रविवार, 9 अप्रैल 2023

कौशाम्बी महोत्सव, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी महोत्सव, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन


कौशाम्बी महोत्सव की मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी को मिला प्रथम स्थान

कौशाम्बी महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता, निबन्ध एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी ने प्रथम स्थान, आयूषी शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दुर्गा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका देवी प्रथम स्थान, धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा दिया गिरि ने द्वितीय स्थान एवं लिटिल ब्लासम्स कॉनवेन्ट स्कूल अझुवा की छात्रा आमना सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कौशाम्बी इंटर कॉलेज के छात्र मनीष कुमार एवं धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता राजपूत को सॉत्वना पुरस्कार दिया गया।

कौशाम्बी महोत्सव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिंह इंटर कॉलेज के छात्र अनूप कुमार ने प्रथम स्थान एवं धर्मा देवी इं.का. के छात्र गौरव कान्त मिश्रा व दुर्गा देवी इं.का. ओसा की छात्रा अंजली चौरसिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा मानसिंह इं.का. की छात्रा सानिया शमशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गणेश साहू 

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया


प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अवधी लोकगीत गायिका प्रतिमा यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विजय कुमार 

डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव, तारीख का ऐलान 

डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव, तारीख का ऐलान 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। नगर नियम के डिप्टी चेयरमैन पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद सियासी हलकों का पारा ऊपर चढ़ गया है और जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू कर दी गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता सौरव भारद्वाज की ओर से दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर के लिए होने वाले चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता ने बताया है कि दिल्ली की मेयर शैली ओबराय ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

डिप्टी मेयर पद के चुनाव की तिथि घोषित होते ही दिल्ली की राजनीति में भारी गर्माहट आ गई है और डिप्टी मेयर के पद को कब जाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम की सत्ता से बेदखल हुई भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के चेयरमैन के पद के चुनाव को लेकर काफी हंगामा किया था। कई बार मेयर पद का चुनाव टलने का मामला अदालत की ड्योढ़ी तक पहुंच गया था, जैसे तैसे मेयर का तो चुनाव हो चुका है। लेकिन डिप्टी मेयर का इलेक्शन अभी लटका हुआ पड़ा है।

चंद्रप्पा को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

चंद्रप्पा को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की ओर से कर्नाटक में बी एन चंद्रप्पा की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है। इस नई नियुक्ति के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष युक्त कर दिए गए हैं।

इसमें नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बीएन चंद्रप्पा के अलावा राम लिंगारेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खंद्रे और सतीश जारकीहाली शामिल है। बी एन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश भर में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सेंट्रल कर्नाटक में बी एन चंद्रमा का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचें 'पीएम' मोदी 

दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचें 'पीएम' मोदी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर के मौके पर रविवार को दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचें। इससे पहले बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया। ब्लैक हैट, स्टाइलिश चश्मा, प्रिंटेड टी-शर्ट और खाकी रंग की हाफ जैकेट पहने पीएम मोदी टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचे। ये दौरा प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया‌। पीएम मोदी ने यहां कैमरे से कई तस्वीरें क्लिक कीं। हाथी को अपने हाथों से गन्ना खिलाया और दूरबीन की मदद से नजारों का लुत्फ भी उठाया। देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े भी जारी किया।

विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने आयुर्वेद में अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए केरल के अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आयुष मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि एआईआईए परिसर में कल देर शाम एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर जी -20 के “ सी-20 के कार्यकारी समूह” के एक कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते पर अमृता विश्व विद्यापीठम के कोच्चि परिसर के प्रेम कुमार वासुदेवन नायर और एआईआईए की निदेशक प्रो. तनुजा नेसारी ने हस्ताक्षर किए। सी-20 के कार्यक्रम के दौरान एआईआईए ने एकीकृत समग्र स्वास्थ्य स्वास्थ्य देखभाल को प्रभावी ढंग से लागू करने पर एक प्रस्तुति दी।‌ कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला की उप कार्यकारी निदेशक (संसाधन प्रबंधन, स्थिरता और भागीदारी और लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई) की।

डॉ. अनीता भाटिया, माता अमृतानंदमयी मठ के उपाध्यक्ष और अमृता विश्व विद्यापीठम (अमृता विश्वविद्यालय) के अध्यक्ष स्वामी अमृतस्वरूपानंद पुरी, आयुष मंत्रालय के डॉ. मनोज नेसारी और अर्जेंटीना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अडोल्फो रुबिनस्टीन मौजूद थे। इस अवसर पर बाजरा कैलेंडर भी जारी किया गया।

हाथ में सिगरेट पकड़कर 'राष्ट्रगान' का मजाक उड़ाया

हाथ में सिगरेट पकड़कर 'राष्ट्रगान' का मजाक उड़ाया

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। राष्ट्रगान का मज़ाक उड़ाते हुए फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में 2 लड़कियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में शिकायत दर्ज कराई गई है। वीडियो में दोनों बैठकर गलत बोल के साथ राष्ट्र गान गातीं और हाथ में सिगरेट पकड़कर हंसती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, संबंधित फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। फेसबुक पर राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते हुए वीडियो अपलोड करने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में पुलिस शिकायत की गई है। 

वकील आतरयी हलदर ने लालबाजार साइबर सेल और बैरकपुर कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है। हालांकि वीडियो अब फेसबुक अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है। कथित तौर पर लड़कियों को बैठकर और धूम्रपान करते हुए गलत बोल का उपयोग करते हुए राष्ट्रगान गाते हुए दिखाया गया था। आत्रयी हलदर ने कहा, मैंने इन दोनों लड़कियों के खिलाफ भारत के राष्ट्रगान और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाने, बैरकपुर और साइबर क्राइम पुलिस थाने, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, लालबाजार में शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन लड़कियों ने भारत और सभी भारतीयों की भावनाओं को आहत किया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों ने शिकायतें मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें एक शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है। कानून अपना काम करेगा। लालबाजार में पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए फेसबुक को लिखा है। फेसबुक अकाउंट डिलीट करने के बाद दोनों लड़कियों ने एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह समझाने के लिए लाइव किया कि वीडियो उनके दोस्तों से एक शर्त लगाने के बाद मज़े के लिए बनाया गया था।

मौलिक अधिकार से संबंधित सेक्शन में हर भारतीय को संविधान का पालन करने और इसके द्वारा तय किए गए लक्ष्यों व संस्थाओं का सम्मान करने को कहा गया है। इनमें राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रगान भी शामिल हैं। प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर ऐक्ट 1971 के तहत राष्ट्रीय झंडे और संविधान का अपमान करना एक दंडनीय अपराध में शामिल है। दोष साबित होने पर 3 साल तक की जेल या फिर जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे, कार्यक्रम का उद्घाटन 

टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे, कार्यक्रम का उद्घाटन 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया और साथ ही परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशन अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन और स्मारक सिक्का भी जारी किया। पीएम मोदी ने कहा,  हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है। बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है। पीएम मोदी ने टाइगर के नए आंकड़े पेश करते हुए कहा कि साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय है।

भारत ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। दुनिया में बाघों की आबादी का 75% हिस्सा भारत में है। ताजाआंकड़ों के मुताबिक देश में बाघों की तादाद बढ़कर 3167 हो गई है। पिछले साल ये आंकड़ा 2967 का था। यानी एक साल में 200 बाघ नए जुड़े हैं। मोदी ने कहा कि टाइगर का बढ़ा हुआ आंकड़ा गौरव का पल है। बाघ दुनिया के मुकाबले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिग कैट्स की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की इकोलॉजी पर सकारात्मक असर डाला है। दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहलेही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।

पीएम मोदी ने कहा, दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गया था। हम इस शानदार बिग कैट को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए हैं। ये एक बिग कैट का पहला सफल ट्रांस-कॉन्टिनेंटल ट्रांसलोकेशन है। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। बिग कैट्स की वजह से टाइगर सर्विस पर्यटकों की संख्या बढ़ी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।पीएम मोदी ने कहा, बिग कैट्स की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की इकोलॉजी पर सकारात्मक असर डाला है। जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है? इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह।

पीएम मोदी ने कहा, जिस एलीफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिला है वह भी नेचर और क्रिएचर के बीच के अद्भुत संबंधों की हमारी विरासत को दर्शाती है। मेरा आग्रह है कि आप हमारे आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से अपने देश और समाज के लिए कुछ न कुछ लेकर जाएं।पीएम मोदी ने कहा, 'मिशन लाइफ' यानी, लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के विजन को समझने में भी आदिवासी समाज की जीवनशैली से बहुत मदद मिलती है। इसलिए आप सबसे मेरा आग्रह है कि आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से कुछ न कुछ जरूर अपने देश और समाज के लिए लेकर जाएं। मानवता का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, हमारा बायो डायवर्सिटी का विस्तार होता रहेगा। ये दायित्व हम सभी का है, पूरे विश्व का है। इसी भावना को हम अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान निरंतर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

भारत में 2022 में बाघों की आबादी 3,167 थी...

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़ा जारी किया और बताया कि 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3,167 थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में 2006 में बाघों की आबादी 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने इंटरनेशन बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की शुरुआत भी की। आईबीसीए का उद्देश्य बाघ और शेर समेत दुनिया की बिग कैट परिवार की सात प्रमुख प्रजातियों की रक्षा एवं संरक्षण करना है। मोदी ने अमृत काल का टाइगर विजन नाम की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया, जो अगले 25 वर्षों में देश में बाघों के संरक्षण के लिए दृष्टिकोण पेश करती है। 

इस साल यानी 2023 की ही बात करें, तो अब तक 26 बाघों की मौत की खबर आ चुकी है। बीते 5 साल की बात करें, तो विभिन्न कारणों से 171 बाघों ने जान गंवाई है। यहां तक कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को राज्य में बाघों की मौत का संज्ञान लेकर जांच के आदेश तक देने पड़े। 2022 में पता चला था कि भारत में जितने बाघ थे, उनमें से 30 फीसदी अभयारण्यों से बाहर थे।

बीजेपी कार्यकर्ता के साथ 'पीएम' की सेल्फी, शेयर 

बीजेपी कार्यकर्ता के साथ 'पीएम' की सेल्फी, शेयर 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर टी.एस. मणिकंदन नामक विकलांग बीजेपी कार्यकर्ता के साथ एक सेल्फी शेयर कर लिखा है, एक स्पेशल सेल्फी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ईरोड (तमिलनाडु) के रहने वाले मणिकंदन, बूथ अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लिखा, सबसे प्रेरणादायक पहलू- वह अपनी रोजाना की कमाई का ठीक-ठाक हिस्सा बीजेपी को देते हैं।

तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में भाजपा के दिव्यांग कार्यकर्ता थिरु एस मणिकंदन से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मणिकंदन के साथ सेल्फी भी ली। इस सेल्फी को मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया और मणिकंदन को पार्टी का एक गौरवांवित कार्यकर्ता बताया। पीएम ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर इस सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा- एक विशेष सेल्फी... चेन्नई में मैं थिरु एस मणिकंदन से मिला। वह इरोड के एक गौरवशाली कार्यकर्ता हैं, जो बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह एक दिव्यांग व्यक्ति हैं जो अपनी दुकान चलाते हैं।

सबसे उत्साहजनक बात यह है कि वह अपनी कमाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पार्टी को दान करते हैं। मुझे ऐसी पार्टी में होने पर गर्व महसूस होता है जहां मणिकंदन जैसे लोग मौजूद हैं। उनकी जीवन यात्रा, हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी को प्रेरित करती है। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं'।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर थे। उन्होंने तेलंगाना में 11 हजार 300 करोड़ और तमिलनाडु में 5 हजार 200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों से एक-एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम ने तेलंगाना के सिकंदराबाद से सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत और चेन्नई रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत की सौगात दी।

'सीयूईटी-यूजी' के वास्ते आवेदन की खिड़की खोली 

'सीयूईटी-यूजी' के वास्ते आवेदन की खिड़की खोली 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। विद्यार्थियों के आग्रह के बाद साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के वास्ते आवेदन की खिड़की तीन दिन के लिए फिर से खोली गई है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से पाठ्यपुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने के लिए उनमें किए गए बदलावों के बावजूद परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम में परिवर्तन नहीं होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख जगदीश कुमार ने कहा, ई विद्यार्थियों के अनुरोध के बाद हमने रविवार, सोमवार और मंगलवार को सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है।

यह पोर्टल मंगलवार (11 अप्रैल 2023) को रात 11.59 बजे बंद हो जाएगा। सीयूईटी-यूजी के लिए तकरीबन 14 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जो पिछले साल से 41 प्रतिशत अधिक है। एनसीईआरटी की पुस्तकों को युक्तिसंगत बनाए जाने के बाद स्नातक प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी इस बात को लेकर भ्रमित थे कि क्या परीक्षा के लिए भी पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,अधिसूचित पाठ्यक्रम वही रहेगा, क्योंकि परीक्षा किसी विशेष बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए नहीं है। सभी बोर्ड ने सामग्री को युक्तिसंगत नहीं बनाया है।

मालूम हो कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा आवेदन की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) भारत में सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसमें हर साल औसतन 18 लाख अभ्यर्थी बैठते हैं। पहले, सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च थी। वहीं, परीक्षा 21 से 31 मई तक आयोजित की जानी है।

बालों का पोषण, केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं ?

बालों का पोषण, केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं ?

सरस्वती उपाध्याय 

केले में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन, हार्ट, वजन कम करने के साथ अन्य कई परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, केला आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां, आप इसका इस्तेामल कर कई तरह के हेयर पैक बना सकते हैं, जिससे मजबूत हो सकते हैं आपके बाल। केला में पोटैशियम, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं, तो आइए जानते हैं, केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

बालों को शाइनी बनाने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें, अब पपीते को क्यूबस में काटें और इसे मैश कर लें। दोनों को एक साथ मिला दें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पैक को बालों पर अप्लाई करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

दही और शहद नेचुरल कंडीशनर का काम करते हैं। आप केले के साथ मिलाकर हेयर पैक बना सकते हैं। इसके लिए पके केले को मैश कर लें, इसमें दही और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद शैंपू से धो लें।अंडे में मौजूद प्रोटीन हेयर ग्रोथ के लिए सहायक है। अंडा, केला और शहद को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। जो बालों के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसे बनाने के लिए दो पके केले को मैश करें, इसमें शहद मिलाएं। अब अंडा डालकर फेंट लें। इस पैक को बालों पर अप्लाई करें, लगभग 20-30 मिनट बाद शैंपू से धो लें।

कंपनियों के पूंजीकरण में 82,169.3 करोड़ की बढ़ोतरी 

कंपनियों के पूंजीकरण में 82,169.3 करोड़ की बढ़ोतरी 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,169.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी को हुआ। बीते सप्ताह मंगलवार (चार अप्रैल) को महावीर जयंती तथा शुक्रवार (सात अप्रैल) को गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार में अवकाश था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 841.45 अंक या 1.42 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और आईटीसी सहित आठ के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। 

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 31,553.45 करोड़ रुपये बढ़कर 9,29,752.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में 18,877.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,00,878.67 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 9,533.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,111.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,731.76 करोड़ रुपये बढ़कर 15,83,824.42 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 5,817.89 करोड़ रुपये के उछाल से 11,78,836.58 करोड़ रुपये रहा। 

आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 4,722.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,81,274.99 करोड़ रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 3,792.96 करोड़ रुपये के लाभ से 4,71,174.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,139.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,341.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 2,323.2 करोड़ रुपये घटकर 5,89,966.72 करोड़ रुपये रह गई। 

आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 1,780.62 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,10,751.98 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई का भारती एयरटेल का स्थान रहा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-178, (वर्ष-06)

2. सोमवार, अप्रैल 10, 2023

3. शक-1944, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...