सोमवार, 19 जून 2023

गीता प्रेस को 'गांधी शांति' पुरस्कार प्रदान, घोषणा 

गीता प्रेस को 'गांधी शांति' पुरस्कार प्रदान, घोषणा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गीता प्रेस को वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की। कांग्रेस की ओर से की जा रही आलोचना के बीच सोमवार को कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाना गीता प्रेस के भगीरथ कार्यों का सम्मान है।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों को अगर आज सुलभता से पढ़ा जा सकता है, तो इसमें गीता प्रेस का अतुलनीय योगदान है। 100 वर्षों से अधिक समय से गीता प्रेस रामचरितमानस से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता जैसे कई पवित्र ग्रंथों को नि:स्वार्थ भाव से जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 मिलना उनके द्वारा किये जा रहे इन भगीरथ कार्यों का सम्मान है। गीता प्रेस को यह पुरस्कार अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा। हालांकि, कांग्रेस ने गीता प्रेस को पुरस्कार दिए जाने की आलोचना की और इसे उपहास बताया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार, गोरखपुर के गीता प्रेस को प्रदान किया जा रहा है, जो इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। रमेश ने गीता प्रेस को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद एक ट्वीट में कहा था, यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर तथा गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है।

गीता प्रेस की शुरुआत वर्ष 1923 में हुई थी और वह दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है, जिसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित की हैं। इनमें श्रीमद्‍भगवद्‍गीता की 16.21 करोड़ प्रतियां भी शामिल हैं। गांधी शांति पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत सरकार ने 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर गांधी द्वारा प्रतिपादित आदर्शों को सम्मान देते हुए की थी। 

102 एवं 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को प्रशिक्षण 

102 एवं 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को प्रशिक्षण 


102 एवं 108 एम्बुलेंस कर्मियों का पुनः प्रशिक्षण

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताई बारीकियां

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कौशाम्बी में संचालित 102 एवं 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों को जिला अस्पताल मंझनपुर में पुनः प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई.एम.आर.आई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज लखनऊ के ट्रेनर अरुण बाबू द्वारा एम्बुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जिला अस्पताल मंझनपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ला के निर्देश पर प्रतिदिन जिला अस्पताल मंझनपुर के डॉक्टरों की टीम भी एम्बुलेंस कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में समय रहते (गोल्डेन आवर) कैसे मरीज की जान बचाई जाएं। इसकी भी बारीकियां बता रहे हैं।

सियाराम सिंह 

महिला ने केदार के 'शिवलिंग' पर रुपए बरसाए

महिला ने केदार के 'शिवलिंग' पर रुपए बरसाए

पंकज कपूर 

देहरादून। अन्य श्रद्धालुओं की तरह बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजन को लिए पहुंची महिला ने गर्भगृह में पहुंचते ही अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाबा केदार के शिवलिंग पर महिला ने अपनी धन दौलत का प्रदर्शन करते हुए जमकर रुपए बरसाए। महिला की इस करतूत का समीप में खड़े पुजारी ने भी विरोध नहीं किया। जिसके चलते महिला रुपए दर रूपये बरसाने में लगी रही।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ स्थित बाबा केदार के गर्भ गृह का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक सफेद साड़ी से सुसज्जित एक महिला अन्य श्रद्धालुओं की तरह बाबा केदार के दर्शन पूजन करने के लिए केदारनाथ पहुंची थी। गर्भगृह में पहुंचने के बाद महिला ने बाबा केदार के शिवलिंग पर अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। भक्ति भाव और आस्था से परे जाकर महिला ने शिवलिंग पर नोटों की बरसात कर दी। महिला की इस हरकत को देखकर अन्य श्रद्धालु एकटक रुपये बरसा रही महिला को देखते रहे।

गौरतलब तथ्य यह है कि रुपए लूटा रही महिला के नजदीक खडे मंदिर के पुजारी ने भी अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन कर रही महिला को शिवलिंग के ऊपर रूपईए बरसाने से नहीं रोका। उल्लेखनीय है कि बाबा केदार के शिवलिंग को प्रदूषण की वजह से होने वाले क्षयकरण के नुकसान से बचाने हेतु श्रद्धालुओं को ऐसी वस्तुएं नहीं चढ़ाने दी जाती है, जो शिवलिंग के प्राकृतिक रूप को क्षति पहुंचा सकती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब लोग कह रहे हैं कि धन्य है, ऐसी भक्ति और आस्था जो ईश्वर के सामने ही अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन करती हो।

आबिद से बना आर्यन, शबनम से खुशबू   

आबिद से बना आर्यन, शबनम से खुशबू   

शैलेंद्र श्रीवास्तव 

आजमगढ़। जिले में पूरा परिवार इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की। सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में परिवार के मुखिया आबिद अंसारी ने गंगाजल से आचमन किया। फिर जनेऊ धारण कर पूजा-पाठ कराया और आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। वहीं उसकी पत्नी शबनम से खुशबू बन गई। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियों का भी हिंदू नाम रखा गया। दरअसल, जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी ग्राम निवासी इलियास अंसारी का सबसे छोटा पुत्र आबिद अंसारी एक स्थानीय स्कूल में वाहन चालक है। वो बचपन से ही अपने धर्म को लेकर संजीदा था। बीते कुछ माह से उसका व्यवहार बदल गया। नमाज और मस्जिद की जगह वह हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आकर्षित होने लगा।

इस बात की चर्चा उसने अपने खास लोगों से की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक दिन उसने अपने स्कूल प्रबंधक को इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म ग्रहण करने की इच्छा जताई। स्कूल प्रबंधक उसकी बात सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने समझाया लेकिन आबिद अंसारी के मन में कुछ और ही चल रहा था। तीन चार दिन पहले उसने अपनी पत्नी से बात इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। समाज की बातों को दरकिनार कर आबिद अंसारी अपने फैसले पर अडिग रहा।

रविवार को सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में अपने ही घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा लगाकर वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। गंगाजल आचमन कर जनेऊ धारण किया हवन-पूजन कर आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने कहा कि यह घर वापसी है। अब तक मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा था लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुझे शांति का अनुभव हो रहा है। शाम को आर्यन राजभर ने प्रीतिभोज का भी आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुस्लिम व्यक्ति के धर्म परिवर्तन किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नहीं पता पीएम का नाम, शादी से इनकार

नहीं पता पीएम का नाम, शादी से इनकार

शैलेंद्र श्रीवास्तव

सैदपुर, गाजीपुर। शादी में सालियों के पूछने पर पीएम का नाम न बताने पर दूल्हा के भाई संग दोबारा दुल्हन ने सात फेरे लिए। इस घटना से हर कोई हैरान है। मामला करंडा क्षेत्र निवासी एक गांव का है। सैदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बीते 11 जून को करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय थी।

6 माह पूर्व लड़की पक्ष ने लड़के का तिलक चढ़ाया था। इसके बाद से ही लड़का और लड़की मोबाइल के माध्यम से एक.दूसरे से बातचीत करते थे। 11 जून को बरात पहुंची। रात को शादी सभी रीति रिवाज के साथ कराई गई। सुबह खिचड़ी की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान दूल्हे से उसकी सालियों और साले हंसी मजाक कर रहे थे। तभी एक साली ने उससे देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। लेकिन वह प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया।

असलहे के दम पर हुई शादी

यह देखते ही लड़की के परिजन लड़के को हाफ माइंड बताने लगे। लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के को हाफ माइंड बताते हुए असलहे के दम पर लड़की की शादी छोटे लड़के से करा दी। मेरे छोटे पुत्र की उम्र भी अभी कम है। बावजूद इसके हम लोग डर के मारे उक्त शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए।

शनिवार को अचानक लड़की पक्ष के लोग मेरे घर आ गए और बहू की विदाई के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह जबरदस्ती मेरी बहू को खींच कर ले जाने लगे। तब मैंने 112 नंबर पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर सूचना दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को सैदपुर थाने लाया गया। अब यहां निस्तारण के लिए इंतजार किया जा रहा है।

शिवसेना के स्थापना दिवस पर रैली आयोजित  

शिवसेना के स्थापना दिवस पर रैली आयोजित   

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवसेना मेरठ इकाई द्वारा महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेतृत्व में स्कूटर- बाईक रैली निकाली गई। रैली छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय से प्रारंभ होकर शिव चौक, कचहरी पुल, कमिश्नरी चौराहा, अम्बेडकर चौक ,शिवाजी रोड, ईब्ज चौराहा, जीमखाना, बच्चा पार्क होते हुऐ बापस शिव सेना कार्यालय पर सम्पन्न हुई। 

इस अवसर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने आज ही के दिन 1966 में शिव सेना की स्थापना की थी। जब से शिवसेना का गठन हुआ, तब से शिवसेना को तोड़ने के अनेक प्रयास किए गए। लेकिन शिव सेना उतनी ही मज़बूती के साथ हर बार खड़ी हुई है। इस बार शिवसेना को जो तोड़ने का प्रयास किया गया है उसमें सभी शिवसैनिक उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में पुन: मजबूती से खड़े होकर संगठन तोड़ने वालों को सबक सिखाएंगे। इस से पूर्व शिवसेना कार्यालय पर जिला महासचिव प्रदीप सक्सेना ने  भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। 

वाहन रैली में अवनीश आर्य, मास्टर अजीज, प्रदीप सक्सेना, मुकेश शर्मा, कमल प्रजापति, विनित जैन, पवन पार्चा, मोहन देव, स्वामी सोमदेव, रोहित रस्तोगी, उमेश कुमार, विक्रम, अमरनाथ नदीम चौधरी, सिराज मकबरा, शौकिन, हसीमुद्दीन, मुजाहीद, अलीशा, यतेन्द्र रोमी, बाली कश्यप, वंश, गौरव वर्मा, सहेन्द्र तोमर, सरिता, मुना, जैवन निशा, आकाश कन्नौजिया, शारूख, अमित कन्नौजिया, अमित पाल, दीपक कुमार, मनीष शर्मा, अजमल, सुमन तोमर, फूरकान जू. राजेश खन्ना, डा. कपिल, सनी प्रधान, सुरेन्द्र पप्पी, लोकेश, अमित, अर्जुन, सेलू, सागर, सोनू, कार्तिक, शंकर, रजत, अर्जुन, डा. अरविन्द शर्मा, राजु ,अशोक कुमार, राकेश, साहील, दिनेश गुप्ता, ललीत कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक शामिल रहे।

जलजमाव की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया

जलजमाव की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। एक बार पुनः लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं उप जिला अधिकारी महोदय से वरिष्ठ पत्रकार फुरकान सलमानी जी के नेतृत्व में, नगर पालिका स्थित कार्यालय पर समस्या के संबंध में चर्चा की। पत्रकार फुरकान सलमानी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि लोनी स्थित अशोक विहार तालाब के पास अतिरिक्त जल भराव के कारण

अब तक 3 लोगो की जान जा चुकी है जिसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। आस पास का पानी जहरीला हो चुका है, सैंकड़ों लोग इस तालाब के कारण पिछले 10 वर्षों में पलायन कर चुके है।

इससे जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी सालवी कुमारी ने बोर्ड मीटिंग में इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित कराने का अश्वासन दिया। साथ में ऐंटी क्राइम संस्था से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ मोहम्मद इजराइल, रोजूदिन, मोहम्मद इमरान, हाजी मुन्ना, मंजूर भाई आदि शामिल रहें।

20 नई ई-बसों को हरी झंडी, रवाना किया

20 नई ई-बसों को हरी झंडी, रवाना किया

पंकज कपूर

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान शिमला से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे शहर में अब ई-बसों की कुल संख्या 50 से बढ़कर 70 हो गई है। सीएम ने कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए चौड़ा मैदान से प्रदेश सचिवालय तक की यात्रा ई-बस से की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम 90 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 17 ई-बसें कुल्लू में, 5 मंडी में, 3 बिलासपुर तथा 50 ई-बसे शिमला जिले के ढली डिपो में हैं। वर्तमान में धर्मशाला में निगम के बेड़े में 15 अतिरिक्त ई-बसें शामिल की गईं हैं। इन ई-बसों की परिचालन लागत डीजल बसों की तुलना में बेहद कम लगभग 25 रुपये प्रति किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग प्राप्त होगा।

हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा

सीएम सुक्खू ने कहा कि परिवहन निगम ने शिमला स्थानीय और नादौन में उपयोग की जाने वाली 75 टाइप-1 ई-बसों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है और मौजूदा डीजल बसों को बदलने के लिए 225 टाइप-2 ई-बसों के लिए तकनीकी विनिर्देशों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 1500 बसों के पूरे बेड़े को ई-बसों से बदलेगी जिसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा भी स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा इन ई-बसों को पर्यटन वृत्त (सर्कट) पर भी चलाया जाएगा।

2 बसों की भिड़ंत, 7 की मौत, 40 घायल

2 बसों की भिड़ंत, 7 की मौत, 40 घायल

वाहिद अंसारी

चेन्नई। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

कुड्डालोर पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि टक्कर के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना में शामिल लोगों से बात करने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे टक्कर हुई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने लोगों की मौत पर शोक जताया है।

राहुल होंगे भावी प्रधानमंत्री, विपक्ष में हड़कंप  

राहुल होंगे भावी प्रधानमंत्री, विपक्ष में हड़कंप   

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन रहेगा। इसे लेकर कयासबाजी जारी है। वहीं 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पटना में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इन सबके बीच अब बिहार कांग्रेस की ओर से एक बड़ा संदेश दिया गया है। इसमें राहुल गांधी को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। एक ओर पीएम के सवाल पर नीतीश कुमार सहित अन्य विपक्षी नेता बार बार कह रहे हैं कि इसका फैसला चुनाव के बाद होगा। वहीं बिहार कांग्रेस ने राहुल गांधी को देश का भावी प्रधानमंत्री बताकर कांग्रेस की योजना को साफ किया है कि कांग्रेस में राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा हो रही है।

राहुल गांधी का मंगलवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर बिहार कांग्रेस की ओर से उन्हें बधाई दी गई। इसी दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बधाई संदेश में लिखा, देश के निडर, ईमानदार, मेहनती नेता। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘भावी प्रधानमंत्री’  राहुल गाँधी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। भगवान आपको देशहित में लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ दें, इसकी कामना करता हूँ। उन्होंने राहुल गांधी की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में राहुल गांधी जब नवजात शिशु हैं तब वे पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की गोद में हैं। 

अखिलेश ने अपने बधाई संदेश में राहुल गांधी को ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताकर एक तरह से कांग्रेस की योजना को साफ किया है कि राहुल के नाम पर पीएम बनने की चर्चा है। हालांकि इसे लेकर किसी भी कांग्रेस नेता ने कोई बयान नहीं दिया। लेकिन, अखिलेश सिंह का जन्मदिन के अवसर राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताना 23 जून की विपक्षी दलों की बैठक के पूर्व तमाम विपक्षी दलों को भी एक बड़ा संदेश है।

लाख कूपों का निर्माण, सीएम ने समीक्षा की

लाख कूपों का निर्माण, सीएम ने समीक्षा की

दुष्यंत टीकम

रांची। झारखंड में बिरसा सिंचाई कूप योजना में धरातल में कुंआ दिखे, कागजी खेल नहीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उक्त बातें ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा इसमें लापरवाही ठीक नहीं।

मालूम हो कि राज्य सरकार एवं मनरेगा के अभिसरण से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कुल एक लाख कूपों का निर्माण विभिन्न चरणों में किया जाना है। लेकिन मुख्यमंत्री इसके कार्य प्रगति को लेकर खुश नजर नहीं आए और जल्द से जल्द योजना का लाभ ग्रामीणों को देने का आदेश दिया है।

मालूम हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस योजना का शुभारंभ किया गया है, ताकि जल संरक्षण को बल मिल सके एवं वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार हो सके। योजना के तहत प्रथम चरण में 30 एवम द्वितीय चरण में 70 हजार कूप का निर्माण किया जाना है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 हजार एवं 15 नवंबर 2024 तक शेष 50 हजार कूप का निर्माण कार्य पूर्ण करेगी।

शिकायत पर सचिव को तलब किया: यूके

शिकायत पर सचिव को तलब किया: यूके

श्रीराम मोर्य 

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने के मामले में उद्यम/औद्योगिक विभाग द्वारा एक वर्ष से लगातार रोड़ा अटकाने के मामले में शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए सचिव को वार्ता हेतु तलब किया।

नेगी ने कहा कि उद्यम विभाग की लापरवाही/ निकम्मेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक वर्ष से लगातार पत्रावली पर आपत्तियों पर आपत्तियां लगाए जा रही हैं तथा हर बार नए-नए दस्तावेजों की मांग की जा रही थी।

नेगी ने कहा कि ये वहीं औद्योगिक विभाग है, जो खनन कारोबारियों की फाइलें मानकों को ताक पर रखकर रात-रात में पास कर देता है, लेकिन आमजन/ कार्मिकों को न्याय दिलाने के मामले में इनको सांप सूख जाता है। प्रतिनिधिमंडल में- शशांक अग्रवाल मौजूद थे।

चक्रवाती तूफान, 4 मासूम बच्चों की मौत

चक्रवाती तूफान, 4 मासूम बच्चों की मौत

नरेश राघानी 

बाड़मेर। राजस्थान में चक्रवाती तूफान से हालात बिगड़ गए है। बाड़मेर जिले में बिपरजॉय तूफान की वजह से हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी का भर गया है। यही पानी अब जानलेवा हो गया है। जल भराव के कारण अब तक चार मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। उनके शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति तालाब में लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके के गंगासरा गांव में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं सिवाना के पादरली गांव में बकरियां चराने गए दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। समदड़ी थाना इलाके के राखी गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाने उतरा एक युवक डूब गया। एनडीआरएफ और गोताखोर रविवार से लगातार उसे खोज रहे हैं। लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गंगासरा गांव में हादसे के शिकार हुए बच्चों में कृपाल सिंह पुत्र दीप सिंह (8) और खेत सिंह पुत्र चैन सिंह (7) शामिल हैं। दोनों बारिश से गड्डे में जमा हुए पानी में डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। सिवाना थाना थाना इलाके में हादसे के शिकार हुए बच्चों में पादरली गांव निवासी प्रकाश पुत्र चंद्रा राम (8) और राहुल पुत्र खेताराम भील (7) शामिल हैं। ये लोग बकरियां चराने गए हुए थे। वहां पानी में डूब गए।

सरकार ने रॉ के नए चीफ की नियुक्ति की  

सरकार ने रॉ के नए चीफ की नियुक्ति की   

हरिओम उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारत सरकार ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग में नए चीफ की नियुक्ति की है। 1988 बैच और छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईपीएस ऑफिसर रवि सिन्‍हा रॉ के नए चीफ बनाए गए हैं। सिन्हा को आईपीएस सामंत कुमार गोयल की जगह यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक आईपीएस सामंत कुमार गोयल रॉ के नए चीफ थे।

गोयल को भारत सरकार ने एक्सटेंशन भी दी। लेकिन अब गोयल का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। अबकी बार उन्हें एक्सटेंशन नहीं दी गई और आईपीएस रवि सिन्‍हा को रॉ का नया चीफ बना दिया। आईपीएस रवि सिन्‍हा ज्वाइन करने से दो साल तक या अगले आदेश तक रॉ के चीफ रहेंगे।

रवि सिन्‍हा अब तक स्पेशल सचिव थे

1988 बैच के सीनियर आईपीएस ऑफिसर रवि सिन्‍हा अभी कैबिनेट सचिवालय में स्‍पेशल सेक्रेटरी हैं और अब वह अपनी अगली पोस्टिंग के तहत  रॉ में सेक्रेटरी के पद पर जा रहे हैं।

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग क्या है?

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ भारत सरकार की अतिसंवेदनशील संस्था है। रॉ पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने का जिम्‍मा होता है। अगर किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है, तो रॉ उसपर नजर रखती है। राष्‍ट्रहितों के लिए खुफिया ऑपरेशंस को भी रॉ अंजाम देती है। इंदिरा गांधी सरकार के समय  अस्तित्‍व में आई। रामेश्‍वर नाथ काव इसके इसके पहले प्रमुख थे। रॉ सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्टिंग करती है।

वियतनाम के रक्षा मंत्री से सिंह की मुलाकात  

वियतनाम के रक्षा मंत्री से सिंह की मुलाकात   

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से बातचीत की। जियांग दो दिन की भारत यात्रा पर आये हैं। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जुलाई 2007 में वियतनाम के तत्कालीन प्रधानमंत्री गुयेन तान दुंग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों का स्तर रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंच गया था।

प्रधानमंत्री मोदी की 2016 में हुई वियतनाम की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंध उन्नत होकर ‘समग्र रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंच गये थे। जनरल जियांग ने तीनों सेनाओं की सलामी गारद का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय समर स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। वह आगरा भ्रमण भी कर सकते हैं।

इस हसीना को युवाओं में नहीं कोई दिलचस्पी 

इस हसीना को युवाओं में नहीं कोई दिलचस्पी 

सुनील श्रीवास्तव  

लंदन। ‘बेबी’ शब्‍द से आपको लग रहा होगा कि एक ऐसी बच्‍ची जो लोगों की बेटी बनकर रह रही हो। ज्‍यादातर लोगों को यही लगेगा, लेकिन यूरोपीय देशों में डेटिंग का एक नया कांसेप्‍ट चल पड़ा है। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कॉलेजों की गर्ल्स स्टूडेंट्स रईसजादों और बुजुर्ग अमीरों को डेट करती हैं।

बदले में उन्हें पैसे और गिफ्ट्स मिलते हैं, जिनसे वे अपने शौक पूरे करती हैं। लंदन 24 साल की शार्लोट डेविस के भी कुछ ऐसे ही शौक हैं। अमीर लोगों के पैसों पर वह दुनिया घूम रही हैं। पब-रेस्‍तरां जा रही और जमकर पाटियां कर रही हैं। खास बात, शार्लोट सिर्फ बुजुर्गों को डेट करती हैं, उन्‍हें अपनी उम्र के लोगों में कोई खास दिलचस्‍पी नहीं। शार्लोट डेविस की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शार्लोट डेविस ने बताया कि एक टीवी शो देखने के बाद उन्‍हें शुगर बेबी बनने की प्रेरणा मिली। इस शो में शुगर बेबी और शुगर डैडी के बीच संबंधों को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया था। जिसे देखकर शार्लोट को भी लगा कि वह ऐसा कर सकती हैं। शार्लोट तब 8 साल के लंबे रिलेशनश‍िप से बाहर आई थीं, और उन्‍हें कोई ऐसा साथी चाह‍िए था जो उनकी भावनाओं को समझ सके। उन्‍हें सहारा दे सके। उनकी मानसिक रूप से मदद कर सके। वह फ‍िर किसी गंभीर रिलेशनश‍िप में भी नहीं जाना चाहती थीं, इसलिए उन्‍होंने एक डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और दोस्‍त तलाशने लगीं। गिफ्ट और लग्‍जरी लाइफ मिलने लगी - शार्लोट ने बताया कि ऐप पर ऑनलाइन प्राेफाइल बनाते ही रिश्तों की भरमार आ गई। मेरे साथ डेटिंग करने वालों की लाइन लगने लगी। इसके बदले में मुझे भी ढेर सारा पैसा, अच्‍छे और महंगे गिफ्ट, लग्‍जरी लाइफ मिलने लगी। 

जनवरी में मैंने एक डेटिंग ऐप का इस्‍तेमाल शुरू किया। इसकी मदद से 30 से 60 साल के लोगों को डेट करने लगी। बदले में लोग मुझे अच्‍छा खासा पेमेंट करते हैं। मेरी शॉपिंग का सारा पैसा वही लोग चुकाते हैं।

अगर कहीं घूमने जाना हो तो उन्‍हीं के पैसे खर्च होते हैं। मुझे लगता है कि मैंने पहले जिन लोगों के साथ फ‍िज‍िकल रिलेशन रखे, उनसे यह काफी बेहतर है। मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिल रही है। वे लोग भी आनंद में हैंं।

हर शख्‍स से मिलते 20 हजार रुपये - रिपोर्ट के मुताबिक, डेव‍िस हर डेट के बदले एक पुरुष साथी से 250 डॉलर यानी लगभग 20 हजार रुपये मिलते हैं। उन्‍होंने 10-10 लोगों का एक सेट बना रखा है, जिनके साथ वह रिश्ता रखना पसंद करती हैं। डेविस ने बताया, ये लोग मुझे शॉपिंग के लिए ले जाते हैं। लग्‍जरी आइटम तक खरीदते हैं। मुझे छुट्टियां मनाने कहीं जाना हो तो भी यही लोग इंतजाम करते हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले मैं पेर‍िस में कई दिनों की हॉल‍िडे एंज्‍वॉय करके आई हूं।

कभी कुछ गलत नहीं हुआ और जब मुझे लगता है कि कहीं कुछ दिक्‍कत है तो मैं तुरंत उस रिश्ते से खुद को बाहर कर लेती हूं। हर शुगर डैडी ने मुझे मेरे पिछले रिश्तों की तुलना में ज्‍यादा सम्‍मान दिया।

खालिस्तानी आतंकी की गोली मारकर हत्या   

खालिस्तानी आतंकी की गोली मारकर हत्या   

अखिलेश पांडेय

कनाडा। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निज्जर को गुरुद्वारे के बाहर कई गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरदीप सिंह निज्जर भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया था।


हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप

भारत सरकार की तरफ से हाल ही में जो 40 अन्य आतंकियों के नाम की लिस्ट जारी की गई थी। उसमें निज्जर का नाम भी शामिल किया गया था। निज्जर पर2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया था और वह इसी संगठन का मुखिया था। निज्जर के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को लेकर एनआईए भी जांच कर रही थी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-249, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, जून 20, 2023

3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:23, सूर्यास्त: 07:21। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 39+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...