रविवार, 18 फ़रवरी 2024

मैच: भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया

मैच: भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया 

इकबाल अंसारी 
राजकोट। भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई।
भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।
भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को 126 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 430 रन यानी कुल बढ़त 556 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 236 गेंद पर 14 चौके और 12 छक्के बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सरफराज ने 72 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 158 गेंद में 172 रन की तूफानी साझेदारी हुई।
इतना बड़ा लक्ष्य कभी टेस्ट इतिहास में चेज नहीं हुआ है। ऐसे में ‘बैजबॉल’ के लिए प्रसिद्ध इंग्लिश टीम चेज के लिए जाएगी या टेस्ट ड्रॉ कराने जाएगी यह देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में आज शुभमन गिल 91 रन और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, शनिवार को रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार खाता खोले बिना आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट, हार्टले और रेहान को एक-एक विकेट मिला। अश्विन भी आज टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। ऐसे में इंग्लैंड के लिए परिस्थिति आसान नहीं रहने वाली है। फिलहाल इंग्लैंड के ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं।
यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी ने 209 रन बनाए थे। अब उन्होंने एक बार फिर दोहरा शतक लगाकर बता दिया है कि उन्हें क्यों आने वाले समय का स्टार माना जा रहा है। वह फिलहाल 213 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, सरफराज ने डेब्यू टेस्ट की लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। पहली पारी में वह 62 रन बनाकर रन आउट हुए थे। वह फिलहाल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 412 रन है। वहीं, बढ़त 538 रन की हो चुकी है। दोनों के बीच 154 रन की साझेदारी हो चुकी है।

जातीय जनगणना के काम को शुरू करने की मंजूरी

जातीय जनगणना के काम को शुरू करने की मंजूरी

इकबाल अंसारी 
रांची। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई मंजूरी के बाद अब झारखंड में भी जातीय जनगणना शुरू की जाएगी। जातीय जनगणना कराने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित विभाग को यह भी आदेश दिया गया है कि वह जनगणना के संबंध में ड्राफ्ट तैयार करें। रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा भी बिहार के बाद अब राज्य झारखंड में जातीय जनगणना के काम को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। 
झारखंड में जातीय जनगणना करने की मंजूरी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की ओर से संबंधित विभाग को यह भी आदेश दे दिया गया है कि वह इसके लिए ड्राफ्ट तैयार करें। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि राज्य में जातीय जनगणना कराएं जाने को लेकर एसओपी बनाया जाए और इसे अप्रूवल के लिए कैबिनेट के पास रखा जाए। राज्य सरकार के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि अगर सब कुछ सोची समझी योजना के मुताबिक हुआ तो लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड के भीतर जातीय जनगणना के काम को शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को राज्य में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि जिसकी जितनी संख्या बड़ी, उसकी हिस्सेदारी। झारखंड तैयार है।

पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, काबू पाया

पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, काबू पाया 

संदीप मिश्र 
रुड़की। नगर क्षेत्र के नारसन स्थित गंगोत्री पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नारसन से झबरेड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित गंगोत्री पेपर मिल है। मिल के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद हरिद्वार जिले से अग्निशमन की गाड़िया बुलाई गई, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इन गाड़ियों से आग काबू नहीं पाया जा सका।
इस पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी दमकल की अतिरिक्त गाड़िया बुलाई गई। तब कहीं जाकर दमकल की टीम ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

राहुल की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे लोग

राहुल की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे लोग 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज से शुरू हो गई है। चार्टर्ड प्लेन से राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे। इसके बाद स्वराज भवन से यात्रा शुरू की गई। इस दौरान राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। बालसन चौराहा से लेकर विश्वविद्यालय और कटरा तक भारी भीड़ देखी जा रही है। पूरा इलाका राहुल गांधी के कटआउट, बैनर और पोस्टर से पट गया है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, योगेंद्र यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह सहित तमाम नेता शामिल हैं।
दोपहर तीन बजे राहुल गांधी के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन वह करीब चार बजे प्रयागराज पहुंचे हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं। पूरा इलाका कांग्रेस के झंडा, बैनर, होर्डिंग और राहुल गांधी के चित्रों और कटआउट पोस्टर से पट गया है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
कटरा में जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया है। स्वराजभवन से निकलकर राहुल गांधी इलाहाबाद विश्वविद्यालय होते हुए कटरा में पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी लाल रंग की खुली पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे।
जीप के पीछे बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला है। विश्वविद्यालय के पास राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए। छात्राओं ने राहुल को गुलाब का फूल दिया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कटरा में लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास प्रतियोगी छात्र अंकित को अपनी गाड़ी के ऊपर बुलाकर बातचीत की और उसकी समस्या सुनी। यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण छात्र तीन दिन से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था।
स्वराज भवन से निकली यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को पसीने छूट रहे हैं। लोग राहुल गांधी की गाड़ी के पास आकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।

ज्योतिष: होली के दिन लगेगा पहला 'चंद्र ग्रहण'

ज्योतिष: होली के दिन लगेगा पहला 'चंद्र ग्रहण'

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इस साल होली के दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। होली 25 मार्च, 2024 सोमवार को है। वैसे तो ग्रहण एकमात्र  खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता है।
ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान होंगे। इस दिन दोनों ग्रह की युति भी हो रही है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर हर राशि पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानें कि, चंद्र ग्रहण का असर किन राशियों के लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि
चंद्र ग्रहण का असर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों को पढ़ाई में सीनियर्स का पूरा सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मकर राशि  
मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बहुत उत्तम रहने वाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। भाई के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोग घर वालों के साथ कोई खुशखबरी शेयर कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि  
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक राशि
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  

धनु राशि
चंद्र ग्रहण का असर धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान, सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लवमेट रोमांस को बनाएं रखने के लिए डिनर डेट पर जाएंगे।

₹8044 करोड़ के 94 प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा

₹8044 करोड़ के 94 प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जिले में सात जगह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिले में 8044 करोड़ रुपये के 94 प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। निवेश के धरातल पर उतरने से 10284 लोगों को रोजगार मिलेगा।
उद्योग उपायुक्त जैस्मिन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम मेरठ रोड स्थित होटल सोलिटेयर इन में होगा। जिले के उद्यमी भाग लेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल भी मुख्य अतिथि होंगे। कुल 90 उद्यमियों ने निवेश किया है।
इनमें 10 करोड़ से अधिक निवेश वाले 60 उद्यमी लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि 10 करोड़ से कम निवेश करने वाले 30 उद्यमी जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आईआईए ने अन्य उद्यमियों को भी कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

32 मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा फोन लॉन्च

32 मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा फोन लॉन्च 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अगर आप कम बजट में एक शानदार सेल्फी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल, इनफिनिक्स कंपनी ने सबसे कम कीमत में 32 मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा फोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Infinix Hot 40i है। 

बता दें यह इस प्राइज रेंज में कंपनी का पहला 32MP सेल्फी कैमरा फोन है। इसके साथ-साथ यूज़र्स को इस फोन में 16GB तक की रैम और स्टोरेज भी 256GB तक की मिलेगी।

डिस्प्ले
Infinix Hot 40i में कंपनी ने 6.5 इंच की आईपीएल एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने Octa-core UNISOC T606 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जबकि ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC1 GPU का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं सॉफ्टवेयर के लिए इस फोन में Android 13 पर बेस्ड XOS 13.0 ओएस का इस्तेमाल किया गया है। 

कैमरा और बैटरी
बता दें इस फोन का बैक कैमरा 50MP के मेन कैमरा सेंसर के साथ आता है, जिसके साथ कंपनी ने एक एआई कैमरा और क्वॉड फ्लैश लाइट की सुविधा भी दी है। इस फोन के अगले हिस्से में कंपनी ने 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्लैश लाइट के साथ आता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 

बता दें इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन का पहला वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है और स्टोरेज माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कीमत
फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन की शुरुआत कीमत सिर्फ 8,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं कंपनी ने इसे पाम ब्लू, स्टारफॉल ग्रीन, होराइजन गोल्ड और स्टारलिट ब्लैक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। फोन की बिक्री 21 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-121, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, फरवरी 19, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...