हरियाणा/ पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा/ पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

चन्‍नी को पंजाब का सीएम बनाकर दलित कार्ड खेला

राणा ओबराय         
चंडीगढ़। जट्ट समुदाय से सम्बद्ध रखने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को पद से हटाकर सोनिया, राहुल गांधी ने हरियाणा के जाट नेता भूपेंद्र हुड्डा को भी एक तरह का संदेश दिया है कि कांग्रेस आलाकमान कमजोर नही है। इसलिए कांग्रेस आलाकमान जो हरियाणा प्रदेश में चाहेगी। वैसा सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को करना होगा। वरना कैप्टन जैसा अंजाम भुगतने को तैयार रहे।पंजाब में एकाएक कांग्रेस की दलित राजनीति को शीर्ष पर पहुचने से हरियाणा की सियासत पर अब पूरा असर देखने को मिलेगा। 
पंजाब में कांग्रेस द्वारा चरणजीत सिंह चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाकर दलित कार्ड खेला है। जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। अब इसका हरियाणा की सियासत पर भी असर पड़ेगा और कांग्रेस में भी समीकरण बदलेंगे। सियासी वातावरण के अनुसार कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संयुक्त रूप से एकबार फिर मंच पर आना पड़ेगा! जिसका सबसे बड़ा फायदा हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मिलेगा जिसका वह काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की संगठन सूची जो बरसो से अटकी पड़ी थी अब यह लिस्ट बिना किसी रुकावट के शीघ्र घोषित होगी।

बुधवार, 21 जुलाई 2021

हरियाणा व पंजाब के हालात के बारे में फीडबैक दिया

राणा ओबरॉय            

चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं दिन प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही हैं। 
संभावना यह जताई जा रही है। थोड़े समय के बाद ही हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। जिसमें कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी और कद्दावर मंत्री का विभाग भी बदला जा सकता है। ऐसे समय में हरियाणा के गृहमंत्री और तेजतर्रार नेता अनिल विज ने दिल्ली में जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके शाह को न सिर्फ हरियाणा और पंजाब के वर्तमान हालात बारे में फीडबैक दिया। बल्कि अपने विभाग के डीजीपी के बारे में भी जानकारी दी। 

अनिल विज ने यह मुलाकात ऐसे समय में की है। जब संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं हैं। राजनीति के माहिर खिलाड़ी अनिल विज ने अमित शाह से मुलाकात करके न सिर्फ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की धड़कनें तेज कर दी हैं। बल्कि सीएम को यह एहसास भी करा दिया है। दिल्ली में हमारे भी संबंध भी किसी से कम नहीं है। सियासत के जानकारों का कहना है, अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करके एक तीर से कई निशाने साधे है। आधा दर्जन बार विधायक चुने गए अनिल विज समय-समय पर एक बडा शॉट मारकर शांत मुख्यमंत्री खट्टर को बैचेन होने पर मजबूर कर देते हैं।

सोमवार, 10 मई 2021

चंडीगढ़: प्रशासन ने बेहद सख्त आदेश जारी किया

राणा ओबराय                 
चंडीगढ़। कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। परिस्थितियां गंभीर और बेहद नाजुक बनी हुई हैं। ये दौर वो है, जब मानो ऐसा लग रहा है। जैसे हर ओर मौत नाच रही है। वो बिलखती चीखें, वो लोगों की मायूसी दिल को अंदर तक झकझोर जाती है, पर ऐसे वक्त में भी कुछ वो लोग भी हैं। जिन्हें इस सबसे तनिक भी फर्क नहीं पड़ता। ये स्थिति को फायदा उठाने में जुटे पड़े हैं। जैसा कि आप देख रहे हैं कि किस तरह से हर रोज ऑक्सीजन और जरुरी दवाइयों की जमाखोरी कर कालाबाजारी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। वहीं, बीमार लोगों या किसी डेड बॉडी को लाने-ले जाने में भी कालाबाजारी का खेल खूब चल रहा है। इधर, इस बारे में बात अगर चंडीगढ़ की करें तो यहां इस चीज को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है कि जमाखोरों/कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए| इसके लिए फ़ूड एन्ड सप्लाई इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी तय की हैं। जो यह देखेंगे कि कौन जमाखोरी और कालाबाजारी कर रहा है। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए इस बाबत जानकारी देने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। ऐसा होने पर कोई भी 1800-180-2079 पर शिकायत कर सकता है।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

हरियाणा और पंजाब में बदला मौसम का मिजाज

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। मौसम के अचानक मिजाज बदलने का असर हरियाणा और पंजाब में देखने को मिला। मंगलवार दोपहर को क्षेत्र में तेज आंधी चली और उसके बाद बरसात शुरू हो गई। इससे गर्मी की मार झेल रही आम जनता को कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि इससे पहले सोमवार को दिनभर कड़ी धूप के चलते हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गुरुग्राम में सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अंबाला का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी गुरुग्राम में सबसे अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...