बुधवार, 10 अप्रैल 2024

बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान

बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान

संदीप मिश्र 
रायबरेली। रायबरेली जिले में बुधवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। अचानक बदल रहे मौसम से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया है।
इधर, मौसम तल्ख हो रहा था। अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। मंगलवार को भी जिले के महराजगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
लालगंज क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की पसल बर्बाद हो गई है। वहीं सतांव ब्लॉक क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई है। शहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

7 दिनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री पहुंचें

7 दिनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री पहुंचें  पंकज कपूर  देहरादून। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दोनों ध...