शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, मौत

संगीता चौरसिया की रिपोर्ट


उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के औरस क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही एक वाल्वो बस कोयलिया गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।


उन्होंने बताया कि सीएचसी में गंभीर रूप से घायल करीब 12 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के राहुल के तौर पर की गयी है। हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना की शिकार बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।            


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...