रविवार, 11 फ़रवरी 2024

मासूम के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म

मासूम के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म 

शैलेंद्र श्रीवास्तव 
गोंडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसी के स्कूल के दो लड़कों ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर में दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान पांच साल की एक लड़की के साथ उसके दो सहपाठियों ने रेप किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद 8 और 10 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया है। यह घटना किशोरी धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के मोंटेसरी स्कूल की है।
शुक्रवार को लंच ब्रेक के दौरान उसके स्कूल के दो लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि लड़की को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद रेप करने की बात स्वीकार की है।

16 फरवरी से कई दल धरने में सम्मिलित होंगे

16 फरवरी से कई दल धरने में सम्मिलित होंगे

दीपक राणा
गौतमबुद्ध नगर। जुलूस के लिए सभी किसान, संगठन हुए एकजुट-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान सभा के रात दिन के धरने का आज 13 वां दिन रहा। धरने की अध्यक्षता बाबा रंगीलाल ने की, धरने का संचालन कोषाध्यक्ष अजय पाल भाटी ने किया। 
किसान परिषद जय जवान जय किसान संगठन, किसान यूनियन अजगर, किसान एकता, किसान यूनियन पथिक, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, जनवादी महिला समिति सीटू, समाजवादी पार्टी एवं अन्य किसान मजदूर संगठनों ने 16 फरवरी के जुलूस में शामिल होने का ऐलान किया है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन अपने परिणामों की तरफ है 8 फरवरी को किसान सभा एवं अन्य संगठनों के साथ पुलिस कमिश्नर से हुई बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने 11 तारीख तक का वक्त मांगा था और आश्वासन दिया था कि 11 तारीख के बाद उच्च स्तरीय बातचीत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा इसलिए कमिश्नर के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए किसान सभा ने 16 तारीख के जुलूस की घोषणा की है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि पूरा जिला एक जूट है यमुना प्राधिकरण के किसान भी एकजुट हो रहे हैं लड़ाई आर पार की है अंतिम चरण में है जीत कर ही दम लेंगे। आज के धरना प्रदर्शन में 12 फरवरी को ऐचछर में किसानों द्वारा बुलाई जा रही महापंचायत में अच्छी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। आज धरना प्रदर्शन में प्रताप भाटी, फिरेराम भाटी, इंद्र भाटी, अजब सिंह नेताजी निशांत रावल मोहित नागर राजपाल भाटी अजब सिंह नागर रन सिंह मास्टर जी मदनलाल भाटी रीना देवी तिलक देवी मुकुल यादव सुरेश यादव गबरी यादव सुधीर रावल भोजराज रावल शांति देवी गीता देवी अमित भाटी डॉ ओमप्रकाश विजय यादव मोहन मुखिया धर्मेंद्र एडवोकेट गुरप्रीत एडवोकेट भगत सिंह तुगलपुर अजब सिंह नेताजी सलारपुर सुनील भाटी, निरंकार प्रधान, नितिन चौहान एवं सैकड़ो महिला पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया।

व्यापारी को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी

व्यापारी को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी

कविता गर्ग 
पुणे। मुंबई के बाद इस बार सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे एक बार फिर गोलीबारी हुई है। यह घटना पुणे के औंध इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार पुणे में वित्तीय विवाद के चलते यह गोलीबारी हुई है। गोली चलाने वाले आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार शाम पुणे शहर में एक होटल के बाहर एक विवाद को लेकर एक आभूषण दुकान के मालिक पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया, इससे पहले कि उसने एक ऑटोरिक्शा में खुद को गोली मार ली। दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आत्महत्या करने वाले कारोबारी की पहचान अनिल धमाले (उम्र 52, निवासी बालेवाड़ी) के रूप में हुई है। घायल दुकान मालिक की पहचान आकाश गजानन जाधव (उम्र 39, निवासी बानेर) के रूप में हुई है। बता दें कि दो दिन पहले ही उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को मौरिस भाई ने गोली मार कर खुद जान दे दी थी। उसके पहले बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ को दिनदहाड़े गोली मार दी थी।

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ, समर्थन मिला

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ, समर्थन मिला 

दुष्यंत टीकम 
रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ करने से पहले महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए उसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा  दोपहर में खुली जिप्सी में सवार होकर शहर में भ्रमण किया। केवड़ा बड़ी  चौक में सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ बच्चों को अपने पास बुलाकर बैठाया और बातचीत की।
राहुल गांधी का हर चौक चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया जैसे-जैसे राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ती गई लोग अपने आसपास के घरों के छत से राहुल गांधी को देख रहे थे । या फिर यूं कहे की शहर में राहुल गांधी को देखने और सुनने के लिए दूर दराज के गांव से भी कांग्रेसी कार्यकर्ता और लोग काफी काफी संख्या में आए थे।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया देश प्रधान मंत्री आर्मी में अग्निवीर बना रहे हैं और अगर जंग के दौरान अग्निविर शहीद हो जाता है तो उसे शहादत का दर्जा नहीं मिलेगा। पहले सेना में भर्ती होने के बाद जीवन पर आर्मी उसका और उसके परिवार की रक्षा करता था अब सिर्फ चार साल के लिए है वह भी बिना किसी सुरक्षा के। राहुल गांधी ने सभा में जातिगत जनगणना को लेकर भी नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार पर तीखा प्रहार किया लोगों से पूछा कि क्या आप नहीं जानना चाहते कि किस वर्ग की देश में कितनी भागीदारी है उसे उसका हक मिल रहा है या नहीं, इस पर मोदी जी कहते है। देश में कोई जाति नहीं है यहां सिर्फ अमीरी और गरीबी ही जाति है।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं आप लोगों से मिल रहे है। सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज देश में हर तरफ नफरत और हिंसा का माहौल है। लोगों को आपस में लड़वाया जा रहा है नफरत फैलाया जा रहा है। संबोधन के बाद ढिमरापुर होते हुए जिले के खरसिया विधानसभा होते हुए शक्ति जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टकार्ड अभियान संचालित

पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टकार्ड अभियान संचालित 

दुष्यंत टीकम 
रायगढ़। जिला ग्रंथालय के सामने पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन किया गया। इस अभियान पर 180 पोस्टकार्ड प्राप्त किए गए जिसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित करने की बात कही गई। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के  जयप्रकाश अग्रवाल, गणेश मिश्रा ,के आई टी के अजय पटेल एवं बैंकर्स क्लब रिटायर की सत्यव्रत पंडा और  प्रमोद सराफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसी क्रम में दोपहर12:00 बजे के एम टी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के द्वारा पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कछवाहा ने विस्तृत व्याख्यान दिया अपने व्याख्यान में वे ग्लोबल वार्मिंग सहित आने वाले समय में जो पांच बड़ी समस्या है उसमें एक बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण की है इसे भी रेखांकित किया। तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ के तरुण कांति घोष ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है? और कैसे व्यक्ति निजी स्तर पर प्लास्टिक का उपयोग न कर वाहनों का संयुक्त उपयोग , या कम उपयोग करके पर्यावरण का संरक्षण कर सकता है इस पर प्रकाश डाला । प्रताप सिंह खोडियार ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की संरक्षण हेतु वृक्षों का लगाना ,लगाए गए वृक्षों को जतन करना और वृक्ष रहित भूमि को किस तरह हरा भरा किया जा सकता है उसके सरलतम उपाय से अवगत कराया तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर के निर्मल सिंह ने एक कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण विषय को बड़े रोचक ढंग से वर्णित किया । तत्पश्चात समाजसेवी नवनीत जगतरामका ने अपने व्याख्यान में विस्तार से इस विषय पर चर्चा की और कहा कि उद्योगों द्वारा कितने बड़े पैमाने पर रायगढ़ जिले के पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है इस पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर ने कुछ जगह रहने लायक बनाया है कुछ रहने लायक नहीं जो रहने लायक जगह नहीं है उसे पर रायगढ़ का नाम भी शामिल है । तत्पश्चात प्रगतिशील लेखक संघ और बैंकर्स क्लब के साथी श्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि जब मनुष्य आदिम अवस्था में था तब प्रदूषण समस्या नहीं थी जैसे जैसे मनुष्य विकास करता गया वैसे वैसे प्रकृति के संतुलन के विपरित कार्य कर प्रदूषण को एक बड़ी समस्या बना दिया । कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण कर्मी समाजसेवी राजेश त्रिपाठी ने विस्तृत रूप से प्रदूषण के निवारण हेतु सरकार और अन्य एजेंसी की क्या जिम्मेदारी हो सकती है इस पर प्रकाश डाला तथा कालेज के प्राचार्य एवं स्टाफ की इस उपयोगी आयोजन हेतु प्रशंसा की। के एम टी कॉलेज के प्राध्यापक श्री बारीक ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित कर राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अन्य माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु महाविद्यालय के योगदान को रेखांकित किया तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला की प्रशंसा की। तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के राजकुमार शर्मा ने कालेज स्टाफ एवं अथितियों का आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के प्रमोद सराफ ने किया। यह भी तय किया गया की महाविद्यालय के छात्राओं के मध्य के पेंटिंग प्रतियोगित पर्यावरण विषय को लेकर आयोजित किया जाय पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 24 तय की गई। तथा इन पेंटिंग का उपयोग जनजागरण हेतु करने की बात कही गई। कार्यशाला में बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के देवतोष विश्वास ,एसआर घोष, प्रणेश बडगैया और सत्यव्रत पंडा भी मौजूद रहे।

कैराना लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुगम बनीं

कैराना लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुगम बनीं 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। लाेकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा ने कैराना लोकसभा में लोकसभा सहप्रभारी के रूप में मेरठ के स्नातक क्षेत्र से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और लोकसभा सहसंयोजक के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। कैराना लोकसभा सीट पर जाट, सैनी, पंडित, और कश्यप जाति का तालमेल बनाकर समीकरण बनाया है।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने लाेकसभा चुनाव 2024 की तैयारियाें के मद्देनजर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से पिछले माह 22 जनवरी को लोकसभा प्रभारी के रूप में मेरठ के डॉक्टर मनोज सिवाच और संयोजक के रूप में शामली जिले के प्रमोद सैनी अटटा को नियुक्त किया था।
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से कैराना लोकसभा के सहप्रभारी के रूप में मेरठ के स्नातक सीट से भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और कैराना लोकसभा के सहसंयोजक के रूप में शामली के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रामजीलाल कश्यप को नियुक्त किया गया है। भाजपा कैराना लोकसभा सीट पर प्रभारी के रूप में डॉक्टर मनोज सिवाच जाट को संयोजक के रूप में प्रमोद सैनी अट्टा, लोकसभा सहप्रभारी के रूप में धर्मेद्र भारद्वाज पंडित और लोकसभा प्रभारी सह संयोजक के रूप में रामजीलाल कश्यप कश्यप जाति का समीकरण बनाकर कैराना को साधा है।
हालांकि, कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा काबिज है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह को भारत रत्न से नवाजकर जाटाें को लुभाने काम किया गया।

बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी

बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी

आदिल अंसारी 
बिजनौर। एक ओर जहां भाजपा-रालोद के गठबंधन का उदय हो रहा है, वहीं बिजनौर सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वालों के अरमान अस्त होते नजर आ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल से लेकर सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी समेत कई नेता टिकट मांग रहे थे। अब यह सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय ही माना जा रहा है। ऐसे में जहां भाजपा के दावेदार परेशान हैं। उधर, लोकसभा की कम सीट मिलने से रालोद के दावेदारों में भी बेचैनी है।
पिछले एक सप्ताह से जिले में राजनीतिक परिदृश्य बदल सा गया है। सबसे ज्यादा असर बिजनौर सीट पर नजर आ रहा है। जब से भाजपा-रालोद गठबंधन के पक्के होने की बात हो रह है, तभी से दावेदार परेशान हैं। जनवरी के अंत तक जहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल चांदपुर और बिजनौर लोकसभा में जमकर जनसभाएं कर रहे थे। वोटर के बीच जा रहे थे। सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी भी कई बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी गांवों का दौरान करने में जुटे हुए थे। इनके अलावा दावेदारों की सूची में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, कविता चौधरी, रामेंद्र सिंह का नाम भी चर्चाएं भी चल रही थी।
अब जब से बिजनौर सीट नए गठबंधन के साथ रालोद के खाते में जाने की बात हुई तो यह सभी दावेदार परेशान होते दिख रहे हैं। इनमें से कई टिकट की दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं तो कुछ पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर दूसरी लोकसभा में अपने टिकट की उम्मीद तलाशने में जुट चुके हैं। भाजपा-रालोद का गठबंधन और बिजनौर सीट पर रालोद के खाते में जाने की चर्चाओं से यहां के दावेदार भी परेशान हैं। अब रालोद बिजनौर सीट पर किस पर भरोसा जताती है, यह तो जल्द साफ हो जाएगा, लेकिन पिछले तीन दिन से बसपा से सांसद मलूक नागर द्वारा रालोद के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने की चर्चा तेज है।
इसके अलावा बिजनौर के राजनीतिक खेमे में रालोद से विधायक मदन भैया का नाम भी चर्चाओं है। ऐसे में बिजनौर से टिकट का दावा कर रहे डॉ. नीरज चौधरी भी शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इनके अलावा विधायक चंदन चौहान, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह चौधरी के नाम भी दावेदारों की सूची में है। रालोद के सपा का हाथ छोड़ने की बात पक्की हुई तो सपा से टिकट मांग रही पूर्व विधायक रुचिवीरा का नाम अब सबसे आगे चलने लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि सपा के टिकट पर बिजनौर लोकसभा से अब पूर्व विधायक रुचिवीरा ही चुनाव लड़ सकती हैं। इनके अलावा बिजनौर से सपा से डॉ. रमेश तोमर का नाम भी दावेदारों की सूची में है।
बिजनौर लोकसभा सीट का गठन 2009 में हुआ था। पहली ही बार में रालोद से संजय चौहान जो गुर्जर बिरादरी से रहे हैं, जीत गए थे। इसके बाद जाट बिरादरी से 2014 में भाजपा से भारतेंद्र सिंह इस सीट से सांसद बने। 2019 के चुनाव में भले ही पार्टी बदल गई हो, लेकिन गुर्जर बिरादरी से बसपा के सिंबल से चुनाव लड़े मलूक नागर ने जीत दर्ज की।

डीएसपी धोखे का शिकार, आईआरएस पति धोखेबाज

डीएसपी धोखे का शिकार, आईआरएस पति धोखेबाज 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में डीएसपी के पद पर तैनात श्रेष्ठा ठाकुर एक बड़े धोखे का शिकार हुईं हैं। उनका पति बेहद शातिर और धोखेबाज निकला है, जिससे साल 2018 में श्रेष्ठा ठाकुर की शादी हुई थी। उस समय पति से पहचान ऑनलाइन मेट्रोमेनियल साइट पर हुई थी। पति ने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अफसर बताया था। झारखंड की राजधानी रांची में बतौर डिप्टी कमिश्नर तैनात होना बताया था जबकि यह फर्जी निकला।  पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद के थाना भवन में सीओ के पद पर तैनात श्रेष्ठा ठाकुर ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि उनके पति रोहित राज ने ना सिर्फ शादी के समय उन्हें धोखा दिया बल्कि शादी के बाद भी उनके नाम से अब तक फर्जीवाड़ा करता रहा है। यही नहीं, श्रेष्ठा ठाकुर के नाम का गलत इस्तेमाल कर दूसरों से भी फर्जीवाड़ा करने लगा। जिस वजह से 3 साल पहले ही श्रेष्ठा ठाकुर ने पति रोहित राज से तलाक ले लिया था लेकिन अब वो धमकी दिलाने लगा था। जिस वजह से उन्होंने अब एफआईआर कराई।  अब आरोपी रोहित राज को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एफआईआर 8 फरवरी को गाजियाबाद के कौशांबी थाने में दर्ज हुई जिसमे पति रोहित राज सिंह, ससुर वकील शरण सिंह और रोहित के भाई संजीत सिंह को नामजद किया गया है।
एफआईआर में बताया गया है कि साल 2018 में श्रेष्ठा की शादी रोहित राज से हुई थी। उस समय श्रेष्ठा के परिवार के लोगों ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट से उनका रिश्ता तय किया था।  रांची में पोस्टेड होने का दावा करने वाले रोहित राज को जाकर देखा भी था। सबकुछ ठीक होने पर ही रिश्ता फाइनल हुआ था। फिर शादी हुई थी।  शादी के कुछ समय बाद ही श्रेष्ठा ठाकुर को पता चल गया कि उनका पति कोई IRS अफसर नहीं है।
लेकिन रिश्ता बचाए रखने के लिए वो चुप रहीं। उन्होंने उसकी हर शर्त मानी। उसके कहने पर उसके पिता के अकाउंट में अपनी सैलरी के पैसे भी डालती रहीं। लेकिन धीरे-धीरे बदलते समय के साथ रोहित राज उन्हें ज्यादा परेशान करने लगा। इन दोनों से हुए बच्चे को धमकी देकर वो ब्लैकमेल करने लगा।
सिर्फ मामला यही नहीं खत्म हुआ। उसने लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए उनके अकाउंट से फर्जी तरीके से साइन करके 15 लाख रुपये भी निकाल लिए। उनके बैंक अकाउंट से लेकर एटीएम कार्ड का भी गलत तरीके से इस्तेमाल करने लगा। इसके साथ ही उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए लोगों को झांसे में लेने लगा। इसलिए 3 साल पहले ही श्रेष्ठा ठाकुर ने पति रोहित राज से तलाक ले लिया था।
बताया जाता है कि इसके बाद भी वो परेशान करता था। धमकी देता था। उसने हाल में 6 फरवरी को गोंजा के रहने वाले अभय सिंह नामक व्यक्ति से धमकी दिलाई थी जिसमें कहा गया था कि तुम्हें सफारी से घसीट कर जान से मार देंगे, ये सब देखते हुए श्रेष्ठा ने अपनी एफआईआर में ये जिक्र किया है कि रोहित राज से उनकी जान को खतरा है।
मूल रुप से उन्नाव की रहने वाली श्रेष्ठा गाजियाबाद में रहती हैं।  उनकी जिन जिलों में पोस्टिंग होती है रोहित वहां अपना ठिकाना बना लेता है। इसके बाद उनके नाम और पद का दुरुपयोग करके लोगों से धन उगाही करता है। वह लोगों को बताता है कि श्रेष्ठा का पति है। इसकी वजह से लोग उसके झांसे में आ जाते हैं। मौजूदा समय में उसने गाजियाबाद में अपना ठिकाना बना रखा है।

मैं कांग्रेस पार्टी का नौकर नहीं था: कृष्णम आचार्य

मैं कांग्रेस पार्टी का नौकर नहीं था: कृष्णम आचार्य

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस से निष्कासित किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।
निष्कासन के बाद उन्होंने कहा," कांग्रेस की मुख्य विचारधारा सर्वधर्म समभाव है। महात्मा गांधी की सभा की शुरुआत 'रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम' गीत से होती थी।  मैं कांग्रेस पार्टी का नौकर नहीं था, और मैंने नौकरी भी नहीं मांगी थी।"
सनातन मिटाना चाहती है कांग्रेस पार्टी: आचार्य प्रमोद कृष्णम
उन्होंने आगे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा,"रामराज्य का सपना देखने वाले पहले व्यक्ति महात्मा गांधी थे और पीएम मोदी उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं। अगर पीएम मोदी देश के कल्याण के लिए फैसले ले रहे हैं तो इसकी सराहना की जानी चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से इतनी नफरत करती है कि अब उन्हें पूरे देश से नफरत होने लगी है। अब वे 'सनातन' को मिटाना चाहते हैं।" 
पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर क्या बोले आचार्य कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,"वे पीएम मोदी से इतनी नफरत करते हैं कि वे उनसे मिलने वाले किसी भी व्यक्ति से नफरत करने लगते हैं। मैं कांग्रेस के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी से निकालने में अहम भूमिका निभाई।"
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा
उन्होंने आगे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे पूछिए कि क्या श्री राम मंदिर उद्घाटन में जाना इतना बड़ा गुनाह है। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में भारत के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को न्योता भेजना इतना बड़ा गुनाह है कि हमारे 40 सालों की तमाम तपस्या को आप खत्म कर दें।

कांटों के बीच खिला 'गुलाब', मेहनत रंग लाई

कांटों के बीच खिला 'गुलाब', मेहनत रंग लाई

इकबाल अंसारी 
मुंबई। गुलाब सलाट बतौर एक्शन एक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने में सफल हुए। वर्षों की कड़ी मेहनत और आर्थिक अभाव में व्यतीत बुरे दौर के सामने एक चुनौती बनकर मुकाबला करना आखिरकार सफल हुआ। देश में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के द्वारा सम्मानित करते हुए इस नवीन अभिनेता को उत्साहित करने का काम किया है। 
लोकगौरव राष्ट्रीय एकात्मता, गौरव पुरस्कार अवार्ड, सीएसटी सम्मानपत्र आदि गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को मिलें है। इस यात्रा में उनके सहयोगियों डॉक्टर शैलेंद्र पवार, सलमा खान, नासिर खान, जाकिर खान का दिल से शुक्रिया अदा किया।
इंडिया फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के द्वारा सम्मानपत्र दिया गया। नेशनल एचिवमेट, सीने रिपोर्टर अवार्ड, गौरव महाराष्ट्र पुरस्कार, जनगौरव कार्य दर्पण पुरस्कार, सीने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात की पैदाइश है गुलाब के माता पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई और तंबू में गुजार दिया।
लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट मजदूरी कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे। 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्मों से लगाव और फिल्मों में काम करने की तमन्ना। अपने बेटे को एक अकैडमी में जॉइनिंग करवा दिया, मार्शल आर्ट कराटे ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल में तकरीबन 5 साल लगातार मेहनत करके, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की। गुलाब डांस का अभ्यास बाग-बगीचों में करते थे, बिना मास्टर के जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग ली। हैदराबाद वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1 साल के बाद डिग्री मिली पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया। आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ना पड़ी, फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स से अपने काम के लिए गुजारिश की। लेकिन नाकाम रहा अपने शहर वापस आए और फिर अपनी ट्रेनिंग करना चालू कर दिया। अपने पापा, अपने शहर का नाम रोशन करुंगा, हिम्मत नहीं हारूंगा। किस्मत ऐसी जगी कि सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां, जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत हुई। छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला। हिंदी, गुजराती, भोजपुरी अप कमिंग फिल्म 'भविष्य का सुपरस्टार' जिसमें लीड हीरो का रोल करेंगे। जिसकी शूटिंग गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बैंगलोर एंड कोलकाता में होगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-114, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, फरवरी 12, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...