बुधवार, 10 अप्रैल 2024

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित 

सरस्वती उपाध्याय 
मां दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है। लोकवेद के अनुसार माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं।

श्लोक...
पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ||

कृपा...
मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएँ विनष्ट हो जाती हैं। इनकी आराधना सद्यः फलदायी है। माँ भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र ही कर देती हैं। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों को प्रेतबाधा से रक्षा करती है। इनका ध्यान करते ही शरणागत की रक्षा के लिए इस घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है।
माँ का स्वरूप अत्यंत सौम्यता एवं शांति से परिपूर्ण रहता है। इनकी आराधना से वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होकर मुख, नेत्र तथा संपूर्ण काया में कांति-गुण की वृद्धि होती है। स्वर में दिव्य, अलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है। माँ चंद्रघंटा के भक्त और उपासक जहाँ भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं। माँ के आराधक के शरीर से दिव्य प्रकाशयुक्त परमाणुओं का अदृश्य विकिरण होता रहता है। यह दिव्य क्रिया साधारण चक्षुओं से दिखाई नहीं देती, किन्तु साधक और उसके संपर्क में आने वाले लोग इस बात का अनुभव भली-भाँति करते रहते हैं। विद्यार्थियों के लिए मां साक्षात विद्या प्रदान करती है। वहीं, देवी साधक की सभी प्रकार से रक्षा करती है।

साधना...
हमें चाहिए कि अपने मन, वचन, कर्म एवं काया को विहित विधि-विधान के अनुसार पूर्णतः परिशुद्ध एवं पवित्र करके माँ चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना में तत्पर हों। उनकी उपासना से हम समस्त सांसारिक कष्टों से विमुक्त होकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं। हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए परम कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। हालांकि इन सब क्रियाओं का प्रमाण हमारे पवित्र धर्म ग्रंथों में कहीं नहीं मिलता, देवी देवताओं के मूल व साधना की सही विधि तत्वदर्शी यानि संत पूर्ण संत ही बता सकते हैं एसा हमारे वित्र धर्म ग्रंथों प्रमाणित करते हैं। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में तृतीय दिन इसका जाप करना चाहिए। मां चन्द्रघंटा को नारंगी रंग प्रिय है। भक्त को जहां तक संभव हो, पुजन के समय सूर्य के आभा के समान रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

उपासना...
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और चंद्रघंटा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें। इस दिन सांवली रंग की ऐसी विवाहित महिला जिसके चेहरे पर तेज हो, को बुलाकर उनका पूजन करना चाहिए। भोजन में दही और हलवा खिलाएँ। भेंट में कलश और मंदिर की घंटी भेंट करना चाहिए।

एसपी के निर्देश पर चला 'वाहन चेकिंग' अभियान

एसपी के निर्देश पर चला 'वाहन चेकिंग' अभियान

एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चला वाहन चेकिंग अभियान

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चला है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को कड़े़ हिदायत दी है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और गलत तरीके से वाहन ना चलाएं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाए यातायात को सुरक्षित बनाएं। यातायात पुलिस एवं समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत सघन वाहन चेकिंग किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई। पूरे जिले में वाहन चेकिंग किए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सुबोध केशरवानी

आज मनाया जाएगा 'ईद-उल-फितर' का पर्व

आज मनाया जाएगा 'ईद-उल-फितर' का पर्व 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों के हिस्सों में आया शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है। बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार हुआ। गुरूवार 11 अप्रैल को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद का चांद दिखने के बाद सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है। केरल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ईद-उल-फितर का त्यौहार बुधवार को मनाया जा रहा है। जबकि, देश के अन्य हिस्सों में यह बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।

पीएम मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी और सभी लोगों के खुश और स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह अवसर करुणा, एकजुटता और शांति की भावना को और फैलाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक।”

भाईचारे का त्योहार है ईद

ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन मुस्लिम लोग सुबह ईद की नमाज पढ़ते हैं। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी जाती है। इसके साथ ही एक दूसरों के घर जाकर मुंह मीठा भी किया जाता है। मीठे में ईद के दिन के लिए खास सेवइयां, खीर और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

क्या है ईद उल फितर ?

ईद उल फितर को अरबी और एशियाई देशों में ईद अल फ़ितर के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया भर के सभी मुसलमानों का सबसे प्रमुख और खास त्योहार है। ईद-उल-फितर रमजान ए पाक महीने के पूरे होने की खुशी में मनाई जाती है। यह त्योहार रोजे की समाप्ति का प्रतीक माना जाता है। ईद अल फितर उन सभी रोजेदारों के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम है जिन्होंने रमजान के पाक महीने के दौरान रोजे रखे थे।

ईद उल फितर मनाने की शुरूआत कैसे हुई ?

माना जाता है कि 624 ईस्वी में पहली बार ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया था और यह ईद पैगंबर मुहम्मद ने मनाई थी। इस ईद को ईद उल-फितर के नाम से जाना जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद बद्र की लड़ाई से विजयी हुए थे तब लोगों ने पैगंबर की विजय पर खुशी में आपस में मिठाइयां बांटीं और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए।

भाजपा ने प्रत्‍याशियों की 10वीं लिस्‍ट जारी की

भाजपा ने प्रत्‍याशियों की 10वीं लिस्‍ट जारी की 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रत्‍याशियों की 10वीं लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें 9 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि भाजपा ने आसनसोल सीट पर नया उम्‍मीदवार दिया है। पहले इस सीट से भोजपुरी फिल्‍मों के सुपरस्‍टार पवन सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन उन्‍होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अब उनकी जगह एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ से किरण खेर और प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट इस बार काट दिया गया है। इन सीटों पर बीजेपी ने नए प्रत्‍याशी उतारे हैं।
भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव एवं मुख्‍यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बीजेपी प्रत्‍याशियों की 10वीं लिस्‍ट जारी की है। चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट इस बार कट गया है। उनकी जगह पर भाजपा ने संजय टंडन को अपना उम्‍मीदवार बनाय है। इसके अलावा इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए भी बीजेपी ने इस बार प्रत्‍याशी बदले हैं। रीता बहुगुणा जोशी यहां से बीजेपी की मौजूदा सांसद हैं, लेकिन भाजपा ने इस दफे नीरज त्रिपाठी को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। बता दें कि इलाहाबाद लोकसभा सीट की गिनती हमेशा से वीवीआईपी संसदीय क्षेत्रों में होती है। इस लोकसभा सीट ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं।

आसनसोल से बदला उम्‍मीदवार

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं। भाजपा ने पहले यहां से भोजपुरी फिल्‍मों के सुपरस्‍टार पवन सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाने की घोषणा की थी, लेकिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया था। ऐसे में भाजपा को इस सीट से अपने प्रत्‍याशी बदलने पड़े हैं। बीजेपी की ओर से जारी 10वीं सूची में एसएस अहलूवालिया को आसनसोल लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा-पत्र जारी किया

लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा-पत्र जारी किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया।
सोशल मीडिया पर सभी ने हमें अपने सुझाव दिए। सभी को संकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है। सपा के घोषणा पत्र में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा और मनरेगा मजदूरी समेत कई बड़े वादे किए गए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगारी है। उत्तर प्रदेश का हाल और खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। भाजपा ने प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। हम सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते वक्त आटा और डेटा के अधिकार की बात भी की।
अखिलेश ने कहा कि जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। जयंत चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा। हाल में एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतरने पर कहा कि यही हमारी क्वालिटी है।

सपा के घोषणा-पत्र के बड़े वादे
मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने का वादा: सपा ने मनरेगा में मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये करने का वादा किया है।
मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने का वादाः सपा ने मनरेगा के तहत कार्य दिवस की संख्या बढ़ाने का वादा भी किया है। सत्ता में आने पर मनरेगा के तहत कार्य दिवस के दिन 150 तक किए जाएंगे।

खाली सरकारी पद भरने का वादा: घोषणा पत्र में सपा ने सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पद तत्काल भरने का वादा किया है। घोषणा पत्र के अनुसार, सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित होगा।
घोषणा पत्र में सपा के युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू करने का भी वादा किया है।
समाजवादी पार्टी ने पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा भी किया है।

लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मिलेगी फ्री शिक्षा: सपा ने लड़कियों के लिए बड़ा एलान किया, घोषणा पत्र के अनुसार, सरकार बनने पर केजी से पीजी तक लड़कियों को फ्री शिक्षा मिलेगी। संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने का वादा भी सपा ने किया है।
सपा ने घोषणा पत्र में महिलाओं को डायरेक्ट कैश बेनिफिट का वादा भी किया है। सत्ता में आने पर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति महीने तक की मासिक पेंशन मिलेगी।
सपा ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें देर नहीं होनी चाहिए। सत्ता में आने पर साल 2025 तक जातीय जनगणना कराई जाएगी।
मुफ्त राशन योजना में मिलने वाले गेहूं की जगह आटा देने का सपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है। यह आटा पोष्टिकता और गुणवत्ता के मामले में अच्छा होगा। गुणवत्ता के मामले में आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के मुकाबले का रहेगा।
सपा ने एक और बड़ा वादा किया है। घोषणा पत्र के अनुसार, सत्ता में आने पर राशन कार्ड धारक हर फैमिली को 500 रुपये का मोबाइल डेटा मुफ्त भी मिलेगा। मुफ्त डेटा से डिजिटल सम्पन्न बनाम डिजिटल विपन्न में ‘डिजिटल डिवाइड’ का अंतर नहीं रहेगा।

बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान

बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान

संदीप मिश्र 
रायबरेली। रायबरेली जिले में बुधवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। अचानक बदल रहे मौसम से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया है।
इधर, मौसम तल्ख हो रहा था। अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। मंगलवार को भी जिले के महराजगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
लालगंज क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की पसल बर्बाद हो गई है। वहीं सतांव ब्लॉक क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई है। शहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं।

लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की

लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की

राला में शिया समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की

इस वर्ष हिन्दुस्तान में दो दिन मनाई जाएगी ईद

कौशाम्बी। कोखराज क्षेत्र में राला ग्राम सभा मे शिया समुदाय के लोगों ने बुधवार को मस्जिदों और ईद गाहों में नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिले मस्जिदों और ईद गाहों में नमाज़ अदा की औरलेकिन दो दिन ईद होने के चलते मंगलवार को शाम केरला में ईद का चांद देखा गया‌, दस लोगों के समूह के साथ देखा गया। वही मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना हैदर अब्बास रिजवी,शब्बर रिजवी,आल इंडिया शिया मुस्लिम महा सभा मोहम्मद अख्तर,मो आबिद रिजवी,मोहम्मद कैसर,मो मेहंदी सबी,आदि शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी उसके बाद देश की सलामती के लिए सभी ने दुआ मांगी। मौके पर एसओ कोखराज ने अपने समस्त स्टाप के साथ सभी नमाजियों को अपने साथियों के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं दी और शान्ति ब्यावस्था बनाये रखने की अपील किया और भाईचारा के साथ सेवई की मिठास का आनन्द उठाए।
अजीत कुशवाहा

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-173, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 11, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...