शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

महायुद्ध: राष्ट्रपति ने 'देश' छोड़ने से इनकार किया

महायुद्ध: राष्ट्रपति ने 'देश' छोड़ने से इनकार किया     

अखिलेश पांडेय      
मास्को/कीव। रूस के सैनिकों ने शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर धावा बोल दिया और शहर में कई जगह विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़ने से इनकार कर दिया है और अपने देशवासियों से मजबूती के साथ डटे रहने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा कि लड़ाई अभी जारी है और यह यूक्रेन का भविष्य निर्धारित करेगी।
जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था। लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। रूसी सेना की ओर से राजधानी कीव में किए गए हमलों में अपार्टमेंट की इमारत और पुलों और स्कूलों को भारी क्षति हुई है। इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि रूस यूक्रेन की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने (अपदस्थ करना) की कोशिश कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन की मौजूदा सरकार को हटाना ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का उद्देश्य है।
दुनिया के नक्शे में बदलाव करने और रूस के शीतयुद्ध कालीन प्रभाव को बहाल करने के लिए यह पुतिन का अभी तक का सबसे बड़ा कदम है। हालांकि, इस युद्ध में अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन का कितना हिस्सा अब भी उसके कब्जे में है और कितने हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो गया है।
'यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संघर्ष विराम की अपील की और एक अस्पष्ट बयान में चेतावनी दी कि कई शहरों पर हमला हो रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, 'आज रात हमें मजबूती के साथ डटे रहना होगा. आज ही यूक्रेन का भविष्य निर्धारित होगा। जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था, लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, 'यहां युद्ध चल रहा है, मुझे गोला बारूद चाहिए।

इस बार मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस: हुड्डा

इस बार मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस: हुड्डा   

विनीत जायसवाल       
वाराणसी। कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक दिवसीय से दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार किया। कांग्रेस की मजबूती के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बार कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही हैं। निश्चित तौर पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी एक मजबूत स्थिति में रहेगी। कांग्रेस पर परिवारवाद व आतंकवाद का साथ देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम केवल आरोप लगाना है। निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी का परिवार आतंकवाद से प्रभावित रहा है। क्योंकि उनके अपनों ने इस दंश को झेलते हुए अपनी जान गंवाई है।
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पर एक दिन के लगे प्रतिबंध के बाबत उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने नैतिक कर्तव्यों को भूल चुका है। यह वह वक्त है, जब आयोग को अपनी साख बचानी चाहिए अन्यथा आयोग की व्यवस्था पर लोगों का भरोसा उठ जाएगा।

बागपत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

बागपत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल    

गोपीचंद        
बागपत। जनपद के शुगर मिल के कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एक चीनी मिल के दो सुरक्षा गार्डों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया वह शुगर मिल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे पर खाना बनाने के साथ ही साफ सफाई करने का काम करती है।
पीड़िता ने बताया कि बीते 22 फरवरी की शाम को जब वो खाना बना रही थी। तभी अचानक उस व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। इस कारण उसे कमरे पर देर हो गई थी। आरोप है कि रात में शुगर मिल के दो सुरक्षा गार्ड ने वहां पहुंचकर व्यक्ति को कमरे से बाहर निकाल दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, पीड़िता ने पुलिस से घटनाक्रम की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

मास्क-सैनिटाइजर संबंधित सामग्री का वितरण: यूपी

मास्क-सैनिटाइजर संबंधित सामग्री का वितरण: यूपी    

सुशील केसरवानी     
कौशाम्बी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के पचवां चरण अंतर्गत जनपद में 27 फ़रवरी को होने वाले मतदान के एक दिन पहले पूर्व पोलिंग पार्टी की रवानगी के समय सभी पोलिंग कार्मिक ईवीएम मशीन तथा स्टेशनरी की प्राप्ति की गई। साथ ही जनपद के चुनाव अंतर्गत सभी पोलिंग कार्मिकों को कोविड नियमों के दृष्टिगत मतदान के दिन ड्यूटी के समय उपयोग करने हेतु आवश्यक मास्क-सैनिटाइजर संबंधित सामग्री का वितरण करवाया गया।
जिलाधिकारी ने मतदाताओेंं से अपील की। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। 27 फरवरी को मतदान करने अवश्य जाए मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निश्चित है।

धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला गया

धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला गया     

मोमीन मलिक        

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया तीन मैच की इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है और अब उसकी नज़र सीरीज़ पर कब्जे की है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस जीता है और पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।पिछले मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। श्रीलंकाई टीम में एन. फर्नांडो, डी. गुनाथिलका की वापसी हुई है। जबकि वैंडरसे और लियानगे को बाहर किया गया है।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल,
श्रीलंका की प्लेइंग-11: पी. निसांका, डी. गुनाथिलाका, के. मिशारा, सी. असालंका, डी. चांदिमल (विकेटकीपर), डी. शनाका (कप्तान), सी. करुणारत्ने, डी. चमीरा, एल. कुमारा, बी. फर्नांडो, पी. जयाविकरामा।

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया     

दुष्यंत टीकम       

रायपुर। कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया हैं। शनिवार को कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षो के साथ बैठक हुई है। सभी संगठन और जिले में चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बता कि आज प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक हुई है।

बैठक में चुनाव प्रभारी ने चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। मोहन मरकाम ने बताया कि 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिस बूथ में 25 सदस्य बनेंगे, वहीं बूथ लेवल का चुनाव होगा। वहीं, बूथ अध्यक्ष, पीसीसी मेंबर और डीसीसी मेंबर बनेगा।

हवाई टिकट का खर्च उठाएगी केरल राज्य सरकार

हवाई टिकट का खर्च उठाएगी केरल राज्य सरकार    

इकबाल अंसारी        

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार यूक्रेन से दिल्ली और मुंबई पहुंचने वाले राज्य के छात्रों के लिए केरल के हवाई टिकट का खर्च उठाएगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को यह घोषणा की। केंद्र सरकार द्वारा की गई व्यवस्था के तहत विशेष विमानों के जरिये युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय स्वदेश लौट रहे हैं। विजयन ने फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने यूक्रेन से लौटे केरल के लोगों का विवरण एकत्र करने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में मौजूद केरल रेजिडेंट कमिश्नर और अन्य अधिकारी दिल्ली और मुंबई के हवाईअड्डों से राज्य तक छात्रों की सुगम यात्रा के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। विजयन ने कहा कि, राज्य सरकार यूक्रेन से दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले छात्रों को केरल का हवाई टिकट उपलब्ध कराएगी। सभी जिलाधिकारियों को केरल में हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले छात्रों की अगवानी करने और उनके लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

डैमेज बालों को ठीक करने में मददगार नुस्खे, जानिए

डैमेज बालों को ठीक करने में मददगार नुस्खे, जानिए   

सरस्वती उपाध्याय        

बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल आजकल एक आम बात हो गई है। इन टूल्स की मदद से बालों को स्टाइलिश बनाने के अलावा उनमें शाइन भी लाई जा सकती है। लेकिन अगर इन्हें लगातार इस्तेमाल में लिया जाए, तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाल एक समय पर डैमेज हो जाते हैं। इन डैमेज बालों को रिपेयर करना काफी मुश्किल हो जाता है। कहा जाता है कि इसके लिए इन हीटिंग टूल्स के बजाय घरेलू तरीकों से बालों को स्ट्रेट और स्टाइलिश लुक देना बेस्ट रहता है।वैसे इनसे डैमेज हुए बालों को रिपेयर किया जा सकता है, बशर्ते उसके लिए सही हेयर केयर रूटीन का फॉलो किया जाना बहुत जरूरी है। घरेलू नुस्खों की खासियत है कि इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इन्हें अपनाना भी काफी आसान होता है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

जानिए, घरेलू नुस्खे... 

एवोकाडो: जरूरी फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर ऐवोकाडो को हेयर केयर में बेस्ट माना जाता है। इसे जुड़ी होम रेमेडी अपनाकर डैमेज बालों को रिपेयर करके उन्हें फिर से शाइनी भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में ऐवोकाडो को मैश कर लें और इसमें एक अंडा मिक्स करके पेस्ट बना लें। ये एक तरह का हेयर मास्क है। जिसे बालों में आंधे घंटे तक लगाए रखना चाहिए। इसे रिमूव करने के लिए नॉर्मन वाटर का इस्तेमाल ही बेस्ट रहता है।

एप्पल साइडर विनेगर: इसमें मौजूद विटामिन और खनिज हेयर ट्रीटमेंट में कारगर होते हैं। इसका हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच विनेगर लें और इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। साथ इसमें एक अंडा भी मिलाएं। तैयार किए गए मास्क को बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बीत जाने के बाद इस मास्क की मदद से बालों की हल्के हाथों से मसाज करें।अब बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे बाल काफी हद तक रिपेयर हो पाएंगे।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल सौंदर्य लाभों के लिए जाना जाता है। ये आपके स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। एलोवेरा आपके बालों के लिए कंडीशनर के रूप में काम करता है। इसके मास्क को बनाने के लिए आधा कप कोकोनट ऑयल और तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे अपने स्कैल्प पर मसाज करें और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएं। इसे कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें।

एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दीं

एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दीं   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। एलआईसी में एफडीआई के लिए रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है, कि मनीकंट्रोल डॉट कॉम ने शनिवार को कैबिनेट एलआईसी में एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दीं हैं। सूत्रों ने बताया कि अब ऑटोमैटिक रूट से एलआईसी में 20 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की इजाजत होगी। एफडीआई की मौजूदा पॉलिसी में भी बदलाव किया गया है। एफडीआई की मंजूरी से फॉरेन फंड देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के आईपीओ में पैसे लगा सकेंगे।

अभी एफडीआई की जो पॉलिसी है। उसके मुताबिक इंश्योरेंस सेक्टर में ऑटोमैटिक रूस से 74 फीसदी विदेशी निवेश की इजाजत है। लेकिन, यह रूल एलआईसी पर लागू नहीं होता है। इसकी वजह यह है कि एलआईसी के लिए सरकार का अलग एक्ट है, जिसे एलआईसी एक्ट कहा जाता है। अब सरकार ने इसमें बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं। जबकि कच्चे तेल के भाव आसमान पर है। घरेलू स्तर पर आज लगातार 112 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये बनी हुई है। जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।

नए रेट के मुताबिक, शनिवार को भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

जलाशय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए

जलाशय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए    

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत उन्होंने अपने आवास एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें मानसून के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त जल को स्टोर करने और उसे शुद्ध कर लोगों के घर तक पहुंचाने की योजना बनी। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों को पायलट आधार पर वजीराबाद जलाशय के ऊपरी छोर पर 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय बनाने और 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए। 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की योजना है कि मानसून के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को जलाशयों में स्टोर किया जाए और उसे शुद्ध कर लोगों के घर तक पहुंचाया जाए। हमारी यह रणनीति सफल होती है, तो ऐसे और जलाशय बनाए जाएंगे, ताकि मानूसन के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर कर उसका इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सके।
दिल्ली में बनेगा 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय और 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मानसून के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर करने और उसे साफ कर लोगों के घर तक पहुंचाने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान दो प्रस्तावों पर आगे बढ़ने की सहमति बनी है। पहला, यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित वजीराबाद जलाशय के ऊपरी छोर पर पायलट आधार पर 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय बनाने की रणनीति बनी। इस जलाशय में मानसून का करीब 1,735 एमजी पानी को स्टोर किया जा सकेगा, दूसरा, 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने पर विचार किया गया। जिसकी गहराई 10 मीटर तक होगी और यहां करीब 223 एमजी मानसून का पानी का स्टोर हो सकेगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार सभी दिल्लीवासियों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर ये पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो दिल्ली सरकार ऐसे ही और कई जलाशय बनाएगी, ताकि यमुना में आए मानूसन के अतिरिक्त पानी का इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सके। दरअसल, दिल्ली सरकार की योजना है कि वजीराबाद बैराज के अपस्ट्रीम के बाढ़ क्षेत्र में मानूसन के दौरान आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर किया जाए और उस पानी को शुद्ध करके दिल्ली के निवासियों को पीने योग्य पानी की आपूर्ति की जाए। इससे दिल्ली में पेयजल की क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। इसी को लेकर दिल्ली सरकार पायलट आधार पर जलाशयों का विकास करने को लेकर रणनीति और एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत सभी स्टोरेज स्ट्रक्चर पल्ला तक फैले वजीराबाद जलाशयों को विकसित किया जाएगा। इससे नदी की पारिस्थितिकी और आसपास के आवासीय एरिया पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा और ऑफ-रिवर मिनी जलाशयों को सीमांत बांध के बाहर विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक में दो प्रोजेक्ट्स यानि वजीराबाद जलाशय के ऊपरी छोर पर 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय और 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यमुना नदी के पश्चिमी तट पर वजीराबाद जलाशय के उपरी छोर पर 459 एकड़ एरिया में कैचमेंट वेटलैंड जलाशय बनाने से 1,735 एमजी मानसून का पानी जमा किया जा सकेगा। इस जमा पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाया जाएगा, जो लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, दिल्ली सरकार की योजना है कि यमुना नदी में 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने से मानसून के पानी की स्टोरेज क्षमता में वृद्धि हो जाएगी। इस मिनी जलाशय की गहराई 10 मीटर होगी और इसमें करीब 223 एमजी पानी का स्टोर किया जा सकेगा।

हरियाणवी क्वीन सपना का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ

हरियाणवी क्वीन सपना का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ    

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं। जिन्हें सुर्खियों में रहने के लिये किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। हमारी हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी इन्हीं स्टार्स में से एक हैं। सपना चौधरी कुछ करें ना करें, लेकिन उनका जलवा हमेशा बरकरार रहता है। हाल ही में सपना चौधरी का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसमें वो गर्दा उड़ाती दिखीं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सपना चौधरी पर एक गंभीर आरोप लगा है। दिल चुराने का आरोप। हां, जी। बिल्कुल सही सुना आपने। हरियाणवी क्वीन दिन पर दिन लोगों का दिल चुराने में माहिर होती जा रही हैं। जैसे उन्होंने अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'लूट लिया हरियाणा' में किया। सपना चौधरी के इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुआ है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गाने की सफलता देखने के बाद सपना चौधरी ने इस पर एक इंस्टाग्राम रील भी बना डाली। वीडियो में सपना चौधरी हरे-भरे खेतों में हरा दुपट्टा लहराती दिख रही हैं। सूट, लंबी चोटी और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहनकर सपना चौधरी इतराती नजर आईं। वीडियो में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने लायक है। चंद सेकेंड के वीडियो में उन्होंने साबित कर दिया कि लोग उन पर यूं ही फिदा नहीं हैं।
सपना चौधरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो हर रंग में ढलना जानती हैं। जैसे कि जमाने के साथ चलते हुए वो इंस्टाग्राम प्रो बन चुकी हैं। सपना अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज डालकर लोगों को एंटरटेन करती दिखती हैं। वहीं, सपना के फैंस की ईमानदारी की दाद देनी पड़ेगी, जो वो उन्हें हमेशा स‍िर आंखों पर बिठा कर रखते हैं।

पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया  

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने साउथ दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां से पुलिस ने एक ऐजेंट समेत 4 विदेशी लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। उन्हें लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सभी लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़ते थे और डील होने के बाद लग्जरी कार से विदेशी लड़कियों को बड़े होटल और फार्महाउस में ग्राहक तक पहुंचाया जाता था। क्राइम ब्रांच ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एजेंट समेत चार विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले पर जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुई विदेशी लड़कियों के पास से न तो पासपोर्ट मिला है, न ही उनके पास कोई वीजा है। अब इन लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एजेंट तेज कुमार दिल्ली के छतरपुर इलाके का रहने वाला है। इससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस सेक्स रैकैट से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि विदेशी लड़कियां यहां कब और कैसे आई इसकी भी जांच की जा रही है।

अभिनेत्री ने चम-चमाती साड़ी में वीडियो शेयर किया

अभिनेत्री ने चम-चमाती साड़ी में वीडियो शेयर किया    

कविता गर्ग     
मुंबई। टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री मोनी रॉय को फोलोवर्स काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको काफी लोग फॉलो करते है। हाल ही में उन्होंने अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद मोनी रॉय और भी ज्यादा निखर गईं हैं। इस बात का सबूत उनके हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट में दिख रहा है। वहीं, एक वीडियो में भी उनकी खुबसुरती को देख लोग यही कह रहे हैं। 
इस वीडियो में एक्ट्रेस ट्यूब टॉप के साथ चम-चमाती साड़ी में बेहद दिलकश लग रहीं हैं। सामने आए इस वीडियो में मोनी रॉय चमचमाती चॉकेलेटी कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आ रहीं है। इस प्लेन साड़ी के साथ मौनी ने ट्यूब टॉप पहना है। जिस पर मोती जड़े हुए हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने मांग टीका भी लगाया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।इस वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि मोनी रॉय का ये वीडियो मुंबई फिल्म सिटी स्टूडियो का है। वीडियो में मौनी कैमरे पर पोज देने के बाद वैनिटी वैन में जाती हुई नजर आईं।इससे पहले मोनी रॉय पति सूरज नाईबंर के साथ सदगुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं। 
इस मुलाकात का वीडियो मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में मौनी सद्गुरु का आशीर्वाद लेते हुए दिखीं। इसके साथ ही उनके आश्रम को घूमते हुए भी नजर आईं।इसके अलावा मौनी ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वो घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाती नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘घर वहां है जहां पर दिल है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की प्लेन साड़ी के साथ गोल्ड की हैवी ज्वैलरी पहनी हुई हैं। जिसमें वो कभी काउच पर बैठकर पोज देती नजर आईं तो कभी सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देती हुई दिखाई दीं। मौनी रॉय ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से सूरज नांबियार संग शादी की। एक्ट्रेस ने गोवा में 27 जनवरी को सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

पुलिस कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज, आरोप लगाया

पुलिस कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज, आरोप लगाया    

कविता गर्ग        

मुंबई। महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व आयुक्त और पुणे की पूर्व पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। रश्मि शुक्ला पर गलत तरीके से लोगों के फोन टेप किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी थी। फोन टेपिंग के आरोपों की जांच के लिए राज्य प्रशासन की ओर से एक समिति गठित की गई थी।

इस समिति की कार्रवाइयों की निगरानी राज्य के तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे कर रहे थे। इसी समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट और राज्य प्रशासन के आदेश के आधार पर पुणे पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। केस दर्ज होने की वजह से अब रश्मि शुक्ला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। संजय पांडे की समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर क्राइम ब्रांच की पुलिस इंस्पैक्टर वैशाली चांदगुडे ने बंड गार्डन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इन शिकायतों के आधार पर टेलिग्राफ एक्ट (धारा 26) के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। फिलहाल रश्मि शुक्ला केंद्र की ओर से हैदराबाद में नियुक्त हैं।

रश्मि शुक्ला पर गलत तरीके से फोन टेप करते हुए पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक करने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस से साइबर सेल ने भी केस दर्ज किया है। उस केस को रद्द करवाने के लिए रश्मि शुक्ला ने इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के शरण में गई थी। इस मामले में सरकारी वकील ने कहा था, " दर्ज किया गया यह केस पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित भ्रष्टाचार, फोन टेपिंग, राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, गृहमंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी सीबीआई जांच से संबंधित नहीं है। बल्कि फोन टेपिंग से संबंधित रिपोर्ट से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक करने से संबंधित है।

सोशल मीडिया पर ठगी, 1 बदमाश गिरफ्तार किया

सोशल मीडिया पर ठगी, 1 बदमाश गिरफ्तार किया     

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर प्यार और फिर ब्लैकमेल कर ठगी करने वाला एक शातिर बदमाश को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों में रहने वाली युवतियों से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम आनंदपाल है और वह विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का रहने वाला है। आरोपी एमबीए की पढ़ाई करने के बाद कोलकाता में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहा था। कोरोना काल में काम बंद हुआ तो उसने डेटिंग ऐप पर युवतियों को ठगना शुरू कर दिया। उसने राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली एक सीए से 24 लाख रुपये की ठगी की थी। जिसकी शिकायत साइबर सेल में दी गई थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 3 मोबाइल और 7 सिम बरामद हुए हैं। प्राथमिक जांच में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की जानकारी मिली है। आरोपी के सभी बैंक खातों को पुलिस खंगाल रही है।

साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि आनंदपाल तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ठगी कर रहा था। इसके लिए उसने इंस्टाग्राम, टिंडर, ओके-क्यूपिड, हिंज, जीवनसाथी, फेसबुक समेत 11 ऐप पर वैभव अरोड़ा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए थे। जिसमें वह एक पुरुष मॉडल के फोटो का इस्तेमाल करता था। उसके तीनों मोबाइल में देशभर की 500 महिलाओं के नंबर मिले हैं, जिसे उसने अलग-अलग एरिया और ऐप के नाम से सेव किया हुआ था। आरोपी ने करीब 100 लड़कियों के मोबाइल नंबर को ब्लॉक भी किया हुआ है। अंदेशा है कि वह 1 हजार से ज्यादा महिलाओं और युवतियों से संपर्क कर चुका है।

डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के साथ-साथ आरोपी ओएलएक्स के माध्यम से भी महिलाओं तक पहुंचकर ठगी किया करता था। इसके लिए वह ऐसे नंबरों पर कॉल करता था जो महिलाओं ने अपना सामान बेचने के लिए डाले थे। कुछ दिन उनसे फोन पर बात करने के बाद वह दोस्ती कर उनसे रुपये ऐंठता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले युवतियों से प्यार भरी बातें करता था। जो लड़की उससे बात करना शुरू देती थी, उससे वह अपने परिवार की परेशानियों से लेकर हर दिन होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में बताता था। ऐसे में लड़कियां उसके झांसे में आ जाती थीं। इस दौरान वह उन्हें अपनी परेशानी बताकर रुपये ले लेता था। वह लड़कियों से मोबाइल पर सिर्फ बात करता था, बल्कि अश्लील चैटिंग भी करता था। इसके बाद युवतियों से उनके प्राइवेट फोटो मांगता था। जो लड़कियां उसे अपने फोटो भेज देती थीं, उन्हें फोटो वायरल करने की ठगी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। राजनगर एक्सटेंशन में सीए से हुई घटना में भी बदमाश ने ऐसा ही किया था। पहले उसने पिता के इलाज और अपनी परेशानी बताकर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। बाद में युवती के पूरी तरह से झांसे में आने के बाद उसकी प्राइवेट फोटो भी ले लीं। फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कुल 24 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को आनंदपाल के पास 2 अकाउंट मिले हैं। जिसमें एक अकाउंट में करीब 60 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन मिली है। इसके अलावा उसका बिहार का एक अकाउंट फर्जी आईडी पर खोला गया था। उस अकाउंट में भी 3 से 4 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन मिला है। पुलिस अब उसके अन्य अकाउंट के बारे में जानकारी कर रही है।

व्हाट्सएप से सावधान, नंबर को कर सकता है बैन

व्हाट्सएप से सावधान, नंबर को कर सकता है बैन     

अखिलेश पांडेय       

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला मेसेजिंग एप की अगर बात करें तो शायद ही व्हाट्सएप्प के समकक्ष कोई दूसरा एप होगा। मैटा के इस एप को रोज लाखों की संख्या में लोग इस्तेमाल करते है। सुरक्षा के नज़र से भी अगर देखा जाए तो व्हाट्सएप को एक सुरक्षित एप माना जाता है। लेकिन, आप दिनभर में कई ऐसे काम व्हाट्सएप पर करते है। जिस कारण व्हाट्सएप आपके नंबर को बैन कर सकता है। इसलिए आपसे भी यही अनुरोध है कि अगर आप ये सारे काम व्हाट्सएप पर करते है तो आपको सुधर जाने की जरुरत है। व्हाट्सएप ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि अगर टर्म एंड कंडीशन का पालन नहीं किया जाता है और इसका उल्लंघन किया जाता है तो व्हाट्सएप उस अकाउंट को बिना जानकारी दिए बैन कर सकता है। आइए अब बताते है कि व्हाट्सएप पर आपको किन चीजों से खुद को बचाना है। 

अगर आप एप के मदद से बड़ी संख्या में जानकारी जुटाने की कोशिश करते है तो आप मुसीबत को बुला रहे है। ऑटोमेटेड और मैन्युअल टूल्स के सहयोग से अगर आप किसी दुसरे यूजर के बारे में जानकारी इकट्ठा करते है वो भी बिना उसकी जानकारी के तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है।अगर आप व्हाट्सएप्प के ज़रिये वायरस या मालवेयर वाली कोई फाइल भेज रहे है तो आपको अपने अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है। एप ने अपनी पॉलिसी  में इसपर सख्त पाबंदी लगाई हुई है।अज्ञात नंबर पर मेसेज करने या किसी ग्रुप में किसी अननोन यूजर को जोड़ने से आपका अकाउंट बैन हो सकता है। हालांकि ऐसा सिर्फ एक बार करने पर नहीं होता है। अगर किसी यूजर ने आपके खिलाफ रिपोर्ट की तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। फर्जी अकाउंट बनाने की वजह से भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। 

व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने की वजह से भी आप बैन हो सकते हैं। मल्टीपल ग्रुप बनाने के लिए आपको ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। व्हाट्सएप के मुताबिक, बार-बार ब्रॉडकास्ट मैसेज का यूज करने की वजह से भी आप बैन हो सकते हैं। आपके मैसेज से परेशान होकर कोई यूजर इसके खिलाफ रिपोर्ट कर सकता है।


आयशर वाहन ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, रौंदा

आयशर वाहन ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, रौंदा     

मनोज सिंह ठाकुर        

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आयशर वाहन ने एक के बाद एक, लगभग तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद सड़क किनारे पलट गया। वाहन में प्लास्टिक पाइप लदा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सरदारपुर बदनावर रोड पर सीमेंट फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है। बदनावर की ओर से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएफ 3121 ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। एक बाइक सवार वाहन के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे बाइक सवार का सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। उनके परिजनों की हादसे की सूचना दे दी गई है। मरने वालों की पहचान निर्भय सिंह (45 वर्ष) निवासी आनंद खेड़ी और केसुराम मारू (45 वर्ष) सरदारपुर निवासी के रूप में हुई है। वहीं एक घायल युवक का नाम पता नहीं चल सका है। उसका सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। पुलिस अभी उसका बयान नहीं ले पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिजली के खंभे से टकराया प्लेन, पायलट की मौंत

बिजली के खंभे से टकराया प्लेन, पायलट की मौंत    

इकबाल अंसारी         

चेन्नई। तमिलनाडु के नलगोंडा में प्लेन हादसे का शिकार हो गया। बिजली के खंभे से टकराकर एविएशन एकेडमी का प्लेन क्रैश हुआ। ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। महिला ट्रेनी पायलट तमिलनाडु की ही रहने वाली थी। आंध्रप्रदेश में शनिवार को एक एविएशन एकेडमी का प्लेन हादसे का शिकार हो गया। यहां प्लेन क्रैश होने से एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। पायलट का नाम महिमा बताया जा रहा है, जो तमिलनाडु की ही रहने वाली थी। हादसा आंध्र के नलगोंडा में हुआ है। प्लेन ने तमिलनाडु के गुंजुर जिले के मचेरला से उड़ान भरी थी। 

बताया जा रहा है कि प्लेन उड़ान भरते वक्त बिजली के खंभे से टकरा गया था। जिसके बाद वह मैदान में क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश सरकार का स्टेट प्लेन रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर अहमदाबाद से ग्वालियर आ रहा था। ग्वालियर हवाई अड्डे पर लैंड करने के दौरान प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी थी। 

पैरों की तस्वीरें पोस्ट कर 4 लाख कमाती हैं महिला

पैरों की तस्वीरें पोस्ट कर 4 लाख कमाती हैं महिला     

सुनील श्रीवास्तव      
वाशिंगटन डीसी। बहुत लोग कुछ भी किये बिना हजारों लाखों रुपये कमाने के सोचते रहते हैं। लेकिन स्वीट आर्चेस नाम की एक अमेरिकन महिला सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पे पोस्ट करके करीब 4 लाख ($ 6000) रूपए कमाती हैं। आपको मेरी ये बात बेतुकी लग रही होगी, मगर यह सौ प्रतिशत सच है। आप चाहे तो स्वीट आर्चेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पे जाकर देख सकते हैं, जहां वह अपने पैरों की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर करती है और न केवल साझा करके, बल्कि वह अपने पैरों की तस्वीरें ऑनलाइन बेचकर प्रति माह $ 6,000 कमाती है।

यह अमेरिकी महिला काफी लंबे समय से अपने पैरों की तस्वीरें ऑनलाइन बेच रही है और उसे उसके चाहने वालो लोगों से भी अजीब किस्म की फरमाइशें मिलती हैं, लेकिन उसकी प्रति माह $ 6,000 की कमाई पूरी तरह से अप्रत्याशित थी। 28 वर्षीय ने अपने बयान में कहाँ की, 'कुछ लोग पैरों के तलवों को पसंद करते हैं तो कुछ मेरे पैर की उंगलियों को पसंद करते हैं। लोग मुझे अपने पैरों से किसी चीज़ को कुचलते हुए देखना भी पसंद करते हैं, जैसे कि रसभरी, अंगूर, या केक।

लड़की ने आगे बताया की सबसे अजीब अनुरोध किसी ने मुझसे अपनी कार में उसके साथ चलने के लिए कहा था! मैंने कहा बिल्कुल नहीं। यह निश्चित रूप से सबसे पागलपन की बात है जिसे मैंने करने से इनकार कर दिया है। उसने यह भी कहा, 'कुछ प्रशंसकों को 'सेल्फ-फ़ुट मसाज पसंद है। अन्य लोग मुझसे कहते हैं पैरों को किस करने के लिए तो में ओ करती हूं। एक बार तो मेरे एक चाहने वाले ने मेरे जूते की एक जोड़ी मांगी। कुछ बस मेरी उंगलियों को देखना पसंद करते है।

किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा: सीएम

किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा: सीएम    

मनोज सिंह ठाकुर      

इंदौर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब योजना के दस्तावेज के रूप में किसानों को पहली बार इसकी पालिसी भी दी गई। इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित `मेरी पालिसी मेरे हाथ` कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के हाथों किसानों को यह पालिसी बांटी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल बीमा के कुल 7618 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं। इसमें इंदौर जिले के किसानों को 1300 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के बंटवारे में पारदर्शिता रखी है। भारी बारिश के कारण जब सोयाबीन की फसल खराब हुई थी, उस समय हमने अधिकारियों को रातों को भी काम कराया। उनसे कहा गया था कि किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआयना करें और जितना भी नुकसान हुआ है, उसे जस का तस लिखें। सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई थी, किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा, लेकिन कम लिखा तो नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। किसानों को उनके नुकसान भी पूरी भरपाई होनी चाहिए।

कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि किसानों को नहीं दी गई। न मुआवजा, न बीमा की राशि, न सिंचाई योजनाओं पर काम किया है। फसल खराब होने पर भरपाई के तौर पर 200 से 400 रुपये किसानों के खाते में जमा होते थे। वर्तमान सरकार अब सिंचाई क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं किया था। हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले बीमा राशि का प्रीमियम भरा। वर्तमान सरकार ने पिछले 22 महीनों में किसानों के खातों में विभिन्न मदों में एक लाख 72 हजार 854 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। सरकार किसानों की बेहतरी के प्रतिबद्ध है। किसान बस मेहनत करते जाएं। कार्यक्रम में कुछ किसानों को सांकेतिक रूप से फसल बीमा की पालिसी का वितरण किया गया। साथ ही चयनित फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को प्रमाण-पत्र भी बांटे गए। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग और अन्य कंपनियों द्वारा कृषि मेला और प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मेले में किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव  


अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। जिलें में रहस्यमयी परिस्थिति में बेटी और पिता का शव मिला है। बेटी और पिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक बेटी की उम्र मात्र 1 साल थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोनों के बीर देर रात तक लड़ाई हुई थी। पत्नी का कहना है कि उसे सुसाइड के बारे में कुछ पता नहीं चला। पति का शव बेड पर बैठने जैसी स्थिति में था। ऐसे में पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हापुड़ का रहने वाला 25 साल का अमित चौहान गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर गांव में पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। वह इंदिरापुरम में एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। गुरुवार रात अमित और और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह अमित और एक साल की बेटी भूमिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।दो बजे रात तक हुआ था झगड़ा अमित की पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी विजयनगर थाने की पुलिस को दी। अमित की पत्नी ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि घरेलू बात को लेकर दोनों में रात दो बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह सोकर उठी तो फंदे पर पति और बेटी के शव लटके हुए थे। एक आशंका यह भी है कि पारिवारिक कलह के बाद अमित ने एक साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया

इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्राइम सीन की बात की जाए, तो अमित का शव बेशक फांसी पर लटका मिला हो, लेकिन उसकी मुद्रा बेड पर बैठने जैसी है। सामान्य तौर पर लोग जमीन पर पैर लटकाकर बेड पर बैठ जाते हैं। ठीक इसी स्थिति में अमित का शव मिला है। आशंका कम ही है कि अमित ने सुसाइड किया हो। उसके दोनों पैर जमीन से छूते मिले हैं। पड़ोसी रवि जाटव ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में दंपति में झगड़े की जानकारी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

बिकनी पहने दिखीं एक्ट्रेस नम्रता, फोटोज शेयर की

बिकनी पहने दिखीं एक्ट्रेस नम्रता, फोटोज शेयर की   

कविता गर्ग     

मुंबई। ऐसा लगता है, जैसे भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने हॉटनेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कसम खाली है। इसलिये वो दिन पर दिन, सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक तस्वीरें शेयर करती जा रही हैं। अब तक नम्रता ने जितनी भी फोटोज शेयर की हैं। उन्हें देख कर यही पता चलता है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। नम्रता हर बार अपने फैशन सेंस से लोगों को इंप्रेस करती दिखती हैं।

इस बार भी नम्रता अपने गॉर्जियस लुक में पास होती दिखीं। फोटोज में नम्रता बिकिनी पहने दिख रही हैं। फ्लोरल प्रिंट ब‍िक‍िनी टॉप और ब्लैक कलर की बिकिनी शॉर्ट्स में नम्रता बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।
बिकिनी में नम्रता न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर में नजर आईं। चेहरे पर मुस्कान लिये नम्रता अपनी अंखियों से जादू चलाती दिखीं। तस्वीरों में नम्रता अलग-अलग पोज से कयामत ढाती दिख रही हैं।
नम्रता के किलर पोज और अदाओं ने सोशल मीडिया का टेम्प्रेचर हाई कर दिया है। जैसे वो हमेशा करती आई हैं। अच्छी बात ये है कि नम्रता को लोगों का प्यार भी बराबर मिल रहा है, जिसे वो मेंटेन करती दिखती है।
नम्रता भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी बेली डांसर हैं, जो कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। पर असली फेम उन्हें खेसारी यादव के गाने दो घूंट से मिली।
इस गाने ने रातों-रात नम्रता को सोशल मीडिया स्टार बना दिया। अब हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है। वहीं नम्रता भी अपनी फैन फॉलोइंग को खुश करने के लिये जबरदस्त फोटोज और वीडियोज अपलोड करती हैं। नम्रता मल्ला का स्टारडम देख कर लगता है कि वो कामयाबी के उस रास्ते पर निकल चुकी हैं। जहां से वो लगातार आगे बढ़ने वाली हैं। क्यों आपको भी ऐसा लगता है क्या ?

संभावित वार्ता की तारीख पर चर्चा कर रहें रूस-यूक्रेन

संभावित वार्ता की तारीख पर चर्चा कर रहें रूस-यूक्रेन  


अखिलेश पांडेय      

मास्को/कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रेस सचिव सर्गेई न्याकिफोरोव ने कहा है कि यूक्रेन और रूस वर्तमान में संभावित वार्ता की तारीख और जगह पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीव युद्ध की समाप्ति और शांति के बारे में चर्चा के लिए तैयार है। जेलेंस्की कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन यूक्रेन की संभावित मध्यस्थ स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

जब डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग गणराज्यों ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा किए जा रहे हमलों से खुद को बचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया, तो गुरुवार को तड़के रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। इसके बाद पश्चिमी देशों ने रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की और मास्को पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया।

अभिनेत्री शिल्पा ने डांस वीडियो शेयर किया: मुंबई

अभिनेत्री शिल्पा ने डांस वीडियो शेयर किया: मुंबई     

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन फर्नांडीज के साथ सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक डांस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा और जैकलीन डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों पूरी मस्ती के मूड में हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, किडिंग अराउंड। इस वीडियो में दोनों के डांस मूव्स को फैंस काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। जैकलीन जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सेनन भी हैं। वहीं शिल्पा हाल ही में हंगामा 2 में नजर आई थीं।

एयर इंडिया के विमान ने मुंबई के लिए भरी उड़ान

एयर इंडिया के विमान ने मुंबई के लिए भरी उड़ान     

सुनील श्रीवास्तव     

कीव/मास्को। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ शुरू की गई जंग के तीसरे दिन यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया के विमान ने रोमानिया के बुखारेस्ट से भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए उड़ान पकड़ ली है। जिससे यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी राहत की भारी सांस ली है। शनिवार को यूक्रेन में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचे भारतीय छात्रों को अपने देश लाने के लिए एयर इंडिया के विमान ने रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है। अपने वतन लौटने के लिये भारी तनाव झेल रहे भारतीय छात्र विमान के भीतर बैठने के बाद अत्यंत ही खुश दिखाई दिए हैं। क्योंकि कई दिनों से वह भय के साए तले रहकर यहां से किसी तरह निकलने की ईश्वर से कामना कर रहे थे। इधर भारत में यूक्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरीडोर बनाया गया है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए यात्रियों को कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र अथवा आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। 

यूक्रेन की इंडियन एंबेसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए वहां पर फंसे भारतीय लोगों से कहा है कि सीमा पर तैनात भारतीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित किए बगैर वह सीमा की तरफ नहीं निकले। पश्चिमी शहरों में खाने पीने की चीजों के साथ ही वह इस समय जहां पर हैं उनके लिए वहीं पर बने रहना बेहतर है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण, दांव फेल

विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण, दांव फेल   

पंकज कपूर      
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण का दांव फेल हो गया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया है। जनता भाजपा के झूठ और जुमलों से ऊब चुकी है इसलिए उसने बदलाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। हरीश रावत का कहना है कि भाजपा का धार्मिक मुद्दों पर जनता को बांटने और ध्रुवीकरण का प्रयास इस बार फेल साबित हुआ है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के एक इंटरव्यू का हवाला देकर कहा कि भाजपा ने इस चुनाव के शुरुआती दौर में धु्रवीकरण के मुद्दे पर धार देने का प्रयास किया था, लेकिन उसका यह दांव इस बार नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा अब जनता के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है यही कारण है कि उनके द्वारा इधर-उधर की तमाम बातें की जा रही है। हरीश रावत का कहना है कि अब भाजपा का सच देश की जनता जान चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर युवा बेरोजगार और व्यापारी से लेकर छोटे दुकानदार तक सब परेशान हैं। यही कारण है कि अब जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

'केदारनाथ' के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगीं

'केदारनाथ' के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगीं    

पंकज कपूर     
रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने की भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक मार्च महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि घोषित कर दी जायेगी। जिसको लेकर मंदिर समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, जिला प्रशासन भी यात्रा को सुव्यवस्थित बनाये जाने को लेकर तैयारियों में जुट गया है।
एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जायेगी। परम्परानुसार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख के साथ ही समय का निर्धारण भी किया जायेगा। केदारनाथ मंदिर के रावल भीमा शंकर लिंग द्वारा बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठी, आचार्य, हक-हकूकधारी एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इस शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। इसके बाद केदारनाथ धाम की यात्रा से जुड़े लोग यात्रा की तैयारियों में जुट जायेंगे। साथ ही प्रशासन, पुलिस, बीकेटीसी और यात्रा से जुड़े तमाम विभाग अपने-अपने कार्याे की तैयारी में लगते हैं और यात्रा शुरू होने तक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने का काम करते हैं। इसकेे अलावा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दुकान से जुड़े लोग भी रंग-रोगन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने में लग जाते हैं। 
बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन घोषित होगा। इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही इस शुभ मुहूर्त के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। वहीं जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ कपाट तिथि की घोषण महाशिवरात्रि पर्व पर तय कर दी जायेगी। इस वर्ष संभवतय मई माह प्रथम सप्ताह में यात्रा शुरू हो जायेगी। यात्रा को लेकर एक बार जिला स्तर पर बैठक हो चुकी है। अभी गढ़वाल कमिश्नर भी यात्रा संबंधी बैठक लेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला   

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड में भले ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हों। लेकिन प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां अभी भी चरम पर हैं। इस बार खनन पट्टा राजनीतिक मुद्दा बना है। इसी क्रम में कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव बना कर बैक डेट पर खनन पट्टे आवंटित किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। गोदियाल ने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद गुपचुप तरीके से बैक डेट में खनन के पट्टे आवंटित किए जा रहे हैं। 
खनन के पट्टे की बंदरबांट प्रदेश में अभी भी धड़ल्ले से जारी है। यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो बैक डेट में हुई नियुक्तियों, स्थानांतरण और खनन के पट्टों की व्यापक स्तर पर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा चाहे कोई भी राजनेता संलिप्त हो या कोई अधिकारी और कर्मचारी, इसमें किसी की कोई भी भूमिका पाई जाती है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों द्वारा किए गए अनैतिक कार्यों के लिए सजा दी जाएगी।

हिम्मत: यूक्रेन के आम नागरिकों ने भी हथियार उठायें

हिम्मत: यूक्रेन के आम नागरिकों ने भी हथियार उठायें      

अखिलेश पांडेय     
कीव/ मास्को। यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है। शनिवार को महायुद्ध का तीसरा दिन है। एक तरफ जहां यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों से टक्कर ले रही है। वहीं उनका हौसला बुलंद रखने के लिए यूक्रेन के आम नागरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं। अब पूरी लड़ाई आत्मसम्मान, हिम्मत और जज्बे पर आकर टिक गई है। ये हौसला कुछ ऐसा है कि एक शख्स तो रूसी टैंकों के सामने ही आ खड़ा हुआ और इन टैंकों को रास्ता बदल कर आगे जाना पड़ा।
इस बीच यूक्रेन आर्मी के हाथों मारे गए लगभग तीन हजार रूसी सैनिकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सेना लोगों की हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऐसा लगने लगा है कि अब ये जंग यूक्रेन की राजधानी कीव की गली-गली में लड़ने की ओर बढ़ चली है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमीर जेलेंस्की ने भी रूस के आगे घुटने टेकने से इन्कार कर दिया है, जबकि वह जानते हैं कि उनकी सेना ज्यादा देर तक रूस को रोक कर नहीं रख पाएगी। जेलेंस्की ने यूक्रेन की हिफाजत के लिए अमेरिका से आए उस ऑफर को भी ठुकरा दिया है, जिसमें उन्हें सुरक्षित निकालने की पेशकश की गई थी। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमीर जेलेंस्की को देश से निकालने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, जेलेंस्की ने इसके लिए मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, उन्हें लड़ने के लिए हथियार चाहिए, गाड़ी नहीं।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो संदेश भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस वीडियो में उनके साथ प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रपति भवन के कुछ अन्य अधिकारी भी हैं।” वीडियो मैसेज में जेलेंस्की कहते हैं- “हम यहां हैं। हमारी फौज भी यहां हैं। हमारे नागरिक भी यहां हैं। हम यहां अपनी आजादी की रक्षा के लिए हैं। हम अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और ऐसे ही करते रहेंगे।
रूसी सेना  को कीव की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन की सांसद कीरा रुडिक ने बंदूक उठा ली है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “मैंने कलाशनिकोव चलाना सीख लिया है और हथियार उठाने के लिए तैयार हूं। कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी दिन आएगा। हमारी महिलाएं देश को बचाने के लिए पुरुषों की तरह ही आगे आएंगी।

अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया: भारती

अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया: भारती  

मनोज सिंह ठाकुर      

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मगर वे चुनाव कहां से लड़ेंगी इस पर उन्होंने अभी सस्पेंस रखा है। उनके इस ऐलान से तीन लोकसभा सीटों पर कशमकश की स्थिति पैदा होने की संभावना है। भारती की पसंदीदा और राजनीतिक समीकरण में फिट बैठने वाली ये तीन सीटें भोपाल, खजुराहो और झांसी हैं। इससे कई नेताओं की सांस अटक गई है। भाजपा नेता उमा भारती ने 2019 में चुनाव नहीं लड़ने के अपने ऐलान पर अमल करते हुए दूरी बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने 2024 चुनाव में उतरने की मंशा जाहिर कर दी है।

उमा की चुनाव लड़ने की मंशा से सबसे ज्यादा संकट की स्थिति खजुराहो और भोपाल लोकसभा सीट के मौजूदा सांसदों के लिए पैदा हो सकती है। क्योंकि खजुराहो भारती का पसंदीदा क्षेत्र है तो भोपाल से भी वो 1999 में सांसद रह चुकी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल में प्रज्ञासिंह को कट्टरवादी छवि के लिए दिग्विजय सिंह के सामने उतारा गया था। अब केन-बेतवा लिंक परियोजना की मन्नत पूरी होने पर छतरपुर के गंज गांव के एक हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद पूर्व सीएम भारती ने खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान उनका वैसा ही है जैसा उन्होंने 2019 चुनाव के एक साल पहले चुनाव नहीं लड़ने का किया था। उमा भारती के चुनाव लड़ने के ऐलान से खजुराहो सीट पर ज्यादा असर पड़ेगा। भारती यहां से लगातार चार बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वैसे भी मौजूदा सांसद विष्णुदत्त शर्मा को यहां अभी तक बाहरी माना जाता है। शर्मा मुरैना के रहने वाले हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भारती अपने प्रयासों के बारे में बुंदेलखंड के लोगों को कई बार बता चुकी हैं। खासकर वे छतरपुर-खजुराहो में यह बातें खुलकर कहती रही हैं।

पीएम ने 'मेडिकल' में निवेश करने का आह्वान किया

पीएम ने 'मेडिकल' में निवेश करने का आह्वान किया    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में प्राइवेट सेक्टर से मेडिकल शिक्षा में निवेश करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, “क्या हमारे प्राइवेट सेक्टर बहुत बड़ी मात्रा में इस फील्ड में नहीं आ सकते, क्या हमारी राज्य सरकारें इस प्रकार के काम के लिए जमीन देने में उम्दा नीतियां नहीं बना सकते। ताकि अधिकतम डॉक्टर और पैरामेडिक्स हमारे यहां तैयार हों। इतना ही नहीं हम दुनिया की मांग पूरा कर सकते हैं।आम बजट-2022 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित एक वेबिनार का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का प्रयास आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश के हर व्यक्ति तक किफायती इलाज पहुंचाने का है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान स्वास्थ्य पर तो है ही, इसके साथ ही उसकी कोशिश आयुष जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में शोध को प्रोत्साहन देकर स्वास्थ्य देखभाल तंत्र में उसकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी है। उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश के हर व्यक्ति, हर हिस्से तक बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। हमारा प्रयास है कि गंभीर बीमारियों के इलाज की स्वास्थ्य सुविधाएं ब्लॉक स्तर पर हों, जिला स्तर पर हों, गांवों के नजदीक हों।” उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से जुड़ी अवसंरचना की देखभाल और समय-समय पर उसमें सुधार भी जरूरी है और इसके लिए निजी और दूसरे क्षेत्र को भी ज्यादा ऊर्जा के साथ आगे आना होगा।

देश की रक्षा, यूक्रेनी सैनिक ने खुद को बम से उड़ाया

देश की रक्षा, यूक्रेनी सैनिक ने खुद को बम से उड़ाया    

सुनील श्रीवास्तव       

कीव/मास्को। रूस लगातार यूक्रेन की सेना पर हमला कर रहा है। हालात कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन की सेना रुसी सैनिकों से जमकर मुकाबला कर रही है। इस बीच यूक्रेन के एक युवा सैनिक की बहादुरी खूब चर्चा बटोर रही है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन का यह सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए अपने जान की परवाह किये बिना खुद को बम से उड़ा लिया। दरअसल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले इस यूक्रेनी सैनिक का नाम विटाली शाकुन है। यूक्रेन की सेना ने विटाली को हीरो बताते हुए, सोशल मीडिया पर उनकी कहानी साझा की है।

बता दें रूस की सेना लगातार यूक्रेन पर हमले किये जा रही है। इसके साथ ही यूक्रेन की सेना भी इसका बहादुरी से जवाब दे रही है। इस दौरान क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र  से खबर मिली की वहां बने पुलों को पार कर रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी आर्मी अलर्ट हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, खेरसॉन क्षेत्र में तैनात यूक्रेनी सैनिक विटाली शाकुन ने आगे बढ़कर सेना का मोर्चा संभाला और पुल के साथ खुद को भी धमाके में उड़ा लिया। बता दें विटाली शाकुन ने ऐसा इसलिए किया ताकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश ना कर पाएं। जिस पुल को सैनिक वीटाली ने ध्वस्त किया वो रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ता है। विटाली शाकुन इस पुल का प्रबंधन कर रहे थे।

विटाली शाकुन की बहादुरी को यूक्रेन की आर्मी ने सैल्यूट करते हुए कहा कि “रूस से मुकाबले के लिए वहां स्पेशल मरीन बटालियन तैनात थी। इस बटालियन के इंजीनियर विटाली शाकुन ने क्रीमिया के पास बने  पर रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा था। रूसी टैंक को राजधानी की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुल को उड़ाने का फैसला लिया गया था। पुल को उड़ाने के लिए विटाली शाकुन को बुलाया गया। पुल को इस तरह उड़ाना था कि रूसी सेना आगे न बढ़ सके। विटाली ने अपनी जान पर खेलकर मिशन को अंतिम सांस तक अंजाम दिया। लेकिन वे वहां से निकल नहीं सके। पुल को उड़ाने के लिए उन्होंने जो धमाका किया उस दौरान इस जांबाज सैनिक (विटाली शाकुन) की मौत हो गई।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-141, (वर्ष-05)
2. रविवार, फरवरी 27, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी/द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 13 डी.सै., अधिकतम-24+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...