गुरुवार, 17 सितंबर 2020

इस बार का 'आईपीएल' होगा बेहद खास

खेलसहवाग ने माना- इस बार का IPL होगा बेहद खास। एम एस धोनी को फिर से खेलते हुए देखना का शानदार मौका । 


सत्येंद्र पंवार


नई दिल्ली। भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उम्मीद जताई है। कि इस साल का आईपीएल ‘ज्यादा विशेष होगा और इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा कर चुके महेंद्र सिंह धोनी का एक साल के लंबे अंतराल के बाद पिच पर लौटना है। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराया जा रहा है और यह 19 सितंबर से शुरू हो रहा है।
सहवाग फ्लिपकार्ट वीडियो पर एक शो ‘पावर प्ले विद चैम्पियंस ।की सह मेजबानी करेंगे।उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है।कि यह टूर्नामेंट हर किसी – खिलाड़ियों और साथ ही दर्शकों के लिए कुछ ज्यादा विशेष होगा।धोनी को फिर से पिच पर देखना निश्चित रूप से खुशी देने वाला होगा।काफी कुछ होगा, क्या मुझे और ज्यादा कहने की जरूरत है।
अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अपने फैसले से सभी को हैरान करने वाले धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की अगुवाई करेंगे और टीम 19 सितंबर को अबु धाबी में लीग के शुरुआती मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
सहवाग ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों की जिंदगी का अहम हिस्सा है और प्रशंसकों ने खेल की बहाली के लिए काफी लंबा इंतजार किया।
उन्होंने कहा मैंने लॉकडाउन में अपना काफी समय पुराने मैचों को देखते हुए उनका विश्लेषण करते हुए। बिताया जिसमें मेरी पारियां भी। शामिल थीं। क्रिकेट हम भारतीयों के डीएनए (जीन्स) का अहम हिस्सा है। और हमने इसकी वापसी के लिए काफी इंतजार किया।             


राष्ट्रपति ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी








इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लिखा कि, “एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माँ भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।”







देश-विदेश से जन्मदिन की बधाईयों का तांंता

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। आज वह 70 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें देश के नेताओं से सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां मिली हैं। अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैंड आर्ट बनाकर बधाई दी है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। नेपाली पीएम ने नरेंद्र मोदी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होने तक हम यूं ही साथ मिलकर काम करते रहेंगे। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बधाई दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में कहा है कि- ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन की 70वीं वर्षगांठ पर मेरी ओर से शुभकामनाएं स्वीकार करें।’ पुतिन ने लिखा, “एक सरकार के मुखिया के तौर पर अपने कामों से आपने देशवासियों के बीच सम्मान और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल की है। आपकी अगुवाई में भारत सामाजिक आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”
गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा कि राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।’ 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को उनके सूक्ष्म नेतृत्व, दृढ़ विश्वास और निर्णायक कार्रवाई से काफी फायदा हुआ है। वो लगातार गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम करते रहे हैं।’
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर मजबूती से खड़ा हुया है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में कई और वर्षों की कामना करते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विश्वपटल पर ‘भारतवर्ष’ के मान-सम्मान को बढ़ाने वाले जननायक, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की अनन्त शुभकामनाएं। सेवा के संकल्प की सिद्धी को समर्पित आपका जीवन सबको मानवता के कल्याण तथा राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
​केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले​ ने कहा “मोदी ​जी हमारे देश के पीएम हैं और भाजपा नेता भी है​। उनके 70वें जन्मदिन पर यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा है और मैं अपनी ​​पार्टी (आरपीआई) की तरफ से उन्हें ​बधाई देने यहां आया हूं और मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं​​​​।​”​ भाजपा सांसद अरुण सिंह ने ​पीएम ​मोदी के जन्मदिन पर​ इंडिया गेट पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा,”​पीएम का आज 70वां जन्मदिन है, ​उन्होंने सभी को ​फिट रहने का संदेश दिया है​,​ इसके अंतर्गत आज इंडिया गेट से साइकिल पर लोग ​पीएम के घर जा​कर लोगों को संदेश दे रहे ​हैं ​कि सब ​फिट रहें।”​


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।                  


सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया

गुटेरेस ने कश्मीर पर ‘सकारात्मक’ कदम उठाने का किया आह्वान।


संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से आहवान किया है कि वे अपने मतभेदों को सुलझाएं और सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ें।
उन्होंने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तानी रिपोर्टर के उस सवाल को दरकिनार कर दिया, जिसमें पत्रकार ने पूछा था कि भारत, कश्मीर में जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) परिवर्तन कर रहा है। इस पर गुटेरेस ने पिछले साल दिए गए एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा, मैंने पहले जो कहा था उस पर आज भी कायम हूं, मैं यही कहूंगा कि आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक तरीका अपनाना बहुत जरूरी है।
पिछले साल भारत द्वारा इस प्रदेश की विशेष संवैधानिक स्थिति बदलने के बाद गुटेरेस ने 1972 में किए गए शिमला समझौते का हवाला देते हुए बयान जारी किया था,संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार जम्मू और कश्मीर की स्थिति को शांतिपूर्ण तरीकों से तय किया जाना है। इस क्षेत्र पर संयुक्त राष्ट्र की स्थिति संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा लागू होती है।
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो के बीच हुए शिमला समझौते में निर्धारित किया गया था कि दोनों देशों के बीच के विवादों को तीसरे पक्ष की भागीदारी के बिना द्विपक्षीय रूप से सुलझाया जाएगा।               


मोदी जन्मदिन पर कांग्रेस ने फेंकू पकोड़े बेचेंं

 मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बेचे फेंकू पकोड़े।


बाज़पुर। केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों तथा बढ़ती बेरोजगारी से आक्रोशित हुए कांग्रेसियों ने बाजपुर भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया साथ ही पकोड़े बेचकर बेरोजगारों के दर्द को जनता के सामने रखा। वहीं प्रधानमंत्री से बेरोजगारी की समस्या को दूर करने की मांग करते हुए दुखी हृदय से उन्हें 70 वें जन्मदिन की बधाई देना भी नहीं भूले । इस दौरान कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा। कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के युवाओं को बहुत आशा थी। लेकिन वह अपनी किसी भी बात पर खरे नहीं उतरे और बेरोजगारी का आलम यह है। कि उच्च शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो हैं। लेकिन सरकार इस तरह बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जबकि केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी डींगे हांककर बेरोजगारों को गुमराह कर रही है।                 


परिवार में कोहराम, 2 बहनों का अपहरण

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
परिवार में मचा कोहराम दो बहनों का अपहरण


हापुड़। एक गांव निवासी दो युवकों पर दो बहनों के अपहरण का आरोप लगाकर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। बहनों के अपहरण से हड़कंप मचा हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार जनपद के थाना हाफिजपुर के गांव निवासी दो बहनों लोनी के दो युवकों शेखर और सुमित पर अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों बहनें दो दिन पूर्व ही गांव.से अगवा हो गई थी। परिजनों ने पुलिस से बहनों को बरामद करनें की मांग की हैं।                 


बेरोजगार दूल्हे की कांग्रेस ने बरात निकाली

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
दुल्हा बना बेरोजगार कांग्रेस ने निकाली अनोखी बारात


हापुड़। जनपद के हापुड़ में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय रोजगार दिवस पर अनोखी बारात निकालते हुए बेरोजगार युवक को दुल्हा बनाकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय रोजगार दिवस पर कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार व यूपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर हंगामा किया।
कांग्रेसियों ने एक बेरोजगार युवक को दूल्हा बना रिक्शा पर बैठाकर नगर के अतरपुरा चौपले से लेकर नेहरू चौक तक बारात निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया।                                                   


हापुड़ः ट्रांसपोर्टर के मुखबिर किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


आरटीओ को धमकाने व ट्रान्सपोर्टरों के मुखबिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण जानकारी मिली


हापुड़। जनपद के एआरटीओ (प्रवर्तन)का पीछा कर धमकाने वाला व ट्रांसपोर्टरों के एक मुखबिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हापुड़ के आरटीओ कार्यालय में महेश शर्मा एआरटीओ(प्रवर्तन ) के पद पर तैनात है। एक दिन पूर्व हाफिजपुर थानें के सादिकपुर गांव में वाहन चैकिंग के दौरान एक बाईक सवार एआरटीओ का पीछा कर लोकेशन पता लगा रहा था ,जिसको लेकर शक होनें पर एआरटीओ व कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और जिस पर वह ट्रांसपोर्टरों की धमकी देनें लगा। मामलें में मुखबिर को पकड़ एआरटीओ ने पुलिस को सौंप दिया।
एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि वह मुखबिर उनकी लोकेशन लेकर वाट्सअप ग्रुपों में सीधे वायरल कर ट्रांसपोर्टरों को देता था ,जिस कारण वाहन चालक वाहन खड़ा कर भाग जाते थे और राजस्व की भारी हानि हो रही थी।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र स़िह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर किठौर निवासी अब्दुल कादिर हैं। जिसके मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं।                    


हापुड़ पालिका चेयरमैन संक्रमित, मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़ नगर पालिका चेयरमेन हुए पोजेटिव, मचा हड़कंप


हापुड़। जनपद में कहर बरपा रहे कोरोना ने हापुड़ नगर पालिका चेयरमेन पर अटैक कर उन्हें संक्रमित कर दिया। जिससे पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ विभाग की बुद्ववार को आई रिपोर्ट में हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर निवासी व नगर पालिका परिषद् के चेयरमेन प्रफुल्ल सारस्वत जांच में कोरोना पोजेटिव पाए गए। उन्होंने उनके सम्पर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की हैं।             


हत्या का केस भुगत रहा आरोपी, जिंदा लौटी

जिस लड़की के रेप और हत्या का केस भुगत रहे आरोपी वह जिंदा लौटी।


जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में 12 वर्ष पहले सुर्खियों में रहे एक लड़की के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आज सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रतिवादी पक्ष की तरफ से लड़की के जिंदा होने की बात सामने आई है। बता दें कि 12 वर्ष पहले लड़की के अपहरण व हत्या के मामले में नामजद 10 लोगों पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिसमे एक महिला आरोपी की मौत भी हो चुकी है। जबकि 9 अन्य जमानत पर हैं। अब अचानक लड़की के सामने आने से हड़कम्प मचा हुआ है।
मामला कालपी नगर का है। जहां पर 15 वर्षीय जावित्री उर्फ गायत्री वर्ष 2008 में घर के पास से अचानक गायब हो गई थी। किशोरी की मां राजो देवी ने नगर पालिका कालपी के तत्कालीन जेई सहित 10 लोगों के खिलाफ कालपी कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। कुछ समय बाद कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की लाश बरामद हुई थी।जिसकी शिनाख्त राजो देवी ने अपनी पुत्री जावित्री के रूप में की थी। इसके बाद अपहरण का मामले में हत्या की धाराएं जुड़ गईं। इधर आरोपियों की पहल पर मामले की जांच सीबीसीआईडी में स्थानांतरित हो। गई थी। जिसकी विवेचना सीबीसीआईडी ने की।विवेचना के बादसीबीसीआईडी ने वर्ष 2011 में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसमें एक महिला आरोपी की मौत हो चुकी है।जबकि बाकी आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे हैं। और न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।फैसले की घड़ी नजदीक आते ही। इस कांड में नया मोड़ तब आया। जब कल प्रतिवादी पक्ष ने मृत घोषित हो। चुकी लड़की जावित्री को अलीगढ़ के छरारा से बरामद करने का दावा करते हुए पुलिस के सामने पेश किया। हालांकि पुलिस मामले में हाथ डालने से बच रही है।और पूरे मामले से सीबीसीआईडी को अवगत करा दिया है।वहीं लड़की की मां राजो देवी ने बरामद लड़की को अपनी बेटी मानने से इनकार करते हुए। क्षेत्राधिकारी कालपी आरपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले को गलत बताया है। लड़की की मां का कहना है।कि जब उनकी बेटी का अपहरण हुआ था। उस समय आरपी सिंह घटना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज थे। इसके 2 वर्ष बाद जब उनके बेटे की हत्या की गई, तब आरपी सिंह कालपी कोतवाली के इंचार्ज थे। आज जब 12 वर्ष बाद उनकी लड़की के बरामद होने की बात की जा रही है।तब वे क्षेत्राधिकारी कालपी हैं। लड़की की मां ने आरपी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा। कि वे फर्जी लड़की को हमारी बेटी दिखाकर आरोपियों को बचाना चाहते हैं। लड़की की मां ने सीओ कालपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सीओ आरपी सिंह आरोपियों के साथ मिलकर उसकी भी हत्या करवा सकते हैं, जिस प्रकार मेरे बेटे की हत्या की गई थी।वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है। कि यह घटना 2008 की है और उस समय शुरुआती जांच पुलिस ने की थी। इसके बाद पूरे मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी। जिसमें 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। और बाकी 9 आरोपी जमानत पर बाहर हैं। एसपी ने कहा कि अभी प्रतिवादी की तरफ से पुलिस को ये सूचना दी गई है। कि लड़की जिंदा है।और उसको बरामद कर लिया गया है। इस पूरे मामले के बारे में सीबीसीआईडी को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। आगे जो भी निर्देश प्राप्त होंगे। उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।           


7 शातिर चोर अरेस्ट, 12 बाइक बरामद

साहारनपुर पुलिस के हाथ लगे 7 अंतर्जनपदीय शातिर चोर निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल भी बरामद।


सहारनपुर। वाहन चोरों मोबाइल चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे। धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर वह सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुरानी चुंगी पर चेकिंग के दौरान 7 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन मोबाइल चोरों राजा, अमित, रोहित, उस्मान, अंशुल, मोनू व बबलू को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आपको बता दे। अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की 12 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स, एक मोबाइल लिस द्वारा पुरानी चुंगी पर चेकिंग के दौरान 7 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन मोबाइल चोरों राजा, अमित, रोहित, उस्मान, अंशुल, मोनू व बबलू को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आपको बता दे अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की 12 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स एक मोबाइलचोरों मोबाइल चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर वह सहायक पुलिस अधीक्षक। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुरानी चुंगी पर चेकिंग के दौरान 7 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन मोबाइल चोरों राजा, अमित, रोहित, उस्मान, अंशुल, मोनू व बबलू को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आपको बता दे। अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की 12 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स एक मोबाइल लिस द्वारा पुरानी चुंगी पर चेकिंग के दौरान 7 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन मोबाइल चोरों राजा, अमित, रोहित, उस्मान, अंशुल, मोनू व बबलू को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आपको बता दे अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की 12 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स  एक मोबाइल फोन 3 छुरी नाजायज बरामद की गई। जिस के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभी तो द्वारा बरामद मोटरसाइकिल ओ को जिला अस्पताल सहारनपुर अस्पताल के आसपास बनी मेडिकल स्कूल में भीड़भाड़ वाले स्थान तथा जनपद सहारनपुर के अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल को चोरी कर उत्तराखंड में बेचना स्वीकार किया गया है। आपको बता दें अभियुक्तों में शामिल अपराधी राजा का चोरी का काफी लंबा इतिहास भी है।            


भाजपा की जिला प्रभारी ने की आत्महत्या

देश - दुनियाBJP महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ने की आत्महत्या सैनिटाइजर और जला मोबिल पीकर दे दी जान दो साल पहले हुई थी दूसरी शादी।


रांची। झारखंड के धनबाद में जिला भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी संयुक्ता मुखर्जी ने तेलीपाड़ा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दिन में संयुक्ता मुखर्जी को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सैनिटाइजर और जला मोबिल पीने के बाद इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर का सेवन बताया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संयुक्ता की दो साल पहले दूसरी शादी हुई थी।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडेय ने बताया कि संयुक्ता अपने पिता के साथ हीरापुर आदर्श नगर के एक अपार्टमेंट में रहती थी। पिता बीसीसीएल से रिटायर हैं। पहले पति से तलाक हो जाने के बाद संयुक्ता ने दो साल पहले संजय मुखर्जी से शादी की थी।उनके पिता रवि मुखर्जी ने बताया कि सुबह में वह अपनी ससुराल में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे मोबिल की उल्टियां हो रही थीं।पास में मोबिल गिरा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है। कि मोबिल पीने से ही उनकी हालत बिगड़ी। उन्होंने संजय से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उन्हें एक पुत्री है। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की बात कही जा रही है। संयुक्ता मुखर्जी के पति संजय मुखर्जी घर पर ही प्रींटिंग प्रेस चलाते हैं।           


पुलिया पर पलटी बस 1 की मौत, 50 घायल

पुलिया से टकराकर पलटी बस एक की मौत 50 घायल।


उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित बेहटामुजावर इलाके में गुरुवार की सुबह एक बस पुलिया से टकरा कर पलट गई जिसमें एक यात्री की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो। गए। चीख-पुकार के बीच यूपीडा कर्मियों व पुलिस की टीम ने घायलों को मशक्कत के बाद बस से निकाला। घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर आ रही डबल डेकर बस में लगभग 80 यात्री थे। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे लखनऊ आगरा-एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर इलाके के जोगिकोट गांव के सामने बस का चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पुलिया से टकरा गया और बस पलट गई। हादसे में गोरखपुर के बखैरा थाना क्षेत्र के किकरहिया गांव निवासी जोगी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं लगभग 50 यात्री घायल हो गए।             


मुंबईः गिरावट के साथ खुला 'सेंसेक्स बाजार'

सेंसेक्स बाजार। गिरावट के साथ खुला बाजार सेंसेक्स।निफ्टी दोनों लाल निशाने पर।


मुंबई। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 191.11 अंक नीचे 39111.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70 अंकों की गिरावट के साथ 11534.55 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 258.50 अंक ऊपर 39032.85 के स्तर पर बंद हुआ था। और निफ्टी 82.75 अंक की बढ़त के साथ 11604.55 के स्तर पर खुला।
दिग्गज शेयरों में आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, ब्रिटानिया, ग्रासिम और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक ।एक्सिस बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।           


गतिविधियों पर नजर रखेगा 'स्पोर्टरडार'

आईपीएल में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखेगा स्पोर्टरडार।


मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 13वें सीजन के दौरान सट्टेबाजी और अन्य भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने तथा इस पर नजर रखने के लिए स्पोर्टरडार के साथ करार किया है। इस करार के तहत स्पोर्टरडार अब लीग के दौरान बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के साथ मिलकर काम करेगीइसके अलावा स्पोर्टरडार बीसीसीआई को खुफिया और डेटा-संचालित अंतर्द्वा  संचालित करने के लिए एक जोखिम मूल्यांकन भी प्रदान करेगा और बीसीसीआई आवश्यक होने पर साझेदारी की अवधि के दौरान स्पोर्टरडार की खुफिया और जांच सेवाओं पर कॉल करने में सक्षम होगा।
स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एंड्रियास क्रानिक ने कहा। आईपीएल 2020 सीजन के लिए बीसीसीआई के साथ करार करना। हमारे लिए सम्मान की बात है। स्पोर्ट इंटीग्रिटी में वैश्विक लीडर के रूप में हम अपनी विशेषज्ञता प्रदान करने और इंटीग्रिटी से संबंधित मुद्दों के खिलाफ टूर्नामेंट की रक्षा करने में मदद करने की उम्मीद करते हैं।
हम जानते हैं। कि बीसीसीसीआई इस इंटीग्रिटी को गंभीरता से लेता है। और हम पूरे टूर्नामेंट में उनके साथ काम करने और उनकी इंटीग्रिटी कार्यक्रम में अपना समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।               


गिलोय के सेवन से होता है मजबूत सिस्टम

गिलोय के सेवन से होता इम्मयून सिस्टम मजबूत मिलते हैं।और भी कई फायदे। 


कोरोना के आने के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं। वहीं कोरोना के खतरे से बचने के लिए शुरू से ही लोगों को अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना काल में लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए न जाने कितने खाद्य पर्दाथों और दवाइयों का सेवन कर चुके हैं। वहीं आपको बता दें कि इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गिलोय काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम ही नहीं मजबूत होता है। बल्कि इससे और भी कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको गिलोय से मिलने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं गिलोय के फायदो के बारे में।गिलोय के सेवन से शरीर में होने वाली ऐंठन या अकड़न से छुटकारा मिलता है। जिस इंसान के शरीर में अकड़न होती है। वो इससे छुटकारा पाने के लिए गिलोय का सेवन कर सकता है।
गठिया के लिए है। बहुत फायदेमंद
आजकल ज्यादातर लोगों को गठिया की परेशानी रहने लगी है। वहीं इससे बचने के लिए लोग काफी कुछ ट्राई करते हैं। गिलोय में कुछ एंटी अर्थराइटिस के गुण पाए जाते हैं। जो इससे छुटकारा दिलवाने में काफी कारगर होते हैं।
डायबिटीज के मरीज के लिए लाभकारी।देश में सबसे ज्यादा मरीज डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं डायबिटीज के मरीज को कुछ भी खाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। क्योकि उनके शरीर में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में डायबिटीज रोगी के लिए गिलोय का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।               


भाई ने भाई को हथियार से किया घायल

भाई ने भाई को धारदार हथियार से किया घायल, इलाज के दौरान मौत।


अयोध्या। पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने भाई को कैची से मारकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कुमारगंज थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी संकठा रैदास पुत्र स्वर्गीय सुखराज (32) को उनके सगे भाई शंकर ने बीते 14 सितंबर को परिवारिक कहासुनी के चलते कैची से मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गए जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां घायल युवक का इलाज चल रहा था।युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों को लखनऊ ले जाने की सलाह दी डॉक्टरों की सलाह मानते हुए परिजन घायल संकठा को एंबुलेंस से लखनऊ के लिए बुधवार की रात ले ही जा रहे थे।कि रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद परिजन मृतक को लेकर सिधौना गांव पहुंचे मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज नित्यानंद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सीमा की तहरीर पर मनोज कुमार, शंकर व रेनू के खिलाफ अपराध संख्या 256 /20 धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।            


शिवसेना ने किया केंद्र पर घातक हमला

शिवसेना का केंद्र पर हमला भाभीजी पापड़ से कोई भी ठीक नहीं हुआ।


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा है कि महाराष्ट्र ने महामारी को नियंत्रित करने में अच्छा काम किया है। और कोई भी पापड़ खाने से ठीक नहीं हुआ है।जुलाई में मेघवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए भाभीजी पापड़ को प्रमोट किया था। और दावा किया था। कि यह ऐसी सामग्री से बनाया गया है।जो कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है।राउत ने मेघवाल पर हमला करते हुए कहा ।महाराष्ट्र ने संक्रमण को सक्रिय रूप से नियंत्रित किया है। और देश का सबसे बड़ा स्लम धारावी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। कई मंत्री संक्रमित हुए हैं। एक पूर्व क्रिकेटर-मंत्री चेतन चौहान की मौत हो गई है। इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप न करें। इस महामारी से हमें मिलकर लड़ना चाहिए।
देश में कोविड -19 की स्थिति पर हो रही बहस में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राज्य को अवांछित रूप से निशाना बनाया जा रहा है। जबकि यह एक साथ लड़ने का समय है।
सरकार पर विपक्ष का ये हमला उस टिप्पणी के बाद शुरू हुआ है। जो भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोविड मामले होने को लेकर की थी।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान पर चर्चा शुरू की थी। जिसमें कहा गया था। कि देश में किए गए लॉकडाउन ने 14 से 29 लाख मामले और 37 से 78 हजार मौतें रोकी हैं। शर्मा ने इन आंकड़ों के पीछे का वैज्ञानिक आधार पूछा था। इस पर सांसद सहस्त्रबुद्धे ने महाराष्ट्र को लेकर टिप्पणी की थी।           


हरियाणा में संक्रमितो का आंकड़ा 1 लाख

हरियाणा एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला 15वां राज्य बना।


वहीं कर्नाटक एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।
हरियाणा एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला 15वां राज्य बना।


राणा ओबरॉय
नई दिल्ली/ चंडीगढ़। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है और हरियाणा एक लाख से अधिक संक्रमितों की संख्या वाला देश का 15वां राज्य बन गया है, वहीं कर्नाटक एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। 
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, गुजरात, केरल और राजस्थान के बाद हरियाणा में कोरोना के 2694 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर 1,01,316 हो गयी है।
देश में कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में 3,090 की वृद्धि हुई है और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख को पार कर 1,01,645 हो गयी है। कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गयी है। महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,332 बढ़कर 2,97,506 हो गयी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 97,894 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख को पार कर 51,18,254 हो गया है। वहीं 40,25,080 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,132 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 83,198 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है।
राज्य......सक्रियस्वस्थ............मौत।
अंडमान और निकोबार।196...........3345..............52
आंध्र प्रदेश..............90279..........497376........5105
अरुणाचल प्रदेश ......1892........... 4787............13
असम ...................29091..........119367..........511
बिहार ...................12959...........148656..........848
चंडीगढ़ .................3171.............5683.............104
छत्तीसगढ़ .............37470............35885............611
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव.........233................2575..............2
दिल्ली .................30914..........194516...........4839
गोवा ...................5375............20445..............319
गुजरात ...............16262............98029...........3256
हरियाणा ..............21334...........78937...........1045
हिमाचल प्रदेश ......4146............6558.................91
जम्मू कश्मीर ........19503...........38709............ 932
झारखंड...............14138............51357............579
कर्नाटक ..............101645.........375809..........7536
केरल .................32775............84608...........480
लद्दाख ................953...............2536..............46
मध्यप्रदेश.............22136..........71535............1844
महाराष्ट्र.............297506.........792832.........30883
मणिपुर ..............1751............6521..............48
मेघालय.............1902.............2264...............29
मिजोरम .............567.............939..................0
नागालैंड .............1261...........3987...............15
ओडिशा ............32405........129859.............656
पुड्डुचेरी..............4770...........15923...............418
पंजाब ............21022...........63570...............2592
राजस्थान ........17049...........89352..............1279
सिक्किम ..........480.............1722...................19
तमिलनाडु.......46633.........464668.............8559
तेलंगाना .........30443.........133555..............1005
त्रिपुरा ............7498............12956................222
उत्तराखंड ......11068............24432................447
उत्तर प्रदेश ......67002.........258573..............4690
पश्चिम बंगाल........24147.........184113...........4123
कुल .......... 1009976....... 4025079...........83198
वार्ता।               


9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 'लक्ष्मी बम'

अक्षय की 'लक्ष्मी बम' 09 नवंबर को होगी रिलीज।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम'ओटीटी प्लेटफार्म पर 09 नवंबर को रिलीज होगी।
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' ओटीटी प्लेटफार्म पर 09 नवंबर को रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट की घोषणा की है। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी 'लक्ष्मी बम' दीवाली पर 09 नवंबर 2020 को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कंचना' की रिमेक है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। साथ ही में फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार लक्ष्मण से लक्ष्मी में बदलता है। वीडियो शेयर करने के साथ अक्षय ने लिखा,इस दीवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार बम भी आएगा आ रही है। 'लक्ष्मी बम' 9 नवंबर को, सिर्फ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर। एक दीवाना कर देने वाले सफर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि यह दिवाली लक्ष्मी बम वाली।                


रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे

रूख नहीं बदला तो सरकार बदल देंगे युवाः प्रियंका।


प्रियंका ने कहा “युवाओं ने महाहुंकार भरी है अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे।
बृजेश केसरवानी


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के तौर पर मना रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुये कहा कि सरकार अगर अब भी आंखे मूंद कर बैठी रही तो युवा सरकार बदल देंगे।
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा कि युवा की मांगें है कि समय पर परीक्षा,तय समय में रिजल्ट, बगैर कोर्ट गए नियुक्ति,नौकरियां बढ़ें और संविदा कानून रद्द हो।
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा " युवाओं ने महाहुंकार भरी है। अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे।
ट्वीट के अंत में उन्होने हैश टैग में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस लिखा है। उधर आम आदमी पार्टी भी श्री मोदी के जन्मदिन के मौके को बेरोजगारी दिवस के तौर पर मना रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस अवसर को सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है।                  


प्रत्येक 3 किमी पर निपटने की सुविधा

हर तीन किलोमीटर पर कोविड-19 से निपटने की सुविधा मौजूद: हर्षवर्धन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम है और देश में प्रति तीन किलोमीटर पर कोविड-19 के संक्रमण से निपटने का कोई ना कोई केंद्र है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने सदन में दो दिन में लगभग चार घंटे तक कोरोना महामारी की स्थिति और निपटने के उठाये गये कदमों पर चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में देश में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर लिया गया है।लगभग आठ महीने पहले देश में कोरोना वायरस से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था लेकिन सरकार के समन्वित प्रयासों से महामारी से निपटने के लिए एक बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि मास्क, वेंटिलेटर और पीपीई बनाने के संयंत्र देश में हैं और इनमें खपत से ज्यादा माल का उत्पादन किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार ने जो इंतजाम किए हैं, उनसे मरीजों की संख्या में कमी आयी है और मृत्यु दर कम बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कोरोना महामारी से मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी कम पर लाना है।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत में दुनिया भर के विशेषज्ञों ने भारत में अगस्त - सितंबर तक 30 करोड कोरोना मरीज होने और 50 - 60 लाख लाेगों की मौत होने की आशंका व्यक्त की थी। यह सरकार के प्रयास ही है जिससे यह आशंका खारिज हुई है।
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी के इलाज की वैक्सीन बनाने का काम तीन चरणो में चल रहा है।उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस से निपटने में वैक्सीन आने के बाद इसके उत्पादन और वितरण में समय लगेगा इसलिए मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाने और बार-बार हाथ धोने के मानक का पालन करना चाहिए।              


मासूम की हत्या कर दंपत्ति ने की आत्महत्या

 5 साल की बच्ची को जहर देने के बाद माँ-बाप ने की आत्महत्या।


मेरठ। जनपद के भैंसाली बस डिपो स्थित एवरेस्ट होटल में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह होटल के मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने 5 साल की बच्ची को बेहोशी की हालत पाया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मृतक पुरुष की पहचान अरविंद के रूप में हुई है जो कि एवरेस्ट होटल में ही मैनेजर पद पर काम करता था। अरविंद ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है जबकि उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पति-पत्नी ने मासूम बच्ची को भी जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश की मगर वह पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
होटल के मालिक ने घटना के बारे में गुरुवार की सुबह सदर पुलिस थाने सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।                  


व्यापारियों का डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के जांच सर्वे के विरोध में उतरे व्यापारी, डीएम के माध्यम से योगी आदित्यनाथ को सौंपा ज्ञापन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा।
जिलाध्यक्ष संदीप सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पहुंचा जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जीएसटी लगाते समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि किसी भी प्रकार का अधिकारियों द्वारा जांच सर्वे छापे व्यापारियों के साथ नहीं किया जाएगा वाणिज्य कर आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया आदेश जिसमें एसआईबी को विशेषाधिकार देते हुए व्यापारियों की प्रत्येक माह क्षेत्रवाद जांच सर्वे छापे करने का अधिकार दिया गया है जो स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अपील है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए इस आदेश को वापिस करवाएं।
ज्ञापन देने वालों में सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित थे जिनमें संदीप बंसल , अनिल गर्ग , दीपक गर्ग , प्रेम प्रकाश चीनी , अमन शिशोदिया , नानक गोस्वामी , महेन्द्र कुमार , सोनू सैनी , संजय गुप्ता , विनोद अग्रवाल , राहुल गर्ग , महानगर अध्यक्ष संजय बिन्दल , महेश अग्रवाल , अरूण मित्तल युवा जिला अध्यक्ष , हेमन्त सिंघल युवा महानगर अध्यक्ष , सुशान्त गुप्ता , विकास शर्मा , पदम सिंह , कपिल त्यागी , नरेश पम्मी एवं सब्जी मण्डी व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार राजू , सुनील कुमार एडवोकेट शामिल रहे।                  


गाजियाबादः भाग गये चौकी इंचार्ज-स्टाफ

बच्चे के गायब होने पर गुस्साए लोग पहुंचे हिंडन एयरफोर्स चौकी, भाग खड़े हुए चौकी इंचार्ज और स्टाफ।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा से 13 वर्षीय छात्र के लापता होने से गुस्साए लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। साहिबाबाद पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ किशोर के परिजनों के साथ ही भारी संख्या में लोगों ने हिंडन एयरफोर्स पुलिस चौकी का घेराव व जमकर हंगामा किया। लोगों के गुस्से व हंगामे को देख चौकी इंचार्ज व अन्य स्टाफ चौकी से चलता बना। बाद में थाना प्रभारी ने मौके पर पहुँच कर लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई का आश्वासन दिया जिससे लोग शांत हुए।
साहिबाबाद के न्यू करहेड़ा कॉलोनी, गली नंबर-13 मकान नंबर-331 निवासी पंकज शर्मा का 13 वर्षीय पुत्र नवनीत हिंडन एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार की दोपहर बाद नवनीत घर से निकला और अचानक लापता हो गया। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने हिंडन एयरफोर्स चौकी व थाना साहिबाबाद में इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत दी।
बुधवार की रात सैकड़ों की संख्या में हिंडन एयरफोर्स चौकी पहुंचे परिजनों व कॉलोनी वासियों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यहाँ तक कि शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कि और न ही किशोर को खोजने का कोई प्रयास किया। बस परिजनों को थाने-चौकी के चक्कर कटवाती रही।
पुलिस के इस रवैये से नाराज़ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और चौकी के बाहर ही धरने पर बैठने की बात कहने लगे। नवनीत की मां ने भी गुस्से में पुलिसवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। इकलौते बेटे के लापता होने के दुःख में वह बेसुध होकर वहीँ गिर भी पड़ीं। लोगों के गुस्से को देख चौकी इंचार्ज महावीर सिंह व अन्य स्टाफ वहां से चलता बना। करीब आधे घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी लोगों के भीड़ के बीच चौकी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक वहां पहुंचे। उन्होंने इस मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।                  


पीएम के जीवन में 71वां वर्ष कष्टकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 71वां वर्ष शुभकर नहीं: पंडित शशिपाल डोगरा
सत्यदेव शर्मा सहोड़
नई दिल्ली/शिमला। जहां आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं और बधाई संदेश दे रहा है, वहीं अंक ज्योतिष के अनुसार यह वर्ष उनके लिए कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष पूर्ण करके 71वें वर्ष में प्रवेश किया है। कैसा रहेगा उनके लिए यह वर्ष इस पर विस्तृत जानकारी दे रहे हैं अंक ज्योतिष के ज्ञाता पंडित शशिपाल डोगरा। अंक ज्योषि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह वर्ष शुभ नहीं। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ है। उनका मूलांक 1+7=8 बनता है और 8 शनि का अंक है। आज यानि 17 सितंबर, 2020 को उनके जीवन के 70 वर्ष पुर्ण हुए और उन्होंने 71वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसी प्रकार 71 वर्ष को जोड़ा जाए तो 7+1=8 बनता है। मोदी का अपने मूल अंक पर आना। पंडित डोगरा ने बताया कि अंक ज्योतिष के हिसाब से द्वि जन्मा योग बना रहा है। जोकि उनके स्वस्थ्य के लिए शुभकर नहीं है। अंक ज्योतिष के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ख्याल रखना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी को इस वर्ष में किसी प्रिय व्यक्ति के लिए भी संकट समय है। मोदी की जन्मपत्रिका का अगर विश्लेशण किया जाए तो आज कल उन्हे चंद्रमा की महादशा चली हुए है। जोकि 28 नवंबर 2011 से 28 नवंबर 2021 तक है। चंद्र में नीच भग राज योग बना रहा है। जोकि उन्हे मिला भी है, परंतु इस वर्ष मोदी के राशि पर 23 सितंबर, 2020 से केतु भी संचार करेगा जोकि शुभ नहीं है। केतु एक अग्नि तत्व ग्रह है। जो जहां बैठता है उसको जला देता है। केतु का वृश्चक राशि पर आना मोदी को शरीर कष्ट तनाव वाला स्थिति बना देगा। मोदी की जन्म राशि व जन्म लग्न वृश्चक ही है।                  


स्वच्छता सेवा के रूप में मनाया जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया।
 उतरौला/बलरामपुर। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को उतरौला दुःखहरन नाथ मंदिर पोखरा परिसर में भाजपाइयों ने उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 16 सितंबर को स्वच्छता सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
इसके तहत 20 सितंबर तक कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगा कर स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएंगे।
कहा कि स्वच्छता इस देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। प्राचीन धर्मग्रंथों में कहा गया कि जहां सफाई होती है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है।
सफाई तमाम प्रकार की बीमारियों से भी बचाती है। इसलिए प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाया है। हम सबको इस अभियान को गति देकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम दयाल यादव , ओविधानसभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव , महेन्द्र प्रताप सिंह ,अंकुर गुप्ता , फरिंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, हर्षित जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


सेंटल के शौचालय में युवती से छेड़छाड़

 क्वारंटीन सेंटर के शौचालय में संक्रमित युवती से छेड़खानी, हंगामे के बाद आरोपी युवक की जमकर हुई पिटाई।


झांसी। जनपद स्थित पैरामेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए बने क्वारंटीन सेंटर के शौचालय में मंगलवार की देर रात युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने जब शोर मचाया तो वार्ड में भर्ती मरीज मौके पर पहुंचे। सारा माजरा जानने के बाद युवक को जमकर पीटा गया।
हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस व स्टाफ ने घटना की जानकारी ली। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। जहां युवती के परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। अधिकारियों के निर्देश के बाद युवक व युवती को घर भेज दिया गया।
पैरामेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। यहां के वार्ड में संक्रमित युवक व युवती भी भर्ती थे। मंगलवार देर रात युवती शौचालय गई थी, जहां वार्ड में भर्ती युवक भी युवती के पीछे-पीछे  पहुंच गया। वहां उसने अकेला पाकर युवती के साथ छेड़खानी कर दी।
युवक की इस हरकत पर युवती ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आवाज सुनकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीज भी पहुंच गए और आरोपी युवक को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस व पैरामेडिकल कॉलेज के स्टाफ मौके पर आ गए। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने युवती से घटना की जानकारी ली।
युवक और युवती के परिजनों को भी बुला लिया गया था। कार्रवाई के लिए युवती के परिजनों से बात की गई। जहां परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से क्वारंटीन करने के लिए उनके घर भेज दिया गया।
वार्ड के बाहर लगाया अतिरिक्त फोर्स।
इस घटना के बाद पैरामेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। साथ ही चिकित्सक भी सक्रिय हो गए हैं। स्टाफ को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नवाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था, लेकिन कार्रवाई के लिए परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली। दोनों को घर भेजा गया।                


परंपरागत ढंग से मनाया गया 634वां उर्स

अम्बेडकर नगर। हज़रत मखदूम सुल्तान सैयद अशरफ जहांगीर सिमनानी 634वां उर्स 27 मुहर्रम परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा है । मौलाना सैय्यद शाह मोहियुददीन अशरफ मोतवल्ली,हकीकी सज्जादानशीन जैसे ही मलंग गेट पर पहुंचे वहां मौजूद मखदूम अशरफ़ इंतेज़ामियां कमेटी व स्थानीय लोगों द्वारा सुगंधित फूलों से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद सज्जादानशीन लहद खाने पहुंचे वहां से खिरके मुबारक पहन कर हुजूर मखदूम सुल्तान सैयद अशरफ के आस्ताने पर रस में गागर अदा किए तथा हजरत सैयद मखदूम अशरफ के परिसर में मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी।




गौरतलब है कि यह खिरके मुबारक मकदूम पाक अपने जिन्दगी में जेरे तन पहनते थे।जो वहीं प्राचीन वत्र ( खिरके मुबारक) उर्स के दौरान मोतवल्ली,हकीकी सज्जादानशीन पहनते हैं।इस मौके पर सोशल डिस्टेंशिग का पूरा पालन किया गया । जायरीन व श्रद्धालु खिरके मुबारक की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। दुआ खानी के बाद सभी तरफ घुमा कर खिरके मुबारक की जियारत श्रद्धालुओं व जायरीनों को कराई गई।खिरके मुबारक को देख कर जायरीनों व श्रद्धालुओं की आंखें ख़ुशी से नम हो गई।

मौलाना सैय्यद शाह मोहियुद्दीन मोतव्वली हकीकी सज्जादानशीन अशरफ़ साहिबे सज्जादा,ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए , सोशलडिस्टैंसिग का पालन करते हुए उर्स को सादगी के साथ मनाया जा रहा है इसमें सरकार की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहीं।

एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक इस दौरान पूरे समय कैंप किये रहे । यह उर्स हिन्दू-मुसलिम एकता का प्रतीक है सरकार की गाइडलाइन के अनुसार परंपरागत ढंग से सादगी के साथ उर्स मनाया जा रहा है उर्स मे सफाई व प्रकाश व्यवस्था चाक-चौबंद है। इस दौरान मखदूम अशरफ़ इंतेज़ामियां कमेटी के अध्यक्ष सैयद सेराज अशरफ़, उपाध्यक्ष मौलाना आफताब मिशबाही, सचिव डा.मस्जिद सिद्दीक, मुनीर शाह, मीडिया प्रभारी रियाज खान, शहनवाज सिद्दिकी, मोहसिन आदि रहे ।                  

वृद्ध आश्रम में केक काटकर मनाया जन्मदिन

झाँसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह आयोजन के अंतर्गत  शहर के साथ गांव में भी भाजपा कार्यकर्ता सेवा शिविर लगाए है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोई भव्य आयोजन नहीं हुआ। इसको लेकर भाजपा ने 14 सितंबर से सेवा सप्ताह का आयोजन आरम्भ किया । जिसके अंतर्गत आई टी आई स्तिथ बृद्धाश्रम में मोदी जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में केक काटकर व फलो का वितरण कर जन्म दिवस मनाया और उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की ! जिला मंत्री नेहा राजपूत  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य  भाजपा ने तय किया है कि 14-20 सितंबर तक 'सेवा सप्ताह' चलाया जाएगा क्योंकि उनके जीवन में सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है।


मंडल अध्यक्ष रीना अधिकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए जीने वाले शख्स हैं। उनके कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व की वजह से आज देश अन्य देशों के मुकाबले कोविड 19 के कहर से खुद को काफी हद तक बचा पाया है। मोदी जी के जन्मदिन पर फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा पालन किया जा रहा है।इस अवसर पर प्रमोद राजपूत ,श्वेता नामदेव ,रचना पाल ,पिंकी आदि मौजूद रहे


 

रिपोर्ट पुनीत श्रीवास्तव

काली पट्टी बांधकर सपा ने मार्च निकाला

बाज़ू पर काली पट्टी बाँध कर सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ ने बेरोज़गारी दिवस पर निकाला मार्च


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने सिविल लाईन सुभाष चौराहे से बस अड्डा चौराहे तक बाहों पर काली पट्टी बाँध कर बेरोज़गारी दिवस पर मौन जुलूस निकाला।पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ,दिलीप यादव,उपाध्यक्ष नीरज वर्मा के संयुक्त नेत्रित्व में सुभाष चौराहे से निकले सपाई हाँथों में बैनर व पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए बेरोज़गारों को रोज़गार दो के लिखे स्लोगन लिखी तख्तीयाँ लहराते हुए सड़कों पर उतरे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पहले पुलिस ने सपाईयों को रोकने का प्रयास किया लेकिन शान्ति मार्च निकालने की बात पर पुलिस साथ साथ रही।सपाईयों की मांग थी के संविदा जैसे काले क़ानून को सरकार वापिस ले बेरोज़गारों को रोज़गार देने का भरोसा दिलाएअन्यथा सपाई और उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे।विरोध मार्च में शामिल लोगों में राकेश वर्मा,दिलीप यादव,नीरज वर्मा,विमल किशोर निषाद,कृपा शंकर बिन्द,आशीष पाल,राजेश यादव,श्यामू यादव,अमित यादव,लल्लन यादव,आकाश यादव,सुनील पाल,नितिन प्रजापति,सुधीर निषाद,दिनेश प्रजापति,सूर्या,रवि यादव,चंदन यादव,बब्लू भारतीया,नितिन राजपाल,अभीषेक कुशवाहा आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।


फल वितरण कर पीएम का जन्मदिन मनाया

भानु प्रताप उपाध्याय


 समाज सेविका श्रीमती मीनू वर्मा एडवोकेट ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में फल वितरण किए


शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देशभर में अलग-अलग तरह से जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कैराना ब्लाक स्थित गांव तीतरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कंडेला मंडल महामंत्री व समाज सेविका मीनू वर्मा एडवोकेट ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कैराना व तीतरवाड़ा में अपनी टीम के साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए फल वितरण किया।                  


गायब नाबालिक का नहर में शव मिला

गौतमबुध नगर/ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बांजरपुर नहर पर गुरुवार की सुबह एक शव लोगों को दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को जब देखा गया तो उसकी पहचान उसके परिजनों ने की यह शव बंबावड़ गांव के दीपांशु का निकला दीपांशु जो बंबावड़ गांव के ज्ञानेंद्र सिंह का पुत्र है और 14 वर्ष उसकी उम्र है और छात्र है वह 14 तारीख को सामान लेने के लिए साइकिल पर घर से निकला था। उसके बाद नहीं मिला पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है दीपांशु की पहचान के लिए उसके परिजन भी बांजरपुर नहर पर पहुंचे इसके अलावा एसीपी अब्दुल कादिर दनकौर कोतवाल विनय कुमार पांडे और बादलपुर कोतवाल धर्मेन्द्र शर्मा के अलावा भारी पुलिस बल बांजरपुर नहर पर पहुंचा और उसने लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बारे में एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच की जा रही है।









रेप के 2 साल बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं

रजनीकांत अवस्थी


भदोखर/रायबरेली। जनपद पुलिस के नकारे पन का नतीजा यह है कि, विगत 18 नवंबर 2018 को जिस महिला के साथ गैंग रेप किया गया, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया, न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के अलावा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही भी की गई, किंतु पुलिस अब तक एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता को लगातार अभियुक्तों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन पुलिस बेखबर है, और पीड़िता को इंसाफ की गुहार के लिए रायबरेली पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठना पड़ रहा है।


    आपको बता दें कि, घटना थाना भदोखर के गांव कल्याणपुर रैली गांव की है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि, उसके साथ दबंग किस्म के कुछ लोगों ने विगत 18 नवंबर 2018 को सायं 7:00 बजे घर में घुसकर जबरन दुराचार किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद गैंग आरोपियों के ख़िलाफ़ न्यायालय द्वारा 31 जनवरी 2019 को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। फिर भी 6 महीने बीत जाने के बाद पुलिस एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई। न्यायालय ने 82 सीआरपीसी की कार्यवाही करते हुए चारों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, और हद तो तब खत्म हो गई, जबकि न्यायालय में पता चला कि, बलात्कारियों से मिलीभगत के चलते पुलिस ने इसी दौरान मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उसके बाद से पीड़िता को आए दिन अपनी f.i.r. वापस लेने की बात कहते हुए तेजाब डालकर जिंदा जला देना की धमकियां दी जा रही है। जिससे पीड़िता को भारी खतरा पैदा हो गया है।


पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए भुक्तभोगी ने मांग की है कि, उसके मामले को किसी उच्चाधिकारी द्वारा विवेचना कराई जाए, ताकि उस को न्याय मिल सके। पीड़िता ने यह भी कहा है कि, यदि उसे न्याय नहीं मिलता है, तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर वह बैठी रहेगी। चाहे उसकी जान ही चली जाए। इसी के साथ उसने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार क्या वास्तव में पीड़ित महिला को न्याय दिला पाएगी, और दिला पाएगी, तो कब तक। यह देखने वाली बात होगी।                


लखनऊ हवाई अड्डे से 4.5 किलो सोना जब्त

लखनऊ हवाई अड्डे पर दो दिन में करीब 4.5 किलो सोना जब्त।


बृजेश केसरवानी


लखनऊ। कस्टम विभाग की टीम ने सऊदी अरब से आने वाले एक यात्री से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआई) पर करीब 3.8 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है। मात्र दो दिनों की अवधि में दूसरी बार इस तरह की जब्ती की गई है। इसके साथ ही मध्य पूर्व से सोने की तस्करी के कार्टेल का स्पष्ट लिंक पता चलता है।
विभाग के एक बयान में कहा गया,लखनऊ कस्टम टीम ने 16.09.2020-17.09.2020 की रात में सीसीएसआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट नंबर जी8 6451 में रियाद से लखनऊ यात्रा करने वाले एक यात्री से 33 सोने की बिस्कुट (प्रत्येक बिस्कुट का वजन 116.64 ग्राम) जब्त किया, जिसका कुल वजन 3,849.12 ग्राम था और इसका मूल्य 2,09,77,704 रुपये है।”
सोने के बिस्कुट को सेलोटेप में लपेटा गया था और एक काले रंग की थैली में रखा गया, जो उनके अंडरगारमेंट में था। संदेह के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने यात्री की पूरी तरह से जांच की, जिसके बाद 33 सोने के बिस्कुट का पता चला। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले मंगलवार को इसी हवाई अड्डे पर लखनऊ कस्टम्स ने दुबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट नं. एफजेड 8325 के एक यात्री के पास से 583.2 ग्राम वजन के सोने के बिस्कुट की एक और जब्ती की थी। उसकी कीमत 31,78,440 रुपए थी।                  


राज्यसभा में गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया

पीडीपी ने उठाया राज्यसभा में महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी का मामला।


नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सांसद मीर मोहम्मद फैयाज ने राज्यसभा में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किए जाने का मामला उठाया। फैयाज ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के साथ मिलकर एक मिलीजुली सरकार का नेतृत्व किया है। और अब उन्हें देशद्रोही (एंटी-नेशनल) कहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती एमएलए, एमपी और मुख्यमंत्री तक रह चुकी हैं। उनके पिता देश के गृह मंत्री थे। फैयाज ने मांग की कि महबूबा मुफ्ती को तुरंत रिहा किया जाय। पीडीपी सांसद ने कहा, राज्य में एक डर का माहौल है। अगर आप कुछ बोलेंगे तो जेल जाएंगे।
बता दें कि जम्मू कश्मीर सरकार ने 31 जुलाई को उनका डिटेन्शन पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था। उन्हें पिछले साल उस समय गिरफ्तार किया गया था जब जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा दिया था।               


वायरसः 97894 संक्रमित, 51 लाख पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 97,894 नए मामलों ने कुल आंकड़े को 51 लाख के पार पहुंचा दिया है। वहीं इसी अवधि में देश में 1 हजार से ज्यादा नई मौतें भी दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 51,18,253 और 1,132 मौतों के साथ मृत्यु की संख्या 83,198 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कुल सक्रिय मामले 10,09,976 हैं और 40,25,080 मरीज इस वायरस से उबर चुके हैं।  महाराष्ट्र 2,97,506 सक्रिय मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या खासी अधिक है।


आंकड़ों के अनुसार, देश में मृत्यु दर 1.63 फीसदी और रिकवरी दर 78.64 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, 16 सितंबर तक देश में कोविड-19 के 6,05,65,728 नमूनों का परीक्षण हो चुका है, जिसमें से 11,36,613 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटों में किया गया है। बता दें कि दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश भारत है।               


खट्टे-मीठे पाइनएप्पल में कई पोषक तत्व

 पाइनएप्पल यानि की अनानास में भरपूर मात्रा में फाइबर्स होता है। स्वाद में खट्टा और मीठा दोनों होने के कारण यह बहुत ही मजेदार होता है। लेकिन इसे खाकर आप अपने शरीर की कई सारी परेशानियों को कम कर सकते हैं। या फिर दूर भगा सकते हैं। दरअसल पाइनएप्पल में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। पाइनएप्पल खाने से आपको सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पाइनएप्पल में विटामिन और एंटीऑसीडेंट के गुण पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं। अगर आप इशका सेवन करते हैं।तो आपको इसके कितने सारे फायदे मिलेंगे।हड्डियों के लिए फायदेमंद । पाइनएप्पल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप पाइनएप्पल खाते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसलिए आप पाइनएप्पल का जूस जरुर पीए। इसमें कई सारे मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। खसाकर महिलाओं और बच्चों का इसका सेवन जरूर कराएं, ये उनके लिए कापी असरदार साबित होता है।आंखों के लिए फायदेमंद । पाइनएप्पल अगर आप खाते हैं बतौर जूस या फिर फ्रूट के तौर पर तो इससे आपकी आंखों को भी कई सारे फायदे होते हैं। आजकल लोग अपना ज्यादातर समय अपना कंप्यूटर पर बिताते हैं। ऐसे में आपको अपनी आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि उनमें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। स्टोन के लिए । अगर आप पथरी या फिर स्टोन से परेशान हैं। तो ऐसे में आप पाइनएप्पल को अपने खाने में जरूर शामिल करें। आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। पाइनएप्पल एक प्राकृतिक औषधि के रूप मे उपयोग की जाती है। यह पथरी या किडनी स्टोन के लिये बहुत फायदेमंद होता है।इम्युनिटी के लिए करागर । इम्युनिटी आजकल हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको अपने शरीर का खास ध्यान देना होगा तभी आपकी इम्युनिटी अच्छी रहेगी। क्योंकि अगर ये गिरती है तो ऐसे में आपका स्वास्थ भी नीचे आ जाता है। और शरीर कमजोर और थका हुआ हो जाता है। ऐसे में आप पाइनएप्पल से अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। आप इसे फल या फिर जूस के तौर पर ले सकते हैं।वजन कम करने में मददगार ।अगर आप डायट पर हैं। तो ऐसे में पाइनएप्पल का सेवन जरूर करें। इसका इस्तेमाल आप जूस के रूप में भी कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती है। वजन को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।              


सेना से मुठभेड़ 3 आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और गोलीबारी में एक महिला की भी मौत हो गयी तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी घायल हो गये।
एक पुलिस प्रवक्ता ने तीन अज्ञात आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है और कहा है कि घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ के जवानों ने श्रीनगर के बटमालू में गुरुवार तड़के तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब सभी निकास मार्गों को सील कर लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी एक मकान में छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।


सूत्रों ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी घायल हो गये जिन्हें श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में शुरुआत में एक आतंकवादी मारा गया और उसके कुछ समय बाद दो और आतंकवादी मारे गये। उनमें से किसी की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त हो गयी है।             


ड्रग्स माफियाओं के बड़े नाम बताएं कंगना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच जया बच्चन को लेकर शुरू हुई, जंग अब और बढ़ती जा रही है। जया बच्चन के संसद में दिए भाषण पर कंगना ने जो ट्वीट किया था।वह उर्मिला मातोंडकर को पसंद नहीं आया। इस पर उर्मिला ने कहा कि जब कंगना पैदा भी नहीं हुई थीं। तब से ही जया बच्चन ने फेमिनिज्म पर आधारित फिल्में की हैं। जया बच्चन ने व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की तो क्यों कंगना उन्हें लेकर ट्वीट कर रही हैं और उनके बच्चों पर सवाल उठा रही हैं। अब उर्मिला ने इंडस्ट्री में ड्रग को लेकर दिए गए कंगना के बयान पर भी तीखा हमला बोला है। उर्मिला ने कहा है कि कंगना रनौत को पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर एक एहसान करना चाहिए और उन बड़े नामों के बारे में बताना चाहिए जो उन्हें बॉलीवुड ड्रग माफिया का हिस्सा लगते हैं। उन्होंने ये भी कहा। कि कंगना ने जब से ये दावे किए हैं।तभी से पूरा देश इन नामों के बारे में जानने का इंतजार कर रहा है। वह कहती हैं।वो नाम कहां हैं। मैं चाहती हूं।कि कंगना सामने आएं और हम सब पर बड़ा एहसान करते हुए। उन नामों के बारे में बताएं और उन लोगों को बुलाया जाए। सब पता चल जाए। फिर मैं पहली ऐसी इंसान होंगी जो कंगना को थम्स अप कहेगी।’                


मोदी के जन्मदिन पर गरीबों को फल खिलाएं

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन पर गरीबों को खिलाए फल । गोमाता की सेवा में बिताया एक प्रहर।


हल्द्वानी मोटाहल्दू। भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा के कार्यक्रम किए गए। इसी क्रम में आज दिनाँक 17 सितम्बर को जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी की उपस्थिति में नैनीताल रोड पर गरीब बस्ती में फलों का वितरण किया। तदुपरांत पॉलीशीट में प्रदेश कार्यालय सचिव कोस्तुभानन्द की उपस्थिति में फल वितरण का कार्य किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय सचिव की उपस्थिति में गोधाम हाथीखाल में गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रमों में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी,नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष पनराम, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, मंत्री चंदन नेगी, आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी,युवा मोर्चा निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग,मनोज लोहनी, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक,गीता उप्रेती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।                   


सेना ने आधा दर्जन पहाड़ों का भूजल खोजा

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की सीमा पर मई से जारी तनाव जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा है। चीन के साथ तनाव की वजह से सीमा पर हजारों की संख्या में सैनिक तैनात हैं और पूरी सर्दी उनकी तैनाती रह सकती है। इसीलिए भारतीय सेना इस पहाड़ी रेगिस्तान में पानी की स्थायी व्यवस्था कर रही है ताकि लम्बी तैनाती के दौरान पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। अब तक गलवान घाटी के अलावा पैंगोंग त्सो, लुकुंग, थाकुंग, चुशुल, रेजांग ला और तांग्से में ड्रिलिंग करके पानी की तलाश पूरी की जा चुकी है। इस समय 17 हजार फीट की ऊंचाई पर दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और डेप्सांग इलाके में पानी की खोज के लिए ड्रिलिंग की जा रही है।
लद्दाख की सीमा पर चीन के साथ तनाव की वजह से हजारों सैनिकों की तैनाती की गई है। चीनी सेना से लम्बी लड़ाई के लिए भारतीय सेनाओं की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। वायुसेना के परिवहन विमानों से सैनिकों की जरूरत का सामान लेह-लद्दाख पहुंचाया जा रहा है। आने वाली सर्दियों को देखते हुए जरूरी हथियार, राशन और साजो-सामान को अग्रिम चौकियों तक पहुंचाने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। इसीलिए भारतीय सेना इन इलाकों में पेयजल की भी स्थायी व्यवस्था करने में जुटी है। हजारों फीट ऊंचे पहाड़ों के बीच पानी की तलाश आसान नहीं है लेकिन हर मुश्किल काम के लिए आसान राह बनाने की पहचान रखने वाली भारतीय सेना ने इन पहाड़ी रेगिस्तानों में भी पानी की खोज कर डाली है।  
सेना का यह चुनौती भरा मिशन हजारों फीट ऊंचे गलवान घाटी के अलावा पैंगोंग त्सो, लुकुंग, थाकुंग, चुशुल, रेजांग ला और तांग्से में पूरा हो चुका है। यह पूरा इलाका रणनीतिक ऊंचाइयों वाली चोटियों के बीच फैला है। इन ठंडी पहाड़ियों के बीच पानी की तलाश पूरी होने के बाद अब दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और इससे सटे डेप्सांग मैदान इलाके में भूजल का स्त्रोत खंगाला जा रहा है।डीबीओ को चीन सीमा पर भारत की अंतिम चौकी माना जाता है। इस मिशन में लगी सेना की टीम ने हाल ही में दौलत बेग ओल्डी और लेह का दौरा किया है। सेना की टीम के साथ भू-वैज्ञानिक डॉ रितेश आर्या पानी की खोज में लगे हैं। उन्हें गहरी ड्रिलिंग के बाद डीबीओ में भी भूजल की तलाश पूरी होने की उम्मीद है।
पानी की स्थाई व्यवस्था करने के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को लगातार राशन भेजा जा रहा है।इसके अलावा सर्दियों के लिए कपड़े, सर्दियों के लिए टेंट, खाना, सूखा राशन, हथियार और अन्य जरूरी सामान की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इस मिशन में वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर सेना की मदद कर रहा है ताकि सर्दियों से पहले सभी आपूर्ति को पूरा किया जा सका। अगले महीने से इस इलाके में बर्फबारी शुरू हो सकती है, ऐसे में यातायात को लेकर काफी दिक्कतें आती हैं। इसी वजह से सभी आपूर्ति को इससे पहले पूरा किया जा रहा है।                    


हरियाणा-पंजाब के हालत बिगड़ेः वायरस

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना मामलों की गिनती देखते ही बन रही है।अगर बात हरियाणा और पंजाब की करें तो यहां भी कोरोना का खूब आतंक दिख रहा है।


हरियाणा में बीते दिन यानि 16 सितंबर को आये कोरोना केसों पर नजर डालें तो 2,694 नए COVID19 मामले सामने आये हैं और 19 मौतें दर्ज की गईं हैं। जहां इसप्रकार से राज्य में कोरोना से पीड़ित हो चुके लोगों की संख्या 1,01,316 हो गई है।हालांकि, अच्छी बात यह है कि 78,937 लोग इस बीमारी से उभर चुके हैं और बुरी बात यह है कि 1,045 लोगों ने अपनी जान गवां दी है।इस लिहाज से राज्य में 21,334 ही सक्रिय मामले हैं।बात पंजाब की करें तो यहां बीते दिन यानि 16 सितंबर को 2,717 नए COVID19 मामले और 78 मौतें दर्ज की गईं हैं।इस तरह से राज्य में कोरोना के कुल मामले वैसे तो 87,184 हो गए हैं मगर 63,570 लोगों के रिकवर होने और 2,592 मौतें हो जाने के बाद 21,022 ही सक्रिय मामले हैं।                   


रेलवे को मिला सबसे ज्यादा ताकतवर इंजन

राणा ओबरॉय


नई दिल्ली/हिसार। भारतीय रेलवे ने मालगाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा माल, कम समय में पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय रेलवे ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत अब देश का सबसे शक्तिशाली इंजन डब्ल्यूएजी 12 इंजन बनाया है जो डेढ़ किमी लंबी मालगाड़ी को अकेला खींच सकता है।


इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह इंजन 12 हजार हॉर्स पॉवर का है। यह रेलवे की तरक्की में नई क्रांति लाएगा जिससे देश में विकास के और रास्ते खुलेंगे। इससे बड़े-बड़े उद्योगों को काफी लाभ पहुंचेगा क्योंकि यह अकेला ऐसा इंजन होगा जो 150 गाड़ी के डिब्बे अकेला खींचेगा। यह इंजन भारत देश का सबसे शक्तिशाली इंजन है। इन इंजनों को बिहार के मधेपुरा में तैयार किया जा रहा है। देश में लगभग 800 इंजन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रेल इंजन हरियाणा के हिसार में आ गया है। यहां लोको पायलटों को इसकी चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें इसके बारे में टेक्निकल जानकारियां दी जा रही हैं।


हिसार में देश के शक्तिशाली इंजन की जानकारी देते हुए हिसार के रेलवे स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी ने बताया कि इंजन का ट्रायल भी सफल हो चुका है। खास बात यह है कि दो इलेक्ट्रिक इंजन मिलाकर एक यूनिट बनाया गया है। जिसमें मालगाड़ी के ज्यादा डिब्बे खींचने की शक्ति होगी। 6 हजार हॉर्स पॉवर यानी एक इंजन की बात करें तो वह मालगाड़ी के 58 से 60 डिब्बे खींच सकता है। मगर दो इंजन से तैयार किया गया यह डब्ल्यूजी 12 इंजन, मालगाड़ी के 150 डिब्बे खींचने की क्षमता रखता है। यह देश का सबसे शक्तिशाली इंजन है। यह इंजन 11 सितंबर रात को हिसार भी पहुंचा और अगले दिन सुबह ही वापस चला गया। हिसार पहुंचने पर लोको पायलट को भी इंजन की ट्रेनिंग दी गई। खास बात है कि डब्ल्यूएजी 12 इंजन अकेला डेढ़ किलोमीटर तक लंबी मालगाड़ी को खींचने की क्षमता रखता है। इस इंजन की सामान्य गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है मगर इसे 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भी चलाया जा सकता है। इसकी लंबाई 35 मीटर है। इसमें एक हजार लीटर हाई कंप्रेसर कैपिसिटी के दो टैंक हैं।


स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह इंजन मालगाड़ियों को दौड़ाने में कारगर सिद्ध होगा। इससे जहां एक ओर समय की बचत होगी, वहीं इस इंजन में लोको पायलट को भी बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। इंजन पूरी तरह से एयरकंडीशन होगा और पायलटों के लिए इंजन में टायलेट-बाथरूम की व्यवस्था भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 6 हजार हॉर्स पॉवर के इंजन होते थे परंतु इस नए इंजन से देश के व्यापार जगत को बढ़ावा मिलेगा।


बच्चों का माता-पिता के साथ रहना उचित

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की शीर्ष अदालत ने बच्चे की कस्टडी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एक बच्चे के लिए उसके नाना-नानी के साथ रहने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, उसका माता-पिता के साथ रहना। माता-पिता के साथ से बच्चा बहुत कुछ सीखता है। यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सात साल के बच्चे की कस्टडी के मामले में सुनवाई करते हुए की।


उन्होंने बच्चे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बुलाकर उससे बातचीत भी की। बच्चे की कस्टडी को लेकर अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच अदालत में मुकदमा चल रहा है। इस समय बच्चा मां और नाना-नानी के साथ रह रहा है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने मामले की सुनवाई शुरू होते ही कहा कि उन्हें यह कतई पसंद नहीं कि बच्चे को एक तरह से नान-नानी पर थोप दिया जाए। नान-नानी को बच्चे के साथ तब होना चाहिए जब वे बच्चे के साथ खुद रहना चाहते हैं। उन्हें इसलिए बच्चे के साथ नहीं रहना चाहिए कि उन्हें बच्चे की देखभाल करने की जरूरत है। बच्चे का माता-पिता के साथ रहना ज्यादा आवश्यक होता है, न कि नान-नानी के साथ रहना। बच्चे के पिता ने दलील दी कि वह हमेशा से चाहते हैं कि पत्नी को वापस अपने साथ अपने घर ले जाए, जिससे कि बच्चे को उसके माता-पिता दोनों का प्यार एक साथ मिल सके। इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि इसके लिए यह भी जरूरी होना चाहिए कि आपकी पत्नी भी आपके साथ जाने को राजी हो।
अविवाहित बेटी नहीं कर सकती दावा: सुप्रीम कोर्ट
वहीं एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अविवाहित बेटी अपने पिता से रखरखाव का दावा करने की हकदार नहीं है, अगर वह मानसिक या शारीरिक असामान्यता नहीं झेल रही है। जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की पीठ ने कहा कि हिंदू कानून ने हमेशा अविवाहित बेटी के पालन के प्रति पिता के दायित्व को मान्यता दी है। मुस्लिम कानून भी पिता की बाध्यता को मान्यता देता है कि वे अपनी बेटियों की शादी होने तक देख रेख करें।              


3 साल में 7819 वेबसाइट, पेज किए बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में झूठ और नफरत फैलाने वाले 7819 वेबसाइट लिंक और सोशल मीडिया खातों पर केंद्र की मोदी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने पिछले तीन सालों में ब्लॉक कराए गए अकाउंट्स के बारे में सदन को अवगत कराया है।


दरअसल, कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री से सवाल किया था कि फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समाज में हिंसा और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। विगत तीन सालों में ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया है? इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्यौगिकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने इस सवाल का लिखित जवाब देते हुए कहा कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंसा भड़काने वाली सामग्रियों की रिपोर्टिग बढ़ी है। इस वजह से इनके खिलाड़ कार्रवाई में भी तेजी आई है।


संजय धोत्रे ने कहा कि IT अधिनियम-2000 की धारा 69 (क) के फ्रेमवर्क के तहत एक प्रणाली मौजूद है। अधिनियम की धारा 69क सरकार को देश की संप्रभुता, राष्ट्र की सुरक्षा, विदेशी राष्ट्रों के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्तों से संबंधित किसी अपराध को करने के लिए भड़काने से रोकने के लिए संबंधित सामग्री को ब्लॉक करने का अधिकार देती है।


योगी ने भ्रष्टाचार पर एक और वार किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। यूपी सरकार ने मंगलवार को अनियमितता और शासकीय कार्य में लापरवाही के आरोप में तीन सहायक संभागीय अधिकारियों (एआरटीओ) को निलंबित कर दिया। मध्य प्रदेश के केनरा बैंक में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले की सीबीआई जांच में इन तीनों की भी भूमिका पाई गई। वहीं, दूसरी ओर सरकारी वाहन की सीरीज को प्राइवेट लोगों को आवंटित किए जाने के मामले में दो एआरटीओ के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई जबलपुर में केनरा बैंक में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रही है। जांच में पाया गया कि वहां बैंक मैनेजर ने फर्जी दस्तावेजों पर करीब 50 से अधिक लोगों को ट्रक जैसे बड़े वाहनों पर लोन स्वीकृत कर दिया। इनमें से करीब 12 वाहन यूपी में पंजीकृत हुए। इन वाहनों को बनाने वाली कंपनी ने सीबीआई को बताया कि जिन इंजन व चेसिस नंबरों पर यह वाहन पंजीकृत किए गए उन वाहनों को कंपनी ने बनाया ही नहीं है।
जांच में तीन एआरटीओ की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इन्होंने वाहनों की जांच किए बगैर इनका पंजीकरण कर दिया। सीबीआइ की जांच में दोषी पाए गए अरुण कुमार राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) वाराणसी, धर्मवीर यादव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) औरैया व अवधेश कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मऊ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह मामला उस समय का है जब यह तीनों एआरटीओ सोनभद्र में तैनात थे।
वहीं, झांसी में सरकारी वाहनों के लिए जारी होने वाली बीजी नंबर की सीरीज को प्राइवेट नंबर के रूप में जारी करने के लिए विवेक कुमार शुक्ला सहायक संभागीय अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी प्रकार सत्येंद्र कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासनिक) झांसी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दोनों अफसरों ने इस सीरीज के 9700 वाहन आम लोगों को आवंटित कर दिए।                


मोदी जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से  गुरुवार याने आज ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नोमान खां ने बताया देश का युवा बेरोज़गार हो रहा है। रोज़गार के लिए दर दर भटक रहा है प्राइवेट कम्पनीयां बन्द हो रही है सरकार सरकारी भर्तीयां नही निकाल रही है भर्ती निकले तो परीक्षा नही,परीक्षा हो तो परिणाम नही,आखिर देश का युवा क्या करें आज इन सबका मुख्य कारण प्रधानमन्त्री की जनविरोधी नीतियां है। आज प्रधानमन्त्री का जन्मदिन है इसीलिए प्रधानमन्त्री को बेरोज़गारो की आवाज़ सुनाई दे, इसीलिए पूरे देश में युवा कांग्रेस ‘राष्टीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी।


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-


यही कारण है कि देश का युवा आज #राष्ट्रीयबेरोजगारीदिवस मनाने पर मजबूर है।
रोज़गार सम्मान है।
सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?                 


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...