शनिवार, 9 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़: 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़: 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

दुष्यंत टीकम 
सुकमा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्काेम अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर 5 महिला सहित 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले सभी नक्सली जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सक्रिय थे। बता दें कि नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर 9 दिसंबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय 5 महिला सहित 20 नक्सलियों ने सरेंडर किया। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। 
सरेंडर करने वाले नक्सलियों की सूची- मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर उईका लखमा निवासी कामाराम, डीएकेएमएस सदस्य बुधराम जाति हल्बा निवासी कामाराम, डीएकेएमएस सदस्य नरसिंह जाति हल्बा निवासी कामाराम, डीएकेएमएस सदस्य टांगरू कुंजाम निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी रत्ती निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य तेलाम अर्जुन निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य मड़कम सुरेश निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य कुंजाम नन्दा निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी समर निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य काको चिल्को निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी मंगो निवासी कामाराम, केएएमएस उपाध्यक्ष सोड़ी एंकी निवासी कामाराम, सीएनएम सदस्य अजय तेलाम निवासी कामाराम, सीएनएम सदस्य कट्टम फुलो निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य कट्टम अर्जुन निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य कट्टम सोमे निवासी कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी हड़मा निवासी अचकट, मिलिशिया सदस्य माड़वी लखमू निवासी अचकट, मिलिशिया सदस्य जगतराम नाम निवासी कामाराम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा शामिल हैं।

झारखंड: 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

झारखंड: 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान 

इकबाल अंसारी 
रांची। तूफान ‘मिचौंग’ का असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिला। आकाश में बादल छाये रहे। कई दिनों तक बारिश हुई। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्‍यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 दिसंबर को दी।

तापमान में बदलाव नहीं
केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
10 दिसंबर को ये स्थिति
मौसम केंद्र के अनुसार 10 दिसंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। बारिश होने की उम्‍मीद नहीं है। मौसम शुष्‍क रहेगा।
11 दिसंबर को ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तीसरी विधानसभा का पहला सत्र, शपथ ली

तीसरी विधानसभा का पहला सत्र, शपथ ली 

इकबाल अंसारी 
हैदराबाद। तेलंगाना की तीसरी विधानसभा का पहला सत्र शनिवार को यहां शुरू हुआ और नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सबसे पहले शपथ ली और उनके बाद उपमुख्यमंत्री मल्लू बी. विक्रमार्क ने शपथ ली।
हालांकि, भाजपा के विधायकों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किये जाने के विरोध में शनिवार को शपथ नहीं ली। भाजपा ने आरोप लगाया कि ओवैसी को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त करना नियमों का उल्लंघन है। सत्र शुरू होने से पहले ओवैसी ने अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली।
उन्हें राजभवन में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने शपथ दिलायी। इसके बाद, ओवैसी ने सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता की। कई सदस्यों के शपथ ग्रहण करने के बाद सदन की कार्यवाही 14 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि सदन में अन्य वरिष्ठ सदस्यों के होने के बावजूद ओवैसी को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रेड्डी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘विधानसभा में अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त करने की परंपरा है। भाजपा, एआईएमआईएम और कांग्रेस के बीच सहमति के अनुसार, अस्थायी अध्यक्ष के रूप में अकबरुद्दीन की नियुक्ति का विरोध करती है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले ही दावा किया है कि कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच मौन सहमति है। उन्होंने कहा कि भाजपा अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर किसी वरिष्ठ सदस्य की नियुक्ति के बाद अध्यक्ष का चुनाव कराना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाएगी। रेड्डी ने कहा कि भाजपा विधायक सदन के नियमित अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा के नियमों के उल्लंघन के कारण हम एआईएमआईएम के सदस्य को प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसलिए, हमारे सदस्य उनके अध्यक्ष रहने पर शपथ लेने का बहिष्कार कर रहे हैं।’’
रेड्डी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता संभालने के तीन दिन बाद ही अपनी तुष्टिकरण की राजनीति और विधानसभा की परंपराओं का उल्लंघन शुरू कर दिया है। बाद में, भाजपा विधायकों ने राजभवन में एक ज्ञापन सौंपकर राज्यपाल से अस्थायी अध्यक्ष के रूप में अकबरुद्दीन औवेसी की नियुक्ति को रद्द करने का अनुरोध किया। भाजपा विधायकों ने ज्ञापन में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 188 के अनुसार, विधानसभा में वरिष्ठतम सदस्य को अस्थायी अध्यक्ष के रूप में नामित किया जाना चाहिए।

'राष्ट्रीय लोक अदालत' का शुभारंभ किया: जज

'राष्ट्रीय लोक अदालत' का शुभारंभ किया: जज

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 30291 का निस्तारण कर रूपए 2,70,32,123  वसूला गया।

कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश अनुपग कुमार की अध्यक्षता में 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। न्यायिक अधिठान के सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा जनमानस उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के कम में जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 03 वाद का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 04 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 14,45,000/ रुपए दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 31 परिवारिक वादों का निस्तारण किये गये तथा इसी क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम् द्वारा कुल 03 बाद का निस्तारण कर 40,000/ रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा 06 वाद का निस्तारण कर 2,000/ रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण किया गया। 
अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा कुल 16 वाद का निस्तारण कर 30,000/ रुपए का अर्थदण्ड बसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश अष्टम द्वारा विद्युत अधिनियम के 301 वादों का निस्तारण कर  5,01,900/- जुर्माना वसूला गया। अपर जिला न्यायाधीश/त्वस्ती न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 02 शिकायतें का निस्तारण कर 500/ रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 5617 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 5,58,060/ रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 663 वादों का निस्तारण कर 1,400/ रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त  9225545/ रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज जु०डि० द्वारा कुल 879 बादों का निस्तारण कर 3,020/ रुपये अर्थदण्ड वसूला गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 381 वादों का निस्तारण कर 23,450/ रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार सिविल जज जू०डि०/त्वरित न्यायालय प्रथम् द्वारा कुल 828 वाद निस्तारित कर 3,000* / रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 20600 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 695 वादों का निस्तारण कर 85,53,098 रु० जमा कराया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 05 वाद निस्तारित कर 4,51,021 रुपए जमा कराया गया। न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें), कौशाम्बी द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 02 मामलों का निस्तारण किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 453 वादों का निस्तारण कर 61,94,129 रुपए जमा कराया गया।इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 30291 का निस्तारण कर रूपए 2,70,32,123   वसूला गया।
सुशील केसरवानी

सीएम ने 6 सलाहकारों को बर्खास्त किया

सीएम ने 6 सलाहकारों को बर्खास्त किया 

इकबाल अंसारी 
हैदराबाद। पद संभालने के तीन दिन के भीतर एक और महत्वपूर्ण फैसले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सरकार के छ: सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया है। मुख्य सचिव शांति कुमारी ने एक सरकारी आदेश जारी कर तीन मुख्य सलाहकारों और तीन सलाहकारों की नियुक्ति या विस्तार को रद्द कर दिया। सभी सलाहकारों की नियुक्ति के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता वाली पिछली बीआरएस सरकार द्वारा की गई थी।
उसमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा और सोमेश कुमार, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस अधिकारी ए.के. खान, सेवानिवृत्त आईईएस जी.आर. रेड्डी और सेवानिवृत्त आईएफएस आर. शोबा शामिल थे। मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजीव शर्मा को 2016 में सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। इस साल अगस्त में उन्हें एक्सटेंशन (विस्तार) दिया गया था। सोमेश कुमार को मई में मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। अदालत के आदेश के बाद आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित होने के कुछ सप्ताह बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
हाईकोर्ट द्वारा उस राज्य में उनके आवंटन को रद्द करने के बाद सोमेश कुमार को तेलंगाना के मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया था। अगस्त में तत्कालीन बीआरएस विधायक चेन्नामनेनी रमेश को 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्हें शांत करने के लिए मुख्य सलाहकार (कृषि) नियुक्त किया गया था। पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा सलाहकार (पुलिस, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण) के रूप में कार्यरत रहे हैं। के. खान को पिछले साल दिसंबर में अल्पसंख्यक कल्याण सलाहकार के रूप में विस्तार दिया गया था। जी.आर. रेड्डी सलाहकार (वित्त) के रूप में कार्यरत थे जबकि शोबा सलाहकार (वन मामले) थीं।

फैसला देश हित के खिलाफ होने की आशंका

फैसला देश हित के खिलाफ होने की आशंका 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की गतिविधियां संकेत दे रही हैं कि उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं पर सुनाया जाने वाला फैसला देश हित के खिलाफ होने की आशंका है।
मुफ्ती ने अनंतनाग में पत्रकारों से कहा, “शुक्रवार रात से हम देख रहे हैं कि विभिन्न दलों, विशेषकर पीडीपी के कार्यकर्ताओं के नाम वाली सूचियां थानों के माध्यम से ली जा रही हैं और ऐसा लगता है कि कोई ऐसा निर्णय आने वाला है जो इस देश और जम्मू-कश्मीर के पक्ष में न हो। भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए, कुछ एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करना शीर्ष अदालत की जिम्मेदारी है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंडे को आगे न बढ़ाए, बल्कि देश और उसके संविधान की अखंडता को बरकरार रखे। मुफ्ती ने कहा कि अदालत के फैसले से यह स्पष्ट होना चाहिए कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने का निर्णय “अवैध, असंवैधानिक” था। उन्होंने कहा कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर और यहां के लोगों से किए गए वादों के खिलाफ था।

पठान ने सोनिया के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया

पठान ने सोनिया के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया 

संदीप मिश्र 
रायबरेली। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आमीन पठान ने शनिवार को रायबरेली की जनप्रिय सांसद सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल सुलखियापुर मुंशीगंज में वृक्षारोपण किया। 
जिसमे स्कूल के बच्चो ने भी सोनिया जी को शुभकामनाएं व प्यार दिया। वही, पठान ने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली की परिवार रूपी जनता के दिलो में निवास करती है। आज छोटे बच्चो का सोनिया के प्रति प्रेम देखकर मनमोहित हो गया। कहा जाता है न की बच्चे भगवान का रूप होते है आज बच्चो ने जन्मदिन पर सोनिया गांधी जी की लंबी आयु की कामना की, कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक आशीष कुमार यादव व सभासद अतुल शर्मा, शिक्षक आदित्य, महेश आदि ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाए वा प्यार दिया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-50, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, दिसंबर 10, 2023

3. शक-1945, माघ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:36, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...