सोमवार, 3 जनवरी 2022

कुसुम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित: शामली

कुसुम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित: शामली
भानु प्रताप उपाध्याय         
शामली। ग्राम खेड़ी में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि काजल वाल्मीकि कांग्रेस जनसमर्थन अभियान समिति की प्रभारी यूपी और कांग्रेस पार्टी जिला सचिव अरविंद झंझोट शामिल हुए। जिसमें बैठक की अध्यक्षता कुसुम देवी ने की और संचालन रीना देवी ने किया। बैठक में अरविंद झंझोट ने कहा कि सोमवार को देश में बढ़ती महंगाई व नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे सभी मुद्दों पर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी निरंतर मजबूती के साथ में लड़ाई लड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में कासगंज हाथरस की घटना लखीमपुर खीरी की घटना को मजबूती के साथ जनहित के काफी मुद्दों को उठाकर प्रियंका गांधी लड़ रही है। 
प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए 40% अपनी पार्टी में टिकटों में हिस्सेदारी देने का काम किया है और उत्तर प्रदेश की जनता को वचन देते हुए कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में आपकी अपनी सरकार आपके सहयोग से कांग्रेस पार्टी की आती है तो महिलाओं को पूरे प्रदेश भर में बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी और महिलाओं को घरेलू गैस लेने के लिए घरेलू गैस के दाम घटाए जाने के साथ-साथ उनको तीन गैस के सिलेंडर वर्ष में निशुल्क वितरित किए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में भी 40% महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे और विधवाओं-वृद्धाओं को कम पेंशन वितरित की जा रही हैं। जिसे कांग्रेश की सरकार आने पर ₹1000 प्रति महापेंशन वृद्धों को और विधवाओं को दी जाएंगी और आंगनवाड़ी व्यवसायों को प्रतिमा हैं ₹10,000 मानदेय दिया जाएगा। गेहूं धान का दाम बढ़ाया जाएगा और गन्ने का भुगतान ₹400 प्रति कुंटल दिया जाएगा और बिजली का बिल प्रदेश की जनता का आधा किया जाएगा और कोरोना कालका बिजली का बिल पूरा माफ किया जाएगा।
करो या न काल में गरीब लोगों ने आर्थिक मार झेली है व गरीबी से वभुखमरी से झूजे हैं। ऐसे गरीब परिवारों को ₹25,000 आर्थिक मदद की जाएगी और ठेके व्यवस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारियों वसंविदा सफाई कर्मचारियों को एवं सभी विभागों में अन्य ठेके व्यवस्था में वसंविदा में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को सरकार बनते ही परमानेंट किए जाने का वचन दिया है और सभी विभागों में बेरोजगार युवकों को युवतियों को 20 लाख रोजगार दिया जाएगा और गरीब वर्ग के लोगों को अपना उपचार कराने में असमर्थ हैं। उसमें ₹10,00000 तक का खर्चा सरकार वहन करेगी। ऐसी तमाम जनता हित की योजनाओं को संचालित करने की उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जनता को वचन दिया है। झंझोट ने इस बार वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के समर्थन में आशीर्वाद व समर्थन मांगा उक्त अवसर पर माननीय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा विचार व कांग्रेस जन समर्थन अभियान समिति उत्तर प्रदेश शामली विधानसभा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कविता देवी, विधानसभा महासचिव आशा देवी व ग्राम खेडी करमू अध्यक्ष पद पर मिंतो देवी ग्राम उपाध्यक्ष पद पर इंद्रेश देवी ग्राम महासचिव बबीता देवी को मनोनीत किया। इस अवसर पर कुसुम देवी, रीना देवी, अमरेश देवी, विमलेश देवी, संतोष देवी, राजेश देवी, विमलेश देवी, कमलेश देवी, आशा देवी, इंद्रेश देवी, कविता देवी, बबीता देवी, बिट्टू कुमार, अरुण झंझोट, प्रमोद कश्यप आदि शामिल रहे।
विधायक संजय ने मजरा दशाराम का भूमिपूजन किया
विजय कुमार         
कौशाम्बी। चायल विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को शेखपुर रसूलपुर मजरा दशाराम का पुरवा की जर्जर सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 400 मीटर लंबे सीसी मार्ग हेतु शासन ने 29 लाख 47 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण करवा रहे विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सड़क निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद भी हम रुकने वाले नही हैं। हमारी नजर न सिर्फ नगरीय सड़क बल्कि ग्रामीण सड़क पर भी है और सभी के सड़क निर्माण हेतु हम संकल्पित हैं। 
विधायक ने शेखपुर के अलावा उदाथु की सड़क का भी भूमिपूजन किया। इसके पहले उन्होंने रविवार को क्यामुद्दीनपुर में गौसपुर रोड से गांव में जाने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया था। 16 लाख 81 हजार की लागत से बनने वाली इस सड़क से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान करेंगे विभाग
हरिशंकर त्रिपाठी           
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कल 4 जनवरी को जनपद के 205 ग्रामों में प्रशासन जनता के द्वारा (ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व, पंचायती राज विभाग, विकास विभाग एवं बीट पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जो ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के कर्मियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर उपस्थित रहने से समस्याओं के समाधान करने में काफी सुविधा होती है। जिससे समस्याओं की वास्तविक और गुणवत्ता पूर्ण समाधान मौके पर ही किए जाने में सुविधा होती है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि कल आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में अपने चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर समस्याओं को प्रस्तुत करें और उसका समाधान कराएं। 
जिलाधिकारी ब्लाक भाटपाररानी के शंकरपुरा के ग्राम पंचायत में 4 जनवरी को आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। जनपद के जिन ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा उनमें लार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीक्षीतौली, मठिल उपाध्याय, मठ अमौना, नेमा, परासी चकलाल, सजॉव, गढ़वा खास, धमौली, खेमादेई, महाल मझरिया, डेनी, देसही देवरिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरथा पट्टी, भटनी दादन, देवरिया बुद्धू खॉ, हरैया बसन्तपुर, नौतन हथियागढ, मदरापाली भरत राय, दुबौली, धमउर, रामपुर श्रीपाल, बरवा मीरछापर, पथरदेवा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिन्दवलिया, बरईपट्टी, पकड़ियार, भैसाडाबर, वृक्षापट्टी, देवरिया धूस, कोटवा मिश्र, कौला मुण्डेरा, भेलीपट्टी, मलघोट बिरैचा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कसिली, पिपरा बांध, अण्डिला, सतराव, तेलिया कला, बकुची मिश्र, गोहरिया, नरियांव, पिपरा पाठक, पनिका, बगहां, बभनौली क्षत्रिय, कपूरी एकौना, भलुअनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नारंगा, कुसम्हा, तेनुआ चौबे, मरकड़ा, नगवा, कुइचवर, करौंदी, नई खास, बहोर धनौती,हरखौली, सिवधारिया, पड़री मिश्र, भेड़ापाकड़ कला, जैदपुर, बरहज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदिला द्वितीय, महेन बाबू, बरांव, अम्मा पाण्डेय, गौरा कटइलवा, करायल शुक्ल, सरांव, फुलवरिया भैया, खोडा, गौरी बाजार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसहिया, हरेरामपुर, चरियावं बुजुर्ग, अर्जुनडीहा, पाण्डेय भसवा, जंगल पिपरा, जोगम, सवना लक्ष्मन, पननहां, खैरटिया, उभांव करजही, बनियेनी, बड़हरा, भाटपाररानी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरईपार, शंकरपुरा, करौंदा, बनकटा शम्भू, विशुनपुर, नोनार पाण्डेय, कुबेरूआ, पहाड़पुर, सुकवां, सरया, रुद्रपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नीबा मठिया, भगवान मांझा, श्रीनगर कोल्हुआ, रमईपुर, महदहा, बिरवा, देवकली जयराम, विशुनपुर बगही,पचलडी सहित जनपद के सभी ब्लाकों के कुल 205 ग्राम शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस दिवस में समय से उपस्थित हो कर समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसकी जटिलताओं को दूर करते हुए उसका समाधान करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने अन्य सभी कर्मियों व अधिकारियों से भी इस समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के समाधान में अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की है। कहा है कि प्रशासन जनता के द्वार पहुंचने से उनकी समस्या उनके दरवाजे पर ही समाधान हो जा रहा है। जिससे कि उन्हें व्यर्थ में अन्यत्र भाग दौड़ करने से निजात मिल रही है।

सांवित्री की जयंती पर दीप प्रज्वलित, पुष्प अर्पित कियें
गोपीचंद          
बागपत। भारतीय महिला शिक्षिका माता सांवित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया और भारत सरकार से उनको भारत रत्न से सम्मानि करने हेतु और उनके जन्म दिवस 3 जनवरी को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाये जाने की सामूहिक मांग पर विचार किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर माता सांवित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन पर अपने-अपने विचार रखें। संस्थान के प्रबन्ध गोपी चन्द सैनी ने उनके जीवन पर बोलते हुये कहा कि उन्नीसवी सदी में जब सति प्रथा और अंधविश्वास चरम पर थे, स्त्रियों की स्थिति मात्र भोग्या की थी और चार दीवारों में ही जिंदगी बिता देना उनकी नियति बन गयी थी। जब बालिका शिक्षा के विषय में विचार करना भी पाप समझा जाता था, ऐसी प्रतिकूल विषम परिस्थितियों मे महिला शिक्षा प्रचार प्रसार के लिए उनके अधिकारों के प्रति महिलाओं में चेतना जगाने और उनको समाज में एक सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए माता सावित्री बाई फुले ने एक निर्णायक नारी शिक्षा शक्ति आंदोलन की मशाल जलाने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में सामने आई। 
3 जनवरी 1831 को सावित्री बाई फूले का बचपन एक ऐसे दौर से गुजरा जब सति प्रथा चरम पर थी न जाने कितनी मासूम महिलाएं जबरन सति बना दी जाती थी, अधजली लड़कियां जलती चिता से कूदकर प्राण बचाने के अपराध में रूढ़िवादी अंधविश्वासी लोगों और समाज के शीर्ष लोगों द्वारा लांछित और पीड़ित हुई और उनके अत्याचारों  का शिकार बनी, दूसरी ओर 8 वर्ष की बालिका को अधेड़ उम्र के पुरूष के साथ जबरन विवाह कर देना फिर उनके ऊपर पुरषों द्वारा अपना अधिकार जमाना व भोग करना पुरूष प्रधान समाज में  लड़कियों की नियति थी। 
19 वी सदी की आम लड़कियों की तरह ही सावित्री बाई का विवाह भी बाल्यावस्था में ही हो गया था, और वे ज्योति बा राव फूले की पत्नी बनी, इस प्रकार एक अति दरिद्र घर की कन्या दूसरे दरिद्र घर की बहु बनी थी परन्तु अपने समाज सुधारक पति ज्योति बा राव फूले के स्नेह, साहस व मार्गदर्शन में वे खुद भी शिक्षित हुई और समाज की दलित बालिकाओं के लिए खोली गयी पहली पाठशाला की भारत में पहली महिला अध्यापिका बनी, उन्होंने गाँव-गाँव जाकर लड़कियों को स्कूल भेजने का आंदोलन भी शुरू किया और समाज में फैली कुरीतियों विसंगतियों का आंदोलन भी प्रारम्भ किया। लड़कियो पर हो रहे अत्याचार और विधवा होने पर लड़कियों के सारे बाल काट दिये जाने के विरोध मे विद्रोह करने, परिवार और समाज में अधिकार और सम्मान पाने तथा समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक ऐसी लड़ाई छेडी जो स्वतन्त्रता आंदोलन से किसी भी रूप में छोटी या महत्वहीन नहीं थी। ऐसी घुटनकारी स्थिति और समाज के रूढ़िवादी रूख के विरूद्ध उन्होंने गाँव मे लड़कियों के लिए 18 स्कूल खुलवाए और चुपके चुपके प्रौढ़ों को भी शिक्षित किया। 
इसलिए औरतो के स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने और समय के साथ कानूनी आर्थिक और सामाजिक अधिकारों व सम्मान की मांग की लड़ाई लड़ने का सारा श्रेय सावित्री बाई फूले को ही जाता है। सावित्री बाई फूले पहली अध्यापिका महिला शिक्षा संस्थानों की जन्मदात्री है, और महिला शिक्षा प्रचार की आधार शीला और समाज से टक्कर लेने वाली विदुसि महिला थी, और उन्होंने रूढ़िवादी कुरीतियों और अन्याय को खत्म करने में भरपूर सफलता भी मिली। भारत की पहली अध्यापिका व समाज सेविका शिक्षा के प्रचार प्रसार की अग्रदूत जागृति और चेतना की ऐसी मशाल है। जिसके प्रकाश ने भारत के निचले तबके की वंचित, अवहेलित महिलाओं के सामने शिक्षा और ज्ञान के दरवाजे खोल दिये, उन्होंने समाज सेवा करते हुए 1896 में अकाल के कारण फैले प्लेग ने उन्हें धर दबोचा जिससे 10 मार्च 1897 में उनका स्वर्गवास हो गया।
 यूं तो उनके महान जीवन विचारोत्तेजक लेखों एवं अदभुत कार्यक्षमता ने भारतीय महिला समाज पर गहरी छाप छोड़ी  परन्तु संकुचित मानशिकता व राजनितिक व्यवस्था और समाज की उदासीनता और राजनितिक रूप से पिछड़ेपन के कारण माता सांवित्री बाई फुले को आज तक भी समाजिक क्रांति की योद्धा, महान समाज सुधारक के सम्मान से सम्मानित नही किया गया, जिसकी वो हकदार है। उनके जन्मदिवस को भी राष्ट्रीय महिला शिक्षक दिवस के रूप में सरकार को मान्यता देने की आवश्यकता है और उनके द्वारा किये गये महान कार्यों के कारण उन्हें भारत रत्न से अलंकृत करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुनील कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार, सचिन सैनी, विनय सैनी, रणजीत फौजी, नीतू जैन, चन्द्र प्रभा, विनीत कुमार कुमारी शैलजा उपस्थित रहें।

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

अविनाश श्रीवास्तव           पटना। बिहार में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन साफ रहने के बावजूद तेज बह रही पछुआ हवा के कारण रविवार को प्रदेश में ठंड बढ़ने का एहसास किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला और यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में ठंड महसूस की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंचा
पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 11 जनपदों में सोमवार को कोरोना वायरस के 189 नये मामले सामने आए है। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 189 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 4, चंपावत से 1 , पिथौरागढ़ से 6 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 1 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 1 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

पाकिस्तान: कप्तान हफीज का 'क्रिकेट' से संन्यास

हफीज ने अपने देश की तरफ से 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने तीन वनडे विश्व कप और छह टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उनका आखिरी मैच नवंबर में टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल था जिसमें पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। अपने सफल करियर के दौरान उन्हें 32 बार मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तथा सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वह शाहिद अफरीदी (43), वसीम अकरम (39) और इंजमाम उल हक (33) के बाद चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा उन्हें नौ बार श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह 2017 में आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे।

पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने इस आलराउंडर का आभार व्यक्त किया। रमीज ने कहा, ‘‘हफीज ऐसे क्रिकेटर हैं जो दिलोजान से खेलते हैं और जिन्होंने अपना करियर लंबा और सफल बनाने के लिये लगातार कड़ी मेहनत की।’’पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने पूरे गौरव के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पोशाक पहनी जिसके लिये पीसीबी उनका आभार व्यक्त करता है। मैं उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं और पाकिस्तान क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिये उनका फिर से आभार व्यक्त करता हूं।’’ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी टूर्नामेंट के लिये लाहौर कलंदर्स से अनुबंध करने वाले हफीज विश्व भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिये उपलब्ध रहेंगे।

सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता हैं 'अनार'

सरस्वती उपाध्याय           अनार को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह गुणों से भरपूर होते हैं और शरीर की पोषक तत्वों की जरूरत को पूरी करता है। यह शरीर ना सिर्फ खून की मात्रा को बढ़ाता है। बल्कि और भी कई तरह के लाभ पहुंचाता है।इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी, ई, के मौजूद होते हैं। जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स का भी बहुत अच्छो सोर्स माना जाता है और वजन कम करने में मदद करता है, तो चलिए हम आपको आज सर्दियों में अनार के सेवन से होने वाले बड़े फायदों के बारे में बताते हैं।

1. अनार में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाएं जाते हैं। जो शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। यह शरीर के तनाव को कम कर उसे डैमेज होने से भी बचाता है।

2. अनार के रेगुलर सेवन से आंतों में होने वाली जलन से आपको छुटकारा मिल सकता है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत कर पेट में होने वाली जलन को भी दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पेट में होने वाले अल्सर और जलन की शिकायत को भी दूर करने में मदद करता है।

3. इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाएं जाते हैं। अनार का रंग लाल पॉलीफेनॉल्स की वजह से होता है। यह एक बहुत ही स्ट्राग एंटीऑक्सीडेंट्स सोर्स होता है। जो शरीर की इन्फ्लेमेशन कम करता है। इसके साथ ही सेल्स को भी डैमेज होने से बचाता है।

4. अनार का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। इससे हमें सर्दियों में होने वाली की बीमारियां जैसे सर्दि, खांसी, बिखार आदि से सुरक्षा मिलती है।

5. अनार का सेववन दिल के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। अनार के जूस के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और यह ब्लूड वैशेल्स को मोटा और कड़क होने से बचाता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल बनने के रेट को भी स्लो कर देता है।

6. यह हल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आनार के रेगुलर सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह ब्रेन को स्ट्रोक के खतरे से सुरक्षित रखता हैं।


हीरा-पत्थर की तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार

हीरा-पत्थर की तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार
दुष्यंत टीकम   
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने हीरा-पत्थर की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हीरा को बेचने ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से 71 नग हीरा पत्थर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए आकी गई है।
पुलिस ने धारा 4, 21 माइनिंग एक्ट व 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी प्रतिबंधित पायलीखंड क्षेत्र से हीरा पत्थर निकालकर ले जा रहा था। गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धुरवागुड़ी नाला के पास एक व्यक्ति को 71 नग हीरा पत्थर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 10 लाख रुपए के हीरा पत्थर को बेचने की फिराक में था। थाना प्रभारी नवीन राजपूत की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जगमोहन नागेश (40) निवासी पुरवागुडी, थाना अमलीपदर गरियाबंद बताया है।   एसपी ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर एक कागज पर छोटा- बड़ा सफेद, भूरा रंग का 71 नग हीरा पत्थर बरामद किया गया। हीरा 24 कैरेट है, जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपए है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पायलीखंड प्रतिबंधित क्षेत्र से खुदाई कर स्वयं के लाभ के लिए हीरा की चोरी की है। जगमोहन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

4 मर्डर मामलें में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कार्यवाही

पंकज कपूर      नानकमत्ता। जिले के नानकमत्ता में बीती 29 दिसंबर को हुए 4 मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 20 टीमों की कड़ी मेहनत से पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्याकांड की वजह लूट बताई जा रही है, जिसमें लालच के चलते अभियुक्तों ने चार लोगों को बेरहती से मौत के घाट उतार दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मर्डर करने का मुख्य उद्देश्य सर्राफ व्यापारी के साथ लूट करना पाया गया है। जिसपर पुलिस की कड़ी मेहनत के चलते तीनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है व एक आरोपी फरार है। मामले का सफल अनावरण करने वाली टीम को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 25000 का ईनाम व डीआई नीलेश आनंद भरणे ने 50 हजार एवं डीजीपी अशोक कुमार ने 1 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। साथ ही घटना का अनावरण करने वाली टीम को शहर के विधायक प्रेम सिंह राणा ने 11 हजार, किसान यूनियन के महासचिव मलूक सिंह ने किसान यूनियन की ओर से 5100 व ग्राम प्रधान संघ ने 5 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। बता दें ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र बीती 29 दिसंबर को चार मर्डर से शहर में सनसनी मच गई थी। जिसके बाद शहर के लोगों के घटना के अनावरण की जल्द से जल्द मांग की। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी। इस दौरान सुराग पतारसी, पूछताछ व सर्विलांस की मदद से 20 टीमों का गठन कर मामले के अनावरण को प्रयास किया गया। जिसमें 20 टीमों की कड़ी मेहनत से मर्डर करने वाले रानू रस्तोगी, विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है व घटना में प्रयुक्त वैगनार कार, लूटे गए 35 हजार रुपये व आलाकत्ल बरामद किया है। 

आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने पाया कि मृतक अंकित रस्तोगी कबाड़ की दुकान में काम करता था, वहीं करीब एक माह पूर्व मृतक अंकित रस्तोगी ने 30 से 40 लाख रुपये लगाकर सुनार की दुकान खोली थी। अभियुक्त रानू रस्तोगी मृतक अंकित रस्तोगी का अच्छा मित्र था, जो मृतक अंकित के घर पर भी निरंतर आता जाता रहता था। अभियुक्त रानू रस्तोगी ने कुछ दिन पूर्व ही मृतक अंकित की दोस्ती सचिन सक्सेना से कराई थी, जो कि शातिर किस्त का गैंगस्टर था। जिसके द्वारा अपने दो साथी विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर 28 दिसंबर को लूट व डकैती के उद्देशय से मृतक अंकित रस्तोगी व उदित रस्तोगी को किसी बहाने से घर से बाहर बुलाकर देवा नदी के किनारे ले जाकर लाठी डंडो से पिटाई की व सर्जिकल ब्लैड से गला रेंतकर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद अभियुक्तों ने लूट के उद्देशय से मृतक के घर जाकर उसकी मां आशा देवी व नानी सन्नो देवी की हसिये से गला रेंतकर हत्या कर दी और दुकान से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। अभियुक्तों ने सुनार की दुकान में लॉकर खोलने व तोड़ने की भी कोशिश की जिसमें वह सफल नहीं हो सके। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, फरार सचिन सक्सेना की तालाश की जा रही है व मास्टर अखिलेश की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।
पूछताछ करने वाली टीम में सितारगंज कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, एटीएचयू प्रभारी बसंती आर्या, नानकमत्ता थानाध्यक्ष के.सी. आर्या, अशोक कुमार, नीमा बोरा, मंजू पंवार, एसओजी चम्पावत से मतलूब खान, प्रकाश आर्या, प्रियंका कोरंगा, प्रिंयका शामिल रहीं। 

वहीं, स्थानीय स्तर पर सुरागरसी व पतारसी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, जावेद मलिक, बोबिन्दर, नवनीत, मोहित, आसिफ हुसैन, दिनेश चंद्र शामिल रहे। इसके साथ ही बाहरी जनपद से सुरागरसी पतारसी करने वालों में दिनेशपुर थानाध्यक्ष विनोद जोशी, लालपुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, कुलदीप सिंह, ललित चौधरी शामिल रहे। सीडीआर विश्लेषण में कैलाश तोमक्याल व भूपेंद्र आर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीसीटीवी खंगालने में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एडीटीएफ प्रभारी कमाल हसन, झनकईया थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, सितारगंज एसएसआई योगेश कुमार, शंकर बिष्ट, विजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, पंकज महर, राजेश पांडे, कमल नाथ गोस्वामी, पंकज बिनवाल, नासिर, धर्मवीर, ललित कुमार, गणेश पांडे, नीरज शुक्ला, प्रमोद कुमार, विनोद, भूपेंद्र रावत, राजेन्द्र कश्यप, प्रभात चौधरी शामिल रहे। साथ ही पंचायतनामा भरने, साक्ष्य जुटाने व कार्यलेख करने वाली टीम में गिरीश चन्द्र, योगेन्द्र कुमार, ललित काण्डपाल, नरेद्र रोतेला, रमेश भट्ट, मोहन गिरी, देवेन्द्र, लोकेश तिवारी, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश जोशी, कमला दुम्ताल, विद्या रानी, बीना, शिवन्ती, विनित, राजकुंवर, फालवर पूरन चन्द्र, राजकुमार शुक्ला, गुरमेज, मिल्खा, राजवती, गोविन्द आदि शामिल रहे।

नए साल का आगाज करेगी अनुष्का, कमबैक किया

नए साल का आगाज करेगी अनुष्का, कमबैक किया

कविता गर्ग        मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन साल बाद कमबैक कर सकती है। अनुष्का शर्मा शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं हैं। अनुष्का अक्सर पति विराट कोहली और बेटी के साथ समय बिताती नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं। अनुष्‍का शर्मा नए साल का आगाज दो थिएट्रिकल और एक ओटीटी प्रोजेक्‍ट से करने जा रही हैं। 

अनुष्का की ओटीटी फिल्म भारत की सबसे महंगा डिजिटल प्रोजेक्ट हो सकता है। अनुष्का शर्मा के फ़ैन्स काफ़ी लंबे समय से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा नए साल में अपने फ़ैन्स को यह तोहफ़ा दे सकती है।

अभिनेत्री मोनालिसा ने फोटोज शेयर की: मुंबई

कविता गर्ग         मुबंई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट अदाओं के जलवे फैन्स के सामने बिखेरती रहती हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। नए साल के पहले सोमवार पर मोनालिसा ने हॉट अवतार में अपनी फोटोज शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में मोनालसा वन पीस ड्रेस में काफी ब्यूटीफुल और हॉट लग रही हैं। उन्होंने अपने टोल्ड लेग्स दिखाते हुए पोज दिए हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मोनालिसा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''हैल्लो मनडे, हम 2022 में पहली बार मिल रहे। 

एक्ट्रेस की इन फोटोज पर 18 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा यूजर्स कॉमेंट कर चुके हैं। इस फोटो पर लोग मोनालिसा की काफी तारीफ कर रहे। कुछ लोगों ने मोनालिसा की इस तस्वीर पर हार्ट और फायर के इमोजीस बनाए हैं। जब एक यूजर ने लिखा है कि आप बहुत क्यूट हो। बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस 10, नच बलिए समेत कई शोज में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही उनके लोग दीवाने नहीं हैं, बल्कि बाकी बाहर भी उनके लाखों फैन्स हैं। यूट्यूब पर रिलीज हुए उनके एक-एक गानों को करोड़ों व्यूज तक मिले हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था और यहीं से उन्होंने शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी।

अशोका के गाने पर जबरदस्त डांस, पोस्ट किया
कविता गर्ग     
मुबंई। जाह्नवी कपूर शानदार डांसर हैं। वह अक्सर अपने डांस रिहर्सल के वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। उनका एक बेली डांस वीडियो काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर यह काफी शेयर हुआ और यूट्यूब पर भी देखा जाता है। जाह्नवी ने इसमें करीना कपूर की फिल्म अशोका के गाने 'सन सननन' पर जबरदस्त डांस किया है। यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल है। बता दें कि जाह्नवी कपूर लंबे वक्त से डांस क्लासेज ले रही हैं। उन्हें कई तरह के डांस फॉर्म आते हैं। 
उनके क्लासिकल डांस के वीडियोज भी वायरल हो चुके हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही डांस क्लासेज ले रही हैं। उनके बचपन के डांस वीडियोज भी कई बार वायरल हो चुके हैं। उनका एक बेली डांस वीडियो यूट्यूब पर कई बार देखा गया है। इसमें उन्होंने अशोका फिल्म के गाने 'सन सननन' पर जबरदस्त डांस किया है। 
उनका ये डांस वीडियो बीती जनवरी का है। जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं। वह अपना जिम रूटीन कभी मिस नहीं करती हैं। जाह्नवी क्लासिकल डांस भी गजब का करती हैं। पिया तोसे नैना लागे रे गाने पर भी उन्होंने काफी खूबसूरत डांस किया था। यह वीडियो जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसे काफी पसंद किया गया था। जान्हवी के इंस्टा पर उनके और खुशी के बचपन के वीडियोज भी हैं। जिनमें दोनों डांस करती दिख रही हैं।

कांग्रेस में शामिल विधायक, भाजपा से नाता तोड़ा

कांग्रेस में शामिल विधायक, भाजपा से नाता तोड़ा
अमित शर्मा        चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के महज छह दिन बाद पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लड्डी पार्टी से नाता तोड़ कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लड्डी ने सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात यहां कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में, कांग्रेस में वापस लौट आए।

हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी, कादियान से विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ 28 दिसंबर को नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों विधायक भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।

आप: 5 और उम्मीदवारों की घोषणा, सूची जारी की

अमित शर्मा      चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच और उम्मीदवारों की सोमवार को घोषणा की। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की गई है, जिसके अनुसार मजीठा विधानसभा सीट से लाली मजीठिया को टिकट दिया गया है। मजीठिया कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एक जनवरी को ‘आप’ में शामिल हो गए थे।

वर्तमान में, मजीठा सीट से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया विधायक हैं। पार्टी ने बताया कि अजय गुप्ता को अमृतसर सेंट्रल सीट से, कश्मीर सिंह सोहल को तरनतारन से, सुरिंदर सिंह सोढ़ी को जालंधर कैंट से और बलजीत कौर को मलोट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पंजाब की 117 विधानसभा सीट में से ‘आप’ ने अभी तक 101 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

संक्रमण के प्रसार की रोकथाम पर विचार: कर्नाटक

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार कोविड-19 के नए खतरे के मद्देनजर संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए और नियंत्रण उपाय अपनाने पर विचार कर रही है। राज्य मंत्रिमंडल विशेषज्ञों से सलाह-मशविरे के बाद इस हफ्ते फैसला कर सकता है। सरकार ने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 28 दिसंबर से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक “रात का कर्फ्यू” जैसे रोकथाम के उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं जो सात जनवरी की सुबह तक अमल में रहेंगे।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि हम कोविड और ओमीक्रोन दोनों स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। यह देश में, राज्य में और पड़ोसी राज्यों में बहुत तेज गति से फैल रहा है। इसलिए हमें विशेषज्ञों से चर्चा करने की जरूरत है। इस संबंध में कल शाम मैं विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक के दौरान राज्य की स्थिति और लागू किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की जाएगी और कुछ दीर्घकालिक उपायों पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें पहले की दो लहरों के प्रबंधन का अनुभव है। हमने विशेषज्ञों से रोकथाम के उपायों की सिफारिश करने के लिए कहा है, जिनका दैनिक जीवन पर सीमित प्रभाव हो।” मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

कर्नाटक में पिछले पांच दिनों से कोविड मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। दैनिक मामले एक हजार से अधिक आ रहे हैं। कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 10 और मामले मिले जिसके बाद इसके कुल मामले 76 हो गए। बोम्मई ने कहा कि राज्य भर में आज से 15-18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजना इसे व्यापक अभियान बनाने की है क्योंकि इसका उद्देश्य युवाओं को “कोरोना सुरक्षा घेरे” में लाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन स्कूलों में चलाया जा रहा है, जहां इन आयु वर्ग के बच्चे होते हैं और उन्हें उनके पहचान पत्र और आधार कार्ड के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। कोविड प्रतिबंधों के बीच कांग्रेस द्वारा नौ जनवरी से मेकेदातु पदयात्रा निकालने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि वे क्या कर रहे हैं। कल की बैठक में हम उस सामान्य व्यवहार पर चर्चा करेंगे जिसका पालन करने की जरूरत है, और यह केवल उन पर ही नहीं, बल्कि सब पर लागू होगा।

कोविड-19 रोधी 'टीकाकरण' अभियान आरंभ किया

हैदराबाद। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को शहर के एक स्वास्थ्य केन्द्र में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान आरंभ किया। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए राज्य में वयस्कों के टीकाकरण केन्द्र के अतिरिक्त 1,014 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राज्य में इस श्रेणी में टीकाकरण कराने वाले किशोरों की अनुमानित संख्या 18.70 लाख है। राव ने माता-पिता से पात्र किशोरों का टीकाकरण कराने का आह्वान किया। देश में बढ़ते, कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर उन्होंने सभी नगारिकों से टीका लगवाने और कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।

राव ने कहा कि राज्य में वयस्क आबादी को पहली खुराक देने की दर 101 प्रतिशत है और दूसरी खुराक देने की दर भी राष्ट्रीय औसत से अधिक है। हालांकि, करीब 20 लाख लोगों की दूसरी खुराक लंबित है और उन्हें भी दूसरा टीका लगवा लेना चाहिए। हरीश राव ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के डर के बीच राज्य सरकार ने 21 लाख ‘होम आइसोलेशन किट’ तैयार रखी है, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए हैं और आवश्यक दवाएं खरीदी गई हैं। सूर्यापेट शहर में मेडिकल के एक छात्र के साथ ‘रैगिंग’ होने की खबरों पर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशक को यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि ‘रैगिंग’ हुई थी या नहीं। अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो ‘रैंगिंग’ करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहीं बीजेपी: बसपा

संदीप मिश्र      लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा से पहले सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। जबकि चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं बसपा प्रमुख मायावती चुनावी समर में नहीं उतरीं है। सोमवार को बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद बहन के दौरे पूरे प्रदेश में होने वाले है। उन्होंने कहा कि वो हर जिले में जायेंगी। हम बीजेपी की तरह नहीं है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर एक पत्थर लगाये और वोट मांगे।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने के सवाल पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि हम भी यही चाहते है कि सीएम चुनाव लड़े और खुद देखे कि जनता के बीच में उनके लेकर क्या फीडबैक है। सतीश चन्‍द्र मिश्रा ने दावा करते हुए कहा कि बीएसपी भी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारेगी और सीएम को चुनाव में हराएगा भी। पिछले दिनों यूपी के ब्राह्मण नेताओं के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को लेकर भी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इनके नेता खुद ये जानते है कि पूरे प्रदेश के ब्राहण इनसे नाराज है। और यूपी के नेता ये बात समझ चुके है इसलिए पहले ही जाकर अपनी तरफ से हाथ खड़े कर रहे है। ताकि बाद में इनसे कोई कुछ ना कहे। उन्होंने कहा कि ब्राहणों को ये समझ में आ गया है कि बीएसपी ने ही उनको पूरा सम्मान दिया है। इसलिए 2007 की तरह 2022 के चुनाव में ब्राहण एकजुट होकर बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रही इत्र कारोबारियों पर छापेमारी को लेकर भी सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि इसके लिए इंतज़ार करना होगा कि अंत में इनकम टैक्स की तरफ से क्या तथ्य सार्वजनिक किया जाता है। 

दरअसल बड़ी चुनावी रैलियों के लिए पहचानी जाने वाली मायावती ने 9 अक्टूबर को काशीराम स्मारक स्थल पर परिनिर्वाण दिवस मनाया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हालांकि, इसको चुनावी रैली नहीं माना जा सकता है। वहीं ब्राह्मणों से जोड़ने के लिए मायावती ने पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को जिम्मेदारी दी हुई है। सतीश की पत्नी कल्पना मिश्र का भी ब्राह्मण समाज की महिलाओं साधने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। बता दें कि 22% एससी आबादी बसपा का कोर वोट है।


'भाजपा' विधायक का निलंबन रद्द, प्रस्ताव पेश किया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जितेंद्र महाजन का निलंबन रद्द कर दिया। जिन्हें पिछले महीने सदन से निलंबित कर दिया गया था। विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर बिधूड़ी द्वारा इस संबंध में पेश किया गया प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित होने के बाद महाजन के निलंबन को निरस्त किया गया।

विधूड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से निलंबन समाप्त करने का अनुरोध किया था। दिल्ली विधानसभा ने सदन की कार्यवाही में कथित रूप से बाधा डालने के आरोप में महाजन को पिछले साल दिसंबर में अपने एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान निलंबित कर दिया था।


पीएम की किसान विरोधी सोच को ढ़क नहीं सकतें 
आदर्श श्रीवास्तव      लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी मामले की चार्जशीट के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विटर किया है कि पीएम मोदी के सरंक्षण के चलते मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर जांच की आंच तक नहीं आई और वे अपने पद पर बने हुए हैं। 

उन्होंने लिखा कि झूठी माफी और कानून वापस लेने जैसे चुनावी कदम भी पीएम मोदी की किसान विरोधी सोच को ढक नहीं सकते। वे रक्षक के पद पर हैं, लेकिन भक्षक के साथ खड़े हैं।

डब्ल्यूटीओ की आपात बैठक बुलाने की मांग: भारत

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारत ने दुनिया के विभिन्न देशें में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रस्तावित पैकेज पर विचार के लिए इसी महीने जिनेवा में डब्ल्यूटीओ की आम परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। इस पैकेज में पेटेंट से छूट का प्रस्ताव भी शामिल है। डब्ल्यूटीओ की आम परिषद संगठन का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने को लेकर इसकी बैठक नियमित तौर पर होती रहती है। इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि (राजदूत या उसके समकक्ष) होते हैं और इसके पास दो साल पर होने वाले मंत्री स्तरीय सम्मेलन की तरफ से काम करने का अधिकार है।

भारत ने महामारी से निपटने में मदद के लिये बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित व्यापार पहलुओं (ट्रिप्स) पर कोई प्रगति नहीं होने को लेकर नाखुशी जताते हुए इस प्रस्ताव को डब्ल्यूटीओ के प्रस्तावित पैकेज में शामिल करने का आह्वान किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर, 2020 में पहला प्रस्ताव देते हुए कहा था कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम और इलाज में मदद को लेकर सभी डब्ल्यूटीओ सदस्यों को ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों के क्रियान्वयन से छूट मिलनी चाहिए।

इस साल मई में संशोधित प्रस्ताव दिया गया। बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार पहलुओं पर करार जनवरी, 1995 में लागू हुआ था। यह बौद्धिक संपदा अधिकार कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, पेटेंट और अघोषित सूचना या व्यापार से संबंधित गोपनीय सूचना के संरक्षण से संबंधित बहुपक्षीय समझौता है।

'क्रूज पोत' पर सवार 28 लोग संक्रमित मिलें: ब्राजील

'क्रूज पोत' पर सवार 28 लोग संक्रमित मिलें: ब्राजील

अखिलेश पांडेय        ब्रासीलिया। ब्राजील के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने क्रूज पोत ‘एमएससी प्रेजिओसा’ पर सवार 28 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। जिसके कारण इस पोत के यात्रियों को रियो डी जनेरियो पर उतरने के लिए छह घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। संक्रमित पाए गए 28 लोगों में से 26 यात्री और दो चालक दल के सदस्य हैं। रियो के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने एक बयान में कहा कि जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से रियो या निकटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोग घर में पृथक-वास में रह सकते हैं। अन्य लोगों को पहले होटल में पृथक-वास में रहना होगा। प्राधिकारियों ने यह नहीं बताया कि होटल का खर्च कौन वहन करेगा।

संघीय स्वास्थ्य नियामक अनविसा ने निरीक्षण के बाद एमएससी प्रेजिओसा को संचालन की अनुमति दे दी। अन्य लोग बाहिया में उतरने का इंतजार कर रहे है। यह पोत ब्राजीलियाई रिसॉर्ट बुजिओस से रवाना हुआ था। महामारी वैज्ञानिक और ब्राजील के साबिन वैक्सीन इंस्टीट्यूट की उपाध्यक्ष डेनिस गैरेट ने कहा कि क्रूज पोतों पर वातावरण संक्रमण फैलने के लिए बहुत अनुकूल होता है। उन्होंने कहा कि हजारों लोग भीतर साथ रहते हैं और ऐसी यात्राओं से ”हर कीमत पर बचा जाना” चाहिए।


'बीएसएफ' के जवानों ने 1 घुसपैठी को मारा: सुरक्षा

सुनील श्रीवास्तव       इस्लामाबाद। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने सोमवार को तड़के जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठी को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति आज सुबह अर्निया में भूले चाक पोस्ट के नजदीक बाड़ की ओर आ रहा है। सूत्रों ने कहा कि उसे कई बार चेतावनी दी गयी, लेकिन वह बाड़ के नजदी आ गया और भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ के जवानों ने गत महीने रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अल्ला मय के कोठे सीमा चौकी के पास एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया था। सीमा के पास जम्मू के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के बीच सीमा पार से सभी तरह के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए बीएसएफ के जवान अलर्ट पर हैं।

यूक्रेन से लगती सीमा पर मौजूदगी बढ़ाने की चर्चा

अखिलेश पांडेय         वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन से लगती सीमा पर रूसी बलों की मौजूदगी बढ़ाए जाने को लेकर यूक्रेन के नेता के साथ सोमवार को बातचीत की और वादा किया कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो अमेरिका तथा उसके सहयोगी ”निर्णायक” कार्रवाई करेंगे। बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ऐसे समय में फोन पर बातचीत की है, जब अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी संकट को कम करने के लिए कई राजनयिक बैठकों की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं, रूस ने कहा है कि यह संकट अमेरिका के साथ संबंधों को पूरी तरह समाप्त कर सकता है। बाइडन और जेलेंस्की के बीच बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक बयान में कहा, ”राष्ट्रपति बाइडन ने यह स्पष्ट किया कि यदि रूस, यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

साकी ने कहा कि बाइडन ने अपने इस सिद्धांत को रेखांकित किया कि ‘आपके बिना आपके लिए कोई कदम नहीं’ उठाया जाएगा, यानी वह यूरोप को प्रभावित करने वाली किसी भी नीति पर उसके सहयोगियों की सलाह के बिना चर्चा नहीं करेगा। बाइडन ने कहा कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे, हालांकि उन्होंने पिछले महीने कहा था कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर विचार नहीं किया गया है।

राजनीतिक संकट के बीच पीएम का पद से इस्तीफा 
अखिलेश पांडेय     खार्तूम। सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने देश में जारी राजनैतिक संकट के बीच अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। हमदोक ने रविवार को कहा, "मैं इस उदार देश की बेटियों या बेटों में से किसी अन्य व्यक्ति के लिए जगह बनाने के लिए प्रधानमंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा करता हूं।" 
सरकारी चैनल सूडान टीवी पर प्रसारित देश में अपने संबोधन में उन्होंने कहा,"आपने मुझे इस नाजुक और आशावादी परिस्थिति में प्रधानमंत्री बनने का सम्मान दिया है और मैंने अपने देश को आपदा में फिसलने के खतरे से बचाने की पूरी कोशिश की है। "
उन्होंने कहा, "राजनैतिक ताकतों में मतभेदों के बावजूद हमने सुरक्षा, शांति, न्याय और रक्तपात को रोकने का जो वादा किया थारोक के साथ हमने नागरिकों से जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए वांछित और आवश्यक सहमति बनाने की कोशिश की।

धरती से टकरा सकते हैं 5 एस्टेरॉयड, खतरा बढ़ा
सुनील श्रीवास्तव    
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि, इस साल 5 एस्टेरॉयड के धरती से 'टकराने' का खतरा है और जिनमें से एक एस्टेरॉयड 11 जनवरी को पृथ्वी के बेहद करीब से निकलेगा। नासा ने इस एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए संभावित खतरे के तौर पर सूचिबद्ध किया है। नासा के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड का आकार 100 मीटर से ज्यादा है और ये पृथ्वी के लिए 'संभावित खतरा' है। इस एस्टेरॉयड यानि क्षुद्रग्रह के अलावा, अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी कहा कि, एक ही महीने में दो क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक का आकार एक बड़ी इमारत से ज्यादा बड़ा है।
जैसे ही वर्ष 2021 खत्म हुआ है और नया साल शुरू हुआ है, कई लोग उत्सुकता से नए साल के लिएऔर ज्यादा सरप्राइजेज का इंतजार कर रहे हैं और सबसे बड़ा सरप्राइज जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में ही मिल रहा है, जब एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड का आकार करीब 100 मीटर का है और ये विशालकाय पत्थर का टुकड़ा है और नासा ने कहा है कि, इस एस्टेरॉयड कोधरती के कई हिस्सों से देखा भी जा सकता है। नासा ने इस एस्टेरॉयड का नाम 2013 YD48 रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 30 लाख मील के दायरे से गुजरेगा,लिहाजा नासा ने इसे पृथ्वी के लिए 'संभावित खतरा' करार दिया है।

विरोध: भाजपा का ‘चक्का जाम’, आबकारी नीति

विरोध: भाजपा का ‘चक्का जाम’, आबकारी नीति

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए अक्षरधाम मंदिर सहित राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर ‘चक्का जाम’ किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। आदेश गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार अपनी नयी आबकारी नीति के तहत शहर भर में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोल रही है। रिहायशी और धार्मिक स्थलों के पास दुकानें खोली जा रही हैं। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि नयी शराब नीति वापस नहीं ले ली जाती।

अक्षरधाम मंदिर के पास भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण लोगों को जाम के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फंसे एक यात्री ने कहा कि एनएच -24 पर भारी ट्रैफिक जाम है। अधिकांश सड़कें प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध हैं और इससे हम जैसे लोगों को असुविधा हो रही है, जिन्हें समय पर कार्यालय पहुंचना होता है। विरोध प्रदर्शन के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में पूछे जाने पर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यह एक सार्वजनिक आंदोलन है और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नयी आबकारी नीति से छुटकारा पाने के लिए लोग इसे सहन करने के लिए तैयार हैं।

भारत: 'ओमिक्रोन’ वेरिएंट के 1700 मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के 1700 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 639 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 510 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 156, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 121 और राजस्थान में 120 मामले सामने आए। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 33,750 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,22,882 हो गई है। 123 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,893 हो गई है।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,582 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 22,781 की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 3.84 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.68 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 3,42,95,407 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 145.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती, प्रक्रिया प्रारंभ हुईं

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने संविदा के आधार पर लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त पदों की कुल संख्या 283 है। कुल रिक्त पदों में से 77 पद अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट के लिए, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए 28 पद, अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट के लिए 57, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 45 और अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट के लिए 76 पद रिक्त हैं।

लैब टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। लैब टेक्नीशियन के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 15 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी, 2022 है। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-77, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, जनवरी 4, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-26+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
कउ.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...