लद्दाख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लद्दाख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 दिसंबर 2023

लद्दाख: आठ घंटे के भीतर दो बार भूकंप

लद्दाख: आठ घंटे के भीतर दो बार भूकंप 

इकबाल अंसारी 
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को आठ घंटे के भीतर दो बार कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहली बार भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।
इसका केंद्र सतह से 10 किमी नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था। जबकि, दूसरी बार भूकंप शाम चार बजकर 29 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 3.7 थीं और केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर 35.23 अक्षांश और 77.59 डिग्री देशांतर में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...