गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

आहतः नागरिक कब तक दुख सहेगें ?

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लोनी के विकास की बहुत बढी विडम्बना है कि जब सत्ता पक्ष की सरकार केन्द्र से लेकर विधानसभा और नगर क्षेत्र तक है। जब भी लोनी के नागरिक गलियो मे खंडंजा नालिया, सीवर और जल भराव जैसी दुर्गम स्थितियों के लिए सिर्फ आश्वासन पाते है या उनका कार्य होता ही नही है, अगर होता भी है तो सिर्फ सरकारी फाईलों मे होता नजर आता है, या सिर्फ सत्ता पक्ष की जो चापलूसी करते है उनको खुश करने के लिए यहां के नेतागण अधिकारियो और ठेकेदारो के साथ मिलकर उनका थोडा-मोटा विकास कार्य करा देते है। आज भी लोनी मे आप जब घूमने या बाजार से घर का कोई सामान लेने निकलेगे तो आप सिर्फ धूल मिट्टी से होने वाली संक्रमित बिमारी के शिकार होते चले जाएगे, यह देखकर बहुत गुस्सा भी आता है और दुख भी कि आखिर हम सभी बहार से आए लोग लोनी को बसाने आए है और लोनी को अपना घर बनाने की कोशिश मे लगे हुए है। परन्तु लोनी मे पिछले 35 साल से जो भी विधायक या चेयरमेन आए है। वो सदैव सरकारी फंड का रोना रोते है या आश्वासन देकर अपनी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से बचना चाह रहे है, यही उम्मीद यहां के लोगो को बसपा सरकार मे रही और यही उम्मीद सपा सरकार मे रही परन्तु अब जब भाजपा की सरकार है तो उसमे विकास कार्य बहुत कम नजर आता है। सिर्फ सरकारी फंड नही है या आश्वासन की बोछार शुरू हो जाती है। इसमें कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू भी आती है। बस, मेरा तो सवाल यही है कि आम जनता को उग्र या इमोशनली करके वोट कब तक पाया जा सकता है। जनता अपनी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा होना देखना चाहती है। परन्तु यहां तो सत्ता पक्ष के लोगो मे आपसी महत्वाकांक्षा और वैर भाव के कारण कार्यकर्ताओं और नेतागणों मे आपसी समन्वय की बहुत ही कमी है। जिसके कारण लोनी का विकास रूक सी गया है जिस पर विचार करना बहुत जरूरी है कि देश की राजधानी नई दिल्ली के सबसे नजदीक होने पर भी यहां विकास के कार्य क्यो नही हो पा रहे है और आम जनता आज भी बिजली के तेज रीडिंग के बिलो से बहुत पीडित है और गलियो नालियो और सीवर जैसी बुनियादी आवश्यकता से कोसो दूर है। मुझे मालूम नही आखिर लोनी का नाम बदलकर परशुराम नगर किस उद्देश्य से किया जा रहा है जब लोनी मे विकास ही थका हुआ नजर आता है तो उसमे भगवान परशुराम के नाम को क्यो घसीटा जा रहा है। अब यह तो यहां के माननीय सत्ता पक्ष और विपक्ष के समझदार नेतागणों को सोचना है कि वह विकास की वर्षा यहां करेगे या नही।


कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, संदीप गुप्ता
              


वायुसेना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

वायुसेना दिवस पर राष्ट्रपति… पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, लिखी ये बात।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के लिए एक बहुत ही अहम दिन हैं। वायुसेना आज अपना गौरवशाली 88 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘वायुसेना दिवस पर, हम गर्व से हमारे वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायु सेना के परिवारों का सम्मान करते हैं। राष्ट्र हमारे आकाश को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने में भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल करने के साथ आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को और भी अधिक सामरिक बल में तब्दील करेगी।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर वायुसेना को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, में लिखा कि एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना दिवस पर ट्वीट कर कहा, ‘वायुसेना दिवस-2020 के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। अस्सी सालों के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज एक घातक और दुर्जेय बल है। राष्ट्र को नीली जर्सी वाले अपने पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है और भारतीय वायुसेना की प्रगति को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता है। हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’             


मामले को लेकर योगी सरकार का एक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार  को लेकर यूपी सरकार  एक्शन में आ गयी है । मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ परिमंडल निलंबित कर दिए गए हैं।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अब निर्माण योजनाओं में होने वाली कमीशनखोरी और भ्रष्टचार पर अंकुश लगाने की तैयारी है। 

आपको बता दें सीएम ने टेंडर कार्यों में अनियमितता के आरोपों में एमएम हुसैन तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ परिमंडल (संप्रति कानपुर परिमंडल) को निलंबित करने का आदेश दिया है। हुसैन पर आरोप था कि जनपद लखनऊ और हरदोई में करीब आधा दर्जन निर्माण कार्यों के लिए निविदा आवंटन में अनियमितता की गई है।               

कोरोनाः पीएम मोदी शुरू करेंगे 'जन आंदोलन'

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी शुरू करेंगे 'जन आंदोलन'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर से शुरू होने वाले त्योहारी मौसम, सर्दियों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना के खिलाफ बचाव को लेकर आज से एक ‘जन आंदोलन’ की शुरूआत करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। गौरतलब है कि अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक के बीच में दशहरा, दिवाली, नवरात्र, दुर्गापूजा, छठ पूजा, क्रिसमस आदि त्योहार आने वाले हैं। इसके अलावा सर्दियों का मौसम भी शुरू होने जा रहे हैं, ऐसे में आज के कार्यक्रम का फोकस इस दौरान कोरोना से बचने पर होगा।                 


सत्ता के 20 साल, कही मोदी ने 'मन की बात'

सत्‍ता में लगातार 20 साल बने रहने पर पीएम मोदी ने कही ‘मन की बात’


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक लगातार 20वें साल चुनी हुई सरकार का नेतृत्व करने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की। 7 अक्टूबर के दिन ही वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने। तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं। इस खास अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि के लिए जहां प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद खुद मोदी ने भी ट्विटर पर अपने अनुभव को साझा किया।
जनता-जनार्दन ईश्वर का रूूपः उन्होंने कहा कि बचपन से मेरे मन में एक बात संस्कारित हुई कि जनता-जनार्दन ईश्वर का रूप होती है और लोकतंत्र में ईश्वर की तरह ही शक्तिमान होती है। इतने लंबे कालखंड तक देशवासियों ने मुझे जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें निभाने के लिए मैंने पूरी तरह से प्रामाणिक और समर्पित प्रयास किए हैं। आज जिस प्रकार देश के कोने-कोने से आप सबने आशीर्वाद और प्रेम बरसाए हैं, उसका आभार प्रकट करने के लिए आज मेरे शब्दों की शक्ति कम पड़ रही है। देश सेवा, गरीबों के कल्याण और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हम सबका जो संकल्प है, उसे आपका आशीर्वाद, आपका प्रेम और मजबूत करेगा।
यह कोई दावा नहीं कर सकता कि मुझमें कोई कमी नहीं 
उन्‍होंने कहा कि कोई व्यक्ति कभी यह दावा नहीं कर सकता कि मुझमें कोई कमी नहीं है। इतने महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे पदों पर एक लंबा कालखंड बिताया है। एक मनुष्य होने के नाते मुझसे भी गलतियां हो सकती हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी इन सीमाओं और मर्यादाओं के बावजूद आप सबका प्रेम उत्तरोत्तर बढ़ रहा है। मैं अपने-आपको, आपके आशीर्वाद के योग्य, आपके प्रेम के योग्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। देशवासियों को एक बार फिर से विश्वास दिलाता हूं कि देशहित और गरीबों का कल्याण, यही मेरे लिए सर्वोपरि है और हमेशा सर्वोपरि रहेगा।             


वेस्ट यूपी में योगी का अपराध पर शिकंजा

सम्राट सिंह राठौड़

बागपत। उत्तर प्रदेश के कुख्यात और मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के आरोपी सुनील राठी पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सुनील राठी के टीकरी कस्बे में स्थित तीन मकान कुर्क कर दिया और एक गाड़ी को सीज किया है। जिलाधिकारी बागपत के निर्देश पर रविवार  यानि आज  टीकरी कस्बे में कुख्यात सुनील राठी के आवास अवैध सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गई।

टीकरी कस्बे की पूर्व चेयरमैन राजबाला के बेटे कुख्यात सुनील राठी पर गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर रविवार को सीओ बड़ौत आलोक सिंह व सीओ बागपत ओमपाल सिंह के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस टीकरी पहुची,जहां पर सुनील राठी के मकान की कुर्की की। परिवार के लोगो ने विरोध किया,लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक नही चली।                

कृतिः मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा...

मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा...
अलग-अलग रंग में,
अलग-अलग ढंग में,
अलग-अलग संघ में,
अलग-अलग रूप में,
शीतल छांव में और धधकती धूप में,
जैसे कोई लता किसी तरु से, लिपटकर रहती है। ऐसे ही तुम से लिपटा रहूंगा।
मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा...
चंदन पर जैसे लिपटा रहता है भुजंग। 
ना कोई कान-केश, ना हाथ-पैर और ना कोई विशेष रंग। 
इसी तरह सदा मैं तुम्हारे रंग में रंगा रहूंगा..... 
मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा।


वायरस के खिलाफ खड़ा होने का समय आ गया है।


दूरी सबसे पहले, बहुत जरूरी।
मास्क का व्यापार भी है जरूरी।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु  'निर्भयपुत्र'


पठान के निधन पर आयोजित की 'शोकसभा'

कांग्रेस नेता नसीब पठान के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर
अतुल त्यागी


हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित पी. एस.गार्डन में पूर्व एमएलसी और पूर्व विधान परिषद के सदस्य नसीब पठान के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने नसीब पठान के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता नसीब पठान के निधन से कांग्रेस पार्टी को एक अपूर्णीय क्षति पहुंची हैं उनके निधन से कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी कमी कोंग्रेस पार्टी में कभी पूरी नहीं की जा सकती। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि नसीब पठान जी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनके आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त हुई। नसीब पठान जी की छवि एक दमदार नेता के रूप में हमेशा जानी जाती रही हैं। भले ही नसीब पठान जी आज दुनिया मे न रहे हों, लेकिन आज भी नसीब पठान साहब के विचार लोगों के दिलो में जिंदा हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन औऱ पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि नसीब पठान जी काँग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही और व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा से काम किया हैं। इसके साथ ही कई कांग्रेस नेताओं ने नसीब पठान जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्मरण किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव अंकित शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोर्डिनेटर मोहम्मद खालिद खान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कोंग्रेस के शहर अध्यक्ष आतिफ असलम,महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा, नगर पालिका के पूर्व डिप्टी चेयरमैन किशन बाटला, रिजवान सभासद, युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप,शहर सचिव गौरव गर्ग,जस्सा सिंहहरीश कुमार एडवोकेट,रतनलाल पारचा,भरत लाल शर्मा,राकेश बेदी,अभिनव शर्मा,मोहम्मद हम्माद, हर्षित,अमित कश्यप आदि आदि लोग उपस्थित रहे।               


सफल अभ्यर्थियों को संस्था ने प्रमाण पत्र दिए

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। कटाई प्रशिक्षण केद्र सफल अभियर्थीओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। डाबर इंडिया लिमिटेड की सहयोगी संस्था संदेश के सुशील कुमार प्रबंधक संदेश के कुशल नेत्तत्व मे संचालित "संदेश नारी शक्ति केंद्र द्वारा कटाई-सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन ग्राम डाहाना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश संस्था के परियोजना समन्यवक मंजू जोशी व प्रधान प्रतिनिधि जगपाल सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान  प्रशिक्षण  प्राप्त कर चुकी 25 युवतियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सुशील ने संदेश नारी शक्ति केन्द्र का मुख्य उद्देश्स पर प्रकाश डालते हुए हमारी स्वयं सेवी संस्था महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा व्यावसायिक कुशलता के बेहतर उपयोग करना है। ताकि प्रशिक्षित महिलायें आत्म निर्भर बनें। कार्यक्रम के सफल बनाने मेपरियोजना समन्यवक मंजू जौशी,मुख्य प्रशिक्षक जसवन्त सिंह,ग्राम प्रधान पति जगपाल सिंह ग्रामवासियों आदि का सराहनीय योगदान रहा। वैशिवक मदमारी कोरोना के निधारित माप दंडो का पालन समूर्ण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।                      


राजस्थानः अस्पताल में 'नो मास्क, नो एंट्री'

राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में नो मास्क नो एंट्री सवाई मानसिंह चिकित्सालय।


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान का अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा अगर मास्क नही होगा तो उनका प्रवेश अस्पताल में नही हो सकेगा। इसके संबध में निर्देश जारी किए गए है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिल सकेगा। अक्टूबर से चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए मास्क लगाना ही सबसे सहज उपाय है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिक जागरूकता लाने के लिए अस्पताल परिसर में पोस्टर होर्डिग भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए निशुल्क मास्क भी ।             


हाथरसः एचसी में याचिका, कैद से मिले मुक्ति

हाथरस: पीड़िता के परिवार की हाई कोर्ट में याचिका कैद से मिले मुक्ति


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन ने उन्हें उनके घर में अवैध रूप से कैद कर रखा है। कोर्ट से जिला प्रशासन को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि परिवार के सदस्यों को अवैध कैद से मुक्त किया जाए और उन्हें अपने घर से बाहर निकलने और लोगों से मिलने की अनुमति दी जाए।               


उप-चुनाव में पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार

मध्य प्रदेश उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार


भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी ताल ठोकने का मन बना लिया है। उम्मीदवारों के चयन के लिए सपा ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया है और दावेदारों से आवेदन भी व्हाट्सऐप पर आमंत्रित किए हैं।               


तनावः एसएसबी जवान से की बदसलूकी

यूपी में नेपाल बॉर्डर पर तनाव, एसएसबी जवान से बदसलूकी


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुंदर नगर गांव के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 49वीं बटालियन के जवानों और नेपाली नागरिकों के बीच संघर्ष होने की खबर है। जिसके कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया है।               


अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे 'आरती'

अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे सरयू आरती


लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई कवायदें शुरू करने की तैयारियां होने लगी हैं। इसी कड़ी में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरयू नदी में क्रूज बोट से आरती दिखाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस योजना को रामायण क्रूज टूर नाम दिया जाएगा। इस बारे में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कंसल्टेंट कंपनी मेसर्स नोर्डिक क्रूज लाइन्स की ओर से सरयू नदी पर रामायण क्रूज टूर योजना का प्रस्तुतिकरण देखा है।                 


संक्रमण बढ़ा तो 16 सेकंड में होगा मृत बच्चा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि कोरोना महामारी से प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके गर्भ के लिए ख़तरा पहले से बढ़ गया है। संगठन ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि कोरोना महामारी बढ़ी तो हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा और हर साल 20 लाख से भी ज्यादा ‘स्टिलबर्थ’ के केस सामने आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर मामले विकासशील देशों से जुड़े होंगे। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह खुलासा किया कि प्रत्येक वर्ष करीब 20 लाख शिशु मृत पैदा (स्टिलबर्थ) होते हैं और ये मामले ज्यादातर विकासशील देशों से जुड़े हैं। गर्भाधान के 28 हफ्ते या उसके बाद मृत शिशु के पैदा होने अथवा प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो जाने को ‘स्टिलबर्थ’ कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले वर्ष उप-सहारा अफ्रीका अथवा दक्षिण एशिया में चार जन्म में से तीन ‘स्टिलबर्थ’ थे।             


वायुसेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार

वायु सेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार: वायु सेना प्रमुख


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने आज देश को आश्वस्त किया कि वायु सेना देश की हवाई सीमाओं की दिन-रात रक्षा करने के लिए तत्पर तथा किसी भी स्थिति से मजबूती से निपटने के लिए तैयार है। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने वायु सेना के 88वें स्थापना दिवस पर वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मौजूदा तथा भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने आपको एक ऐसे बल के रूप में बदलना है जो हर तरह की चुनौती से पार पा सके।                 


हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के ननौता क्षेत्र में अनंतमऊ नहर के पास गुरुवार सुबह गांव कल्लरपुर के जंगल में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था। जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्स के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।               


जनपद में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या की

अमेठी में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या


अमेठी। यूपी के  अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आए एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक (गौरीगंज) संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धर्म सिंह का पुरवा के रहने वाले श्रीकृष्ण (65) पिछली चार अक्टूबर को महिमापुर गांव स्थित अपनी भांजी साधना देवी के घर आये थे। बुधवार देर रात उनकी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि मृतक की भांजी साधना देवी ने गौरीगंज थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके मामा श्रीकृष्ण के कोई संतान नही थी और उनका अपने भाई हरि श्रीवास्तव और भतीजे राम जी से सम्पत्ति के बटवारे का विवाद था। इन्हीं दोनों ने उनकी हत्या की है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।                   


केसर का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

केसर कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती है


शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए केसर का सेवन करते हैं।
केसर के फायदे कई हैं। केसर क्रोकस सैटाइवस नामक फूल से निकालने के बाद मिलता है। केसर अपने आप में गुणों की खान है, लेकिन अगर केसर और दूध का एक साथ सेवन किया जाए तो यह कमाल की ड्रिंक आपके सास्थ्य को शानदार फायदे दे सकती है। दूध में केसर डालने से इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। केसर वाले दूध के फायदे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं। दूध के साथ केसर का सेवन करना किसी जादुई ड्रिंक से कम नहीं है।                  


अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर मौत

दुकान में सो रहे अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर दर्दनाक मौत।


संदीप गुप्ता


नई दिल्ली। नगर के फूलमती मंदिर के निकट बतासा मंडी में जूते चप्पल की दुकान में रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग। समस्त सामान सहित दुकानदार राधेमोहन पुत्र रामप्रकाश दीक्षित उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गोविंद नगर जो कि दुकान में ही सोते थे कि जलकर मौत। नगर के महावीर किराना स्टोर के संचालक संजय दीक्षित का चचेरा भाई मृतक है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र, सांसद मा0 रामशंकर कठेरिया, मा0 कृषिराज्य। मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अनूप गुप्ता उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रामपाल यादव सपा प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश ओझा सहित अन्य लोगों ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को दी सांत्वना।                


सिर में तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

आलू व्यापारी नें सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


मैनपुरी। गुरुवार तड़के कर्ज में डूबे आलू व्यापारी नें सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। पुलिस को मौके से तमंचा बरामद हुआ है। गोली चलने की आबाज पर जब परिजन उसके कमरें में पंहुचे वह लहुलुहान पड़ा था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसापुर निवासी 35 वर्षीय अमित सिंह उर्फ बब्बर पुत्र उमेश सिंह नबीगंज मैनपुरी में आलू का कारोबार करते थे। उसे लोहिया अस्पताल लेकर परिजन आ गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अमित के पिता उमेश सिंह नें बताया कि पुत्रबधू नीतू अपनी ननद स्वेता के पास शहर कोतवाली के लिंजीगंज अस्पताल बीतेलगभग एक सप्ताह से गयी थी। स्वेता लिंजीगंज में एएनएम है। घर पर अमित के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह, अमित की माँ मधु आदि परिजन थे।अमित कई दिन बाद बाहर से घर आया और अपने कमरे में जाकर सुबह तड़कें लेट गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची।
घर पर अमित के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह, अमित की माँ मधु आदि परिजन थे।
कुछ देर बाद उसने खुद को तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आबाज पर जब परिजन उसके कमरें में पंहुचे वह लहुलुहान पड़ा था। उसे लोहिया अस्पताल लेकर परिजन आ गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे कोहराम मच गया। मृतक के पिता उमेश सिंह नें बताया कि बेटे पर आलू किसानों और कोल्ड मालिकों कालगभग 16 लाख रूपये कर्ज हो गया था। जिसका वह आये दिन तगादा करते थे जिससे अमित परेशान रहता था।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची। पुलिस को मौके पर एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।               


धोनी ने पकड़ा कमाल का कैच, दर्शक हैरान

आईपीएल 2020 का रोमांचः धोनी ने पकड़ा कमाल का कैच, दर्शक हुए हैरान।


नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ( सी एस के) टीम अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ( के के  आर) के खिलाफ जरूर हार गई, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन दोहराया 39 साल के धोनी के दमखम में कोई कमी नहीं आई है। वह आज भी उसी चुस्ती के साथ विकेटकीपर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते देखे जा सकते हैं। अबु धाबी मे मौजूदा आईपीएल के 21वें मैच में उन्होंने कुल 4 कैच लपके उनमें से एक कैच तो ऐसा था। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। उन्होंने अंतिम समय तक हवा में उड़ती गेंद का पीछा किया और जोरदार डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका।                   


अयोध्याः ट्रैक्टर पलटा 1 की मौत, 1 घायल

अयोध्या: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल।


रुदौली(अयोध्या)। पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे चौकी के जरैला गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को  मोहनलाल पुरवा निवासी पवन उर्फ नन्हे व पूर्व प्रधान सुरेश कुमार वर्मा खेत की जुताई करने जा रहे थे। जरैला गांव के समीप अचानक छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव कांस्टेबल आकाश कुमार कांस्टेबल सुशील पाल ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी मवई ले गए। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। वहीं घायल सुरेश कुका इलाज चल रहा है।
हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
               


पंडाल में लगी आग, 14 बच्चे झूलसे 3 गंभीर

बलरामपुर में बड़ा हादसाः पंडाल में लगी भीषण आग 14 बच्चे झुलसे, तीन की हालत गंभीर


बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए ये 12 से 15 साल की उम्र के हैं। घटना हरैया थाना क्षेत्र के मजगामा गांव की है। गांव के पास राम वर्मा के यहां पर ही संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्दे पर राहुल सोना लो सिनेमा देखने के लिए लोग एकत्रित हुए थे। इस प्रोजेक्टर के लिए हाई टेंशन लाइन से कटिया लगाकर बिजली आपूर्ति ली गई थी। सुबह करीब 4 बजे बजे बिजली के तार आपस में लड़ने से चिंगारी उठी और करंट पूरे पंडाल में फैल गया। जिससे सिनेमा देख रहे हैं। 14 लोग घायल हो गए।                 


7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना

उत्तरप्रदेशः सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर 3 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना कल जारी की जायेगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे तथा 19 अक्टूबर को उनकी जांंच होगी। तीन नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवम्बर को परिणाम घोषित किये जायेंगे।
अमरोहा की नौगाव सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी तथा शेष छह सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास थीं। नामांकन पत्र कोविड 19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही दाखिल किये जायेंगे। प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने अपने किसी एक समर्थक के साथ पीठासीन अधिकारी के कक्ष में जा सकेगे। निर्वाचन कार्यालय परिसर में केवल दो वाहन ले जाने की अनुमति होगी।             


योजनाः सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका

प्रधानमंत्री आवास योजनाः सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत सरकार लोगों को काफी सस्ते दामों में घर उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते घर खरीद सकते हैं। बता दें कि सरकार ने 31 मार्च 2022 तक 2.47 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग घर लेने का सपना पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी  ने 25 जून 2015 को इस योजना की शुरुआत की थी। सरकार होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी देती है। 31 मार्च 2022 तक 2.47 करोड़ घर का लक्ष्यः बता दें कि सरकार ने 31 मार्च 2022 तक 2.47 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है। 6 अक्टूबर तक 1.68 करोड़ घरों को मंजूरी दी गई है। यह दूसरे चरण के तहत पूरे किए जाएंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस बारे में समीक्षा की गई है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ते मकान मिलते हैं। इसमें तीन श्रेणी होती है। आर्थिक रूप से कमजोर निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग।
आर्थिक रूप ( ईडब्ल्यूएस) से कमजोर— 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार होने चाहिए
निम्न वर्ग ( एलाइजी ) 3 लाख से 6 लाख रूपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार तक की वार्षिक आय वाले परिवार ई डब्ल्यू एसऔर एल आई जी वालों को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी का फायदा 31 मार्च 2022 तक मिलता रहेगा।
आवेदन के लिए क्या चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए पहचान पत्र के रूप में पैन  कार्ड का होना जरूरी है। एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो आई कार्ड आदि चाहिए। इनकम प्रूफ में पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट इनकम टैक्स रिटर्न (आरटीआर) की रसीद और पिछले 2 महीने की सैलरी स्लिप देनी होगी।
कैस कर सकते है।आवेदनाः आवास के तहत आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए  के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर ( सीएससी) के माध्यम से उपलब्ध फॉर्म भरकर स्कीम के लिए ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है।               


चुनाव को लेकर अभी से कसे कमरः यादव

शिवपाल यादव ने साफ की पार्टी को लेकर ये बात।


लखनऊ। प्रसपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक शिवपाल यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से जुटने और प्रसपा के प्रभावी नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होने  साफ किया कि उनकी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होगा। उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और किसी के सम्मान के साथ समझौता नहीं होगा। आपको बता दें बुधवार को हुई इस बैठक में राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर भी तीखे हमले किए गए और 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के आह्वान किया गया और कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, व्यवसायी, मध्यवर्ग और युवाओं को सिर्फ छला है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और इलाज उपलब्ध करा पाने में पूर्णतया नाकामयाब रही है। बेटियों को सुरक्षा और न्याय न दे पाने की वजह से जनता में सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है।               


सेफ सीटी परियोजना के सेंटर की स्थापना

1090 में होगी डेटा एनालिटिक्स सेंटर की स्थापना।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए ‘सेफ सिटी परियोजना’ के अन्तर्गत ‘महिला पॉवर लाइन 1090’ में ‘डाटा एनालिटिक्स सेंटर’ की स्थापना की जा रही है। शासन द्वारा इस परियोजना को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां बताया कि इस ‘डाटा एनालिटिक्स’ सेंटर में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की शिकायतों का डेटा एकत्र कर उसके विश्लेषण एवं मिलान की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ऐसे अपराधों, विशेष रूप से छेड़खानी के ‘हॉटस्पॉट’ का चिह्नीकरण कर तथा मासिक समीक्षा के आधार पर जनपद पुलिस एवं ‘एण्टी रोमियो स्क्वाड’ को और अधिक सक्रिय किया जा सकेगा।
अवस्थी ने बताया कि ‘सेफ सिटी परियोजना’ के अन्तर्गत 1090 की साइबर सेल को सुदृढ़ीकृत किया गया है। इसके अन्तर्गत अत्याधुनिक साइबर फॉरेन्सिक माध्यमों का उपयोग करते हुए इस प्रकार की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।               


अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा मिर्जापुर

अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वच्छ भारत मिशन की उड़ा रहा धज्जियां।


मिर्जापुर/ शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर परिसर में जगह जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। एक और जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ भारत का दावा करती हैं। वहीं दूसरी मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यह दावा पूर्ण रूप से झूठ साबित होता है। आमतौर पर सबसे अधिक सफाई रोगियों के पास रखनी अति आवश्यक होती है, इसीलिए अस्पतालों में सफाई का उचित ध्यान रखा जाता है लेकिन यह मामला ही कुछ अलग है। प्रसव कक्ष के आगे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ऐसे ही कूड़े के ढेर अस्पताल परिसर में जगह-जगह देखने को मिले माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर प्रारंभ किया गया था लेकिन अभी 4 दिन पहले ही महात्मा गांधी का जन्मदिन था लेकिन इस अवसर पर भी अस्पताल प्रशासन में अस्पताल की सफाई कराने आवश्यक नहीं समझी जबकि अस्पताल में लगातार इसी गंदगी के बीच प्रसव कराए जाते हैं। हद तो तब हो गई जब अस्पताल में मौजूद स्टाफ से इस गंदगी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के चलते सफाई नहीं हो पाई है। आखिर जिम्मेदार खामोश क्यों क्यों अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं इस गंदगी से उत्पन्न होने वाली भयंकर बीमारियों का सामना कौन करेगा।                                       


भूपेश कैबिनेट की बैठक हुई शुरू, चर्चा

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू इन मुद्दों पर हो रही चर्चा 


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। रविन्द्र भेंडिया का 4 और 5 अक्टूबर की दरमियानी रात को निधन हो गया था। बता दें कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग आदि विभागों की योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर भी चर्चा हो रही है।               


छात्रा की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

फ़तेहपुर। खेत में बीए की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा के दुपट्टे से ही उसकी गला घोटकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना के बाद जिले के डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शव कब्जे में लेने से साफ मना कर दिया। आपको बता दें यह घटना फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के करसवां गांव की है। जहां पर बुधवार की रात 9 बजे की है। जब रजेपाल कुशवाहा की 20 वर्षीय बेटी पुष्पा का घर से महज कुछ ही दूरी पर खेत में शव पड़ा मिला। पिता रजेपाल के बताया कि मेरी बेटी शाम 7 बजे शौच क्रिया के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई।इस दौरान उसका शव खेत के मेढ़ के किनारे पड़ा हुआ था।                 

एससी में हलफनामा दाखिल करेगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 साल की लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप और मौत के मामले में यानि गुरुवार को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी। पिछली सुनवाई के दौरान सीजेआई ने यचिकाकर्ताओं से कहा था कि हर कोई कह रहा है कि घटना झकझोरने वाली है। हम भी यह मानते हैं। तभी आपको सुन रहे हैं, लेकिन आप इलाहाबाद हाईकोर्ट क्यों नहीं गए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह जांच को सही तरीके से चलाने के लिए उचित आदेश जारी करेगा।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार ने पूछा था कि पीड़ित परिवार और गवाहों को किस तरह की सुरक्षा दी गई है? इसके साथ ही योगी सरकार से पूछा गया था कि क्या पीड़ित परिवार ने अपने लिए वकील नियुक्त कर लिया है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की क्या स्थिति है। कोर्ट के आदेश के बाद आज योगी सरकार इस मामले में हलफनामा दाखिल करने जा रही है।               

3 बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी

पंजाब: बठिंडा में तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी।


बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार रात एक युवक ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि हमीरगढ़ गांव की घटना का पता सुबह चला। बेअंत सिंह, उनके सात वर्षीय बेटे प्रभजोत, तीन वर्षीय बेटी अर्ष और एक वर्षीय खुशी के शव सुबह मिले। गांव वालों के अनुसार बेअंत की पत्नी लवप्रीत कौर की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह बच्चों की परवरिश करने में खुद को असमर्थ पा रहा था। वह आर्थिक व मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।                


हैदराबाद के सामने होगी पंजाब की चुनौती

सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी किंग्स इलेवन पंजाब की चुनौती, क्या आज क्रिस गेल उतरेंगे मैदान पर।


चैन्नई। आईपीएल सीजन 13 में आज एक ही मुकाबला खेला जाएगा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है, मुकाबला दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोंनों ही टीमों को पिछले मैचेस में हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए दोनों ही टीम जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेंगी। किंग्स इलेवन पंजाब को जीत की तलाश।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पर सबकी नजर रहने वाली है क्योंकि इस टीम के हेड कोच अनिल कुंबले हैं तो वहीं कप्तान लोकेश राहुल है और इस टीम में भी धुरंधर खिलाड़ी हैं और इस टीम के बल्लेबाज भी जबरदस्त फॉर्म में हैं फिर भी टीम को शिकस्त मिल रही है,पंजाब की टीम ने मौजूदा सीजन में 5 मैच खेल लिए हैं महज एक मैच में ही टीम को जीत मिली है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु को इस टीम ने 97 रन से हराया था, इसके बाद यह टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है, लगातार तीन मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ चुका है। सीजन के पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जबर्दस्त खेल दिखाया था। हालांकि इस मैच में भी टीम को सुपर ओवर में शिकस्त मिली थी, और अब तो आज के मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैदान पर उतरने वाली है।
पॉइंट टेबल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अभी आखिरी पोजीशन पर है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग इलेवन में क्रिस गेल जैसे धुरंधर खिलाड़ी को मौका नहीं दिया है।
जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेंगे सनराइजर्स।
बात सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मौजूदा सीजन में अब तक पांच मैच खेले हैं दो में जीत मिली है 3 में हार मिली है, और पॉइंट टेबल में अभी यह टीम छठे पोजीशन पर काबिज है, टूर्नामेंट में इस टीम के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया था हालांकि इस टीम ने जो दो जीत दर्ज की है उसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक जीत मिली है वहीं एक जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी और उससे पहले शुरुआती दो मैच में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
मतलब साफ है कि अब तक आईपीएल सीजन 13 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम विनिंग प्लेइंग इलेवन की तलाश अपनी पूरी नहीं कर सकी है मतलब साफ है मुकाबला दोनों ही टीमों के बीच दिलचस्प होने वाला है दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी है ऐसे में अब देखना यह होगा कि आज जब किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने होंगी तो जीत किसकी होती है।             


राइडर्स ने चेन्नई को 10 रन के अंतर से हराया

इस हार के बाद आखिर कप्तान एम एस धोनी ने ऐसा क्यों कहा, पढ़िए पूरी खबर।


नई दिल्ली। आइपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है, जिस तरह आईपीएल के हर सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियनों की तरह खेलती आई है, मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में वह बात अब तक देखने को नहीं मिली है, बीते बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन के अंतर से हरा दिया।  इसके साथ ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम छह मैच में दो जीत ही दर्ज कर सकी है और जबकि चार मैच में इस टीम को अब तक हार का भी सामना करना पड़ा है।
बात चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच मैच की करें तो एक समय सीएसके की टीम काफी मजबूत पोजीशन पर नजर आ रही थी 168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए थे लेकिन उसके बाद के 10 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बल्लेबाज वह कमाल नहीं कर सके जिसके लिए वह जाने जाते हैं और आखिर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद एम एस धोनी ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा एम एस धोनी ने कहा कि बीच के ओवर्स में केकेआर की टीम ने दो या तीन ओवर काफी अच्छे किए पर हमने इस दौरान विकेट गवाएं, अगर आखिरी ओवर्स में हमारी बल्लेबाजी बेहतर होती तो नतीजा अलग हो सकता था शुरुआत में हमने नई गेंद से काफी रन दे दिए काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया अगर आखिरी ओवर को छोड़ दिया जाए तो हम भी बाउंड्री नहीं लगा पाए और ऐसी स्थिति में आपको कुछ नया करना होता है अगर कोई छोटी गेंद कर रहा है तो आपको बाउंड्री लगाने के तरीके ढूंढने होते हैं।               


कपड़ें के मास्क भी वायरस को रोकने में प्रभावी

नई दिल्ली। कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने को सभी कहते हैं। लेकिन लोगों में यह भ्रम है कि कपड़े से बने मास्क वायरस से बचाने में काम नही आते। जबकि कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई कि कि कपड़े से बने मास्क पहनने से भी वायरस से सुरक्षा मिलती है। यदि संक्रमण हो भी जाता है तो वह कम तीव्रता या कम वायरल लोड या बिना लक्षण वाला रहता है। सैनफा्रंिससको मे यूनिवर्सिटी ऑफ केलीफोर्निया में जुलाई में हुए अध्ययन में यह बात सामने आई। साथ ही 1 मीटर की दूरी भी जरूरी है। मास्क सही प्रकार से पहनना भी उतना ही जरूरी है जितना कि उसे पहनना। लोगों में यह धारणा है कि मास्क पहन कर बात करने से आवाज साफ सुनाई नही देती। जबकि ऐसा नही है। यह केवल एक मेंटल बैरियर है। मास्क पहने पहने बस थोड़ा उंचा बोल कर हम वायरस से बच भी सकते हैं और दूसरों को संक्रमण से बचा भी सकते हैं। मास्क गले में लटका कर फिर वापस पहनने से संक्रमण, मास्क की अंदर की सतह तक आता है और नाक तक वापस इसे खींचने से यह वायरस अंदर चला जाता है।               


फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।


नई दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु की एक उड़ान में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। पीटीआई के एक सवाल के जवाब में इंडिगो ने कहा, हम इसकी पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान संख्या 6ई 122 में एक बच्चे का समयपूर्व जन्म हुआ। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की  फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें।
इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उड्डयन उद्योग के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6 ई 122 के रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ। यह उड़ान आज शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी। हवाई अड्डा पर पहुंचने पर एक विशेष दल पहुंचा और मां और बच्चे को सुरक्षित उतारा। बताया गया है कि फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।               


डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकनः रोहन

रोहन जेटली ने भरा डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने बुधवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया। इसके साथ ही उनका अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि उनको संघ के अधिकतर गुटों का समर्थन प्राप्त है। रोहन जेटली ने कहा, मैंने नामांकन भर दिया है क्योंकि किसी को तो काम करना है। क्रिकेट प्रशासन आसान नहीं है। जो चीजें डीडीसीए के लिए जरूरी है वो की जानी चाहिए। रोहन के खिलाफ सिर्फ एक इंसान-सुनील कुमार गोयल ने नामांकन भरा लेकिन उम्मीद है कि वह 10 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले लेंगे। रोहन को डीडीसीए के बाकी समूहों से समर्थन मिला है लेकिन बाकी पदो के लिए कोई आम सहमति नहीं बनी है। डीडीसीए में छह पदों के लिए 17 से 20 अक्टूबर के बीच चुनाव होने हैं। इसमें अध्यक्ष, कोषाध्याक्ष और चार निदेशक हैं।। कोषाध्यक्ष के लिए 19 लोगों ने नामांकन भरा है, लेकिन एक या दो लोगों के अंत तक इस रेस में बने रहने की उम्मीद है बाकी के लोग अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके. खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने इस पद के लिए नामांकन भरा है और वह मजबूत दावेदार लग रही हैं। शशि ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं निश्चित तौर पर कोषाध्यक्ष पद के लिए लडूंगी। मैंने कागजों के दो सेट भरे हैं ताकि मैं सुरक्षित रह सकूं। कुछ और लोगों ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा है लेकिन इनमें से ज्यादा लोग किसी ग्रुप के नहीं हैं। इसलिए उम्मीद है कि वह अपना नामांकन वापस ले लेंगे। निदेशकों के चार पदों के लिए कुल 19 लोगों ने नामांकन भरे हैं।             


कोरोना को लेकर ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी

कोरोना महामारी को लेकर ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कह दी ये बात।


वाशिंगटन डीसी। कोरोना महामारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को जमकर खरी खोटी सुनाई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कोविड-19 महामारी के लिए चीन को दोषी ठहराया, और कहा कि चीन ने दुनिया को जो कर दिया है उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि इससे पहले भी कई मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोनावायरस को लेकर चीन को फटकार लगा चुके है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, “मुझे जो भी मिला है, मैं उसे आपके लिए भी लेना चाहता हूं और मैं इसे मुफ्त देने जा रहा हूं। आपको इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। यह आपकी गलती नहीं है कि यह हुआ, यह चीन की गलती थी, और चीन को इसके लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, इस देश में जो उन्होंने किया और जो उन्होंने इस दुनिया में कर दिया है।”ट्रंप ने कहा कि उनका कोरोनावायरस संक्रमण “ईश्वर का आशीर्वाद” था क्योंकि इसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए संभावित दवाओं के बारे में शिक्षित किया। कोरोना वैक्सीन पर ट्रंप ने कहा कि जल्द से जल्द हमें कोरोना वैक्सीन मिलने वाला है। मुझे लगता है कि चुनाव से पहले वैक्सीन मिल जाना चाहिए था, लेकिन इस पर राजनीति हो रही है, ठीक है, वे अपना खेल खेलना चाहते हैं, इसलिए चुनाव के ठीक कोरोना वैक्सीन मिल जाना चाहिए।             


देश में आएं कोरोना के 78524 नए मामले

देश में कोरोना के 78524 नए मामले, 971 की मौत।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 78,524 नए केस सामने आए हैं और 971 लोगों की मौत हो गई है।देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 68,35,656 हो गई है। इसमें 9,02,425 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 58,27,705 लोगों के अब तक इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश भर में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1,05,526 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 14,80,489 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 2,44,527 मामले सक्रिय हैं। अब तक 11,96,441 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 39,072 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक 7,34,427 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 49,513 सक्रिय केस हैं और 6,78,828 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 6,086 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 6,68,652 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,16,153 केस सक्रिय हैं और 5,42,906 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 9,574 लोगों की जान जा चुकी है।वहीं, तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 6,35,855 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 45,135 मामले सक्रिय हैं और 5,80,736 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 9,984 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।             


कुर्सी पर ज्यादा देर तक बैठने पर कमर का र्दद

आज के समय में अधिकतर लोग घंटों कुर्सी पर बैठकर लगातार काम करते हैं। इसकी वजह उन्हें कई तरह की समस्याओं का सा के समय में अधिकतर लोग घंटों कुर्सी पर बैठकर लगातार काम करते हैं। इसकी वजह उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है। कि लोगों को शुगर, मोटापा, ह्दय रोग आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह इसलिए होता है। क्योंकि घंटों एक जगह बैठने पर मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता है। जिसके कारण ये सब समस्या होती है। वहीं लगातार एक पोजिशन पर बैठने से शरीर के सभी अंगों को भरपूर ग्लूकोज बहुत कम मिल पाता है। यही कारण है। लोगों में टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि कोरोना काल में सभी लोगों को घरों से काम करना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को काफी समय तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक जगह बैठे रहने पर लोगों के पीठ या कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बैठे रहना ही है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। और घंटों कुर्सी पर चिपके रहते हैं। तो कुछ नियमों का पालन करें। ताकि आप तंदुरुस्त रह सके।
अगर आपको बैठकर ही काम करना है। तो थोड़े-थोड़े समय पर मूव करते रहें। लंबे समय तक एक ही अवस्था में नहीं बैठे रहें। थोड़े-थोड़े समय में वॉक जरूर करें।
अचानक से एक दम छटके के साथ ना उठकर बैठे ना ही उठें। कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों को आराम देने वाला व्यायाम करें।
लम्बे समय तक बैठने से विभिन्न अंगों को नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या हो सकती है। और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
जब आप बैठे रहते हैं। तो पीठ और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। लगातार एक ही स्थिति में रहने से कूल्हे और पैरों की मांशपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने से लोगों का वजन भी बढ़ता है। और इसके परिणामस्वरूप कूल्हे और इसके नीचे के अंगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने से आपका दिमाग तेज काम नहीं करता। मांसपेशियों की सक्रियता से मस्तिष्क में ताजा खून और ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचती है। जिससे ऐसे रसायन उत्पन्न होते हैं। जोकि दिमाग को सक्रिय बनाए रखते हैं।
 है। कि लोगों को शुगर मोटापा, ह्दय रोग आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह इसलिए होता है। क्योंकि घंटों एक जगह बैठने पर मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता है। जिसके कारण ये सब समस्या होती है। वहीं लगातार एक पोजिशन पर बैठने से शरीर के सभी अंगों को भरपूर ग्लूकोज बहुत कम मिल पाता है। यही कारण है लोगों में टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि कोरोना काल में सभी लोगों को घरों से काम करना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को काफी समय तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक जगह बैठे रहने पर लोगों के पीठ या कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बैठे रहना ही है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। और घंटों कुर्सी पर चिपके रहते हैं। तो कुछ नियमों का पालन करें। ताकि आप तंदुरुस्त रह सके।
अगर आपको बैठकर ही काम करना है। तो थोड़े-थोड़े समय पर मूव करते रहें। लंबे समय तक एक ही अवस्था में नहीं बैठे रहें। थोड़े-थोड़े समय में वॉक जरूर करें। अचानक से एक दम छटके के साथ ना उठकर बैठे ना ही उठें। कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों को आराम देने वाला व्यायाम करें। लम्बे समय तक बैठने से विभिन्न अंगों को नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या हो सकती है। और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
जब आप बैठे रहते हैं। तो पीठ और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। लगातार एक ही स्थिति में रहने से कूल्हे और पैरों की मांशपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से लोगों का वजन भी बढ़ता है। और इसके परिणामस्वरूप कूल्हे और इसके नीचे के अंगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से आपका दिमाग तेज काम नहीं करता। मांसपेशियों की सक्रियता से मस्तिष्क में ताजा खून और ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचती है। जिससे ऐसे रसायन उत्पन्न होते हैं। जोकि दिमाग को सक्रिय बनाए रखते हैं।             


तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए संचालित की जा रही नरवा विकास योजना के तहत वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा जल-स्त्रोतों नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में कैम्पा मद के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 137 नरवा का चयन कर 160.95 करोड़ रूपए की लागत से 31 वन मण्डल, एक राष्ट्रीय उद्यान दो टाइगर रिजर्व एक एलीफेंट रिजर्व एक सामाजिक वानिकी क्षेत्र में कुल 12 लाख 56 हजार भू-जल संरचनाओं में से 10 लाख 77 हजार संरचनाएं निर्मित की जा चुकी है। इस प्रकार 86 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इससे 3 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि उपचारित हुई है।                 


जंगल का हाल जानकर कार्ययोजना बनाई

रायपुर। प्रदेश के जंगल में अवैध शिकार की ऐसी आग लगी है। कि वन्यप्राणियों को जान बचाने का भी मौका नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारी कार्ययोजना पर कार्ययोजना बना रहे है। लेकिन पिछले 10 सालों में वन्य प्राणियों का जीवन सुरक्षित नहीं हो सका। लगातार शिकारी और तस्करों के जंगल में अनाधिकृत हस्तक्षेप वन्य जीवों के लिए मौत का फरमान बन चुका है। वन ग्रामों में आबादी होने से वहां शिकारियों को आसानी से शिकार का मौका मिल जाता है। और मौका मिलते ही टपका देते है। अभी हाल ही में वन विभाग ने एक कार्ययोजना बनाई है। जिसमें काले हिरण छोडऩे की योजना है। साथ ही वनग्रामों को हटाने की कोई कार्य योजना नहीं जो अवैध शिकार को बढ़ावा भी दे रहे है। ऐसे में वन्य विभाग के संरक्षक अधिकारी पीवी नरसिंहा राव से जनता से रिश्ता ने चर्चा की तो नरसिंहाराव ने कहा जब वन ग्राम हटा लेंगे और और काले हिरण छोड़ देंगे उसके बाद मीडिया को जानकारी देंगे। जंगल वन्य जीवों की शरण स्थली न होकर कब्रगाह बन चुका है। लगातार शिकारियों का हौसला बढ़ते जा रहा है।                


जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

मंत्रियों और विधायकों के फोन किये जा रहे टैप ऐसी जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस।


नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाली खबर को लेकर जयपुर राजस्थान पुलिस ने एक्शन लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर जब यहां के मंत्रियों और विधायकों के फोन टैप किये जाने जैसी खबर चलती दिखी तो पुलिस नेे इसे लेकर जांच-पड़ताल की। जिसके फलस्वरूप उसने दो लोगों पर मामला दर्ज किया।


हरदोई में किसानों की महापंचायत संपन्न हुईं

प्रदीप कुमार


भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत हरदोई जिले में संपन्न हुई।


हरदोई। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत हरदोई जिले में संपन्न हुई इस महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री विष्णु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाकांत अर्कवंशी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष श्री रावेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर ,बरेली, जिला अध्यक्ष हरदोई श्री राम लखन पाठक, तहसील प्रभारी उदयराज ,ब्लॉक अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ,रामगोपाल, तथा अनेक पदाधिकारी ग्राम प्रभारी तथा हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई तथा उनके त्वरित निदान के लिए डीएम तथा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ में संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया इस समय रहते समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो संगठन एक बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।                    


पेड़ से टकराई कार, एक की मौत 4 घायल

सिकन्दरपुर (बलिया)। बलिया से जन्मदिन मना कर वुधवार की देर शाम स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर लौट रहे पांच युवकों की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार वुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी बिट्टू वर्मा 19 वर्ष पुत्र रंजन वर्मा, आदित्य वर्मा 20 वर्ष पुत्र जयनाथ वर्मा, विकास कनौजिया 19 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार व अभिषेक गोंड़ 20 वर्ष पुत्र लालमोहर गौड़ व विशाल कनौजिया 19 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार किसी जन्मदिन में शामिल होने बुधवार को बलिया गए थे। जन्मदिन की पार्टी  समाप्त होने के बाद पांचों युवक स्विफ्ट डिजायर कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे ही मिल्की मोहल्ला के समीप ताज आयरन के पास पहुंचे ही थे कि असंतुलित होकर उनकी कार जोरदार टक्कर के साथ पेड़़ मे घुस गई। रात होने के कारण घटनास्थल के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। एक्सीडेंट की आवाज़ सुनकर कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों युवकों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने पांचों युवकों बिट्टू वर्मा, आदित्य वर्मा, विकास कुमार, अभिषेक गौड़ व विशाल कनौजिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अभिषेक गोड़ ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चारों युवकों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता                 

एसपी को लिखी चिट्ठी, खुद को बताया निर्दोष

हाथरस। रेप कांड के आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में चारों आरोपियों ने कहा कि वह निर्दोष हैं। घटना के मुख्य आरोपी संदीप ने दावा किया है कि पीड़िता के साथ उसकी दोस्ती थी, जिससे उसका परिवार नाराज था। संदीप के मुताबिक, यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है।


एसपी को भेजे गए चिट्ठी में संदीप ने कहा कि पीड़िता के साथ मेरी दोस्ती थी। मुलाकात के साथ मेरी कभी-कभी उससे फोन पर बात हो जाती थी। मेरी यह दोस्ती उसके घर वालों को पसंद न थी। घटना के दिन पीड़िता ने मुझे मिलने के लिए खेत में बुलाया था, जब मैं वहां गया तो पीड़िता के साथ उसकी मां और भाई मौजूद थे। अपने चिट्ठी में आरोपी संदीप ने कहा कि पीड़िता के कहने पर मैं अपने घर चला गया। अपने पिता के साथ पशुओं को पानी पिला रहा था, तभी मुझे खबर मिली कि पीड़िता की मां और उसके भाई ने पिटाई की है। उसे गंभीर चोट आई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। संदीप ने कहा कि मैंने कभी भी पीड़िता तो मारा नहीं है और न ही कोई गलत काम किया।


एसपी को लिखी गई चिट्ठी


संदीप का कहना है कि इस मामले में हम निर्दोष हैं। मेरे रिश्तेदार रवि और शमू को भी फंसाया गया। साथ ही लवकुश का नाम भी डाला गया है। हम चारों निर्दोष हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। हाथरस जेल अधीक्षक ने चिट्ठी लिखे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक एसपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि गांव के कई लोग भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। गाँव के कई लोगों का कहना है की हमारे लड़के निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। मामले की सीबीआई जांच के साथ दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। वहीं, पीड़िता के परिवार की भी मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।                 


बिहार में भाजपा को 3 दिन में 3 झटके मिलेंं

बिहार में तीन दिन में भाजपा को लगातार तीन झटके


 अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान सभा चुनावों में पहले चरण का नामांकन खत्म होने से पहले बीजेपी को तीसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सासाराम की नोखा विधान सभा सीट से तीन-तीन बार विधायक रहे रामेश्वर चौरसिया ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा का दामन थाम लिया है। चौरसिया से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी भी लोजपा में शामिल हो चुकी हैं।
चौरसिया पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और प्रवक्ता भी रह चुके थे। उनके जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चौरसिया नोखा विधान सभा सीट से लगातार चार बार साल 2000, 2005 (फरवरी और नवंबर) और 2010 में जीत चुके हैं। साल 2015 में राजद की अनीता देवी से वो हार गए थे। इस बार ये सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। जेडीयू ने वहां से नागेंद्र चंद्रवंशी को टिकट दिया है।
चौरसिया नीतीश के विरोधी नेता माने जाते रहे हैं। माना जाता है कि इस वजह से उन्हें इस सीट से हाथ धोना पड़ा है। अब वो लोजपा उम्मीदवार के तौर पर नोखा से जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ लड़ेंगे।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...