा डाली।
इसमें भी गंगा इलेक्ट्रिकल को अनुमन्य करार देते हुए प्रभावती इलेक्ट्रिकल वर्क्स कों िक्विड एसेट्स न होने के कारण रेस से बाहर कर दिया गया। अरुण मिश्रा की ओर से लोकायुक्त से की गई शिकायत में कहा गया था कि एक ही फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए पीडीए के तत्कालीन मुख्य अभियंता मनोज मिश्र की ओर से ऐसा कराया गया।
कई वर्ष से वहां एक ही फर्म को अलग-अलग निविदाओं के जरिए कार्य आवंटित किए जाने पर उंगली उठाई गई। लोकायुक्त के निर्देश पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त निदेशक कोषागार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग और अपर आयुक्त प्रशासन की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। इस जांच कमेटी की रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी पर कराई गई निविदा में दो फर्में अर्ह पाई गईं, लेकिन एक ही वित्तीय निविदा नहीं खोली गई। जबकि, दोनों फर्मों की वित्तीय निविदा खोली जानी चाहिए थी। तीन निविदा प्राप्त होने की दशा में ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के नियम का भी अनुपालन नहीं किया गया। ऐसे में इस टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता परिलक्षित होती है।

सीएम योगी ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया

सीएम योगी ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुकतीर्थ बांगर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले वर्ष का 99 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में क्रियाशील 119 चीनी मिल में से 105 चीनी मिलें 10 दिन से कम समय में गन्ना किसानों का भुगतान कर रही हैं। बाकी बची मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों की मेहनत का पैसा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कई महीनों तक चला था, उसे कोई नहीं भूल सकता है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। 2017 में हमने आपसे सुरक्षा का वादा किया था। आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरनगर की पहचान उसके ऑर्गेनिक गुड़ के कारण हो रही है। यहां का गुड़ प्रदेश ही नहीं वरन देश दुनिया में अपनी मिठास घोल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बड़ी वजह अन्नदाता किसान हैं। हमारे एजेंडे में किसान सबसे पहले हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें सरकारी नौकरियों में डाका डालती थी। अपने भाई, भतीजों और परिवार के लोगों को सरकारी नौकरियों में भरते थे। प्रदेश का नौजवान ठगा रह जाता था। आज प्रदेश में लगभग 60000 हजार नागरिक पुलिस आरक्षियों की बिना भेदभाव के भर्ती हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ग्राम परिक्रमा यात्रा 9 संकल्पों को लेकर चल रही है। ये संकल्प जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खेती, मिलेट्स, ग्रामीण खेल, स्वास्थ्य और आर्थिक रुप से वंचित किसानों की मदद है। यात्रा के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी 9 संकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री संजीव कुमार बलियान, उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

जयंत ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया

जयंत ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आखिरकार सोमवार को एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। अब चौधरी जयंत के एनडीए में जाने से वेस्ट यूपी में चुनावी समीकरण भी पूरी तरह बदल जाएंगे। हालांकि, जयंत का एनडीए में शामिल होना कई दिनों से तय माना रहा था लेकिन, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार था।
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के एनडीए में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण भी अब बदल जाएंगे। अब आगामी लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक भी भाजपा की तरफ आता दिखाई देगा। अब इसके दो बड़े कारण हो गए हैं। पहले भाजपा सरकार ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी और अब रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने भी एनडीए में शामिल होने का एलान आधिकारिक तौर पर कर दिया है।
केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न’ देने का एलान किया था। साथ ही वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर इसका एलान किया था। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है।
चौधरी जयंत सिंह ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने नौ फरवरी को कहा था कि सीटों के बंटवारे की बात नहीं, आज धन्यवाद देने का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं परिस्थिति को देखकर बात करता हूं। जयंत ने कहा था कि पिता जी अजित सिंह का अधूरा सपना पूरा हुआ है। कहा कि ये भावुक और यादगार पल है। यह फैसला पीढ़ियों तक याद रहेगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कोई पोस्ट डिलीट नहीं करूंगा। कहा कि लोकतंत्र में शिकायत और आंदोलन होते हैं। जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की मूल भावना को समझते हैं। एनडीए में जाने की बात पर कहा था कि आज किस मुंह से इन्हें इनकार करूं।

अमेरिका की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे जनरल

अमेरिका की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे जनरल 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मंंगलवार से अमेरिका की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। जनरल पांडे की यात्रा भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाती है और इसका लक्ष्य रक्षा सहयोग तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को और मजबूत बनाना है।
यात्रा के दौरान सेना प्रमुख अमेरिका के चीफ ऑफ स्टाफ ऑफ आर्मी जनरल रैंडी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ सैन्य प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय चर्चा और बातचीत में भाग लेंगे। उन्हें अमेरिकी सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया जायेगा और वह आर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में अज्ञात सैनिकों के सम्‍मान में बने एक स्‍मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ पेंटागन का दौरा करेंगे।
यह बातचीत दोनों देशों के बीच वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति सम्मान एवं आपसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस यात्रा में ‘भारतीय सेना में बदलाव’ , ‘वैश्विक खतरे की धारणा’ , ‘2030 एवं 2040 के अनुरूप सेना में बदलाव’,“मानव संसाधन संबंधी चुनौतियां’, ‘भविष्य की सेना के विकास और आधुनिकीकरण’, तथा ‘सह-उत्पादन एवं सह-विकास पहल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
इन चर्चाओं का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच जानकारियां, विचार और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करना है। इसके अलावा यात्रा के दौरान फोर्ट बेल्वोइर में ‘आर्मी जियोस्पेशियल सेंटर’, फोर्ट मैकनेयर में ‘नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी’ का दौरा और मुख्यालय 1 कोर के प्रमुखों के साथ बातचीत करना शामिल है।
वह सैन्य नवाचार और रणनीति में सबसे आगे रहने वाली इकाइयों के साथ भी जुड़ेंगे, जिनमें स्ट्राइकर यूनिट, पहली मल्टी-डोमेन टास्क फोर्स, सिएटल में पहला विशेष सेना समूह और सैन फ्रांसिस्को में रक्षा नवाचार इकाई शामिल हैं। उनकी कैलिफ़ोर्निया नेशनल गार्ड के दौरे की भी योजना है, जो यात्रा की व्यापक प्रकृति को रेखांकित करता है, जिसका उद्देश्य अधिक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण, सह-विकास और सह-उत्पादन गतिविधियों के लिए अवसरों को तलाशना है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-115, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, फरवरी 13, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...