रविवार, 11 फ़रवरी 2024

मासूम के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म

मासूम के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म 

शैलेंद्र श्रीवास्तव 
गोंडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसी के स्कूल के दो लड़कों ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर में दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान पांच साल की एक लड़की के साथ उसके दो सहपाठियों ने रेप किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद 8 और 10 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया है। यह घटना किशोरी धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के मोंटेसरी स्कूल की है।
शुक्रवार को लंच ब्रेक के दौरान उसके स्कूल के दो लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि लड़की को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद रेप करने की बात स्वीकार की है।

16 फरवरी से कई दल धरने में सम्मिलित होंगे

16 फरवरी से कई दल धरने में सम्मिलित होंगे

दीपक राणा
गौतमबुद्ध नगर। जुलूस के लिए सभी किसान, संगठन हुए एकजुट-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान सभा के रात दिन के धरने का आज 13 वां दिन रहा। धरने की अध्यक्षता बाबा रंगीलाल ने की, धरने का संचालन कोषाध्यक्ष अजय पाल भाटी ने किया। 
किसान परिषद जय जवान जय किसान संगठन, किसान यूनियन अजगर, किसान एकता, किसान यूनियन पथिक, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, जनवादी महिला समिति सीटू, समाजवादी पार्टी एवं अन्य किसान मजदूर संगठनों ने 16 फरवरी के जुलूस में शामिल होने का ऐलान किया है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन अपने परिणामों की तरफ है 8 फरवरी को किसान सभा एवं अन्य संगठनों के साथ पुलिस कमिश्नर से हुई बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने 11 तारीख तक का वक्त मांगा था और आश्वासन दिया था कि 11 तारीख के बाद उच्च स्तरीय बातचीत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा इसलिए कमिश्नर के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए किसान सभा ने 16 तारीख के जुलूस की घोषणा की है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि पूरा जिला एक जूट है यमुना प्राधिकरण के किसान भी एकजुट हो रहे हैं लड़ाई आर पार की है अंतिम चरण में है जीत कर ही दम लेंगे। आज के धरना प्रदर्शन में 12 फरवरी को ऐचछर में किसानों द्वारा बुलाई जा रही महापंचायत में अच्छी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। आज धरना प्रदर्शन में प्रताप भाटी, फिरेराम भाटी, इंद्र भाटी, अजब सिंह नेताजी निशांत रावल मोहित नागर राजपाल भाटी अजब सिंह नागर रन सिंह मास्टर जी मदनलाल भाटी रीना देवी तिलक देवी मुकुल यादव सुरेश यादव गबरी यादव सुधीर रावल भोजराज रावल शांति देवी गीता देवी अमित भाटी डॉ ओमप्रकाश विजय यादव मोहन मुखिया धर्मेंद्र एडवोकेट गुरप्रीत एडवोकेट भगत सिंह तुगलपुर अजब सिंह नेताजी सलारपुर सुनील भाटी, निरंकार प्रधान, नितिन चौहान एवं सैकड़ो महिला पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया।

व्यापारी को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी

व्यापारी को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी

कविता गर्ग 
पुणे। मुंबई के बाद इस बार सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे एक बार फिर गोलीबारी हुई है। यह घटना पुणे के औंध इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार पुणे में वित्तीय विवाद के चलते यह गोलीबारी हुई है। गोली चलाने वाले आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार शाम पुणे शहर में एक होटल के बाहर एक विवाद को लेकर एक आभूषण दुकान के मालिक पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया, इससे पहले कि उसने एक ऑटोरिक्शा में खुद को गोली मार ली। दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आत्महत्या करने वाले कारोबारी की पहचान अनिल धमाले (उम्र 52, निवासी बालेवाड़ी) के रूप में हुई है। घायल दुकान मालिक की पहचान आकाश गजानन जाधव (उम्र 39, निवासी बानेर) के रूप में हुई है। बता दें कि दो दिन पहले ही उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को मौरिस भाई ने गोली मार कर खुद जान दे दी थी। उसके पहले बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ को दिनदहाड़े गोली मार दी थी।

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ, समर्थन मिला

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ, समर्थन मिला 

दुष्यंत टीकम 
रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ करने से पहले महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए उसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा  दोपहर में खुली जिप्सी में सवार होकर शहर में भ्रमण किया। केवड़ा बड़ी  चौक में सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ बच्चों को अपने पास बुलाकर बैठाया और बातचीत की।
राहुल गांधी का हर चौक चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया जैसे-जैसे राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ती गई लोग अपने आसपास के घरों के छत से राहुल गांधी को देख रहे थे । या फिर यूं कहे की शहर में राहुल गांधी को देखने और सुनने के लिए दूर दराज के गांव से भी कांग्रेसी कार्यकर्ता और लोग काफी काफी संख्या में आए थे।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया देश प्रधान मंत्री आर्मी में अग्निवीर बना रहे हैं और अगर जंग के दौरान अग्निविर शहीद हो जाता है तो उसे शहादत का दर्जा नहीं मिलेगा। पहले सेना में भर्ती होने के बाद जीवन पर आर्मी उसका और उसके परिवार की रक्षा करता था अब सिर्फ चार साल के लिए है वह भी बिना किसी सुरक्षा के। राहुल गांधी ने सभा में जातिगत जनगणना को लेकर भी नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार पर तीखा प्रहार किया लोगों से पूछा कि क्या आप नहीं जानना चाहते कि किस वर्ग की देश में कितनी भागीदारी है उसे उसका हक मिल रहा है या नहीं, इस पर मोदी जी कहते है। देश में कोई जाति नहीं है यहां सिर्फ अमीरी और गरीबी ही जाति है।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं आप लोगों से मिल रहे है। सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज देश में हर तरफ नफरत और हिंसा का माहौल है। लोगों को आपस में लड़वाया जा रहा है नफरत फैलाया जा रहा है। संबोधन के बाद ढिमरापुर होते हुए जिले के खरसिया विधानसभा होते हुए शक्ति जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टकार्ड अभियान संचालित

पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टकार्ड अभियान संचालित 

दुष्यंत टीकम 
रायगढ़। जिला ग्रंथालय के सामने पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन किया गया। इस अभियान पर 180 पोस्टकार्ड प्राप्त किए गए जिसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित करने की बात कही गई। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के  जयप्रकाश अग्रवाल, गणेश मिश्रा ,के आई टी के अजय पटेल एवं बैंकर्स क्लब रिटायर की सत्यव्रत पंडा और  प्रमोद सराफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसी क्रम में दोपहर12:00 बजे के एम टी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के द्वारा पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कछवाहा ने विस्तृत व्याख्यान दिया अपने व्याख्यान में वे ग्लोबल वार्मिंग सहित आने वाले समय में जो पांच बड़ी समस्या है उसमें एक बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण की है इसे भी रेखांकित किया। तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ के तरुण कांति घोष ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है? और कैसे व्यक्ति निजी स्तर पर प्लास्टिक का उपयोग न कर वाहनों का संयुक्त उपयोग , या कम उपयोग करके पर्यावरण का संरक्षण कर सकता है इस पर प्रकाश डाला । प्रताप सिंह खोडियार ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की संरक्षण हेतु वृक्षों का लगाना ,लगाए गए वृक्षों को जतन करना और वृक्ष रहित भूमि को किस तरह हरा भरा किया जा सकता है उसके सरलतम उपाय से अवगत कराया तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर के निर्मल सिंह ने एक कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण विषय को बड़े रोचक ढंग से वर्णित किया । तत्पश्चात समाजसेवी नवनीत जगतरामका ने अपने व्याख्यान में विस्तार से इस विषय पर चर्चा की और कहा कि उद्योगों द्वारा कितने बड़े पैमाने पर रायगढ़ जिले के पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है इस पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर ने कुछ जगह रहने लायक बनाया है कुछ रहने लायक नहीं जो रहने लायक जगह नहीं है उसे पर रायगढ़ का नाम भी शामिल है । तत्पश्चात प्रगतिशील लेखक संघ और बैंकर्स क्लब के साथी श्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि जब मनुष्य आदिम अवस्था में था तब प्रदूषण समस्या नहीं थी जैसे जैसे मनुष्य विकास करता गया वैसे वैसे प्रकृति के संतुलन के विपरित कार्य कर प्रदूषण को एक बड़ी समस्या बना दिया । कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण कर्मी समाजसेवी राजेश त्रिपाठी ने विस्तृत रूप से प्रदूषण के निवारण हेतु सरकार और अन्य एजेंसी की क्या जिम्मेदारी हो सकती है इस पर प्रकाश डाला तथा कालेज के प्राचार्य एवं स्टाफ की इस उपयोगी आयोजन हेतु प्रशंसा की। के एम टी कॉलेज के प्राध्यापक श्री बारीक ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित कर राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अन्य माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु महाविद्यालय के योगदान को रेखांकित किया तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला की प्रशंसा की। तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के राजकुमार शर्मा ने कालेज स्टाफ एवं अथितियों का आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के प्रमोद सराफ ने किया। यह भी तय किया गया की महाविद्यालय के छात्राओं के मध्य के पेंटिंग प्रतियोगित पर्यावरण विषय को लेकर आयोजित किया जाय पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 24 तय की गई। तथा इन पेंटिंग का उपयोग जनजागरण हेतु करने की बात कही गई। कार्यशाला में बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के देवतोष विश्वास ,एसआर घोष, प्रणेश बडगैया और सत्यव्रत पंडा भी मौजूद रहे।

कैराना लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुगम बनीं

कैराना लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुगम बनीं 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। लाेकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा ने कैराना लोकसभा में लोकसभा सहप्रभारी के रूप में मेरठ के स्नातक क्षेत्र से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और लोकसभा सहसंयोजक के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। कैराना लोकसभा सीट पर जाट, सैनी, पंडित, और कश्यप जाति का तालमेल बनाकर समीकरण बनाया है।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने लाेकसभा चुनाव 2024 की तैयारियाें के मद्देनजर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से पिछले माह 22 जनवरी को लोकसभा प्रभारी के रूप में मेरठ के डॉक्टर मनोज सिवाच और संयोजक के रूप में शामली जिले के प्रमोद सैनी अटटा को नियुक्त किया था।
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से कैराना लोकसभा के सहप्रभारी के रूप में मेरठ के स्नातक सीट से भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और कैराना लोकसभा के सहसंयोजक के रूप में शामली के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रामजीलाल कश्यप को नियुक्त किया गया है। भाजपा कैराना लोकसभा सीट पर प्रभारी के रूप में डॉक्टर मनोज सिवाच जाट को संयोजक के रूप में प्रमोद सैनी अट्टा, लोकसभा सहप्रभारी के रूप में धर्मेद्र भारद्वाज पंडित और लोकसभा प्रभारी सह संयोजक के रूप में रामजीलाल कश्यप कश्यप जाति का समीकरण बनाकर कैराना को साधा है।
हालांकि, कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा काबिज है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह को भारत रत्न से नवाजकर जाटाें को लुभाने काम किया गया।

बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी

बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी

आदिल अंसारी 
बिजनौर। एक ओर जहां भाजपा-रालोद के गठबंधन का उदय हो रहा है, वहीं बिजनौर सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वालों के अरमान अस्त होते नजर आ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल से लेकर सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी समेत कई नेता टिकट मांग रहे थे। अब यह सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय ही माना जा रहा है। ऐसे में जहां भाजपा के दावेदार परेशान हैं। उधर, लोकसभा की कम सीट मिलने से रालोद के दावेदारों में भी बेचैनी है।
पिछले एक सप्ताह से जिले में राजनीतिक परिदृश्य बदल सा गया है। सबसे ज्यादा असर बिजनौर सीट पर नजर आ रहा है। जब से भाजपा-रालोद गठबंधन के पक्के होने की बात हो रह है, तभी से दावेदार परेशान हैं। जनवरी के अंत तक जहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल चांदपुर और बिजनौर लोकसभा में जमकर जनसभाएं कर रहे थे। वोटर के बीच जा रहे थे। सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी भी कई बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी गांवों का दौरान करने में जुटे हुए थे। इनके अलावा दावेदारों की सूची में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, कविता चौधरी, रामेंद्र सिंह का नाम भी चर्चाएं भी चल रही थी।
अब जब से बिजनौर सीट नए गठबंधन के साथ रालोद के खाते में जाने की बात हुई तो यह सभी दावेदार परेशान होते दिख रहे हैं। इनमें से कई टिकट की दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं तो कुछ पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर दूसरी लोकसभा में अपने टिकट की उम्मीद तलाशने में जुट चुके हैं। भाजपा-रालोद का गठबंधन और बिजनौर सीट पर रालोद के खाते में जाने की चर्चाओं से यहां के दावेदार भी परेशान हैं। अब रालोद बिजनौर सीट पर किस पर भरोसा जताती है, यह तो जल्द साफ हो जाएगा, लेकिन पिछले तीन दिन से बसपा से सांसद मलूक नागर द्वारा रालोद के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने की चर्चा तेज है।
इसके अलावा बिजनौर के राजनीतिक खेमे में रालोद से विधायक मदन भैया का नाम भी चर्चाओं है। ऐसे में बिजनौर से टिकट का दावा कर रहे डॉ. नीरज चौधरी भी शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इनके अलावा विधायक चंदन चौहान, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह चौधरी के नाम भी दावेदारों की सूची में है। रालोद के सपा का हाथ छोड़ने की बात पक्की हुई तो सपा से टिकट मांग रही पूर्व विधायक रुचिवीरा का नाम अब सबसे आगे चलने लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि सपा के टिकट पर बिजनौर लोकसभा से अब पूर्व विधायक रुचिवीरा ही चुनाव लड़ सकती हैं। इनके अलावा बिजनौर से सपा से डॉ. रमेश तोमर का नाम भी दावेदारों की सूची में है।
बिजनौर लोकसभा सीट का गठन 2009 में हुआ था। पहली ही बार में रालोद से संजय चौहान जो गुर्जर बिरादरी से रहे हैं, जीत गए थे। इसके बाद जाट बिरादरी से 2014 में भाजपा से भारतेंद्र सिंह इस सीट से सांसद बने। 2019 के चुनाव में भले ही पार्टी बदल गई हो, लेकिन गुर्जर बिरादरी से बसपा के सिंबल से चुनाव लड़े मलूक नागर ने जीत दर्ज की।

हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है 'विटामिन के'

हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है 'विटामिन के' सरस्वती उपाध्याय  विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है और सभी प्रकार क...