मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

सपा-बसपा ने यूपी को माफिया कारिडोर बनाया: शाह

सपा-बसपा ने यूपी को माफिया कारिडोर बनाया: शाह  

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार से पहले सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को आतंक का गढ़, दंगा का केंद्र और माफिया कारिडोर बना रखा। शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रीतम नगर में दुर्गा पूजा पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2017 में प्रदेश की जनता ने 300 से अधिक सीटें देकर भाजपा की सरकार बनाई और आज जहां माफिया कॉरिडोर था। वहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। शहर पश्चिमी सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में प्रचार करने आए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच साल में माफियाओं को चुन चुनकर खत्म करने का काम किया। 
आजम खान,अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जेल में हैं। अगर गलती से अखिलेश की सरकार लाए तो ये लोग जेल में नहीं, बेल पर रहेंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में कट्टे और गोलियां बनती थीं। लेकिन, मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मिसाइल और गोले बन रहे हैं। जो दुश्मन का दिल दहलाने का काम कर रहे हैं। यह परिवर्तन भाजपा की सरकार ने पांच साल में लाया है। शाह ने कहा कि सपा और बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश के गांवों और शहरों में कभी 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। लेकिन योगी की सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम किया। पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए और साथ ही नौ नए हवाईअड्डे बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार ने 40 नए मेडिकल कालेज बनाए। 57 से अधिक इंजीनियरिंग कालेज बनाए और कई पालिटेक्निक कालेज बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भाजपा ने प्रदेश में विकास की राजनीति की शुरुआत की और जातिवाद की राजनीति समाप्त की।
शाह ने कहा कि भाजपा सरकार मेरठ से प्रयागराज तक 595 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। वहीं साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए पूरे पूर्वांचल का सेंटर प्रयागराज में बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इस मौके पर कार्यक्रम में सांसद अनिल जैन,विनोद सोनकर एवं केशरी देवी पटेल,सुरेंद्र चौधरी,गणेश केसरवानी गरिमामई उपस्थित रहकर ऊर्जा पूर्ण उद्बोधन दिया। जनमानस में सकारात्मकता का संचार हुआ है। अमित शाह ने इस सभा के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो किया।

बसपा के समर्थन में मतदान की अपील: कनौजिया

बसपा के समर्थन में मतदान की अपील: कनौजिया     

सुशील केसरवानी       
कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर के कस्बा बाजार चौराहा समदा रोड सहित विभिन्न रोड में हजारों बसपा समर्थकों के साथ पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से बसपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। जनसंपर्क के दौरान बहुजन समाज पार्टी के पैदल भ्रमण में हजारो महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखकर भाजपा सपा की बेचैनी बढ़ गई है। बीते 20 वर्षों से मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र बहुजन समाज पार्टी का गढ़ रहा है। मंगलवार की रैली देखकर यह प्रतीत होता है कि मंझनपुर सीट पर अपना वजूद बचाने में बहुजन समाज पार्टी सफल होती दिख रही है।
लोकतंत्र के महापर्व को कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को बसपा की मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने पैदल रैली निकाली। 
बसपा की रैली पैदल घूमते हुए मंझनपुर चौराहा पहुंचकर एक-एक व्यापारी के यहां अपनी दस्तक दी। इतना ही नहीं समर्थकों का रेला हुजूम के साथ मंझनपुर कस्बे के एक-एक गली में घूमा वहीं एक-एक घर में पहुंचकर बसपा की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे वोट की अपील किया। हालांकि, रैली में उमडा समर्थकों का रेला देख प्रमुख विपक्षी दल  सपा और भाजपा में खलबली का माहौल रहा। यहां बताना जरूरी होगा कि बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया पिछले तकरीबन चार माह से मतदाताओं के बीच मेहनत में जुटी हैं। प्रत्याशी की मेहनत का रंग भी मतदाताओं के बीच चढता दिखने लगा है। मंगलवार को बसपा प्रत्याशी मंझनपुर चौराहा के एक-एक व्यापारी के यहां पहुंची। हालांकि इस दौरान उनके साथ भारी हुजूम भी रहा। जिस गली से नीला झंडा निकल रहा था एक बार लोग अपने घरों से निकलकर देखने को मजबूर हो रहे थे। बसपा का हुजूम चौराहा के अलावा मंझनपुर कस्बे के अंदर पहुंचा। 
एक-एक गली के अलावा हर घर में प्रत्याशी नीतू कनौजिया एक-एक मतदाताओं से सीधे रूबरू हुईं मतदाताओं में भी बसपा के प्रति लहर साफ दिख रही थी। नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से बसपा के लिए वोट मांगा। सबसे बडी बात यह थी भारी संख्या में मौजूद रहा हुजूम भी प्रत्याशी की तर्ज पर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहा था। बसपा की यह रैली देख प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और सपा की नींद उडा देने वाला था। प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बहकने की जरूरत नहीं है इस बार आपकी बहन आप की सेवा के लिए आपके घर-घर दस्तक दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मै चुनाव के दौरान आप से सम्पर्क कर रही हूं। उसी तरह आपका आर्शीवाद मिलने के बाद भी मै आपके यहां आती रहूंगी। इस मौके पर मंझनपुर चेयरमैन महताब आलम, पूर्व सभासद हसीना बानो, मो. अच्छन पूर्व प्रधान समदा, बंशीलाल चौधरी, सुधा देवी के अलावा हजारों की संख्या में महिला पुरुष समर्थक मौजूद रहे।

3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश

3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश   

राणा ओबरॉय       

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, श्रीकांत जाधव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अंबाला रेंज का कार्यभार सौंपा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स, संदीप खिरवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था लगाया गया है। साथ ही उन्हें, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सुमेर प्रताप सिंह को एसपी, सिक्योरिटी-1, सीआईडी लगाया गया है।

यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता

यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता  

अखिलेश पांडेय       

मॉस्को/वाशिंगटन डीसी/कीव। पूर्वी यूरोप में यूक्रेन और रूस के बीच का टकराव अब बड़ा संकट बनता जा रहा है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद कई देश रूस के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। अमेरिका ने रूस के ऊपर आर्थिक पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है। जापान और ब्रिटेन जैसे अमेरिका के सहयोगी देश भी रूस के खिलाफ कदम उठाने की तैयारी में हैं।

अमेरिका के समर्थन में उठ रहा सवाल...

इन सब के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि ये प्रतिबंध और एक्शन खतरे का संकेत हैं। इस बीत यूक्रेन के पक्ष में अमेरिका का समर्थन कई लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।

जीडीपी के लिहाज से अहम नहीं यूक्रेन...

यूक्रेन के मामले में अमेरिका का समर्थन कई इकोनॉमिक फैक्टर्स पर डिपेंड करता है। यूक्रेन तेल के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाता है। ट्रेंडिंग इकोनॉमिक्स के आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेन की जीडीपी का साइज महज 164 बिलियन डॉलर के आस-पास है। यह अमेरिका के ज्यादातर राज्यों की जीडीपी से कम है।

तेल की कीमतों में तेजी, वित्तीय स्थिरता को खतरा

तेल की कीमतों में तेजी, वित्तीय स्थिरता को खतरा     

कविता गर्ग           

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संकट और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारत में वित्तीय स्थिरता के लिये चुनौती है। सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों मुद्दों पर वित्तीय स्थिरता विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में विचार किया गया। परिषद में सभी वित्तीय क्षेत्र के नियामक शामिल हैं।

दो दिन के दौरे पर मुंबई आईं वित्त मंत्री ने कहा कि, यह कहना मुश्किल है कि कच्चे तेल की कीमत कहां जाएगी। एफएसडीसी की हुई बैठक में भी हमने उन चुनौतियों पर गौर किया। जिससे वित्तीय स्थिरता को खतरा है। कच्चा तेल उनमें से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात चिंताजनक है। हमने यूक्रेन में विकसित हो रहे हालात के लिये राजनयिक समाधान को लेकर आवाज उठायी है। ये सभी चुनौतियां हैं।

चरण छूने की महत्वपूर्ण परंपरा, जानिए

चरण छूने की महत्वपूर्ण परंपरा, जानिए     


सरस्वती उपाध्याय       

किसी के पैर छूने का मतलब है, उसके प्रति समर्पण भाव जगाना। जब मन में समर्पण का भाव आता है तो, अहंकार खत्म हो जाता है। पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छुते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह बात तो सभी जानते हैं कि, बड़ों के पैर छुना चाहिए। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि, जब कोई हमारे पैर छुए तो, हमें क्या करना चाहिए ? पैर छुुना महत्वपूर्ण परंपरा है, और आज भी इसका पालन अधिकतर लोग करते हैं। इस परंपरा के संबंध में कई नियम भी हैं। इस परंपरा के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण बताए गए हैं।

जब भी कोई व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, आपके पैर छुए तो उन्हें आर्शीवाद तो देना चाहिए। साथ ही भगवान का नाम भी लेना चाहिए। आमतौर पर हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि, हमारा पैर किसी को ना लगे। ऐसा होने पर हमें दोष लगता है और जब कोई हमारे पैर छुता है तब भी हमें दोष लगता है।

दिल्ली में किसान नेताओं ने टिकैत से मुलाकात की

दिल्ली में किसान नेताओं ने टिकैत से मुलाकात की    

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। नवा रायपुर के किसान नेता अब दिल्ली का रूख कर लिए हैं। प्रदेश के किसान नेताओं ने दिल्ली में राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव से मुलाकात की है। किसान नेता रूपन चंद्राकर और कामता प्रसाद ने मुलाकात की है। नवा रायपुर में जारी आंदोलन की जानकारी दी। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

नवा रायपुर किसान आंदोलन के नेता कामता प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय किसान नेताओं से हमारी मुलाकात अच्छी रही है। हमारी मांगों पर नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। राकेश टिकैत ने कहा कि वे उनकी मांगों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई, तो फिर 7 मार्च के बाद नवा रायपुर आकर आपके साथ धरना दूंगा। अभी हम दिल्ली में हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो क‍िया

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो क‍िया    

संदीप मिश्र       
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार समाप्‍त हो गया। इस दौरान हरदोई ज‍िले में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में माधौगंज में कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो क‍िया। इस दौरान जब उनका काफिला मल्लावां चौराहे पर पहुंचा उसी दौरान बीजेपी समर्थक मुख्यमंत्री योगी का भाषण सुनकर वापस जा रहे थे। 
प्रियंका गांधी की गाड़ी को देखकर बीजेपी कार्यकर्ता जयश्री राम के नारे लगाने लगे और प्रियंका की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी की छत पर आईं और उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पहले फूल बरसाए फिर माला फेंकी। 
इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जब उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने उनसे हाथ भी मिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग प्रियंका की तारीफ भी कर रहे है।

फिल्म 'हीरोपंती 2' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी

फिल्म 'हीरोपंती 2' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी    

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'हीरोपंती 2' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। वह इसके लिए लंबे समय से अबू धाबी में शूट कर रहे थे। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी।

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी सेक्शन में एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर रेगिस्तान के बीच बने पूल में रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए टाइगर श्राफ ने लिखा, "दिन भर की मेहनत के बाद रेगिस्तान के बीच ठंडा हो रहा हूं। हैशटैग हीरोपंती 2 लास्ट शेड्यूल। 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। वहीं प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं। 'हीरोपंती 2' ईद के मौके 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म वर्ष 2014 में प्रदर्शित 'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है।

बीजेपी के विधायक का बयान, मीडिया पर वायरल

बीजेपी के विधायक का बयान, मीडिया पर वायरल     

संदीप मिश्र      

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशी एक दूसरे पर खूब हमलावर हैं। लेकिन कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक हैं डोमरियागंज सीट से बीजेपी के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह, जिनका एक विवादित बयान सामने आया है। इस विवादित बयान को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने कहा कि जो हिंदू उन्हें छोड़कर किसी और को वोट देगा, वो उनका डीएनए टेस्ट करवाएंगे कि उन्हें हिंदु का ही खून है या फिर मुसलमानों का भी खून है।

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित हिंदु युवा वाहिनी के यूपी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने इससे पहले भी ऐसा ही विवादित बयान था जिसको लेकर उनपर FIR दर्ज हुई थी। बता दें कि 12वीं सदी के राजा का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा, “अगर हिंदू कहीं और जा रहा है, तो उसकी रगों में ‘मियां’ (मुसलमानों के लिए अपमानजनक संदर्भ) का खून बह रहा है। वह देशद्रोही और जयचंद की नाजायज औलाद है।

जिसका नाम “देशद्रोही” का पर्याय बन गया है।राघवेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके ‘उन्होंने कहा- अगर इतना उत्पीड़न होने के बाद भी हिंदुओं ने कहीं और वोट दिया तो वो किसी को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे’। भीड़ को संबोधित करते हुए राघवेंद्र सिंह ने कहा बताओ इस भीड़ में कितने जयचंद हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए राघवेंद्र सिंह ने आगे कहा- मुझे उनका नाम दो जो मेरे खिलाफ वोट कर रहे हैं, मैं उनका डीएनए टेस्ट करवाऊंगा।

विरोध: यह देश पाकिस्तान बन गया, यहां से भागों

विरोध: यह देश पाकिस्तान बन गया, यहां से भागों    

इकबाल अंसारी           

बेंगलुरु। कर्नाटक के हिजाब विवाद से गरमाए माहौल के बीच गुजरात पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, हंगामा मचाने और पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप है। उन्होंने शिवाजी महाराज को लेकर वॉट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जब लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने कथित तौर पर धमकाते हुए कहा कि यह देश पाकिस्तान बन गया है, तुम सब यहां से भाग जाओ। हंगामे के बाद जब पुलिस आई तो उन्होंने पुलिसकर्मी से भी बदसलूकी कर दी।

मामला राजकोट के मुंजका में श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर आवास सोसायटी का है। सोहिल हुसैन मोर नाम के एक वकील ने शिवाजी जयंती के दिन सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट डाली। उसमें शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। सोसायटी में रहने वाली एक महिला सुधा ने इस बारे में सोहिल को समझाने के लिए फोन किया। लेकिन सोहिल उल्टे उन्हें ही अनापशनाप बोलने लगा। उसने कहा कि ये जगह अब पाकिस्तान बन चुकी है, यहां सब मुसलमान हैं और तुम सब लोग यहां से भाग जाओ। उन्होंने कहा कि मैंने ही कि ये पोस्ट डाली है और मैं इसे नहीं हटाऊंगा। महिला ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली।

गुजराती ने खबर में बताया कि सोहिल ने गुस्से में सुधा से ये भी कहा कि उसे बात करनी है तो उसके यहां आ जाए। सुधा वकील से बात करने उनके फ्लैट पर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान सोहिल ने भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया और महिला को चाकू मारने की धमकी भी दी। हंगामा करते हुए गणेश की तस्वीर भी तोड़ दी।बवाल बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्स्टेबल रावत डांगर ने सोहिल को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी। गालियां भी दीं। इसके बाद डांगर की शिकायत पर रविवार रात को सोहिल के खिलाफ धारा 295, 295 (a), 504, 135, 332 और 186 आईपीसी में केस दर्ज किया गया। यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में सोहिल के खिलाफ एक एफआईआर अलग से दर्ज कराई गई।

सारा ने इंस्टाग्राम पर जिम सेशन की तस्वीर साझा की

सारा ने इंस्टाग्राम पर जिम सेशन की तस्वीर साझा की  


मोमीन मलिक        

नई दिल्ली। इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर ऐसे हैं, जो ना सिर्फ खुद सुर्खियों में रहते हैं। बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी ट्रेंड होते रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम भी इन्हीं में शामिल हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा तेंदुलकर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर जिम सेशन की तस्वीर साझा की है। सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम से फोटो शेयर की, जिसमें वह जूस पी रहे हैं। सारा ने इसी के साथ अपने कोच गोपाल को शुक्रिया भी किया। सारा तेंदुलकर ने अपनी तस्वीर में लिखा कि दिन की शानदार शुरुआत हुई है, कोच गोपाल को थैंक्स। 

सारा तेंदुलकर इससे पहले भी लगातार सोशल मीडिया पर जिम सेशन की तस्वीरें, वीडियो साझा करती रही हैं।सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 17 लाख फॉलोवर्स हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के लिए पोस्ट शेयर किया था। जब अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था, तब सारा तेंदुलकर ने रिएक्ट किया था। सारा तेंदुलकर लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही थीं, कोरोना काल के बीच वह मुंबई में ही थीं। अभी कुछ दिन पहले ही जब वह वापस लंदन पहुंची, तब सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर खुशी जाहिर की थी।

पीएम ने बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित किया

पीएम ने बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित किया    

संदीप मिश्र    

लखनऊ। यूपी में बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार लगातार जारी है। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगातार रैलियां कर रहे हैं। अब यूपी के बहराइच में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने एक बार फिर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, साथ ही यूपी चुनाव के दौरान पीएम ने इशारों-इशारों में यूक्रेन संकट का जिक्र कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा। पीएम मोदी का इशारा यहां यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव पर हो सकता है। जिसका जिक्र कर उन्होंने एक बार फिर देश को ताकतवर बनाने की बात कही है।

पीएम मोदी ने बहराइच में अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, यूपी आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है। मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का कामकाज, उनका कामकाज, उनके कारनामे बहुत करीब से देखे हैं। दुख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं। 2017 से पहले बस्ती, बलरामपुर और बहराइच के लोगों ने भी बहुत भेदभाव झेला है।

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में महिला समेत 3 की मौंत

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में महिला समेत 3 की मौंत    

नरेश राघानी      

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों में पति-पत्नी व फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर शामिल है। हादसे में कार में सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लाठी थाना एएसआई दीपाराम ने बताया कि हादसे में मोहनगढ़ के रहने वाले महावीर पुत्र जेठमल, चम्पा देवी पत्नी ओमप्रकाश और ओमप्रकाश पुत्र देवाराम की मौत हुई है। मरने वालों में चम्पा देवी और ओमप्रकाश पति-पत्नी थे। एएसआई ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में 8 लोग जोधपुर के पास देचू गांव में किसी रिश्तेदार की मौत पर दुख व्यक्त करने जा रहे थे। 

खेतोलाई गांव में गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ओमप्रकाश का शव बुरी तरह से फंस गया। जिसको निकालने में पुलिस को दो घंटे का समय लग गया। पुलिस के अनुसार सभी लोग जोधपुर में रिश्तेदार की मौत में दुख व्यक्त करने जा रहे थे। हादसे में 5 घायलों आबाराम, पर्वताराम, मुकनाराम, पप्पूदेवी और आशुदेवी को पोकरण अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पप्पू देवी पत्नी चुन्नीलाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया हैं। अन्य घायलों की स्थिति ठीक है। उनका पोकरण अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


ऊना: फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौंत, 12 झुलसे

ऊना: फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौंत, 12 झुलसे   

श्रीराम मौर्य     

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। 12 घायलों को ऊना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में सभी 6 महिलाएं है। एसपी ऊना अर्जित सेन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है। घायलों को ऊना के सिविल अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर 6 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं। मृतकों में एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।

एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान 6 महिलाओं की मौत हो गई है। फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। वहींं स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि हमारे से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। पहले यहां धर्मकंडा था। साथ ही यह फैक्ट्री अवैध है।

भारत: शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया

भारत: शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया    

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के मामलों को लगातार गिरावट आ रही है। जिसके कारण सभी राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया गया है। लेकिन देशभर में 10वीं-12वीं की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट कल (बुधवार) सुनवाई करेगा। मिली जानकारी के अनुसार याचिका में सभी राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है।

बता दें आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा की वह बुधवार को सीबीएसई और अन्य कई बोर्डों द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं-12वीं के लिए ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं न कराने की मांग पर सुनवाई की जाएगी। जस्टिस एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका की अग्रिम प्रति केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के स्थायी वकील और अन्य संबंधित प्रतिवादियों को दे दी जाए।

व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी

व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। हाल में ही इसके कई फीचर्स को बीटा फेज में स्पॉट किया गया है। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म ने बैकग्राउंड में वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी है। अब ऐप वॉयस कॉल्स के लिए एक नया इंटरफेस रोलआउट कर रहा है। हालांकि, यह इंटरफेस अपेडट अभी बीटा वर्जन में मिल रहा है। यानी जो यूजर्स वर्कशॉप का बीटा वर्जन इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ही नया इंटरफेस नजर आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को व्हाट्सएप पर कॉलिंग के वक्त नया इंटरफेस नजर आएगा. यूजर्स को अब रियल टाइम वॉयस वेवफॉर्म में ग्रुप कॉल के वक्त नजर आएगी, जिससे आपको पता चलेगा कि कौन बोल रहा है।

इसके अलावा व्हाट्सएप वॉयस कॉल इंटरफेस पर वॉलपेपर भी दिखाएगा। हालांकि, आप इसे फिलहाल चेंज या रिमूव नहीं कर सकते हैं, हो सकता है कंपनी बाद में आपको यह ऑप्शन उपलब्ध कराए। बता दें कि एंड्राइड यूजर्स को पहले से ही बीटा वर्जन में यह फीचर मिल रहा है। अब आईओएस यूजर्स भी अपडेटेड वॉयस इंटरफेस यूज कर सकेंगे। यह फीचर आईओएस के व्हाट्सएप 22.5.0.70 वर्जन में मिल रहा है।
ऐप कब तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सएप ने हाल में ही इ फोन और आईपैड यूजर्स के बैकग्राउंड में वॉयस मैसेज प्ले करने का फीचर जारी किया है। इसके साथ ही ऐप पर वॉयस मैसेज के दौरान रिकॉर्डिंग को पॉज और रिज्यूम करने का ऑप्शन भी मिल रहा है।
यानी इस फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजने वक्त रिकॉर्डिंग को बीच में रोक सकते हैं और फिर वहीं से अपने मैसेज की रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं।इस तरह के कई अन्य फीचर्स भी हैं, जो जल्द ही हमें व्हाट्सएप पर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसके रोल आउट होने की टाइम लाइन की जानकारी नहीं है।

5 बदमाशों ने बहस के कारण जवान पर हमला किया

5 बदमाशों ने बहस के कारण जवान पर हमला किया   

दुष्यंत टीकम   

रायपुर। रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस के जवान पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान शादी समारोह में शामिल होने दुर्गा पारा गया हुआ था। शादी से वापस लौटने के दौरान देर रात किसी बात को लेकर बदमाश मधु, चेतन, चंदन सहित 5 बदमाशों के साथ जवान की बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की बदमाशों ने जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने जवान के साथ जमकर मारपीट की। जवान के सिर पर कांच के बोतल से वार कर उसे घायल कर दिया।

घायल जवान का नाम हेमंत जगने बताया जा रहा है जो अभी पुलिस लाइन में आरआई रीडर के पद में पदस्थ है। घटना के बाद घायल जवान को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।पुलिय के अनुसार जिन बदमाशों ने जवान पर हमला किया है। उनमें से दो बदमाशों पर पहले से ही पुलिस की नज़र थी। 

इनके ऊपर पहले से ही टिकरापारा थाने में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बढ़ते अपराध के मामले को देखते हुए आईजी और एसएसपी ने पुलिस अफसरों की बैठक लेकर कड़ाई बरतने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से लगातार पुलिस ऐसे अड्डेबाज बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। जिस इलाके में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उसी इलाके में दो दिन पहले पुलिस अफसरों ने पेट्रोलिंग की थी और कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन फिर भी उस क्षेत्र के सबसे शातिर बदमाश मधु पुलिस हिरासत में नहीं आ पाया और उसने एक और घटना को अंजाम दिया।

कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा आयोग

कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा आयोग   

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग प्रदेश के पांच नगर निगम क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा। आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम चरौदा क्षेत्र में तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम रिसाली क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है।

इसी प्रकार 24 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम भिलाई क्षेत्र तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में एवं 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को संबंधित नगर निगमों के महापौर, सभापति एवं समस्त वार्ड पार्षदों को बैठक के संबंध में सूचित करने और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी व तबादले से भड़कें लोग

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी व तबादले से भड़कें लोग   

दुष्यंत टीकम      

रायगढ़। राजस्व न्यायलय में विवाद के बाद अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी और अब विवादित तहसीलदार सुनील अग्रवाल के जिले में ही तबादले से वकील ही नहीं, बल्कि आम लोग भी भड़क उठे हैं। यही वजह है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे वकीलों के प्रदर्शन को राजनैतिक दलों के साथ ही जन समर्थन भी मिलने लगा है। एक दिन पूर्व ही रायगढ़ कलेक्टर ने इस विवाद का पटाक्षेप करने की नीयत से रायगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल का धरमजयगढ़ तहसील में तबादला कर दिया, मगर हालात शांत होने की बजाय और बिगड़ गए। इस बार धरमजयगढ़ के वकीलों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उनके यहां सुनील अग्रवाल के तबादले का विरोध किया और कहा कि इस मामले में आम लोग भी सुनील अग्रवाल के धरमजयगढ़ में पदस्थ होने पर उनका विरोध करेंगे।

इस बीच रायगढ़ के वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी है, और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुँच कर आंदोलन को समर्थन कर रहे है। इसी कड़ी में आज तमनार ब्लॉक के कोयला प्रभावित ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में धरनास्थल पर पहुँच गए। इतनी संख्या में ग्रामीणों के यहां पहुँचने के पीछे की वजह इनके विस्थापन की प्रक्रिया में राजस्व अमले का अपेक्षित सहयोग न मिलना और उनके द्वारा की जाने वाली रिश्वतखोरी को माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनकी भी मांग है कि राजस्व न्यायलय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोका जाये और वकीलों से विवाद के पीछे के दोषियों पर कार्रवाई की जाये।

25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम से रेप किया

25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम से रेप किया     

इकबाल अंसारी     

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में एक और मासूम से रेप का मामला सामने आया है। घटना इटारसी और हरदा के बीच की काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच की है। 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी के बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। जीआरपी में बच्ची से रेप के मामले को गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रेप का मामला 15 फरवरी को काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच डी-2 का है। 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) की यात्रा कर रही थी। कोच में बर्थ के बाजू में बैठे आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच में जब ट्रेन इटारसी खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई और मम्मी से युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए। 

आरोपी सोनू ने भागकर खुद को कोच की बथरूम में बंद कर लिया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकल पाया। यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुेचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। जीआरपी थाने में 376, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बढ़ोतरी: डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि करेगी सरकार

बढ़ोतरी: डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि करेगी सरकार    

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार कथित तौर पर डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि करेगी और जो 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ा हुआ वेतन, जनवरी और फरवरी के बकाया के साथ कर्मचारियों को मार्च में दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक अगर सरकार वेतन वृद्धि का ऐलान करती है, तो इससे पूरे भारत में लगभग 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पिछले साल सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था। कोविड-19 महामारी के बावजूद इन कर्मचारियों को डीए इंक्रीमेंट दिया गया। हालांकि इस संबंध में अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अभी 31 प्रतिशत है जो एलान के बाद बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। यदि मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के डीए का निर्धारण बेसिक वेतन के आधार पर किया जाता है। अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत तक पहुंची है। महंगाई भत्ता कर्मचारी के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन का एक बड़ा हिस्सा है। यह भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके वेतन पर मुद्रास्फीति के प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए दिया जाता है। 7वें वेतन आयोग (7वें सीपीसी) के तहत सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में इंक्रीमेंट देती है।


गैस-सिलेंडर की कीमतें हो सकतीं हैं दोगुनी, उत्पादन

गैस-सिलेंडर की कीमतें हो सकतीं हैं दोगुनी, उत्पादन   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। आम लोगों को महगाई का एक और तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत हो गई है। अप्रैल में इसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है। इससे देश में गैस-सिलेंडर की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं।
वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत होने से न सिर्फ खाना बनाना महंगा हो जाएगा। बल्कि सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी। वाहन चलाने के साथ फैक्टरियों में उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी। सरकार के फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर इन सबका असर आम उपभोक्ता पर ही पड़ने वाला है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर निकल रही है। इसके साथ ही दुनियाभर में ऊर्जा की मांग बढ़ रही है। लेकिन, मांग बढ़ने के साथ इसकी आपूर्ति के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है।
उद्योग के जानकारों का कहना है कि लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से घरेलू उद्योग पहले से ही आयातित एलएनजी के लिए ज्यादा कीमत चुका रहा है। लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स में कीमत कच्चे तेल से जुड़ी हुई हैं। उद्योग ने स्पॉट मार्केट से खरीदारी कम कर दी है, जहां कई महीनों से कीमतों में आग लगी हुई है।

20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया: रैकेट

20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया: रैकेट  

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच टीम ने आगरा में सेक्स रैकेट चलाने वाली 20 हजार की इनामी महिला को शास्त्रीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। महिला समेत आठ लोगों पर 2020 में आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगस्टर और देह व्यापार करने की कार्रवाई होने के बाद से गिरफ्तार आरोपी महिला पुलिस से बचने के लिए अपने नाम और ठिकाने बदल रही थी। गाजियाबाद पुलिस ने इसी गैंग की एक इनामी आरोपी रश्मि को 22 जनवरी को भोपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया था।
स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरफ्तार इनामी आरोपी दिव्यांशी उर्फ अमनप्रीत कौर उर्फ तबस्सुम फातिमा नई दिल्ली की रहने वाली है। आगरा पुलिस ने 2020 में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें आठ लोग लिप्त थे। इस गैंग की सरगना रोशनी नामक महिला थी। आगरा में यह गैंग विदेश से आने वाले लोगों को ड्रग्स के साथ युवतियों की व्यवस्था करता था। गैंग में युवतियों को जोड़ने का काम रश्मि और दिव्यांशी करती थी। इस मामले में फरार चल रही आरोपी रश्मि और दिव्यांशी पर आगरा पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सरकार ने राम रहीम को जेड़ प्लस सिक्योरिटी दीं

सरकार ने राम रहीम को जेड़ प्लस सिक्योरिटी दीं    

राणा ओबरॉय          
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को हरियाणा सरकार ने जेड़ प्लस सिक्योरिटी दी है। पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादियों से जान का खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है। हरियाणा की सरकार ने सुरक्षा का आधार एडीजीपी की रिपोर्ट को बनाया है। सरकार ने कहा कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए उन्हें कड़ी सिक्योरिटी दी जा रही है।
राम रहीम फिलहाल 21 दिन की फरलो पर बाहर हैं। पंजाब में वोटिंग से पहले मिली फरलो पर विपक्ष ने सवाल खड़े करते हुए हरियाणा सरकार को घेरा था। इस फैसले की वजह डेरे के अनुयाइयों को बताया जा रहा था हालांकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि राम रहीम को मिली राहत का पंजाब चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट को बताया है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह हत्या के मामलों में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। उन्हें सह-अभियुक्तों के साथ आपराधिक साजिश रचने के लिए ही दोषी ठहराया गया था। वो हार्ड कोर अपराधी नहीं हैं और पांच साल जेल में बिताने के कारण भी वह फरलो का अधिकारी है। 
54 साल के राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहे हैं। राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था। हाई कोर्ट में पेश रिकॉर्ड से यह बात भी सामने आई है कि डेरा प्रमुख को खालिस्तान समर्थक तत्वों से खतरा है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने जेल से फरलो पर रिहाई के बाद उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि डेरा प्रमुख को रिहा करने की प्रक्रिया महाधिवक्ता (एजी) की कानूनी राय लेने के बाद शुरू की गई थी। 
पिछले साल भी, डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन पैरोल दी गई थी। वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भी कुछ मौकों पर जेल से बाहर आए थे। राम रहीम अबतक हरियाणा के रोहतक जिला स्थित सुनरिया जेल में बंद थे।

कॉन्फ्रेंस: पूर्व सीएम रमन ने सरकार को जमकर घेरा

कॉन्फ्रेंस: पूर्व सीएम रमन ने सरकार को जमकर घेरा   

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने उत्तरप्रदेश चुनाव और छत्तीसगढ़ बजट सत्र को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। यूपी चुनाव को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सिर्फ 3 सीट आएगी। 
यहीं, छत्तीसगढ़ मॉडल उत्तरप्रदेश चुनाव में और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दिखाने वाला है। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि पिछले तीन साल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने एक भी उपलब्धि हासिल नहीं की। चाहे वह रोड का निर्माण हो पानी की सुविधा, नरवा गरवा, घुरवा बाड़ी योजना जमीन पर असफल रही हैं। सरपंचों ने इसका निर्माण तो कर दिया लेकिन उनको निर्माण का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार 11 लाख लोगों को आवास नहीं दे सकी। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में 25 हजार बच्चों की मौत स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी नकामी है। 
इन असफलताओं के कारण सरकार ने विधानसभा का सत्र छोटा रखा है। जिससे सरकार अपनी और विभागों की असफलताओं को छुपा सकें। उत्तर-प्रदेश चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह जिस भी क्षेत्र में जाते है, कार्यकर्ताओं में जोश भर देते है। उनके नेतृत्व का असर पांचों राज्यों के चुनाव में उभर कर आएगा। यूपी समेत सभी राज्यों में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। पूर्व सीएम रमन सिंह ने स्थानीय कुलपति को लेकर कहा कि सरकार राजभवन को जबरदस्ती राजनीति में घसीट रही है। राजभवन को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं।

घरेलू बिजली के बिल, प्रतिदिन के आधार पर आएंगे

घरेलू बिजली के बिल, प्रतिदिन के आधार पर आएंगे    

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। विद्युत नियामक आयोग के आदेश पर यूपीसीएल ने तय किया है कि घरेलू बिजली के बिल अब प्रतिदिन के आधार पर आएंगे। वहीं, मासिक बिलिंग 25 से 35 दिन में और द्विमासिक बिलिंग 55 से 65 दिन में होगी। घरेलू बिलिंग के नए फार्मूले से कई उपभोक्ताओं के एनर्जी और फिक्स चार्जेस में आठ फीसदी तक की कमी आएगी। नए फार्मूले से घरेलू बिलिंग में एकरूपता आने के साथ ही उपभोक्ताओं को बिलिंग में अनियमितता से छुटकारा मिलेगा। इसका लाभ प्रदेश के करीब 20 लाख उपभोक्ताओं को मिलने वाला है। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) जीएस कुंवर ने फरवरी से प्रतिदिन के आधार पर बिलिंग  करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से ही घरेलू बिलिंग का त्रुटिपूर्ण फार्मूला होने से कई बार कम यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अधिक यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य चुकाना पड़ रहा था। कई मौकों पर 44 दिन में 325 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ता को और 46 दिन में 351 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं से 160 रुपये तक अधिक मूल्य चुकाना पड़ता था। वहीं 16 से 45 दिन में बिलिंग होने पर पूरे माह और 46 दिन में बिलिंग होने पर दो माह का पूरा फिक्स चार्ज देना पड़ता था, जिससे ऐसे उपभोक्ताओं को सालभर में 12 माह से अधिक का फिक्स चार्ज भी देना पड़ रहा था। अभी तक एक माह का बिजली का बिल 45 दिन पर तय होता है। बिल दो माह में आता है। कई बार 50 दिन और कभी 65 दिन पर दो माह का बिल आता है। इससे 50 से 65 दिन के भीतर बिजली उपभोक्ताओं की बिजली खपत 400 यूनिट से ऊपर चली जाती है। इतनी यूनिट होने की वजह से प्रति माह उपभोक्ताओं को 135 रुपये फिक्स चार्ज देना पड़ता है। बिजली यूनिट की दर भी यूपीसीएल के टैरिफ के हिसाब से 5.40 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लगती है।

अब यह बिल 25 से 35 दिन के भीतर आएगा। इससे उपभोक्ता को 200 यूनिट के हिसाब से पैसा देना होगा। यूनिट कम होने की वजह से यहां फिक्स चार्ज भी 80 रुपये ही लगेगा। प्रति यूनिट के हिसाब से भी 5.40 के बजाए 3.45 रुपये भुगतान करना होगा। 351 यूनिट पर उसका बिल 1456.65 रुपये आता है। अगर एक उपभोक्ता को 38 दिन पर बिल जारी किया गया तो 325 यूनिट पर 1616.25 रुपये बिल आता है। दरअसल, 351 यूनिट वाले से 200 यूनिट के 2.80 रुपये और 151 यूनिट का चार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूला गया। इसी हिसाब से फिक्स चार्ज लिया जाता है। 325 वाले उपभोक्ता से 100 यूनिट का 2.80 रुपये, 101 से 200 यूनिट का चार रुपये प्रति यूनिट और 125 बची हुई यूनिट का 5.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान लिया जाता है। यानी कम यूनिट खर्च वाले से ज्यादा बिल और ज्यादा खर्च वाले से कम बिल। यह विषमता इस आदेश के बाद खत्म हो जाएगी। मोटे तौर पर देखें तो 400 यूनिट वाले उपभोक्ता को 300 रुपये से अधिक का फायदा होगा।

बिलिंग को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी काे खत्म करने के लिए चार साल पहले लड़ाई शुरू हुई थी। सतपुली के सामाजिक कार्यकर्ता चैन सिंह रावत पिछले चार वर्षों से समाधान पोर्टल, सीएम पोर्टल और पीएमओ समेत कई मंचों पर यह समस्या उठा चुके थी। उन्होंने नवंबर 2021 में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर विद्युत नियामक आयोग के आदेश के बाद यूपीसीएल ने नया फार्मूला लागू किया है। नए फार्मूले से उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज और एनर्जी चार्ज से हो रहे नुकसान और अनियमितता से छुटकारा मिल जाएगा। अब घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली खपत और दिनों के अनुसार ही मूल्य देना होगा।

सफर: रेलवे ने 327 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया

सफर: रेलवे ने 327 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारत में हर दिन लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन माना जाता है। लोग महीनों पहले ही कहीं भी जाने का प्लान बना लेते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार ही रिजर्वेशन कर लेते हैं। ताकि इससे बाद में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन, कई बार रेलवे कई ट्रेनों के रूट या तो डायवर्ट कर देती है या ट्रेनों को कैंसिल कर देती है। इसका कारण खराब मौसम हो सकता है। कई बार ठंड, तूफान, बारिश, कोहरे आदि के कारण रेलवे को ट्रेन रद्द करने का फैसला लेना पड़ता है। कई बार ट्रेन के पटरियों की मरम्मत के कारण भी रेलवे ट्रेन कैंसिल कर देता है।ट्रेन कैंसिल हो जाने पर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले कैंसिल या डाइवर्ट ट्रेन की लिस्ट जरूर जांच लें। वरना बाद में आप बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि आज यानी 22 फरवरी 2022 को रेलवे ने अलग-अलग कारणों से 327 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है। वहीं 27 ट्रेनों को या तो आशिंक तौर पर कैंसिल किया गया है या उसके रूट को डायवर्ट किया गया है। ऐसे में अगर आज के दिन आप भी कहीं ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो कैंसिल ट्रेन की लिस्ट जरूर जांच लें। इससे बाद में आप रेलवे स्टेशन जाकर वापस लौटकर आने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किस तरह चेक करें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट।

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला    

बृजेश केसरवानी      

प्रयागराज। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज में बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। पांचवे चरण के चुनाव का प्रचार कर रहे अखिलेश ने कहा, झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं। लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि बीजेपी को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, हमारे बाबा की भाषा सुनी आपने। ये कुंभ की धरती है। यहां दुनिया भर के साधु-संत आते हैं और हमारे बाबा कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे।सपा सुप्रीमो ने कहा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया है। सरकारी विभागों में 11 लाख पद रिक्त हैं। सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरने का काम करेंगे। 69000 शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है। उसमें न्याय देने का काम किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा, महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने का काम करेंगे।100 नंबर जो 112 हो गई है। उसका बीजेपी ने कबाड़ा कर दिया है। सपा सरकार बनने पर 100 नंबर की गाड़ियों को दोगुना करेंगे। ट्राइबल लोगों को सामाजिक और आर्थिक लाभ देंगे और उनको समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा, अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करते हैं। लेकिन लगातार लोग पैसा लेकर भाग रहे हैं, जो पहले भागे थे वो भी कहां के थे। जो अभी भागा वो भी कहां का है।


फिल्म 'थार' में अनिल के साथ काम करेंगे हर्षवर्धन

फिल्म 'थार' में अनिल के साथ काम करेंगे हर्षवर्धन     

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर थ्रिलर फिल्म 'थार' में अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करते नजर आयेंगे। नेटफ्लिक्स ने अपनी रिवेंज थ्रिलर फिल्म 'थार' की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म 'थार अस्सी के दशक की कहानी है। यह कहानी सिद्धार्थ यानी हर्षवर्धन कपूर की है। पुष्कर में नौकरी के लिए शिफ्ट होने के बाद, सिद्धार्थ अपने अतीत का बदला लेने के लिए सफर पर निकल पड़ता है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक जैसे कलाकार हैं। राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है।

केएफसी नेटवर्क और नेटफ्लिक्स ने मिलकर 'थार ' को बनाया है। फिल्म के निर्माता और अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, "हमने थार के साथ जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और कई कारणों से फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह राजस्थान में स्थापित एक नोयर थ्रिलर है जो क्लासिक वेस्टर्न शैली की है, जो भारतीय सिनेमा और दर्शकों के लिए पहली बार पेश की गई है। स्क्रीन पर हम हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख की ताजा जोड़ी देखते हैं और ऑफ-स्क्रीन हम निर्देशक राज सिंह चौधरी को महत्वाकांक्षी, जोखिम लेने वाले नवोदित कलाकारों की एक टीम के साथ जादू करते हुए देखते हैं अभिनेता और निर्माता के रूप में, मैंने हमेशा नई सामग्री के साथ आगे बढ़ाने और यथास्थिति को तोड़ने की कोशिश की है।

एमपी: मांस व शराब की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध

एमपी: मांस व शराब की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध    

मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर सहित दो शहरों को ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित करते हुए कहा कि वहां मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। चौहान ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल से 285 किलोमीटर दूर दमोह जिले में स्थित कुंडलपुर में जैन समुदाय के पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेते हुए यह घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि (जैन साधु) आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से मैं कुंडलपुर और बांदकपुर (दोनों दमोह जिले में) को पवित्र क्षेत्र घोषित कर रहा हूं, जहां मांस और शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बांदकपुर शहर भगवान शिव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। चौहान ने कहा कि विद्यासागर महाराज की इच्छा के अनुसार प्रदेश सरकार एक वर्ष के अंदर चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हिंदी में शुरु करेगी।

उन्होंने नागरिकों से गौ रक्षा के काम में आगे आने और बेहतर पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने की भी अपील की। इस महीने की शुरुआत में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि प्रदेश सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू करेगी।

‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ के लिए मोइली नामित

‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ के लिए मोइली नामित   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले और बीजू जनता दल के अमर पटनायक के नाम ‘संसद रत्न पुरस्कार 2022’ के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। ‘प्राइम प्वांइट फाउंडेशन’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संस्था की निर्णायक समिति ने तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एच.वी. हांडे और कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार के लिए नामित किया है। इसके साथ ही कृषि, वित्त, शिक्षा और श्रम से संबंधित संसद की चार समितियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि जिन 11 सांसदों के नामों को ‘संसद रत्न पुरस्कार’ के लिए सूचीबद्ध किया गया है उनमें लोकसभा के आठ और राज्यसभा के तीन सदस्य शामिल हैं। बयान के मुताबिक, राकांपा की सुप्रिया सुले, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एन.के. प्रेमचंद्रन और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने को उनके सतत उत्कृष्ट कामकाज के लिए ‘संसद विशिष्ट रत्न’ पुरस्कार दिया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा, भाजपा के विद्युत बरन महतो, हिना गावित और सुधीर गुप्ता के नामों को 17वीं लोकसभा में उनके कामकाज के लिए संसद रत्न पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। बीजद के अमर पटनायक और राकांपा की फौजिया अहमद खान को ‘वर्तमान सदस्य’ की श्रेणी में इस पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। माकपा सदस्य केके रागेश को उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2021 में ‘अवकाशप्राप्त सदस्य’ की श्रेणी में इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। ‘प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन’ के संस्थापक प्रमुख के. श्रीनिवास ने बताया कि वर्तमान लोकसभा के आरंभ से लेकर पिछले साल हुए शीतकालीन सत्र के दौरान कामकाज के आधार पर सांसदों को इस पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। संसद रत्न पुरस्कार समिति की अध्यक्षता संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सह-अध्यक्षता पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति ने की।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-137, (वर्ष-05)
2. बुधवार, फरवरी 23, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम-27+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...