शनिवार, 25 नवंबर 2023

पति ने पत्नी की चापड़ से गला काटकर हत्या की

पति ने पत्नी की चापड़ से गला काटकर हत्या की

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के आपसी विवाद में हत्या हो गई। पति ने चापड़ से गला काटकर निर्मम तरीके से पत्नी की हत्या कर दी। मामला चिलुआताल क्षेत्र है।
बताया जा रहा है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में शनिवार को झगड़ा हुआ। नाराज पति ने चापड़ से पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

राहुल ने भाजपा के चारों टायर पंचर किए

राहुल ने भाजपा के चारों टायर पंचर किए 

इकबाल अंसारी 
हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने चुनावी राज्य तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चारों टायर पंचर कर दिए हैं और जल्द ही दिल्ली में भी ऐसा करेगी। तेलंगाना में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख चंद्रशेखर राव को यह एहसास होना चाहिए कि यह कांग्रेस ही थी जिसने उस विद्यालय और विश्वविद्यालय का निर्माण किया जिसमें उन्होंने पढ़ाई की। 
गांधी ने कहा कि आगामी चुनाव में मुकाबला 'दोराला’ (सामंती) और 'प्रजाला' (जनता के) के बीच है। गांधी ने कहा कि लोगों ने गरीब और किसान समर्थक सरकार का सपना देखा, जबकि राव ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘केसीआर पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने किया क्या है। केसीआर... जिस विद्यालय में आपने पढ़ाई की और जिस विश्वविद्यालय में आपने पढ़ाई की, उनका निर्माण कांग्रेस पार्टी ने किया था।
जिस हवाई अड्डे से आपका विमान उड़ान भरता है वह कांग्रेस द्वारा बनाया गया था। बाहरी रिंग रोड, जिस पर आपके वाहन चल रहे हैं, कांग्रेस द्वारा बनाया गया था।’’ गांधी ने तेलंगाना के गठन का पूरा श्रेय भी अपनी पार्टी (कांग्रेस) को दिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने हैदराबाद को दुनिया में एक प्रमुख आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) केंद्र में बदल दिया।’’
केसीआर परिवार पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि उनके पास ‘‘पैसा बनाने वाले सभी विभाग’’ हैं। कालेश्वरम सिंचाई परियोजना का जिक्र करते हुए गांधी ने राव पर इसमें एक लाख करोड़ रुपये की लूट करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीआरएस विधायकों पर दलित बंधु योजना के लाभार्थियों से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने और कम्प्यूटरीकरण तथा धरणी के नाम पर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों को अधिकार के साथ जमीन वितरित की थी।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने एसटी उपयोजना से 5,500 करोड़ रुपये और एससी उपयोजना से 15,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। उन्होंने जनसभा में कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों से आपने दोराला सरकार को देखा है और अगले 10 वर्षों में आपको प्रजाला सरकार देखने को मिलेगी।’’
कांग्रेस की "छह गारंटी" सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी के तहत, महिला लाभार्थियों को मासिक पेंशन, मुफ्त बस यात्रा और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के माध्यम से 5000 रुपये तक मिलने की संभावना है। भाजपा और बीआरएस पर एक होने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि इन दोनों दलों में मूक सहमति है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता अहंकार में घूमते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनमें से गैस निकाल दी और तेलंगाना में भाजपा के वाहन के सभी चार टायर पंचर कर दिए।
उन्होंने मखौल उड़ाते हुए कहा, ‘‘बीआरएस उनके टायरों में हवा भरना चाहती है लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के टायर हमेशा के लिए खराब कर दिए हैं। अब हम दिल्ली जा रहे हैं और मोदी की गाड़ी के चारों टायर पंचर कर देंगे।’’ बीआरएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी उन्होंने एक-दूसरे का समर्थन किया।
गांधी ने तेलंगाना में बीआरएस और फिर दिल्ली में नरेन्द्र मोदी को हराने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर चाहते हैं कि मोदी दिल्ली में सत्ता में रहें और मोदी तेलंगाना में बीआरएस प्रमुख को चाहते हैं।

संजय की याचिका पर 28 को सुनवाई: एससी

संजय की याचिका पर 28 को सुनवाई: एससी 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई कर सकती है। मामले पर शनिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार अक्टूबर को सिंह को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि सिंह ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आरोप है कि इस नीति से कुछ शराब निर्माताओं, थोक व खुदरा विक्रेताओं को वित्तीय लाभ हुआ। सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

सात सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा

सात सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा 

किसानों की समस्याएं की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन...अजय सोनी

खाद, बिजली, पानी और विद्युत बिल माफी को लेकर सकिपा का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे शनिवार को पार्टी के तमाम कार्यक्रताओं एवं किसानो ने पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में जिला मुख्यालय मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से किसानो की खाद, बिजली, पानी और बिजली बिल माफी जैसी समस्यायों एवं मांगो के समाधान की मांग की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं किसान डायट मैदान मंझनपुर में इकठ्ठा हुए और बैठक की। बैठक में किसानो की तमाम समस्यायों एवं मांगो को लेकर चर्चाएं हुईं। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानो की समस्यायों की अनदेखी हो रही है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की समस्यायों की अनदेखी हुई तो आंदोलन होगा।
इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानो ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रदेश के मुख्यमंत्री कि संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 
सौपे गए ज्ञापन मे किसानो के निजी नलकूप का बकाया बिजली बिल सहित बिजली बिल माफ करने, नहरों एवं रजबहों में रोस्टर से टेल तक जलापूर्ति करने, 18 घंटे रोस्टर से विद्युत आपूर्ति करने, समितियों से किसानो की पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति करने, धान क्रय केंद्रों पर बिना कमीशन प्रत्येक वैरायटी के धान क्रय करने, नहरों एवं रजबहों की सिल्ट सफाई की उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर जांच कराने एवं नकली खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी कर समुचित कार्यवाही करने जैसी मांगे शामिल थीं। ज्ञापन में लिखित समस्यायों एवं मांगो पर समुचित कार्यवाही नही होने पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने की प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से बात कही। इस मौके पर सुरजीत वर्मा, रंजीत सरोज, वेद प्रकाश यादव, पृथ्वीपाल सिंह, देवमुनि सिंह, भगवानदीन वर्मा, सुरेश दुबे, राजकुमार साहू, अतुल प्रजापति, गुलबिया देवी, जय लता त्रिपाठी, माया पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
गणेश साहू

ज्यादा चीनी का सेवन करना बेहद नुकसानदायक

ज्यादा चीनी का सेवन करना बेहद नुकसानदायक 

सरस्वती उपाध्याय 
चीनी से बनी हुई सामाग्री का सेवन करना लगभग हर इंसान को पसंद होता है। कुछ लोग तो दिनभर कुछ न कुछ मीठा चीज खाते रहते हैं। कुछ लोग तो खाने के साथ चीनी का भी सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं और उस पर नियंत्रण नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का समामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन करने आपकी सेहत से जुड़ी कौन कौन सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

मोटापा
अगर आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो आपको मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आपको वजन बढ़ने की समस्या से सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं वजन बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज
अगर आप अधिक चीनी का सेवन कर रहें तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे आपको डाबिटीज का जैसी गंभीर समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा चीनी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसके कारण डायबिटीज की बीमारी पैदा होती है। वहीं जो मरीज डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं उन्हें चीनी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या
चीनी का ज्यादा सेवन कोलेस्ट्राल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपको कोलेस्ट्राल बढ़ने की समस्या से जूझना पड़ सकता है। कोलेस्ट्राल बढ़ने से हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही चीनी का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर और थॉयराइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सूजन की समस्या
ज्यादा चीनी का सेवन करने से आपके शरीर में सूजन हो सकती है। वहीं इसके कारण जलन और लालिमा भी होने का खतरा रहता है।

दांतों के लिए नुकसानदायक
चीनी का अधिक सेवन करने से दांतों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे दांतों में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसके कारण दांतों की जल्दी टूटना और मसूड़ों के कमजोर होने का डर रहता है। इसके साथ ही आपको ऊर्जा के स्तर में कमी, मानसिक स्वास्थ्य और अनिद्रा की समस्याएं भी हो सकती हैं।

ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से 15 लोग घायल

ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से 15 लोग घायल 

मनोज सिंह ठाकुर 
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में आज एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से उसमें सवार 15 लोग घायल हो गये, इसमें से तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगुवापुरा थाना क्षेत्र के चरोखरा ग्राम के समीप रतनगढ़ दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्राली के पलटने से 15 लोग घायल हो गए, इसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।
इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-36, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, नवंबर 26, 2023

3. शक-1945, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:36, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...