सोमवार, 5 फ़रवरी 2024
खेल: भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया
एचईसी का मुद्दा, मोदी सरकार पर निशाना साधा
एचईसी का मुद्दा, मोदी सरकार पर निशाना साधा
इकबाल अंसारी
रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एचईसी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एचईसी का गला क्यों घोटा जा रहा है। एचईसी के साथ अन्याय क्यों हो रहा है।
केंद्र की सरकार चाहती है कि एचईसी काम करना बंद कर दे और इसे अडानी को बेच दिया जाये। इसे भी प्राइवेटाइज किया जाये। मोदी सरकार एचईसी के लोगों को बेरोजगार करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। गांधी ने कहा कि हम एचईसी में अडानी का नाम नहीं लगने देंगे।
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लिए खड़े दिखते हैं। चाहे बीएचईएल हो, एचएएल हो या एचईसी, सभी को धीरे-धीरे अडानी को सौंपा जा रहा है।
8 अप्रैल को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण: नासा
तुर्की ने वाईपीजी के 11 सदस्यों को मार गिराया
खिलाड़ी पुनीत ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए
विधायकों ने प्रदेश सरकार पर बडा हमला बोला
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 1. अंक-79, (वर्ष-11) पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254 2. बृहस्पतिवार, मार्च 20, 2024 3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
कोरबा। जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है, हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे। राष्ट्र प्रेम की यह अभिव्यक्ति प्रकट हुई कोरबा ...
-
80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से मैरिज की मनोज सिंह ठाकुर आगर मालवा। अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले...