मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

भारत पर प्रतिबंध लगा तो भरोसेमंद साथी गंवा देंगे

अकांशु उपाध्याय              

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई भी देश नहीं है। अमेरिका के लिए भारत का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बेहतरीन पेशेवर लोग और मजबूत राजनीतिक और सांस्कृतिक स्थितियां सदैव फायदेमंद रही हैं। अमेरिका के सांसद और थिक टैंक भारत के रुस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद के मामले में किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं। सासंदों ने राष्ट्रपति बाइडन से कहा है कि भारत को काट्सा जैसे दंडात्मक अधिनियम से भी मुक्त कर देना चाहिए। ज्ञात हो कि भारत रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का सौदा कर चुका है। इसको लेकर अमेरिका समय- समय पर विरोध जताता रहा है। अब शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटरों ने मांग की है कि भारत को काटसा जैसे अधिनियम से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (काटसा) के तहत अमेरिका रूस से हथियारों की खरीद पर दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाता है। सीनेट की विदेशी संबंधों की समिति के ताकतवर सदस्य और रिपब्लिकन सीनेट टोड यंग सहित कई सांसदों ने कहा है कि ऐसे संकटकालीन समय रूस से मिसाइल प्रणाली खरीद के मामले में भारत पर कोई प्रतिबंध लगाया तो हम भरोसेमंद साथी को गंवा देंगे। इससे क्वाड पर भी असर पड़ेगा। जो चीन से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही हैं: मोदी

अकांशु उपाध्याय                                

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में संयुक्त वैश्विक प्रयासों पर बल देते हुए मंगलवार को कहा, कि जब तक सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं होंगे। तब तक मानवजाति इसे पराजित करने में समर्थ नहीं होगी। वार्षिक रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कोविड-19 जैसी महामारी आखिरी बार लगभग एक शताब्दी पहले आई थी। लेकिन, इसके बावजूद आज पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है। उन्होंने कहा, ”हम अच्छी तरह समझते हैं कि मानव जाति इस महामारी को तब तक नहीं हरा पाएगी जब तक हम सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं हो जाते। इसलिए कई बाधाओं के बावजूद हमने 80 से अधिक देशों को कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराए।” उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ जंग से मिले अनुभवों, विशेषज्ञता और संसाधनों को भारत दुनिया भर से साझा करता रहेगा।

गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या-1053 हुई

अश्वनी उपाध्याय                 

गाज़ियाबाद। जिलें में एक बार फिर भारी तादाद में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में यहाँ 199 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिलें में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 1053 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में 229 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 55 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ अब 1602 सक्रिय संक्रमित हैं। नोएडा में 4 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है। मेरठ में 321 नए मरीज मिले है और 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 1 मरीज की मृत्यु की भी खबर है। मेरठ में अब 1904 सक्रिय मरीज हो गए हैं।आगरा में 234 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि, 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आगरा में 2 मरीजों की मृत्यु भी रिपोर्ट की गई है। जबकि, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 951 हो गई है।

गाजियाबाद में स्विमिंग पुल बंद कराने के निर्देश दिएं

अश्वनी उपाध्याय                           

गाजियाबाद। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए एवं जिले के सभी स्विमिंग पुल बंद कराने के निर्देश सभी इंसीडेंट कमांडर को दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने निर्देश दिए हैं कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। ताकि, जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिला मजिस्ट्रेट ने स्विमिंग पूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा है कि स्विमिंग पूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं। यदि कोई भी संचालक स्विमिंग पूल का संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के 18 जिलों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 18 जिलों में चुनाव प्रचार का दौर मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। 15 अप्रैल को सुबह से इन जिलों में मतदान शुरू होगा। बुधवार शाम छह बजे से मतदान वाले स्थलों से आठ किमी. के दायरे में शराब की दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी। दुकानें गुरुवार शाम छह बजे खुलेंगी। सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
मतदान के लिए सोमवार को व्यापक तैयारियां की गईं। प्रयागराज में परेड मैदान में 433 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन दिए गए। वाहन के लिए पेट्रोल की पर्ची लेने को काउंटरों पर जबर्दस्त भीड़ रही। पहले चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को होना है। जिले में नामांकन के बाद से प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार मंगलवार शाम बंद हो जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। इसे लेकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। एडीएम एफआर एमपी सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं।

डीएम ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल में एल-2 के रूप में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एल-2 आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की समय-समय पर देखभाल करने, दवायें, गरम पानी एवं भोजन उचित समय पर दिये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने अस्पताल में साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से कराते रहने के साथ-साथ बेडशीट को भी निरन्तर बदलते रहने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ को भी अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक ड्रेस जिसमें पीपीई किट, दस्ताने, मास्क सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का प्रयोग करने के लिए कहा है। उन्होने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पूर्ण सावधानी बरतते हुए अपने को भी सुरक्षित रखने को कहा है। इसके बाद जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, डॉ. अरूण पटेल के साथ बैठक करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर को 24 से 48 घण्टे के अन्दर पुनः एल-1 के रूप में क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने 50 बेड से तैयार एल-1 में बिजली, पानी, आरओ, कूलर, पंखा एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की मरम्मत अबिलंब कराये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं को तत्काल क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना से बचाव हेतु हो रहे टीकाकरण के कार्य को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कराये जाने का निर्देश दिया है। 
सुशील केशरवानी 

3 पुलिस कर्मचारी किए सस्पेंड व लाइन हाजिर

राणा ओबराय                          
जींद। हरियाणा पुलिस जींद में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। तीनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। डीआईजी कम एसपी जींद ओमप्रकाश नरवाल ने यह आदेश जारी किये हैं। डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि बीती रात औचक निरीक्षण पर निकले थे। रात्रि जिला निरीक्षक हरिओम चैकिंग अधिकारी थे। जबकि, एएसआई रामअवतार तथा राजपाल की डयूटी सदर थाना सफीदों की पीसीआर पर थी। जोकि, तीनों कर्मचारी डयूटी से नदारद पाए गए।

पिकअप ने कार में मारीं जोरदार टक्कर, घायल

अतुल त्यागी                     
हापुड़। जनपद में रॉन्ग साइड आ रही पिकअप गाड़ी ने हौंडा सिटी कार में जोरदार टक्कर मारीं।
पिकअप वाहन की टक्कर से दो महिला सहित चार पत्रकार घायल हुए। एशियन न्यूज़ की टीम और गाड़ी में आगे बैठे इंडिया वॉइस के पत्रकार नदीम शाहीन गंभीर रूप से घायल। घायलों को पिलखुआ के रामा अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस मौके पर घटना की जांच पड़ताल में जुटी।
कोतवाली पिलखुवा के छिजारसी चौकी के पास की घटना।

व्यापारी से छिना-झपटी, गोली मारना चिंता का विषय

अतुल त्यागी             
हापुड़। पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने पक्का बाग के गुड़ व्यापारी संजय कुमार के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर चिंता जाहिर की हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि विगत तीन दिन पहले बदमाशो ने गुड़ व्यापारी संजय कुमार से रुपए छीनकर उन्हें गोली मार दी थी। ये बेहद ही चिंता का विषय हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा हैं, कि उत्तर प्रदेश में बदमाशो के हौंसले अब इतने बुलंद हो गए हैं, कि दिन दहाड़े एक व्यापारी से रुपए छीनकर उसे गोली मारकर भाग जाते हैं। जो कि आम जनता के लिए बेहद ही चिंता का विषय हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने गुड़ व्यापारी संजय कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की हैं। गजराज सिंह ने मांग की हैं कि घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा पकड़ा जाएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएं। इसके साथ ही गजराज सिंह ने सोमवार को गढ़ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर भाजपा विधायक के गनर और कथित भाजपा नेता द्वारा पेट्रोल कर्मी के साथ हुई मारपीट को लेकर कड़ी निन्दा की हैं। गजराज सिंह ने कहा हैं कि सोमवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा हैं। जिसमे भाजपा विधायक के गनर और समर्थक पेट्रोल पंप पर एक पेट्रोल कर्मी के साथ बड़ी ही बेरहमी के साथ खुलेआम मीरपीट करते हुए दिख रहे है लेकिन भाजपा विधायक मौन होकर ये सब घटनाक्रम देख रहे हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने वायरल वीडियो में दिख रहे कृत्य को बेहद ही शर्मसार बताया हैं और मांग हैं, कि इस घटनाक्रम की सच्चाई जल्द से जल्द लोगों के सामने आनी चाहिए। जिससे लोगों को घटनाक्रम की सच्चाई पता चल सकें।

सीएम ममता की हालत 'हारे हुए खिलाड़ी' जैसी है

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस के नारे ‘खेला होबे’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा, कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत एक ‘‘हारे हुए खिलाड़ी’’ जैसी है। नड्डा ने पूर्व बर्धमान जिले के कालना में एक रोड शो का नेतृत्व किया।उन्होंने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग की ओर उंगली उठा रहीं, उन पर आरोप लगा रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह भूल गई हैं कि क्या उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसका कि वह श्रेय ले सकें। नड्डा ने कहा, ममता की हालत खेल में हारे हुए खिलाड़ी जैसी है। उन्होंने सालों तक राज्य की जनता के साथ केवल अन्याय किया। लेकिन भाजपा अगर सत्ता में आती है तो यहां विकास लाएगी, महिलाओं पर अत्याचार रोकेगी और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था कायम करने में भी विफल रही है। नड्डा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी की जबरन वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, उनका तानाशाही भरा बर्ताव और उनकी पार्टी द्वारा चलाए गए रिश्वत के चलन ने राज्य को बरबाद कर दिया है।

वक्फ बोर्ड ने इलाहाबाद एचसी में याचिका दायर की

बृजेश केसरवानी                   
प्रयागराज। उत्तर-प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के जिला अदालत के फैसले के खिलाफ मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंधन समिति ‘अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी’ ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक अति आवश्यक अर्जी दाखिल कर स्थानीय अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के स्थायी अधिवक्ता पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया, “हमने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आज रुख किया और एक याचिका दायर की।” उन्होंने कहा, “चूंकि इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने 15 मार्च 2021 को निर्णय सुरक्षित रख लिया है, ऐसे में निचली अदालत कैसे इस मामले पर सुनवाई कर आदेश पारित कर सकती है।

सुशील ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। सुशील चंद्रा ने मंगलवार को देश के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। चंद्रा ने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है। जिनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद सोमवार को चंद्रा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 14 मई 2022 तक रहेगा। उनके नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव करवाएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल अगले वर्ष मार्च में समाप्त होने जा रहा है। जबकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष मई में समाप्त होगा।

चुनाव के मतदान में वोटिंग कर सकेंगे संक्रमित

हरिओम उपाध्याय     
बरेली। पंचायत चुनाव में 15 अप्रैल को होने वाले मतदान में संक्रमित भी वोटिंग कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिये हैं। बरेली पहुंचे ऑब्जर्वर डा अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि कोविड नियमों का पालन कराते हुए संक्रमित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए संक्रमितों को पहले आवेदन करना होगा कि वह संक्रमित हैं और वोट डालना चाहते हैं। इसके बाद संक्रमित को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। संक्रमित मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकेंगे। इस दौरान यदि वोटरों की लाइन लगी है तो उन्हें हटा दिया जाएगा। वोट डलवाने वाले अधिकारी को भी पीपीई किट पहनाई जाएगी।

जापान सरकार का फैसला, दुनिया को चिंता में डाला

टोक्यो। जापान सरकार के एक फैसले ने दुनिया भर के देशों को चिंता की स्तिथि में दाल दिया है। आखिर ऐसी क्या बात हो गई कि एक देश के फैसले से अस्सपस्स के देशों को तकलीफ हो गई। दरअसल, बात ये है, कि जापान ने अपने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से निकलने वाले पानी को समुद्र में छोड़े जाने को मंजूरी दे दी है काफी लम्बे समय से जापान की सरकार इस बात को लेकर सोच विचार कर रही थी। हालांकि, जापान का दावा है कि समुद्र में छोड़े जाने से पहले इस 10 लाख टन पानी को पूरी तरह से फिल्टर किया जाएगा। ऐसी स्थिति में इससे समुद्रीय पर्यावरण पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
इस पूरी बात से अंतर्राष्ट्रीय राजनीत को फिर से गर्मी मिल गई है और साथ साथ आपको अब बता दे की जापान का कहना है कि न्यूक्लियर प्लांट के पानी को समुद्र में छोड़े जाने की जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है वह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। पूरे विश्व में दूषित पानी के निपटान के लिए यही व्यवस्था अपनाई जाती है लेकिन, जापान के इस आश्वासन के बावजूद विश्व के कई देशों की चिंता बढ़ गई है।
चीन ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है। चीन का साफ तौर पर कहना है कि जापान का ये कदम पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है चीन के विदेश मंत्रालय ने अपना विरोध जताते हुए कहा है कि अगर जापान ऐसा करता है तो उसके पास कड़े कदम उठाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं रहेगा। दक्षिण कोरिया ने भी जापान के इस कदम की आलोचना की है और कहा है कि जापान की योजना ठीक नहीं है। ये माना जा रहा है कि प्लांट से निकलने वाले पानी में रेडियोधर्मिता रहेगी। ऐसे में वह जलीय जीवन, खासतौर पर मछली पालन करने वालों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

चीरघर में शवों को रखने के लिए जगह की कमी आईं

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल के मरच्यूरी में लाशें बेतरतीब रखी हुई है। क्यों कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाटों पर जगह नहीं है। एक ओर चीरघर में शवों को रखने के लिए जगह की कमी है, तो दूसरी ओर श्मशान घाट में शवों के अंतिम संस्कार के लिए 1 से 2 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। राजधानी में 18 मुक्तिधाम है। जिसमें से 11 मुक्तिधाम कोविड के लिए आरक्षित है। जिसमें 60 शवों का अंतिम संस्कार हो सकता है।छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़े डरावने हैं। संक्रमित मरीजों में रोज हो रहे इजाफे की वजह से लोग भयभीत हैं  यहां रायपुर के अम्बेडकर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में लोगों के शवों की लाईन लगी रहती है. इसी तरह लोग अगर मरते रहे तो छत्तीसगढ़ के हालात गंभीर हो सकते हैं।

लाश जलानें वाली गैस भट्टियों की ग्रिल तक पिघली

गांधीनगर। गुजरात में कोरोना का कहर जारी है। कुछ राज्यों में हालात बहुत खराब है। डायमंड सिटी के तौर पर विख्यात गुजरात की सूरत शहर में आलम यह है कि चिता जलाने वाली भट्टियों की लोहे भी अब पिघल रहे हैं। क्योंकि, कोरोना से मरने वालों की तादाद इतनी ज्यादा है। श्मशान घाट भी ओवरलोडेड हो चुका है। डायमंड सिटी के तौर पर विख्यात गुजरात का सूरत शहर कोरोना वायरस के संक्रमण इतनी प्रभावित है कि जिले-भर के श्मशान-घाटों पर लाशों के अंबार लग चूका हैं। पिछले दो सप्ताह कि स्तिथति भयावह है। इतनी लाशें श्मशान पहुंची कि दाह-संस्कार करने के लिए कई आधुनिक तौर-तरीके अपनाने पड़ गए। चौबीसों घंटे श्मशान चालू रहने की वजह से लाश जलाने वाली गैस भट्टियों की ग्रिल तक पिघल गई। सूरत के सभी तीन श्मशान-स्थलों पर गैस की भट्टियां पिघलने की समस्या का सामना कर रही हैं।

सोनीपत: सिख द्वारा युवक पर तलवार से हमला

राणा ओबराय       
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में निहंग सिख द्वारा एक युवक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। निहंग सिख ने कुंडली बॉर्डर पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी निहंग सिख किसान आंदोलन में शामिल होने आया था। उसने कुंडली गांव के युवक पर तलवार से हमला कर दिया। युवक के हाथ पर तलवार से गहरा घाव बन गया है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि कुंडली गांव निवासी शेखर बाइक से प्याऊ मनियारी के कट से एचएसआईआईडीसी की तरफ जा रहा था। जब वह किसानों के टेंटों के साथ से निकलने लगा तो उसका एक निहंग सिख के साथ रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई और विवाद झगड़े में बदल गया।
इस दौरान निहंग सिख ने शेखर के हाथ पर तलवार से हमला किया। तलवार से शेखर के हाथ में गहरा घाव हो गया। राहगीरों ने घायल शेखर को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक टीम पीजीआई भेजी है। घायल शेखर के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी निहंग सिख को हिरासत में लिया है। निहंग सिख ने खुद की पहचान मनप्रीत के रूप में बताई है। घटना की सूचना संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत: 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 1.62 लाख नये मामले दर्ज किए गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 97,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जिसे मिलाकर अब तक 1,22,53,697 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 12,64,698 हो गये हैं। इसी अवधि में 879 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,71,058 हो गयी है।

दीपक ने अपने आवास पर 4 लोगों की हत्या की

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। जमशेदपुर में टाटा स्टील के अग्निशामक व‍िभाग में कार्यरत दीपक कुमार ने कदमा स्थित अपने आवास पर चार लोगों की हत्या कर दी और अपने एक दोस्त और उसकी पत्नी को घायल कर फरार हो गया।पुलिस दीपक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। यही दीपक अपने बुलेट मोटरसाइकल के साथ फरार है। आपको बता दे, कि यह हत्याकांड कई सवालों को जन्म देता है कि पत्नी और बच्चे को मारने के बाद शिक्षिका की क्यों हत्या की और उसकी हत्या कर के पलंग के बॉक्स में क्यूं डाला ? कहीं मामला हत्या को देख लेने का तो नहीं है। शिक्षिका ने हत्या करते दीपक को देख लिया था और दीपक ने इसी कारण उसकी भी हत्या कर दी हो  सारा मामला दीपक के गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। वही कदमा तिस्ता रोड क्वार्टर नम्बर 97 में चार लोगों की बड़े ही निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या कर दी गई है। कथित रूप से हत्या का अभियुक्त टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड का कर्मचारी दीपक कुमार सोमवार दोपहर को अपनी पत्नी वीणा कुमारी और अपने दोनों बच्चों एवं बच्चों के ट्यूशन टीचर रिंकी घोष 22 वर्ष की हत्या करने के बाद से फरार हो गया है। घटना के बाद जब मौके पर रोशन सिंह अपनी पत्नी के साथ पहुंचा तो दीपक ने उसे और उसकी पत्नी पर हथौड़े से हमला करके उसे भी घायल कर दिया।
रोशन व उसकी पत्नी टीएमएच हॉस्पि‍टल में भर्ती हैं।  सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. तमिल वानन व सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दुर्ग की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री कोरोना पॉजिटिव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में कोरोना ने जिस प्रकार अपना कहर मचाया है। उससे कारण प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में लोग कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं। दुर्ग,राजनांदगांव और राज्य की राजधानी रायपुर में इसका विकराल रूप देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद और दुर्ग जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पाण्डेय कोरोना पॉजिटिव हुई हैं।
जिसके कारण उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना मामलों को रोकने के लिए सीएम के निर्देश

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का भयावह रूप दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 12,787 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। जबकि, 48 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सीएम योगी ने सख्‍त रुख अपनाते हुए शनिवार को गोरखपुर में अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जिलों में कोविड केसों की संख्या का आंकलन कर नाइट कर्फ्यू का निर्णय डीएम लें। जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, बर्थ-डे, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात दस बजे के पहले ही सम्पन्न हो जाएं।
उन्‍होंने कहा कि लोगों को इसके लिए जागरूक करें और कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए प्रेरित करें। सीएम ने ये निर्देश शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना नियंत्रण, कोविड टीकाकरण और इंसेफेलाइटिस उन्मूलन की समीक्षा बैठक में दिए। सीएम ने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की तरह ही चुनौतीपूर्ण है। फिर भी सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी सुनिश्चित होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में एंटीजन एवं आरटीपीसीआर की जांच फ्री में होती है। इसमें अगर कही भी कोई शिकायत मिलती है तो सम्बंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच व इलाज में प्राइवेट अस्पताल निर्धारित रेट से अधिक धनराशि ले तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अस्पतालों में उपलब्ध 108 एम्बुलेंस की संख्या में से आधे को कोविड के लिए लगाया जाए।

बिमारियों को लेकर आता है गर्मियों का मौसम

मौसम कोई भी हो, लेकिन, उसके बदलते ही व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। ऐसे में थोड़ी-सी भी लापरवाही व्यक्ति की सेहत को परेशानी में डाल सकती है। फिलहाल, गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और यह अपने साथ धूप, तेज तापमान के साथ कई अन्य बीमारियां भी लेकर आता है। जिनकी अनदेखी करने पर आप परेशान हो सकते हैं तो आइए, जानते हैं आखिर क्या हैं ये बीमारियां ?
डिहाइड्रेशन को निर्जलीकरण के नाम से भी पहचाना जाता है। इससे पीड़ित व्यक्ति के शरीर में पानी, शुगर और नमक के संतुलन में गड़बड़ी हो जाती है। डिहाइड्रेशन के दौरान व्यक्ति का मुंह सूखता है, थकान, प्यास का बढ़ना, पेशाब कम होना, सिर दर्द, रूखी त्वचा, कब्ज, और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हालत गंभीर होने पर व्यक्ति को प्यास अधिक लगती है और हार्ट रेट बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी, शिकंजी या अन्य तरल पदार्थों को अपनी रोजाना डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

सीजी: 10 दिनों के लॉकडाउन का आज पहला दिन

अंबिकापुर। जिले में 10 दिनों के लॉकडाउन का मंगलवार को पहला दिन हैं। जिला प्रशासन सम्पूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने कमर कस चुका हैं। इसी संबंध में सरगुजा पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर में तीन लेयर में नकाबन्दी की व्यवस्था की गई है। पहले लेयर में शहर के आउटर में चिन्हाकिंत मार्गों पर 8 फिक्स पॉइंट बनाई गई हैं, जो शहर में प्रवेश द्वार के रूप में होंगे। दूसरे लेयर में शहर के अंधरूनी इलाकों के सभी चौक-चौराहों पर 18 फिक्स पॉइंट बनाई गई हैं और 6 पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई हैं। आवश्यकता अनुसार यह पेट्रोलिंग विभीन्न जगहों पर पहुँचकर हालात को काबू करने में कारगर होंगी। इसके प्रभारी सीएसपी अंबिकापुर होंगे। इस दौरान करीबन 300 जवानों की तैनाती की गई है। जो अलग-अलग पाले में ड्यूटी करेंगे। शहर के बाहरी और अंधरूनी इलाकों में तैनात पुलिस के जवानों के अलावा पटवारी, तहसीलदार, आरआई भी संयुक्त रूप से रहेंगे।

चारों तरफ से बाड़ को बंद कर गोलियां बरसाईं

धमतरी। अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने कहा, चारों तरफ से बाड़ को बंद करके अंधाधुंध गोली बरसाएंं। इसके परिणाम स्वरूप 1000 लोगों की निर्मम हत्या हो गई। तब से लेकर आज तक इस दिवस को देश में इस कृत्य में शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रीतेश गांधी ने कहा कि परातंत्र भारत के इतिहास में क्रूरता की दासता कहता हुआ जलियांवाला बाग भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है। इसकी जितनी ज्यादा निंदा की जा सके उतनी कम है। भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक बलिदानों में उत्तम कोटि का बलिदान के रूप में जलियांवाला बाग कांड को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि मानवता व इंसानियत की पराकाष्ठा को पार करते हुए जनरल डायर के कृत्य को आमानवीय बताते हुए मानवता पर काला धब्बा कहा है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए हमारे पुरखों के त्याग व बलिदान की गाथा को सुरक्षित और संवर्धित कर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति जारी हैं: सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन तथा जिला प्रशासन के समन्वय से राज्य के विभिन्न जिलों और अस्पतालों में आवश्यकतानुसार इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही हैं। कल राज्य को मिले 9100 रेमडेसिविर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण कर दिया गया हैं। राज्य को मंगलवार को और इंजेक्शन की आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया हैं। इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कल सन फार्मा की ओर से 4600 , आजायडस कैडिला के 1600, मायलॉन के 2600 की आपूर्ति वेयर हाउस को और 300 इंजेक्शन की आपूर्ति निजी अस्पतालों के लिए की हैं। आपूर्ति का यह क्रम बना रहेगा।

वेबसीरिज 'डैमेज्ड 3' से डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस श्रेनु

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारीख डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहीं है। ये वेबसीरिज 'डैमेज्ड 3' से डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस इस सीरीज में एक नवोदित पत्रकार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज से एक्ट्रेस आमना शरीफ भी अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि श्रेनु 'हवन', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'एक बार फिर', 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

उत्तराखंड: कोरोना मामलों के बीच त्योहार शुरू हुए

पंकज कपूर       
देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच त्योहार भी शुरू हो गए हैं। नवरात्र, रमजान और लगन भी इसी बीच शुरू हो रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में लगाए गए नाइट कर्फ्यू में थोड़ी ढील दे दी है। अब यहां नाइट कर्फ्यू रात 10 के बजाय 10:30 बजे से शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने जनता से भी अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव के लिए नियमों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने समस्त ज़िलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोविद से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएँ।
बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार 24 घंटे में 1334 नए संक्रमित मिले हैं। ये संख्या इस साल की सबसे ज्यादा एक दिन के संक्रमितों की संख्या है। इस तरह अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 110146 हो गई है। इस दौरान सात लोगों की मौत भी हुई है और 605 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय केस 7846 हो गए हैं।

नशा: दावा नकारने के मामले में अहम टिप्पणी की

अकांशु उपाध्याय         
 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने करीब 14 साल पहले इंडिया गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। लग्जरी पोर्शे कार के दावे के मामले में एक अहम टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर दुर्घटना के दौरान ड्राइवर नशे की हालत में है तो बीमा कंपनी को दावा नकारने का हक है। उस वक्त आयोग ने फैसले में बीमा कंपनी के दावे से मुकरना गलत ठहराया था। आयोग के फैसले के खिलाफ बीमा कंपनी में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 181 केस का फैसला लिखने वाले जस्टिस जो सेट में ब्रिटेन स्कॉटलैंड और अमेरिकी कानूनों चिकित्सा साथियों का हवाला भी दिया।

राज्यसभा सदस्य अनिल पाएं गए कोरोना संक्रमित

पंकज कपूर       
हल्द्वानी। उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अब यहां से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें। बता दें कि बलूनी कैंसर की जंग जीतकर लौटे हैं। मुंबई के एक अस्पताल में लंबे समय तक वह भर्ती रहे थे। तब भी उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर कैंसर को मात दे दी थी। अब यहां भी उनके समर्थक कह रहे हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे।
इधर, तीन दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए अखिल भारतीय अखाडा परिषद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का ऑक्सीजन लेवल नियंत्रण में है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 10 हजार 146 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1767 मरीज जान भी गंवा चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 7846 है।
 

निलंबित पुलिस सचिन की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था।मुंबई पुलिस की विशेष शाखा ने हाल ही में महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को पत्र लिखकर मामले के संबंध में दस्तावेज देने को कहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें हिरेन की मौत के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की प्रति और उनकी पत्नी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने हिरेन की मौत के मामले में वाजे की भूमिका होने का संदेह जताया था। उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुंबई पुलिस को दस्तावेज मुहैया करा दिये हैं। अधिकारी ने कहा कि विशेष शाखा ने एनआईए से भी ऐसे ही दस्तावेज मांगे थे।

प्रेमिका को मारने के बाद खुद को गोली मारीं, हत्या

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट इलाके में एक व्यक्ति ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार कर अपनी जान दें दी। महिला के सीने पर तो पुरूष के माथे में गोली लगी है। पुलिस ने आज यहां कहा कि कैंट इलाके के एनसीसी मेस के पास सुनसान स्थान पर सोमवार देर रात एक कार खड़ी मिली। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा और नजदीक से छानबीन की। कार के अंदर संजय निगम और आशा अग्रवाल का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी। युवती को सीने में गोली लगी थी। वहीं संजय को माथे के बीच में। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवती की हत्या के बाद संजय ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी छानबीन कर रहे।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार करने पर लगाईं रोक

 अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चुनाव प्रचार करने पर मंगलवार को 48 घंटे की रोक लगाई है। सिन्हा ने कथित रूप से कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के सीतलकूची में केंद्रीय बलों को चार लोगों के बजाय आठ लोगों की हत्या कर देनी चाहिए थी।
निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार सिन्हा पर यह पाबंदी मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक बनी रहेगी। एक आदेश के अनुसार, ‘‘आयोग भाजपा नेता राहुल सिन्हा के उपरोक्त बयानों की निंदा करता है और उन्हें आगे चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान नहीं देने की चेतावनी देता है।

दिल्ली में संक्रमण के 13,500 से अधिक नए मामलें

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षाओं समेत वैकल्पिक तरीके खोजने की अपील की। केजरीवाल ने सचेत किया कि परीक्षाएं आयोजित करने से संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल सकता है और परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के बड़ी संख्या में मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने मंगलवार की दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में छह लाख बच्चे सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की परीक्षा देंगे।

या देवी सर्वभूतेषु ब्रह्मचारिणी संस्थिता: नवरात्र

ब्रह्मचारिणी माँ की नवरात्र पर्व के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई हे।
ब्रह्मचारिणी- नवदुर्गाओं में द्वितीय
श्लोक:-दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु | देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

शक्ति:- इस दिन साधक कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने के लिए भी साधना करते हैं। जिससे उनका जीवन सफल हो सके और अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें।
फल:- माँ दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता।

माँ ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ’चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।

इस दिन ऐसी कन्याओं का पूजन किया जाता है कि जिनका विवाह तय हो गया है लेकिन अभी शादी नहीं हुई है। इन्हें अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट किए जाते हैं।

उपासना:- प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में द्वितीय दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-240 (साल-02)
2. बुधवार, अप्रैल 14, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:22, सूर्यास्त 06:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...