गुरुवार, 5 नवंबर 2020

दिल्ली बन सकती हैं 'कोरोना राजधानी'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर नाखुशी जताते हुए बृहस्पतिवार को टिप्पणी की कि दिल्ली जल्द ही ‘देश की कोरोना राजधानी’ बन सकती है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के मामले में पूरी तरह से गलत रास्ते पर चली गई है। पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को हल्के में ले रही है और इस मामले को अलग से देखा जाएगा।                 


वायरस संक्रमण के कुल मामले 83.64 लाख

नई दिल्ली। 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड- 19 के 83,64,086 मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई।                  


अमेरिकाः मतगणना रोकने को कोर्ट पहुंचे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंच गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार को बुधवार को मिशिगन तथा पेंसिल्वेनिया में बैलेट पत्रों की गणना रोकवाने के लिए अदालत में अपील की थी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उनके पर्वेक्षकों को गैरकानूनी तरीके से चुनावों में प्रवेश करने से वंचित रखा गया।


उधर फॉक्स न्यूज के अनुसार डेमोक्रेटिक उम्मीद इस समय आगे चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित 270 इलेक्ट्रोलन वोटों में से 264 वोट हासिल कर लिया है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 214 मत मिले हैं।               


जूनियर ट्रंप ने भारत को अमेरिका विरोधी कहा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म हो गई। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जूनियर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित नक्शा पोस्ट किया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने दुनिया के नक्शे में जो बाइडन और अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक देशों को लाल और नीले रंगों में बांटा है। मैप में भारत को अपने पिता के विरोधी उम्मीदवार जो बाइडन का समर्थक देश बताया गया है। हैरानी की बात ये है कि इस नक्शे में कश्मीर को पड़ोसी देश पाकिस्तान का हिस्से के तौर पर दर्शाया गया है।


डोनाल्ड जूनियर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग के दौरान इस नक्शे को ट्वीट किया है। इसमें ट्रंप को समर्थन देने वाले देशों को लाल और बाइडन के समर्थक देशों को नीले रंग से दिखाया है। नक्शे में पाकिस्तान और रूस को डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक देश बताया गया है, जबकि भारत को जो बाइडन का। मैप में भारत के अलावा चीन, मेक्सिको और लाइबेरिया को भी जो बाइडन को समर्थन देने वाले देश बताए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से पहले खुद ट्रंप भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। ट्रंप ने जो बाइडेन संग एक प्रेसिडेंशियल डिबेट में पर्यावरण के मुद्दे को लेकर भारत पर निशाना साधा था। डिबेट के दौरान ट्रंप ने क्लामेट चेंज में खराब हवा की गुणवत्ता को लेकर चीन और रूस के अलावा भारत को जिम्मेदार बताया था।                


तनाव के बीच भारत को राफेल की दूसरी खेप

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। चीन के साथ तनाव भरे माहौल के बीच भारत को राफेल विमानों की दूसरी खेप मिल गई है। बुधवार देर शाम तीन राफेल ल़़डाकू विमान फ्रांस से सीधे भारत आए। इन विमानों ने भी पिछली खेप की तरह कहीं बीच में लैंडिंग नहीं की।


पहली खेप 29 जुलाई को आई थी। इन विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया था। दूसरी खेप में फ्रांस से तीनों राफेल विमान गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंचे हैं। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल के भारत पहुंचने पर कहा कि इसके लिए भारतीय वायु सेना के सदस्‍य बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने एक पेशेवर और सुरक्षित तरीके से अत्यधिक जटिल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।भारत ने फ्रांस से 36 राफेल ल़़डाकू विमानों की खरीद के लिए लगभग 59000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गत माह कहा था कि सौदे के तहत भारत आने वाले सभी राफेल 2023 तक वायुसेना में शामिल हो। भारतीय वायुसना के प्रमुख आरके एस भदौरिया ने इन विमानों के सेना में शामिल होने के समय को उपयुक्त बताय़ा. उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता था।


उन्होंने कहा कि अंबाला में राफेल को बल में शामिल करना महत्वपूर्ण, क्योंकि वायु सेना के इस अड्डे से महत्व वाले सभी क्षेत्रों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। एक कार्यक्रम करके राफेल विमान का औपचारिक अनावरण किया गया थी, इस कार्यक्रम मेंकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के उनके समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद थे। राफेल विमानों को बल के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल करने से पहले उन्हें पानी की बौछारों से पारंपरिक सलामी दी गई थी।


बता दें कि बिना रुके राफेल के भारत आने के लिए पहले से पुख्‍ता प्रबंध किए गए थे। इंधन की जरूरत पड़ने पर इन्‍हें हवा में ही इंधन भरने की सुविधा देने की तैयारी की गई थी। इससे पहले फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहले बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था।


केंद्र की राजग सरकार ने 2016 में इन विमानों के लिए लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत को लेकर काफी राजनीति हुई थी। राफेल की ताकत का अंदाजा इस बात से आप लगा सकते हैं कि इसके आने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ बिपिन रावत ने इसे गेंम चेंजर बताया था।              


रोजगार संकट का समाधान नहीं: राहुल

रोजगार के संकट का सरकार के पास समाधान नहीं: राहुल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के बढ़ते संकट को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए गुरुवार को कहा कि वह सिर्फ वादा करती है और समस्या के समाधान का उसके पास कोई उपाय नहीं है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है। जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है। समाधान करना नहीं। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में घटने लगी है। नौकरियां।                 


इस बार दिवाली पर पटाखें न जलायेंः अरविंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के रोजाना आ रहे रहे रिकार्ड मामले और खतरनाक होते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को इस बार भी दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने की पुरजोर अपील की। केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना और हवा प्रदूषण की समस्या का हवाला देते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि पूरी दिल्ली के दो करोड़ लोग मिलकर एकसाथ दीपावली मनायेंगे।                   


भारत-नेपाल में सेनाओं के बीच हुई चर्चा

काठमांडू/ नई दिल्ली। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को अपने नेपाली समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग और मित्रता के मौजूदा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। जनरल थापा के निमंत्रण पर जनरल नरवणे तीन दिवसीय यात्रा पर अभी काठमांडू में हैं। उनकी यात्रा काफी हद तक दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के मकसद से है। दोनों देशों के संबंध सीमा विवाद को लेकर तनावपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने थापा से यहां उनके कार्यालय में मुलाकात की।             


‘महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस’

राणा ओबराय


हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पंचकूला में मनाया ‘महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस’


चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश में महिलाओं व दलित वर्ग पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में हरियाणा कांग्रेस द्वारा गुरुवार को पंचकूला में ‘महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस’ मनाया गया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व नेता, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल व विधायक किरण चौधरी समेत हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण का नारा देती है। यह नारे पूरी तरह खोखले हैं। बल्लभगढ़ में जब मैं और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी मृतका निकिता के परिवार को सांत्वना देने गए तो भाजपा के लोगों ने नारेबाजी की, हम पर हमला किया। एक बेटी की जान चली गई और यह लोग राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। इनकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है।             


हरियाणाः प्रदेश के दो विधायक कोरोना संक्रमित

राणा ओबराय


आज से हरियाणा विधानसभा में फिर गूंजेगा हाँ पक्ष की जीत हुई, मतलब सत्र शरू


चंडीगढ़। शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले ही प्रदेश के दो विधायको की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली हैं। गुरुग्राम से भाजपा विधायक सुधीर सिंगला व कालांवली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हो गयी थी थी। 5 नवंबर यानी आज से विधानसभा का सैनेडाईज्ड मानसून सत्र दोबारा शुरू किया जा रहा है। अगस्त मास में बुलाए गए मानसून सत्र के पहले भी सीएम मनोहर लाल व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई अन्य विधायक व अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस कारण सत्र को सैनेडाईज्ड कर दिया गया था।               


कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ मिलेगा

बटाईदारों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों, कृषि कार्य में लगे खेतिहरों को फसलोत्पादन के लिए हर तरह की सहायता कर रहे हैं। उन्ही सहायता देने वाली योजनाओं में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना भी किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली एक प्रमुख योजना है। जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश के किसानों, खेती करने वाले बटाईदारों के लिए भी लागू किया है। खेती-किसानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान खेत में बारहोमास कार्य करता है। यद्यपि खेती में पूरा परिवार लगता है किन्तु घर का मुखियाध्कमाऊ व्यक्ति विशेषकर खेत में फसल की बुआई, सिंचाई, निराई आदि में लगा रहता है। खेती का काम करते समय किसान की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी दशा में किसान का परिवार आर्थिक परेशानी में आ जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ऐसे पीड़ित परिवारों को मृत्यु होने पर 05 लाख रूपए देने की योजना लागू की है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मूल निवासी किसान जिनकी आय का मुख्य साधन कृषि है तथा किसान की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि किसी किसान के पास अपनी भूमि नहीं है और वह बटाई पर दूसरे किसान की भूमि पर खेती करता है, और किसी दुर्घटना के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाता है तो वह भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। किसी किसान, बटाईदार की मृत्यु होने पर मृतक के उत्तराधिकारियों को मुआवजा की धनराशि बैंक खातों में भेजी जाती है। किसान/उत्तराधिकारी का बैंक में खाता भी होना जरूरी है। किसानों द्वारा किये जा रहे कृषि कार्यों या आवागमन के समय विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाएं हो सकती है। इनमें आग में जलने, बाढ़ में बह जानेे, आकाशीय बिजली गिरने या बिजली का करंट लगने, हत्या, डकैती, आतंकी हमला में मृत्यु होने, मकान के नीचे दबनेे, प्राकृतिक आपदाओं में मृत्यु होने, जंगली जीवों के आक्रमण सांप काटने आदि जैसी दुर्घटनाओं के कारण दोनों हाथ पैर कटने, दोनों आंखें चली जाने, मृत्यु होने पर 05 लाख रू0, एक हाथ-एक पैर न होने से विकलांग होने पर 2 से 3 लाख रू0, 25 प्रतिशत से अधिक 50 प्रति तक के विकलांगता पर 1 से 2 लाख रू0, मुआवजा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत लाभ लेने के लिए मृतक खातेदारध् सह खातेदार कृषक के परिजनों द्वारा आवेदन पत्र भर कर 45 दिन के अन्दर सम्बंधित जिले/तहसील में जमा करना होगा। इसके निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता की फोटो कापी खाता नम्बर, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटो, मोबाइल नम्बर, खतौनी जैसे दस्तावेज संलग्न करना जरूरी होता है। यदि आवेदन करने में 45 दिन का समय निकल जाता है तो सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी एक माह का समय दे सकते हैं। किसानों की हितैषी व कल्याणकारी तथा आर्थिक सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की इस योजना से कृषक लाभान्वित हो रहे हैं और सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।             


पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

बृजेश केसरवानी 


प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज के पत्रकारों ने हांथों में काली पट्टी बांध कर किया विरोध


प्रयागराज। संगम नगरी के पत्रकारों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और मुम्बई में टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी पर हुए अत्याचार के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक एवं अध्यक्ष आलोक मालवीय ने पत्रकारों के साथ एकजुट होकर काला दिवस मनाया और देश के चौथे स्तंभ पर हमला एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा दमन की नीति अपनाने के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब प्रयागराज द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने में मीडिया क्लब के अन्य पत्रकारों में सर्वश्री मीडिया क्लब के सचिव रितेश जी, सार्थक पांडे जी, विजय पांडे, राघवेंद्र मिश्रा, पवन उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।                     


प्रयागराजः नैनी कारागार में महिलाओं का उत्पीड़न

केन्द्रीय कारागार नैनी में महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नैनी कारागार के महिला बैरिक मे महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में मूल कर्तव्यों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को दी गयी विधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के सचिव चन्द्रमणि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि गुरूवार को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वावधान में केन्द्रीय कारागार नैनी महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता व चंंद्रमणि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद द्वारा की गयी और जेल में बंदी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिला बन्दीयों को मूल कर्तव्यों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को विधिक जानकारी दी गयी। इस दौरान महिला बन्दीयों से उनकी व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी ली गयी। इस अवसर पर अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री नाजिया नफीस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि वह अपना अधिकार तभी हासिल कर सकेगी जब उन्हें अपने अधिकार की जानकारी होगी। इस अवसर पर उमाशंकर चतुर्वेदी पैनल अधिवक्ता द्वारा महिलाओं को विधिक साक्षरता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जेलर श्री वीरेन्द्र त्रिवेदी द्वारा महिला बन्दीओं को विधिक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर जेल विजिटर अधिवक्ता श्री देवेश शुक्ला, डिप्टी जेलर-अभय शुक्ला, नितीश राणा कर्मचारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहााबद इत्यादि उपस्थित रहे।               


मेले की शीघ्र तैयारियों को लेकर सौंपा ज्ञापन

माघ मेले की शीघ्र तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी को सौंपा ज्ञापन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भाजपा भारद्वाज मंडल के द्वारा माघ मेले की शीघ्र तैयारी कराने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को ज्ञापन सौंपते हुए महासभा के पदाधिकारी  राजेश पाठक ने विभिन्न विषयों पर अवगत कराते हुए कहा कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए माघ मेले की तैयारी शीघ्र से शीघ्र प्रशासन के द्वारा किया जाए। क्योंकि शासन के द्वारा आए हुए आदेश के अनुरूप जिला प्रशासन की ओर से कोई शीघ्रता नहीं दिखाई दी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि माघ मेला का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अनोखा संगम है। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी  को देखते हुए माघ मेला कराने के लिए उत्साहित है और इस ओर आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं और आगे कहा कि निश्चित रूप से आपकी मांग उचित है। जिसे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र से शीघ्र कराने की कृपा करें। इस अवसर पर राजेश पाठक, सुभाष वैश्य, राजेश केसरवानी, अमन कुमार, भरत निषाद, राघवेंद्र सिंह , विवेक अग्रवाल, अमर सिंह, शिव मोहन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मनीष केसरवानी, श्याम प्रकाश पांडे, मुकेश लारा, बृजेश श्रीवास्तव, आलोक वैश्य, रितेश केसरवानी, अजय अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।           


हापुड़ः बैंक में गए 2 व्यक्तियों की जेब साफ

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


बैंक से पैसे निकालने गए दो व्यक्तियों के जेब से 60 हजार ले उड़े झपट्टा मार चोर


हापुड़। गांव से पीएनबी बैंक में पैसे निकालने आए दो व्यक्तियों के एक व्यक्ति की जेब से 60,000 ले उड़े झपट्टा मार चोर दोनों व्यक्तियों ने 35- 35 हजार रुपए निकाले थे। पीएनबी बैंक से तकादा निपटाने के लिए दोनों के 70000 एक ही व्यक्ति ने रख लिए थे। अपनी जेब में एक जेब में 60 हजार दूसरी में 10 हजार बाहर आकर देखा तो 60,000 हुए गायब देखकर होश उड़े। बैंक की लापरवाही भी आई सामने व्यक्तियों द्वारा बैंक मैनेजर से शिकायत करने के बाद बैंक मैनेजर ने किए अपने कैमरे चालू वरना चल रहे थे। राम भरोसे बैंक के कैमरो में घटना कैद नहीं होने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आक्रोष, काफी संख्या में एकत्रित होकर थाने पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा अपने कार्यकर्ता के साथ लिख रहे हैं, तहरीर धौलाना थाने का मामला।                 


मशहूर अभिनेत्री सड़क पर बेच रही कपड़े

मशहूर छालीवुड अभिनेत्री सड़क पर बेच रही कपड़े कोरोना काल में आर्थिक तंगी से बुरा हाल, परिवार में कमाने वाली वह एक मात्र…


रायपुर। छालीवुड फिल्म अभिनेत्री उपासना वैष्णव ने कोरोना की मार से उभरने के लिए अभिनय छोड़ धमधा नाका के पास सिकोला भाटा बाजार में सड़क पर कपड़े की दुकान लगी ली है। उपासना ‘झन भूलो माँ बाप ल’, ‘मया’, ‘आई लव यू’, हंस झन पगली फंस जबे’ और ‘वेब सीरिज चमन बाहर’ जैसी डेढ़ सौ से अधिक सुपरहिट फिल्मों में माँ और भाभी का किरदार निभा चुकी है। लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद उपासना वैष्णव बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के मार से गुजर रही थी, परिवार चलाने वाली वह घर में एकलौती है, जिसके सामने हर रोज नई चुनौतियां थी। लेकिन उपासना हार मानने वालों में से नहीं थी और हालात के आगे मजबूती से खड़े होकर अब कपड़े की दुकान खोली है। उपासना बताती है कि उन्हें कपड़े की दुकान खोले 12 दिन हो गए हैं, जहां वह बड़ों और बच्चों के कपड़ा रखती है। उनका कहना है कि सामने दिवाली है और पिछले 8 महीने से कोरोना काल में काम बंद है। घर की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने कपड़े की दुकान खोली है। उम्मीद है दिवाली में उनकी अच्छी आमदनी हो जाएगी। उपासना आगे बताती हैं कि उनके पति करीब छः साल से बीमार रहते हैं, इस वजह से उनका काम छूट गया है। उपासना अपने बड़े बेटे को पहले ही सड़क दुर्घटना में गंवा चुकी है। वह दुनिया में होता तो घर की स्थिति सुधारने में मदद करता। छोटा बेटा अभी कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है, जिसके पढ़ाई का खर्च भी है। पति के दवाई का खर्च, घर चलाने का खर्च यह सब के वहन के लिए उन्होंने छोटे से कपड़े की दुकान खोली है। बता दें छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में कोरोना का संक्रमण इस कदर हावी हुआ कि फिल्म कलाकार आर्थिक संकट के दौर से गुजरने लगे है और अब इससे उभरने के लिए फिल्मी कलाकार अभिनय को छोड़कर अन्य पेशे से अपने परिवार के भरन-पोषण के लिए पैसे जुटाने में लगे हुए।             


साइकिल से ऑफिस जा रहे हैं कैबिनेट मंत्री

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा इन दिनों साइकिल से ऑफिस जा रहे


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्वच्छ पर्यावरण के अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब साइकल से अपने कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। इतना ही बुधवार को निरीक्षण करने के लिए बांग्ला बाजार और आशियाना इलाकों में पॉवर सब-सेंटर्स तक भी वे साइकल से ही गए।
उन्होंने उपभोक्ताओं से मुलाकात की और बिजली व्यवस्था में सुधार करने के बारे में फीडबैक लिया। मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे बिजली संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना लंबित बकाया भी चुकाएं। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा इन दिनों साइकिल से ऑफिस जा रहे हैं।उन्होंने लोगों से भी यही अपील की है कि वे भी साइकिल से ऑफिस जाएं।               


भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की खुली पोल

भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की खुली पोल: सेक्स रैकेट चलने वालों से लेते थे बंधी मंथली


अलवर। राज्स्थान में एक बार फिर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, अलवर जिले के नीमराना में थानाधिकारी हरदयाल और कांस्टेबल हवासिंह को अपराधियो से सांठगांठ तथा उन्हें संरक्षण देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर पुलिस उपाधीक्षक नीमराना लोकेश मीणा ने एसपी के निर्देश पर नीमराना जापानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित यादव गेस्ट हाउस पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वालों का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गेस्ट हाउस से बंगाल से भाड़े पर लाई गईं दो लड़कियों, ग्राहकों और गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि इन लोगों से पूछताछ में नीमराना पुलिस थाने में कांस्टेबल के जरिये मंथली वसूलने और पुलिस के संरक्षण में सेक्स रैकेट चलवाने की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा, एसपी की ओर से करवाई गई जांच में शराब एवं दूध माफिया से मंथली वसूलने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने नीमराणा थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेक्स रैकेट पर कार्रवाई करने के लिए पहले भिवाड़ी एसपी जोशी ने थाना प्रभारी को भेजा था। हालांकि, मिली-भगत होने के कारण सूचना पहले ही लीक हो गई थी, जिसके कारण एसपी को छापेमारी में भी कुछ नहीं मिला था। इसके बाद एसपी जोशी ने डीएसपी लोकेश मीणा के जरिये गोपनीय दबिश दी तो पोल खुल गई।             


50 राजमार्गों पर चक्का जाम का ऐलान किया

किसानों का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल, 50 राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम का ऐलान…


रायपुर। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानून को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। अब छत्तीसगढ़ के किसान केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन कर रहें है। राज्य के 25 किसान संगठनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल दिया है। राजधानी को जोड़ने वाले सभी 50 राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग समेत कई मार्गों पर 4 घंटे तक चक्काजाम करने का ऐलान किया है। रायपुर में कृषि कॉलेज के पास सेरीखेड़ी में किसानों का आंदोलन जारी है। किसान महासंघ ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की गारंटी का कानून बनाने की मांग की है। संचालक मंडल सदस्य किसान तेजराम विद्रोही, रूपन चन्द्राकर, जागेश्वर चन्द्राकर, डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि जब से बीजेपी केंद्र की सत्ता में आई है, तब से किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार ने 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिससे किसानों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। किसानों का आरोप है कि इधर बीजेपी भी धान खरीदी के लिए सिर्फ राजनीति कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं, जिसके कारण किसानों को विरोध पर उतरना पड़ रहा है।             


कई बीमारियों में खतरनाक है बैंगन का सेवन

इन बीमारियों में बहुत खतरनाक हो सकता है बैंगन का सेवन


बैंगन एक सदाबहार सब्जी है जो बाजार में हर मौसम में उपलब्ध होता है और जिससे लोग अलग अलग तरह के डिश बनाकर बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बैंगन की सब्जी और बैंगन से बना डिश कुछ लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। जी हां बैंगन में एक प्रकार का नैनूसिन पाया जाता है जो कुछ लोगो के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं किसे और किन अवस्थाओं में बैंगन नहीं खाना चाहिए। जिन लोगों को खून की कमी हो या जो लोग समय-समय पर रक्तदान करते हों उन्हें भूल कर भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है जो खून को नहीं बनने देता और कई तरह की समस्याओं को उत्पन्न करता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो बैंगन एक फायदेमंद सब्जी है और बैंगन को कई प्रकार से खाने में प्रयोग किया जाता है। जैसे आलू-बैंगन की सब्जी, बैंगन का भरता और बैंगन का पकौड़ा ना जाने कितने तरीके से हम बैंगन का प्रयोग करते हैं। बैंगन जितना खाने में टेस्टी होता है कुछ लोगों के लिए वह उतना ही नुकसानदायक भी होता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पथरी की समस्या आमतौर पर सुनने को मिल जाती है। किडनी स्टोन यानि गुर्दे की पथरी का दर्द असहनीय होता है। गुर्दे की पथरी का सबसे बड़ा कारण हमारा गलत खानपान और कम पानी पीने की आदत है। पथरी की समस्या होने पर आप अपने खानपान में बैंगन का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। बैंगन में ऑक्सलेट काफी मात्रा में पाया जाता है जो पथरी की समस्या में बेहद खतरनाक होता है और यदि आप स्वस्थ्य हैं तो भी बैंगन खाते समय उसके बीज को निकाल दें। जी हां खूनी बवासीर और नकसीर जैसी समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए बैंगन जहर से कम नहीं होता है और अधिक मात्रा में बैंगन का सेवन करने वालों को बवासीर और नकसीर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपकी बवासीर की समस्या में खून का बहना अधिक मात्रा में शुरु हो जाता हैं जो आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए बवसीर और नकसीर जैसी समस्याओं में बैंगन का भूलकर भी अपने खानपान में इस्तेमाल ना करें। शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस होती हो या किसी भी तरह की एलर्जी हो, ऐसे में आपको बैंगन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप यदि बैंगन खाते हैं तो यह आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। जो आपकी एलर्जी में बहुत तेजी से वृद्धि करता है। इसके साथ ही गैस या कब्ज जैसी समस्या में भी बैंगन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप लगातार डिप्रेशन की दवा ले रहें हैं तो बैंगन से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। इस समय यदि आप बैंगन या इससे बनी किसी भी तरह की डिश का अपने खानपान में इस्तेमाल करते हैं तो आपके शरीर में दवाई का असर कम होने लगेगा।फैट की समस्या में बैंगन बेशक वजन कम कर सकता है। लेकिन तला हुआ बैंगन या बैंगन का पकौड़ा ऐसी अन्य तरह की डिश आपके वजन को तेजी से बढ़ाता है इसलिए बैंगन का इस्तेमाल मोटापे में ना करें।             


घरेलू नुस्खे कमर दर्द से दिलाए छुटकारा

हल्दी, मेथी दाना व सेंधा नमक, कमर दर्द से दिलायेंगे छुटकारा, जानिए कैसे


कमर दर्द ऐसा परेशान करने वाला दर्द है जिसकी वजह से उठना, बैठना और सोना तक मुहाल हो जाता है। ये किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। कई बार भारी जीज़ उठाने से, वर्कआउट करने से, लंबे समय तक बैठ कर काम करने से कमर दर्द की शिकायत हो जाती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर हम घर में मौजूद पैनकिलर का इस्तेमाल कर लेते है, जिससे उस वक्त तो दर्द से राहत मिल जाती है, लेकिन वो दर्द फिर से दोबारा होने लगता है। अगर आप भी कमर दर्द से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप दर्द से छुटकारा पा सकते है।
लहसुन: लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे भी होते हैं। लहसुन का इस्तेमाल आप चाहें तो खाने में डाल कर सकते है। आप चाहें तो लहसुन की तीन या चार कलियों को सुबह नाश्ते में खा सकते है। अगर आप लहसुन खा नहीं सकते तो आप लहसुन की कलियों को तेल में डालकर पका कर मालिश करने के लिए भी कर सकते है। सरसों के तेल में 4-5 लहसुन की कलिया डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे गर्म करें। फिर इसे छानकर ठंडा करके, इस तेल से मालिश करें। इस तेल की मसाज से आपको दर्द से राहत मिलेगी।
हल्दी: शरीर में किसी भी तरह के दर्द और सूजन से राहत पाने में हल्दी रामबाण की तरह काम करती है। एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पीने से दर्द से राहत मिलती है।
सेंधा नमक: आयोडीनयुक्त नमक की तरह सेंधा नमक का उपयोग खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। सेंधा नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए सेंधा नमक को पानी में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे कमर में लगाएं दर्द से राहत मिलेगी।
मेथी दाना: कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मेथी दाना को इस्तेमाल में लाया जाता है। कमर दर्द में भी मेथी दाना बहुत असरदायक है। एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच मेथी का पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर पीएं, इससे कुछ ही देर में आपको कमर दर्द से राहत मिल जाएगी।
अदरक: अदरक एक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है। अदरक 100 से ज्यादा बीमारियों में असरदार साबित होती है। सर्दी-खांसी,पाचन जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ ही अदरक में कमर दर्द को दूर करने की भी ताकत है। कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल किसी भी तरह किया जा सकता है। आप चाहें तो अदरक का काढ़ा बना कर पी सकते हैं। एक कप पानी में थोड़ी सी अदरक डालकर धीमी आंच में 10-15 मिनट पकाएं। इसके बाद इसे छान लें, और एक चम्मच शहद मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे कमर दर्द के साथ ही सर्दी, खांसी व गले की समस्या से भी निजात मिलेगी।             


अली की अगली फिल्म में नजर आएंगी कैटरीना

अली अब्बास की अगली फिल्म में नजर आएंगी कैटरीना कैफ, बनेंगी देश की पहली सुपरहीरो


मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर और चर्चित अभिनेत्री कैटरीना कैफ को आप आने वाले दिनों में कई फिल्मों में देखने वाले है। जिसकी तैयारी में वो काफी समय से जुटी हुई है। जिसमे एक फिल्म में वो सुपरहीरो का किरदार निभाने वाली है। जी हां आपको बता दें कि कैटरीना कैफ बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में नजर आने वाली है जिसमे उनका किरदार एक सुपरहीरो वाला होने जा रहा है। अली अब्बास जफर पिछले काफी समय से एक भारतीय सुपरहीरो पर आधारित एक फिल्म का निमार्ण करना चाहते थे।
लेकिन इस पर काम नहीं हो रहा था। हालांकि अब वो अपनी पहली ऐसी ही फिल्म की तैयारी शुरू करने जा रहे है। इस वक्त की आई ताजा खबरों में ऐसा कहा जारहा है कि अली अब्बास जफर ने कैटरीना कैफ को कास्ट कर रहे है। फिल्म में कैटरीना एक सुपरहीरो के किरदार में दिखाई देने वाली है। लेकिन यहां पर सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि कैटरीना कैफ की इस फिल्म में कोई भी मेल कलाकार नहीं होगा।
यानी फिल्म में कैटरीना कैफ ही हीरो होंगी और हीरोइन भी होगी। इसका मतलब ये तय है कि फिल्म का पूरा भार सिर्फ और सिर्फ कैटरीना कैफ के कंधों पर ही टिका है। अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो इसका पूरा श्रेय कैटरीना कैफ को जाएगा और अगर हिट हुई तो भी। फिल्म में कोई मेल कलाकार नहीं होगा। इस बात का खुलासा खुद अली ने एक बार एक खास बातचीत में किया था। उनका कहना था कि कैटरीना कैफ जैसी बड़ी अभिनेत्री को किसी मेल स्टार की जरूरत नहीं है। खैर कैटरीना इसके अलावा कई फिल्मों में दिखाई देने वाली है। जिसमे उनकी सलमान खान के साथ टाइगर 3 है और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी जो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।           


शाहीन बाग में भी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के नाम मथुरा पर मथुरा के नन्द बाबा मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ उसे अपवित्र करने वाला फैजल खान, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों में भी शामिल था। यूपी पुलिस द्वारा फैजल से की गई पूछताछ व उसके मोबाइल फोन की जांच से पता लगाया है कि वह राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में चले धरने में सक्रिय रूप से शामिल था। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि फैजल खान से पूछताछ एवं फौरी जांच में मिली जानकारी के अनुसार वह दिल्ली के शाहीनबाग में लंबे समय तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चलाए गए धरना-प्रदर्शन में सक्रिय रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि उससे बरामद किए गए फोन में मिली कई तस्वीरों से हुई है। एसपी ने कहा कि उसका कार्यालय भी उसी इलाके में है और गिरफ्तारी भी वहीं से हुई है।                   


फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारतीय रेल ने दीवाली और छठ पुजा पर सफर को आसान बनाने के लिए चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आरंभ करने की योजना बनाई हैं। इन “जन साधारण” रेलों में यात्री बिना आरक्षण के सफर नहीं कर सकेंगे। इन चार विशेष ट्रेनों में से 2 ट्रेन हर दिन तो बाकी 2 ट्रेन साप्ताहिक होंगी। यह सेवा 10 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक जारी रहेगी। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दानापुर से आनंद विहार के तौर पर चलने वाली(पुराना नंबर 13257-58) ट्रेनें अब जीरो नंबर से उसी रुट पर रोजाना दौड़ेंगी। 22 कोच की गाड़ी 10 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 11 नवंबर से सहरसा-आनंद विहार (05529-30) के नंबर से चलेगी। यह ट्रेन सहरसा से हर बुधवार और आनंद विहार से गुरुवार को रवाना होगी। इसमें 18 कोच होंगे।           


सोशल मीडिया में अपराधों की रेट लिस्ट जारी

रोशन प्रजापति


मुजफ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेशों के बावजूद भी उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आ रही है। बल्कि अब छोटे-मोटे छिछोरे बदमाशों से लेकर बड़े-बड़े गैंग बाकायदा सोशल मीडिया पर अपनी रेट लिस्ट जारी कर अपराधों के कांट्रैक्ट ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर जिले के ऐसे ही एक बदमाश ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर विभिन्न आपराधिक कामों के लिए अपनी रेट लिस्ट जारी कर दी। अपनी रेट लिस्ट में इस बदमाश ने धमकी देने के 1000 रुपये, कुटाई के 5000 रुपये, घायल करने के 10 हजार रुपये और हत्या करने के 55 हजार रुपये फिक्स किए गए हैं। युवक ने जमीनों के विवादों का भी निपटारा करना अपनी खासियत बताया है।               


बिहार को नई उचाइयों तक पहुचाएंगेः नीतीश

कटिहार/पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि रोजगार के लिए युवाओं को राज्य से बाहर जाने से रोकने के लिए उनकी सरकार ने नई औद्योगिक नीति तैयार की है। जिसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएंगे।


रोगाणुनाशक का छिड़काव प्रतिबंधित हो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केन्द्र से कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिये मनुष्यों पर रोगाणुनाशक छिड़काव और अल्ट्रा वायलट किरणों का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने के बारे में निर्देश जारी करे। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने सरकार से कहा कि इस संबंध में एक महीने के भीतर आवश्यक कदम उठाये जायें।               


'जंगलराज के युवराज' माफी मांगेः नड्डा

हायाघाट भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना काल में बिहार छोड़कर दिल्ली भागने, विधानसभा के सत्र में अनुपस्थित रहने तथा राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में लोगों को राज्य से पलायन को मजबूर करने के लिये जंगलराज के युवराज को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।


नैनीतालः खाईं में गिरीं पिकअप 1 की मौत

नैनीताल- खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत-चालक घायल


पंकज कपूर


नैनीताल। जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुची रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओखकांडा ब्लॉक के बड़ौन क्षेत्र में म्यूरी बैंड पर एक पिकअप वाहन यूके यूके 03CA-1421 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पटवारी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पटवारी ने बताया कि पिकअप में 2 लोग सवार थे। जिनमें एक की मौत हो चुकी है। वाहन में दूसरा व्यक्ति चट्टानों के बीच में फंसा हुआ है। उन्होंने मामले की सूचना मुक्तेश्वर थाना पुलिस और एसडीआरएफ को दे दी गई है। सूचना पर तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, चट्टान में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पटवारी शिव सिंह चौहान ने बताया पिकअप में दो लोग सवार थे। जिनमें मृतक की शिनाख्त परेवा गांव निवासी विक्रम राम पुत्र नारायण राम उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया विक्रम रीठा में चिकन शॉप चलाता था। वहीं घायल पिकअप चालक नरेंद्र कोटलिया निवासी रीठा साहिब गागरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                 


11 साल की बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म

अंकित गोस्वामी


नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने बलात्कार किया।             


क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धः सिंह

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित डिजिटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बहरहाल, भारत एकपक्षवाद और आक्रामकता से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।               


हिरासत में रखे या जमानत दे, निर्णय होगा

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट आज इस बात पर फैसला सुना सकती है कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए या फिर उन्हें जमानत दे दी जाए। आत्महत्या के लिए उकसाने के एक दो साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद अदालत ने बुधवार को अर्नब गोस्वामी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।  रायगढ़ जिले की अलीबाग अदालत ने यह आदेश लगभग 6 घंटे की लंबी सुनवाई के बाद पारित किए।               


ड्रग्स की आपूर्ति के आरोप में एक गिरफ्तार

बॉलीवुड ड्रग्स केस एनसीबी ने ड्रग्स की आपूर्ति के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। एनसीबी ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों को मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग्स) मामले में भी उसका नाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया। उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई। अधिकारी ने कहा कि वाहिद का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है। क्योंकि वह फिल्म उद्योग और टीवी धारावाहिकों से जुड़े लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। एनसीबी ने इससे पहले सुशांत की मौत के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर हैं। एनसीबी ने हाल ही में जांच के सिलसिले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों से भी पूछताछ की थी।                  


एसबीआई की एससी से अपील, प्रतिबंध हटाए

आरबीआई की सुप्रीम कोर्ट से अपील एनपीए घोषणा पर प्रतिबंध के अंतरिम आदेश को हटाया जाए


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से उस अंतरिम आदेश को हटाने का आग्रह किया। जिसमें कहा गया है, कि इस साल 31 अगस्त तक जिन खातों को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित नहीं किया है। उन्हें अगले आदेश तक एनपीए घोषित नहीं किया जाएगा। आरबीआई ने कहा कि इस आदेश के चलते उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते कठिनाइयों का सामना कर रहे कर्जदारों को राहत देते हुए शीर्ष न्यायालय ने तीन सितंबर को अंतरिम आदेश पारित किया था। आरबीआई की तरफ से पेश वकील ने न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ से यह बात कही।.पीठ ईएमआई पर बैंकों द्वारा ब्याज पर ब्याज लिए जाने से संबंधित कई याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी। महामारी के चलते लाई गई ऋण किस्त स्थगन योजना के तहत कर्जदारों ने इन ईएमआई का भुगतान नहीं किया था। आरबीआई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील वी गिरी ने अंतरिम आदेश को वापस लेने का अनुरोध करते हुए कहा है। कि हमें एनपीए पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के कारण कठिनाई हो रही है।
आरबीआई और वित्त मंत्रालय पहले ही अलग-अलग हलफनामे में शीर्ष न्यायालय कह चुके हैं। कि बैंक वित्तीय और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान किस्त स्थगन योजना के तहत पात्र कर्जदारों के खातों में उनसे लिए गए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच के अंतर को पांच नवंबर तक जमा करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। एक याचिकाकर्ता की तरफ से उपस्थित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव दत्ता ने पीठ को बताया कि वे छोटे कर्जदारों की तरफ से केंद्र और आरबीआई के प्रति आभारी हैं। और अब उनकी याचिका को निस्तारित कर दिया जाए। एक अन्य याचिकाकर्ता की तरफ से उपस्थित हुए वरिष्ठ वकील ए एम सिंघवी ने कहा कि बिजली क्षेत्र की समस्याओं को सुनने की जरूरत है। पीठ ने कहा कि वह इस पर 18 नवंबर को सुनवाई करेगी।             


प्रशिक्षकों के बकाया का भुगतान करे सरकार

खेल प्रशिक्षकों के बकाये का भुगतान करे योगी सरकारः लल्लू


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर खेल निदेशालय में नियुक्त तदर्थ खेल प्रशिक्षकों के बकाये मानदेय के भुगतान की अपील की है। लल्लू ने पत्र में लिखा कि खेल प्रशिक्षकों काे पिछले आठ महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। और न ही उनका नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसके चलते प्रशिक्षकों के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिये खेल प्रतिभाओं को निखारने के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे करीब 377 तदर्थ प्रशिक्षकों को कोरोना काल के समय धन की कमी का हवाला देकर मानदेय उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके बाद से उन्हे मानदेय के लिये लगातार टाला जा रहा है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि ये खेल प्रशिक्षक निदेशालय के चक्कर काटते रहते है। खेल निदेशक से लेकर प्रमुख सचिव और खेल राज्यमंत्री भी इन्हे मानदेय दिलाने का मौखिक आश्वासन दे चुके है। पिछले दिनो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बकाया मानदेय का मुद्दा खेल राज्यमंत्री के सामने उठाया था। जिस पर मंत्री ने मानदेय के शीघ्र भुगतान कराने का वादा किया था। लेकिन नतीजा आज भी शिफर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मामले में हस्तक्षेप कर प्रशिक्षकों का भुगतान कराने की व्यवस्था करें। साथ ही उनके कार्यकाल को भी बढ़ाया जाये।             


गैर सिख संस्था को सौंपी गुरुद्वारे की देखरेख

करतारपुर गुरुद्वारे की देखरेख गैर सिख संस्था को सौंपे जाने से भारत नाराज


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंध एवं देखरेख का काम एक गैर सिख संस्था को सौंपे जाने का विरोध करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे पता चल गया है। कि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के उत्पीड़न एवं अत्याचार लगातार करती आ रही है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि हमने उन रिपोर्टों को देखा जिनके अनुसार पाकिस्तान पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का प्रबंधन एवं देखरेख का काम अल्पसंख्यक सिख समुदाय की संस्था पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से लेकर एक गैर सिख संस्था इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के हाथों दिया जा रहा है। बयान में कहा गया कि पाकिस्तान का यह एकतरफा निर्णय निंदनीय है। और करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोले जाने की भावना और सिख समुदाय के धार्मिक ख्यालों के विरुद्ध है। ऐसे कदम पाकिस्तानी सरकार और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों एवं कल्याण के लंबे चौड़े दावों की असलियत उजागर करते हैं। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान का आह्वान किया कि वह सिख समुदाय के अधिकारों के हनन करने वाले मनमाने फैसले को बदले। बयान में कहा गया कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के प्रबंध संबंधी मामलों का प्रबंध करने का यह अधिकार है।                 


सब्जी मंडी में आग 2 दर्जन दुकान जलकर खाक

फिरोजाबाद में सब्जीमंडी में आग दो दर्जन दुकानें जलकर खाक


फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील की सब्जी मंडी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे टूंडला के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में दुकानों में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फिरोजाबाद के दो शिकोहाबाद और टूंडला से एक-एक तथा आगरा से एक अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर लगभग सात घंटे में काबू पाया जा सका।               


बिकरू खांड: एसआईटी ने सौपी रिपोर्ट

बिकरू कांड एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट, 80 पुलिस, प्रशासनिक कर्मी दोषी


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अपनी जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के गृह विभाग को सौंप दी है। जिसमें 80 से अधिक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों को दोषी ठहराया गया है। एसआइटी ने करीब 3500 पन्नों की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के करीब 700 पन्ने मुख्य हैं। जिनमें दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका के अलावा करीब 36 संस्तुतियां शामिल हैं।                 


27 बार चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

28 साल की उम्र और 27 बार चाकुओं से गोदकर हत्या


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के नत्थूपुरा एरिया में रहने वाले शख्स की मोती नगर एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। दरअसल परिवार में कल शाम से ही करवा चौथ के त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। शाम के वक्त पत्नी मेहंदी लगवाने के लिए गई उसी वक्त जितेंद्र भी अपने ऑफिस के लिए निकल गया था। जितेंद्र (28) आजादपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आजादपुर से वह अपने ऑफिस के कागजात और कैश लेकर मोती नगर एरिया की तरफ जा रहा था। उसी दौरान श्रीनगर और मोती बाग के बीच के एरिया में चाकू से 27 बार हमला कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस घायल जितेंद्र को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। जितेंद्र की मौत के बाद अब परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जितेंद्र की पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत की तैयारी कर रही थी। लेकिन उसी दौरान उनके पति की जान चली गई। उनके लिए इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है। घर में जितेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। और घर में कमाने वाला जितेंद्र ही अकेला एक सहारा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। इस वारदात के बाद आसपास का पूरा एरिया सदमे में है। अब देखने वाली बात होगी कि दिल्ली पुलिस कितनी जल्दी इन हत्यारों को पकड़ पाती है।             


1 रुपये का नोट बनाएगा मालामाल

बनिए लखपति सिर्फ ये 1 रुपए का नोट बनाएगा मालामाल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले अगर आप भी कमाई करने का मौका देख रहे हैं, तो आपके पास घर बैठे लखपति बनने का मौका है, और सबसे खास बात ये है, कि इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं। आपके पास अगर ये खास वाला एक रुपए का नोट है। तो आपको आसानी से एक लाख रुपए मिल सकते हैं। आपको इस खास नोट की फोटो को वेबसाइट पर डालना होगा जिसके बाद में लोग आपके नोट के लिए पैसों की बोली लगाएंगे और आप जिसको चाहे ये नोट बेचकर लाखों कमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए कौन सा वाला एक रुपए का नोट चाहिए होगा और आप कैसे कमाई कर सकते हैं। कितने रुपए कमा सकते हैं। इन नोटों को ऑक्शन में बेचकर आप 1 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इसके अलावा आप इन नोटों की बोली के दौरान मोलभाव भी कर सकते हैं। यहां बेचे ये नोट बता दें कि इंडियामार्ट पर इन नोटों को घर बैठे अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर इस नोट की शानदार कीमत मिलेगी। इन कंपनी की साइट पर जाकर आप ये नोट सेल कर सकते हैं। इसके बदले में आपको लाखों रुपए मिल सकते हैं। भारत सरकार करती है। जारी एक रुपये के नोट की कहानी भी बहुत अलग है। इसे आरबीआई नहीं बल्कि भारत सरकार जारी करती है। यही वजह है। कि एक रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर नहीं होता है। एक रुपये के नोट पर देश के वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है। 1917 में पहली बार हुआ था। जारी एक रुपये के पहले नोट का मुद्रण 30 नवंबर, 1917 को हुआ था। उस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो होती थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। इसकी शुरुआत एक बार फिर 2015 में हुई। इन सिक्कों से भी करें कमाई पैसा कमाने का जरिया इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी ट्रेंड कर रहा है। अगर आपके पास माता वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्के हैं। तो आप इनको बेचकर पैसा कमा सकते हैं। बता दें इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं। हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है। इसलिए लोग इस तरह के सिक्कों के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं।                 


रसायन फैक्ट्री में विस्फोट 2 की मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो की मौत छह घायल


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार देर रात एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक क्षेत्र के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ जिसके बाद परिसर में आग लग गई। खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।                 


नाव पलटने से 5 की मौत, कई लापता

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी में नौका के पलट जाने से 30 से अधिक लोगों के डूब जाने की आशंका है। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी कुणाल चक्रवर्ती ने बताया कि तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी के दर्शन मांझी घाट से एक नाव पर 50 से अधिक लोग सवार होकर नदी के दूसरे छोर पर मक्के की खेती करने के लिए जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। यह दुर्घटना नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।


अतिरिक्त निजी सचिव को जारी किया समन

तिरुवनंतपुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोने की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवीन्द्रन को समन जारी किया है। ईडी की ओर से जारी नोटिस में अधिकारियों ने रवीन्द्रन को शुक्रवार को कोच्चि कार्यालय में पेश होने को कहा है। आयकर विभाग से जुड़े धन हस्तांतरण के संबंध में यह नोटिस गुरुवार को जारी किया गया। इससे पहले ईडी ने मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को इस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था।               


कालों के कुएंं से मिलें दीवानों के कंकाल

राकेश


चंडीगढ़। अजनाला के गुरुद्वारा में बने कलिया वाले खूह (कालों के कुएं) से मिले 282 नर कंकालों का रहस्य सुलझाने में पंजाब यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर एवं नृविज्ञानी डॉ. जेएस सहरावत की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। अजनाला के कुएं से मिले 9000 से भी ज्यादा दांतों, खोपड़ियों व अन्य अवशेषों के डीएनए से स्टेबल आइसोटॉप और रेडियो कार्बन डेटिंग विधि से विश्लेषण पर पता चला है कि इस कुएं में मारकर डाले गये लोग अवध, बिहार, पूर्वी बंगाल, उड़ीसा और मेघालय-मणिपुर के इलाकों से संबंधित हैं। ये लोग देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही थे और आजादी की खातिर देश पर कुर्बान हो गये थे। इनमें से ज्यादातर लोग शाकाहारी थे। डॉ. सहरावत की टीम को यह पता लगाने में भी सफलता हाथ लगी है कि ये लोग पिछले 10 साल में देश के अलग-अलग भागों में रहे थे। हालांकि अभी डॉ. जेएस सहरावत और उनकी टीम इसका पता लगाने में जुटी है कि ये लोग किस जाति या समुदाय से संबंध रखते थे।                       


10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ऑफिसियल ट्वीट हैंडल पर ट्वीट कर मतदाताओ का आभार जताया है और 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय की बात की है। इसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट कर मतदाताओं का आभार जताया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा की- 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है। लोकतंत्र व संविधान के हत्यारों को जवाब मिलना तय है। यह चुनाव निश्चित ही प्रदेश की दशा-दिशा तय करेगा , इसका परिणाम देश भर में एक संदेश के रूप में होगा, सच्चाई की हर हाल में जीत होगी।                


मध्यप्रदेशः कर्ज लेने पर भड़के 'पटवारी'

भोपाल। भाजपा की सरकार के 9वी बार कर्ज लेने पर जीतू परतवारी ने काफी जोरदार हमला बोलै है। जीतू पटवारी ने हमला करते हुए बोला की मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसे की सीएम शिवराज 1 हजार करोड़ का क़र्ज़ फिर लिया है। जीतू पटवारी बोले की मैंने इसकी पड़ताल की तो पता चल की पिछले 7 महीने में नौ बार लोन लिया है, अब तक 10500 का लोन लिया है। पिछले 15 साल के इनके कार्यकाल की बात करो तो इन्होने 2 लाख 5 हजार 993 करोड़ का लोन लिया है। ऐसे में प्रदेश के हर नागरिक पर 34 हजार का  दिया है।                     


आधे चंद्रमा के मुंह वाले सांप ने हैरान किया

जानवरों के अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। वर्जीनिया वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के स्नेक आइडेंटिफिकेशन हॉटलाइन ने हाल ही में एक अजीब दिखने वाले सांप को देखा आधा चंद्रमा के आकार के सिर वाले सांंप को देखकर हर कोई हैरान है।


वर्जीनिया वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के अनुसार, सांप को मिडलोथियन में पाया गया था। उन्होंने इसे फेसबुक पोस्ट में 10 से 12 इंच लंबा बताया साथ ही उन्होंने इसकी पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी। वन्यजीव प्रबंधन कंपनी ने लिखा, ‘समस्या यह है, हमने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है। अगर किसी को कोई भी विचार है। यह क्या है, कृपया बेझिझक टिप्पणी करें।’बाद में सांप की पहचान की गई और यह पूरी तरह से कुछ और निकला। कंपनी ने एक अपडेट पोस्ट किया जिसमें खुलासा किया गया कि ‘सांप’ की पहचान एक हेमरहेड वॉर्म के रूप में हुई है जो एक आक्रामक प्रजाति है और दक्षिण पूर्व एशिया का मूल निवासी है। लाइव साइंस के मुताबिक, हेमरहेड वॉर्म को मारना बेहद मुश्किल होता है। वे अपने शरीर के छोटे उभरे हुए बिट्स से भी पुन: उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘इनको शोवलहेड वॉर्म या हेमरहेड वॉर्म भी कहा जाता है। यह आसानी से अर्थवॉर्म्स को मार सकते हैं।’ टेक्सास इनवेसिव स्पीशीज इंस्टीट्यूट के अनुसार, यह माना जाता है कि हेमरहेड वॉर्म अमेरिका में दशकों पहले प्रवेश कर गए थे। वे स्पष्ट रूप से बागवानी पौधों के साथ देश में लाए गए थे और 1901 से नियमित रूप से ग्रीनहाउस में पाए जाते थे।                 


हरियाणा के 3 गांव नहीं मनाते करवा चौथ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
करनाल।
भारत के अलावा सात समंदर पार विदेशों में भी प्रवासी महिलायें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए आज करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन हरियाणा के करनाल जिले के औगंद, गोंदर व कतलाहेड़ी गांव में राजपूत समाज के चौहान वंश में आज भी करवाचौथ का त्यौहार नहीं मनाया जाता। बताया जा रहा है कि सदियों पहले के किसी श्राप से ये तीनों गांँव अभी तक मुक्त नही हो पाये है। जिस वजह से इन गांवों में अरसे से करवा चौथ का व्रत नहीं रखा  जाता। इस दिन महिलायें मंदिर में जाकर पूजापाठ करती हैं।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अब से लगभग 600 साल पहले करनाल से लगभग 25 किमी दूर राहड़ा की एक लड़की अमृत कंवर का विवाह गोंदर के एक युवक से हुआ था तो उस दौरान जब वह लड़की अपने मायके गयी थी। वहांँ करवा चौथ से एक रात पहले उसने सपने में देखा कि किसी ने उसके पति की हत्या कर शव को बाजरे के खेत में छिपा दिया। उसने यह बात अपने मायके वालों को बतायी तो करवा चौथ के दिन सभी उसके ससुराल गोंदर गये। लेकिन वहांँ उसका पति नहीं मिला और फिर उसके बाद सपने में दिखी जगह पर महिला का पति मृत अवस्था में मिला था। कहा जाता है कि महिला ने उस दिन करवा चौथ का व्रत रखा था, इसलिये उसने घर में अपने से बड़ी महिलाओं को अपना करवा देना चाहा तो उन्होंने अशुभ मानते हुये लेने से मना कर दिया।


इससे व्यथित होकर वह महिला सती हो गई और उसने श्राप दिया कि यदि भविष्य में इस गांँव की किसी भी सुहागिन ने करवा चौथ का व्रत रखा तो उसका सुहाग उजड़ जायेगा। मान्यता है तब से ही इस गांँव की सुहागिन स्त्रियों ने अनहोनी के डर से व्रत रखना छोड़ दिया। हालांकि कतलाहेड़ी और औंगद गांव कुछ सालों बाद गोंदर गांव से अलग हो गये  लेकिन उनके वंशज गोंदर के थे, इसलिये यहां भी उस परंपरा को माना जाता है। हालांकि इन गांँवों की बेटियों की शादी बाहर होने के बाद वो करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं , तब उनके सुहाग पर किसी तरह का संकट नहीं आता।                 


रंजिशः सपा नेता पर चलाई गोली पत्नी को लगी

फिरोज अली


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पर गोली चलाई ,जिसमें वह तो बच गया लेकिन उसकी की पत्नी घायल हो गई।


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बक्शा क्षेत्र में रैदासपुर गांव निवासी सपा के बूथ प्रभारी चंद्र शेखर यादव बुधवार की करीब साढ़े नौ बजे घर के दरवाजे के पास खाना खा रहा था। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाश आये और चंदू को लक्ष्य कर गोली चला दी। खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गया, जिससे उनके पीछे बैठी पत्नी मनीषा के कंधे पर गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।उन्होंने बताया कि मनीषा को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डाक्ट्ररों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव के भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हमला चुनावी रंजिश का है। इस संबंध में अभी तक अभी कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।                      


100 लोगों से भरी नाव पलटी, पांच की मौत

दिलशाद अली


भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 30 लोगों को SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।


हादसा नौगछिया के करारी तीनटंगा दियारा में हुआ। गंगा की उपधारा में नाव पलट गई। खेत मे काम करने वाले लोगों की माने तो नाव पर 100 लोग सवार थे। अभी तक पांच लाश मिल चुकी है, जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है। आनन-फानन में खेत में काम कर रहे मजदूरों ने कुछ लोगों की जान बचाई, जिसमें से 15 की हालत नाजुक है। मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। अभी तक पांच लाशों को बरामद किया जा चुका है, जबकि कई लापता हैं।


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...