सोमवार, 11 सितंबर 2023

14 सितंबर को मनाया जाएगा 'हिंदी दिवस'

14 सितंबर को मनाया जाएगा 'हिंदी दिवस'  

सरस्वती उपाध्याय 
नई दिल्ली। हिंदी भाषा विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी को भारत की पहचान के रूप में भी देखा जाता है। हमारे देश की राजभाषा कही जाने वाली हिंदी भाषा आज दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। हमारे देश में 22 आधिकारिक भाषाओं को मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें से हिंदी भाषा सबसे अधिक बोली जाती है।
हमारे देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत में इस दिन हिंदी दिवस मनाने के पीछे का कारण यह है कि इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त था। भारत की आजादी से पहले 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। जिसके बाद से इसी दिन भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है।
14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाने की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हुई थी। 1953 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 
तब से हर वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो भारत में कई भाषाएं हैं , लेकिन हिंदी भाषा भारत के सभी राज्यों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को जोड़ने का काम करती है। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते महत्व और हिंदी की लोकप्रियता में कमी देखते हुए हिंदी दिवस मनाया जाता है, ताकि हिंदी भाषा की अनदेखी को रोका जा सके। महात्मा गांधी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हालांकि हिंदी राष्ट्रभाषा तो नहीं है, लेकिन इसे भारत की राजभाषा अवश्य माना जाता है।
अक्सर कुछ लोग राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में कन्फ्यूज हैं तो हम आपको बता दें कि हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी भाषा दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

भारतीय पारी में 24.1 ओवरों का खेल हुआ

भारतीय पारी में 24.1 ओवरों का खेल हुआ 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में सुपर-चार राउंड का मुकाबला कोलंबो में है। बारिश के चलते यह मैच रिजर्व डे में पहुंच चुका है। 
बारिश के चलते 10 सितंबर को भारतीय पारी में सिर्फ 24.1 ओवरों का खेल हो पाया। भारत आज दो विकेट पर 147 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरा है। वहीं क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्साहजनक खबर नहीं है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के रिजर्व-डे पर भी बारिश का साया है। कोलंबो में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही  है। पूर्वानुमान में यहां 100 फीसदी तक बारिश की आशंका जताई गई है। 

6:39 PM: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में सोमवार को यहां दो विकेट पर 356 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 122 जबकि लोकेश राहुल ने नाबाद 111 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 58 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत ने पाकिस्तान के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा है।

6:35 PM: 48 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 330 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 108 रन और विराट कोहली 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे हैं।

6:29 PM:  84 गेंद में विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। वनडे में यह उनका 47वां शतक है। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। राहुल के साथ उन्होंने 200 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 330/2 है।

6:23 PM: 100 गेंद में लोकेश राहुल ने अपना शतक पूरा कर लिया है।

6:15 PM:  केएल राहुल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। टीम इंडिया ने 45 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 95 रन और विराट कोहली 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5:55 PM :  भारत का स्कोर 251/2
भारत ने 40 ओवर में दो विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

5:47 PM :  विराट कोहली ने जड़ी 66वीं फिफ्टी
विराट कोहली 66वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। कोहली ने 55 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है, जिसमें चार चौके शामिल रहे। भारतीय टीम ने 39.2 ओवर में दो विकेट पर 249 रन बना लिए हैं।

इगल प्लस और टफ प्लस की नई रेंज लॉन्‍च की

इगल प्लस और टफ प्लस की नई रेंज लॉन्‍च की 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली कंपनी शीमा ई-व्‍हीकल एंड सोलर प्राइवेट लिमिटेड (एसईएस) ने अपने हाई स्पीड स्‍कूटरों इगल प्लस और टफ प्लस की नई रेंज लॉन्‍च की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नवीनतम बैटरी टैक्‍नोलॉजी से सुसज्जित ये स्‍कूटर बी2बी और बी2सी दोनों वर्ग के लिए उपयुक्‍त हैं।
2016 में लॉन्‍च शीमा इलेक्ट्रिक ऐसी पहली कंपनी थी जिसने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत् अपने लो-स्‍पीड इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों का निर्माण किया। कंपनी लगातार अनुसंधान, नवोन्‍मेष और तकनीकी उत्‍कृष्‍टता के बलबूते उन्‍नत इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों को उपलब्‍ध करा रही है। इसके सभी वाहनों का निर्माण कंपनी की मानेसर और ओडिशा स्थित अत्‍याधुनिक निर्माण इकाइयों में किया जाता है।
कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ योगेश कुमार लाठ ने कहा “शीमा इलेक्ट्रिक लगातार ऊर्जा दक्षता, सतत विकास (सस्‍टेनेबिलिटी) और अत्‍याधुनिक टैक्‍नोलॉजी पर ज़ोर देते हुए भारतीय मोबिलिटी के भविष्‍य को संवारने में जुटी है। इस विश्‍व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस के मौके पर, हमने हाई-स्‍पीड और मजबूत दोपहिया वाहनों की मांग को पूरा करने वाले उन्‍नत डिजाइन के दो नए इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों को पेश किया है।
हम देश को हरा-भरा बनाने के अपने सफर में अपने डीलरों, वितरकों और ग्राहकों से मिल रहे अपार सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।” टफ प्लस मल्‍टी-यूटिलिटी ईवी लोडर है जिसकी क्षमता 150 किलोग्राम तथा अधिकतम स्‍पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि इगल प्लस पैसेंजर दोपहिया है जिसकी अधिकतम स्‍पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा है। ये दोनों स्‍कूटर ब्‍लूटूथ स्‍पीकर, एंटी-थैफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सैंट्रल लॉकिंग सिस्‍टम जैसी अतिरिक्‍त एक्‍सेसरीज़ की सुविधा भी उपलब्‍ध कराते हैं।
इगल प्लस में सन मोबिलिटी आईपी 67 वॉटरप्रूफ स्‍वॉपेबल बैटरी लगी है जिससे यह स्‍कूटर किफायती साबित होता है, खासतौर से लास्‍ट-माइल डिलीवरी के लिहाज़ से यह कम खर्चीला वाहन है। इन दोनों स्‍कूटरों को देशभर में शीमा के डीलर शोरूमों से खरीदा जा सकता है।
टफ प्लस की एक्स शो रूम आमंत्रण कीमत 139,999 रुपये और इगल प्लस की कीमत 117,199 रुपये है। इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों की यह रेंज फेम दो और राज्‍य स्‍तरीय सब्सिडी की भी पात्र है, जो कि इस बात पर निर्भर है कि इन्‍हें किस स्‍थान पर खरीदा जा रहा है।

12 वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा

12 वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने अपने स्थापना दिवस से पहले सोमवार को 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार देश के 12 युवा वैज्ञानिकों को प्रदान करने की घोषणा की।
पुरस्कार के लिए घोषित वैज्ञानिकों में सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान के प्रतिरक्षा विज्ञानी दिप्यमान गांगुली, पुणे स्थित अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र : खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी की खगोल भौतिकीविद कनक साहा, बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्थ विज्ञान केंद्र के कनिष्क बिश्वास सहित अन्य वैज्ञानिक शामिल हैं।
यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसके तहत पांच लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों में बदलाव करने की सरकार की योजना को लेकर विवाद के बीच इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

शासन मंत्री को अरब सागर में फेंक देना चाहिए

शासन मंत्री को अरब सागर में फेंक देना चाहिए 

नरेश राघानी 
जयपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले साल की गई उनकी उस टिप्पणी के लिए उन्हें अरब सागर में फेंक देना चाहिए, जिसमें कहा गया था कि 'राजस्थान मर्दों का राज्य है।'
शेखावत ने रविवार रात बीकानेर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब धारीवाल ने विधानसभा में अपनी टिप्पणियों के माध्यम से राजस्थान का अपमान किया, तो कांग्रेस विधायक ‘नपुंसक’ और ‘हिजड़े’ की तरह हंसते रहे और तालियां बजाते रहे। 
उल्लेखनीय है कि शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने राज्य में दुष्कर्म से जुड़े मामलों की चर्चा करते हुए मार्च 2022 में विधानसभा में टिप्पणी की थी कि 'राजस्थान मर्दों का राज्य है'। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की गई टिप्पणियों को लेकर विपक्षी भाजपा हमलावर दिख रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान का अपमान उस दिन हुआ था जिस दिन शांति धारीवाल ने विधानसभा के पटल पर खड़े होकर यह कहा था कि राजस्थान में बलात्कार इसलिये ज्यादा होते हैं, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। उनके इस बयान पर राजस्थान कांग्रेस के सारे विधायक नपुंसक और हिजड़े की तरह हंसते हुए ताली बजा रहे थे।’’ 
उन्होंने कहा कि राजस्थान निश्चित रूप से मर्दों का प्रदेश है और राजस्थान की मर्दानगी के कारण आज हिंदुस्तान में हिंदुत्व और सनातन धर्म जिंदा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगर पृथ्वीराज चौहान, बप्पा रावल, राणा सांगा, वीर दुर्गादास, राव चंद्रसेन, महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल ना हुए होते तो आज मेरा और आप सबका नाम कुछ ओर होता। आप कल्पना कीजिए आपका नाम क्या होने वाला था?’’ 
उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जिसको उठाकर अरब सागर में फेंक देना चाहिए, वह आज राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कानून-व्यवस्था, पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एकमात्र ध्यान अपनी कुर्सी बचाने पर था और उन्होंने अपने तत्कालीन ‘डिप्टी’ (सचिन पायलट) को 'नकारा' और 'निकम्मा' कहा। 
उन्होंने कहा, "उनकी अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई और इसका खामियाजा कांग्रेस को नहीं, बल्कि जनता को भुगतना पड़ा।" शेखावत ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक हुए और कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर माफिया को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। जनसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

यूपी में भारी बरसात, येलो व ऑरेंज अलर्ट बरकरार

यूपी में भारी बरसात, येलो व ऑरेंज अलर्ट बरकरार 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बरसात को लेकर मौसम विभाग का येलो व ऑरेंज अलर्ट अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी , हरदोई और सीतापुर में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
लखनऊ में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई जो कि रविवार पूरी रात होती रही। मौसम को देखते हुए लखनऊ जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई। जिला प्रशासन ने संदेश जारी करते हुए कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी भीषण बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर लखनऊ में कोई अनावश्यक बाहर खुले में ना घूमे। 
भीषण बिजली कड़कने की संभावना है। असुरक्षित भवनों व पेड़ो के संपर्क में आने से बचें। जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी जाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।
मौसम विभाग ने लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, व आसपास भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 12 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 13 से मानसून की सक्रियता में कमी आएगी, पश्चिमी इलाकों में बारिश की तीव्रता घटेगी। 
उधर, प्रदेश में जारी धीमी तेज बारिश के बीच शनिवार शाम से रविवार शाम तक मुरादाबाद में सर्वाधिक बरसात रिकार्ड की गई। जबकि बीते 24 घंटे से प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बरसात रुक रुक कर जारी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें। 
आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-329, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. मंगलवार, सितंबर 12, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 29+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...