शनिवार, 14 अक्तूबर 2023

मच्छर से बने बर्गर को खाते हैं लोग, वायरल

मच्छर से बने बर्गर को खाते हैं लोग, वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 
हम और आप में से लगभग सभी लोग मच्छर से परेशान रहते हैं। मच्छर की आवाज और उसके काटने से रातों की नींद खराब हो जाती है। वहीं, अब मच्छर से जुड़ा हुआ एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। 
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो के अनुसार, लोग मच्छर से बने बर्गर को खाते हैं। अफ्रीका में ये देखने को मिला है कि लोग मच्छरों को पकड़ कर उसकी टिक्की बनाते हैं और उसे तल कर बर्गर के साथ मिलाकर खाते हैं। जानकारी के अनुसार, इस बर्गर को लोग काफी पसंद भी करते हैं। इस मच्छर वाले बर्गर के स्वाद को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं लोगों का मानना है कि इस बर्गर में बहुत ही ज्यादा प्रोटीन की मात्रा है, जो शरीर के लिए लाभदायक है। 
बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि मच्छर वाले बर्गर का स्वाद बेहतरीन होता है। इसे लोग बड़े ही शौक से खाते हैं। दरअसल, बरसात के मौसम में हर साल विक्टोरिया झील के पानी से मच्छर पैदा होते हैं और झुंड बनाकर उड़ते हैं। ऐसे में स्थानीय लोग इन मच्छरों को पकड़कर जमा कर लेते हैं फिर से आपस में मिलाकर तवा या फ्राई पैन पर पका लेते हैं। 
जानकारी के मुताबिक, एक बर्गर की टिक्की बनाने के लिए 5 लाख मच्छरों को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद उसे अच्छे से मिला लिया जाता है। मच्छरों को मिलाने के बाद उसे तवा पर तेल की मदद से पका लिया जाता है।

191 रनों पर ढेर हुआ पाकिस्तान, भारत जीता

191 रनों पर ढेर हुआ पाकिस्तान, भारत जीता 

इकबाल अंसारी 
अहमदाबाद। आईसीसी वर्ल्ड कप में शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम की कातिलाना गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान बुरी तरह फैल गई। उसकी पूरी पारी 191 रनों पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने धीरे-धीरे अपना कमाल दिखाना शुरू किया। बाबर आजम (50) ने हाफ सेंचुरी जरूर जड़ी, लेकिन उनके और रिजवान (49) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके दिए।

भारत की बैटिंग के आगे पाकिस्तान लाचार, 18 रन का खेल बाकी

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 172 रन है। श्रेयस अय्यर 57 गेंदों में 46 और केएल राहुल 8 पर खेल रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 18 रन बनाने हैं।

जीत से 30 रन दूर भारत, एकतरफा हुआ मुकाबला
भारत ने 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 39 और के एल राहुल 3 रन पर खेल रहे हैं। मुकाबला एकतरफा हो गया है। 

शतक से चूके रोहित, भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा शतक लगाने से चूक गए। रोहित 86 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लिया। रोहित ने 63 गेंदों पर 86 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

भारत का स्कोर- 158/3
21 ओवर में भारत का स्कोर 154/2, रोहित का जोश हाई
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 154 रन हो गया है। रोहित शर्मा 61 गेंदों में 85 रन पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 6 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ श्रेयस अय्यर 35 रन पर पारी को संभाले हुए हैं।
भारत का स्कोर 130/2
19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन है। रोहित शर्मा 52 गेंदों में 68 पर खेल रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर 28 रन पर हैं।

रोहित की हाफ सेंचुरी, भारत का स्कोर 100 के पार

रोहित ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। रोहित ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। भारत का स्कोर 14.2 ओवर में दो विकेट पर 109 रन है।

भारत को दूसरा झटका, कोहली आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है। कोहली का विकेट गिर गया है। कोहली को हसन अली ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट करवाया। कोहली ने 18 गेंदों पर 16 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। 10.3 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 80 रन है।

रोहित की तूफानी बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 77
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 29 गेंदों में 44 पर खेल रहे हैं। उनके साथ विराट कोहली 15 रन पर हैं।

भारत का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। रोहित 23 और विराट 13 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 54 है।

भारत की बैटिंग शुरू, क्रीज पर रोहित-गिल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हुई। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर हैं। रोहित ने शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में आक्रामक रुख दिखाया। पहली ही गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद एक रन लेकर शुभमन गिल को स्ट्राइक दी। शुभमन ने भी शाहीन की गेंद पर चौका मारा। भारत ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए।

गलत जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे कोहली

गलत जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे कोहली 

इकबाल अंसारी 
अहमदाबाद। भारत ओर पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो, तो लोग सांसें थामकर उसे देखते हैं। मैच के दौरान सबसे ज्यादा दबाव होता है खिलाडियों पर। ऐसे ही एक्साईटमेंट के बीच विराट कोहली गलत जर्सी पहन मैदान पर उतर आए।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का एक्साइटमेंट पूरी दुनिया में है और इस एक्साइटमेंट के बीच विराट कोहली गलत जर्सी पहनकर खेलने उतर गए।
दरअसल टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2023 की जो जर्सी है, उसमें कंधे पर तिरंगा है। पहले जर्सी में यह तीन सफेद रंग की पट्टियां थीं। विराट कोहली जब नैशनल एंथम के लिए मैदान पर आए, तो वह पुरानी वाली सफेद पट्टियों वाली जर्सी पहनकर खेलने उतर गए थे।
विराट कोहली इसके बाद कुछ देर उसी जर्सी में भी फील्डिंग करते दिखे, हालांकि बाद में उन्होंने तिरंगे वाली जर्सी बदल ली थी। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने दोनों मैच जीते हैं।

जन जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, रवाना

जन जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, रवाना 

महिला सशक्तिकरण जनजागरूकता रैली को डीएम एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा बेटें और बेटियों में कोई भेद-भाव नहीं करना चाहिए, बेटियॉ दो घरों को करती हैं रोशन

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने “मिशन शक्ति” अभियान के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली को तहसील मंझनपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जन जागरूकता रैली तहसील मंझनपुर से मंझनपुर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। रैली में महिला पुलिस जवान, ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा एवं छात्राओं के साथ ही पी.आर.वी. वाहन एवं एम्बुलेन्स सम्म्मिलित थे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, इसका सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर ने कहा कि बेटें और बेटियों में कोई भेद-भाव नहीं करना चाहिए। बेटियॉ दो घरों को रोशन करती हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रहीं हैं। मा0 प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना संचालित की गई है। आज महिलायें सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कार्य करते हुए अपने परिवार के साथ ही प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहीं है। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान देते हुए योजनायें संचालित की जा रहीं है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।
सुशील केसरवानी

जागरूक करने का उद्देश्य, रोड शो रैली का आयोजन

जागरूक करने का उद्देश्य, रोड शो रैली का आयोजन 

उ.प्र. मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय रोड-शो का आयोजन

कौशाम्बी। जनपदवासियों को “श्रीअन्न” (मोटे अनाज) का उपयोग, बढ़ावा एवं अधिकाधिक उत्पादन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोड शो रैली का आयोजन किया गया है। सांसद विनोद कुमार सोनकर ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2023-24 योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रोड-शो/रैली को डायट मैदान से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली डायट मैदान से तहसील मंझनपुर तक निकाली गई। रैली के माध्यम से जनपदवासियों को “श्रीअन्न” (मोटे अनाज) का उपयोग करने, मोटे अनाज को बढ़ावा देने एवं मोटे अनाज का अधिक से अधिक उत्पादन करने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
शशिभूषण सिंह

मूंगफली खाने के अनेक फायदे, जानिए

मूंगफली खाने के अनेक फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
लोग अक्सर खाली समय में मूंगफली खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग इस टेस्टी नट को काफी पसंद करते हैं। मूंगफली में कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस वजह से ये सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होती है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन (जैसे बी विटामिन और विटामिन ई), और खनिज (जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम) शामिल हैं। 
बता दें रोजाना मूंगफली खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के साथ ही ये इम्यूनिटी को बेहतर करने में भी मदद करती है। अगर आप मूंगफली से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
डिप्रेशन कम करने में मददगार
इन दिनों कई सारे लोग मानसिक समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डिप्रेशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में मूंगफली खाने से डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जो आपको डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी में करे सुधार
अगर आपकी आंखें भी कमजोर हो रही है, तो इन्हें तेज करने के लिए आप मूंगफली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक आपके शरीर को विटामिन ए का उत्पादन करने में मदद करता है, जो नाइट ब्लाइंडनेस के इलाज के लिए उपयोगी है।

पहला ‘अप-डाउन ग्लो’ एलईडी बल्ब पेश किया

पहला ‘अप-डाउन ग्लो’ एलईडी बल्ब पेश किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिकल कंपनी हेलोनिक्स टेक्नोलॉजीज ने भारत में पहला ‘अप-डाउन ग्लो’ एलईडी बल्ब पेश किया है। कंपनी ने कहा कि उसका यह कदम प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन को खुशहाल बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 
कंपनी ने बुधवार को बयान में बताया कि इस बल्ब के ऊपरी और निचले भाग अलग-अलग रंगों में चमकते हैं। 10 वाट के ‘अप-डाउन ग्लो’ एलईडी बल्ब दो संस्करण में पेश किए गए हैं, और दोनों तीन लाइटिंग मोड्स के साथ हैं। इस बल्ब की कीमत 299 रुपये है। 
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक (एमडी) राकेश जुत्शी ने कहा, “हमने घरेलू प्रकाश व्यवस्था के लिए हमेशा नए और अनूठे समाधानों को प्राथमिकता दी है। ‘अप-डाउन ग्लो’ एलईडी बल्ब इसी प्रयास में एक कदम है। हमारी समर्पित अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और डिजाइन टीमें लगातार भारतीय बाजार के अनुकूल और आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रयास करती हैं।

तथाकथित डॉक्टर ने घर में बनाया नर्सिंग होम

तथाकथित डॉक्टर ने घर में बनाया नर्सिंग होम 

पिंकू समानिया 
गाजियाबाद। जनपद की लोनी नगर पालिका में आज भी कई झोलाछाप डॉक्टरों का सिक्का कायम है। जिन्हें चिकित्सा संबंधी नियमों की कोई परवाह नहीं है। खुलेआम धड़ल्ले से केंद्र का संचालन किया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार लोनी नगर पालिका स्थित नाईपुरा में पूर्व सभासद महिपाल के मकान के पास तथाकथित चिकित्सक विकास कुमार के द्वारा घर के अंदर नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। कई वर्षों से चिकित्सा परीक्षण करने वाले तथाकथित चिकित्सक के पास चिकित्सा संबंधी कोई योग्यता नहीं है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है। 
इसके अलावा भी किसी सक्षम अधिकारी के द्वारा कोई अनुमोदन प्रदान नहीं किया गया है‌। परंतु आरोग्य चिकित्सा का कहना है कि पैसे के दम पर कोई भी कार्य किया जा सकता है। यह तो मात्र चिकित्सा केंद्र संचालक की ही बात है, किसी भी प्रकार की चिकित्सा संबंधी योग्यता न होने के बावजूद इस प्रकार चिकित्सा केंद्र संचालक विधि विरुद्ध है। जो जन सामान्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। तथाकथित डॉक्टर विकास कुमार के द्वारा चिकित्सा परीक्षण के अंतर्गत कई लोग गंभीर समस्याओं से जूझे हैं, कई लोगों की जान पर जोखिम भी बना हुआ है। 
इस प्रकार के अवैध चिकित्सा परीक्षण पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। हालांकि इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद से बात करने के बाद बताया गया है कि इस प्रकार के चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध आवश्यक जांच के बाद अधिनियम अनुरूप कार्रवाई की जाती है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क के गड्ढों के सामने नतमस्तक हुआ प्रशासन

सड़क के गड्ढों के सामने नतमस्तक हुआ प्रशासन

अश्वनी उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट 
गाजियाबाद। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैपिडेक्स ट्रेन संचालन का दौरा करके गए हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रेपिडैक्स ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। यह जनपद के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनपद के विकास पर ध्यान केंद्रित कर सुविधा उपलब्ध कराने को आतुर है। 
संभवत: हवाई यात्रा कर-कर मोदी और योगी इस बात को भूल गए हैं कि 80 फ़ीसदी भारतीय जनता धरती पर ही रहती है। हवाई चप्पल पहनने वाला कभी हवाई जहाज में यात्रा नहीं कर सकता है। झूठ लोगों का क्या है, मुंह के सामने मैदान है, कुछ भी कह सकते हो? आपको पुन स्मरण करा देते हैं कि दिल्ली-सहारनपुर राज्य मार्ग पर लाखों लोग प्रतिदिन निरंतर आवागमन करते हैं। दिल्ली की सीमा के बाद इंद्रपुरी तक राज्यमार्ग की दुर्दशा पर सभी को तरस आता है। जो लोग सड़क से प्रतिदिन रहगुजर करते हैं। उनकी पीड़ा बयां करना साधारण बात नहीं है। लेकिन किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। आखिरकार जनता से किस बात का प्रतिशोध लिया जा रहा है। जबकि राज्यमार्ग से तो अन्य प्रदेशों के नागरिक भी आवागमन करते हैं। सड़कों के गड्ढे घटनाओं को निमंत्रित कर रहे हैं। आए दिन घटनाएं घट रही है। 
परंतु जानता कि इस विषम समस्या का कोई समाधान करने की कोशिश मात्र भी नहीं कर रहा है। भाजपा के सांसद एवं विधायक तमाशबीन बनकर जनता की पीड़ा का परिहास कर रहे हैं। अपने पद और ओहदे की गरिमा में गर्व स्थापित कर जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझ रहे हैं। जनता की समस्या का मजाक बनाकर रख दिया है। इसी के साथ जिला प्रशासन भी अपने दायित्वों का निर्वाह पूर्ण निष्ठा के साथ नहीं कर रहा है। जनता की पीड़ा कारक समस्या के प्रति प्रशासनिक उदारता का इससे बेहतर उदाहरण अन्य कहीं देखने को नहीं मिलेगा। गड्ढों के कारण आए दिन कोई ना कोई वाहन सड़क पर पलट जाता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-328, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, अक्टूबर 15, 2023

3. शक-1944, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...