गुरुवार, 16 नवंबर 2023

विशेष: आज से छठ महापर्व की शुरुआत

विशेष: आज से छठ महापर्व की शुरुआत

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एकमात्र सूर्य ही अकेले ऐसे देवता हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से नित्य हमें दर्शन देते हैं।इसी वजह से सूर्यदेव की पूजा भी विशेष फलदायी होती है। इस बार शुक्रवार 17 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत होने जा रही है।
पटना के मशहूर पंडित शशिभूषण पांडे ने बताया कि अपने लक्ष्य तक पहुंचना और निष्काम भाव से लोकहित का कर्म करना ही सूर्यदेव का स्वभाव है। प्रत्येक जीव को ऊर्जा और ऊष्मा देकर जीवन को संभव बनाने वाले सूर्यदेव को छठ महापर्व में अर्घ्य देकर लोग कृतज्ञता प्रकट करते हैं।
पटना सिटी के छोटी नगला स्थित श्री शीतला माता मंदिर के प्रधान पुजारी और पंडित शशिभूषण पांडे ने बताया कि चार दिवसीय इस छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी रविवार 19 नवंबर की शाम को डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। श्रद्धालु घाट पर जाने से पहले बांस की टोकरी में पूजा की सामग्री, मौसमी फल, ठेकुआ, कसार, गन्ना आदि सामान सजाते हैं। इसके बाद घर से नंगे पैर घाट पर पहुंचते हैं।

कर्मचारियों ने वेतन को लेकर जमकर हंगामा किया

कर्मचारियों ने वेतन को लेकर जमकर हंगामा किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। शुआट्स में कर्मचारियों ने वेतन को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। विभिन्न विभागों के कार्यालय में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने दर्जनों की संख्या में जुटे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। बकाया वेतन को लेकर बीते 27 अक्तूबर को भी कॉलेज का गेट बंद करके कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड ने जोरदार प्रदर्शन किया था।
कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक महीने की सैलरी और एक महीने का बैकलॉक देने का किया था वादा, लेकिन समय बीतने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है। हंगामे के सूचना पर करछना के उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव और एसीपी अजीत सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह कर्मचारी और विश्वविद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं।

एक्ने को दूर करेगा एलोवेरा, जानिए

एक्ने को दूर करेगा एलोवेरा, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
एक्ने एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिसे हम सभी ने कभी ना कभी फेस किया ही है। जब भी ब्रेकआउट्स व एक्ने होते हैं तो ऐसे चेहरे की खूबसूरती कहीं छिप जाती है। इतना ही नहीं, हम उस एक्ने को जल्द से जल्द दूर करने के लिए तरह-तरह की क्रीम्स व उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से एक्ने की प्रॉब्लम को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा ना केवल स्किन के अतिरिक्त ऑयल को दूर करता है, बल्कि इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण भी एक्ने को दूर करने में मददगार होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एलोवेरा से एक्ने को दूर कर सकते हैं। 

एलोवेरा आइस क्यूब का करें इस्तेमाल
इसके लिए आप सबसे पहले एलोवेरा जेल को आइस क्यूब ट्रे में जमाएं। जब यह बर्फ के टुकड़ों में बदल जाए तो आप उन्हें अपने एक्ने एरिया पर रब करें। ठंड सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करती है जबकि एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है।

एलोवेरा और खीरा करें इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप एलोवेरा और खीरे को मिक्स करके भी एक्ने एरिया पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरा को कद्दूकस कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब आप इसे अपनी स्किन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगाएं। अंत में, ठंडे पानी से धो लें।

सुरंग हादसा: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सुरंग हादसा: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी उत्तरकाशी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि शुरुआती बचाव कार्य में, ड्रिलिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था, जिसके कारण कुछ हिस्सों में गड़बड़ी हुई. यही कारण है कि हमने इसे रोक दिया क्योंकि यह अधिक खतरनाक साबित हो सकता था। अब, एक नई मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस कार्य को 2-3 दिनों में सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री और डीजीपी उत्तराखंड ने किया निरीक्षण
यूनियन मास्टर वीके.सिंह और डीजीपी उत्तराखंड, अशोक कुमार ने साइट पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया है। इस दौरान अन्दर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की गयी। केंद्रीय मंत्री ने रेस्क्यू कार्यों को और अधिक तेज गति व मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पिछले पांच दिनों से सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

अंदर फंसे युवक से की पिता ने बात
उत्तरकाशी सुरंग में अंदर फंसे मजदूरों में से एक के पिता धर्म सिंह ने कहा कि मेरा 20 साल का बेटा विजय कुमार अंदर फंसा हुआ है। मैंने अपने बेटे से थोड़ी बात की और उसे हिम्मत दी, उसे आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और आज शाम तक उसे बाहर लाया जाएगा। उसे थोड़ी मात्रा में भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीएम ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया

सीएम ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी का आउटलेट शुभारंभ किया गया है।
राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों के उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक तथा जनपद पौड़ी के पौड़ी ब्लॉक में 2 मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहें है। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 40 हजार 270 महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी है। चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी विशेषज्ञ के माध्यम से बेकरी उत्पाद हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिससे अधिक संख्या में समूहों द्वारा बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता तथा पोषण से युक्त बेकरी उत्पाद तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा सके।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्रीमती राधिका झा एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कंपनी की इमारत में आग, 26 की मौत, 38 घायल

कंपनी की इमारत में आग, 26 की मौत, 38 घायल 

अखिलेश पांडेय 
बीजिंग। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में गुरुवार को एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए, राज्य मीडिया ने बताया। आग ल्युलियांग शहर के लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 6.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी। शहर के सूचना कार्यालय के अनुसार, साइट पर बचाव अभियान गुरुवार दोपहर 1:45 बजे (स्थानीय समय) समाप्त हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक पूर्व रिपोर्ट में कहा गया था कि 60 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जो इस समय अमेरिका में हैं, ने घायलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। आधिकारिक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शी, जो इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं, ने अधिकारियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता के लिए प्रमुख उद्योगों में जोखिमों का निरीक्षण करने और उन्हें दूर करने के लिए कहा। यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में ढीले सुरक्षा मानकों और खराब प्रवर्तन के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएँ आम हैं।
चीन के शांक्सी प्रांत में गुरुवार सुबह एक कोयला खनन कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग में 26 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि आग की चपेट में आकर 60 लोग घायल भी हो गए। पुलिस के मुताबिक, ल्यूलियांग शहर के लिशी जिले में स्थित इस पांच मंजिला इमारत में सुबह 6.50 बजे भड़की आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, इस पर नियंत्रण पा लिया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह इमारत एक निजी कोयला खनन कंपनी योंगजू कोल्स की है। यह कंपनी हर साल चीन में 120 टन कोयलने का खनन करती है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-341, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, नवंबर 17, 2023

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 05:20।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...