गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

अपनी सीमाओं को 18 महीनों बाद फिर खोला

वाशिंगटन डीसी/ ओटावा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको के साथ लगी अपनी सीमाओं को 18 महीनों बाद एक बार फिर खोल दिया है। इसके तहत कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगा चुके लोगों को आने-जाने की इजाजत मिलेगी। नवंबर महीने से बाइडन प्रशासन का यह फैसला लागू होगा। मार्च 2020 से कोरोना महामारी के बाद से अमेरिका ने लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूएस होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास ने एक बयान में कहा कि प्रशासन अगले महीने मेक्सिको और कनाडा के यात्रियों को आने की अनुमति देना शुरू कर देगा। इस दौरान सिर्फ कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज लेने वालों को ही इजाजत मिलेगी। इसके तहत लोग गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए संयुक्त राज्य में प्रवेश कर सकेंगे, जिसमें पर्यटन, दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलना भी शामिल है।

अमेरिकी सीमावर्ती राज्यों के सांसदों ने अभूतपूर्व प्रतिबंधों को उठाने के कदम की प्रशंसा की है। इसकी वजह से स्थानीय समुदायों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा और 19 महीनों के लिए दोस्तों और परिवारों से मिलने से रोक दिया था। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने एक बयान में कहा, 'महामारी की शुरुआत के बाद से सीमा पार के हमारे परिजनों ने दर्द और आर्थिक कठिनाई को महसूस किया है। वह दर्द अब समाप्त होने वाला है।'

कौशाम्बी: दुर्गा पंडालों में प्रसाद का वितरण किया

कौशाम्बी। गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रज्ञा अभियान के तहत दुर्गा पंडालों में प्रसाद का वितरण किया गया है। मूरतगंज ब्लॉक् क्षेत्र में मां दुर्गा पूजा पंडाल में गायत्री परिजन डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता सुधीर श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न मां दुर्गा पंडालों में निःशुल्क प्रज्ञा अभियान के तहत प्रज्ञा पाछिक प्रसाद का वितरण का क्रम जारी रखा गया है। 
कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाता है।
विजय कुमार 

दशहरा के बाद ताकत झोंकने की तैयारी में दल

अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी दल दशहरा के बाद अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। सभी दल दशहरा के बाद अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी समर में खम ठोकेंगे। ऐसे में देखा जाए तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जहां महागठबंधन में फूट पड़ने की आस है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी को अपने नेता लालू प्रसाद पर भरोसा है। वैसे, देखा जाए तो एनडीए और आरजेडी सहित सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में जेडीयू के कोटे में दोनों सीटें कुशेश्वरस्थान और तारापुर गई हैं। जेडीयू ने इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इधर, आरजेडी और कांग्रेस इस चुनाव में अलग-अलग ताल ठोंक रहे हैं। जबकि एलजेपी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जिससे मुकबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद कहते हैं कि पिछले साल हुए चुनाव में दोनों सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी विजयी हुए थे और इस उपचुनाव में भी वही परिणाम होगा। उन्होंने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा, विधानसभा उपचुनाव में निश्चित तौर पर एनडीए जीतने की स्थिति में है। महागठबांन का सवाल है तो दोनों पार्टियां कांग्रेस और आरजेडी अलग हो चुकी हैं। लालू के चुनाव प्रचार में आने से प्रभाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को प्रचार में आने के पहले अदालत से आदेश लेना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि आरजेडी कभी भी उपचुनाव को लेकर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर दांव नहीं लगाएगी। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो पहले से ही खराब चल रही है। इधर, जेडीयू के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नीरज कुमार भी कहते हैं कि विपक्ष पहले से ही हार स्वीकार कर चुका है। उन्होंने आरजेडी और उस के नेता लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा, सुनने में आ रहा है कि जो पंचायत चुनाव भी नहीं लड़ सकते उन्हें प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। तेजस्वी यादव को अपने राजनीतिक पुरूषार्थ पर भरोसा नहीं। वे अनुकंपा की बुनियाद पर राजनीति में हैं। अब बिहार की जनता ऐसे लोगों को नहीं जीताएगी।

बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस उपचुनाव को लेकर चर्चा है कि प्रचार के लिए लालू प्रसाद आने वाले हैं। हालांकि, अब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इधर, आरजेडी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी लालू प्रसाद पहले नंबर पर हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस उपचुनाव में लालू प्रसाद प्रचार के लिए जरूर आएंगे।
इस बीच, आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधानसभा के दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर यदि लालू प्रसाद चुनाव प्रचार के लिए आएंगे तो उसका कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यहां के लोगों के दिल में बसते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी राज्य के मतदाताओं ने आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनाई थी और इस उपचुनाव में भी आरजेडी विजयी होगी।

यूपी: राजपाल का फूल मालाओं से किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय         
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप (एमएलसी) का शामली जाते हुए सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रविन्द्र प्रधान जोगी के नेत्तृव मे जलालाबाद इन्द्रा गेट पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. राजपाल कश्यप ने अब्दुल गफ्फार मलक को 18 अक्तूबर को बुढ़ाणा मे होने वाली राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली मे अधिक से अधिक संख्या मे ले जाने को कहा, कि डॉ. राजपाल कश्यप ने समाजवादी पार्टी को दलित मुस्लिम पिछ्डो के हितो की पार्टी बताया और 2022 मे सपा की सरकार आने पर जलालाबाद मे कार्यकर्ताओ के सम्मान की बात कही। साथ रहे इन्जी,विजेस शर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष) पूर्व मंत्री मांगे राम कश्यप, धूम सिंह सैनी,(जिला प्रभारी शामली) गिरीश मथुरिया सैन (प्रदेश सचिव) बोबी सैन, आदी सपा नेताओ का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो मे रविन्द्र प्रधान जोगी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, शमशाद मलक, कन्नू मेम्बर,कालू मेम्बर, इसरार मलिक, राजकुमार जोगी, संजय कोरी,अल्ताफ राई,आरिफ राई, मुद्द्सीर राई,सावेज जाफरी,कयूम खा,अजीम मलक,फरमान कुरेशी,मकबूल मलक,इरसाद तेली,इदरीश कुरेशी,इल्ली कुरेशी,लक्ष्मीचंद कश्यप,ईलमचंद कश्यप,शुभम पाल,मासूम,इजहार मलक,आदि सपा नेता मौजूद रहे।

यूपी: संदेश यात्रा को लेकर किया गया विचार-मंथन

भानु प्रताप उपाध्याय          
शामली। जनपद में कांग्रेस की मिटिंग मे आगामी दिनांक 18 अक्तूबर को होने जा रही संदेश यात्रा को लेकर विचार-मंथन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी इंजीनियर सत्यम संयम सैनी ने बताया कि संदेश यात्रा जनपद में स्वागत जलालाबाद मे किया जायेगा। जनपद में जगह जगह पर संदेश यात्रा के लिए स्वागत पोंईट बनाये जायेंगे। संदेश यात्रा में कांंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नेतागण हिस्सा लेंगे। 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दिशानिर्देश पर पूरे प्रदेश में काँग्रेस संदेश यात्रा का कार्यक्रम चलाया गया है। जिसके क्रम में जनपद शामली मे भी काँग्रेस संदेश यात्रा का आगमन होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर काँग्रेस पार्टी प्रदेश के अंदर सभी वर्गों के लिए संघर्षरत है। मौजूदा सरकार ने किसान मजदूर को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में यदि किसान- मजदूर का कोई रहनुमा है तो वो सिर्फ प्रियंका गांधी हैं। जिसका उदाहरण हाल ही मे लखीमपुर मे किसानों के साथ घटी घटना है। 
शहीद हुए किसानों के लिए प्रियंका गांधी जी का संघर्ष रंग लाया है। जिसके परिणामस्वरूप ही आज लखीमपुर मे मृतक किसानों को न्याय मिल पाया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प सिर्फ काँग्रेस पार्टी ही है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में काँग्रेस पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में होगी और प्रदेश में आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 
कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि काँग्रेस संदेश यात्रा प्रदेश में एक संदेश छोड़कर जायेगी। संदेश यात्रा की सफलता के लिए जनपद के काँग्रेसी काफी उत्साहित हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।
शहर अध्यक्ष अनुज गौतम ने बताया कि शहर काँग्रे कमेटी के नेतृत्व में सहारनपुर तिराहे पर संदेश यात्रा का स्वागत किया जायेगा। संदेश यात्रा के सफल आयोजन के लिए शहर के प्रत्येक वार्डों मे अलग से मिटिंग की जायेगी। संदेश यात्रा का समापन एलम मे चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा।
बैठक में सत्यम संयम सैनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सैनी, शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अनुज गोतम, शहर अध्यक्ष सीमा जाटव, जिला उपाध्यक्ष शैखरपाल, प्रदेश महासचिव पिछड़ा निर्भय सिंह, प्रदेश महासचिव शिक्षा महासचिव अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश लोकेश कटारिया, अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामकिशोर पारचा, जिला सचिव अरविंद झझोट, जिला सचिव राशिद चोधरी, जिला महासचिव अकुर मलिक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंंह उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नफीस अली, जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक अंकित राणा, कांग्रेस जिला सचिव राजेश कश्यप, जिला महासचिव शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष आरिफ, एडवोकेट जिला सचिव सुरेन्द्र सरोहा, वरिष्ठ कांग्रेस रमेश मराठा, नगर महासचिव डाॅ. राजीव वशिष्ठ जिला प्रवक्ता सजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस रामशरन नामदेव, आरिफ चोहान, वरिष्ठ कांग्रेसी आदिल गगेरू राहुल शर्मा, उस्मान वरूण कुमार महाबीर सैनी सोरभ सैनी आदि कांग्रेस जनो ने भाग लिया।

फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर पैदल गस्त किया

अतुल त्यागी            
हापुड़। जन सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हापुड़ के पुलिस कप्तान दीपक भूकर भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतर कर पैदल गस्त किया। एवं बाजारों में सभी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने व  सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि अब सर्दी के मौसम में चोरी वगैरह की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं फिलहाल त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रि दशहरा व आगामी दीपावली सहित अन्य त्योहार आ रहे हैं। इसको लेकर भारी संख्या में बाजारों में काफी भीड़भाड देखने को मिल रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार बनाने की अपील की।

प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकाली

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। बैंक पीओ भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। स्टेट बैंक के मुताबिक कुल 2056 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। 

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं 25 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि होगी। ऐसे में एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

हस्ताक्षर नहीं कराने के कारण नाराजगी व्यक्त की

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। शिक्षकों के वेतन पत्रक पर अब हर माह ग्राम पंचायत सरपंच के हस्ताक्षर लगेंगे। बगैर हस्ताक्षर के उपस्थिति पत्रक कार्यालय में जमा नहीं होगा। इस तरह सरपंच के द्वारा दस्तखत किये गए उपथिति पत्रक जमा करने पर ही शिक्षक (पंचायत संवर्ग ), शिक्षक (एलबी संवर्ग ) एवं शिक्षक (टी एवं ई ) संवर्ग के वेतन जारी किये जायेंगे। दस्तखत नहीं होने की स्थिति में वेतन पत्रक जमा नहीं होंगे। जब वेतन पत्रक जमा नहीं होंगे तो सम्बंधित कर्मचारी का वेतन भी उस माह रुक जाएगा। 

ज्ञात हो कि दिनांक 23 सितम्बर 2021 को विकास खंड स्तरीय सरपंच बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभागीय कर्मचारियों के वेतन देयक पत्रकों में सरपंच के हस्ताक्षर नहीं कराए जाने के कारण गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है। जिस कारण से विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आगामी माह से शिक्षकों के वेतन देयक पत्रों में सरपंच के हस्ताक्षर होने जमा किया जाए। हस्ताक्षर नहीं होने पर कार्यालय के द्वारा वेतन पत्रक को लौटा दी जाएगी। 

नवरात्र: भक्ति भाव से मनाया गया दुर्गा पूजा का पर्व

दुष्यंत टीकम             
सूरजपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामनगर में पूरे धूमधाम एवं भक्ति भाव से दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सती समिति द्वारा सती प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ भक्ति की उपासना की जा रही है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। सुबह से शाम तक माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है, लोग पूरे भक्ति भाव से मां की शक्ति की भक्ति में लीन हो गए हैं।
सती प्रांगण में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमा बरबस ही अपनी ओर भक्तों को आकर्षित कर रही है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सती समिति की ओर से पूजा के पश्चात लोगों के लिए प्रसाद का व्यवस्था भी किया जा रहा है। साथ ही हर दिन की शाम संस्कृति के विभिन्न नृत्यों का बाल कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका लुफ़्त उठाने अनायास ही लोग दुर्गा पंडाल में खींचे चले आते हैं।

मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या की

अविनाश श्रीवास्तव      

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार की सुबह कुलदेवी कंकाली मां मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने यहां बताया कि आज अहले सुबह रामबाग मुहल्ला स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही पुजारी के साथ सोए एक अन्य भक्त चिरंजीव झा उर्फ शंभू गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल शंभू झा का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया।

जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएंगी

दुष्यंत टीकम        

रायपुर। कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ में आवश्यकता अनुसार कार्यालयीन कार्य हेतु लगभग राज्य स्तरीय 16 एवं जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों में चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 25000 रु. से 27000 रु. तक प्रतिमाह मासिक वेतनमान दिया जाएगा। हालाँकि इन पदों में प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से भर्ती होगी। पद विवरण विस्तार से नीचे नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर देखें। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार उक्त पदों में भर्ती हेतु निविदा आमंत्रित किया जा चुका है। अब बहुत जल्द प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती की जाएगी। 

अभिनेत्री नोरा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। नोरा को समन जारी कर इस मामले में आज पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में नोरा फतेही का बयान दर्ज करना चाहता है। सुकेश पर केवल नोरा फतेही ही नहीं बल्कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ठगी का भी आरोप है। नोरा फतेही के साथ-साथ ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांजिस को फिर से समन भेजा है। ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को एमटीएनएल स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। सुकेश ने जैकलीन को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई

दुष्यंत टीकम       
बिलासपुर। 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 14 साल की किशोरी 29 नवंबर 2019 को घर से अचानक गायब हो गई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने बाद खोजबीन करने पर उसे वार्ड नंबर 10 बिल्हा के महेश बघेल (20) वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी ने उसे अपने मामा के घर ग्राम घुठिया में रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध धारा 363, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी महेश बघेल को अपहरण के मामले में 5 वर्ष की कैद तथा पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेगी।

बलरामपुर द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया

हरिओम उपाध्याय         

बलरामपुर। जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें साप्ताहिक समाचार पत्र अम्बिकापुर में जिला ब्यूरो प्रमुख, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक तथा सिटी रिपोर्टर के पदों पर भर्ती किया जाना है। इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एकेसीजी टेक्निकल एजुकेशन हेल्थ रिसर्च काउंसिल में शिक्षा समन्वयक, कम्प्यूटर टीचर तथा फिल्ड कार्य के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।

इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त अंकसूची की मूलप्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ परीक्षा स्थल जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में निर्धारित तिथि एवं समयावधि में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया

मनोज सिंह ठाकुर      

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर दो दिवसीय दौरा पर एमपी आ रहे है। सिंधिया 14-15 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। सिंधिया दशहरा और दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया के दौरे के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं सिंधिया 15 अक्टूबर को कुलदेवी की पूजा करेंगे। सिंधिया राजशाही ड्रेस में शमी वृक्ष’ का पूजन करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डबरा आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सिंधिया टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता टेकनपुर में तैयारियों का जायजा ले चुके है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, बीजेपी नेता मोहन सिंह राठौर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा गैस-सिलेंडर

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी गैस-सिलेंडर दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारी सीजन में आपके घर केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा। अभी यह 'ऑफर' दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है। बता दें घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा। फिर भी आपको 633.50 रुपये का जो सिलेंडर मिलेगा।उसमें केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की। जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है। लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

रतलाम: पाइप गोदाम में लगीं आग से मचा हड़कंप

मनोज सिंह ठाकुर       

रतलाम। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर विरिया खेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

बात दे गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। आग पर एक घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक रतलाम नगर निगम की 3 दमकल, इप्का फैक्टी की तीन दमकल, जावरा, बाजना और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल बुलाई गई है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झाड़िया ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दमकल के माध्यम से आग पर पानी फेंका गया। एसपी गौरव तिवारी, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आग बुझाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात रोका गया है।

प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को लेकर  छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के कार्यालय में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के शहरों के  व्यवस्थित विकास और इन कार्यों में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ पैनल और टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य के शहरों में व्यवस्थित और संतुलित विकास, शहरीकरण की गतिशीलता और रोजगार संभावनाओं में वृद्धि के संबंध में अहम सुझाव दिए गए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे को साकार करने के उद्देश्य से और वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर राज्य का सतत् विकास और रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए मई में 14 टास्क फोर्स का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति गठित की गई है।

दिल्ली: गाइडलाइंस जारी करने के लिए पत्र लिखा

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ को लेकर असमंजस बरकरार है। दिल्ली सरकार ने इस बाबत गाइडलाइंस जारी करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र पहले ही लिख दिया है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को भी इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति अब बेहतर है। मेरे ख्याल से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हमें दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे देनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। कोरोना को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, जलाशयों और नदी किनारों पर छठ पूजा को लेकर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई है। 

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया
दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा पर रोक के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए थे और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं जीरा

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। जीरा एक ऐसा मसाला है। जो भारतीय किचन में कसाफी आराम से मिल जाता है। जीरा का इस्तेमाल खाने में चड़का लगाने के लिए किया जाता है। जीरे का स्वाद काफी अच्छा होता है। यह सिंपल सी सब्जी का भी टेस्ट बदल कर रख देता है। जीरा स्वाद के अलावा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जीरा का सेवन करने से पाचन शक्ति काफी मजबूत होती है।लेकिन क्या आप जानते हैं जीरा खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचता है। कई बार यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते है जीरे के साइडइफेक्ट्स।
जलन- जीरे का अधिक सेवन करने से सीने में जलन की समस्या होने लगती है। साथ ही इससे पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।
लीवर डैमेज का खतरा- जीरे का अधिक सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जीरे का कम सेवन करना चाहिए।

डकार की समस्या- जीरे का ज्यादा सेवन करने से डकार की समस्या हो सकती है। डकार से आपकी आंत के रास्ते और पेट में जमी गैस निकलती है। 

शुगर लेवल होता है कम-  जीरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम हो दाता है।

उर्वशी ने बॉल गाउन ड्रेस में रैंप पर जलवा बिखेेरा

कविता गर्ग       

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए 40 लाख रुपये की बॉल गाउन ड्रेस में शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर जलवा बिखेेरा। उर्वशी रौतेला मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए रैंप वॉक करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर डिजाइनर के साथ रैंप वॉक की एक झलक साझा की। उर्वशी रौतेला की यह बॉल गाउन ड्रेस 40 लाख की है। उर्वशी ने माइकल सिन्को के लिए पहली बार रैंप वॉक नहीं किया, उन्होंने अरब फैशन वीक में इजिप्ट की राजकुमारी क्लियोपैट्रा के ड्रेस में रैंप वाक किया था।

उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

सीएम ने 'आरएसएस' की तुलना माओवादियों से की

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना माओवादियों से कर दी है। उन्हें भोपाल से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रज्ञा मलिक ने जवाब दिया है। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्होंने कहा कि देश आरएसएस की वजह से सुरक्षित है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू भी सिर्फ आरएसएस की वजह से सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि बुधवार को भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह राज्य में माओवादी दूसरे राज्यों में बैठे अपने वरिष्ठ कैडरों के जरिए संचालित किये जाते हैं उसी तरह स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता नागपुर से संचालित किये जाते हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कवर्धा हिंसा के मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 सालों के शासन के दौरान आरएसएस के लोगों ने कुछ नहीं किया और वो आज भी एक बंधुआ मजदूर की तरह काम कर रहे हैं। यहां तक कि आज भी उनकी (आरएसएस कार्यकर्ताओं) नहीं सुनी जाती है और उन्हें नागपुर से कंट्रोल किया जाता है।

सीएम ने कहा, ‘जैसे नक्सलियों के नेता आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दूसरे प्रदेशों में हैं और यहां के लोग केवल गोली चलाने व गोली खाने का काम करते हैं, वैसी ही स्थिति आरएसएस की है। जो कुछ है, वह नागपुर से है। यहां आरएसएस के लोग बंधुआ मजदूर की तरह काम करते रहे हैं। इनकी कुछ नहीं चलती, सब नागपुर से संचालित होते हैं।’ इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कवर्धा हिंसा के पीछे भाजपा और अन्य राइट-विंग आउटफिट का हाथ हैं। पिछले सफ्ताह ही भाजपा के सांसद और पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर कवर्धा हिंसा के मामले में केस भी दर्ज किया गया था।

आरएसएस को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान के बाद राज्य के नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह सीएम ने आरएसएस और माओवाद की तुलना की है, सच्चाई यह है कि यह उनके शब्द नहीं है बल्कि यह उनकी लेफ्टिस्ट सोच है। कांग्रेस अपने सिद्धांतों को खो चुकी है।’ धर्मलाल कौशिक ने सीएम को नसीहत भी दी है कि आरएसस पर प्रतिक्रिया देने से पहले उन्हें उसके बारे में पढ़ना चाहिए।

39 'आईपीएस' अधिकारियों के तबादले किए गए

नरेश राघानी         

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार देर रात को 39 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है। सौरभ श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक मुख्यालय जयपुर, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स जयपुर, डॉक्टर हवा सिंह घुमरिया को महानिरीक्षक पुलिस कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय जयपुर, यू एल छानवाल को महानिदेशक जेल जयपुर, संजय कुमार क्षेत्रीय को महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर, गौरव श्रीवास्तव को डीआईजी कानून व्यवस्था मुख्यालय जयपुर, शरत कविराज को डीआईजी पुलिस एससीआरबी जयपुर, रविंद्र सिंह को डीआईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर, डॉक्टर विष्णु कांत को डीआईजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर, राहुल प्रकाश को डीआईजी एसओजी जयपुर, हैदर अली जैदी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेकेंड पुलिस आयुक्तालय जयपुर, डॉ रवि को डीआईजी पुलिस कार्मिक जयपुर और कैलाश चंद विश्नोई को उपमहानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक विभाग जोधपुर के पद पर लगाया है।

इजरायली मिसाइल हमले में एक सैनिक की मौंत

दमिश्क। सीरिया में होम्स प्रांत के पलमायरा क्षेत्र में इजरायली मिसाइल हमले में एक सीरियाई सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। सीरियाई समाचार एजेंसी सना ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

सना ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार रात इजरायल के युद्धक विमानों ने दक्षिणी सीरिया में संचार टावर और आसपास के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुये मिसाइलें दागीं। इस महीने सीरिया को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा इजरायली हमला है। इससे पहले आठ अक्टूबर को होम्स के ग्रामीण इलाकों में टी -4 एयरबेस को लक्षित कर हमला किया गया था।

30 इलेक्ट्रिक स्कूटर मुफ्त में देने वाली है कंपनी

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। फेस्टिव इस बार ग्राहकों के लिये एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत एक महीने के अंदर 30 इलेक्ट्रिक स्कूटर मुफ्त में देने वाली है। बताया जा रहा है कि यह ऑफर 7 अक्टूबर से चल रहा है और 7 नवम्बर तक ही चलेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिये एक बेहतरीन ऑफर आया है। बताया जा रहा है कि फेस्टिव ऑफर के दौरान हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को एक कॉनटेस्ट में हिस्सा लेने होगा। यह ऑफर एक महीने तक चलेगा और इस ऑफर के तहत लकी ड्रॉ से कॉन्टेस्ट के एक विजेता को चुना जायेगा। विजेता ग्राहक को कंपनी से खरीदे गये स्कूटर को एक्स-शोरूम प्राइस रीफंड कर दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और 700 से ज्यादा टचपॉइंट्स पर बुक कर सकते हैं।

32 अधिकारियों पर एक साथ निलंबन की गाज गिरीं

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर एक साथ निलंबन की गाज गिरी है। जेल मैनुअल के खिलाफ कैदियों को अवैध रूप से मदद करने के मामले में यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है। देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल के अधिकारी-कर्मचारियों पर भवन निर्माण से जुड़ी जानीमानी कंपनी 'यूनिटेक लिमिटेड' के पूर्व प्रमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद रहने के दौरान जेल मैनुअल के खिलाफ मदद करने के आरोप हैं। चंद्रा बंधुओं पर आरोप है कि वे जेल में रहकर कंपनी के दैनिक कामकाज में नाजायज दखल देते थे। मामला सामने आने के बाद उच्चतम न्यायालय के 26 अगस्त के आदेश पर दोनों भाइयों को 28 अगस्त को तिहाड़ जेल से महाराष्ट्र के मुंबई स्थित अति सुरक्षित मानेजाने वाले आर्थर और तलोजा जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

देशमुख की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा

कविता गर्ग        
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। ईडी ने देशमुख को अब तक 5 समन जारी किए हैं। इसके बावजूद देशमुख ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में देशमुख ने याचिका दायर कर इन समन को रद्द करने और गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की मांग की है।
बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने देशमुख की याचिका का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। क्योंकि एजेंसी के पास 'जांच करने' और किसी भी मामले में सबूत इकट्ठा करने और दोषियों को सजा दिलाने का अधिकार है।

शासनकाल में हुई भर्तियों की जांच करवाने की मांग

नरेश राघानी          
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच करवाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है तब से लेकर अब तक जितनी भी भर्तियां हुई है, वह सभी अब संदेह के घेरे में आती दिखाई दे रही हैं।
शर्मा के अनुसार, हाल ही में हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ियों की जांच विशेष कार्यबल एसओजी द्वारा की जा रही है। शर्मा के अनुसार, इस जांच के बाद अब एक-एक कर पर्तें खुलती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा, ” भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जो भर्तियां हुई है उन सारी भर्तियों की जांच हो। इसके साथ ही भाजपा चाहती है कि मुख्यमंत्री लाखों युवाओं से माफी मांगें और शिक्षा मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए तत्काल इस्तीफा दें।”
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं में शामिल एक आरएएस और दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के 14 कर्मियों और तीन अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। इस परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

टीम के साथ लीग में उतरने पर कोई ऐतराज नहीं

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को पता है कि आईपीएल की नीलामी में उनकी टीम तीन या चार खिलाड़ियों को ही बरकरार रखेगी लेकिन उन्होंने कहा कि संभव होने पर उन्हें अगले सत्र में भी इसी टीम के साथ लीग में उतरने पर कोई ऐतराज नहीं है। पोंटिंग ने स्वीकार किया कि बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी टीम को उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा ,” ईमानदारी से कहूं तो मैं सभी को इसी टीम में फिर देखना चाहूंगा। यह शानदार टीम है और खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, कोचों ने बेहतरीन काम किया है । हमारे प्रदर्शन से ही पता चलता है।” पोंटिंग ने कहा ,” इस तरह से सत्र का अंत होना निराशाजनक है।
हमें पता है कि तीन या चार खिलाड़ियों को ही ‘रिटेन’ किया जायेगा । अधिकांश खिलाड़ी फिर नीलामी में जायेंगे और मैं कोशिश करूंगा कि इनमें से अधिकांश फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हो सके । मैने इनके साथ पिछले तीन सत्र का काफी लुत्फ उठाया है।” आस्ट्रेलिया के इस महान क्रिकेटर ने कहा ,” इन सभी को या अधिकांश को फिर दिल्ली कैपिटल्स में वापिस लाना मेरा लक्ष्य होगा।
केकेआर के हाथों हार के लिये उन्होंने रन नहीं बन पाने को जिम्मेदार ठहराया । उन्होंने कहा कि पावरप्ले से ही सब कुछ बदल गया । उन्होंने कहा ,”अगर पूरे सत्र का आकलन करूं तो यही एक मैच था जिसमें हम खराब खेले । हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और पावरप्ले में रन नहीं बनाये । मध्यक्रम में विकेट लगातार गिरते रहे।

संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना जरूरी: यूएसए

वाशिंगटन डीसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से वैक्सीन सुनिश्चित जरूरी है। लेकिन इस राह में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए समर्थन बनाए रखना, लचीलापन और उत्पादकता तथा संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना जरूरी है।
सीतारमण ने इटली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा, ”ये बातें हमारे नीतिगत लक्ष्यों में शामिल होनी चाहिए।” इस दौरान जी-20 देशों ने वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक राजकोषीय स्थिरता को बनाए रखने के साथ ही समर्थन उपायों को समय से पहले वापस लेने से बचने पर सहमति व्यक्त की।
वित्त मंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सफल परिणामों की दिशा में चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन और पेरिस समझौते के सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने अफसोस जताया कि जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी पर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफलता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक समुदाय के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करती है।

वरिष्ठ नेता मनमोहन के स्वास्थ्य की जानकारी लीं

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया,“मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
इससे पहले केंद्रीय एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया आज सुबह नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य खराब होने के बाद बुधवार शाम को एम्स भर्ती कराया गया था।
मांडविया ने डॉ. सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि डा.सिंह की हालत स्थिर है और डाक्टरों की एक टीम उनकी देख रेख कर रही है।
डा. सिंह इस वर्ष अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस वर्ष चार मार्च और तीन अप्रैल को कोविड टीका लिया था। डॉ. सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य है। वह वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2009 में एम्स में ही उनके हृदय का आपरेशन किया गया था।

फेस्टिवल के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद किया

पंकज कपूर       
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धूलकोट, देहरादून स्थित तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। 
इसके तहत मतदाता शपथ, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजताओं को पुरस्कृत भी किया। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछी गयी जिज्ञासा के भी उत्तर दिये गये।

सहायता उपलब्ध कराने हेतु 6 करोड़ की स्वीकृति दीं

पंकज कपूर       
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के ऋण खाताधारकों को छः माह हेतु ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता उपलब्ध कराने हेतु 6 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के अन्तर्गत लाठरदेवा हूण से बुडपुर नूरपुर होते हुये लाठरदेवा शेख मार्ग तक सड़क निर्माण हेतु 116.56 लाख, विधानसभा क्षेत्र सहासपुर के अन्तर्गत भाऊवाला में सम्पर्क मार्ग/आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 211.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर में 70 वर्षों से जीर्ण शीर्ण पूल्ड हाउस के भवनों के स्थान पर श्रेणी 2 के 24 आवासों का निर्माण कार्य हेतु 489.89 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड जखोली में सिंराई नन्दवाणगांव भटवारी मोटर मार्ग में डामरीकरण हेतु 187.54 लाख रूपये, विधानसभा सल्ट के अन्तर्गत सुमनलता भदौला मोटर मार्ग से सेरा कैलानी तल्ला भनेरिया तक मोटर मार्ग हेतु 107.95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 152.55 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत अल्काथल नैनादेवी मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु 258.21 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 132.48 लाख रूपये की स्वीकृति के साथ ही जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल की कण्डारस्यूं पेयजल योजना हेतु 2064.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-359 (साल-04)
2. शुक्रवार, अक्टूबर 15, 2021
3. शक-1984,अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-विजयदसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त 05:40।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...