शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

देश की रक्षा, यूक्रेनी सैनिक ने खुद को बम से उड़ाया

देश की रक्षा, यूक्रेनी सैनिक ने खुद को बम से उड़ाया    

सुनील श्रीवास्तव       

कीव/मास्को। रूस लगातार यूक्रेन की सेना पर हमला कर रहा है। हालात कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन की सेना रुसी सैनिकों से जमकर मुकाबला कर रही है। इस बीच यूक्रेन के एक युवा सैनिक की बहादुरी खूब चर्चा बटोर रही है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन का यह सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए अपने जान की परवाह किये बिना खुद को बम से उड़ा लिया। दरअसल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले इस यूक्रेनी सैनिक का नाम विटाली शाकुन है। यूक्रेन की सेना ने विटाली को हीरो बताते हुए, सोशल मीडिया पर उनकी कहानी साझा की है।

बता दें रूस की सेना लगातार यूक्रेन पर हमले किये जा रही है। इसके साथ ही यूक्रेन की सेना भी इसका बहादुरी से जवाब दे रही है। इस दौरान क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र  से खबर मिली की वहां बने पुलों को पार कर रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी आर्मी अलर्ट हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, खेरसॉन क्षेत्र में तैनात यूक्रेनी सैनिक विटाली शाकुन ने आगे बढ़कर सेना का मोर्चा संभाला और पुल के साथ खुद को भी धमाके में उड़ा लिया। बता दें विटाली शाकुन ने ऐसा इसलिए किया ताकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश ना कर पाएं। जिस पुल को सैनिक वीटाली ने ध्वस्त किया वो रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ता है। विटाली शाकुन इस पुल का प्रबंधन कर रहे थे।

विटाली शाकुन की बहादुरी को यूक्रेन की आर्मी ने सैल्यूट करते हुए कहा कि “रूस से मुकाबले के लिए वहां स्पेशल मरीन बटालियन तैनात थी। इस बटालियन के इंजीनियर विटाली शाकुन ने क्रीमिया के पास बने  पर रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा था। रूसी टैंक को राजधानी की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुल को उड़ाने का फैसला लिया गया था। पुल को उड़ाने के लिए विटाली शाकुन को बुलाया गया। पुल को इस तरह उड़ाना था कि रूसी सेना आगे न बढ़ सके। विटाली ने अपनी जान पर खेलकर मिशन को अंतिम सांस तक अंजाम दिया। लेकिन वे वहां से निकल नहीं सके। पुल को उड़ाने के लिए उन्होंने जो धमाका किया उस दौरान इस जांबाज सैनिक (विटाली शाकुन) की मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...