गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

रतलाम: पाइप गोदाम में लगीं आग से मचा हड़कंप

मनोज सिंह ठाकुर       

रतलाम। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर विरिया खेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

बात दे गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। आग पर एक घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक रतलाम नगर निगम की 3 दमकल, इप्का फैक्टी की तीन दमकल, जावरा, बाजना और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल बुलाई गई है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झाड़िया ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दमकल के माध्यम से आग पर पानी फेंका गया। एसपी गौरव तिवारी, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आग बुझाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात रोका गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...