नैतिकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नैतिकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

500 का नोट लेकर उड़ा कौवा, अपनाईं ट्रिक

500 का नोट लेकर उड़ा कौवा, अपनाईं ट्रिक

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इंटनेरट पर एक कौवे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। दरअसल, यह कौवा एक महिला से पांच सौ रुपये का नोट लेकर उड़ गया। महिला ने पैसे वापस लेने के लिए उसे तरबूत का लालच दिया। लेकिन नहीं दिया, फिर ऐसी दिखाई कि वो झट से मान गया।
इंटरनेट पर एक कौवे का होशियारी भरा वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक महिला लकड़ी के लट्ठे पर नोट रखती हुई दिखाई दे रही है और जैसे ही वह किसी काम के लिए दूसरी तरफ मुड़ती है, एक कौआ नोट को अपनी चोंच में दबाकर उड़ जाता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर नेटिजन्स वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
‘इंस्टाग्राम’ पर शेयर किए गए वीडियो के साथ लिखा है- मेरे कौवे ने कहा- मुझे 500 रुपये मिले, चलो खरीदारी करते हैं। इस वायरल क्लिप में कौवे को नोट उठाते देखा जा सकता है। जैसे ही महिला चिल्लाते हुए उसके पीछे भागती है। वह उड़कर और ऊंची जगह पर जाकर बैठ जाता है।
इसके बाद महिला नोट वापस लेने के लिए कौवे को तरबूज का एक टुकड़ा देती है और उम्मीद करती है कि वह इसे देखकर नोट गिरा देगा, लेकिन उसकी तरकीब काम नहीं आती। इसके बाद वह कौवे को एक अंगूर देती है, जिसके बाद वह उसका नोट छोड़ देता है। कौवे के नोट गिराते ही महिला को खुश होते देखा जा सकता है।
कौवे ने वीडियो में फल खाने के लिए जिस होशियारी का प्रदर्शन किया है, जनता को वो काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स कौवे की जमकर तारीफ कर रहें है। कुछ ने इसे कौवे का बिजनेस बताया, वहीं कुछ ने कहा कि कौवे वाकई सयाना ने होते हैं। इस वीडियो को अभी तक 6-5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और उसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट में कौवे के बारे में लिखा- वह बुद्धिमान है। दूसरे ने कहा- वह एक शानदार कौआ है! तीसरे यूजर ने लिखा- कौवे को पता नहीं था 500 रुपये में एक किलो मटन आ सकता था।
इस वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम रजनी है, और वह आवारा जानवरों के रेस्क्यू के लिए काम करती हैं। ये कौवा उनका पालतू है। उनके पास गाय, कुत्ते, बिल्ली जैसे कई जानवर हैं, जिनका वह ध्यान रखती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक चील का रेस्क्यू किया था, जो गंभीर रूप से चोटिल थी। बाद में उन्होंने उसे वन विभाग के हवाले कर दिया था।

रविवार, 12 नवंबर 2023

प्यासे कौवे की कहानी सच, वीडियो वायरल

प्यासे कौवे की कहानी सच, वीडियो वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 
हर किसी ने अपने बचपन के समय स्कूल के दिनों में प्यासे कौवे की कहानियां पढ़ी होगी। उस दौरान हमने कहानी में पढ़ा, एक कौवे को काफी प्यास लगती है। वह पानी की तलाश करने लगता है। जिसके बाद उसे एक बर्तन में पानी नजर आता है, लेकिन पानी तक उसकी चोच नहीं पहुंचती है। इसलिए कौवा बर्तन में कंकड़ डालना शुरू कर देता है, जिससे बर्तन का पानी ऊपर आ जाता है। जिसके बाद वह अपनी प्यास बुझा लेता है। अब यह कहानी सिर्फ एक कहानी नहीं रह गई बल्कि सच हो गई है। ऐसा ही वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्यासे कौवे की कहानी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बोतल में पानी रखा हुआ और उसके आस-पास काफी कंकड़ भी रखे हुए हैं। पानी काफी है और कौवे की चोच पानी तक नहीं पहुंच रही है। इसलिए कहानी की तरह ही यह कौवा भी उसमें कंकड़ डालने लगता है। जैसे ही पानी ऊपर आ जाता है कौवा अपनी प्यास बुझा लेता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ScienceGuys_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह, इसका फिजिक्स का टीचर कौन है? दूसरे यूजर ने लिखा- अब मैं मान सकती हूं कि जानवर भी समझदार होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इस कौवे का IQ कितना है?

मंगलवार, 17 अक्तूबर 2023

कुत्ते को घसीटकर तालाब में ले गया कंगारू, वायरल

कुत्ते को घसीटकर तालाब में ले गया कंगारू, वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सभी को पसंद आते हैं। वहीं कई वीडियो को देखकर हर कोई चौंक जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंगारू एक कुत्ते को अपने पंजों में जकड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में कुत्ते की बेबसी साफ नजर आ रही है, जो चाहकर भी कंगारू के चंगुल से खुद को आजाद नहीं कर पा रहा है। 
जब मोलोनी नाम का एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को मुर्रे नदी के किनारे सैर पर लेकर गया था। इस बीच डॉगी एकाएक गायब हो गया। इस दौरान शख्स अपने डॉगी को हर जगह ढूंढता रहा, तभी उसकी नजर एक कंगारू पर पड़ी, जो उसके डॉगी को घसीटकर तालाब के अंदर ले जा रहा था। वायरल हो रहा है ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख जा सकते हैं कि, दो मीटर लंबा एक कंगारू एक कुत्ते को घसीटकर तालाब के अंदर तक ले जाता है, जिसे वो बेहद बुरी तरह अपने पंजों में जकड़ा हुए है। 
वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मोलोनी किसी तरह अपने कुत्ते को कंगारू की पकड़ से छुड़ा लेता है। वीडियो में देख सकते हैं कि, सीना तानकर खड़ा कंगारू मोलोनी को किस तरह गुस्से में घूर रहा होता है। वहीं इस बीच कंगारू मोलोनी पर हमला भी करता है, लेकिन वह बच निकलता है। वीडियो देख चुके लोग मालिक की अपने पालतू कुत्ते की जान बहादुरी से बचाने के लिए काफी तारीफ कर रहे हैं।

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

मगरमच्छ को खाना देने आई महिला का हाथ चबाया

मगरमच्छ को खाना देने आई महिला का हाथ चबाया   

सरस्वती उपाध्याय   
सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो जू से जुड़े भी होते हैं जिनमें कुछ दिल दहला देने वाले होते हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं पानी के 'शैतान' को खाना खिलाने आई महिला का मगरमच्‍छ ने हाथ चबा डाला। इस दौरान वहां मौजूद लोग डर के मारे चौंक उठे। वहीं चीख पुकार के बीच मगरमच्‍छ महिला को पानी में खींचता ले गया। 
हैरान कर देने वाला वीडियो ट्विटर पर वायरल रहा है। जिसमें चिड़ियाघर की एक महिला कर्मचारी मगरमच्‍छ को खाना खिला रही होती है, लेकिन तभी मगरमच्‍छ महिला का हाथ चबा डालता है और उसे खींचते हुए पानी में ले जाता है। इस बीच एक टूरिस्ट वक्त रहते पिंजरे में कूद जाता है और महिला को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। 
बता दें वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे बच्‍चे और पर्यटक पिंजरे के बाहर जमा हो जाते हैं, जब मगरमच्‍छ महिला बार हमला बोल देता है।

सोमवार, 7 अगस्त 2023

बच्चों की जान बचाने सियार के साथ लड़ी मां

बच्चों की जान बचाने सियार के साथ लड़ी मां  

सरस्वती उपाध्याय  
सोशल मीडिया पर अक्सर मां और बच्चों के कई वीडियो होते रहते हैं। जिसमें मां का अपने बच्चे के लिए अद्भुत प्यार नजर आता है। इन दिनों एक ऐसी जांबाज मां का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने बच्चे को बचाने के लिए जंगली सियार से लड़ गई। हम बात कर रहे हैं एक हिरण की, जो अपने छोटे से बच्चे को बचाने के लिए मैदान में कूद गई और किस तरीके से उसने सियार को खदेड़ा ये देखने लायक है।
बता दें ट्विटर पर Massimo नाम से बने पेज पर वाइल्डलाइफ का ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक जानवर किस तरीके से अपने बच्चे को शिकार होने से बचाता है ये देखा जा सकता है। दरअसल, एक जंगली सियार छोटे से हिरण को देखकर उसका शिकार करने के लिए लपक पड़ता है, लेकिन जैसे ही ये सब हिरण की मां देखती है तो उसे बचाने के लिए वहां पहुंच जाती है और सियार से भिड़ जाती है। 47 सेकंड के इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि, कितने जांबाज तरीके से इस हिरण ने जंगली सियार को वहां से खदेड़ दिया और अपने बच्चे का शिकार होने से बचा लिया। 
बता दें सोशल मीडिया पर सियार और हिरण की लड़ाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजंस भी इस हिरण की दिलेरी को सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा एक मां ही कर सकती है। दरअसल, जंगली सियार या coyote अपने शिकार के लिए जाना जाता है और कभी अपने शिकार को जाने नहीं देता, लेकिन इस हिरण के आगे उसे भी घुटने टेकने पड़े और हिरण के बच्चे को छोड़ना पड़ा।

सोमवार, 31 जुलाई 2023

3 फुट के अजगर को निगल गया 'किंग कोबरा'

3 फुट के अजगर को निगल गया 'किंग कोबरा'

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन अजगर और खतरनाक सांपों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। दोनों ही इतने खतरनाक होते हैं कि किसी पर भी हमला कर उसकी जान खतरे में डाल सकते हैं। वहीं जरा आप ये सोचिए अगर दोनों खतरनाक प्राणी अगर एक दूसरे पर वार कर बैठें तो कौन किस पर भारी पड़ेगा? 
बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नरभक्षी कोबरा एक विशालकाय अजगर को निगलते दिख रहा है। यह घटना कर्नाटक के मैसूर में देखने को मिली है। दरअसल मैसूर में एक जहरीले कोबरे ने तीन फुट के विशाल अजगर को देखते ही देखते पूरा निगल लिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा ने अजगर पर हमला बोल दिया। चूंकि कोबरा जहरीला होता है। इसलिए उसके जहर से एक बार में ही अजगर की मौत हो गई। 
वहीं अजगर की मौत के बाद कोबरा के लिए उसे निगलना आसान हो गया। बता दें सांपों के जबड़े काफी लचीले होते हैं, जो उन्हें अपने से बड़े शिकार को निगल लेने की इजाजत देते हैं। किंग कोबरा दुनिया का सबसे ज्यादा विषैला सांप माना जाता है। इसकी लंबाई 18 फीट तक होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग भी चौंक जा रहे हैं।

बुधवार, 15 मार्च 2023

बिल्ली को किस करती हुई नजर आई 'मछली'

बिल्ली को किस करती हुई नजर आई 'मछली'

सरस्वती उपाध्याय 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें एक मछली, बिल्ली को किस करती हुई नजर आती है। वायरल वीडियो में मछली को बिल्ली के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्क में बने छोटे से वॉटर टैंक के पास एक बिल्ली बैठी हुई है। पानी में कुछ मछलियां भी तैरती हुई नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक मछली बिल्ली की ओर आती है और उसके साथ रोमांटिक हो जाती है।

वीडियो में मछली को बड़े प्यार से बिल्ली को किस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। रोमांटिक मिजाज मछली के वीडियो को मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर unilad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन दिया है, क्या रोमांस है। 

रविवार, 25 दिसंबर 2022

एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखें 'हिरन'

एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखें 'हिरन'

सरस्वती उपाध्याय 

रविवार को पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। बाजारों में क्रिसमस पर लोगों को उपहार खरीदते और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजे हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को अपने-अपने तरीके से बधाइयां भी दे रहे हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के होश इड़ गए हैं।अमीरात एयरलाइंस ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद रोमांचक वीडियो पोस्ट किया है, जो आपको भी बहुत पसंद आने वाला है।

अमीरात एयरलाइंस ने एक बहुत ही अनोखा और दिलचस्प वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ऑनलाइन शेयर किया है, जिसमें रनवे पर 'हिरनों' को एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखाया गया है। रोमांच से भरे इस वीडियो ने हजारों ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहले आप इस वीडियो को गौर से देखिए।

अनोखे तरीके से दी क्रिसमस की बधाई

छोटे से वीडियो में आप कई 'हिरन' को रनवे पर एक हवाई जहाज को ले जाते हुए देख सकते हैं। ये सभी हिरन जैसे ही धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाते हैं, वे विमान को, आकाश में लेकर उड़ जाते हैं।  इस विमान की एक खास बात और नजर आती है कि उसके ऊपर सांता की टोपी भी लगी होती है। इस दिलचस्प वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, "कैप्टन क्लॉज, टेक-ऑफ की अनुमति के लिए अनुरोध कर रहा हूं। अमीरात की तरफ से मेरी क्रिसमस।"

वायरल हुआ वीडियो

लोगों ने इस छोटी सी क्लिप पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया है और कमेंट बॉक्स को दिल वाले इमोजी से भर दिया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि, "इतना प्यारा, इतना सुंदर! इसमें शामिल लोगों को बधाई, यह बहुत कमाल है!" एक दूसरे यूजर्स ने कहा है कि, "अमीरात हमेशा से सबसे अलग कुछ करता है और ये भी बहुत शानदार है।"

रविवार, 18 दिसंबर 2022

'अजगर' का शिकार करती नजर आई मकड़ी, वायरल 

'अजगर' का शिकार करती नजर आई मकड़ी, वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 

आमतौर पर अजगर को शिकार करते हुए देखा गया है। अजगर का नाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मकड़ी अजगर का शिकार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक मकड़ी अजगर को अपने जाल में फंसाती और फिर उसके दम घुटने तक जाल को पहले ज्यादा घना करने के लिए बुनती नजर आती है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

वहीं इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर आपको भी वो कहानी याद आ जाएगी, जिसमें एक छोटी सी चींटी एक विशाल से हाथी को सबक सीखाती है। बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मकड़ी ने अजगर जैसे खतरनाक सांप को अपने जाल में फंसाकर तड़पने को मजबूर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे मकड़ी के जाले में एक अजगर फंस जाता है। जाल से निकलने के लिए अजगर पूरी दम लगा देता है, पर जाल से खुद को निकाल नहीं पाता, उसकी हर कोशिश नाकाम हो जाती है।

वीडियो में मकड़ी आगे धीरे-धीरे ऊपर से अजगर की तरफ बढ़ती नजर आती है। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। वीडियो को खूब देखा जा रहा है। वीडियो को देखकर एक मिनट के लिए आप का दिमाग भी चकरा जाएगा। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

बुधवार, 23 नवंबर 2022

बिल्ली पर सिक्स पैक एब्स बनाने का भूत सवार

बिल्ली पर सिक्स पैक एब्स बनाने का भूत सवार

सरस्वती उपाध्याय

फिट रहना किसे पंसद नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी बिल्ली की वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके सिर पर सिक्स पैक एब्स बनाने का भूत सवार है। वायरल वीडियो में एक बिल्ली जिम में एक्सरसाइज करती हुई दिख रही है। जिसे देखना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दिख रही इस बिल्ली को कोई क्यूट कह रहा है तो कोई उसे फिटनेस फ्रीक बता रहा है। बिल्ली को एक्सरसाइज करते हुए देख लोग हैरान हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बिल्ली जिम में आती है और जमीन पर पीठ के बल लेट जाती है। इसके बाद वो एक्सरसाइज करने लगती है। बिल्ली करीब 15 सेकंड तक जमीन पर लेटकर एक्सरसाइज करती है। ये देखकर लोग अचंभे में हैं। हालांकि कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया है कि हो सकता है बिल्ली अन्य लोगों देखकर नकल कर रही हो।

जान लें कि बिल्ली द्वारा एक्सरसाइज करने के वीडियो को जिंदगी गुलजार है नामक एक ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि आज तो सिक्स पैक बनाकर ही रहूंगा।

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

पैरों से टकराया खिलौना, घायल होने की एक्टिंग 

पैरों से टकराया खिलौना, घायल होने की एक्टिंग 

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में डॉगी के पैरों से एक खिलौना टकरा जाता है और फिर वो घायल होने की ऐसी एक्टिंग करता है। जिसे देख अच्छे-अच्छे एक्टर भी शर्मा जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉगी टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। इसी दौरान उसके पैरों से एक खिलौने वाली कार टकरा जाती है। फिर वो ऐसे एक्टिंग करता है जैसे उसे बहुत ज्यादा चोट लग गई हो और वह पैर उठाकर लंगड़ाना शुरू कर देता है, फिर कैमरे को देखकर वह एक्सप्रेशन तुरंत बदल लेता है। ऐसा लगता है मानों उसे समझ आ गया हो कि मालिक उसके नाटक को समझ गया हो।

इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12M से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, इस कुत्ते को इस एक्टिंग के लिए ऑस्कर जरूर मिलना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इस डॉगी की एक्टिंग ने मेरा दिल जीत लिया। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट की जरिए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है।

शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

शख्स को देखने के बाद झाड़ियों में छिपा शेर, वायरल

शख्स को देखने के बाद झाड़ियों में छिपा शेर, वायरल 

शेर के बार में लोगों की ये धारणा है कि ये देखते ही बस उन पर हमला कर देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कई बार इस धारणा को गलत साबित करते हैं। उन वीडियो में जानवरों को इंसानों की मौजूदगी में उन्हें अनदेखा करते हुए भी देखा जा सकता है और इसी तरह प्रकृति काम करती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर एक शख्स को देखने के बाद झाड़ियों में छिप जाता है।

बता दें IFS अधिकारी सुशांत नंदा  द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई क्लिप में एक पहाड़ी शेर को दिन के उजाले में एक घर के पास छिपा हुआ दिखाया गया है। एक डोरबेल कैमरे में कैद हुए फुटेज में दिखाया गया है कि जानवर रास्ते में टहलते हुए एक शख्स को देखने के बाद जल्दी से झाड़ियों के पीछे छिप जाता है। वह धैर्यपूर्वक इंतजार करता है जब तक कि शख्स वहां से चला नहीं जाता। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, जंगली जानवर अधिकांश स्थितियों में मनुष्यों के साथ संघर्ष से बचेंगे। धमकी देने पर ही वे प्रतिक्रिया करते हैं।

एक पहाड़ी शेर का दिलचस्प वीडियो जो संघर्ष से बचने के लिए पूरी तरह से छिपने के बाद धावक को देख रहा है। बता दें वीडियो को 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं। शेर का सब्र देख लोग हैरान रह गए हैं। कई लोगों ने लिखा कि कैसे क्लिप में मानव-पशु सामंजस्य दिखाई दे रहा था।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...