मंगलवार, 8 मार्च 2022

सपा ने मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग की

सपा ने मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग की     

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मतगणना स्थल के आस-पास मोबाइल फोन के अत्याधिक दुरुपयोग होने की आशंका जताते हुए मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग की। सपा महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने ज़िलाधिकारी से मतगणना की निष्पक्षता बनाए रखने के साथ मतगणना स्थल मुण्डेरा मण्डी परिसर के आस पास मोबाईल के दुरुपयोग के मददेनजर एवीएम की हैकिंग को रोकने के लिए जैमर लगाने की मांग की। इफ्तेखार ने एग्जिट पोल को जनता को भ्रमित करने वाला बताते हुए कहा कि जहाँ किसान नौजवान ग्रहणी और आम जनमानस इस सरकार से हताश और निराश था और हर जगहाँ से भाजपाईयों को खदेड़ा जा रहा था। इनकी हार, सुनिश्चित है। ऐसे मे गड़बड़ी फैलाने के इरादे से सरकार ने एग्जिट पोल ऐजेन्सियों के द्वारा भ्रामक खबरे फैला गड़बड़ी कराने का ताना बाना बुन्ने की नाकाम कोशिश की है। 
तारिक सईद अज्जू ने विभिन्न चैनलों पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल को नकारते हुए कहा की बंगाल और बीहार मे भी ऐसे ही भ्रामक खबरे प्रसारित की गईं थी। लेकिन रिज़ल्ट इसके उलट आया। महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा भाजपा समेशा से झूठ की बुनियाद पर खेती करती चली आ रही है। लेकिन, इस बार भाजपा से सीधी जनता की लड़ाई थी और जीत सपा की ही होगी। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संयम के साथ स्ट्रांग रुम की निगरानी मे चौकनने रहकर मुण्डेरा मण्डी मतगणना स्थल पर डटे रहने की अपील की।
सपा मीडिया प्रभारी सै.मो.अस्करी ने बताया की बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से दिन मे 1 बजे चौदहों पीर बाबा की मज़ार पोलो ग्राउण्ड पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने को चादर पोशी के साथ जीत की दुआ की जाएगी।

'महिला दिवस' के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

'महिला दिवस' के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन   

गोपीचंद        
बागपत। मंगलवार को कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यलय आजाद नगर बड़ौत पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की सामाजिक स्थिति और गरिमामयी स्थिति पर विचार किया गया और भारतीय सविधान में महिला शुरक्षा और अधिकार सम्बन्धी कानूनी जागरूकता हेतु जानकारी दी गयी। 
गोष्ठी में अपने विचार रखते हुये संस्थान की सीमा गंगानिया ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सांवित्री बाई फुले के संघर्षमयी जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं को माता सांवित्री बाई फुले को अपना आदर्श मानते हुये अपने आत्मसम्मान के लिये संघर्षशील होना आवश्यक है। क्योंकि, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने में माता सांवित्री बाई फुले का मुख्य योगदान है। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार व महिलाओं के प्रति भारतीय समाज में अन्य अमानवीय कुरीतियों पर अंकुश लगाने में बड़ा संघर्ष किया हैं। मंगलवार को, जो महिलाओं को शिक्षा और पुरुष प्रधान समाज में समानता का अधिकार है, व माता सांवित्री बाई फुले की ही देन है। 
गोष्ठी में महिलाओं से सम्बन्धी मुख्य कानूनी जानकारी श्री वकार हुसैन ने दी और सरकारी अन्य योजनाओं की लाभप्रद जानकारी संस्थान के सुनील चौहान ने दी।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने गोष्ठी का प्रबंधन और संचालन किया। गोष्ठी में सभी उपस्थित महानुभावों ने अपने अपने विचार साझा किये और वर्तमान में महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर चर्चा की। जिसमें, रामपाल कश्यप, अनिल शर्मा, हरबीर सिंह, ओमप्रकाश चौटाला, नरेंद्र कुमार, सुमित्रा, चन्द्र प्रभा, नीतू जैन, बबिता, अनुराधा शर्मा, कुमारी पर्यंका, दिव्या, लीलावती, सचिन सैनी हेमचन्द जैन, आदि अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहें।

कौशाम्बी: जागृति संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित

कौशाम्बी: जागृति संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित      

गणेश साहू          
कौशाम्बी। महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय मंझनपुर के तमन्ना गेस्ट हाउस में महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां, महिलाओं को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया है। इस मौके पर महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया गया और कहा गया कि महिलाएं जागरूक बने और आत्मनिर्भर बन कर अपने जीवन को मजबूत करें। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को एनजीओ के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। 
इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष सुशीला त्रिपाठी, महिला उत्थान जागृति संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना मिश्रा, निधि त्रिपाठी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता रघुनंदन सिंह, अधिवक्ता निशा त्रिपाठी, एडवोकेट हाईकोर्ट लीना अवस्थी, अलका त्रिपाठी, अनिशुल निशा, डॉक्टर छवि जौहरी, नेहा अग्रहरि, जय लता त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, अंजू, लता, संगीता देवी, प्रार्थना त्रिपाठी, मनोरमा गुप्ता, उर्मिला देवी, अन्नू, संजना देवी, कृष्णा देवी, सीमा देवी सहित ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौरसिया, लीना अवस्थी सहित तमाम महिलाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की

घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की     

पंकज कपूर          

हरिद्वार। घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला हरिद्वार, नयागांव का है। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टता घरेलू कलह बताया है। पुलिस ने जब महिला के पति से पूछताछ की तो सामने आया उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। 

जब पत्नी काफी देर तक नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। इसके बाद उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई है।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें          

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 33 नये मामलें सामने आए है।

मंगलवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 33 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 09 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण: डीएम

'मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण: डीएम      

संदीप मिश्र       
बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मतगणना स्थल मण्डी समिति का निरीक्षण किया तथा वहां पर पांचों विधानसभाओं की मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने पालिटेक्निक परिसर में जाकर प्रत्याशी एवं उनके एजेण्ट के वाहन पार्किंग स्थल का जायजा लिया। उन्होने निर्देश दिया कि पालिटेक्निक और मण्डी समिति के बीच टूटी दीवार के स्थान पर मजबूत बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया जायेंगा।
उन्होने विधानसभा हर्रैया, कप्तानगंज, रूधौली, बस्ती सदर एवं महादेवा के मतगणना पांडाल का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिया है कि मतगणना कार्मिको के साथ-साथ अन्य कार्यो के लिए भी समुचित संख्या में कर्मचारी तैनात करें। सभी कर्मचारियों को ड्यिूटी पास जारी किया जाय। मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से ईवीएम का कंट्रोल यूनिट मतगणना पांडाल मे लाने तथा वापस ले जाने, इनको पुनः सील करने आदि कार्यो के लिए अलग से कर्मचारी तैनात किए जाय। मतगणना डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कम्प्यूटर आपरेटर तैनात किए जायेंगे।
इस दौरान प्रत्याशी के एजेण्ट भी ट्रेजरी में तथा मण्डी में उपस्थित रह सकते है। एडीएम ने बताया कि इसकी सूचना सभी प्रत्याशियों को संबंधित आर.ओ. द्वारा दी जा रही है।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मण्डी समिति के तीनों गेट पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जायेंगा, जो प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की समुचित जॉच करेंगे। उन्होने बताया कि टेलीफोन, इंटरनेट, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को पास जारी किए जायेंगे। उन्होने बताया कि मीडिया मतगणना केन्द्र में पॉच जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग से ड्यिूटी लगायी गयी है, जो पत्रकारों को बारी-बारी से मतगणना का निरीक्षण करायेंगे तथा समय-समय पर उन्हें अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। उन्होने बताया कि मण्डी परिषद स्थित सभी शौचालय सक्रिय रखें जायेंगे। इसके अलावा मोबाइल ट्वालेट भी लगाये जायेंगे।
उन्होने बताया कि प्रत्येक विधानसभा मतगणना पांडाल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक उपस्थित रहेंगे, जिनके पर्यवेक्षण में समस्त मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जायेंगा। प्रत्याशी या उनके एजेण्ट संबंधित प्रेक्षक अथवा रिटर्निंग आफिसर से अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। मतगणना के दौरान आरक्षित मतगणना कार्मिक भी तैनात किए जायेंगे, जो आवश्यकतानुसार मतगणना कार्य में लगाये जायेंगे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव उपस्थित रहें।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि की संभावना जताईं

पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि की संभावना जताईं     

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए एक खबर परेशान करने वाली है। इस सप्ताह देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। यूक्रेन संकट की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में रिकाॅर्ड वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि करेगी, इसकी पूरी संभावना जताईं है। एक्सपर्ट्‌स का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि पहले ही हो जाती लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से चार महीने तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की गयी थी, लेकिन अब वृद्धि तय है।

गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 13 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर 140 डॉलर प्रति पर पहुंचने के बावजूद ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां अब अपने घाटे की भरपाई करने के लिए तैयार है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल, अमेरिकी तेल बेंचमार्क रविवार शाम को बढ़कर 130.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह जुलाई, 2008 के बाद कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो सकती है 15 रुपये की वृद्धि ज्ञात हो कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिये पूरा करता है। तेल की कीमतों में इस साल पहले से ही 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो चुकी है और कमजोर रुपया देश के लिए और परेशानी बढ़ रहा है। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ईंधन खुदरा विक्रेताओं के घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जरूरत है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामलें      

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामलें समाने आए है। इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केस हुए 50,000 से कम पर पहुंच गए है। वहीं बीते दिन देश में कोरोना के 4,362 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि कोरोना से 66 लोगों की मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मामले घटकर 49,948 हो गए हैं। 108 मौतों के साथ, अब तक मरने वालों की संख्या 5,15,210 हो गई है।
कोविड-19 के मामलों में सबसे कम दर्ज किए गए। पिछली बार भारत में कोरोना के नए मामले 4,000 से नीचे 15 मई 2020 को दर्ज किए गए थे, जब देश में 3,967 ताजा मामले सामने आए थे। लगातार 30 दिनों तक दैनिक कोविड-19 मामले एक लाख से कम रहे हैं, और यह दूसरा सीधा दिन है। जब नए मामलों की संख्या 5,000 से कम रही है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.13 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

महिलाओं को सम्मानित कर डूडल समर्पित: गूगल

महिलाओं को सम्मानित कर डूडल समर्पित: गूगल      

अखिलेश पांडेय    
वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली। मंगलवार को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी अपने तरीके से महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक खास गूगल डूडल, उन्हें समर्पित किया है। गूगल ने एनिमेटेड डूडल के जरिए, मंगलवार को महिलाओं की जिंदगी को दर्शाया है। इस माध्यम से उनके त्याग, परिश्रम, धैर्य और निश्छल प्रेम को भी दिखाने की कोशिश की गई है। गूगल ने रोचक अंदाज में दिखाया है कि आज के दौर में किस तरह से महिलाएं कामकाजी मां से लेकर मोटर मैकेनिक तक की जिम्मेदारी निभाती हैं। कैसे वह एक घर से लेकर अंतरिक्ष तक को संभाल रही हैं। हर सेक्टर में महिलाएं के सामने चुनौतियां और परेशानियां आईं लेकिन वह इनका मुकाबला करते हुए खुद को और मजबूती के साथ स्थापित करती जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे। सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम का समापन आज होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की।

एक्ट्रेस मल्ला ने धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया

एक्ट्रेस मल्ला ने धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया    

कविता गर्ग       

मुंंबई। एक्ट्रेस-मॉडल नम्रता मल्ला अब रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके सफर की बात नहीं कर रहे हैं। इस वक्त जिक्र हो रहा है उनके टैलेंट का। असल में नम्रता अब उन एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं, जिनके जलवों से दुनिया वाकिफ हो चुकी है। यही वजह है कि वो दिन पर दिन खुद को और बेहतर साबित कर रही हैं। शेयर किया धमाकेदार डांस, यूं तो नम्रता मल्ला हर दिन ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। पर इन दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही तहलका मचा रखा है। अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट को ही ले लीजिये, जिसमें वो इंस्टाग्राम के ट्रेडिंग वीडियो पर अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आईं नजर आ रही है।  ब्लैक कलर पोल्का डॉट मोनोकनी पहनकर नम्रता ने जिस तरह अपनी कमरिया हिलाई है।

वो देख कर जमाना ही झूमता दिख रहा है। ट्रेडिंग वीडियो में नम्रता सिर्फ अच्छा डांस ही नहीं कर रही हैं, बल्कि दिल किल करने वाले एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। डांस, एक्सप्रेशन और नम्रता की अदाओं से मिल कर बना ये वीडियो हर किसी का दिल बेकाबू कर रहा है। यही नहीं, नम्रता का डांस देखने के बाद लोग उनसे इतने इंप्रेस हुए कि उन्हें नोरा फतेही से बेहतर डांसर तक बता डाला। डांस से है प्यार, नम्रता मल्ला एक फिटनेस फ्रीक आर्टिस्ट हैं। जिन्हें डांस से काफी प्यार है। नम्रता मल्ला के लिये डांस सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि जिंदगी है। जिससे उनकी सांसें चलती हैं। इस बात का जिक्र वो कई बार अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कर चुकी हैं। धीरे-धीरे ही सही नम्रता अपने हुस्न और हुनर से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।

492 करोड़, 43 लाख का अनुपूरक बजट पारित

492 करोड़, 43 लाख का अनुपूरक बजट पारित   

दुष्यंत टीकम        
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2021-22 के तीसरे अनुपूरक बजट में नोनी सुरक्षा योजना का बजट आवंटन किया है। इस योजना के तहत कर्मकार मंडल में पंजीकृत मजदूरों की पहली दो बेटियों के खातों में एकमुश्त 20-20 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे। संक्षिप्त चर्चा के बाद 492 करोड़ 43 लाख रुपए का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा 24 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़क और पुल-पुलिया निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अनुपूरक बजट में अन्य प्रावधानों के साथ नवीन अंशदायी पेंशन योजना के लिए 14% अंशदान के लिए राशि का प्रावधान भी किया गया है। 
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय प्रज्वलित की गई अमर जवान ज्योति जो बुझा दी गई है। उस अमर जवान ज्योति को प्रज्वलित करने का फैसला छत्तीसगढ़ ने किया है। इसका शिलान्यास राहुल गांधी ने किया है। इस अनुपूरक बजट में अमर जवान ज्योति की स्थापना के लिए भी प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, महिलाएं स्वावलंबी हो सकें, इसके लिए महिला स्व-सहायता समूहों के 12 करोड़ 77 लाख रुपए के ऋण माफ किए गए हैं। ऐसे समूहों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश के 25 जिला मुख्यालयों पर महिला महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इनमें सुकमा, कोण्डागांव, बीजापुर और नारायणपुर जैसे दूरस्थ आदिवासी बहुल जिले में इन महाविद्यालयों का संचालन इसी वर्ष से प्रारंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों के पुराने कृषि ऋण, जलकर माफ किए गए हैं। 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य किसानों को दिया गया। किसान आसानी से खाद, बीज ले सकें इसके लिए 725 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया। इस वर्ष लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई। नई सहकारी समितियों के गठन के कारण किसानों को भुगतान में कोई परेशानी नहीं आई।
पिछले कई वर्षों से लंबित किसानों के 35 हजार 161 कृषि पंपों के कनेक्शन देने की मंजूरी दी गई। अब तक इनमें से 90 प्रतिशत पम्पों को कनेक्शन दिया जा चुका है, शेष पम्पों को 31 मार्च तक बिजली कनेक्शन देने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया: ठाकरे

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया: ठाकरे   

कविता गर्ग     

मुंंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और उनके करीबियों के अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमार कार्रवाई की है। आयकर विभाग शिवसेना नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर रहा है। बता दें मुंबई और पुणे में छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस रेड को आदित्य ठाकरे ने भाजपा द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया।

इधर आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियां पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचार मशीनरी होने का आरोप लगाया है। आदित्य ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। यह टिप्पणी आयकर विभाग की ओर से शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों की तलाशी के बाद आई है। इस मामले में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि ”मुझे लगता है जबतक बीएमसी का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक हर वार्ड में आईटी जाएगी। अब केंद्रीय एजेंसियों को यही काम रह गया है। पूरा देश जानना चाहता है कि केंद्रीय एजेंसी सिर्फ़ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में ही छापेमारी क्यों करती है। 

यूपी में अखिलेश के 'सीएम' बनने की भविष्यवाणी

यूपी में अखिलेश के 'सीएम' बनने की भविष्यवाणी   

संदीप मिश्र     

लखनऊ। पांचों राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद जहां एग्जिट पोल में सभी चैनलों ने यूपी में योगी सरकार का फिर से आने का दावा किया जा रहा है तो दो सर्वे इस बार यूपी की सत्ता में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। देशबंधु के अलावा एक और सर्वे है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस बार समाजवादी पार्टी को बंपर जीत मिल रही है, जबकि भाजपा को काफी नुकसान हो रहा है। जानिए, क्या कहता है सर्वे सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब सभी राजनीतिक दलों और दिग्गज राजनेताओं को 10 मार्च का इंतजार है, इस तारीख को मतगणना होगी और सभी की किस्मत का पिटारा खुलेगा। ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सरकार बना रहा है।

हालांकि इससे पहले तमाम चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए, यूपी के लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत का दावा किया गया और बहुमत के साथ यूपी में फिर योगीराज की भविष्यवाणी की गई लेकिन, दो सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि यूपी की सत्ता में समाजवादी पार्टी की वापसी हो रही है।पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि उत्तरप्रदेश में इस बार अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी को यूपी चुनाव में 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा महज 157 सीटों में सिमट रही है। वहीं, सर्वे के अनुसार, बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

सर्वे में यह भी दावा किया गया है कि साल 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत भी गिर रहा है। इस बार भाजपा को 32 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं जबकि साल 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे। वहीं, समाजवादी पार्टी का का वोट प्रतिशत 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।इससे पहले देशबंधु के सर्वे में भी यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को महज 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, कांग्रेस के खाते में एक से 9, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक आ सकती हैं। उधर, तमाम चैनलों (उपरोक्त दो एग्जिट पोल को छोड़कर) के एग्जिट पोल में जहां इस बार भाजपा को बहुमत मिलने के आसार हैं लेकिन, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इससे इत्तेफाक नहीं रखते। सोमवार को सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश ने दावा किया कि इस बार जनता उन्हें 300 पार का आशीर्वाद दे रही है। वहीं, जयंत चौधरी ने भी एग्जिट पोल के सर्वे को नकारा है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में समादवादी पार्टी गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा अब भी सत्ता में, कोई विकल्प नहीं: सीएम

भाजपा अब भी सत्ता में, कोई विकल्प नहीं: सीएम       

मिनाक्षी लोढी         

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन लोगों को एक उचित विकल्प मिल जाएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को अन्य विपक्षी खेमों के साथ वैकल्पिक ताकत बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए। उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा अब भी सत्ता में इसलिए है, क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। जिस दिन विकल्प मिल जाएगा, उसे बाहर कर दिया जाएगा। पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पुन: निर्वाचित बनर्जी ने नयी राज्य समिति का गठन किया जिसमें ज्यादातर उनके वफादार शामिल हैं। पार्टी में पुराने नेताओं और युवा नेताओं के बीच सत्ता को लेकर चल रहे कथित संघर्ष के बीच यह समिति गठित की गयी है।

टीएमसी सुप्रीमो ने सुब्रत बख्शी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और पार्थ चटर्जी को महासचिव पुन: नियुक्त किया। उन्होंने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और 19 प्रदेश महासचिवों समेत करीब 20 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए। बैठक में टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे और उन्हें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया।

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार गोदाम खाक

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार गोदाम खाक    

कविता गर्ग          

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शिलफाटा इलाके में मंगलवार को एक परिसर में भीषण आग लगने से कबाड़ के कम से कम चार गोदाम जलकर खाक हो गए। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि शिलफाटा-महापे मार्ग स्थित परिसर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस थाने के कर्मी, स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल की दो गाड़ियों को भी मौके पर भेजा गया और करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। चार गोदाम आग से पूरी तरह जलकर खाक हो गए जिनमें कबाड़ रखा गया था। सावंत ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर शीतलन का काम जारी है।

राजनीति: सीएम सावंत ने पीएम से मुलाकात की

राजनीति: सीएम सावंत ने पीएम से मुलाकात की    

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। गोवा में इस साल हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं। ऐसे में एक्जिट पोल के नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। गोवा में किसकी सरकार बनती है ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा। वहीं, चुनावी नतीजों के आने से पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम सावंत ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली। सीएम सावंत ने एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक हालातों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की। 

वहीं, पीएम से मुलाकात के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि 10 मार्च को परिणाम आएगा। बीजेपी राज्य में 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की ही जीत दिखा रहे हैं। साथ ही सीएम सावंत ने दावा किया बीजेपी को क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन मिलेगा। वहीं सीएम सावंत ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की मांग को लेकर केंद्रीय नेतृत्व उनके संपर्क में रहेगा और जरूरत पड़ने पर हम एमजीपी का समर्थन ले सकते हैं।

गृहमंत्री ने 'प्रसाद' परियोजना का अनावरण किया

गृहमंत्री ने 'प्रसाद' परियोजना का अनावरण किया     

मोमीन अहमद      

अगरतला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में 51 शक्तिपीठों में से एक माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) परियोजना का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव भी उनके साथ रहे। शाह ने मंदिर में पूजा और प्रार्थना करने से पहले चांदी के दरवाजे को खोला। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने मंदिर परिसर में नवीनीकरण और सुविधाओं के निर्माण के लिए 44 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं।

राज्य सरकार ने 14.22 एकड़ भूमि दी है, जिसमें मंदिर और सभी 51 शक्तियों के विग्रह को स्थापित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति के अधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक में शाह ने राज्य सरकार की अकेले परिसर में 51 शक्ति देवियों की प्रतिकृति के निर्माण की पहल की प्रशंसा की है। इस कार्य से राज्य में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी और भक्तों को सभी देवियों का आर्शीवाद एक स्थान पर मिल सकेगा।

राज्य सरकार ने माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर के पास उदयपुर के फूलकुमारी गांव में सभी 51 शक्तिपीठ मंदिरों के निर्माण का विचार रखा था। हिंदु पौराणिक कथाओं के अनुसार एशिया की 51 जगहों पर शक्तिपीठ मंदिर हैं। इन 51 शक्तिपीठों में से भारत में 38, बंगलादेश में छह, नेपाल में तीन, पाकिस्तान में दो और तिब्बत एवं श्री लंका में एक-एक शक्तिपीठ हैं।

आरबीआई ने 'डिजिटल रुपया’ लाने का फैसला लिया

आरबीआई ने 'डिजिटल रुपया’ लाने का फैसला लिया   

इकबाल अंसारी         

बेंगलुरु। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित डिजिटल मुद्रा के स्पष्ट लाभ हैं और ‘डिजिटल रुपया’ लाने का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सलाह से सोच-समझकर लिया गया है। सीतारमण ने मंगलवार को यहां इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिजिटल रुपये पर एक सवाल के जवाब में कहा कि यह केंद्रीय बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह से सोच-समझकर फैसला किया गया है। हम चाहते हैं कि वे इसे जिस तरह से लाना चाहें, उस तरह डिजाइन करें, लेकिन हम केंद्रीय बैंक से इस साल मुद्रा लाने की उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित डिजिटल मुद्रा के स्पष्ट लाभ हैं, क्योंकि आज के दौर में देशों के बीच होने वाले थोक भुगतान, संस्थानों के बीच बड़े लेनदेन और प्रत्येक देश के केंद्रीय बैंकों के बीच बड़े लेनदेन, ये सभी डिजिटल मुद्रा के जरिये बेहतर ढंग से हो सकते हैं। क्रिप्टो क्षेत्र को विनियमित करने के बारे में पूछे जाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि हितधारकों से परामर्श के बाद सरकार इस बारे में फैसला करेगी।

‘परामर्श जारी है। इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति का सुझाव देने के लिए स्वागत है। परामर्श की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रालय इसपर विचार करेगा। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम किसी कानूनी अनिवार्यता से परे नहीं जा रहे हैं, उसके बाद हम इसपर अपना रुख सामने लाएंगे। यह पूछने पर कि क्या वह भारत में क्रिप्टो के लिए भविष्य देखती हैं, उन्होंने कहा, ”कई भारतीयों ने इसमें अत्यधिक संभावनाएं देखी हैं और इसलिए मुझे इसमें राजस्व की गुंजाइश दिखाई देती है। हाल में पेश किए गए आम बजट के बारे में सीतारमण ने कहा कि बजट में ‘अमृत काल’ का उल्लेख अधिक से अधिक डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के संबंध में है। उन्होंने कहा कि इस बजट में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) की घोषणा की गई है। सीतारमण ने कहा कि भारत को इनकी जरूरत है, क्योंकि आजादी के 75 वर्षों में एक राष्ट्रीयकृत बैंकिंग नेटवर्क के बावजूद बैंकिंग और वित्तीय समावेशन पूरा नहीं हो सका।

मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाईं

मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाईं   

अमित शर्मा     

चंडीगढ़। मोहाली में एक अदालत ने मादक द्रव्य मामले में मंगलवार को शिरोमणी अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिये बढ़ा दी। उनके वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मजीठिया (46) अदालत के समक्ष पेश हुए जिसने हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। मादक द्रव्य मामले के सिलसिले में 24 फरवरी को यहां एक अदालत के समक्ष समर्पण करने के बाद उन्हें दो हफ्तों के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने पहले पंजाब पुलिस को इस मामले में राज्य के पूर्व मंत्री को 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने हालांकि मजीठिया को निर्देश दिया था कि वह पंजाब विधानसभा चुनावों के 20 फरवरी को संपन्न होने के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्म समर्पण करें। मजीठिया के खिलाफ पिछले साल 20 दिसंबर को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को खारिज कर दिया था।

भुगतान: 'आरबीआई' के गवर्नर ने नई सेवा प्रारंभ की

भुगतान: 'आरबीआई' के गवर्नर ने नई सेवा प्रारंभ की   

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को एक नई सेवा शुरू की।जिसके जरिए 40 करोड़ से अधिक फीचर फोन या सामान्य मोबाइल फोन उपयोगकर्ता सुरक्षित तरीके से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। जिन लोगों के पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, वे यूपीआई ‘123पे’ नाम से शुरू की गई इस सेवा के जरिए डिजिटल भुगतान कर सकते हैं और यह सेवा साधारण फोन पर काम करेगी।
दास ने कहा कि अब तक यूपीआई की सेवाएं मुख्य रूप से स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध हैं, जिसके चलते समाज के निचले तबके के लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक यूपीआई लेनदेन 76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 41 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब कुल लेनदेन का आंकड़ा 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक देश में 40 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के पास सामान्य फीचर फोन हैं। 

डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर ने कहा कि इस समय यूपीआई सेवाएं यूएसएसडी-आधारित सेवाओं के जरिए ऐसे उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन यह काफी बोझिल है और सभी मोबाइल परिचालक ऐसी सेवाओं की अनुमति नहीं देते हैं। आरबीआई ने कहा कि फीचर फोन उपयोगकर्ता अब चार तकनीकी विकल्पों के आधार पर कई तरह के लेनदेन कर सकते हैं। इनमें 1) आईवीआर (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स) नंबर पर कॉल करना, 2) फीचर फोन में ऐप की कार्यक्षमता, 3) मिस्ड कॉल आधारित विधि और 4) सामिप्य ध्वनि आधारित भुगतान शामिल हैं।

इस सेवा के जरिए उपयोगकर्ता दोस्तों और परिवार को धन भेज सकते हैं, विभिन्न उपयोगिता बिलों का भुगतान कर सकते हैं और वाहनों के फास्ट टैग को रिचार्ज करने तथा मोबाइल बिलों का भुगतान करने की सुविधा भी इसमें मिलेगी। दास ने मंगलवार को डिजिटल भुगतान के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई, जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने तैयार किया है।

नेता जयप्रकाश ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा

नेता जयप्रकाश ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा       

मिनाक्षी लोढी        

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। वह पिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल में भगवा दल के नेतृत्व की लगातार आलोचना कर रहे थे। मजूमदार को टीएमसी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मजूमदार यहां नजरूल मंच में पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हाकिम ने पार्टी का झंडा दिया। बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश मजूमदार टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। मजूमदार और रितेश तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने जनवरी में निलंबित कर दिया था।

202 से ज्यादा स्कूल एवं 34 अस्पताल तबाह कियें

202 से ज्यादा स्कूल एवं 34 अस्पताल तबाह कियें    

अखिलेश पांडेय    

कीव/मास्को। रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रही जंग से चौतरफा तबाही मची हुई है। अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस के आक्रमण में उसके 202 से ज्यादा स्कूल और 34 अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 1500 से ज्यादा आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को करीब 10 अरब डॉलर की क्षति हुई है। मंगलवार को रूस के साथ चल रही जंग को लेकर यूक्रेन की ओर से कहा है गया है कि उसकी सेना ने खार्किव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की आज ब्रिटेन की संसद को संबोधित करेंगे। वह वर्चुअली हाउस ऑफ कॉमन्स का हिस्सा होंगे। वह यूक्रेन के लिए हथियार और नो फ्लाई जोन की मांग कर सकते हैं। रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हवाई हमले में उसने यूक्रेन के 26 सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का कहना है कि रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में परमाणु ऊर्जा केंद्र को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के रेडिएशन की सूचना नहीं है।

युद्ध के 13वें दिन यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने खार्किव में एक रूसी जनरल को मार गिराया है। उसकी पहचान मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव के रूप में हुई है। हालांकि रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल कीव इलाके के इरपिन में लड़ाई जारी है। मकारोव, गोस्टोमेल जिलों में बमबारी हो रही है। वासिल्कोव, बिला तसेरकवा, गोस्टोमेल, यूज़ीन में लगातार खतरे के सायरन बज रहे हैं। खेरसों में आज सुबह धमाकों की तेज आवाज आई और जितोमीर में तेल डिपो को निशाना बनाया गया था।

1,000 साल पुरानी ममी के पास से कुछ अवशेष मिले

1,000 साल पुरानी ममी के पास से कुछ अवशेष मिले  

अखिलेश पांडेय        

लीमा। पेरू में 1000 साल पुरानी ममी के पास से कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं। जिनसे पता चलता है कि उस समय वहां पर बच्चों की बलि दी जाती थी। यह ममी पिछले साल मिली था। तब से उसके आसपास खोजबीन जारी थी। यह ममी एक पुरुष की है, जो राजधानी लीमा से बाहर मौजूद प्राचीन शहर काजारमारकिला  में मिली थी। यह ममी घुटने को मोड़कर लेटी हुई थी। इस ममी के मिलने की खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी।

जब यह ममी मिली तब यह माना जा रहा था कि मौत के समय इस पुरुष की उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच रही होगी। लेकिन बाद में जांच करने पर पता चला कि जब इसकी ममी बनाई गई, तब यह करीब 35 साल का था। आर्कियोलॉजिस्ट ने इस ममी का नाम चबेलो  रखा है।
चबेलो के आसपास खनन का काम जारी था. इस बीच आठ बच्चों के अवशेष मिले जो अंतिम संस्कार की विधियों के तहत बोरे और रस्सियों में लिपटे हुए थे। इनके अलावा 12 बच्चों के कंकाल भी मिले हैं। पुरातत्वविदों ने बताया कि इनमें से कुछ बच्चों के अवशेषों को देखकर लगता है कि उन्हें मारने से पहले या बलि देने से पहले प्रताड़ित किया गया था। उनकी हड्डियां टूटी हुई थीं।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस में आर्कियोलॉजी के प्रोफेसर पीटर वैन डालेन लूना ने बताया कि हम जानते हैं कि एंडियन समुदायों में अंतिम संस्कारों को लेकर कई विधाएं थी। वो दुनिया को अलग तरह से देखते थे। उनके यहां पर मृत्यु को लेकर जो मान्यताएं थीं, वो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थीं। यह एक समानांतर दुनिया थी। वो मृत लोगों के सम्मान के लिए कई ऐसे काम करते थे, जो बाकी दुनिया के लिए विचित्र और हैरान करने वाली हो सकती हैं।
प्रो. पीटर वैन ने बताया कि उनकी टीम ने इन अवशेषों का डीएनए एनालिसिस और रेडियोकार्बन डेटिंग की। ताकि उस समय के लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। काजारमारकिला शहर में चार पिरामिड मिले थे, जो करीब 1000 साल पुराने थे। उस समय यह शहर पेरू के तटों और पहाड़ों पर रहने वाले लोगों के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग हुआ करता था। हालांकि अभी तक सिर्फ इस इलाके के एक फीसदी जगह को ही खनन कार्य में शामिल किया गया है।
प्रो. पीटर ने बताया कि हमें उस समय पेरू में किसी तरह के लिखित दस्तावेज, पांडुलिपियां, पत्थरों पर लिखावट आदि नहीं मिले हैं। इसलिए पुरातत्वविदों को उस समय के इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए प्राचीन अवशेषों की अलग तरह से स्टडी करनी पड़ रही है।

उम्मीद: भाजपा को 21 सीटों से अधिक सीटें मिलेगी

उम्मीद: भाजपा को 21 सीटों से अधिक सीटें मिलेगी   

इकबाल अंसारी     

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव की मतणगना से दो दिन पहले, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है तो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) से समर्थन मांगने के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पहले ही बातचीत कर रहा है। गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 14 फरवरी को हुए थे और नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी।

सावंत ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि उसे बहुमत के आंकड़े 21 सीटों से अधिक सीटें मिलेगी। लेकिन अगर संख्याबल कम रहता है तो ”पार्टी ने निर्दलीयों और एमजीपी से समर्थन मांगने का विकल्प भी खुला रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनाव बाद गठबंधन के लिए एमजीपी से बातचीत कर रहा है। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन 13 सीटें जीतने वाली भाजपा ने फौरन दीपक धावलिकर के नेतृत्व वाली एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और निर्दलीयों से गठबंधन करके मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली थी। पर्रिकर के निधन के बाद 2019 में जब सावंत मुख्यमंत्री बने तो राज्य मंत्रिमंडल से एमजीपी के दो मंत्रियों को हटा दिया गया। इस बार एमजीपी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा। एमजीपी विधायक सुदिन धावलिकर ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी टीएमसी को विश्वास में लेकर गोवा चुनाव के नतीजों के बाद अपने रुख पर फैसला लेगी लेकिन कभी प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री के तौर पर ‘समर्थन नहीं’ देगी।

धावलिकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सावंत ने कहा कि अगर कोई भी पार्टी हमें समर्थन देती है तो वह हमारे नेतृत्व पर निर्णय नहीं ले सकती। एमजीपी को सरकार से इसलिए हटाया गया क्योंकि उसने 2019 में उपचुनाव में हमारे आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।’ सावंत ने यह भी कहा कि उनके धावलिकर बंधुओं से कोई निजी मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मतभेद राजनीतिक थे।’ यह पूछने पर कि अगर भाजपा तटीय राज्य में सत्ता में लौटती है तो क्या वह अगले मुख्यमंत्री होंगे, इस पर सावंत ने कहा, ”चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया। हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राज्य अध्यक्ष तक हर किसी ने कहा है और यह अक्सर दोहराया गया है कि हम मेरे नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व एक बार फिर अगली सरकार का नेतृत्व करने में मुझ पर विश्वास जताएगा।

आईगियर ने म्यूज़िक स्पीकर सिस्टम को लॉन्च किया

आईगियर ने म्यूज़िक स्पीकर सिस्टम को लॉन्च किया    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारतीय गैजेट्स और एक्सेसरीज़ निर्माता आईगियर ने गोल्डी, एक विंटेज-शैली पोर्टेबल मल्टीफ़ंक्शनल ब्लूटूथ म्यूज़िक स्पीकर सिस्टम को लॉन्च किया है। जिसे चलते-फिरते मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 1200एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ, यह सीधे सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके भी चार्ज कर सकता है। इसके अलावा, गोल्डी में एक इनबिल्ट टॉर्च भी है जो बाहर इस्तेमाल होने पर एक इमरजेंसी टूल गैजेट है। आइए जनते हैं आईगियर गोल्डी की कीमत और फीचर्स।

गोल्ड और ब्लैक एक्सेंट में उपलब्ध आईगियर गोल्डी की कीमत 2,000 रुपये है। बीटी स्पीकर 1 साल की मुफ्त रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आता है। गोल्डी, आईगियर का एक बहु-कार्यात्मक और पोर्टेबल वायरलेस म्यूजिक सिस्टम है। यह एक मजबूत एबीएस प्लास्टिक एनक्लोजर का उपयोग करके बनाया गया है और एक विंटेज-स्टाइल लुक का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया है। जो कंपनी के अनुसार, 50-शैली के रेडियो के रंगरूप जैसा दिखता है। एक टेलीस्कोपिक एंटीना और एक आसान पट्टा के साथ पूरा, यह स्पीकर सिस्टम बाहरी उपयोग के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। आईगियर गोल्डी ब्लूटूथ स्पीकर में 5-वाट स्पीकर सिस्टम है और इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी, माइक्रोएसडी, और ऑक्स-इन जैसे कनेक्टिविटी विकल्प शामिल हैं, ताकि आप अपने लगभग सभी डिवाइस के साथ गोल्डी का उपयोग कर सकें। जो दिन के उजाले या सीधी धूप होने पर इन-बिल्ट बैटरी को रिचार्ज करते रहते हैं। अंत में, जब आप कैंपिंग या ट्रेकिंग कर रहे हों तो एक अंतर्निर्मित आपातकालीन फ्लैशलाइट आपको सही रास्ते पर रखने में मदद करता है।

सेंसेक्स में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट

सेंसेक्स में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट   


कविता गर्ग           

मुंबई। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट हुई। तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 432.36 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,410.39 पर आ गया।इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,747.40 पर था। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,491.06 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,842.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 382.20 अंक या 2.35 प्रतिशत टूटकर 15,863.15 पर आ गया।

सेंसेक्स में मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त देखने को मिली। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50 फीसदी उछलकर 126.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,482.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पीएम ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

पीएम ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को नारी शक्ति को नमन किया और कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए। आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं। भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर गुजरात में कच्छ के धोरदो गांव स्थित एक महिला संत शिविर में आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

भूमिगत खदान में हादसे के बाद बचाव कार्य जारी

भूमिगत खदान में हादसे के बाद बचाव कार्य जारी   

इकबाल अंसारी     

हैदराबाद। तेंलगाना के पेद्दापल्ली में सिंगरेन कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की भूमिगत खदान में हुए हादसे के बाद मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी है। इस हादसे की वजह से चार लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दो अधिकारियों सहित बचे हुए चार लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बचाव टीम मलबे को हाथ से निकाल रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोपहर बाद दो बजे उस समय हादसा हुआ जब खदान में कार्य के दौरान छत का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस ने बताया कि मलबे में सात लोग दब गए थे जिनमें से तीन लोगों को निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिरुमूर्ति का बयान, लगातार आह्वान करता रहा भारत

तिरुमूर्ति का बयान, लगातार आह्वान करता रहा भारत   

सुनील श्रीवास्तव   

कीव/मास्को/नई दिल्ली। ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया है और वह इसे लेकर ”बेहद चिंतित” है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में कहा, ”भारत हर प्रकार की शत्रुता को समाप्त करने का लगातार आह्वान करता रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए सुरक्षित तथा निर्बाध मार्ग की मांग की है। तिरुमूर्ति ने कहा, ”हम बेहद चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद, सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि भारत अभी तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने 20,000 से अधिक नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने में कामयाब रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा, ”हमने अन्य देशों के उन लोगों की भी उनके देश पहुंचने में मदद की, जिन्होंने इस संबंध में हमसे सम्पर्क किया था।

'भारत' के रुख को लेकर बड़े झूट का खुलासा किया

'भारत' के रुख को लेकर बड़े झूट का खुलासा किया  


अखिलेश पांडेय    

नई दिल्ली/कीव/मास्को। भारत के रुख को लेकर चीनी अखबार ने एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि भारत, रूस का समर्थन कर रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत को लेकर चीन ने एक झूठ फैलाने की साजिश रच रहा है। लेकिन भारत सरकार ने उसकी पोल खोल दी है। दरअसल, एक चीनी टैबलॉयड ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को लेकर एक बड़े झूट का दावा किया है। वो ये कि भारत खुले तौर पर रूस के समर्थन में खड़ा है। यहां तक कि कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंगों से रोशन भी कर दिया गया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक ट्विट किया।

दिल्ली स्थित कुतुब मीनार का फोटो भी शेयर किया। इसमें कुतुब मीनार रेड, ब्लू और व्हाइट रंग की रोशनी में डूबी दिख रही है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा- नई दिल्ली में मौजूद एक ऐतिहासिक बिल्डिंग कुतुबमीनार को भारत ने रूसी झंडे के रंगो से रोशन कर दिया है। बाद में पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ग्लोबल टाइम्स के दावे को झूठा करार दिया। और ये बताया कि कुतुब मीनार की ये फोटो जन औषधि दिवस के सेलिब्रेशन की है।

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका ने स्पेन की तस्वीरें शेयर की

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका ने स्पेन की तस्वीरें शेयर की     

कविता गर्ग   

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्पेन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्पेन में हैं। दीपिका ने स्पेन की कई सारी तस्वीरें साझा की है।दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में दीपिका ने नीले समंदर की फोटो शेयर की हैं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया 'इस्केप टाइम'।

वहीं, कुछ तस्वीरें स्पेन के जगमगाते शहर की है, जिसके जरिए दीपिका ने सिटी लाइट्स को दिखाने की कोशिश की है।इसके अलावा दीपिका ने पेड़- पौधो से भरा एक बूमर रैंग भी शेयर किया है।इसके साथ ही दीपिका ने बिना मेकअप अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन में लिखा, 'लेजी संडे'।हाल ही में फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन

मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन   

अखिलेश पांडेय          

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक का आयोजन किया। ऐसा कहा जा रहा है कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक 17 लाख से अधिक यूक्रेनियन मध्य यूरोपीय देशों में प्रवेश कर चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए निरंतर राजनयिक प्रयास कर रहा है।फ्रांस और मैक्सिको ने पिछले हफ्ते संघर्ष के मानवीय प्रभाव को संबोधित करने के लिए यूएनएससी के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सोमवार को हुई इस बैठक में इसे औपचारिक रूप से पेश किया या नहीं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-151, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मार्च 9, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम-31+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...