रविवार, 4 अप्रैल 2021

5 मिनट के विडियों ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया

अम्मान। खाड़ी देश जॉर्डन के शाही परिवार में आजतक अंदरूनी तौर पर चल रहा घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। किंग अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई और जॉर्डन ने पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन ने आरोप लगाया है, कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। हमजा ने बीबीसी को भेजे पांच मिनट के वीडियो में देश में जारी भ्रष्टाचार, राजनीतिक अक्षमता और उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है, कि जॉर्डन में राजशाही और सरकार के खिलाफ बोलने वाले कम से कम 19 लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। उनसे कहा गया है, कि वे केवल परिवार से मिलने के अलावा किसी भी काम के लिए घर से बाहर न निकलें। प्रिंस हमजा ने आरोप लगाया है, कि उनके घर के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। अपने वकील के जरिए साझा किए गए पांच मिनट के वीडियो में कहा कि आज सुबह जॉर्डन के सशस्त्र बलों के प्रमुख ने मुझसे एक मुलाकात की। जिसमें उन्होंने मुझे सूचित किया कि मुझे घर से बाहर जाने और लोगों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं है। क्योंकि, मैं जिन बैठकों में शामिल हुआ या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी लिखा उससे सरकार या राजा की आलोचना हुई थी। यह आदेश कथित तौर पर प्रिंस हमजा की उस यात्रा के बाद आया है। जिसमें उन्होंने राजधानी अम्मान के बाहर एक जनजाति के नेता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उस ट्राइब को समर्थन दिए जाने का ऐलान भी किया था। हालांकि, प्रिंस हमजा का कहना है कि ऐसा कर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल युसेफ ह्यूनिटी ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि प्रिंस हमजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।जॉर्डन के सेना प्रमुख ने कहा कि प्रिंस से उन मूवमेंट और एक्टिविटी को रोकने के लिए कहा गया है। जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि एक जांच अभी भी जारी है और इसके परिणामों को पारदर्शी और स्पष्ट रूप में सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने पेट्रा समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और जॉर्डन की सुरक्षा और स्थिरता सभी से ऊपर है।प्रिंस हमजा बिन हुसैन किंग हुसैन की दूसरी पत्नी क्वीन नूर के सबसे बड़े बेटे हैं। प्रिंस हमजा ने ब्रिटेन के रॉयल मिलिट्री एकेडमी और अमेरिका के हॉर्वर्ड से पढ़ाई की है। उन्होंने काफी समय तक जॉर्डन की सेना में भी काम किया है। साल 1999 में हमजा को जॉर्डन के क्राउन प्रिंस की पदवी दी गई थी। पिता की मौत के बाद पसंदीदा होने के बावजूद किंग अब्दुल्ला द्वितीय को सत्ता दी गई और 2004 में प्रिंस हमजा से क्राउन प्रिंस की उपाधि छीन ली गई।

तेज हवाएं चलने से आग विकराल रूप ले रही हैं

संदीप मिश्र                      

बरेली। गर्मी शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। तेज हवाएं चलने से आग विकराल रूप ले रही हैं। रोजाना 10 से 12 सूचनाएं आग लगने की फायर विभाग के पास पहुंच रही हैं। जिनमें अधिकांश खेतों व जंगलों की हैं। रविवार की दोपहर पुरानी जिला जेल के जंगलों में आग लग गई। तेज हवा से आग पास की जेल रोड कॉलोनी तक पहुंचने लगी। इससे कॉलोनी के लोग परेशान हो गए। लोग खुद ही घरों से पाइप निकाल लाए और पानी का छिड़काव कर आग बुझाने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

'कृषि कानूनों' का समर्थन करने वालें देश के गद्दार

राणा ओबराय           

जींद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया, कि किसान आंदोलन का समर्थन करने के चलते भाजपा नीत केंद्र सरकार नए कानून के जरिए उनकी सरकार के संचालन में बाधाएं पैदा करके दंडित करने का प्रयास कर रही है। नया कानून उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां प्रदान करता है। हरियाणा के जींद में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने के चलते कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं। किसान आंदोलन तथा किसानों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को सच्चा देशभक्त करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया। ” किसानों के लिए काले कानून पास करने वाले और उन कानूनों का समर्थन करने वाले न केवल किसान विरोधी हैं। बल्कि, इस देश के गद्दार हैं। जिन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता।” महापंचायत के मंच पर पहुंचते ही केजरीवाल को हल भेंट किया गया।

इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 के बाद होगीं आयोजित

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मई के बाद आयोजित की जायेगी। पूर्व में जारी परीक्षा शेड्यूल में बदलाव की तैयारी की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम का बदला हुआ शेड्यूल 20 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया। परीक्षाएं मई में ही शुरू होंगी, और इसका बदला हुआ। शेड्यूल इसी माह जारी किया जायेगा। इससे पहले परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन पंचायत चुनाव के चलते बोर्ड के अधिकारियों ने साफ कर दिया था। परीक्षा का शेड्यूल बदलना पड़ेगा और क्योंकि तय तिथि में परीक्षाएं करायी गयी तो कक्षनिरीक्षकों की भारी कमी होगी। क्योंकि, काफी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगायी गयी है।



अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने रविवार को असलहो की बड़ी खेप के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार के कारखाने का पर्दाफाश हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया, कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर के ग्राम कुतबापुर में पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को फैक्ट्री से 10 देसी तमंचे, 3 बंदूक और 7 कारतूसों के साथ भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

मुंबई: अभिनेता गोविंदा निकलें पॉजिटिव, संक्रमण

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना के संक्रमण का शिकार होने वालों में अब जाने माने अभिनेता गोविंदा का भी नाम शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने दी है। गोविंदा के बेटे ने कहा कि पापा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता भी दो हफ्ते पहले कोरोना का शिकार हो गईं थीं। लेकिन अब वो इस बीमारी से उभर गईं हैं और पूरी तरह से ठीक है। यशवर्धन ने बताया, कि मेरी 74 वर्षीय नानी (गोविंदा की सास) सावित्री शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी हालत को लेकर परिवार वाले चिंता में हैं। हालांकि वो भी फिलहाल घर में ही क्वारंटीन हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी और स्वाद के चले जाने का एहसास हो रहा था। ऐसे में शनिवार के दिन जब गोविंदा का कोरोना टेस्ट हुआ तो आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गाजियाबाद में मिलें कोरोना के 63 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 63 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 43 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 381 हो गई है। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक है। यहाँ पिछले 24 घंटों में 1129 नए संक्रमितों की खोज हुई है। इस अवधि में संक्रमण के चलते 8 रोगियों की मृत्यु हो गई और सक्रिय संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,282 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निगरानी समितियां अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले यात्रियों व अन्य लोगों की मानीटरिंग करें। कोरोना मामलों की मैपिंग कर रणनीतिक निगरानी से ऐसे मामलों का शीघ्र पता चल सकेगा और मरीज को आइसोलेट किया जा सकेगा। किसी भी संक्रमित व्यक्ति से संबंधित 25 लोगों की टेस्टिंग की जाए। निगरानी समितियों के माध्यम से सामुदायिक निगरानी करके कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकलने से पहले अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के मद्देनजर ग्राम पंचायत तथा म्युनिस्पिल वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन आज ही कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रेटजिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटीपीसीआर के सैम्पल भेजने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था की जाए।

गाजियाबाद: ट्रैक को बिछाने से संबंधित कार्य शुरू

अश्वनी उपाध्याय              

गाजियाबाद। मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में उच्च स्तरीय व कम रखरखाव वाले आरआरटीएस ट्रैक को बिछाने से संबंधित कार्य रिकॉर्ड समय में शुरू होने जा रहा है। इस हाई-स्पीड रेल सिस्टम के लिए व्यापक रूप से प्रचलित अंतरराष्ट्रीय मानकों पर परखी हुई ट्रैक प्रौद्योगिकी अपनायी गयी है। जो आरआरटीएस संचालन के दौरान यात्रियों को सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करेंगे। इस उन्नत ट्रैक प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ एनसीआरटी प्रौद्योगिकी के संदर्भ में कई ऐसे मुकाम हासिल कर लेगा। जो भारत में पहले उपलब्ध नहीं थे। प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब के निर्माण के लिए शताबदीनगर, मेरठ में प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब फैक्ट्री का पहले ही निर्माण किया जा रहा है। इन ट्रैक स्लैब को साइट पर ले जाया जाएगा और वायडक्ट स्लैब पर फिट किया जाएगा। यह बहुत सटीक स्तर पर तेजी से ट्रैक बिछाने को सुनिश्चित करेगा। आरआरटीएस ट्रैक उच्च-प्रदर्शन वाले होंगे और इनके लिए कम रखरखाव की आवश्यकता होगी। जो ट्रैक के जीवन-चक्र लागत को कम रखेगा। भारत सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत मेसर्स जेसपीएल द्वारा रायगढ़, भारत में निर्माण की जा रही 880 ग्रेड रेल का पहला हिस्सा दुहाई, गाजियाबाद के रख-रखाव डिपो में ट्रैक बिछाने के लिए आ चुका है। भूमिगत और एलिवेटेड, दोनों हिस्सों में बिछाने के लिए आरआरटीएस ट्रैक के हेड हार्डेंड रेल आने वाले समय में पहुंचने वाला है।

फर्जी कागज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अश्वनी उपाध्याय     

गाज़ियाबाद। पुलिस ने आज रविवार को जालसाजों के एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है। जो मालवाहक गाड़ियों के चेसिस नंबरों में हेराफेरी कर फर्जी रजिस्ट्रेशन के कागज बना कर उसे बेच देते थे। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया और अभियुक्तों की निशानदेही पर 13 ट्रक और 1 टैंकर सीज किएँ है। भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा डाल कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में जीशान, इंसाद, जमशेद अली, संजय सोनी और राहुल शामिल हैं।

गाजियाबाद: बीजेपी ने की 'मिशन 2022' की शुरुआत

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव के आगाज़ से ही भाजपा अपने मिशन 2022 के चुनावी मोड में आ चुकी है। जिलें में बीजेपी ने मिशन 2022 की शुरुआत की है। इसका नजारा भाजपा संगठन के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने टीम के साथ पंचायती चुनाव के प्रत्याशी के नामांकन व मंडल की संगठनात्मक कामकाजी बैठक कराकर दिया। 

नंदग्राम मंडल ने स्थानीय बी आर फार्म हाऊस में बैठक की। यह बैठक सेक्टर संयोजकों व सेक्टर प्रभारियों को लेकर पहली ऐसी बैठक थी। जिसमें केवल सेक्टर संयोजक व प्रभारी ही बुलाए गए थे। भाजपा इस बार चुनावी मॉनिटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत अनुभवी कार्यकर्त्ताओं ने नीचे की व्यवस्था संभाली है। जिसका पूरा लाभ सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता को मिलेगा। 

बैठक के दौरान मंडल के प्रभारी संजय कश्यप ने सभी सेक्टर व बूथों की यथास्थिति का ब्यौरा अध्यक्ष संजीव शर्मा को दिया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी संगठन का हवाला देते बताया, कि संगठन के द्वारा 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को बूथ बूथ जाकर मनाते हुए 2022 का चुनावी शंखनाद करेंगे। सभी सेक्टर संयोजको और प्रभारियों को संगठन के द्वारा मिले निर्देश के अनुसार भूत अध्यक्ष व समिति के सभी कार्यकर्ताओं को कल्याण में मोड में लाने का काम करना है।

 उन्होंने यह भी बताया, कि सेक्टर को शक्ति केंद्र की संज्ञा देकर संबोधित किया जाएगा इसलिए आगे से सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी होंगे। मंडल अध्यक्ष पंकज राय ने की। इस अवसर पर महामंत्री राजेश त्यागी पप्पू पहलवान, प्रेम त्यागी, प्रदीप चौधरी, कौशल शर्मा, सोनिका गौड़, नीतू सिंह, गीता नामदेव,प्रमोद सिसोदिया, पंकज भारद्वाज, गोल्डी त्यागी,डॉ.विजय उपाध्याय, सुदेश नागर, राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ाईं गई धज्जियां

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर में ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नामांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव आचार संहिता का पालन कराए जाने को लेकर कई थाना की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान लगाए गए हैं। 

लेकिन, नामांकन केंद्र में पुलिस की मौजूदगी के बाद सपा नेताओं का जलवा देखने लायक था। खुलेआम निर्वाचन आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई है। नामांकन के समय 5 लोगों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचने की बात इस नामांकन केंद्र में लागू नहीं हुई है। सैकड़ों लोगों के काफिले के साथ जुलूस और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बूथ तक पहुंचे हैं। 

सपा नेता के बरकरार जलवे पर पुलिस मूकदर्शक बनी रहे। सपा नेता के नामांकन के दौरान आधे घंटे से अधिक मुख्य सड़क जाम हो गई लेकिन पुलिस का साहस नहीं था, कि सपा नेता के जलवा पर वह कुछ बोल सके सपा नेता इलाके के बालू माफिया बताए जाते हैं और चर्चित सपा नेताओं के परिवार में शामिल है। भाजपा राज में सपा नेताओं का इस कदर जलवा कायम है, कि योगी सरकार की पुलिस भी उन्हें कानून का पालन नहीं करा पा रही है।
अजीत कुशवाहा

हापुड़: पिता के डांटने पर बेटे ने की आत्महत्या, मौत

अतुल त्यागी      
हापुड़। पिता के डांटने पर बेटे ने आत्महत्या की।
उत्तर-प्रदेश के जनपद में एक पिता को अपने पुत्र को डांटने की कीमत बेटे की मौत से चुकानी पड़ी है।
आपको बता दें, कि जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्तोई में एक पिता पशुओं के लिए चारा नहीं काटाने पर अपने बेटे को डाटाना बड़ा ही महंगा पड़ गया। 

पिता की डांट से नाराज़ जवान बेटे ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है, कि कल पिता ने पशुओ के चारे को लेकर बेटे को डांट दिया था। जिसके बाद नाराज़ हुए बेटे ने अपनी जान देने की ठान ली। रात्रि तो उसने जैसे तैसे बिता ली, परंतु भोर होते ही वह घर से निकल गया और जैसे ही, उसके घर से निकलने की सूचना घर के अन्य सदस्य को लगी तो वह भी उसको ढूंढने निकल पड़े। 

परंतु, परिजन जब तक उसके पास पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। नाराज़ बेटे ने खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके साथ ही जहां परिजनों के होश उड़ गए तो वही, गांव में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान किसी अज्ञात द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंडोनेशिया में भूस्खलन-बाढ़ से 23 लोगों की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन एवं अचानक आई बाढ़ में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाती ने बताया कि पूर्वी नूसा तेंग्गरा प्रांत के फ्लोरेस द्वीप के लमेनेले गांव के करीब 50 घरों पर आधी रात के बाद आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी गिरउन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने 20 शवों और नौ घायलों को निकाला है। 

ओयांग बयांग गांव में बाढ़ के पानी में बह गए तीन अन्य लोगों के शव मिले हैं। जाती ने बताया कि वैबुराक नाम के अन्य गांव में रात में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से चार लोग जख्मी हो गए और दो अन्य लापता हो गए। बाढ़ का पानी पूर्वी फ्लोरेस जिले के बड़े हिस्से में घुस गया है। जिससे सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं और कुछ घर तो सैलाब में बह गए हैं।

वहीं, सैकड़ों लोग बचाव अभियान में लगे हुए हैं, लेकिन बिजली कटने, सड़कें अवरूद्ध होने तथा दूरदराज़ के इलाके होने के चलते सहायता एवं राहत पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। एजेंसी की ओर से जारी तस्वीरों में दिख रहा है कि बचावकर्ता, पुलिस व सैन्य कर्मी लोगों को आश्रय स्थलों की ओर ले जा रहे हैं। जबकि, सड़कों पर मलबा पड़ा हुआ है। जाती ने बताया कि पड़ोसी प्रांत पश्चिम नूसा तेंग्गरा के बीमा शहर में भी भीषण बाढ़ की रिपोर्ट मिली है। जिस वजह से करीब 10 हजार लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है।

मुठभेड़ में शहीद जवानों को राहुल ने दी श्रद्धांजलि

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट कर उन्होंने अब तक जिन जवानों का पता नहीं चल पाया है।

ऐसे जवानों के उपचार के लिए राज्य सरकार से अपील की है। बता दें कि बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं।जिनके शव को सुरक्षा बल की बैकअप टीम रिकवर कर जगदलपुर और बीजापुर लाई है। इनमें से 12 शहीद जवानों के शव को जगदलपुर एयरपोर्ट से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम होगी।उसके बाद गॉड ऑफ ऑनर की तैयारी की जाएगी।

सीएम ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर दिएं निर्देश

हरिओम उपाध्याय   
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकलने के पहले अपने सरकारी आवास पर योगी ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, बचाव, उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की।

उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत ग्राम पंचायत तथा म्युनिस्पिल वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन आज ही कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ युवक मंगल दल, चैकीदार इत्यादि को निगरानी समिति में शामिल किया जाए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में सिविल डिफेन्स तथा स्वैच्छिक संगठनों को निगरानी समितियों में सम्मिलित किया जाए। निगरानी कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाए। 

इराक: 3 प्राइवेट पार्ट के साथ बच्चें ने लिया जन्म

मोसूल। अपने अभी तक कई अनोखे बच्चों को देखा होगा। जो जन्म से अद्धभुद होते हैं। किसी के जुड़वा सिर होता है तो किसी के जुड़वा पैर। लेकिन मानव इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है।

 जब कोई बच्चा एक साथ 3 प्राइवेट पार्ट यानी लिंग के साथ जन्म लिया है। ये अद्धभुद बच्चा इराक के मोसूल शहर में पैदा हुआ है। अजीबोगरीब शारीरिक विकृति के साथ पैदा हुए इस बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं। मेडिकल भाषा में ये विकृति ट्रिपहेलिया के नाम से जानी जाती है और ये दुनिया का पहला रिपोर्टेड मामला है। 

डॉक्टर्स का कहना है कि तीन पेनिस वाला यानी ट्रिपहेलिया का पहला दर्ज केस है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे के परिवारिक में ऐसा कोई आनुवांशिक पतन का इतिहास नहीं रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि गर्भ में बच्चे को दवाओं का संपर्क सही से नहीं हो पाया।बताया जा रहा है कि ये बच्चा जब तीन महीने का था, तो इसके मां-बाप अंडकोश में सूजन की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे थे। बच्चे की जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसके एक नहीं बल्कि तीन लिंग हैं।

गर्मियों में सत्तू खाने-पीने के जानिए जबरदस्त फायदे

अभी अच्छे से गर्मियों की शुरुआत भी नहीं हुई है। लेकिन, सूरज देवता ने अभी से आग उगलना शुरु कर दिया है। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने एसी और फैन की सफाई शुरु कर दी है। घर में रहकर गर्मी से बचा जा सकता है।

 लेकिन, हमारे शरीर को गर्मी से बचाने के लिए खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। गर्मियों में कुछ चीजें ऐसी हैं। जिनका सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। जो गर्मी से निजात दिलाने के साथ शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है। 

आज हम आपको गर्मी का सबसे उत्तम आहार सत्तू के गुणों के बारे में बता रहे हैं। लेकिन कई जगह सत्तू नहीं मिलता। अगर आपको भी मार्केट में सत्तू नहीं मिल रहा। गर्मी में सत्तू के सेवन से कई फायदे होते हैं। यह पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट से बना होता है। जबकि, इसमें बाकी प्रोटीन होता है।

कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं: शाह

सरभोग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के पास असम के विकास के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं होने का आरोप लगाया और कहा, कि राजग की ‘डबल इंजन की सरकार’ राज्य का विकास सुनिश्चित करेगी।

असम में चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन बारपेटा जिले में शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर लोगों पर शासन करने के लिए उन्हें बांटने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा तो ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र का पालन करती है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ” कांग्रेस किसी भी समस्या का हल नहीं कर सकती है और उसके नेता राहुल गांधी राज्य में पर्यटक की तरह आते हैं। कांग्रेस के पास विकास के लिये कोई दृष्टि नहीं है।” उन्होंने कहा, ” मैं पांच साल पहले आपके पास आया था और आपसे प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास जताने की अपील की थी एवं वादा किया था कि हम हिंसा एवं प्रदर्शन पर पूर्ण विराम लगा देंगे। राज्य में भाजपा की सरकार और मोदीजी ने पिछले पांच सालों में यह सुनिश्चित किया और अब राज्य प्रगति एवं विकास के पथ पर चल रहा है।”

गरीब व्यक्ति को हर महीने 6 हजार रुपये: राहुल

वायनाड। केरल में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार कहा कि यूडीएफ की सरकार बनने पर ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) के तहत राज्य के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से हर महीने छह हजार रुपये मिलेंगे। 

मानन्थावाद्य वेल्लमुंडा में आयोजित यूडीएफ की बैठक में गांधी ने कहा, “यूडीएफ कुछ क्रांतिकारी प्रस्ताव कर रहा है। किसी भी भारतीय राज्य में पहले कभी ऐसा प्रयास नहीं किया गया है।तिरूनेल्ली में भगवान महाविष्णु के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभा स्थल पर पहुंचे गांधी ने कहा कि न्याय का विचार बहुत सामान्य है। 

लोकसभा में वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “विचार यह है कि हम केरल के सबसे गरीब लोगों के हाथों में पैसा सीधे देने जा रहे हैं। छोटी रकम नहीं। केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से छह हजार रुपये महीना, 72,000 रुपये प्रति वर्ष उसके खाते में मिलेंगे।

अभिनय से दिल जीतने वाली अभिनेत्री का निधन

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। बॉलीवुड में 70 के दशक में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली हीरोइन और विलन दोनों का संयुक्त रुप से किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शशिकला का आज दोपहर निधन हो गया। 

उनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि शशिकला ने बॉलीवुड की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। शशिकला बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हुई। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी देखें। जीनत, तीन बत्ती चार रास्ता,हमजोली, सरगम, चोरी-चोरी, नीलकमल,अनुपमा आदि हिट फिल्मों में शशिकला ने काम किया था। शशिकला को वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा पदम श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

चुनाव आयोग ने 3 अधिकारियों के कियें तबादले

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के छह अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय पुलिस सेवा के तीन पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिये हैं।इन अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी कोई भी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी गयी है। 

अलीपुरद्वार पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती, डायमंड हार्बर (इन्डस्ट्रियल) के उप पुलिस आयुक्त मिथुन डे और चंद्रनगर के पुलिस उपायुक्त तथागत बोस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार सिंह को अलीपुरद्वार का प्रभार दिया गया है। डायमंड हार्बर (इन्डस्ट्रियल) के पुलिस उप आयुक्त पद पर श्यामल कुमार मंडल को भेजा गया है और चंद्रनगर का प्रभार अविशेख मोदी को दिया गया है। डायमंड हार्बर और अलीपुरद्वार में तीसरे चरण में चुनाव होगा जबकि चंद्रनगर में चौथे चरण में वोट डाले जायेंगे।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक इशराक खान ने आज बताया कि इस मामले में अमित कुमार, ललित और आशु शर्मा को गिरफ्तार किया है। 

इशराक खान ने बताया कि गत दो अप्रैल को विकास शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 31 मार्च को वह बस स्टैंड के समीप दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी कर कर चला गया। जब वह वापस आया तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसके पड़ोस के रहने वाले ये तीनों लोग मोटरसाइकिल को ले जा रहे थे। इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

‘रक्तपात' बर्दाश्त नहीं, दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा। शाह ने यह भी कहा कि मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान जारी है। शाह ने कहा, ”जहां तक ​​संख्या का सवाल है, तो दोनों ओर नुकसान हुआ है और हताहत होने वालों की सटीक संख्या तुरंत पता नहीं लग सकती है। 

उन्होंने कहा, ”हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवायी है। हम इस रक्तपात को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।” पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर रविवार को मिले। जिससे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।

पत्रकारों को लगेगा कोरोना का टीका, भेजा प्रस्ताव

पंकज कपूर      
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने व समाचार संकलन के लिए पत्रकार फ्रंट लाइन कोरोना वारियर की तरह कार्य कर रहे हैंं।
ऐसे में पत्रकारिता और मीडिया जगत से जुड़े लोगों को भी वरीयता के साथ निशुल्क कोरोना वैक्सीन दी जानी है। 
इसका प्रस्ताव जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार को भेजा जा रहा है। पत्रकारों को कोरोनारोधी टीका लगेगा। केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए विभिन्न मीडिया संस्थानों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना का कहना है कि कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान पत्रकारों को भी टीका लगाने की बात चल रही है। पत्रकारों ने चिकित्सा कर्मचारियों व अन्य वारियर्स की ही तरह फील्ड में उतरकर कवरेज किया है। जबकि, अभी तक कोरोना महामारी को खत्म करने का प्रयास जारी है।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 20 जवानों की शहादत

रायपुर। बीजापुर सीमा पर स्थित टेकलगुड़ा गांव के पास नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 20 जवानों की शहादत होने की खबर है और 30 जवान घायल हैं।  इनमें 7 का इलाज राजधानी रायपुर में, जबकि 23 का इलाज बीजापुर में चल रहा है। यह नक्सल मुठभेड़ बीजापुर के तररेम के जोन्नागुड़ा में हुई है। 

बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल की रात बीजापुर और सुकमा से डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ एवं कोबरा टीम के संयुक्त बल को नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बस्तर के इलाके में अभियान पर भेजा गया था।  3 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे सुकमा-बीजापुर की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ 3 घंटे से ज्यादा समय तक चली थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी जवानों के शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मेरे विचार छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ हैं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है।  

कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम ने बुलाईं बैठक

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कोरोना के हालात को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। 

इस बैठक में कोरोना से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 

आपको बता दें  देश में कोरोना के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 93 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 513 लोगों की मौत हुई है। देश के करीब 11 राज्यों में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

गृहमंत्री ने हेलीकाॅप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिएं

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में जंगलों की आग बेकाबू हो चली है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के जंगल धधक रहे हैं। इससे चिंतित राज्य सरकार अब इस पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर के साथ ही एनडीआरएफ की भी मदद लेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और उन्हें राज्य में वनों की आग की स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने ही एक-दूसरे से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य को दो हेलीकाॅप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी यहां भेजी जाएगी। हेलीकाॅप्टर आज शाम या फिर सोमवार को उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। एक हेलीकाप्टर को कुमाऊं और दूसरे को गढ़वाल क्षेत्र में आग बुझाने के उपयोग में लाया जाएगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जंगल की आग के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। 

उन्होंने अग्नि दुर्घटनाओं में रिस्पांस टाइम में कमी लाने, आग पर नियंत्रण में स्थानीय निवासियों का सहयोग लेने समेत अन्य निर्देश दिए। वहीं, गृह मंत्री अमित साह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है। उत्तराखंड के जंगलों में आग के सम्बंध में मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली। आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमें और हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का विक्षत शव, सनसनी

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा में बुधनाई माइनर के पास पानी में उतराता हुआ अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा के बुधनाई के पास एक अज्ञात शख्स का क्षत-विक्षत नग्न शव नहर के पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा। 

जोकि बुधनाई नहर पुलिया के पास अटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि नहर के पानी में क्षत-विक्षत एक शव पाया गया है। जोकि, करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन किया

कुशीनगर। जिलें में नगर पालिका परिषद पडरौना में कोविड-19 इंजेक्शन के जागरूकता हेतु एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी अवैद्यनाथ सिंह उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद पडरौना में जलकल परिसर में 11:00 बजे कोविड-19 इंजेक्शन लगवाने हेतु जागरूकता के उद्देश्य से सभासदों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कर्मचारी कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु अपना सहयोग दें। डोर टू डोर जाकर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की सूची बनाएं और उन्हें इस महामारी से बचाव हेतु एकमात्र विकल्प कोविड-19 इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रेरित करें। 

जागरूकता के अभाव में लोग कोविड-19 बचाव हेतु इंजेक्शन नहीं लगा पा रहे हैं। जिस तरह आप लोगों ने लॉक डाउन में कठिन परिश्रम करके कार्यो को संपादित किया। उसी तरह की एक चुनौती फिर आपके सामने है। 

यूके के सीएम तीरथ की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव

पंकज कपूर                   

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर दी। उनकी इस रिपोर्ट से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब वह सरकार के कामकाज को स्वतंत्र तरीके से निपटा सकेंगे। सीएम रावत 22 मार्च से संक्रमित थे।

 रिपोर्ट आने के तत्पश्चात मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर प्रदेश में धधक रहे जंगलों के बारे में चर्चा की। साथ ही इन पर काबू पाने के लिए दो हेलीकॉप्टर मांगे। मुख्यमंत्री की डिमांड को तत्काल पूरा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो हेलीकॉप्टर दे दिए हैं। 

एक हेलीकॉप्टर कुमाऊं और दूसरा गढ़वाल के जंगलों में लगी आग पर काबू पाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री ने एनडीआरएफ की टीम भी देने का आश्वासन दिया है। ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाए जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

दिल्ली: मास्क नहीं, 11,800 लोगों का चालान काटा

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में बीते दो सप्ताह में पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के 11,800 चालान और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के 125 चालान काटे हैं। 

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 जून से शुक्रवार तक कुल 5,78,324 चालान जारी किए गए। जिनमें मास्क न लगाने के लिए 5,36,256 और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के लिए 38,631 चालान काटे गए। 

आंकड़ों के अनुसार, मास्क न लगाने के लिए 10 मार्च से 19 मार्च के बीच कुल 2,720 चालान जारी किए गए और इस प्रकार प्रतिदिन 272 चालान जारी किए गए। इसी दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के लिए 33 चालान जारी किए गए।

लोकायुक्त के आदेश पर रोक से एचसी का इनकार

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकायुक्त के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है। जिसमें 2018 की योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन जारी करने से सरकारी खजाने को हुए कथित नुकसान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई थी। लोकायुक्त ने जनवरी, 2020 में पारित आदेश में पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जांच करने का आदेश दिया था।

 जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने 24 मार्च को पारित आदेश में कहा है कि एफआईआर दर्ज करने के आदेश के संबंध में चल रही किसी जांच या सुनवाई को रोकने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि आरोपों की प्रकृति को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने और सुनवाई तथा जांच रोकने संबंधी अंतरिम याचिका खारिज की जाती है। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि आर्थिक नुकसान की वसूली के लिए कोई कदम उठाए गए हैं तो याचिकाकर्ता (पार्षद) को अदालत से अर्जी दाखिल करने की अनुमति दे दी है। 

हाईकोर्ट ने ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा अगर ऐसा कोई आवेदन दिया जाता है तो अदालत इस बात पर विचार कर सकती है कि कोई अंतरिम संरक्षण देना है या नहीं और यदि देना है तो किन शर्तों पर। अदालत ने इस मामले में उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर पार्षद भूमि चतर सिंह रछोया की याचिका पर उनका रुख पूछा है और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 अगस्त तय की है।  

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-231 (साल-02)
2. सोमवार, अप्रैल 05, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:27, सूर्यास्त 06:46।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-31+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...