शनिवार, 29 अगस्त 2020

'भारत' में हो सकता है उत्पादनः पुतिन

मास्को। रूस के राष्ट्रपति ने स्पूतनिक वी टीके की तारीफ करते हुए इसे पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी बताया है। 2 महीने में ही कुछ दर्जन लोगों पर परीक्षण के बाद अप्रूव किए जाने की वजह से हो रही आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए पुतिन ने कहा कि दुनिया के पहले कोरोना वैक्सीन को नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मंजूर किया गया। ये नियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस बीच खबर है कि टीके के उत्पादन के लिए रूस और भारत में बातचीत चल रही है। 


पुतिन ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने फास्ट ट्रैक अप्रूवल को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि रूस वैक्सीन के प्रभाव को लेकर कोई डेटा नहीं शेयर कर पाया है, जोकि साइंटफिक प्रोटोकॉल में खामी है। इस बीच पुतिन ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ''हमारे विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह टीका स्थायी इम्युनिटी पैदा करता है और सुरक्षित है।'' पुतिन ने कहा कि अनकी एक बेटी को टीका लगाया जा चुका है, एंटीबॉडी डिवेलप हुआ है और ठीक महसूस कर रही है।             


'राष्ट्रपति' ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रियो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस स्टार मणिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को शनिवार को खेल दिवस के दिन वर्चुअल माध्यम से देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल समारोह से अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और आजीवन ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किये। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला पहलवान विनेश फोगाट पुरस्कार समारोह का हिस्सा नहीं बन सके। रोहित इस समय आईपीएल के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं जबकि विनेश फोगाट कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते इस समारोह में हिस्सा नहीं ले सकीं।


कोविंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “मेजर ध्यानचंद से लेकर आज के पुरस्कार विजेताओं और प्रशिक्षकों के विषय में एक बात समान रूप से कही जा सकती है। आप सबके प्रयासों के बल पर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ता रहा है। आप सबने अपने प्रदर्शन से, सभी भारतवासियों को, सामूहिक सफलता के अहसास के अविस्मरणीय क्षण प्रदान किए हैं। सभी पुरस्कार विजेताओं को मेरी हार्दिक बधाई। मेजर ध्यानचंद, खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य सभी देशवासियों के लिए भी एक आदर्श हैं। साधारण परिवेश तथा सुविधाओं के बीच उन्होंने अपनी निष्ठा व कौशल से हॉकी के मैदान में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं।”


पुरस्कार विजेता खिलाड़ी इस वर्चुअल समारोह के लिए देश के नौ साई केंद्रों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, बेंगलुरु, पुणे, सोनीपत, हैदराबाद और भोपाल से जुड़े जबकि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन से इस समारोह से जुड़े।


रिजिजू ने इस अवसर घोषणा की कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात वर्गों में से चार वर्गों की पुरस्कार राशि बढ़ाई जा रही है और अब खेल रत्न विजेता को साढ़े सात लाख रुपये के बजाये 25 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये के बजाये 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य लाइफटाइम को पांच लाख रुपये के बजाये 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य नियमित को पांच लाख रुपये के बजाये 10 लाख रुपये और आजीवन ध्यानचंद अवार्डी को पांच लाख रुपये के बजाये 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।


राष्ट्रपति ने खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किये। इस साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न, 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 13 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को आजीवन उपलब्धि के ध्यानचंद पुरस्कार के लिए चुना गया था। इसके अलावा आठ लोगों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, पांच संस्थानों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़ को मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी प्रदान की गयी। खेल रत्न के इतिहास में यह पहला मौका था जब पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया था। हालांकि वर्चुअल समारोह के माध्यम से तीन खिलाड़ी ही खेल रत्न ग्रहण कर सके।


मणिका बत्रा ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते थे। उन्होंने 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। रानी की कप्तानी में भारत ने अमेरिका को हराकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। पैरा हाई जम्पर थंगावेलु ने 2016 के रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार 27 खिलाड़ियों कोअर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। अनुभवी टेस्ट क्रिकेटर इशांत शर्मा, युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी, तीरंदाज अतानु दास, बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी, टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण, फर्राटा एथलीट दुती चंद, युवा गोल्फर अदिति अशोक, पहलवान राहुल अवारे और हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह अर्जुन बने।


अनुभवी कोच जसपाल राणा सहित 13 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किया गया। कर्नल सरफराज सिंह, अनिता देवी, सत्येंद्र सिंह और गजानंद यादव सहित आठ लोगों को अतुलनीय साहस के लिए राष्ट्रीय साहस पुरस्कार दिया गया। देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए पांच संस्थानों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़ को मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी प्रदान की गयी।


पुरस्कार विजेताओं की सूची
राजीव गांधी खेल रत्न: रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मणिका बत्रा, रानी रामपाल और मरियप्पन थंगावेलु अर्जुन पुरस्कार: इशांत शर्मा (क्रिकेट), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), दीपिका ठाकुर (हाॅकी), अतानु दास (तीरंदाजी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), दिविज शरण (टेनिस), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी (बैडमिंटन), दत्तु भोकानल (रोइंग), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी ), राहुल अवारे (कुश्ती), दिव्या काकरान (कुश्ती), मधुलिका पाटकर (टेबल टेनिस), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी), सन्देश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), काले सारिका सुधाकर (खो-खो), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), सुयेश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।


द्रोणाचार्य पुरस्कार
लाइफटाइम वर्ग: धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), के के हुड्डा (कबड्डी), विजय मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओ पी दाहिया (कुश्ती)।                   


'चीन' ने अपनी फिर बनाई नई सड़क


बीजिंग। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीनी सेना के बीच तनाव बना हुआ है। सैन्य और राजनयिक स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद भी इस मुद्दे का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। इस बीच चीन ने लद्दाख की सीमा वाले क्षेत्रों में मौजूदा सड़कों के वैकल्पिक मार्ग के लिए तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के लिए त्वरित टुकड़ी को जुटाने में लगने वाले समय इससे कम हो जाएगा।




सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिला है कि पीएलए पूर्वी लद्दाख के उत्तर-पूर्व में नई सड़क तैयार कर रहा है। इसमें ल्हासा से काशगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 219 (G219) का पिछला हिस्सा भी शामिल है। पूर्वी लद्दाख के क्षेत्रों से गुजरने वाली इन सड़क को निर्माण 1950 के दशक के मध्य में शुरू किया गया था जो 1957 तक पूरा हुआ। सड़क का निर्माण भारत और चीन के बीच तनाव की शुरुआत थी जो अंततः 1962 के युद्ध का कारण बना।       



रूस की दूसरी वैक्सीन पर दी खुशखबरी


मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन को बहुत बढ़िया बताया है। पुतिन ने कहा है कि रूस की दूसरी कोरोना वैक्सीन एपीवेक कोरोना का कॉम्पिटिशन पहली वैक्सीन Sputnik V से होगा। पुतिन ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन बाजार में लाने के लिए रूस दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।




इससे पहले रूस ने बिना फेज-3 ट्रायल के ही अपनी पहली कोरोना वैक्सीन Sputnik V को सफल घोषित कर दिया था।हालांकि, दुनिया के ज्यादातर देश और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी थी।       



चीन सीमा तनाव के कारण लिया फैसला

नई दिल्ली/ जेरुसलम। भारत में, मीडिया ने इसराइल से दो और अवाक्स (एयरबोर्न वॉर्निंग ऐंड कंट्रोल सिस्टम्स) ख़रीदने की मंजूरी पर ख़बर देते हुए कहा है कि यह फ़ैसला चीन के साथ सीमा तनाव को देखते हुए लिया जा रहा है। भारतीय मीडिया के अनुसार, समझौते को अगले कुछ दिनों में कैबिनेट की सुरक्षा समिति द्वारा मंज़ूरी दे दी जाएगी।


चीन के साथ तनाव के बीच, भारतीय मीडिया में यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भारत चीन के साथ एक बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसराइल के साथ अवाक्स के इस समझौते की अंतिम मंजूरी की ख़बर को भी, चीन के साथ मौजूदा तनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसके ज़रिये बीजेपी सरकार लोगों को यह संदेश भी देने की कोशिश कर रही है, कि वह सीमा पर चीन के साथ मौजूदा तनाव के लिए फ़ौजी तैयारी में ज़्यादा सक्रिय हो रही है।         


यूपी पुलिसः चोरी का सिलसिला निरतंर बढा़

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


गढमुक्तेश्वर/बहादुरगढ़..नही रूक रहा चौरी का सिलसिला, चौर ताला तोड़ संग ले गये भैंसा
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के डहरा रामपुर में शुक्रवार की रात को चौर एक किसान के यहाँ से भैसा खोल कर ले गये। इतना ही नही चौरो ने जिस ताले को तोड़ा था। साथ में उस ताले को भी ले गये। मामला इस तरह से है कि सतीश तोमर निवासी ग्राम डहरा रामपुर का घर और घेर मे लगभग 100 मीटर दूरी का अंतर हैं। घर से बने दूर दूसरे मकान जोकि सतीश ने सिर्फ मवेशी पालन के लिये ही बना रखा है मे चौरो ने उस वक्त चौरी की जब वह रात में घर पर था क्योकि उसे घर पर कुछ जरूरी काम निपटाना था।मवेशी पालन हेतु बने मकान में बाहर गेट पर ताला भी लगा था। सतीश रोज अपने पशुओं के पास ही सोता है लेकिन बाहर ताला लगा होने का फायदा उठाकर चौरो ने ताला तोड भैसा खोलकर ले गयें। इससे पहले भी क्षेत्र में अलग अलग स्थानो पर चौरी हो गयी है।               


हरियाणाः धारा 144 अंतर्गत नए निर्देश

राणा ऑबरॉय


पानीपत। जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने दंड प्रक्रिया नियमावली 144 के तहत जिला के हॉटस्पॉट एरिया जिनमे तहसील कैम्प,मॉडल टाऊन, सेक्टर 11-12,सेक्टर 13-17 में मार्किट की सभी दुकानों,अकेली दुकानों, हॉकर,रेहड़ी वालों के लिए हर रोज सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इनमें अस्पताल और मेडिकल की दुकानों पर छूट प्रदान की गई है। इन एरिया में कोविड 19 के बढ़ रहे केसों को लेकर ये आदेश जारी किए गए हैं। सभी इंसिडेंट कमांडर और अधिकारी भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188,269 और 270 के तहत उक्त आदेशों की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।                   


हरियाणाः 4 हत्या, 5 बलात्कार, 1 गैंगरेप

राणा ओबराय
हरियाणा में आए दिन 4 हत्या,5 बलात्कार, एक गैंगरेप और होते हैं 14 अपहरण: अभय चौटाला


चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी के पुत्र से रंगदारी मांगने व उसको गोली मारने की घटना पर इनेलो प्रधान महासचिव एवं विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बयान जारी करते हुए कहा कि इससे ज्यादा विडंबना और क्या होगी जब भाजपा गठबंधन सरकार के मौजूदा मंत्री का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्पष्ट तौर पर मान रहे हैं कि इस सरकार में वह मंत्री होते हुए भी रो-रो कर मर लिए पर कोई सुनने वाला नहीं है। जब प्रदेश का मंत्री इतना लाचार है तो आम जनमानस कैसे सुरक्षित रह पाएगा? नारनौल में पिछले तीन दिनों में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। भाजपा गठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट गया है तथा प्रदेश में हर कोई असुरक्षित महसूस करने लगा है। उन्होंने कहा कि एक अजीब सा डर का माहौल प्रदेश में बना हुआ है और सरकार है कि कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट और गैंगरेप की घटना न घटती हो। कानून व्यवस्था की हालत आज ऐसी हो गई है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार आए दिन औसतन चार हत्या, पांच बलात्कार और एक गैंगरेप और 14 अपहरण व अनेकों चोरी व डकैती की वारदातें हो रही हैं। हररोज लगभग 50 से 60 वाहन चोरी होतेे हैं जो कि आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।                


हरियाणाः 8 आईपीएस का किया तबादला

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में 8 आईपीएस और एक एचपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इन अफसरों को अलग-अलग पदों पर नियुक्ति एवं तबादले के आदेश दिये गए हैं। यहां पर तीन जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। आज ही मंत्री ओमप्रकाश यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसके बाद महेंद्रगढ़ की एसपी सुलोचना सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।                 


हापुड़ः छेड़छाड़ के विरोध पर नग्न किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


छेड़छाड़ का विरोध किया तो नग्न कर दिया


हापुड़। एक महिला ने जब छेड़खानी व अश्लील हरकतों का विरोध किया, तो मनचलें ने महिला के कपड़े फाड़कर नग्न कर दिया और चिल्लाने पर फरार हो गया।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर में अकेली थी,तभी गांव का एक युवक मौका पाकर घर में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करनें लगा। महिला द्वारा विरोध करनें पर युवक ने महिला के कपड़े फाड़कर नग्न कर फरार हो गया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशनपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।              


दहेज पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
महिला ने किया फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास 60 लाख व मर्सिडीज ना देने पर


हापुड़। दहेज के लालची भेड़ियों ने 60 लाख नगद व मर्सिडीज गाड़ी ना देनें पर विवाहिता के साथ जुल्म करते हुए फांसी लगाकर हत्या का प्रयास किया और घर से निकाल दिया।
हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ निवासी एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर व धोखाधड़ी कर अलीगढ़ निवासी जुबियान ने अप्रैल माह में निकाह कर लिया।


पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद उसके शौहर व सुसरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज में 60 लाख व मर्सिडीज गाड़ी ना देनें पर उसे नशीली गोलियां खिलाकर गलें में फंदा ड़ालकर फांसी देनें की कोशिश की। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया।
शहर कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार सुसरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं।               


कहासुनी में पथराव, लहराया तमंचा

अतुल त्यागी


लहराया तंमचा मामूली कहासुनी में किया पथराव
हापुड़। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव व गाली गलौज हुई और हवा में तंमचा लहरानें का वीड़ियों वायरल हुआ।
पिलुखवा के नया गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई। जिसकों लेकर दोनों ने छतों से एक दूसरे पर भंयकर पथराव कर गालीगलौज की। एक पक्ष ने हवा में तंमचा लहरातें हुए जान से मारनें की धमकी दी। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
वीड़ियों वायरल होते.ही पुलिस में हड़कंप मच गया और आननफानन में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।           


हापुड़ः अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

अतुल त्यागी
जनपद हापुड़ की थाना बाबूगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता जनपद में अब तक की सबसे बड़ी सफलता लगी हाथ।


हापुड़। कप्तान संजीव सुमन ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस को मिली जनपद की सबसे बड़ी सफलता हाथ बाबूगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा किया बरामद दो तस्करों को भी लिया हिरासत में एक तस्कर मौके से फरार होने में हुआ कामयाब पुलिस ने 14 अवैध तमंचे 315 बोर तीन तमंचे 12 बोर एक पोनिया 315 बोर एक रिवाल्वर 32  बोर सहित 18 तमंचे किए बरामद।


थाना बाबूगढ़ पुलिस ने रात्रि के समय मोहम्मदपुर आजमपुर के जंगल में दबिश डालकर भारी मात्रा में किया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद इतना ही नहीं पुलिस ने एक रिवाल्वर, पिस्टल और 17 अवैध तमंचा बरामद किए हैं मुठभेड़ के दौरान तस्कर मोहित और राहुल को गिरफ्तार किया गया है जीशान नामक तस्कर पुलिस की नजरों से बचकर हुआ फरार तस्कर आसपास के जनपदों में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी।


हापुड़ कप्तान संजीव सुमन ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा जनपद की बाबूगढ़ पुलिस को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता।             


स्वास्थ्य-विभाग 1 सप्ताह बाद करेगा सर्वे

स्वास्थ्य विभाग गठित कर चुका है दस टीमें


एक सप्ताह बाद होगा सर्वे शुरू


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले में 28 अगस्त से पांच दिन तक चलने वाला सीरो सर्वे स्थगित हो गया है। इसके पीछे लखनऊ से गाजियाबाद तक अनेक चिकित्सकों एवं अफसरों के संक्रमित होने की वजह बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सर्वे के लिए दस टीमों का गठन कर दिया था। एक टीम में चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, आशा और एक एएनएम को नामित किया गया है। लखनऊ की किग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी(केजीएमयू ) के विशेषज्ञों की निगरानी में यह सर्वे होना है। पता चला है कि अब तीन या चार सितंबर से यह सर्वे होगा। दिल्ली के बाद गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में सीरो सर्वे कराया जा रहा है। जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हजार से अधिक है। छह हजार से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं।सीएमओ डॉ. एन के गुप्ता के मुताबिक टीम के कई व्यक्ति संक्रमित हो गए हैं। सभी तैयारियाँ और लॉजिस्टिक्स पहले जैसी ही रहेंगी। उनका दावा है कि आदेश आने के 24 घंटे के भीतर नमूना संग्रह शुरू कर सकते हैं। गाजियाबाद से कोविड -19 सीरो-निगरानी के लिए 45 समूहों से 1080 नमूने एकत्र किए जाने हैं। 45 समूहों में नौ ग्रामीण क्षेत्र और शेष शहरी क्षेत्र शामिल हैं।          


अमेरिकाः संक्रमितों को मिलेगी रेमेडिसविर

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने अपने देश में कोरोना पीड़ित मरीजों पर एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर के इस्तेमाल को अनुमति दे दी है।अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को अब यह दवा दी जा सकेगी। ड्रगमेकर कंपनी गिलियड साइंसेज ने कहा कि नियामकों ने  COVID ​​-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के लिए प्रायोगिक एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है।


इससे पहले अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में ही इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। अब तक यह गंभीर कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों को ही दिया जा रहा था। कैलिफ़ोर्निया की कंपनी गिलियड ने 10 अगस्त को रेमेडिसविर की औपचारिक मंजूरी के लिए आवेदन किया था। अब इसे ब्रांड नाम वेक्लेरी के तहत बेचा जाएगा।             


6 महीने से हो रही बच्चे-महिलाओं की मौत

शिलांग। मेघालय में पिछले चार महीनों में 61 गर्भवती महिलाओं और 877 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य तंत्र के कोविड-19 महामारी से निपटने में लगे होने और चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण पिछले चार महीनों में यानी अप्रैल से इन गर्भवती महिलाओं और नवजातों की मौत हुई है। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई तक हुई ये मौत कोरोना वायरस के कारण नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों के कारण हुई हैं। स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि चिकित्सा संबंधी देखभाल की कमी, निमोनिया और जन्म के समय श्वास अवरोध (एस्फिक्सिया) की समस्या के कारण शिशुओं की मौत हुई। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘यह चिंता का विषय है कि शिशु और मातृ मृत्यु दर में तेजी से वृद्धि हुई है क्योंकि राज्य के पूरे स्वास्थ्य तंत्र को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाया गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर महिलाओं की मृत्यु इसलिए हुई क्योंकि उन्हें प्रसव के लिए अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती नहीं कराया गया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कहा है कि वे गर्भवती महिलाओं सहित रोगियों को भर्ती करने से मना न करें, भले ही वे कोविड-19 के नियंत्रण क्षेत्र से आते हों। स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने कहा कि इस अवधि के दौरान कुल 10 व्यक्तियों की मौत कोविड-19 के कारण हुई। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर लोगों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई, न कि कोविड-19 की वजह से।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस वर्ष अप्रैल से जुलाई की अवधि के दौरान जन्म के समय 877 नवजातों और प्रसव के दौरान 61 महिलाओं की मौत हुई।’’         


मेघालय में 25,128 लोगों की हुई जांच

शिलांग। मेघालय में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना के 109 नये मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार राज्य में 59 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 2239 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें से 958 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1272 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेघालय में कोरोना से अब तक 09 मरीजों की मौत हो चुकी है।


कोरोना के मद्देनजर पूर्व में जारी पाबंदियों में से काफी में छूट दे दी गई है। हालांकि, संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी भी कुछ पाबंदियां बहाल हैं। राज्य में एक्टिव मामले 56.8 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 42.8 फीसद है। अब तक राज्य में 25128 लोगों की जांच हुई है। कोरोना का औसत वृद्धि दर 4 फीसद है।               


केरल में कुल मामले 69,303 पहुंचे

तिरुवनंतपुरम। केरल में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2543 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 69,303 पहुंच गए, वहीं संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 274 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी। नए मरीजों में 52 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।


राज्य में शुक्रवार को कम से कम 2,097 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। राज्य में अब तक कुल 45,858 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल 23,111 लोगों का इलाज चल रहा है। जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 75 लोग विदेश से लौटे हैं तथा 156 लोग दूसरे राज्यों से यहां आए हैं, जबकि 229 लोगों के संक्रमित होने का स्रोत नहीं पता चल सका है। राज्य में फिलहाल संक्रमण से प्रभावित 599 निषिद्ध क्षेत्र हैं।             


उत्तराखंड में 558 नए मामले सामने आएंं

पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 588 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 185 देहरादून से हैं। इसके अलावा 120 हरिद्वार, 72 ऊधमसिंह नगर, 58 चमोली, 55 नैनीताल, 26 टिहरी गढ़वाल, 18 पौड़ी गढ़वाल, 12-12 बागेश्वर और पिथौरागढ़, छह-छह चंपावत और उत्तरकाशी, पांच रुद्रप्रयाग, जबकि 13 मामले अल्मोड़ा में सामने आए हैं। वहीं, 349 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 11 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17865 हो गया है। इनमें से 12124 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 239 की मौत हो गई है। 


निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना मरीजों का इलाज 


कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने अब निजी चिकित्सा विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों को भी कोरोना मरीजों के उपचार की अनुमति दे दी है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के लिहाज से राज्य में सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए जगह कम पड़ने लगी है। असल में गंभीर मरीजों का उपचार इन अस्पतालों में हो रहा है। अलबत्ता, जो मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन उनमें लक्षण नहीं हैं, उन्हें कोविड केयर सेंटरों में भेजा जा रहा है।           


हिमाचल में कोरोना का कहर जारी

शिमला। हिमाचल में कोरोना हिमाचल में खोलना कहर जारी  के कहर के बीच शुक्रवार को संक्रमण के 136 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सिरमौर जिला के सबसे ज्यादा 35 मामले शामिल हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 30, सोलन में 19, चंबा में 16, ऊना में 15, शिमला में 12, बिलासपुर में तीन, किन्नौर और हमीरपुर में दो-दो तथा कुल्लू और मंडी में एक-एक नया मामला सामने आया है। शुक्रवार के 136 नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना पीडि़तों की कुल संख्या अब 5637 हो गई है। इनमें से अब तक 4149 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। बावजूद इसके अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 1413 है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शुक्रवार को 2223 सैंपल भेजे गए थे।


इनमें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला से 470 सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा सोलन जिला से 194, ऊना से 243, सिरमौर से 203, हमीरपुर से 220, चंबा से 193, कुल्लू से 64, मंडी से 271, बिलासपुर से 145 तथा शिमला से 111 सैंपल लिए गए थे। इनमें से खबर लिखे जाने तक 1708 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि 58 सैंपल्स की पॉजिटिव। इसके अलावा 457 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी थी। इसके अलावा शुक्रवार को मिले बाकी पॉजिटिव गुरुवार के शेष सैंपल्स की जांच में मिले हैं।           


जनपद में संक्रमितों की संख्या-1261

39 मरीजों की अस्पतालों से हुई छुट्टी, सक्रिय मरीजों की संख्या 1261


गाजियाबाद। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ( एसीएमओ) डॉ. संजय अग्रवाल समेत 78 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एसीएमओ की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। निजी लैब से कोरोना की जांच कराई गई थी। दो दिन से एसीएमओ कई खास बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। कंट्रोल रूम के बाहर बनी हेल्फ डेस्क के प्रभारी कर्मचारी के संक्रमित होने से प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ गई है। संक्रमित कर्मचारी रोज सभी का बुखार एवं ऑक्सीजन स्तर नापते थे। राजनगर एक्सटेंशन के एक नामी बिल्डर भी संक्रमित हो गए हैं, उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन गर्भवती महिलाओं को संक्रमित होने पर संयुक्त अस्पताल संजयनगर नगर में भर्ती कराया गया है। पांच परिवारों के 25 सदस्य संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक ठीक होने पर 39 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1261 है। 23 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। 15 की अनुमति पर विचार किया जा रहा है। 18 मरीज पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 6555 है।           


पुलिस का खेल, इंस्पेक्टर को भेजा जेल

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद की कविनगर पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर को बेटे की ओर से दर्ज कराए फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। लिखा-पढ़ी में दिखाया कि इंस्पेक्टर .32 बोर की पिस्टल लेकर बैठे थे और दूसरे हाथ में 315 बोर के कारतूस थे। इसी बात को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान गाजियाबाद की ओर से गाजियाबाद एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया। दूसरी ओर मामले में शुक्रवार को एडीजी मेरठ से भी इंस्पेक्टर कविनगर की शिकायत की गई। मामले में जांच बैठा दी गई है।


बाल किशन भाटी यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद से वर्ष 2017 में रिटायर हुए थे। 35 साल की नौकरी में रिटायर्ड इंस्पेक्टर बाल किशन भाटी 27 से ज्यादा थानों में प्रभारी भी रहे। वर्तमान में वह परिवार के साथ गाजियाबाद के कविनगर थाने की चिरंजीव विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। चूंकि इन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की हुई है, इसलिए गाजियाबाद और फरीदाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बाल किशन भाटी का आरोप है कि 21 अगस्त को उनके बेटे विकल्प भाटी ने शराब पीकर घर में हंगामा किया हुआ था। उन्होंने विरोध करते हुए बेटे को धमका दिया। इसके बाद बेटे ने पुलिस को बुलाया और उन्हें गलत जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाल किशन भाटी ने बताया कि उनकी ओर से उनके रिटायर्ड साथी भरत सिंह सोलंकी ने भी विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता की। बालकिशन भाटी का आरोप है कि पुलिस ने उनके पास से एक .32 बोर की पिस्टल, 315 बोर के कारतूस और एक फरसा बरामद दिखाकर जेल भेज दिया।           


'वायु प्रदूषण' रोकने के लिए प्लान तैयार

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु प्रदूषण के कलंक को गाजियाबाद के माथे से धोने की इस बार पूरी तैयारी है। ईपीसीए (पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण) ने वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसमें वायु प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के अलावा ईंट भट्ठा, टूटी सड़कों से उड़ती धूल व अन्य को इसका कारक माना है। सर्वाधिक वायु प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों में ट्रोनिका सिटी में संचालित टैक्सटाइल फैक्ट्रियों को माना है। जनपद में वायु प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए इस बार ईपीसीए की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र बीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआइडीसी स्मिता सिंह के अलावा औद्योगिक संगठन भी शामिल हुए, जिसमें ईपीसीए की ओर से वायु प्रदूषण रोकने के लिए एक्शन प्लान को साझा किया, जिसमें इंडस्ट्रियल एरिया में लोनी स्थित ट्रोनिका सिटी में संचालित हो रही टैक्सटाइज इकाइयों को सर्वाधिक वायु प्रदूषण के लिए उत्तरदायी माना है। यहां छोटी इकाईयों के अलग-अलग बॉयलर हैं, जो वायु प्रदूषण का कारक बनते हैं। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए थर्ड पार्टी से बड़ा कॉमन बॉयलर बनवाने का प्रस्ताव है, जिससे सभी टैक्सटाइल इकाइयां कनेक्शन लेंगी। इनकी तीन माह में वायु गुणवत्ता की टेस्टिग होगी। इसके बाद लागू किया जाएगा। वहीं, अन्य इकाइयों में पीएनजी कनेक्शन को अनिवार्य करने की योजना है। अधिक प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में कोयला, टायर आदि के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।         


कार सवार ने सीए को मारी टक्कर, मौत

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कार सवार ने शुक्रवार रात तिकोना पार्क, वैभव खंड इंदिरापुरम के पास गौड़ ग्रीन सोसायटी के अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट विनय कुमार निर्मल को टक्कर मार दिया। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चालक व उसका साथी कार छोड़कर फरार हो गया। कार को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नशे के दौरान हादसा होने की बात सामने आ रही है।


विनय कुमार निर्मल परिवार के साथ गौड़ ग्रीन सोसायटी, वैभव खंड में रहते थे। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह सोसायटी के द्वार संख्या-दो से बाहर खरीदारी करने निकले। सड़क पार करते ही तिकोना पार्क के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार के निचले हिस्से में वह फंस कर करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने कार रूकी। चालक व उसके साथ बैठा एक अन्य युवक कार को छोड़कर भाग गया। राहगीरों व सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने विनय कुमार निर्मल को कार से अलग किया। सूचना पर स्वजन उन्हें लेकर पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में कर लिया। उनके भाई अमित कुमार निर्मल की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना में कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।             


जांच कराने पहुंचे शिक्षकों का हंगामा

चंदनकियारी। प्रखंड स्थित सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को विभागीय निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की जांच किया जाना था। इसको लेकर शुक्रवार के सुबह दस बजे ही सभी विद्यालयों के कुल 820 शिक्षक जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शुरुआत में पहुंचे शिक्षक अपनी बारी को लेकर लाइन में लगे थे। इसी दौरान एक ही बार मे 820 शिक्षकों की भीड़ होने के कारण लाइन टूटकर अफरातफरी मच गई। सभी में जल्दी जांच कराने की होड़ मच गई। ऐसे में शारीरिक दूरी की तो धज्जियां उड़ाई ही गयी बल्कि चिकित्साकर्मियों को भी जांच में बिलंब हो गया। जहां शिक्षकों ने अपनी गलती को नजरअंदाज कर अस्पताल के चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों पर ही भड़कते हुए हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही शिक्षकों ने चिकित्सकों से माफी मांगने की मांग करने लगे। जिसपर हंगामे को देखते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्रीनाथ ने माफी मांगकर मामले को शांत कराया।                 


परीक्षा स्थगित कराने को पुतला फूंका

टनकपुर। केंद्र सरकार के सितंबर में जेईई मेंस समेत अन्य परीक्षाएं संचालित कराने का कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।


शुक्रवार को नगर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर पीलीभीत चुंगी पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार कोरोना काल में परीक्षाएं संचालित कर बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर भीम सिंह, नीरज मिज्ञा, सतीश पाडेय, कादिर अलीए जावेद सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।              


घर से किया लाहन बरामद, केस दर्ज



फरीदकोट। थाना सदर की पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में लाहन बरामद कर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार सुखविदर सिह ने बताया की पुलिस ने गांव देवीवाला सिरसडी व कोटसुखिया की तरफ जाते हुए सुचना मिली कि जसपाल वासी कोटसुखिया अपने घर नाजायज शराब निकालकर बेचता है। रेड कर उसके घर से 70 लीटर लाहन बरामद की गई पर आरोपी भाग गया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।




           

'बारिश' थमने के बावजूद गिर रहे मकान

राजौरी। दो दिनों से जारी बारिश शुक्रवार को थम गई, लेकिन इसके बावजूद इमारतों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है।


शुक्रवार को पुंछ जिले की मेंढर तहसील में तीन स्कूलों की इमारतों के साथ-साथ 10 के करीब लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा राजौरी के मंजाकोट, थन्ना मंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, खब्बास आदि क्षेत्रों से लगातार कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। मकानों के गिरने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। जिन लोगों का बारिश से नुकसान हुआ है, वे लोग प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग कर रहे है, ताकि कुछ हद तक राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के रुकने से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन लगातार कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इससे लोगों का भारी नुकसान हो रहा है। बारिश रुकने के बाद भी कई क्षेत्रों में अभी भी बिजली की सप्लाई ठप चल रही है। विभाग द्वारा बिजली की सप्लाई को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में अभी भी बिजली की सप्लाई ठप ही चल रही है।           


गुरुनानक कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षाएं

मुक्तसर साहिब


धालीवाल। गुरुनानक कॉलेज की तरफ से कोविड 19 महामारी के चलते सरकारी हिदायतों का पालन करते हुए 18 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।


आइसीटी सेल के कोआर्डिनेटर अमनप्रीत कौर ने बता या कि कॉलेज के सभी विभागों की तरफ से विद्यार्थियों को अलग-अलग ऑनलाइन निर्धारित प्लेटफार्मों द्वारा समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन लाइव कक्षाओं की सहूलियत मुहैया करवाई गई है। इन कक्षाओं का उद्घाटन प्रिसिपल तेजिदर कौर धालीवाल, वाइस प्रिसिपल डॉ. राणा बलजिदर कौर, डॉ. जसजीत कौर तथा सभी विभागों के मुखियों की तरफ से किया गया।


एफएटीएफ की कार्रवाई से बेहद डरा पाक

इस्लामाबाद। आतंकवाद का 'आका' कहा जाने वाला पाकिस्तान फाइनेंशिएल एक्शन टास्क फोर्स एफएटीएफ की कार्रवाई को लेकर बेहद डरा हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि यदि पाकिस्तान को एफएटीएफ द्वारा ब्लैकलिस्ट लिया गया तो देश की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी और पाकिस्तानी करेंसी को गिरावट का सामना करना होगा। एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए, खान ने कहा कि अगर पाकिस्तान को एफएटीएफ की ब्लैकलिस्ट पर डाल दिया जाता है, तो उसकी स्थिति ईरान की तरह हो जाएगी।कोई हमसे डील नहीं करेगा, कोई भी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान हमारा साथ नहीं देगा।           


हॉलीवुड स्टार चैकविड बॉसमैन का निधन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन निधन हो गया। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले चैडविक 43 साल के थे और पिछले 4 साल से कैंसर से पीड़ित थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, चैडविक के प्रतिनिधि ने एक्टर के निधन की पुष्टि की। चैडविक का निधन लॉस एंजलिस में उनके घर पर हुआ।


4 साल से कोलोन कैंसर से पीड़ित थे। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, चैडविक के प्रतिनिधि ने बताया कि चैडविक की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे। वह कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से पीड़ित थे। सुपरस्टार एक्टर की मौत पर उनके परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्हें एक सच्चा योद्धा बताया। बयान में कहा, “एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया। परिवार ने बताया कि चैडविक ने बीते 4 सालों में कई फिल्मों की शूटिंग की और ये सब उनकी कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच होती रहीं। परिवार ने कहा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी।


ब्लैक पैंथर ने बनाया सुपरस्टार


चैडविक ने अपने करियर में ‘42’ और ‘Get on Up’ जैसी फिल्मों से अपना नाम बनाया और फिर 2018 में आई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म में टि-चाला/ब्लैक पैंथर का किरदार निभाकर वह दर्शकों के बीच हिट हो गए थे। इसके बाद वह एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स-एंड गेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में फिर से ब्लैक पैंथर के किरदार में दिखे थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘Da 5 Bloods’ इसी साल रिलीज हुई थी।           


मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पिछले 24 घंटों में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है सेना ने पुलवामा के जादुरा इलाके में देर रात करीब 1:00 बजे आतंकी छिपे होने की सूचना मिले ही सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके को चारों तरफ से घेरते ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें सुबह ऑपरेशन खत्म होने तक सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचा दिया। आतंकियों के पास से एक एके 47 दो पिस्टल बरामद हुई है। इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ था जो इलाज के दौरान शहीद हो गया है। वही कल सुरक्षाबलों ने सोफिया में मुठभेड़ के दौरान शकूर पार्रे, सोहेल भट्ट समेत चार आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया । विगत 24 घंटों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने पुलवामा में 3 व सोफिया में चार आतंकवादियों समेत 24 घंटे में 7 आतंकवादियों को जहन्नम पहुंचा दिया।           


फूलगोभी की खेती किसानों के लिए लाभप्रद

नई दिल्ली। फूलगोभी भारत की प्रमुख सब्जी है इसकी खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है। इससे किसान अत्याधिक लाभ उठा सकते है। इसको सब्जी, सूप और आचार के रूप में प्रयोग करते है। इसमे बिटवीन-बी की पर्याप्त मात्रा के साथ-साथ प्रोटीन भी पायी जाती है।


जलवायु:- फूलगोभी के लिए ठंडी और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। यदि दिन  छोटे हों तो फूल की बढ़ोत्तरी अधिक होती है।  अगेती जातियों के लिए  तापमान  की थोड़ी अधिक हो  तथा दिन बड़े।इसकी  खेती जुलाई से शुरू होकर अप्रैल तक होती है।



भूमि का पी.एच. मान 5.5 -7 के मध्य  तथा जल निकास वाली बलुई दोमट मिट्टी तथा पिछेती के लिए दोमट या चिकनी मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है फूलगोभी की खेती विभिन्न प्रकार की भूमियों में की जा सकती है,जिसमे पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद उपलब्ध हो।


खेत की तैयारी:- पहले खेत को पलेवा करें भूमि जुताई योग्य हो जाए तब उसकी जुताई 2 बार मिटटी पलटने वाले हल से करें। इसके बाद दो बार कल्टीवेटर चलाएँ और प्रत्येक जुताई के बाद पाटा अवश्य लगाएं।


उन्नतशील प्रजातियां :- पूसा दिपाली, अर्ली कुवारी, अर्ली पटना, पन्त गोभी- 2, पन्त गोभी- 3, पूसा कार्तिक, पूसा अर्ली सेन्थेटिक, पटना अगेती, सेलेक्सन 327 एवं सेलेक्सन 328 है। पन्त शुभ्रा, इम्प्रूव जापानी, हिसार 114, एस-1, नरेन्द्र गोभी 1, पंजाब जॉइंट ,अर्ली स्नोबाल, पूसा हाइब्रिड 2, पूसा अगहनी, एवं पटना मध्यम।           


संक्रमण को लेकर डब्लूएचओ की चेतावनी

कोरोना के सर्दियों में प्रभाव को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी…
लंदन। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि आने वाली सर्दियों में यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना (कौवीड-19) का कहर बढ़ जाएगा। संगठन ने कहा कि इस दौरान अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और मृत्यु दर में भी इजाफा होगा। यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डाइरेक्टर हेनरी क्लग ने कहा, ‘सर्दियों में युवा लोग बुजुर्ग आबादी के ज्यादा करीब होंगे हम गैरजरूरी भविष्यवाणी नहीं करना चाहते, लेकिन इसकी निश्चित रूप से आशंका है। इस दौरान ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती होंगे और मृत्युदर बढ़ जाएगी।’              


सर्व समिति के साथ 7 बिल किए पास

पंजाब के कामगारों के लिए अच्छी खबर।


चंडीगढ़। कोविड-19 में पंजाब विधानसभा में विशेष तौर पर बुलाए गए विधानसभा सत्र दौरान सर्व समिति के साथ 7 बिल पास किए गए, जिनमें कंट्रैक्टर लेबर (रेगुलेशन एंड एबोलिशन) पंजाब संशोधन बिल-2020 को परवानगी दी गई। यह बिल पेश करते सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि बिल में चैप्टर 5बी के अंतर्गत कामगारों की मौजूदा लागू सीमा को 100 से बढ़ाकर 300 करने की व्यवस्था की गई है। इसके इलावा अब आदारों के बंद होने या नौकरी से निकाले जाने की सूरत में कामगार 3 महीनों की अधिक तनख्वाह लेने के योग्य होंगे। यह कदम कारोबार करने को आसान बनाने की प्रक्रिया में और सुधार लाएगा। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अपेक्षित संशोधन में नियमों में वर्करों की संख्या बढ़ाने के लिए 20 से 50 तक कंट्रैक्ट लेबर (रेगुलेशन एंड एबोलिशन) एक्ट, 1970 की धारा-1 की उप-धारा (4) की उप-धारा (ए) और (बी) में अपेक्षित संशोधन को प्रस्तावना दी गई है।           


मृतक-62,550 संक्रमित-34,63, 973

देश में कोरोना के मामले 34 लाख पार, 24 घंटे में आए इतने केस…


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब हर दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोरोना वायरस के मामले 34 लाख पार कर गए हैं और अब मौत के मामलों में भी यह दुनियाभर में तीसरे नंबर पर पहुंचने ही वाला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 76 हजार से अधिक पॉजिटिव मामले और 1021 मौतें दर्ज की गईं। कल की मुकाबले आज ज्यादा कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 76472 नए पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं 1021 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना के कुल मामले 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें 7,52,424 एक्टिव केस हैं और 26,48,999 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 62,550 पहुंच गया है। फिलहाल भारत कोरोना से मौत के मामले में दुनियाभर में चौथे नंबर पर है, मगर जल्द ही यह मैक्सिको से आगे निकल कर दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा। फिलहाल, भारत के बाद मैक्सिको (63,146), ब्राजील (119,594) और अमेरिका (185,901) है।             


मोहलत नहीं मिलेगी, ईएमआई पर छूट

अब खत्म होगी मोहलत, नहीं मिलेगी ईएमआई पर छूट…
अब खत्म होगी मोहलत, नहीं मिलेगी EMI पर छूट।
आरबीआई जल्द कर सकता है ऐलान।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) संभवत: बैंकों के लोन की किस्त ( ईएमआई ) के भुगतान पर रोक की सुविधा को 31 अगस्त से आगे नहीं बढ़ाएगा।सूत्रों ने कहा कि लोन भुगतान पर छूट को आगे बढ़ाने से कर्ज लेने वाले ग्राहकों का ऋण व्यवहार प्रभावित हो सकता है और इससे कोविड-19 की वजह से उनके समक्ष आए मुद्दों का भी हल नहीं होगा।
कोविड-19 महामारी के बीच सामान्य कारोबारी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होने की वजह से रिजर्व बैंक ने कंपनियों तथा व्यक्तिगत लोगों को राहत देते हुये ऋण की किस्तों के भुगतान पर एक मार्च से छह महीने के लिए छूट दी थी,छूट या किस्त भुगतान पर रोक की अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो रही है।सूत्रों ने कहा कि कर्ज लेने वाले ग्राहकों के लिए यह अस्थायी राहत थी,उन्होंने कहा कि यदि छूट की अवधि को छह महीने से आगे बढ़ाया जाता है,तो इससे कर्ज लेने वाले ग्राहकों का ऋण व्यवहार प्रभावित हो सकता और भुगतान की अवधि शुरू होने के बाद चूक का जोखिम बढ़ सकता है।
कई बैंकरों  एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख,कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास से आग्रह किया है कि इस सुविधा को आगे नहीं बढ़ाया जाए, क्योंकि बहुत से लोग इसका अनुचित फायदा उठा रहे हैं,इस बीच, रिजर्व बैंक की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में बिक्री में गिरावट की वजह से विनिर्माण कंपनियों के परिचालन लाभ में कमी आई।केंद्रीय बैंक के सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) कंपनियों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है। 


मंत्री ने एसपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

राणा ओबराय
हरियाणा सरकार के एक राज्यमंत्री ने अपने को बताया असहाय,अपने ही जिले की SP पर लगाये कमीशन खाने और अपराधियों से मिले होने के आरोप
नारनोल/चंडीगढ। नारनौल में बढ़ते अपराध पर पहली बार खुलकर बोलते हुए नारनौल के विधायक एवं सामाजिक आधिकारिकता मंत्री ओपी यादव ने कल रात बीजेपी नेता के बेटे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पत्रकार से बोलते हुए पुलिस प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए।


उन्होंने कहा यहां की एसपी भ्र्ष्ट है। उन्होंने कहा वह गुंडों से मिली हुई है और यह सारा काम एसपी करा रही है। एसपी एसपी एंड ओनली एसपी अपराध की जिम्मेदार है। यह एसपी बकवास है, यह गुंडों से मिली हुई है और यह बकवास कराती है और हम इसका इलाज करेंगे। मंत्री यादव ने कहा मैं बड़े गुस्से मैं बोल रहा हूं। शब्दों का अर्थ अलग होता है बोलने लहजे का अलग होता है। मैं बड़ा दुखी हूं, यह एसपी बड़ी नालायक है और बदमाशों से मिली हुई है, अपने कमीशन इकठ्ठा करने के अलावा कोई काम नहीं करती है उसमें भी बदमाशों को इकठ्ठा कर रखा है।                           


लड़कियों को फंसाने वालों पर कार्रवाई

अब लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर ऐसा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई…


लखनऊ। यूपी में अब लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म बदलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में लव जेहाद की घटनाएं रोकने को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहचान छिपाकर बहलाने-फुसलाने या ब्लैकमेल करके धर्मांतरण कराने की कोशिशों पर सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं का उत्पीड़न या उनके साथ हिंसा की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने हाल के दिनों में सामने आई महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर नाराजगी जताई। इस दौरान मेरठ, कानपुर और लखीमपुर खीरी में धोखे से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की घटनाओं की भी समीक्षा की गई। इसमें लखीमपुर खीरी व मेरठ में लड़कियों की हत्या भी कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए। ऐसी सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व डीजीपी एचसी अवस्थी समेत अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।           


हरियाणा का एक और मंत्री मिला संक्रमित

राणा ओबराय
कोरोना वायरस ने हरियाणा के एक और मंत्री को अपनी गरिफ्त में लिया
 चंडीगढ़।हरियाणा के मंत्रिमण्डल में कोरोना का विस्तार तेजी से होता जा रहा है। हरियाणा के बिजली मंत्री रणदीप सिंह ने कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि ट्वीट कर द्वारा कर दी है।


“मैंने अपना कोरोना टेस्ट फिर से करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है परन्तु चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाइन हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं”                 


कांग्रेस सांसद के निधन पर जताया शोक

कोरोना संक्रमित कांग्रेस सांसद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के संक्रमण के साथ ही अब मृतकों के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। अलग-अलग राज्यों से लगातार नए मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की खबरें आ रही है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का शुक्रवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया कि सांसद वसंतकुमार कोरोना संक्रमित थे। हालांकि उनकी हालत पहले ही अन्य बीमारी से पीड़ित थे, जिसके बाद 10 अगस्त को यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।शुक्रवार शाम अस्पताल प्रबंधन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि सांसद वसंतकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। वे गंभीर कोविड निमोनिया से पीड़ित हैं और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि एच वसंतकुमार के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वह एक कट्टर कांग्रेसी, सच्चे नेता और प्रिय सांसद थे। दुःख की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।                  


मीरजापुरः पुलिस विभाग में मची हलचल

सलिल पांडेय


मीरजापुर। लापता डॉक्टर की खोज में इलाकाई पुलिस को जोश देने विन्ध्याचल परिक्षेत्र के IG  पीयूष कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार, 28/8 को निकले तथा मौके मुआयने का बारीकियों पर नजर डाली।


संभवतः श्री श्रीवास्तव को लगा होगा कि 6 दिनों की मशक्कत से हताश पुलिस कहीं शिथिल न पड़ जाए लिहाज मामले को पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा मानते हुए वे दल-बल के साथ डॉक्टर की खोज अभियान को जारी रखने का हुक्म दिया ।
कोरोना की रिकवरी रेट बेहतर होने के नाते खौफ में कुछ कमी देखी जा रही है। इसी के साथ जहां शुरुआती दौर में कोरोना के नकारात्मक पक्ष की ही लोग व्याख्याएं होती रही, वहीं अब इसके कुछ सकारात्मक पक्ष पर भी लोगों की नजर जाने लगी है।


सकारात्मक पक्ष


कोरोना के महाभय के चलते बहुत से लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत हुए है। कुछ लोग जो विगत 10-पाँच वर्षों से दमा (अस्थमा), श्वांस से पीड़ित थे, वे कोरोना का टेस्ट न कराना पड़े, इसलिए भोर में उठकर योग-प्राणायाम करने लगे तथा भोजन आदि में भी परहेज करने लगे हैं । पान-गुटका खाने से भी बहुत से लोगों को बचते देखा जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रत्ति बेपरवाही कम हुई है। वैसे भी बीमारी का आधा से ज्यादा इलाज परहेज ही कहा गया है। हलांकि कोरोना का नियंत्रण जरूरी है, फिर भी खान-पान में परहेज हर शख्स के लिए फायदे मन्द हमेशा रहेगा। इसके अलावा काढ़ा आदि का सेवन लाभप्रद साबित हो रहा हैं।


हलिया थाना प्रभारी संक्रमित हुए


शुक्रवार, 28/8 को आई रिपोर्ट में हलिया थाना प्रभारी संक्रमित हुए है। थाने के स्टाफ और शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। जिले में ज्यादातर अधिकारी वर्ग और प्रबद्ध लोग सजगता से 7 दिन में स्वस्थ हो गए । इसके अतिरिक्त रिपोर्ट में कुल 18 लोगों में नगर के घण्टाघर के मिष्ठान्न व्यवसाई 27/8 को ही संक्रमित होकर वाराणसी इलाज के लिए गए, वहीं 28/8 को उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सभी संक्रमितों के जल्द स्वस्थ होने की उनके उनके शुभचिंतक प्रार्थना और पूजा-पाठ करते देखे-सुने गए । सोशल डिस्टेंसिंग के बावजूद कोरोना लोगों को मनासिक रूप से दूर नहीं कर पा रहा है।           


होम लोन ईएमआई पर मिलेगी बडी राहत

होम लोन ईएमआई पर मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए बैंकों की प्लानिंग।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी होम लोन (ईएमआई) भरने में परेशानी आ रही है। अब उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जिनकी नौकरी कोरोना काल में चली गई है या उनकी कंपनी ने वेतन में कमी कर दी है। बैंक होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग पर काम कर रहे हैं। इससे 31 अगस्त के बाद ईएमआई भरने से छूट मिल सकती है। इस पर आरबीआई की बनाई केवी कामत कमेटी के साथ बात हो चुकी है। बैंकों को होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव बनाकर कमेटी को भेजना होगा।


जानिए क्या है होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग और इसके फायदे
एसबीआई  समेत अन्य बैंक होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग पर काम कर रहे हैं। बैंक नहीं चाहते कि उनके यहां डिफाल्टर्स की संख्या बढ़े। साथ ही वे यह भी मान रहे हैं कि यह जबरन वसूली और संपत्ति सीज करने के लिए वक्त सही नहीं है। इस कारण यह प्रस्ताव लाया गया है। कोशिश की जा रही है कि होन लोन की अवधि दो साल से अधिक न बढ़ें, चाहे रीपैमेंट शेड्युल करना पड़े।
जिन लोगों की इनकम बिल्कुल खत्म हो गई है, उन्हें ईएमआई भरने से कुछ माह की राहत दी जा सकती है। वहीं जिन लोगों का वेतन घटा दिया गया है, उनकी ईएमआई कम करने पर विचार किया जा सकता है। ग्राहकों को फायदा यह होगा कि वे अभी अपनी कमाई के हिसाब से घटी हुई ईएमआई भर सकेंगे।
हर बैंक अपना प्रस्ताव बनाएगा, जो पहले संबंधित बैंक के बोर्ड के सामने रखा जाएगा और फिर आरबीआई से अनुमति ली जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस व्यवस्था के लिए खुद बैकों ने आरबीआई के सामने प्रस्ताव रखा था।
होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग का नुकसान।
होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग की कीमत बढ़ी हुई ब्याज दरों के साथ ग्राहक को चुकान होगी। बैंकों ने कहा है कि होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग में वे अपनी सर्वश्रेष्ठ ब्याज दर नहीं दे पाएंगे। यानी इस व्यवस्था में ग्राहकों को 30 बेसिस पाइंट की बढ़ी हुई दर से लोन चुकाना होगा। होम लोन रीस्ट्रक्चरिंग के लिए आरबीआई ने केवी कामत कमेटी का गठन किया है, जिसे सितंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।               


1 एपिसोड के लिए ले रहे मोटी 'रकम'

मुंबई। बिग बॉस टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है हर साल यह शो कई बड़े विवादों में घिरा रहता है। इस साल इस शो को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन कोई न कोई कलाकार इस शो में एंट्री के लिए मना कर देता है जिसके चलते मेकर्स की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गयी है। इस बार सलमान खान में भी शो ला हिस्सा बनने से मना कर दिया था लेकिन शो के मेकर्स ने सलमान की सारी शर्ते मान कर शो से जोड़ लिया है।


इस बार शो के मेकर्स शो का हिस्सा बनने के लिए कई सेलेब्स को करोड़ो का ऑफर दे चुके है तो अब जरा सोचिए शो के होस्ट को मेकर्स कितना बड़ा ऑफर दिया होगा। इस साल सलमान बोग बॉस 14 के लिए के मोटी रकम वसूलने वाले है।


एक बड़े वेब पोर्टल की रिपोर्ट की माने तो सलमान इस शो के लिए 250 करोड़ रूपये मेहनताना दिया जाना है। सलमान इस शो के लिए वीक में सिर्फ एक घंटा शूटिंग करेंगे जिसके लिए वह 20.50 करोड़ रुपए चर्चा करने वाले है यानि एक एपिसोड का 10.25 करोड़ रूपये। इस शो के साथ साथ सलमान कलर टीवी के अवार्ड शो ए भी मौजूद रहने वाले है। सलमान की इस कमाई से सलमान खान के कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।


सलमान के इस शो को पोस्टपोन कर दिया गया है पहले यह शो सितंबर में टेलीकास्ट होना था अब यह शो अक्टूबर में टेलीकास्ट होने वाला है। जिसके पीछे कई वजह बताई जा रही है। बिग बॉस का पिछला सीजन काफी ज्यादा हिट हुआ था। लोगो को इस सीजन के भी कुछ इसी तरह की उम्मीद है बा देखना होगा की बिग बॉस का यह नया सीजन क्या नया लेकर आता है।             


आईपीएल 2020 पर 'कोरोना' का खतरा

सुजल गुप्ता
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के यूएई में शुरू होने में अब कुछ ही दिन का ही समय बचा है उससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के 1 सदस्य कोरोना पॉजिटिव  पाए गए हैं। इनमें खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं। पता चला है कि खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को फिर से क्‍वारंटीन में जाने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि कुल 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं पूरी टीम को फिर से क्‍वारंटीन में जाने को कहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे चेन्नई में कैम्प के दौरान संक्रमित हुए थे।


हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी बीसीसीआई (BCCI) ने इस घटना की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी छह दिन की क्‍वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद टीम ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि जो खिलाड़ी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है, वह भारतीय तेज गेंदबाज है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्‍स की टीम में चार भारतीय तेज गेंदबाज हैं। इनमें शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, केएम आसिफ मोनू कुमार शामिल हैं। अब इन चार में से कौन सा खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, यह अभी तक साफ नहीं है।           


सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी

ले लीजिए सोना, हो गया बेहद सस्ता…


नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 293 रुपए नीचे लुढ़ककर 50929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। सोने की कीमत बाजार खुलते ही 50929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत गिरकर 64711 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।                 


1 सितंबर से सब कुछ खोलने की तैयारी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अनलॉक-4 में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार वह सब कुछ खोलने को तैयार है, जिसको केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 में खोलने की अनुमति नहीं दी थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिम, योग सेंटर, मेट्रो समेत कई सेवाएं फिलहाल अभी बंद हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार चाहती है कि अनलॉक-4 में एक सितंबर से सख्त नियमों के साथ इन्हें शुरू करने की छूट दी जाए। फिलहाल उसे केंद्र सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इस बाबत दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए एक बार फिर केंद्र से अनुरोध किया है, हालांकि सरकार अभी 31 अगस्त तक दिल्ली की स्थिति देखेगी। उसके बाद समीक्षा कर निर्णय लेगी। बताया जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के के मामले बढ़ने बंद हो गए तो सरकार को सब कुछ खोलने की अपनी रणनीति के तहत फैसला लेना आसान रहेगा।
दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर साप्ताहिक बाजारों को शुरू किया गया है, मगर नियमित तौर पर खोलने के लिए अभी अनुमति नहीं मिल सकी है। इसे नियमित खोलने की मंजूरी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को देनी है, जिसके अध्यक्ष उपराज्यपाल अनिल बैजल हैं। इससे पहले 31 जुलाई को राजधानी में सुविधाएं खोले जाने से संबंधित दिल्ली सरकार के फैसले को उपराज्यपाल ने पलट दिया था, जिसके बाद विवाद हो गया था। तब होटल खोलने और साप्ताहिक बाजार खोलने का सरकार ने निर्णय लिया था। हालांकि बाद में इन्हें खोलने की अनुमति मिल गई।            


291 करोड़ का निधि उपलब्ध कराया


प्रमोद कुमार


औरंगाबाद। केन्द्र सरकार द्वारा औरंगाबाद को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर 291 करोड़ का निधि उपलब्ध कराया गया। इस निधि से शहर में विकास कार्यों का नियोजन कर उन्हें पूरा  करने में स्मार्ट सिटी प्रशासन नाकाम रहा। यहीं कारण हैं कि केन्द्रीय नगर विकास  मंत्रालय की ओर से किए गए मूल्यांकन में औरंगाबाद स्मार्ट सिटी  ने महाराष्ट्र में सबसे निचला स्थान पाया। औरंगाबाद को पूरे देश में 66 वां स्थान मिला.वहीं, महाराष्ट्र में सबसे निचला स्थान।


बता दे कि केन्द्रीय गृह निर्माण व नगर विकास मंत्रालय की ओर से स्मार्ट सिटी को लेकर काम का जायजा लेकर हर माह में शहरों का मूल्यांकन किया जाता। हाल ही में घोषित हुए मूल्यांकन में औरंगाबाद शहर निचले स्तर पर पहुंचा। केन्द्र सरकार द्वारा औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पाेरेशन को 291 करोड़ का निधि उपलब्ध कराने के बावजूद सिर्फ सिटी बस को छोड़कर किसी भी प्रकल्प का काम शुरु नहीं हो पाया।


सफारी पार्क, एमएसआय, सोलार पैनल प्रकल्प, सहित कई प्रकल्पों का काम अधुरा है। कई प्रकल्पों के काम की निविदा ही प्रकाशित नहीं हो पायी. यहीं कारण है औरंगाबाद शहर का  स्थान 49  वें स्थान से 66 वें स्थान पर पहुंचा। बीते चार माह से कोरोना संकट को लेकर जारी लॉकडाउन के चलते स्मार्ट सिटी योजना का काम अधर में लटका है। इसी दरमियान स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पाेरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिससे यह कार्यालय दो दिन बंद था. कार्यालय को दो दिन बंद कर वहां बड़े पैमाने पर दवाओं का छिडकाव किया गया. इधर, औरंगाबाद ने 66वां स्थान पाने के साथ ही पुणे ने 28वां, नागपुर ने 42वां, नाशिक ने 15वां, ठाणे ने 55वां, पिंपरी चिंचवड ने 61वां तथा कल्याण-डोंबिवली ने 61वां स्थान पाया।         



पंजाब सीएम रहेंगे 7 दिन होम क्वॉरेंटाइन

7 दिनों के होम क्वारंटीन पर गए पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा में दो विधायकों से मुलाकात के बाद 7 दिन के होम क्वारंटीन पर चले गए। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों विधायक बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। सीएम के मीडिया अधिकारी रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया। “पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विधान सभा में उनसे मिले दो विधायकों के कौवीड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद, सरकारी प्रोटोकॉल और अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, 7-दिन होम क्वारंटीन में जाने का फैसला किया है।” इस सप्ताह पंजाब के 29 विधायकों और मंत्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 78 वर्षीय कैप्टन ने उन विधायकों से शुक्रवार को एक दिवसीय विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने के लिए आग्रह किया था जो संक्रमित विधायकों के संपर्क में थे।                  


यूपी सरकार का मंत्री सतीष भी संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के एक और मंत्री कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।मंत्री सतीष महाना ने ट्विटर पर लिखा, “कोविड के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और भूपेन्द्र चौधरी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।”


ज्ञात हो कि इससे पहले एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनसे पहले प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे।


उन्हें लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी,रघुराज सिंह शाक्य तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इन सभी का इलाज हो रहा है। सरकार को दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान को कोरोना संक्रमण के कारण खोना भी पड़ा है।           


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...