सोमवार, 8 जनवरी 2024

लक्षद्वीप व अंडमान 'अद्भुत रूप से सुंदर स्थान' है

लक्षद्वीप व अंडमान 'अद्भुत रूप से सुंदर स्थान' है

कविता गर्ग 
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि लक्षद्वीप और अंडमान "अद्भुत रूप से सुंदर स्थान" हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार, सलमान खान, श्रद्धा कपूर और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वेंकटेश प्रसाद तथा वीरेंद्र सहवाग द्वारा लोगों से मालदीव की जगह घरेलू द्वीपों की यात्रा करने की अपील किए जाने के बाद 81 वर्षीय बच्चन की भी टिप्पणी आई है।
बच्चन ने सहवाग द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट का हवाला दिया जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने "मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किए जाने" को भारत के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा बनाने का एक अवसर बताया। बच्चन ने अपने पोस्ट में कहा कि सहवाग की टिप्पणियां प्रासंगिक हैं और ‘‘हमारी भूमि की सही भावना को दर्शाती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अपने (स्थल) सबसे अच्छे हैं.. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे अद्भुत रूप से सुंदर स्थान हैं.. अद्भुत जल, समुद्र तट और पानी के नीचे का अनुभव बिलकुल अविश्वसनीय है।’’ बच्चन ने लिखा, "हम भारत हैं, हम आत्म-निर्भर हैं, हमारी आत्म-निर्भरता पर आंच मत डालिए।
जय हिंद।" मालदीव सरकार ने रविवार को अपने तीन उप-मंत्रियों को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन्होंने मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद ‘एक्स’ पर उनके पोस्ट को लेकर उनकी आलोचना की थी। इन मंत्रियों ने यह अनुमान लगाते हुए मोदी की आलोचना की थी कि उनका लक्षद्वीप दौरा भारत के इस केंद्रशासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास है।
हालांकि, हास्य-अभिनेता वीर दास ने इस विवाद पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। दास ने लिखा, ‘‘सबसे पहले, इस बात से खुश हूं कि लक्षद्वीप को कुछ प्यार मिल रहा है।’’ निर्माता एकता कपूर ने कहा कि वह ‘एक्स’ पर यह कहने के लिए लौटी हैं कि वह अपने बेटे को मजेदार ढंग से छुट्टियां बिताने के लिए लक्षद्वीप ले जाएंगी।
कपूर ने मालदीव से बेहतर भारतीय द्वीप को बताने के एक स्पष्ट संदर्भ में कहा, "अब कोई 'मॉल' नहीं। अब समय है द्वीप की खूबसूरती में गोता लगाने का।" अभिनेत्री निम्रत कौर और वरुण धवन ने ‘एक्स’ पर 'एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स' हैशटैग के साथ पोस्ट किए।
कौर ने लिखा, "काम और जीवन से समय निकालकर ‘एक्सप्लोर इनक्रेडिबल इंडिया’ के लिए यात्रा करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। हमेशा इसके साथ जीती हूं, कभी नहीं रुकूंगी-पीएमओ इंडिया-भारत की निम्रत।" धवन ने कहा, "लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर को देखकर मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने इतने खूबसूरत समुद्र तटों पर ना जाकर कुछ खो रहा हूं।
मुझे अपनी अगली छुट्टियों की बुकिंग का इंतजार है।" सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी किए गए जिनमें दावा किया गया कि विवाद के मद्देनजर कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं।
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशी नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर "अपमानजनक टिप्पणियों" से सरकार अवगत है और व्यक्तिगत विचार सरकार के विचार नहीं हैं। मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए दो से तीन जनवरी तक लक्षद्वीप में थे।

फार्म में लगीं आग, 2,000 मुर्गियां जिंदा झुलसी

फार्म में लगीं आग, 2,000 मुर्गियां जिंदा झुलसी 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 2,000 से अधिक मुर्गियां जिंदा झुलस गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार रात यहां अखनूर तहसील के डोके जागीर इलाके में रणजीत सिंह नामक व्यक्ति के पॉल्ट्री फार्म में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आग अचानक भड़क उठी और तेजी से पूरे पॉल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि भीषण आग में 2,000 से अधिक मुर्गियां झुलस कर मारी गईं। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने और आग के कारणों की जांच करने के प्रयास जारी हैं।

अजय ने 'रामचरितमानस' की 300 पंक्तियां लिखी

अजय ने 'रामचरितमानस' की 300 पंक्तियां लिखी

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने कांच की प्लेट पर श्री रामचरितमानस की 300 पंक्तियां लिखी। जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाले श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने एक इतिहास रच दिया है। एक तरफ जहां पूरे देश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ लोग किसी न किसी वजह से राम मंदिर के जरिए चर्चा का हिस्सा बन रहे हैं।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने एक सादे कांच के शीशे पर आयताकार ऑक्साइड-लेपित सतह पर सबसे छोटे श्री रामचरितमानस को उकेरने का रिकॉर्ड बनाया है। मित्तल ने संपूर्ण महाकाव्य को कांच की सतह पर 300 पंक्तियों के भीतर उकेरा है। जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने लोगों की फरियाद सुनी

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने लोगों की फरियाद सुनी

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जिले के नवागत एसएसपी अभिषेक सिंह ने सोमवार को पहले दिन कार्यालय में रहकर लोगों की फरियाद सुनी। सवेरे पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने वहां सभी शाखा कार्यालयों और ऑफिसों के साथ ही पेशी का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा और पहली प्रेस वार्ता में आगामी दिनों में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए बनी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में 22 जनवरी के दिन कानून व्यवस्था और सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर सबसे पहले काम किया जा रहा है। चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ की तो ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
बता दें कि शासन के द्वारा पिछले दिनों एसएसपी संजीव सुमन का अलीगढ़ तबादला कर दिया गया था। उनके स्थान पर यूपी एसटीएफ एसपी लखनऊ साल 2011 बैच के आईपीएस अभिषेक सिंह को यहां भेजा गया था। शनिवार को उनके द्वारा चार्ज संभाला गया था। सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव पुलिस कार्यालय पहुंचे और सभी शाखा कार्यालयोंए पेशी तथा अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा तथा रजिस्टर आदि सभी व्यवस्था पूर्ण रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए प्राथमिकता पर बात की। एसएसपी ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जनपद मतें जो भी कार्यक्रम होने हैए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। किसी प्रकार का कहीं तनाव और चुनौती पैदा न हो इसके लिए फोकस किया जा रहा है।
इसके साथ ही जनपद में ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन कन्विक्शन को लेकर और गंभीरता लाई जायेगी ये अभियान मजबूती से चलाए जायेंगे। जिले में माफिया और टॉप टेन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम होगा। चिन्हित माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए सम्पत्ति जब्तीकरण किया जायेगा। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ पुलिस काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले 22 जनवरी के आयोजन पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हमारी विशेष प्राथमिकता हैए इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अलर्ट को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त किये जा रहे हैं। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और अंडर ट्रेनी आईपीएस विनायक कुमार भी मौजूद रहे।

डीएम ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

डीएम ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हर-घर नल से जल योजना जन-जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजनान्तर्गत जन-जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री विमल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह ने बताया कि एलईडी वैन जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहें “विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम” में जाकर आमजन को जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजना के सम्बन्ध मे आमजन को जागरूक करेंगी।
मदन कुमार

मालदीव को चीन की बेरुखी का सामना करना पड़ा

मालदीव को चीन की बेरुखी का सामना करना पड़ा

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली। भारत के साथ विवादों में घिरे मालदीव को अब चीन की बेरुखी का भी सामना करना पड़ा है। भारत के साथ तनाव के बीच चीन पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीनी मीडिया का सामना करना पड़ा। चीन के ऑफिशियल न्यूज पेपर में इस बात का जिक्र किया गया है। चीनी अखबार के संपादकीय में बताया गया कि मालदीव और भारत के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन के बारे में पूछे गए कुछ सवालों के जवाबों का जिक्र किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के समर्थक माने जाते हैं। ऐसे में चीनी मीडिया द्वारा भारत के साथ चल रही तनातनी को लेकर पूछे गए सवाल मालदीव को असहज कर सकते हैं।

रायगढ़ प्रदूषण मुक्त बनाओ, पोस्टकार्ड अभियान

रायगढ़ प्रदूषण मुक्त बनाओ, पोस्टकार्ड अभियान

महेंद्र सिंह ठाकुर   
रायगढ़। जननायक रामकुमार अग्रवाल की जन्मशताब्दी वर्ष आयोजन के दूसरे चरण में प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ” पोस्टकार्ड अभियान का निर्णय लिया गया है। चूंकि रामकुमार अग्रवाल की एक बड़ी पहचान यह भी थी कि – “वे छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात या घटना या अपने संदेश के लिए प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता तक के लिए प्रायः पोस्ट कार्ड का उपयोग करते थे। आज भी बहुत से लोगों के पास उनके लिखे पोस्ट कार्ड मौजूद हैं। बहुत से लोगों ने बहुत सहज कर संभाल कर ऐतिहासिक दस्तावेज़ के रूप में रखा है।यह वर्ष उनका जन्मशताब्दी वर्ष है इसलिए उनकी स्मृति को सादर समर्पित करते हुए ‘ प्रदूषण मुक्त जिला बनाने’ हेतु पोस्टकार्ड अभियान का आव्हान किया गया है। जीव जगत को बचाने के पवित्र अभियान रूप में चलाया जाना है।
प्रदूषण खतरनाक स्तर से लगातार ऊपर बढ़ता जा रहा है।लोग जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हैं। वायु से लेकर जल सब कुछ प्रदूषित होते जा रहा है।पूरे जिले के जन जीवन के साथ ही सम्पूर्ण प्राणी जगत को बचाने की आवश्यकता है। बहुत से साथियों ने पोस्टकार्ड लिखकर भेजना भी शुरू कर दिया है। चूंकि माननीय मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री दोनों ही रायगढ़ के माटी से जुड़े हैं। अतः उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है।वे पूरी स्थिति से हमसे ज्यादा वाकिफ हैं। मुख्यमंत्री ने तो रायगढ़ के सांसद होते हुए संसद में आवाज़ भी उठाई थी।इसीलिए माननीय मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड में ज्यादा कुछ नहीं लिखना है बस एक लाईन लिखना है कि – “जन जीवन बचाओ – रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ।” और अपना नाम ,हस्ताक्षर और स्थान।

ना बैठेंगे, ना विश्राम करेंगे, केवल काम करेंगे

ना बैठेंगे, ना विश्राम करेंगे, केवल काम करेंगे

दुष्यंत टीकम 
बिलासपुर। भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आज पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। सबने भाजपा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के जोगी कांग्रेस व कांग्रेस के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के मार्गदर्शन में भाजपा की जीत हुई है। 46% से ज्यादा वोट बीजेपी को विधानसभा चुनाव में मिले है। समाज के सभी वर्गों का सहयोग हमें मिला है। अभी सरकार को एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और मोदी जी की गारंटी के बड़े वादों को पूरा कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट की प्रथम बैठक में 18 लाख गरीब लोगों को आवास स्वीकृत किया है। हमने 2 साल का बकाया बोनस भी अटल जयंती पर किसानों को दिया। राज्य के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ से ज्यादा का बोनस उनके खाते में अंतरित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पीएससी ने पिछले साल हमारे मेहनतकश बेटा बेटियों के साथ खिलवाड़ किया था। इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा हमने कर दी है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भी जल्द ही एक हजार रुपए विवाहित महिलाओं के खाते में डाले जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3100 के भाव में धान का दाम मिलेगा। यह राशि किसानों को एक मुश्त मिलेगी। श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के एक-एक वादे हम अपने कार्यकाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी 11 सीटों को जीतकर मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने की अपील की।
छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि जब मैं पहली बार प्रभार मिलने के बाद छत्तीसगढ़ आया तो लोग कहते थे कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो सरकार बन सकती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं लेकिन जब मैं राज्य का दौरा किया। कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली तो सरकार के प्रति इतना गुस्सा था कि मुझे विश्वास हो गया कि सरकार बना लूंगा। अब लोकसभा चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जितनी है। आगे 3 महीने तक हम ना सोएंगे.. ना बैठेंगे.. ना विश्राम करेंगे… काम करेंगे…  ताकि मोदी जी की सरकार केंद्र में फिर बन सके। पूरी दुनिया मोदी जी की को मानने लगी है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा जिस तरह आप लोग निष्ठा पूर्वक दिन-रात एक कर राज्य सरकार बने हैं इस तरह काम कर हमें मोदी जी को जिताना है। हमने जनता से डबल इंजन की सरकार की बात कह कर सत्ता में आए हैं और यह तभी संभव होगा जब हम अपने यहां से सभी 11 सीटे जीत कर मोदी जी के नेतृत्व फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। समारोह को उपमुख्यमंत्री द्वारा विजय शर्मा एवं अरुण साव ने भी संबोधित किया। अरुण साव ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमें छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत मिली है। आपने बहुत संघर्ष किया उत्पीड़न झेली, लाठी खाई तभी सरकार बन पाई है। सत्ता हमारे लिए लोगों की सेवा का एक जरिया भर है। हम जनता का काम करते रहेंगे।

बालक का अपहरण, कुकर्म के बाद हत्या की

बालक का अपहरण, कुकर्म के बाद हत्या की

इकबाल अंसारी 
कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर नंबर 1 में हुए जघन्य हत्याकांड का आज 24 घंटे के अंदर ही माधव नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए जो बातें बताई वह बेहद चौंकाने वाली है। जघन्य हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
इस तरह हुई घटना
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 4 जनवरी की सुबह 10 बजे ग्राम भानपुर नंबर एक निवासी 11 वर्षीय बालक गांव में खेलने के लिए गया था, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश प्रारंभ की। बच्चे की तलाश करते हुए पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई की बच्चा गांव में ही रहने वाले राहुल कोरी की मोटरसाइकिल में बैठकर नदी की तरफ अंतिम बार जाते हुए देखा गया था।
हत्या कर दफनाया
पुलिस अधीक्षक श्रीरंजन ने बताया कि जांच कार्यवाही के दौरान लापता 11 वर्षीय बच्चे का शव रमेश कुशवाहा के खेत के समीप सिमरार नदी के किनारे एक गड्ढे में दफन पाया गया। संदेह के आधार पर जब राहुल कोरी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
बनाया अप्राकृतिक संबंध
रमेश कुशवाहा के खेत को ठेके में लेकर खेती का काम करने वाले राहुल कोरी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 4 जनवरी की दोपहर लगभग 1 बजे वह गुम बालक व उसके एक अन्य साथी बालक को अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने खेत लाया था। खेत में बनी झोपड़ी में दोनों बालक उसके मोबाइल से खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब 11 वर्षीय बालक सौंच के लिए नदी के किनारे गया तो वहां पर पहले से मौजूद राहुल ने गुम हुए बालक के साथ प्राकृतिक यौन संबंध बनाया। उक्त अप्राकृतिक घटना से घबराये बालक ने जब घटनाक्रम के बारे में घरवालों से बताने की बात कही तो आरोपी घबरा गया और उसने भय वश नाबालिक बालक की गला मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को खेत के पास ही एक गड्ढे में दफन कर दिया।
इनकी रही मुख्य भूमिका
अंधे हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा तथा माधव नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में निवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक कमलेश्वर शुक्ल, प्रधान आरक्षक गौरव, आशीष दुबे, अविनाश मिश्रा, आरक्षक अरविंद, वकील एवं मनी के द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता हासिल की गई।

गुस्से में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा

गुस्से में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा

शैलेंद्र श्रीवास्तव
ललितपुर। जिले में महिला मित्र वीना ने अपने शादीशुदा प्रेमी अखिलेश कुमार का धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट डाला। इश्क की ऐसी खौफनाक सजा पाने वाले आशिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे इलाज के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वारदात नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनयान अर्जुन खिरिया ग्राम की है। नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला अखिलेश कुमार राजस्थान में मजदूरी किया करता था। यहां ललितपुर की ही रहने वाली एक महिला वीना के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया। कुछ दिन बाद दोनों राजस्थान में साथ लिव इन मे रहने लगे । अखिलेश जब ललितपुर लौटा तो उसकी महिला मित्र ने उससे शादी करने के लिये दबाब बनाया । इश्क और सेक्स का मजा लेने वाले युवक के सामने धर्मसंकट इस बात का था कि यदि वह प्रेमिका के साथ शादी के लिए हां करता है तो घर में धर्मपत्नी झगडा करेगी। घर में रह पाना मुश्किल हो जाता और गर्लफ्रेंड शादी न करने की वजह से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, युवक का इलाज चल रहा है।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग, भूख हड़ताल जारी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग, भूख हड़ताल जारी 

पंकज कपूर 
कटनी। जेएफआरओपीएस, एआईआरएफ के आह्वान पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन के द्वारा एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल हम्पगेट में शुरू की गई। इस दौरान रनिंग स्टाफ एवं टीआरएस इलेक्ट्रिक लोकोशेड के नरेंद्र पटेल, नागेश्वर, शिवम बाजपेयी, सुरेंद्र मीणा, अभिषेक पांडे, रत्नेश तिवारी, अंकुर विश्वकर्मा, कुलदीप सिंह, ओमवीर सिंह, रवि कुमार,हरेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, पवन यादव, राजेंद्र कुमार, घमंडी मीणा, कृतिभान कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, राजबहादुर, मृदुल गुप्ता, देवी सिंह, अशोक कुमार, कमलेश, विजय दुबे, राकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे।

सड़क दुर्घटना में 2 रेंजरों समेत 4 की जान गई

सड़क दुर्घटना में 2 रेंजरों समेत 4 की जान गई 

श्रीराम मौर्य
ऋषिकेश। उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आई है जहां चार लोगों की मौत हुई है। मामला और ऋषिकेश का है। ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े।
चीला मार्ग पर सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की जान चली गई। घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है।चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से एक पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिड़याल के भाई की भी मौत इस हादसे में हुई है मंगेश घड़ियाल के भाई भी फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर थे।
सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।
उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी।
उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विदित हुआ है कि चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई।

श्रीराम जन्मभूमि 'संपादकीय'

श्रीराम जन्मभूमि     'संपादकीय'

श्रीराम जी करेगें भाजपा की चुनावी नैया पार ? - खबरीलाल

पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन व कई अन्य रेलवे परियोजनाओं व हवाई अड्डे की सौगात।

विनोद कुमार सिंह
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भुमिका वैश्विक राजनीति की हमेशा ही रहा है। सन 2024 के आगमन के संग ही सूर्यदेव की दर्शन नही देने व कड़ाके की ठण्ड से देशवासी जुझ रहे है। वही दूसरी ओर भारतीय राजनीति व सता के गलियारों में सन 2024 होने वाते लोक सभा चुनाव के गरमी की चर्चा चहुँ दिशाओं हो रही है। सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में अपनी अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त है।
खासकर केन्द्र की भाजपा सरकार के अपने समस्त शक्तियों लगाकर पुनः सता के सिंघासन पर आसीन होना चाहती है। इसका सबसे बडा प्रमाण इसी माह के 22 जनवरी कोअयोध्या में भव्य नवर्निमित राम मंदिर उद्घाटन है। केद्र की भाजपा सरकार के लिए राम मंदिर निर्माण का श्रेय का सेहरा पहने के लिए कितना उतावली है। इससे लगाया जा सकता है कि बीते बर्ष के 27 दिनों के अन्दर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन बार अयोध्या दौरे पर आना है। फिलहाल आप के मन अयोध्या के बारे में जानने उत्सुकता बडी गई होगी। आप के मन में कुछ प्रशन वह जिज्ञासा होगी कि आखिर अयोध्या में क्या है ? जो नरेन्द् मोदी को यहाँ आने के लिए विवस कर दिया है।
मै आप को परेशान ना करते हुए अयोध्या के बारे कुछ बताने का प्रयास कर रहा हूँ। बीते वर्ष 2023 के अन्तिम तीन दिनो तक मुझे भी अयोध्या को नजदीक से देखने का मौका स्वर्णिम अवसर मिला।भारत की प्राचीन नगरियों में से अयोध्या एक है। इसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों में सप्त पुरियों इस प्रकार है-
अयोध्या,मथुरा,माया(हरिद्वार),काशी,कांची,अवंतिका(उज्जयिनी)और द्वारका में शामिल किया गया है। अयोध्या को अथर्ववेद में ईश्वर का नगर बताया गया है। स्कंदपुराण के अनुसार अयोध्या शब्द 'अ' कार ब्रह्मा,'य' कार विष्णु है तथा 'ध' कार रुद्र का स्वरूप है। अयोध्या नगरी में कई महान योद्धा,ऋषि-मुनि और अवतारी पुरुष हो चुके हैं। भगवान श्रीराम ने भी यहीं जन्म लिया था।वही जैन मत के अनुसार यहां आदिनाथ सहित 5 तीर्थंकरों का जन्म हुआ था।अयोध्या की गणना भारत की प्राचीन सप्तपुरियों में प्रथम स्थान पर की गई है।जैन परंपरा के अनुसार भी 24 तीर्थंकरों में से 22 इक्ष्वाकु वंश के थे।इन 24 तीर्थंकरों में से भी सर्वप्रथम तीर्थंकरआदिनाथ(
ऋषभदेव जी) के साथ चार अन्य तीर्थंकरों का जन्मस्थान भी अयोध्या ही है। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार बुद्ध देव ने अयोध्या अथवा साकेत में 16 वर्षों तक निवास किया था। अयोध्या नगरी की स्थापना सरयू नदी के तट पर बसे इस नगर की रामायण अनुसार विवस्वान(सूर्य)के पुत्र 
वैवस्वत मनु महाराज द्वारा स्थापना की गई थी।माथुरों के इतिहास के अनुसार वैवस्वत मनु लगभग 6673 ईसा पूर्व हुए थे। ब्रह्माजी के पुत्र मरीचि से कश्यप का जन्म हुआ। कश्यप से विवस्वान और विवस्वान के पुत्र वैवस्वत मनु थे। वैवस्वत मनु के10 पुत्र-इल,इक्ष्वाकु,कुशनाम,अरिष्ट,धृष्ट,नरिष्यन्त,करुष,महाबली, शर्याति और पृषध थे।इसमें इक्ष्वाकु कुल का ही ज्यादा विस्तार हुआ। इक्ष्वाकु कुल में कई महान प्रतापी राजा,ऋषि,अरिहंत और भगवान हुए हैं। इक्ष्वाकु कुल में ही आगे चलकर प्रभु श्रीराम हुए। अयोध्या पर महाभारत काल तक इसी वंश के लोगों का शासन रहा। पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा से जब मनु ने अपने लिए एक नगर के निर्माण की बात कही तो वे उन्हें विष्णुजी के पास ले गए।विष्णुजी ने उन्हें साकेत
धाम में एक उपयुक्त स्थान बताया। विष्णुजी ने इस नगरी को बसाने के लिए ब्रह्मा तथा मनु के साथ देवशिल्‍पी विश्‍वकर्मा को भेज दिया। इसके अलावा अपने रामावतार के लिए उपयुक्‍त स्‍थान ढूंढने के लिए महर्षि वशिष्‍ठ को भी उनके साथ भेजा। मान्‍यता है कि वशिष्‍ठ द्वारा सरयू नदी के तट पर लीलाभूमि का चयन किया गया,जहां विश्‍वकर्मा ने नगर का निर्माण किया।स्‍कंदपुराण के अनुसार अयोध्‍या भगवान विष्‍णु के चक्र पर विराजमान है। उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में जैसे कौशल,कपिलवस्तु,वैशाली
 और मिथिला आदि में अयोध्या के इक्ष्वाकु वंश के शासकों ने ही राज्य कायम किए थे। अयोध्या और प्रतिष्ठानपुर(झूंसी)के इतिहास का उद्गम ब्रह्माजी के मानस पुत्र मनु से ही सम्बद्ध है। जैसे प्रतिष्ठानपुर और यहां के चंद्रवंशी शासकों की स्थापना मनु के पुत्र ऐल से जुड़ी है,जिसे शिव के श्राप ने इला बना दिया था,उसी प्रकार अयोध्या और उसका सूर्यवंश मनु के पुत्र इक्ष्वाकु से प्रारम्भ हुआ। .
अयोध्या रघुवंशी राजाओं की बहुत पुरानी राजधानी थी।पहले यह कौशल जनपद की राजधानी थी।प्राचीन उल्लेखों के अनुसार तब इसका क्षेत्रफल 96 वर्ग मील था। बाल्‍मीकि रामायण के 5वें सर्ग में अयोध्‍या पुरी का वर्णन विस्‍तार से किया गया है। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने एक बार पुन: राजधानी अयोध्या का पुनर्निर्माण कराया था। इसके बाद सूर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक इसका अस्तित्व बरकरार रहा। रामचंद्र से लेकर द्वापरकालीन महाभारत और उसके बहुत बाद तक हमें अयोध्या के सूर्यवंशी इक्ष्वाकुओं के उल्लेख मिलते हैं।इस वंश का बृहद्रथ,अभिमन्यु के हाथों 'महाभारत' के युद्ध में मारा गया था।महाभारत के युद्ध के बाद अयोध्या उजड़-सी गई लेकिन उस दौर में भी श्रीराम जन्मभूमि का अस्तित्व सुरक्षित था जो लगभग14वीं सदी तक बरकरार रहा। प्राचीन भारतीय ग्रंथों के आधार पर इनकी स्थापना का काल ई.पू. 2200 के आसपास माना है। इस वंश में राजा रामचंद्रजी के पिता दशरथ 63वें शासक हैं।... बृहद्रथ के कई काल बाद यह नगर यह नगर मगध के मौर्यों से लेकर गुप्तों और कन्नौज के शासकों के अधीन रहा।
यहाँ महमूद गजनी के भांजे सैयद सालार ने तुर्क शासन की स्थापना की। वो बहराइच में 1033 ई. में मारा गया था। उसके बाद तैमूर के पश्चात जब जौनपुर में शकों का राज्य स्थापित हुआ तो अयोध्या शर्कियों के अधीन हो गया। 
आईन-ए-अकबरी के अनुसार इस नगर की लंबाई 148 कोस तथा चौड़ाई 32 कोस मानी गई है। सरयू नदी के तट पर संतुष्ट जनों से पूर्ण धनधान्य से भरा-
पूरा,उत्तरोत्तर उन्नति को प्राप्त कौशल नामक एक बड़ा देश था।इसी देश में मनुष्यों के आदिराजा प्रसिद्ध महाराज मनु की बसाई हुई तथा तीनों लोकों में विख्यात अयोध्या नामक एक नगरी थी। इन्द्र की अमरावती की तरह महाराज दशरथ ने उस पुरी को सजाया था।आप को बता दें कि अयोध्या घाटों और मंदिरों की प्रसिद्ध नगरी है। सरयू नदी यहाँ से होकर बहती है। सरयू नदी के किनारे 14 प्रमुख घाट हैं।
इनमें गुप्त द्वार घाट,कैकेयी घाट, कौशल्या घाट,पापमोचन घाट, लक्ष्मण घाट आदि विशेष उल्लेखनीय हैं।राम जन्मभूमि मंदिर,यह स्थान रामदूत हनुमान के आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान है।राम एक ऐतिहासिक महापुरुष थे और इसके पर्याप्त प्रमाण हैं।शोधानुसार पता चलता है कि भगवान राम का जन्म 5114 ईस्वी पूर्व हुआ था।
अपुष्ट खबरें के अनुसार 1528 में बाबर के सेनापति मीरबकी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर स्थित मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनवाई थी। फिलहाल भाजपा समर्थको व रामभक्तो को आगामी 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। जब प्रधान मंत्री मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेगें।नव र्निमाणाधीन राम मंदिर के उद्घाटन के पूर्व 30 दिसम्बर को स्वयं नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के उदश्यों से दो नई अमृत भारत ट्रेनों व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई तथा पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होनें यहाँ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में  कहा कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 हजार लोगों को संभालने की क्षमता है। लेकिन नवीनीकरण पूरा होने के बाद अब यह क्षमता बढ़कर 60 हजार तक पहुंच जाएगी।प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एवं नमो भारत के बाद नई ट्रेन श्रृंखला ‘अमृत भारत’ के बारे में जानकारी दी।प्रधान मंत्री प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज प् पहली अमृत भारत ट्रेन प्रभु श्री जन्म स्थली अयोध्या से होकर जा रही है।उन्होनें यूपी,दिल्ली,बिहार,पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के लोगों को ये ट्रेनें मिलने पर बधाई दी।स्वदेशी र्निमित आधुनिक उपकरणों से  सुसज्जितअमृत भारत ट्रेनों में निहित गरीबों की सेवा की भावना की क्रद करते हुए कहा कि “जो लोग अक्सर अपने काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और जिनकी उतनी आय नहीं है,वे भी आधुनिक सुविधाओं वआराम दायक यात्रा के हकदार हैं।इन ट्रेनों को गरीबों के जीवन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।”प्रधान
मंत्री ने विकास को विरासत से जोड़ने में वंदे भारत ट्रेनों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। “देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काशी से चली थी। आज देश में 34 मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। वंदे भारत ट्रेनें काशी,कटरा, उज्‍जैन पुष्‍कर,तिरूपति,शिरडी, अमृतसर,मदुरै जैसे आस्था के हर बड़े केंद्र को जोड़ती हैं।इसी कड़ी में,आज अयोध्या को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है।”
पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्याधाम नाम कर दिया गया है।जिसके पहले चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।इस तीन-मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन में सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। 
रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु 2300 करोड़ रुपये की तीन रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया है। रामायण के रचियता संत बालमिकी के नाम अयोध्या में र्निमित हवाई अड्डे का लोकापर्ण कर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की यह सौगात,भाजपा कार्यकताओ की उत्साह व राम भक्तों की "जय श्रीराम "की जयघोष गुजंयामान स्वर व विपक्षी राजनीतिक दलों की भय से भारतीय राजनीति के पंडितओं की चर्चा व चिन्तन का दौर जारी है,भाजपा व उसके समर्थक  भक्ति की शक्ति जानती है।तभी तो वह आजकल भाजपा व उसके समर्थको की ओर से एक स्वर आने लगा है कि " जय श्री राम - -- -- जय श्री राम के जय धोष से वातावरण राम मय हो गया है। तभी तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व उसके समर्थक कहने लगे है कि राम जी करेगे भाजपा की नैया पार, उदासी मन तु काहे को डरें।फिलहाल आप से यह कहते हुए विदा लेते है-ना ही काहुँ से दोस्ती, ना ही काहुँ से बैर। खबरीलाल तो मांगे, सबकी खैर। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-80, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जनवरी 09, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...