रविवार, 10 दिसंबर 2023

मायावती ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया

मायावती ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया। उन्‍होंने अपने भतीजे आकाश आनंद पर भरोसा जताया। आकाश आनंद बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के आधिकारिक पद पर हैं।
मायावती ने लखनऊ में एक पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए हालांकि कहा कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कमान संभालती रहेंगी, लेकिन आकाश आनंद अन्य राज्यों के संबंध में फैसले लेंगे। इससे पहले अगस्त में, बसपा ने आकाश आनंद के नेतृत्व में 14 दिवसीय ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ संकल्प यात्रा’ शुरू की थी।
2019 के आम चुनावों की अगुवाई करते हुए, आनंद को मीडिया में तब प्रसिद्धि मिली, जब मायावती ने घोषणा की कि उनका भतीजा राजनीति की जटिलताओं से परिचित होने के लिए बसपा आंदोलन का हिस्सा बनेगा।
आनंद को ट्विटर पर अपनी मौसी का परिचय देने के लिए जाना गया। 2019 में चुनाव आयोग द्वारा मायावती पर 48 घंटे के प्रचार प्रतिबंध के बाद, आकाश ने राजनीतिक मंच पर अपनी शुरुआत की, अपनी पहली रैली को संबोधित किया और लोगों को एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन का समर्थन करने का आह्वान किया।

भीषण तूफान के चलते 6 लोगों की मौत, 23 घायल

भीषण तूफान के चलते 6 लोगों की मौत, 23 घायल 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। बड़ी और दुखद खबर अमेरिका से आ रही है, जहां टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान के चलते छ: लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर को मोंटगोमरी काउंटी में बवंडर आने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि टेनेसी की राजधानी नैशविल के उपनगरीय इलाके में तीन और लोगों की मौत हो गई।
मोंटगोमरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा, “मौसम, गिरी हुई बिजली लाइनों और मलबे से संभावित खतरों के कारण, हम (आग्रह) करते हैं कि लोग आश्रय स्थल पर रहें और सड़क से दूर रहें।''
बताते चलें कि, मौसम एक क्रॉस-कंट्री सिस्टम का हिस्सा है, जिससे भयंकर तूफान, तेज़ हवा और बवंडर आता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा द्वारा कुछ अमेरिकी राज्यों में 41 बवंडर दर्ज किए जाने के लगभग दो साल बाद ये तूफान आया है।

विष्णुदेव को नया सीएम चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी

विष्णुदेव को नया सीएम चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी भी माने जाते है।
विष्णुदेव साय को नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की बस्तर और सरगुजा ने भाजपा का भरपूर साथ दिया था तो वही भाजपा ने भी प्रदेश को आदिवासी समाज से सीएम देकर उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। भगत ने यह भी बताया कि साय उनके मोहल्ले में ही रहते है। वे बेहद शांत और सरल व्यक्ति है।
अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि इसी साल विश्व आदिवासी दिवस पर उन्हें भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था, तब उन्हें इस बात पर बुरा लगा था। उनकी पार्टी ने भी इस मुद्दे को काफी उछाला था, लेकिन साय ने इस मसले पर एक शब्द भी नहीं नहीं कहा था।
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ सीट से विष्णदेव सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। आइये जानते हैं आखिर कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं। विष्णुदवे साय ने लोकसभा में रायगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2018 छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था। अगस्त 2022 में तक वो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पर बने रहे। साल 2019 में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भी टिकट नहीं दिया था। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की कमान सौंप दी गई है। रमन सिंह के इस्तीफे के बाद विष्णुदेव साय अब छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे।
विष्णु देव साय ने तीन बार भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई का नेतृत्व किया है, जो उनके संगठनात्मक कौशल में केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। एक गुमनाम गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले विष्णु देव साय तेजी से आगे बढ़े और 2014 में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली मंत्रिपरिषद के सदस्य बने। विष्णु देव साय आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक छोटे से गांव बगिया के एक किसान परिवार से हैं और राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। विष्णु देव साय के दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक मनोनीत विधायक थे। उनके बड़े पिता जी (उनके पिता के बड़े भाई) स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय जनसंघ के सदस्य थे। वह (नरहरि प्रसाद साय) दो बार ( 1962-67 और 1972-77) विधायक रहे तथा सांसद (1977-79) के रूप में चुने गए। उन्होंने जनता पार्टी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। विष्णु देव साय के पिता के एक अन्य बड़े भाई केदारनाथ साय भी जनसंघ के सदस्य थे और तपकारा से विधायक (1967-72) चुने गए थे।
छत्तीसगढ़ की कुनकुरी सीट से विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के बड़े नेता माने जाते हैं। इससे पहले वो छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने एक आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने एक आदिवासी चेहरे को सीएम बनाया है। दरअसल राज्य में आदिवासी वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की संख्या 30 प्रतिशत से ज्यादा है।
छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के बाद एक सवाल खड़ा हुआ कि आखिर राज्य का सीएम अब किसे बनाया जाएगा। 7 दिन तक मंथन के बाद अब छत्तीसगढ़ के सीएम का नाम सामने आ चुका है। छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी माने जाते हैं। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद यह भी माना जा रहा है कि संघ के साथ करीबी का भी उन्हें फायदा मिला है।

पीएम ने गायक कैलाश के नए गीत को शेयर किया

पीएम ने गायक कैलाश के नए गीत को शेयर किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गायक कैलाश खेर के नए गीत को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर शेयर किया है। उनके नये गीत ‘काशी स्तुति’ के लिए उनकी सराहना की है।
मोदी ने अमर एवं अविनाशी काशी की महिमा को नमन भी किया। कहा कि भक्ति भाव से भरी इस गीत की प्रस्तुति मनमोहक है। कैलाश खेर द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अजर-अमर-अविनाशी काशी की महिमा को बारंबार प्रणाम! भक्ति भाव से भरी आपकी ये प्रस्तुति मन को मोह लेने वाली है। जय बाबा विश्वनाथ!’
गायक कैलाश खेर ने एक्‍स पर गीत शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत देश तो पूरा पावन है, पवित्र है,  प्रान्त प्रान्त अलौकिक, परन्तु काशी नगरी तो पृथ्वी पर दिव्य भव्य नगरी है, महादेव ने सप्त ऋषियों के आग्रह पर बसाई, महादेव को समर्पित ‘काशी स्तुति’ विमोचित हो चुका है।
कैलाश खेर ने आगे लिखा, ‘आदरणीय पीएम श्री नरेन्द्र मोदी @narendramodi जी के अद्वितीय संसद क्षेत्र की महिमा गुणगान विश्वनाथ महादेव के चरणों में ज्ञापित, सुनिये, अपने गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को जानिये, आनन्द लीजिये‌ हर हर महादेव ॐ।’

भारत: एक दिन में कोरोना के 166 नए मामलें

भारत: एक दिन में कोरोना के 166 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 166 नए मामले सामने आए है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 895 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,50,03,055 (4.50 करोड़) है और मृतकों की संख्या 5,33,306 (5.33 लाख) हो गयी है।
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,68,854 (4.44 करोड़) हो गयी है और बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि रविवार को यहां पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना।
उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की दोपहर बाद यहां बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री और चुनाव सह प्रभारी डॉक्टर मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी मौजूद थे।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया।
हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-51, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, दिसंबर 11, 2023

3. शक-1945, माघ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:36, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...