रविवार, 2 मई 2021

बाइडन भी 'शत्रुतापूर्ण नीतियां' अपनाएंगे: कोरिया

वाशिंगटन डीसी/ प्योंगयोंग। अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम के बारे में अपनी रणनीति घोषित करने वाला है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए एक बयान में कहा गया है कि बाडइन ने अपने हाल के भाषण में उत्तर कोरिया को सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा बताकर जता दिया है कि बाइडन भी आने वाले वक़्त में 'शत्रुतापूर्ण नीतियां' ही अपनाएंगे। इस सप्ताह के शुरूआत में राष्ट्रपति बाइडन ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को वैश्विक सुरक्षा के लिए 'गंभीर ख़तरा' बताया था। व्हाइट हाउस का कहना है कि वह उत्तर कोरिया के साथ 'बेहद नपा-तुला' तरीक़ा अपनाएगा।

महामारी के समय में पैसा कहां खर्च किया जा रहा हैं

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना महामारी के समय योगी सरकार पर लापरवाह और संवेदनहीन रवैये का आरोप लगाते हुए सवाल किया, कि सरकार बताये कि कोविड केयर फंड का पैसा इस मुश्किल समय में कहां खर्च किया जा रहा है। अजय कुमार लल्लू ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार के उदासीन रवैये की वजह से लोग कोरोना महामारी से निजी तौर पर अपनी क्षमता से लड़ रहे है। प्रदेश की जनता को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत थी। उस समय योगी सरकार ने अपना भ्रष्टाचार का चेहरा उजागर किया है।

तृणमूल कांग्रेस की जीत, पीएम ने ममता को दी बधाईं

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद अब बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चूका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देगा। एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले की तुलना में भाजपा की सीटों में काफी वृद्धि हुई है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनावों में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक और कार्यकर्ता की सराहना करता हूं।

दिल्ली में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हफ्ता और लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 25 अप्रैल तक रहा। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 25 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके बाद आज शनिवार (1 मई) को एक बार दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

पति व जेठ ने विवाहित को पीट-पीटकर मार डाला

अतुल त्यागी               
हापुड़। जनपद थाना सिंभावली क्षेत्र के गाँव भगवानपुर में पति व जेठ ने विवाहित को बुरी तरह से पीट-पीटकर मार डाला। सोशल मीडिया हो पर रही महिला की वीडियो वायरल। जेठ व देवर ने रेप करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर विवाहित को मौत के हवाले कर दिया। विवाहित के पीहर वालो ने की थी, जानकारी के बाद पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने आँखे बंद की। मृतक के परिजनों का आरोप, पुलिस ने मामले को रफा-दफा करके थाने से टरकाया। पुलिस पर आरोप आरोपी से साठ गांठ करके मामलों को दबाने की कोशिश। कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। इंसाफ को भटक रहे मृतक महिला के लाचार परिवार वाले। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद 12 वर्ष पूर्व हुई थी। सामाजिक रीति रिवाजों से शादी, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गाँव छपकोली रहने वाली मृतक बेटी थीं। चढ़ गई दरिदों के हाथों एक बेटी की बली, नही मिला पाया अभी तक बेटी को इंसाफ। इंसाफ़ की अदालत में बेटी को नही मिली पनाह। इंसाफ़ के लिए मृतक के परिवार वाले थाने चौकी के चक्कर काट रहें हैं।

नागरिकों को टीका निशुल्क लगाना चाहिए: सोनिया

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले सगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की अपील की है। सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य की सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाना चाहिए और देश की टीकाकरण मुहिम को गति देने के मकसद से टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हासिल करने को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए।

102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात

हरिओम उपाध्याय               

लखनऊ। 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। दरअसल, यह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का मामला है। बांदा के अतर्रा कस्बे में, 102 वर्षीय दादी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मनिर्णय के कारण कोरोना को घर पर अलग-थलग रहने से सफलता पाई है। बताया गया कि जैसे ही 102 वर्षीय शिवाकन्या देवी को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिए। वैसे ही कोरोना की जाँच की गई। दादी का इलाज पास के ही सरकारी सीएचसी अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में चला। ये डॉक्टर दादी के नाती भी हैं। 

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत कमी: सांसद

संदीप मिश्र              

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को फोन कर कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड की उपलब्धता की स्थिति जानी। इस दौरान सांसद ने योगी को बताया कि बरेली के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत कमी है। कोविड मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। कोविड अस्पताल प्रबंधन ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीज के तीमारदारों से अपने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कह देते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को तीमारदार कहां लेकर जाएं, यह समस्या आम हो गई है। इससे मरीज की जान को खतरा भी बढ़ जाता है। ऑक्सीजन को लेकर जिले में हाहाकार मचा है। इसके अभाव में मरीजों की जान भी जा रही है।

नागरिकों का टीकाकरण अभियान 1 मई से शुरू हुआ

संदीप मिश्र         

बरेली। देश में कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू हो गया। इसी अभियान के तहत सोमवार को जिले के 21 केंद्रों पर 3000 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि शनिवार को हुए टीकाकरण में जिले के कुल 2111 लोगों का टीका लगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि पिछले वैक्सीनेशन के सफल होने के बाद जिले में दस वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है जिसमें ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी चयन किया गया है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जनता से डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की

बहादुरगढ़ पुलिस की थाना क्षेत्र की जनता से विनम्र अपील

अतुल त्यागी           
हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने जनता से तीन दिवसीय लौक डाउन में घर में रहने और मास्क के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
वहीं, साथ-साथ ये भी, कि अगर कोई शासनादेश का पालन नहीं करता है तो आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी। थाना प्रभारी ने थाना मोबाइल, पी सी -9 और 112 सभी गाड़ियों को क्षेत्र में अपील के लिए निकाला।

धारा-144 का उल्लंघन, टिकैत पर एफआईआर की

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन को लेकर राकेश टिकैत एक प्रमुख चेहरा व प्रखर नेता के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के इस काल में राकेश टिकैत पर किसान महापंचायत करना भारी पड़ गया। कोरोना काल में धारा 144 का उलंघन कर महापंचायत करने के कारण किसान नेता राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज हो गया। दरअसल आज राकेश टिकैत किसान मजदूर महापंचायत करने अंबाला के धुराली गाँव पहुंचे थे।जहाँ महापंचायत में हजारों की भीड़ जुटाई गई जिसमें न तो लोगों ने मास्क पहने थे और सोशल डिस्टेंसिंग का तो महापंचायत में नामोनिशान तक नजर नहीं आया। ऐसे में आज टिकैत की महापंचायत हुई तो धारा 144 का भी जमकर उल्लघन हुआ और जमकर कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियाँ भी उड़ाई गई।जिसके बाद अंबाला पुलिस ने अब किसान नेता राकेश टिकैत पर धारा 144 के उलंघन और महामारी फ़ैलाने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि टिकैत पर धारा 144 का उलंघन करने और 269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद: 24 घंटें में 1085 नए संक्रमितों की पहचान

अश्वनी उपाध्याय                     
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि में जिले में 1085 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 20 मरीजों की मृत्यु भी दर्ज की गई है। गाज़ियाबाद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 246 हो गई है। जबकि सक्रिय संक्रमितों की संख्या 7117 हो गई है।
गौतम बुद्ध नगर में 1571 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि 1303 मरीजों को डिस्चार्ज किया गई। 12 संक्रमितों के बाद यहाँ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8261 हो गई है।

हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया

राणा ओबराय                             
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण अब राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। राज्य के गृह एवं स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने इससे पहले गत 30 अप्रैल को राज्य के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित नौ जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में शुक्रवार रात दस बजे से तीन मई सुबह पांच तक सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया था। लेकिन अब पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने तथा लोगों की सुरक्षा के लिये सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है जो नौ मई तक लागू रहेगा तथा इस दौरान लोगों को सभी हिदायतों और पाबंदियों का पालन करना होगा। सरकारी आदेश में कहा गया है कि लोगों को लॉकडाउन अवधि के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए और कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देगा तथा न ही वाहन से यात्रा करेगा।

तेल टैंकर में विस्फोट होने से 4 की मौत, 10 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार रात एक तेल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। इस हादसे के बाद पांच लोग लापता हैं।
टोलो टेलीविजन के अनुसार काबुल को उत्तरी प्रांतों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग पर एक टैंकर में विस्फोट से आग लग गई। हादसे के दौरान राजधानी के अंदर आने के लिए करीब 50 तेल टैंकर खड़े थे। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल कर्मियों को लगाया गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य झुलस गये। पांच लोग लापता हैं।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि आतंकवादियों ने टैंकर में बम लगा दिया होगा जिससे यह हादसा हुआ। एक टैंकर चालक ने इस बात की पुष्टि भी की है। विस्फोट के बाद बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गये जिससे राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

जश्न मनाएं जाने की घटना पर सख्त रुख अख्तियार

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे निकलने से पहले ही कुछ पार्टी समर्थकों के गलियों में निकलकर जश्न मनाये जाने की घटना पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर कड़े निर्देश जारी किये हैं। आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी की सरकारों को इस तरह के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने और संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को निलंबित किये जाने का निर्देश दिया है।

राजनीति में फिर से दबदबा बनानें की कोशिश: कांग्रेस

नरेश राघानी                       
जयपुर। राजस्थान में 3 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाते हुए राज्य की राजनीति में अपना फिर से दबदबा बनाए रखने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एक सीट पर कांग्रेस से आगे चल रहे हैं।
देश के पांच राज्य में पिछले दिनों हुए विधान सभा चुनाव की मतगणना के साथ ही राजस्थान में पिछले दिनों हुए 3 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की गिनती भी आज सवेरे 8.00 बजे शुरू हुई। मतगणना के सातवें दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री द्विवेदी भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उम्मीदवार भाजपा के डॉ रतन लाल जाट से 1813 मतों से आगे चल रही है। इस सीट पर वोटों की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी को 19947 एवं डॉ रतन लाल जाट को 18397 मत मिले हैं। चूरू जनपद की सुजानगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार सीताराम नायक से 3036 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मनोज कुमार को 12086 एवं भाजपा के सीताराम नायक को 9050 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल इस विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक महज 7487 मत मिले हैं। उधर राजसमंद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं कांग्रेस उम्मीदवार तनसुख बोहरा से 1555 मतों से आगे चल रही है। दीप्ति माहेश्वरी को 22858 मत एवं तनसुख बोहरा को 21303 मत मिले हैं।

ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा, बैठक की

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के संबंध में, मानव संसाधन की स्थिति की भी समीक्षा की, और वृद्धि करने के तरीकों के बारे में रविवार को नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की समीक्षा करने के लिए विशेषज्ञों के साथ  बैठक की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के संबंध में मानव संसाधन स्थिति की समीक्षा की और इसे बढ़ाने के तरीके भी बताये। सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने आज देश में कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए मानव संसाधन बढ़ाने के मामले की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान, छात्रों को प्रोत्साहित करने और कोविड ड्यूटी में शामिल होने के लिए मेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के पास-आउट को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गये।

रविशंकर को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया

कविता गर्ग          

मुंबई। टी रविशंकर को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है। वह केंद्रीय बैंक की अनुषंगी कंपनी इंडियन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एंड एलाइड सर्विसेज के चेयरमैन थे। रविशंकर आरबीआई के चार डिप्टी गवर्न स्तर के अधिकारियों में एक होंगे। बीपी कानूनगो के दो अपैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से डिप्टी गवर्नर का चौथा पद खाली था। कानूनगो एक साल सेवा विस्तार के बार सेवानिवृत्त हुए। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शनिवार को रविशंकर की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वह कानूनगो के विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जो फिनटेक, सूचना प्रौद्योगिकी, भुगतान प्रणाली और लोखिम निगरानी के प्रभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष या उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि में जो भी पहले होगा, तब तक के लिए की गयी है।

विश्व में 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारते जा रहा है और इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 15.22 करोड से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 22 लाख पांच हजार 608 हो गयी है। जबकि 31 लाख 92 हजार 852 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 23 लाख 92 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5,76,722 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में 3,92,488 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 95 लाख 57 हजार 457 हो गया। इस दौरान 3,07,865 मरीज स्वस्थ होने के साथ इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या एक करोड़ 59 लाख 52 हजार 271 हो गयी है।

बैनर टांग कर तस्‍वीरें लेने को दंडनीय अपराध बताया

हरिओम उपाध्याय                        
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों पर पर्दा डालने के लिए सरकारी अधिकारी नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। कहीं श्मशान घाटों के बाहर पर्दे डाले जा रहे हैं तो कहीं पुलिस वालों की मदद से लोगों को धमकाया जा रहा है। गोरखपुर प्रशासन इन सब से दो कदम आगे निकल गया है।  यहां श्‍मशान घाटों के बाहर नगर निगम ने बड़े-बड़े बैनर टांग कर तस्‍वीरें लेने को दंडनीय अपराध बता दिया। बैनरों पर लिखा था कि ‘यहां तस्‍वीरें लेना दंडनीय अपराध है।’ जाहिर है कि इसे मौतों के आंकड़े छिपाने की प्रशासन की कोशिश के तौर पर देखा गया। सोशल मीडिया में नगर निगम के इस कदम की जमकर आलोचना शुरू हो गई तो रातों-रात इन बैनरों को हटा भी लिया गया।
आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के श्‍मशान घाटों से अक्‍सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो आते रहे हैं। इन तस्‍वीरों और वीडियो में बड़ी संख्या में चिताएं जलती दिखाई देती हैं। लोग प्रशासन पर कोरोना को काबू करने में नाकाम रहने के आरोप लगा रहे हैं। कोरोना के इलाज के लिए अस्‍पताल, बेड, ऑक्‍सीजन, दवा हर चीज की किल्‍लत के बीच श्‍मशान घाटों के बाहर ऐसे बड़े-बड़े बैनर लगे तो लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मौतें रोकने से ज्‍यादा उन्‍हें छिपाने पर अपनी उर्जा खर्च कर रहा है। इसी आरोप के साथ लोगों ने नगर निगम के इस कदम की जमकर आलोचना शुरू कर दी।

मतदान के लिए 4 स्थानों पर मतगणना की जाएंगीं

अश्वनी उपाध्याय                      
गाज़ियाबाद। पहले चरण में 15 अप्रैल को हुए मतदान के 16 दिन बाद आज से शुरू हुई मतगणना में 3,302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो है। मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जीते हुए प्रत्याशियों के विजय जुलूस और रैली पर रोक है, ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि जिले के चार ब्लॉक में हुए मतदान के लिए चार स्थानों पर मतगणना की जाएगी। मुरादनगर ब्लॉक में पड़े वोटों की गिनती श्री हंस इंटर कालेज, भोजपुर ब्लॉक की मतगणना महर्षि दयानंद इंटर कालेज में, रजापुर की गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में और लोनी ब्लॉक में डाले गए वोटों की गिनती होली चाइल्ड अकेडमी में चल रही है। प्रत्येक मतगणना स्थल पर शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। अदालत के आदेशों के अनुसार मतगणना स्थल पर संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा मतगणना स्थल में प्रवेश करने से पहले भी ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अगर कोई अस्वस्थ होगा तो उसको मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश करने से रोका जाएगा।

यशोदा अस्पताल में डीएम पांडेय का सीटी स्कैन कराया

अश्वनी उपाध्याय                   
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग के बाद अब जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय भी इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल छोड़ कर निजी हॉस्पिटल की शरण में पहुँच गए हैं। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। जब बुखार नहीं उतरा तो वे कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे। जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में कोविड निमोनिया होने का पता चला। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। बुखार में सुधार हो रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
यशोदा अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉ. सुनील डागर ने बताया कि जिलाधिकारी कई दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गए थे। वह अपना इलाज होम आइसोलेशन में करवा रहे थे। बुखार नहीं उतरने पर शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुखार का कारण जानने के लिए उनका सीटी स्कैन किया। इसकी जांच रिपोर्ट में उन्हें कोविड निमोनिया पाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। निमोनिया की दवा का फायदा उन्हें हुआ है। अब पहले से कम बुखार आ रहा है। 
डॉ. डागर ने बताया कि जिलाधिकारी को फिलहाल ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इस टीम में डॉ. आरके मणि, डॉ. अर्जुन खन्ना, डॉ. अंकित सिन्हा एवं डा. अंशुमन त्यागी शामिल हैं। वहीं कोविड पॉजिटिव हो गईं जिलाधिकारी की पत्नी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
आपको बता दें कि पिछले साल जब उत्तर प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य मंत्री और गाज़ियाबाद के विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए थे तो उन्होंने भी सरकारी अस्पताल को छोड़ प्राइवेट अस्पताल में ही अपना इलाज कराया था।
कोविड19  संक्रमण की दूसरी लहर में गाज़ियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भारी कमियाँ उजागर होने के बाद जिलाधिकारी की जिले भर में आलोचना हो रही थी। अस्पतालों से लेकर श्मशान घाट तक चारों ओर हाहाकार मचा हुआ थी और स्थिति जिलाधिकारी के नियंत्रण के बाहर नज़र आ रही थी। इस बीच अचानक जिलाधिकारी कार्यालय से सूचना आई कि डीएम कोरोना पॉज़िटिव हैं और होम आइसोलेशन में चले गए हैं। फिलहाल जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश को कार्यकारी जिलाधिकारी बनाया गया है।

300 बेड के अस्पताल में आक्सीजन की सप्लाई बंद

संदीप मिश्र                  
बरेली। 300 बेड अस्पताल में सुबह आक्सीजन की सप्लाई करीब एक घंटे बंद कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। इधर,दोपहर में करीब 12 ;45 बजे मरीजों के तीमारदारों से यह कह दिया गया कि सिर्फ 15 मिनट की आक्सीजन बची है। इसके बाद मरीजों के तीमारदारों में खलबली मच गई। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ गेट पर सख्त पहरा बैठा दिया। आक्सीजन न होने को लेकर संक्रमित लोगों के परिजन घबराए हुए हैं। अस्पताल के हालात खराब हैं, तीमारदारों से बाहर से आक्सीजन सिलेंडर मंगाए जा रहे हैं।

लोगों को वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित कर रहीं अभिनेत्री

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना से बचाव के लिये लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील कर रहे हैं। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया है।
जिसमें वह अपने फैंस को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चलिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएं। यह वक्त है वैक्सीनेशन का। ” सनी ने पोस्ट में लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद भी वैक्सीन लगवाएं और अपने परिवार वालों भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। खास तौर पर वह लोग जो फ्रंटलाइन में खड़े होकर कोरोना से जंग लह रहे हैं।

सरकार ने 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण की भयावहता को देखते हुए रविवार को राज्य में 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। जो पांच मई से प्रभावी होगा। सूत्रों के अनुसार कोरोना की घातक दूसरी लहर फैलने पर इस पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया। राज्य में पांच मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इस वैश्विक महामरी से होने वाली मौतों में वृद्धि से लोगों में खौफ व्याप्त है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। इसी तरह की स्थिति राष्ट्रीय राजधानी में भी बनी हुई है जहां बत्रा, सर गंगाराम और जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की मौत हो गई।

दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई, मीडिया मंच का इस्तेमाल

बार्सीलोना। लियोनल मेस्सी ने 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले अपने सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल ऑनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए किया है। बार्सीलोना के इस फारवर्ड ने शनिवार को उस समय यह संदेश पोस्ट किया। जब इंग्लैंड फुटबॉल लीग, क्लबों और खिलाड़ियों ने आनलाइन नस्ली उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ सोशल मीडिया का चार दिवसीय बहिष्कार शुरू किया। मेस्सी भी इस दौरान चुप नहीं, उन्होंने सोशल मीडया पर दुर्व्यवहार और भेदभाव के खिलाफ अभियान के विचार के लिए ब्रिटेन के फुटबॉल से जुड़े सभी लोगों को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी। मेस्सी ने अपने फॉलोअर्स के लिए स्पेनिश में लिखा, आप प्रत्येक प्रोफाइल के पीछे के व्यक्ति को महत्व दें। जिससे कि हम सभी महसूस करें कि प्रत्येक अकाउंट के बीच हाड़-मांस का व्यक्ति है जो हंसता है, रोता है, जीवन का लुत्फ उठाता है और कष्ट सहन करता है। मेस्सी ने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से अधिक प्रयास करने को कहा।

ऑक्सीजन का उत्पादन, 8 अत्याधुनिक संयंत्र शामिल

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। कोविड महामारी में भारत की सहायता के लिए फ्रांस से पहली खेप आज सुबह पहुंची। जिसमें अस्पताल में ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले आठ अत्याधुनिक संयंत्र शामिल हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि फ्रांस की सरकार ने इस खेप को भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के माध्यम से भारत सरकार को सौंपा। सूत्रों के अनुसार सरकार ने प्राथमिकता एवं आवश्यकता के आधार पर उन आठ अस्पतालों को पहले से चिह्नित कर लिया है, जहां ये संयंत्र लगाये जाएंगे।
इनमें से कम से कम चार अस्पताल दिल्ली के हैं। इससे कई महत्वपू्र्ण स्थानों पर ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर राहत मिल सकेगी। प्रत्येक नोवएयर प्रीमियम आर एक्स 400 हॉस्पिटल लेवल ऑक्सीजन जेनेरेटर 250 बिस्तरों को सालभर तक ऑक्सीजन दे सकता है। ये ऑक्सीजन जेनेरेटर आठ अस्पतालों को दस साल से अधिक समय तक अनवरत प्राणवायु प्रदान करने में सक्षम है। इसके अलावा फ्रांस से आयी सामग्री में 28 वेंटीलेटर, 200 इलेक्ट्रिक सिरिंज पम्प, 28 एएफनॉर/बीएस फ्लैक्सिबिल ट्यूब, 500 बैक्टीरिया रोधी फिल्टर, 500 मशीन फिल्टर तथा 500 संबंधित रोगी सर्किट भी उल्लेखनीय है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैंकों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत से एकजुटता व्यक्त करते हुए एक संदेश हिन्दी में दिया है।

24 घंटें में कोरोना से 3,689 संक्रमितों की मौंत हुईं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। देश में 24 घंटें में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार चली गई है।लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी।वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक एक मई तक 29,01,42,339 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,04,954 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।
मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 802 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304, कर्नाटक में 271, छत्तीसगढ़ में 229, गुजरात में 172, झारखंड में 169, राजस्थान में 160, तमिलनाडु में 147, पंजाब में 138, हरियाणा में 125, उत्तराखंड में 107, पश्चिम बंगाल में 103 और मध्य प्रदेश में 102 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक हुई कुल 2,15,542 मौत में से 69,615 महाराष्ट्र में, 15,794 दिल्ली में, 15,794 लोगों की कर्नाटक में, 14,193 की तमिलनाडु में, 12,874 उत्तर प्रदेश में, 11,447 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 9,160 की पंजाब में, 8,810 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

भारत और 6 अन्य देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

येरूसलम। इजराइल ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के भारत और छह अन्य देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इजराइली नागरिकों को यूक्रेन, ब्राजील, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, मैक्सिको और तुर्की की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 यह आदेश तीन मई से लागू होगा और 16 मई तक प्रभावी रहेगा। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहरहाल गैर इजराइली नागरिक इन देशों की यात्रा कर सकेंगे बशर्ते उनकी इन देशों में स्थायी रूप से रहने की योजना हो। यह आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो विमान के इंतजार में इन देशों में से किसी में भी हवाईअड्डों पर 12 घंटे तक रुके हों। इजराइली सरकार ने स्वास्थ्य और आंतरिक मामलों के मंत्री को अपील समिति का नेतृत्व करने और विशेष मामलों की समीक्षा करने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने का भी अधिकार दिया है।

बरेली: उत्तर रेलवे ने अपनी 20 ट्रेनों को रद्द किया

संदीप मिश्र                          
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के बाद अब उत्तर रेलवे ने भी अपनी 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें रेलवे के अगले आदेश तक नहीं चलेंगी। इनका संचालन दोबारा कब होगा, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। रेलवे अधिकारियों की माने तो इन ट्रेनों को रद्द करने की वजह कोरोना संक्रमण ही है।
कोरोना की वजह से रेलवे का करीब आधा स्टाफ संक्रमित है। ऐसे में संचालन के लिए रेलवे के पास कर्मचारी ही नहीं है। जिसकी वजह से लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। दूसरी ओर संक्रमण की बढ़ती लहर की वजह से यात्रियों ने भी निकलना कम कर दिया है जिससे रेलवे को लगातार घाटा हो रहा है। इन सभी कारणों से रेलवे ने अधिकांश ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। अब सिर्फ उन्हीं ट्रेनों का चलाया जाएगा जिन ट्रेनों में सबसे ज्यादा यात्री यात्रा कर रहे है।उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल अब समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। रेलवे की तरफ से रविवार से पांच ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जिसमें से तीन ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों का संचालन इसलिए किया जा रहा है ताकि अन्य ट्रेनों के बंद होन से यात्रियों को समस्या न हो।
सीनियर डीसीएसएम रेखा शर्मा ने बताया कि दिल्ली से जयनगर को जाने वाली 04488 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, होती हुई जयनगर पहुंचेगी। ठीक इसी तरह से दिल्ली से सहरसा को जाने वाली ट्रेन दिल्ली से सोमवार को रात 11:00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 02:50 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।
इस बीच यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, आदि स्टेशनों से होती हुई गुजरेगी। वहीं, दिल्ली जंक्शन से दरभंगा को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04494 दिल्ली जंक्शन से रात 11 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात को 11:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस बीच इस ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जंक्शन, समस्तीपुर, सराय आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

बरेली: संक्रमितों का आंकड़ा 11000 के पार पहुंचा

संदीप मिश्र                          
बरेली। कोरोना संक्रमण के फैलने से जनपद के हालात बेहद खराब हैं। सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 11000 के पार पहुंच गया है। इसके साथ अब तक स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज मौतों की संख्या भी 205 पहुंच गई। वैसे, श्मशान स्थलों पर संक्रमण से मरने वालों के शवों के पहुंचने की संख्या की बात करें तो यही आंकड़ा से तीन गुना बढ़ जाएगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन्हें संक्रमण से मरने वालों की श्रेणी में नहीं गिन रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन को लेकर हा-हाकार मचा है।300 बेड के मंडलीय कोविड अस्पताल में अव्यवस्था फैली है। पेड कोविड अस्पताल और निजी मेडिकल कॉलेजों के वेंटीलेटरों पर मरीज भेजे जा रहे हैं लेकिन सालभर से सरकारी 300 बेड अस्पताल के 18 वेंटिलेटर शोपीस बने हुए हैं। पिछले साल कोविड के दौरान पीएम केयर्स फंड से 10 वेंटिलेटर इस अस्पताल को मिले थे। आठ स्थानीय प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर खरीदवाकर दिए थे। लेकिन संक्रमण के भयावह दौर में सरकारी वेंटिलेटरों को चलाने के लिए तकनीकी स्टाफ हायर नहीं किया गया। इससे ज्यादा बदइंतजामी और क्या हो सकती है। इस तरफ न कमिश्नर, डीएम और न ही शहर विधायक व मेयर देख रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने स्पष्ट कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर बाहर से डॉक्टर व तकनीकी स्टाफ हायर कर सकते हैं। सीएमओ डा. सुधीर कुमार गर्ग से वेंटिलेटर चालू कराने के संबंध में जब भी बात की गई, तब उनका रटा रटाया जबाव मिला कि शासन को तकनीकी स्टाफ की तैनाती के लिए पत्र लिख रहे हैं।

दिल्ली: संक्रमण के 25,219 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                         
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,219 नए मामले सामने आए। जबकि 24 घंटें में कोविड-19 के सर्वाधिक 412 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 31.61 फीसदी हो गयी है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 375 मरीजों की मौत हुई थी जबकि बृहस्पतिवार को 395, बुधवार को 368, मंगलवार को 381 और सोमवार को 380 मरीजों की जान गई थी। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 11,74,553 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10.61 लाख मरीज ठीक हुए हैं जबकि इस घातक वायरस के कारण 16,559 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में पिछले 24 घंटे में 79,780 नमूनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 96,747 मरीज उपचाराधीन हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-260 (साल-02)
2. सोमवार, मई 3, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078। बीसवां रोजा, सहरी 04:13, इफ्तार 06:59। 20 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...