शनिवार, 29 अगस्त 2020

यूपी सरकार का मंत्री सतीष भी संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के एक और मंत्री कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।मंत्री सतीष महाना ने ट्विटर पर लिखा, “कोविड के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और भूपेन्द्र चौधरी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।”


ज्ञात हो कि इससे पहले एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनसे पहले प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे।


उन्हें लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी,रघुराज सिंह शाक्य तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इन सभी का इलाज हो रहा है। सरकार को दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान को कोरोना संक्रमण के कारण खोना भी पड़ा है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...