रविवार, 9 अप्रैल 2023

चंद्रप्पा को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

चंद्रप्पा को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की ओर से कर्नाटक में बी एन चंद्रप्पा की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है। इस नई नियुक्ति के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष युक्त कर दिए गए हैं।

इसमें नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बीएन चंद्रप्पा के अलावा राम लिंगारेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खंद्रे और सतीश जारकीहाली शामिल है। बी एन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश भर में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सेंट्रल कर्नाटक में बी एन चंद्रमा का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...