शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

'गूगल पे' यूज करने वाले सावधान हो

गूगल पे यूज करने वाले हो जाएं सावधान


"फौजी के नामों को किया जा रहा हैं बदनाम"


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। थाना कैंट के अंतर्गत राजापुर के वी.के. शुक्ला पेशे से जिला दीवानी कचहरी में अधिवक्ता है, साथ ही साथ जागरण का भी कार्यक्रम करते हैं। व्हाट्सएप पर एक फर्जी नंबर 8402096124 साहिल कुमार इंडियन आर्मी के नाम पर इस नंबर पर अधिवक्ता के पास मैसेज आया। मां भगवती जागरण बुक कराने का जनपद मुरादाबाद से कहां पैसे की चिंता मत करिए। आप अपना गूगल पे, फोन पे यूज कर रहे हो तो बताइए मैं पैसा उसी में डाल दूं। जब अधिवक्ता ने अपना गूगल पे बताया तो उसने एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर लिंक को क्लिक करते ही गूगल पे पर पासवर्ड मांगने लगा तो अधिवक्ता को उस पर शक हुआ तो अधिवक्ता ने उसे कॉल कर। उससे कहा कि मैं पासवर्ड क्यों बताऊं ? क्योंकि वह पर्सनली हमारे लिए होता है, तो उसने कहा कि मैं पैसा कैसे भेजूं ? अधिवक्ता ने उसे कहा कि तुम झूठ बोल रहे हो तुम फौजी नहीं हो। वह अधिवक्ता की बातों को समझ गया और उन्हें अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए फोन काटा। अधिवक्ता की चालाकी ने उनके अकाउंट को साफ होने से बचा लिया। इन अपराधियों का एक गिरोह चलता है। जो लोगों को फसाना और उनके अकाउंट को साफ कर देना, यह कारनामा चल रहा है। पुलिस विभाग, सोशल मीडिया, क्राइम सेल, इस पर ध्यान नहीं दे रही है, ऐसे कई पीड़ित हैं। जिनके साथ ऐसी वारदात हो गई है। कृपया सभी लोगों से निवेदन है।कि गूगल पे, फोन पे यूज करने वाले सावधान हो जाएं ऐसे मैसेज और फोन आने पर अपने आप को सुरक्षित रखें और यह जानकारी अपने परिवार और बच्चों को भी बताएं।         


महामारी के बीच ठंड ने भी दी दस्तक

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग अब हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। सर्दियों के दिनों में मौसम अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा शुष्क होता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। जिससे वे बीमार ना पड़े और स्वस्थ्य रहें। सर्दियों के दिनों में अक्सर कई लोगों की त्वचा छिलने लगती है। त्वचा संबंधी कई मस्याएं भी होती हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ और खिला-खिला रखने के लिए पानी पीना चाहिए। कुछ लोग ठंड में पानी कम पीते हैं। लेकिन आप ऐसी भूल ना करें, क्योंकि ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पीने से आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। आइए जानते है कि आप कैसे पानी पीकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकते है।                       


मृतक संख्या-563, संक्रमित-57,386

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,648 नए मामले सामने आए और 563 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 57,386 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी से ठीक होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से अब तक करीब 80.89 लाख संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 73,73 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1.21 लाख हो गई। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से 9,301 घटकर संक्रिय मामले 5,94,386 रह गए हैं। स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.35 प्रतिशत रह गई है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।           


अमेरिका को टक्कर देने की तैयारी में 'चीन'

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की तरफ से चीन में टेक्नॉलोजी की सप्लाई रोकने और उसकी कई कंपनियों से नाता खत्म करने के बाद चीन अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खुद को आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है। चीन ने कहा कि उसे अपनी खुद की मुख्य प्रौद्योगिकी बनाने की आवश्यकता है क्योंकि वह इसे कहीं और से खरीदने पर भरोसा नहीं कर सकता है। इसलिए, कम्युनिस्ट पार्टी ने अधिक आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए योजनाएं बनाई हैं। पांच वर्षों की आर्थिक योजना जिससे टेक्नोलॉजी और अन्वेषण के क्षेत्र में उसे आत्मनिर्भर बना सके, सीनियर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र को आर्थिक विकास के अगले चरण को प्रोत्साहित करने के लिए जिस तरह की तकनीक की आवश्यकता है, उसके विकास में तेजी लाई जाएगी।             


रूस में वैक्सीन का ट्रायल अचानक रोका

मॉस्को। रूस में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया गया है। टीके की ज्यादा मांग और डोज की कमी नए वालंटियर्स में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर अचानक रोक लगा दी गई है। गुरुवार को अध्ययन चलाने वाले फर्म के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मॉस्को की महत्वाकांक्षी कोरोना वैक्सीन योजना पर रोक लगाना एक झटका है।                


विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ के बांड जारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में रुके विकास कार्यों को पूरा करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम 150 करोड़ के बॉण्ड जारी करेगा। इस संबंध में देश की नामी सर्वे एजेन्सियों से परामर्श के लिए नगर निगम सम्पर्क कर रहा है। नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने गुरुवार को बताया कि 2019 में नगर निगम ने बॉण्ड जारी करने का फैसला किया था, लेकिन बीच में चुनाव आचार संहिता व कोविड-19 के कारण बॉण्ड जारी नहीं हो पाए। उत्तर प्रदेश शासन 2019 में लखनऊ नगर निगम और गाजियाबाद नगर निगम को बॉण्ड जारी करने की अनुमति पहले ही दे चुका है। बॉण्ड के जरिए जो पैसा एकत्र होगा उस पैसे से सीवर के पानी को रिसाइकिल कर शुद्ध व पीने योग्य बनाया जाएगा। यही पानी फिर महानगर व औद्योगिक क्षेत्रों में सप्लाई होगा।                   


आयोग ने 'स्टार प्रचारक' का दर्जा रद्द किया

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश राज्य की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा शुक्रवार को रद्द कर दिया।                


बाइक सवार की मौके पर मौत, मचा कोहराम

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


उत्तर-प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास नेशनल हाईवे 9 पर सफाई कर रही ट्रेक्टर ट्राली में बाईक सवार की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम


हापुड़़। आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ छेत्र के गांव उपेड़ा के नेशनल हाईवे 9 पर सफाई कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवार जा घुसा बताया जा रहा है, कि हापुर डीएम आदित्य सिंह के रसोईया बताया जा रहा है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।                


नेहा की शादी की फोटो ने मचाया धमाल

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अब मिसेज़ सिंह हो चुकी हैं। नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ फेरे लेकर ‘व्याह’ रचा लिया। नेहा और रोहन की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।               



रातभर बाहर रखी खीर पर बना देती हैं अमृत

शरद पूर्णिमा के दिन खासतौर पर खीर बनाई जाती है और उसे पूरी रात खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क यह है कि चंद्रमा के औषधीय गुणों से युक्त किरणें पड़ने से खीर अमृत के समान हो जाती है। इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी का खीर रखने का पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि इस खीरा का सेवन करने से हर रोग से मुक्ति मिलती है। आप भी घर पर टेस्टी खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखें।

ऐसे बनाएं खीर
सबसे पहले चावल को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके साथ ही दो चम्मच दूध में केसर भिगोंकर रखें। एक भारी तली वाला पैन में दूध डालकर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें केसर और चावल डालें। इसके बाद गैस धीमी करके इसे पकने दे। जिससे कि ये टेस्टी और क्रीमी हो जाएं। जब ये पक जाएं तो गैस से उतारने के 8 -9 मिनट पहले इसमें चीनी और इलायची पाउडर, नारियल और सभी मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे एक बड़े बाउल में निकालकर पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें।              


त्वचा के लिए जरूरी है 'नेचुरल ब्लीच'

अपनी स्‍किन का ख्‍याल रखना बहुत जरुरी है। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट त्वचा को सुन्दर बना देने का दावा तो करते हैं लेकिन यह असरदार साबित हो या स्किन को सूट करें इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। तो अच्छा रहेगा की केमिकल फ्री प्रोडक्ट इस्तेमाल करे, इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल ब्लीच लाएं हैं, जिसे आप घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।


नेचुरल ब्लीच- आज के वक़्त में लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या नहीं करती। लेकिन असली खूबसूरती वही होती है जो नेचुरल हो, केमिकल ब्लीच से बचने के लिए बेहतर रहेगा की आप घर की बनी ब्लीच का इस्तेमाल करें। घर की ब्लीच बनाने के लिए निम्बू और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर साफ़ चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं और 15 मिनट बाद ठण्डे पानी से चेहरा धो लें। 3 से 4 बार हफ्ते में इस्तेमाल करें इससे आपका चेहरा बेदाग व आकर्षक लगने लगेगा।                 


सीजन-13 में 1 ही मुकाबला खेला जाएगा

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 में आज एक ही मुकाबला खेला जाएगा। मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह दो ऐसी टीमें हैं जिनके लिए आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों के लिए अब जीत जरूरी है, किंग्स इलेवन पंजाब जहां लगातार छठवीं जीत के लिए जद्दोजहद करेगा और हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगा तो वहीं राजस्थान रॉयल्स भी अब किसी भी कीमत पर हारना नहीं चाहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे आबू धाबी में खेला जाएगा।                 


एपीः वैन पलटने से हुई छह लोगों की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के थांटीकोंडा गांव में एक वैन पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि वैन एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें 15 लोग सवार थें।         


धमतरी में संक्रमितों की संख्या-71 पहुंची

धमतरी। जिले में आज 63 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है,साथ ही 62 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बुधवार को मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 14, कुरूद ब्लाक से 24, नगरी से 19, धमतरी शहर से 10 और मगरलोड से 2 संक्रमित मिले है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीके तुर्रे ने बताया कि आज धमतरी जिले से 71 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में बीते रात एक संक्रमित की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना मृतकों की संख्या 68 हो चुकी है।                  


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पॉजिटिव निकली

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द जांच कराने को कहा है। स्मृति ने ट्वीट करते हुए कहा- इस बात का ऐलान करने के लिए शब्दों का चयन मेरे लिए दुर्भ है। इसलिए इसे साधारण रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और उन लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं वे जल्द से जल्द अपनी जांच करवा लें।               


दिल्ली-तेलंगाना और हरियाणा में बढ़ा कोरोना

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी। दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 1574 सक्रिय मामले पाए गए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 1574 कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक सामने आए। इसके बाद तेलंगाना में 477, हरियाणा में 377, छत्तीसगढ़ में 164, हिमाचल प्रदेश में 122, मणिपुर में 75, चंडीगढ़ में 36, गोवा और पुड्डुचेरी में 34-35, पंजाब में 27, मिजोरम में 18 और सिक्किम में सिर्फ पांच मामले सक्रिय पाए गए हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में इस महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।                                 


आतंकियों को शरण देता है 'पाकिस्तान'

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में पूरा विश्व जानता है और वह (पाक) चाहे जितना भी इनकार कर ले, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती है। भारत-अमेरिका के बीच ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तान के बारे में और सीमा पार से आतंकवाद का जिक्र किये जाने पर इस्लामाबाद की आपत्ति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने यह कहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जो देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी  घोषित किये गये लोगों को अधिकतम संख्या में पनाह देता है, उसे खुद को पीड़ित बताने का प्रयास कभी नहीं करना चाहिए।       


गिरावट के बाद फिर बढ़ी सोने की चमक

अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। महंगी धातु में दो दिनों तक गिरावट के बाद फिर चमक बढ़नी शुरू हो गई है। आज बाजार खुलते ही इस पिली धातु में कीमत बढ़ती दिख रही है। साथ ही चांदी भी उछली हुई है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.28 फीसदी बढ़कर 50,425 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 60,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना 0.45 फीसदी लुढ़का था, जबकि चांदी सपाट स्तर पर थी।                              


मुश्किल में पड़े बॉलीवुड ऐक्टर 'आमिर'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पहुंचे थे।आमिर खान यहां आए भी, फिल्म की शूटिंग भी की और लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर चले भी गए। लेकिन उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जो उनके लिए मुसीबत बन सकती है।दरअसल, दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। 


भारत में कोरोना का आकड़ा 77 हजार हुआ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 29 अक्टूबर को प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण का औसत आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार को 11 लाख 64 हजार 648 नमूनों की जांच की गई और इसे मिलाकर कुल परीक्षण का आंकड़ा 10 करोड़ 77 लाख 28 हजार 88 पर पहुंच गया। इस आधार पर देश में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच का औसत 77,937 पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई थी।              


दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण का खतरा














नई दिल्ली। कोरोना के बाद देश की राजधानी दिल्ली के लिए प्रदुषण गंभीर खतरा बनता जा रहा है। पंजाब व राजस्थान सहित पड़ोंसी राज्यों से पराली के धुएं और हवा की गति कम होने से राजधानी दिल्ली में आज प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वायुमंडल में प्रदूषकों के बढ़ने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार, बवाना, पटपड़गंज और वजीरपुर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 408, बवाना में 447, पटपड़गंज में 404 और वजीरपुर में 411 रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सभी चार जगह गंभीर श्रेणी में हैं।















चर्चित राकेश न्यायिक के घर पुलिस की दबिश

चर्चित राकेश न्यायिक के घर पुलिस की दबिश, जाने क्या है मामला


वाराणसी। अपने बयानों, बड़े बड़े दिग्गजों और माफियाओं के खिलाफ मोर्चा  खोलने वाले चर्चित राकेश न्यायिक के घर गाजीपुर सीओ सादात राजीव के नेतृत्व में गाजीपुर के कई थानों के एसओ के साथ पुलिस बल और वाराणसी के शिवपुर थाने के एसओ नागेश सिंह ने दबिश दी। कई घंटों के प्रयास के बाद कोर्ट का आदेश उनके घर पर चस्पा कर सभी खाली हाथ लौट गए। आपको बता दें की राकेश न्यायिक के खिलाफ गाज़ीपुर के सादात थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी क्रम  में आनन् फानन में  कार्रवाई करते हुए शिवपुर स्थित राकेश न्यायिक के आवास पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ शिवपुर एसओ भी मौजूद दिखे।  वहीं सीओ सादात राजीव बताया की धारा 307 में मुकदमा दर्ज है। राकेश न्यायिक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की बात कहे।
वहीँ दूसरी तरफ राकेश न्याययिक ने बुधवार देर शाम एक वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया है कि उनके विरोधी गाज़ीपुर के एमएलसी समेत कई बड़े नेता और माफियाों ने मिलकर साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने वायरल वीडियो में बताया है की उनके विरोधी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।                


2 दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे 'पीएम'

2 दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी... पीएम मोदी आज सीएम केशुभाई को घर जाकर देंगे श्रद्धांजलि, अन्य कार्यक्रम मे भी होंगे सम्मिलित


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात जाएंगे। इस दौरान वह गांधीनगर में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 12 बजे केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का उद्घाटन करेंगे। पीएम का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा और वह कई उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 1 बजे एकता मॉल का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद दोपहर बाद 3:45 बजे जंगल सफारी और जियोडेसिक डोम एवियरी का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
यही नहीं शाम 7 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायनामिक डैम लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया मोबाइल ऐप की वेबसाइट का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। फिर वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी करेंगे।                           


अमेटीः दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश में दहलाने वाली हत्या: अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, सांसद स्मृति के दखल के बाद एक गिरफ्तार


अमेठी। बंदोइया गांव की दलित सरपंच के पति की हत्या के बाद गांव में तनाव है। परिवार ने गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में एक और दहलाने वाली वारदात सामने आई है। अमेठी में गुरुवार रात दलित प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जला दिया गया। रात को वो अधजली हालत में मिले। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में दखल दिया और तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव के 5 लोगों पर परिवार ने लगाया आरोप
पुलिस ने बताया कि घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव की है। यहां ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन (40) गुरुवार सुबह घर से निकले थे। परिवार का आरोप है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उन्हें अगवा कर लिया। अर्जुन काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे सुरेंद्र ने पुलिस में इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े दस बजे अर्जुन ग्रामीण कृष्ण कुमार के अहाते में अधजली हालत में मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह उन्हें वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दलित प्रधान के पति अर्जुन गांव के ही एक घर में अधजली हालत में मिले थे।


मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया
मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।               


अमृत मिशन के कार्यो से नाराज हुईं जनता

अमृत मिशन के कार्यो से नाराज जनता के विषय मे 62 कालोनी में विस्तार हेतु विचार कर सर्वसहम्मति लिया निर्णय।


यशवंत कुमार
रायगढ़/कैलाश आचार्य। नगर निगम रायगढ़ में सामान्य सभा का आयोजन हुआ जिसमें 5 ऐजेंडों को शामिल किया गया
विशुद्ध रूप से 3 जनहित के विषय थे। बिजली पानी आवास जो नगर निगम के कार्यो के अंर्तगत आता है। और जो सीधे जनता से जुड़ी होती है।दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तर्क वितर्क के साथ किन्तु आपसी सामंजस्य से जनहित पर ऐतिहासिक निर्णय लिये गए।
विदित हो कि दिनांक 28 अक्टूबर को पंजरी प्लांट आडिटोरियम में दोपहर 2:00 बजे नगर पालिक निगम द्वारा सामान्य सभा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभापति महापौर, नेता प्रतिपक्ष, निगम आयुक्त ,एमआई सी सदस्य, समेत दोनों दल के पार्षद शामिल हुए सभा की शुरुआत में सदन के अध्यक्ष सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार द्वारा सभी को अभिवादन किया गया।
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में प्रश्नावली से बैठक की शुरुवात की गई जिसमे 17पार्षदों द्वारा पूछे गए 32 प्रश्नावली को लॉटरी सिस्टम के आधार पर पर्ची निकाला गया जिसमें समय सीमा 1 घंटा के अंतर्गत 12 पर्ची ही निकल पाया और उन प्रश्नों का उत्तर सदन के सहमति से विभाग प्रभारियों द्वारा दिया गया वैसे इन प्रश्नों के उत्तर एक दिन पूर्व ही संबंधित विभाग एवं निगम द्वारा लिखित में दिया जा चुका था प्रश्नावली की समय सीमा समाप्त होते ही सामान्य सभा की ऐजेंडों पर चर्चा की गई।
जिसमें अमृत मिशन योजना अंतर्गत वार्ड में छुटे मोहल्ले एवं कॉलोनियों में पाइप लाइन विस्तार के संबंध में प्रकरण को परिषद में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई कि इस योजना में निगम क्षेत्र के छूटे हुए क्षेत्र है। उनको सर्वे कर नया डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाए तथा इस योजना में शामिल किया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर चिन्हारी अंतर्गत योजना में ए एच पी अंतर्गत हितग्राही को आवंटन की प्रक्रिया पर परिषद में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व में प्रकाशित पात्र अपात्र सूची की पुन। जांच कर अपात्र लोगों को मकान आवंटन किया जाए तथा अपात्र लोगों का नाम निरस्त कर उनके स्थान पर नया सर्वे किया जाए इस हेतु एक टीम भी गठित की जाएगी।
वही वहीं तीसरा एजेंडे नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एलईडी लाइट का ठेका 7 वर्षों के लिए ई एस एस ई एल को दिया गया है। कि संधारण एवं मरम्मत कार्य को लेके वार्डों में जो समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इस हेतु वर्तमान ठेका कंपनी को निरस्त करने की अनुशंसा परिषद से कर शासन को भेजा जाए निर्णय लिया गया।
वही यादव समाज एवम सर्वजनिक रामलीला समिति बैकुंठपुर एवं स्टेशन चौक युवा समिति का अनुदान हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उनको पूव वर्ष की भांति अनुदान दिए जाने हेतु प्रस्ताव रखे गए।
सदन के अध्यक्ष सभापति जयंत ठेठवार ने बताया कि आज की बैठक में जनहित के तीन मुद्दे थे। कुल 5 एजेंडे थे। और परिषद में आज बीजेपी कांग्रेस राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के निर्णय लिए हैं। मैं सारे परिषद के पार्षदों को धन्यवाद देता हूं अच्छे विचार कर निर्णय लिए लगभग 17 पार्षदों ने 32 प्रश्न के जवाब मांगे थे जिसका जवाब समय से पार्षदों को मिल गया था। लेकिन एक घंटा का जो समय होता है। जिसमें प्रश्न का उत्तर दिया जाता है। उसे लाटरी पद्धति से 3 मिनट के समय एक प्रश्न के उत्तर में रखा गया था। प्रश्न के महत्व को देखते हुए समय बढ़ाया भी गया ।शहर हित में जो उत्तर होते थे। वक्तब्य भी आते थे। समय बड़ा भी दिया जाता था।सामंजस्य परिषद में देखने को मिला जो बहुत अच्छा लगा ऐसे सामंजस्य रहने से भविष्य में ऐसे निर्णय बनते रहेंगे ।दो पूरक प्रश्न में जवाब नहीं होने पर भविष्य में जवाब भी दिया जाना होता है। और दिया जाएगा।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया आज सामान्य सभा का बैठक रखा गया था। जिसमें एलईडी लाइट के ठेका को पार्षदों के सर्वसम्मति से निरस्त करने का निर्णय लिया गया अमृत मिशन हेतु सभी पार्षदों का समीक्षा बैठक लेकर जो कमी है। उसको पूरा करने के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एएचपी मकान हेतु कमेटी बनाया जाएगा पूर्व प्रकाशित सूची को जांच कर पुन सर्वे भी किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने बताया कि एजेंडे में जनहित के मुद्दे पूरी तरह से गायब है। बहुत कम प्रश्न रखे गए हम लोगों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। जो मुद्दे छूट गए हैं। वो जनता के सामने आ सके।
आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया आज नगर निगम के आडिटोरियम में सामान्य सभा की बैठक रखी गई नई शहर सरकार चुने जाने के बाद यह पहली सामान्य सभा की बैठक थी।और कई मामलों में यह गौरवशाली रही इसमें जो प्रमुख एजेंडा थे। जल आवास और बिजली से जुड़े थे। किसी भी नगर निगम को अच्छे से चलाने के लिए जनता का विश्वास प्राप्त करने के लिए पारदर्शिता और समन्वय के साथ कार्यवाही ना हो तो वह बेमानी होगा ,इस दृष्टि से यदि देखें तो प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों का चयन उनका अनुमोदन अमृत मिशन के तहत जो छूटे हुए डीपीआर हैं। उनको प्रपोजल और साथ ही बिजली के लिए जो हम लगातार संकट से जूझ रहे हैं। जिस कंपनी ने यहां पर ठेका ली है। वह परवरिश नहीं कर पा रही उसको रिमूव करने के लिए परिषद का प्रस्ताव यह तीनों पर चर्चा हुई। और प्रश्न सूची में प्रश्न लाटरी के माध्यम से उठाए गए ताकि यह संदेश ना जाए कि उनका क्रम या किसी पार्षद को मौका नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर सभापति महोदय और मैडम की अध्यक्षता में सार्थक चर्चा हुई निश्चित रूप से आने वाले सामान्य सभा के लिए गौरवशाली इतिहास होगा साथ ही प्रश्न पर विचार कर प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।
एम आई सी सदस्य लक्ष्मी साहू , सलीम नियारिया,कमल पटेल,संजय देवांगन,विकास ठेठवार ,रत्थु जायसवाल ने विभागिय प्रश्नों का तार्किक जवाब देकर सदन में सामंजस्य स्थापित की।               


अनीति के खिलाफ पत्रकार भूख हड़ताल पर बैठे

पत्रकार विरोधी सरकार और जिला कांग्रेस कमेटी के कारनामो से तंग आकर,आखिरकार पत्रकार भूख हडताल पर बैठ गए।


यशवंत कुमार
अम्बिकापुर। अम्बिकापुर मे सरगुजा पत्रकार संघ के बैनर तले आज से पत्रकार क्रमिक भूख हडताल पर बैठ गए हैं। स्थानिय गांधी चौक पर इलेक्ट्रानिक और बेव मीडिया के साथ प्रिंट के पत्रकारो ने बढ चढकर इस भूख हडताल मे हिस्सा लिया गौरतलब है। कि जिले के एक पत्रकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के लोगो द्वारा एक झूठी शिकायत की और पुलिस ने झूठे विडियो साक्ष्य के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके विरोध मे पत्रकार अब आर पार की लडाई लडने के मूड मे आ गए हैं।
बीते 20 तारिख को अम्बिकापुर के कोतवाली थाने मे महापौर डाँ अजय तिर्की के नेतृत्व मे पहुंचे कांग्रेसियो ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार मनीष सोनी के खिलाफ ये शिकायत दी कि मनीष सोनी ने एक वीडियो मे कांग्रेसी नेताओ को गाली गलौज कर रहे हैं। लेकिन जिस वीडियो को मनीष ने अपने सोशल मीडिया साईट्स मे अपलोड किया था। उसमे और कांग्रेसी नेताओ द्वारा एफआईआर के लिए दिए गए वीडियो मे ड्यूरेशन मे भी अंतर है। और उसके वाईस ओवर मे भी अंतर है। लिहाजा कोतवाली पुलिस ने सत्ताधारियो के दबाव मे आकर बिना जांच के मनीष सोनी पर आईटी एक्ट की धाराओ समेत कई धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर लिया जबकि अगर पुलिस बिना दबाव के कार्यवाही करते तो पहले उस असली और नकली वीडियो की जांच की जाती पर ऐसा नही हुआ। 
इधर इस एफआईआर की खबर मिलने के बाद इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के साथियो ने कुछ दिन पहले कोतवाली थाने पहुंचकर झूठी शिकायत करने वाले कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की तो पुलिस ने जांच की बात कहकर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। जिसके बाद पत्रकारो ने पुलिस के तमाम आला अधिकारियो को पत्र सौंपकर ये चेतावनी दी थी। कि अगर तीन दिन के भीतर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुआ तो पत्रकार संघ अनिश्तित कालीन क्रमिक भूख हडताल पर चला जाएगा और जैसा कि संभावना थी। हुआ भी वैसा ही। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि लिहाजा बुधवार 28 अक्टूबर से इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के पत्रकार क्रमिक भूख हडताल पर बैठ गए है। गौरतलब है। कि हडताल के पहले दिन पत्रकार प्रमोद गुप्ता भूख हडताल पर रहे। धरने मे बैठने से पहले पत्रकारो द्वारा ये तय किया गया है कि पत्रकार अपनी तीन मांगो को लेकर इस हडताल पर बैठेगें.. जिसमे पहली मांग मनीष सोनी के खिलाफ कोतवाली थाना मे दर्ज मामले को वापस नहीं लिया जाता है. दूसरी मांग झूठी एफआईआर दर्ज करने वाला पर मुकदमा दर्ज हो. औऱ तीसरी मांग कि अपने वादो के मुताबिक छत्तीसगढ सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे। इसके अलावा ये भी तय किया गया है कि जब तक सभी मांग नहीं मान ली जाती है. तब तक जिला कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यक्रमो की बहिष्कार रहेगा।                 


प्रेमी से बात करने पर यूवती की गला काटकर हत्या

प्रेमी से बात करने के कारण भाई ने उठाया ये खौफनाक कदम


सरवन कुमार सिंह 


लखनऊ। सीएम सिटी गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक युवक अपनी 16 साल की नाबालिग बहन की गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक सनकी युवक ने अपने नाबालिग बहन की हत्या इस लिए कर दी। बताया जा रहा है कि भाई ने कई बार बहन को समझाया फिर भी अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ा नहीं चाहती थी। वहीं इस रिश्ते को लेकर घर वालों की गांव में बदनामी हो रही थी। जिससे आहत हो कर भाई ने बहन की फावड़े से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के समय मृतका के माता-पिता घर से बाहर गये हुए थे। इस मामले में चिलुआताल प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।                 


पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में मावेशियों को वध के लिये ले जा रहे पशु तस्करों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गोली चला कर भागते हुए एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कोतवाली थाने की पुलिस ने गुरूवार देर रात को चेकिंग के दौरान पटेल चौक पर वध के लिये बिहार ले जाये जा रहे पशु तस्करों को रोका। तस्कर पुलिस बल पर फायरिंग करके भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करके उनमें से एजाज हुसैन उर्फ शब्बू को पकड़ लिया। तस्कर सीतापुर में खैराबाद के अर्जुनपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। बाकी तस्कर गाड़ी को छोड़ कर भागने में सफल हो गये। एजाज के कब्जे से देशी पिस्तौल तथा 13 पशुओ को बरामद किया गया है।


उन्होंने बताया कि भागने वाले इसराल अली, मेहरूद्दीन, मोविन तथा चार अन्य के खिलाफ धारा 307,419,420,467,471 तथा गौ बद्ध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।                 


अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, 6 घायल

विशाल खुदलान


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।


एसपी देहात डा. अशोक मीणा ने शुक्रवार को बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की चार वारदातें हुई हैं। थाना नानोता के तहत दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर बीती रात बाइक सवार 50 वर्षीय कृष्णपाल की रोड़वेज की बस की टक्कर में जान चली गई। गांव मस्तगढ़ निवासी कृष्णपाल पुत्र शोभाराम बाइक से अपनी ससुराल बसेड़ा जा रहे थे। मृतक के भाई सुभाष ने बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।                 


भाई ने ही भाई को मारी गोली, हुई हत्या

भाई ने ही की थी गोली मारकर भाई की हत्या, गांव में फैली सनसनी


राकेश पाण्डेय


वाराणसी। चंदौली जिले की कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को मिली सफलता बसीला सिवान में राकेश रोशन की हत्या का मामला भाई ही भाई का हत्यार निकला। मुकेश यादव पुत्र देवेंद्रवीर यादव नि० धूरिकोट थाना चंदौली हुआ गिरफ्तार शराब पीने के दौरान कनपटी पर भाई ने गोली मारी थी। एक 9MM पिस्टल 2 मैगजीन 10 जिंदा कारतूस बरामद धूरिकोट मोड़ जी०टी० रोड के पास से गिरफ्तारी हुई।                


अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी अरेस्ट किया

23 दिन पहले अपहरण हुई किशोरी रुड़की से बरामद-आरोपी गिरफ्तार.....


धनौरी। धनौरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहृत हुई किशोरी को आरोपित युवक सहित रुड़की के सोलानी पुल से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने किशोरी व आरोपी युवक को मेडीकल परीक्षण के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण के साथ पोक्सो एक्ट में दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया हैं। सात अक्टूबर को तेलीवाला उर्फ शिवदास पुर गांव निवासी अंकित गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया था। नाबालिग किशोरी के मां ने गांव के ही अंकित कुमार नामक युवक पर अपनी नाबालिग किशोरी का अपहरण करने आरोप लगाते हुए धनौरी पुलिस को तहरीर दी थी।
धनौरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग किशोरी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर गांव से फरार आरोपी युवक व किशोरी की बरामदगी को लेकर धनौरी पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही थी। इस बीच दो बार ग्रामीणों ने धनौरी चौकी का घेराव कर उनकी बरामदगी की मांग भी की थी।
 आखिरकार काफी मशक्कत करने के 23 दिन बाद अपहृत किशोरी व आरोपी युवक को धनौरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुड़की के सोलानी पुल से गिरफ़्तार कर लिया। इस बावत धनौरी चौकी प्रभारी यशवन्त सिंह खत्री ने बताया कि आरोपी युवक को अपहृत किशोरी सहित रुड़की के सोलानी पुल से गिरफ्तार किया गया है।अपहरण के मुकदमे में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दुष्कर्म करने की धारा बढ़ाकर आरोपी युवक व अपहृत किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेजा गया हैं। उसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।                


प्रज्ञा ने मुंबई कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप

 पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुझे पोर्न दिखाया गंदे सवाल किए अंगों को ले कर अश्लील गालियाँ दी। साध्वी प्रज्ञा


कविता गर्ग


मुंबई। साक्षात्कार देते हुए भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पूरे देश के सामने लगातार कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इंटरव्यू में उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा है। कि 3-4 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उनको व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया और हिरासत में लेकर उन्हें बेल्ट से इस तरह पीटा गया कि उन्हें वेंटीलेटर तक पर जाना पड़ा। उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई।
इतना ही नहीं भगवा आतंक के नाम पर पुलिस बर्बरता झेल चुकी साध्वी प्रज्ञा का कहना है। कि जब जब उनकी बेल की बात चली तो न्यायाधीशों तक को धमकी देने का काम हुआ। उन्होंने परमबीर सिंह पर आरोप लगाया है। कि उन्हें हिरासत के दौरान पॉर्न वीडियो दिखाई गईं और उनसे भद्दे सवाल किए गए।
साध्वी प्रज्ञा ने यह भी कहा कि उन्हें 7-8 लोगों के सर्कल के बीच में उन्हें मारा गया। उनके पैरों के तलों तक में बेल्ट से पिटाई हुई। साध्वी ने इस इंटरव्यू में कहा है। कि वह परमबीर के षड्यंत्र के विरुद्ध कुछ करने वाली हैं। जिन जिन लोगों ने उन्हें प्रताड़ित किया उन पर भी केस होगा और उन्हें दंड दिलवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले उनको भगवा आतंकी कहा गया कहा गया और फिर भारत को आतंकवादी देश घोषित करवाने का प्रयास हुआ। उनका आरोप है। कि ये सारा षड्यंत्र कॉन्ग्रेस का था।                


सरकार गिराने वाले उस्मानी का गिर गया मंच

जिन्ना वाले उस्मानी गिरा रहे थे सरकार मगर गिर गया खुद का मंच।


मुकुल


दरभंगा। जिन्ना की तस्वीर के मामले में चर्चा में आए जाले विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का मंच भाषण के बीच में ही टूट गया। मजे की बात ये है। कि मशकूर ने जैसे ही सरकार गिराने की बात कही उसके सेकेंड भर के अंदर ही उनका ही मंच गिर गया। मंच टूटने से पहले मशकूर उस्मानी अपने भाषण में कहते नजर आ रहे हैं। कि जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है। लोकतंत्र में लोग जानते है। किसको कब उठाना है। और कब गिरा देना है। जैसे ही मशकूर गिरा देना कहते हैं। वैसे ही वो मंच समेत खुद ही गिर जाते हैं। ये वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान का बताया जा रहा है।              


ट्रैफिक जवान ने संक्रमण को दो बार हराया

ट्रैफिक जवान ने किया दोबारा कोरोना फाइट स्वस्थ होकर पुन किया ड्यूटी ज्वाइन यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।


रायपुर । यातायात थाना रायपुर में तैनात प्रधान आरक्षक शरद धनगर ने दिनांक 21 जुलाई 2020 को सर्दी खांसी के लक्षण आने पर कालीबाड़ी हॉस्पिटल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हुआ जो स्वास्थ्य लाभ एवं होम क्वॉरेंटाइन के पश्चात 13 अगस्त 2020 को ड्यूटी पर उपस्थित हुआ करीबन 1 माह ड्यूटी करने के उपरांत दिनांक 19 सितंबर 2020 को सर्दी बुखार आने पर पुन कोरोना जांच कराया जिस पर पॉजिटिव आने पर पुन मेकाहारा अस्पताल में भर्ती हुआ जो स्वास्थ्य लाभ एवं होम क्वॉरेंटाइन की अवधि पूर्ण कर आज दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन किया जिसके उत्साहवर्धन हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  सतीश ठाकुर एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रधान आरक्षक शरद धनगर का स्वागत किया गया।                 


ससुर और देवर ने बहु को ट्रैक्टर से कुचला

ससुर और देवर ने बहू को टैक्टर से कुचला


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। पति की मौत के बाद किसी और के साथ था अवैध संबंध मर्डर महाराष्ट्र के जालना जिले में महिला और उसके कथित प्रेमी की हत्या करने के मामले में महिला के दो ससुराल वालों को गिरफ्तार किया गया है। ओरोपियों को दोनों के बीच ''अवैध संबंध'' होने का संदेह था। अम्बाद पुलिस थाने के निरीक्षक अनिरुद्ध नांदेड़कर ने बताया कि घनसावंगी तहसील के चपलगांव के निवासी आरोपियों बैठवेल सम्पत लालजारे और उसके बेटे विकास लालजारे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बैठवेल सम्पत लालजारे महिला का ससुर और विकास उसके पति का भाई है। दूध के कंटेनर में 12 लाख का शराब पकड़ाया...ऐसे हुआ तस्करी का पर्दाफाश पुलिस ने बताया कि मारिया लालजारे (32) के पति का 10 साल पहले निधन हो गया था और वह अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी। महिला के उसके ही गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति हरबक भागवत (27) के साथ कथित प्रेम संबंध थे। उसके ससुरालवाले उनके रिश्तों के खिलाफ थे और उन्होंने भागवत को धमकाया भी था। उन्होंने बताया कि भागवत ने अम्बाद थाने और जिला एसपी के पास बाप-बेटे के खिलाफ शिकायत भी की थी और दावा किया था कि उनसे उसकी जान को खतरा है। भंडारे से नाबालिग लड़की को भगाया गया, दुखी होकर उठाया ये कदम अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को भागवत और मारिया भागकर गुजरात चले गए थे। महिला के परिवार ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। गत 22 अप्रैल को पुलिस उन्हें वापस लाई और तभी से वे गांव में साथ रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों 28 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से पास के एक गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी विकास ने उन्हें ट्रैक्टर से कथित तौर पर कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि भागवत की पत्नी ने विकास और उसके पिता पर अपने पति और मारिया की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस निरीक्षक नांदेड़कर ने कहा, ''हमने भादंवि की धारा 302 के तहत विकास और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।''                  


रिमांड पर हत्यारे तौसीफ ने उगले कई राज

प्रवीन गुलाटी की रिपोर्ट


फरीदाबाद। बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या मामले में आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से उसका निकिता के साथ कोई संपर्क नहीं था। साल 2018 में अपहरण कांड के बाद से निकिता ने उससे दूरियां बना ली थी।


उसने काफी कोशिश की उसका मोबाइल नंबर तलाशने की, लेकिन वह कामयाब नही हुआ। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में उसने फिजियोथेरपिस्ट की पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बावजूद उसे अपनी और परिवार की बेइज्जती की बात हमेशा दिल मे चुभती रहती थी। उसे पता लगा कि निकिता की पढ़ाई पूरी होने वाली है और अब परिवार वाले उसकी शादी कर देंगे।
पुलिस पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वह चाहता था कि बंदूक के बल पर निकिता का अपहरण करेगा और उससे शादी कर अपनी व परिवार की बेइज्जती का बदला लेगा।


आपको बता दें कि मुख्य आरोपी तौसीफ का बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पूरा हो गया। पुलिस ने आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड अवधि और बढ़ाने की मांग की थी।


गांव रिवासन नूंह निवासी रेहान का रिमांड आज पूरा होगा। तौसीफ के साथ ही उसे हथियार मुहैया कराने वाला अजरुद्दीन भी जेल भेज दिया गया है।


बता दें कि 26 अक्तूबर को सोहना रोड स्थित अपना घर सोसायटी में रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की तौसीफ नामक युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथ रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी हत्यारों का विरोध किया था। इसी दौरान तौसीफ ने निकिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।                  


5 लाख की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार… बिमारी का इलाज कराने पहुंची थी घर


पाखंजुर। बीएसएफ जवानों की संयुक टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। जवानों ने कोयलीबेड़ा ब्लॉक के गट्टाकाल से एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला माओवादी पर 5 लाख रूपए का इनाम था।                        


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, मौत

संगीता चौरसिया की रिपोर्ट


उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के औरस क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही एक वाल्वो बस कोयलिया गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।


उन्होंने बताया कि सीएचसी में गंभीर रूप से घायल करीब 12 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के राहुल के तौर पर की गयी है। हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना की शिकार बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।            


'सीएम' भूपेश की सभा में उमड़ा जनसैलाब

सीएम भूपेश की सभा में उमड़ा जनसैलाब…बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी वापसी


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही उपचुनाव के साथ-साथ मध्यप्रदेश उपचुनाव के प्रचार का मोर्चा भी संभाल रहे हैं। सीएम बघेल के प्रचार का दौर दूसरे दिन भी जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के जैतहरी अनूपपुर भी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उनकी सभा में भारी संख्या में जनसमूह दिखाई पड़ा। चुनाव प्रचार के लिए जैतहरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का शत प्रतिशत दावा किया, उन्होंने कहा, जनता का उत्साह बता रहा है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 नवम्बर को दोबारा कांग्रेस सरकार की वापसी हो रही है। लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है।                              


नाबालिक दिव्यांग बच्ची से युवक ने रेप किया

घर के बाहर खेल रही दिव्यांग बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर फरार फिर। 


अजय शर्मा 
कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही दिव्यांग बच्ची को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने हाईवे के किनारे झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ छिबरामऊ ने परिजनों से पूछताछ की इस दौरान आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                             


टावर पर चढ़ गया युवक, जान देने की कोशिश

युवक चढ़ा टावर पर जान देने की कोशिश, मचा हड़कंप अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से नहीं उतरा


अजय शर्मा
कन्नौज। हसेरन ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर समय हड़कंप मच गया जब पीड़ित व्यक्ति सड़क व नाली के ना बनने के चलते टावर पर चढ़ा गया टावर पर चढ़े पीड़ित युवक ने जान देने की कही बात पीड़ित व्यक्ति सुबह 10:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर चढ़ गया समाचार लगते ही लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी वही चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह राठौर ने सभी को हटाया। युवक को उतरवाने का प्रयास भी किया ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से नीचे नहीं उतरा। 
हसेरन विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर करना के पीड़ित युवक नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र मानसिंह उम्र 25 वर्ष अपने पिता की अकेली संतान है। उसने बताया कई वर्षों से हम बहुत परेशान हैं। हमारा घर परिवार परेशान है। घर के पास के दबंग विपक्षी जय वीर सिंह शिवराम सिंह सर्वेश कुमार पुत्र शिवराम सिंह दबंगई के चलते सड़क व नाली नहीं बनने दे रहे हैं। जिसके चलते हमारे घर के सामने पानी भरा रहता है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। एसडीएम तिर्वा को लिखित सूचना दी थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का निस्तारण किया था। फिर भी दबंगई से व्यक्तियों ने सड़क व नाली का कार्य नहीं होने दिया कई बार हमने ब्लॉक मुख्यालय पर सूचना दी कोई भी सुनवाई नहीं हुई जिस से आज परेशान होकर युवक ने टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की वही ग्राम प्रधान के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरा। 
ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया यह उनका आपसी विवाद है। जिसके चलते दोनों पक्षों में नाली व सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रधान ने बताया विपक्ष दबंगई के साथ हमें भी धमकी देते हैं। तुम्हें देख लेंगे वही प्रधान ने बताया नाली और सड़क का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार का विवाद गांव के रहने वाले सजाती है। जय वीर सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह बा सुरेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह के साथ नाली के पानी को निकाल के लेकर विवाद है। जिस पर कई बार कहा सुनी हो चुकी है। जिस पर लिखित समझौता चपुन्ना चौकी पर भी कराया गया था। किंतु विपक्षी जयबीर सिंह व सुरेंद्र सिंह काम नहीं होने दे रहे थे। किंतु जैसे ही नरेंद्र सिंह आज टावर पर चढ़ा हरकत में आया ब्लॉक प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल काम शुरू हुआ है। ग्राम राजपुर करना में इस समय नाली में पानी के निकास का काम किया जा रहा है। मौके पर चपुना चौकी पुलिस व ब्लॉक कर्मी मौजूद अभी तक नीचे नहीं उतरा है। युवक ऊपर से ही फोन द्वारा गांव की जानकारी कर रहा है। नरेंद्र सिंह का कहना है। जब तक विपक्षी जयवीर की दीवाल नहीं टूट जाती तथा पानी का निकास नहीं हो जाता तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा नरेंद्र सिंह पिछले 3 घंटे से टावर पर चढ़ा है।                 


बेटी को मारकर शव लेकर घूमता रहा पिता

4 साल की बेटी को मारकर छह घंटे तक शव लेकर घूमता रहा पिता 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाले एक टेंपो चालक ने गुरुवार को अपनी चार साल की मासूम बेटी की हत्या कर उसके शव को छह घंटे तक टेंपो में लेकर घूमता रहा। शाम को आरोपी के भाई की सूचना पर नोएडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और खोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी तीन साल के बेटे के साथ उसे करीब बीस दिन पहले छोड़कर कहीं चली गई है। गुरुवार दोपहर उसकी बेटी लगातार अपने भाई और मां को याद कर रो रही थी। चुप नहीं होने पर उसने गुस्से में उसका गला दबा दिया। उसके बाद शव को टेंपो में ही रखकर अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।मूलरूप से सुल्तानपुर के बेगराजपुर कूरेभार का रहने वाला वासुदेव गुप्ता खोड़ा की नेहरू गार्डन कॉलोनी में रहता है और मालवाहक टेंपो चलाता है। आरोपी की पत्नी स्पा सेंटर में काम करती थी। करीब 20 दिन पहले आरोपी की पत्नी तीन साल के बेटे को लेकर घर छोड़कर कहीं चली गई है। चार साल की बेटी अदिति पिता के पास ही थी। गुरुवार दोपहर में अदिति अपने भाई और मां को याद कर रो रही थी।                      


भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मवेशियों की मौत

बेजुबान अन्ना मवेशी भूख प्यास से तड़प तड़प कर दे रहे जान 


अजय शर्मा
कन्नौज। हसेरन विकासखंड के नादेमउ के पास सुभाष इंटर कॉलेज के सामने एक अन्ना मवेशी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन हो जाने के कारण तड़प तड़प कर जान निकली जा रही है। वहां से निकल ले राहगीरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान से की लेकिन ग्राम प्रधान ने यह कहा कि हम 10:00 बजे आएंगे और देखेंगे नादेमउ ग्राम पंचायत में कहीं गौशाला ना होने के कारण आए दिन अन्ना मवेशियों की मृत्यु होती रहती है।
लेकिन जब इसकी सूचना ग्राम प्रधान या किसी पशु चिकित्सा अधिकारी से की जाती है। तो किसी पशु चिकित्सा अधिकारी का फोन नहीं लगता है। तब तक अन्ना मवेशी की जान निकल जाती है। नादेमउ के ग्राम प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत में गौशाला नहीं बनवाया जिसके कारण अन्ना मवेशियों की मृत होती जाती है।                 


भारत में पबजी मोबाइल पूरी तरह बंद किया

पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट आज से भारत में पूरी तरह बंद


नई दिल्ली। पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट 30 अक्टूबर से भारत में पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में इस बात की सूचना दी। भारत सरकार ने करीब एक महीने पहले 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया। इन 118 ऐप्स में भारत में बहुचर्चित गेमिंग ऐप पबजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत सरकार ने इस ऐप्स को बंद करने की वजह चीन से सुरक्षा खतरों को बताया था। ये ताजा घोषणा ऐसे समय आई है जब कुछ ही दिन पहले पबजी मोबाइल के डेवलपर पबजी कॉर्प ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत में बैटल रॉयल-स्टाइव गेम्स की भारत में वापसी की संभावना है। मोबाइल गेम के स्वामित्व वाले टिकेंट गेम ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है। इसके साथ ही उन्होंने भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट फैंस को समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। कंपनी ने कहा कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा करना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है और उन्होंने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानूनों और रेग्युलेशंस का अनुपालन किया है।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-76 (साल-02)
2. शनिवार, नवंबर 01, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                 



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...