शारीरिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शारीरिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 जुलाई 2023

फोड़े-फुंसी व मुहांसे से छुटकारा, अपनाएं नुस्खे 

फोड़े-फुंसी व मुहांसे से छुटकारा, अपनाएं नुस्खे 

सरस्वती उपाध्याय 

बारिश के मौसम में जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलती हैं, तो वहीं कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इन दिनों हो रही तेज बारिश की वजह जगह-जगह से जलभराव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर काफी असर पड़ने लगा है। इसके साथ ही बारिश की वजह से स्किन पर कई तरीके की दिक्कतें सामने आने लगती हैं, इनमें सबसे खास समस्या है, चेहरे पर फोड़े-फुंसी और मुंहासे का होना। 

बता दें, कि अगर त्वचा पर होने वाली इन मुंहासों का इलाज शुरूआत में ही नहीं किया गया तो ये बढ़ने लगते हैं और चेहरे पर दाग भी छोड़ जाते हैं। ऐसे में या तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर सकते हैं, या फिर कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके यूज से आप बेदाग चेहरा और निखरी त्वचा पा सकते हैं।  

बेसन का फेसपैक...

बेसन एक ऐसी चीज है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसका फेसपैक तैयार करने के लिए आपको बस कटोरी में एक चम्मच बेसन डालें और उसमें थोड़ा पानी मिलाना है। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा चमकने लगेगा।

हल्दी...

बता दें हल्दी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर 5 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा बेदाग बनी रहेगी।

मुल्तानी मिट्टी है कारगर...

बता दें, कि ये लोगों के चेहरे से अतिरिक्त तेल सोखने का काम करती है। ऐसे में डेढ़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पानी या गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर हफ्ते में दो बार लगाएं।

बादाम का यूज...

अगर आप चेहरे को चमकदार बनाने के लिए बादाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बादाम को संतरे के साथ मिलाएं और पीस लें। आधे घंटे इसे चेहरे पर लगाने के बाद चेहरे को धो लें। ये आपके चेहरे पर मुहांसों के दागों को खत्म करने में कारगर होता है।

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

अंडरआर्म्स के डार्कनेस से ऐसे पाएं छुटकारा 

अंडरआर्म्स के डार्कनेस से ऐसे पाएं छुटकारा 

सरस्वती उपाध्याय  

अक्सर ये देखा गया है कि महिलाएं अपने अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान रहती हैं। खासकर स्टाइलिश ड्रेस पहनने पर इस डार्कनेस की वजह से शर्मिंदगी का अहसास होता है। वहीं इससे छुटकारा पाने के लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स का भी यूज करते हैं, लेकिन फिर भी डार्कनेस से छुटकारा नहीं मिलता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बार में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस कालेपन को हल्का कर सकते हैं। 

सेब का सिरका

बता दें सेब के सिरका में अमीनो और लैक्टिक एसिड की प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करती है। इसके कसैले गुण भी त्वचा के कालापन कम करते हैं। इसके लिए आप एक कॉटन पैड पर सेब का सिरका डालें, इसे अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल का करें यूज

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का यूज कर सकते हैं। बता दें इसे लगाने के बाद लगभग 10-15 मिनट तक साफ कर लें। आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू

बता दें बेकिंग सोडा एक एक्सफोलिएटर है, यह अंडरआर्म्स के कालेपन को हल्का करता है। दूसरी ओर, नींबू में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसके लिए एक बाउल में1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू मिलाएं। इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं, लगभग 5 मिनट तक रहने दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें और अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें।

चीनी और जैतून का तेल

इसके लिए एक कटोरे में 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और चीनी डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें । फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, करीब 5 -10 मिनट बाद पानी से धो लें।

खीरे का करें यूज

खीरा कई विटामिन्स और खनिजों से भरा होता है। बस कुछ खीरे के स्लाइस को अंडरआर्म्स के कालेपन लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें।

नोट- खबर में सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के लिए दिया गया है। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...