बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

बालों में गर्म तेल लगाने के नुकसान-फायदें, जानिए

बालों में गर्म तेल लगाने के नुकसान-फायदें, जानिए    
तराशा अग्रवाल         
सभी को पता है कि अगर बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखना है तो फिर बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही हमने हमेशा से अपने घर के बड़ों के मुंह से सुना है कि बालों में गर्म तेल ना लगाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों में गर्म तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए, या फिर इससे क्या नुकसान हो सकते हैं? कहा तो ये भी जाता है कि अगर आप गर्म तेल बालों में लगाते हैं तो हेयर्स सफेद हो जाते हैं। अगर आपके मन में इस तरह के सवाल हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि गर्म तेल के नुकसान क्या होते हैं ? क्योंकि सर्दी के मौसम में अक्सर सभी गर्म तेल ही बालों में लगाते हैं।
सर्दी के मौसम में गर्म तेल से बालों के स्कैल्प की माशिल की जाती है, जिसके कई फायदे भी बताए जाते हैं। माना जाता है कि अगर बालों में गर्म तेल लगाते हैं तो डैंड्रफ से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन बात दें कि गर्म तेल लगाने की कुछ सावधानियां होती हैं, जिनको अप्लाई करके आप बालों को नुकसान पहुंचा कर बचा सकते हैं।
1. नष्ट होते हैं पोषक तत्व: बालों में गर्म तेल से बचना चाहिए, बल्कि हमेशा हल्का गुनगुना तेल लगाना चाहिए, अगर आप हल्का गुनगुना तेल लगाते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। जबकि ज्यादा गर्म तेल लगाने से सभी तत्व बेजान हो जाते हैं और इसको बालों में लगाने का कोई फायदा भी नहीं मिलेगा।
2. स्कैल्प पर होता है बुरा असर: अगर आप ज्यादा गर्म तेल लगाते हैं तो इससे आपके स्कैल्प पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो ज्याद गर्म तेल कभी ना लगाएं। इतना ही नहीं अगर डाइरेक्ट स्कैल्प पर गर्म तेल डालते हैं, तो इससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या हो सकती है।
3. एलर्जी हो सकती है: अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, और आप पहली बार गर्म तेल लगाने जा रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि आपकी स्किन पर किसी तरह की एलर्जी या नुकसाना ना हो। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको बालों में कई तरह की परेशानी जैसे- ड्राई स्कैल्प, स्कैल्प में खुजली, जलन आदि हो सकता है।
4. बाल हो सकते हैं डैमेज: अगर आप बालों में ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके बालों को डैमेज होने के चांस अधिक होते हैं। इसके साथ ही  सफेद  बाल और झड़ते बालों की समस्या हो सकती है, क्योंकि गर्म तेल भी गर्म पानी की तरह से बालों को कमजोर करता है।
बालों में गर्म तेल लगाने का तरीका और सावधानी
ऐसा नहीं है कि गर्म तेल लगाने से केवल नुकसान ही होते हैं, अगर इसको कुछ सावधानियों के साथ लगाया जाए तो फायदेमंद भी होता है, तो आइए जानते हैं बालों में कैसे लगाएं गर्म तेल?
1-तेल को गर्म करके बालों में लगाने से पहले उसका अनुपात याद रखें, क्योंकि तेल उतना ही गर्म करें जितना एक बार में लगाएं, बार बार वही तेल गर्म करके ना लगाएं, इससे बालों को नुकसान होता है।
2-जब तेल हल्का गर्म हो जाए, इसके बाद गुनगुन रूप में इसका यूज करें।
3- गुनगुन तेल को लगाकर एक दम छोड़ ना दें। इससे 10 से 15 मिनट तक अपने सिर की मालिश करें।हालांकि, स्पैल्प पर आप तेल लगाते समय बहुत जोर ना दें, इससे बालों को नुकसान हो सकता है।
4-गर्म तेल को या तो रात में लगाएं नहीं तो सुबह बाल धोने से 1, 2 घंटे पहले ही लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें।

दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा 'भारत'

दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा 'भारत'   

मोमीन मलिक          नई दिल्ली/ सिडनी। मुकाबला तगड़ा है, क्योंकि भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाला है। ये मैच समझ लीजिए फाइनल से पहले का फाइनल है। भारत ने अगर आज इसे जीत लिया तो 5वीं बार खिताब जीतने की चाह को नए पंख लगना तय है। लेकिन, ये सब इतना आसान नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी भारत की तरह दमखम रखती है। उसने भी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर भारत की तरह ही अजेय रहते हुए किया है। 

ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी, टूर्नामेंट में ना सिर्फ उसकी पहली हार होगी। बल्कि इस हार के साथ उसके सफर का भी अंत होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के लिए अच्छी बात ये है कि वो अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा आंकड़ों में भी भारतीय टीम का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर थोड़ा भारी है।

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटा आयोग

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटा आयोग   
पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। ऐसे में पांच राज्यों के विधासनभा चुनाव में समय कम है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने 15 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
इस 15 पर्यवेक्षकों में आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 3 अधिकारी आयोग द्वारा नियुक्त किए गए हैं।
पूर्व आईआरएस (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है। उत्तराखंड में नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। मधु महाजन इससे पहले बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी प्रेक्षक की भूमिका निभा चुकी हैं।

विक्की संग वैलेंटाइन सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी कैफ

विक्की संग वैलेंटाइन सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी कैफ   
कविता गर्ग      
मुबंई। बॉलीवुड के ट्रेंडिंग कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद हर फेस्टिवल को साथ में मनाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन लगता है कपल शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन साथ में सेलिब्रेट नहीं कर पाएगा। ऐसा क्यों, चलिए जानते हैं।
कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के चलते पति विक्की कौशल संग वैलेंटाइन सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी। सलमान और कटरीना की टाइगर 3 का आखिरी शेड्यूल जनवरी में शूट होना था। लेकिन कोविड 19 के बढ़ते केसेज की वजह से दिल्ली शेड्यूल कैंसल करना पड़ा था। खबरों के मुताबिक, मेकर्स ने नया शूटिंग शेड्यूल प्लान किया है। वे मिड फरवरी में फिल्म का आखिरी शेड्यूल प्लान कर रहे हैं। ये 15 दिन का शेड्यूल होगा, जिसमें चेज सीक्वेंस पर फोकस किया जाएगा।
डायरेक्टर मनीष शर्मा चाहते हैं कि फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स दिल्ली की सड़कों पर फिल्माए जाएं। सलमान दिल्ली के कई ऐतिहासिक लोकेशंस पर शूट करेंगे, जिनमें लाल किला के पास की लोकेशन शामिल है। प्रोडक्शन टीम कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखेगी। सलमान खान और कटरीना कैफ के 12 फरवरी तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। वे 14 फरवरी से फिल्म का शूट शुरू कर सकते हैं।
खबरें हैं कि दिल्ली के 15 दिन के शेड्यूल से पहले सलमान खान मूवी का शूट 5 फरवरी से शूरू कर देंगे। वे मुंबई के स्टूडियो में कनफर्मेशन सीन्स को शूट करेंगे। इन सीन्स का कटरीना कैफ हिस्सा नहीं होंगी। फैंस टाइगर 3 के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आएंगे। ये पहली बार होगा, जब सलमान खान और इमरान हाशमी स्क्रीन शेयर करेंगे।

नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जियो, कीमत

नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जियो, कीमत     
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी, रिलायंस जियो ने पिछले साल एक नया स्मार्टफोन, जियो फोन नेक्स्ट लॉन्च किया था। जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहा जा रहा था। हाल ही में यह खबर आई है कि जल्द ही अब जियो एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो एक 5जी फोन होगा। इसकी बेहद कम कीमत और शानदार फीचर्स तारीफ के काबिल हैं। आइए इस फोन के बारे में सब कुछ जानते हैं।
मार्केट में उड़ने वाली खबरों की मानें तो पिछले साल जियो फोन नेक्स्ट की सफलता के बाद अब जियो एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो एक 5जी स्मार्टफोन होगा और इसे जियो फोन 5जी नाम दिया गया है। 
जहां आधिकारिक तौर पर जियो ने इस फोन के बारे में कुछ नहीं कहा है, कई लीक्स के जरिए इस फोन के फीचर्स और कीमत सामने आई है। एंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन आईपीएस एलसीडी पैनल वाली 6.5-इंच की एचडी+ स्क्रीन और 20:9 के ऐस्पेक्ट रेशियो के साथ मार्केट में आ सकता है। फोन के स्टोरेज की बात करें तो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 एसओसी पर काम करने वाला यह फोन 4जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में दिए गए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से इस स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जियो के इस 5जी स्मार्टफोन में एक डूल रीयर कैमरा सेटअप होगा जिसमें मेन सेन्सर 13एमपी का होगा और एक 2एमपी का मैक्रो कैमरा होगा। 
सेल्फी लेने के लिए इसमें एक फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा जिसका सेन्सर 8एमपी का हो सकता है। 5जी सेवाओं वाले इस फोन में आपको वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और गूगल असिस्टेन्ट जैसे कई सारे फीचर्स मिल जाएंगे। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए ये फोन एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट का इस्तेमाल करेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फीचर्स की तरह जियो फोन नेक्स्ट की कीमत को लेकर भी लीक्स के जरिए ही जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 9 हजार रुपये से 12 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया  
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में बुधवार को भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कई महीनों तक लगातार बढ़ने के बाद, वाहन ईंधन कीमतों में 4 नवंबर 2021 से बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटाया था। जिसके बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल पर वैट कम किया और फिर से कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के नीचे आ गया।
इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। उत्पाद शुल्क में कटौती होने से पहले वाहन ईंधन की कीमत अपने सर्वोच्‍च स्तर पर पहुंच गए थे। देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ने 100 रुपये आंकड़ा पार कर लिया था।

शिवड़ी कोर्ट ने सीएम ममता को समन जारी किया

शिवड़ी कोर्ट ने सीएम ममता को समन जारी किया   
मिनाक्षी लोढी          कोलकाता। राष्ट्रगान के अपमान के मामले में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को समन जारी किया है। उन्हें 2 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनो ममता बनर्जी ने मुंबई के कार्यक्रम में आधा राष्ट्रगान गाया था और बीच में चली गई थी। 
बता दें कि ममता बनर्जी के खिलाफ मुंबई के एक मजिस्ट्रेट की अदालत में बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज करा कर उनके खिलाफ राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 दिसंबर को मुंबई में एक समारोह में भाग लेने के दौरान बनर्जी राष्ट्रगान के पहले दो छंदों को बैठने की स्थिति में गाईं, फिर खड़े होकर दो और छंद गांई और फिर 'अचानक रुक गईं' कोर्ट द्वारा जारी सम्मन में कहा गया है कि चूंकि ममता बनर्जी अपने ऑफिसियल ड्यूटी पर नहीं थीं। इस कारण वह उनके ऑफिसियल ड्यूटी के तहत नहीं आता है।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 के तहत अपराध किया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसलिए अदालत से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

धान खरीदने की मांग पर 'कांग्रेस' की प्रतिक्रिया

धान खरीदने की मांग पर 'कांग्रेस' की प्रतिक्रिया     
दुष्यंत टीकम    
रायपुर। भाजपा की धान खरीदी की मियाद बढ़ाने और भीगा हुआ धान खरीदने की मांग पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की चिंता दूर करने धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा चुकी है। अब तक 21.38 लाख किसानों के लगभग 96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। चालू खरीफ वर्ष में धान बेचने 22 लाख 66 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया था। 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का तिथि तय किया गया था। 
बीच में मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को तनाव मुक्त करने धान खरीदी की तिथी एक सप्ताह बढ़ाए थे। भाजपा नेता धान बेचने के बाद राजनीति कर रहे। किसानों के हित में किसानों की सरकार हरसंभव प्रयास करने से कभी न तो पीछे हटी है और न कभी ऐसा होगा। भाजपा को नौटंकी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर रमन सिंह सहित भाजपा के नेताओं को किसानों की जरा सी भी चिंता होती तो बारदाना संकट पैदा करने की साजिश नहीं की गई होती। रमन सिंह अगर चाहते हैं कि किसानों का भीगा धान खरीदा जाय तो वे केंद्र की मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ का उसना चावल खरीदने क्यों नहीं कह रहे है वहां तो ये भीगी बिल्ली बन जाते हैं और यहां राजनीतिक प्रपंच करते हैं। यदि मोदी सरकार उसना चावल खरीदने तैयार हो जाए तो भीगे धान से उसना चावल बन सकता है। दरअसल रमन सिंह और उनकी मंडली को किसानों की कोई चिंता नहीं है। बल्कि इनकी मोदी सरकार तो किसान की जिंदगी पर कारपोरेट घरानों का कब्जा कराने तीन काले कानून लेकर आई थी। किसान आंदोलन खत्म करने के लिए जो वादे किए गए वे अब तक पूरे नहीं किये। तभी तो किसान विश्वासघात दिवस मनाने मजबूर हो रहे हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ सहित देश भर के किसानों के साथ विश्वासघात किया है न तो एमएसपी की गारंटी का वादा पूरा किया न ही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा मिला। भाजपा को किसानों पर कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है।

7 मार्च से शुरू होगा सीजी विधानसभा 'बजट' सत्र

7 मार्च से शुरू होगा सीजी विधानसभा 'बजट' सत्र

दुष्यंत टीकम        रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए विधानसभा प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े की ओर से बुधवार को यह अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के मुताबिक सत्र 7 मार्च से प्रारंभ होकर शुक्रवार 25 मार्च तक रहेगा। 

इस सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। इस सत्र में माननीय राज्यपाल का अभिभाषण, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

दूसरी बार में सफलतापूर्वक प्लेन रनवे पर उतारा

दूसरी बार में सफलतापूर्वक प्लेन रनवे पर उतारा     
सुनील श्रीवास्तव      
लंदन। यूके में तेज हवाओं के बीच लैंडिंग की कोशिश कर रहा एक प्लेन पलटने से बाल-बाल बच गया। घटना के वीडियो में लैंडिंग के दौरान ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराता हुआ दिख रहा है। हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से दूसरी बार में सफलतापूर्वक प्लेन रनवे पर उतार दिया गया। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान 1307 नियो जेट ए321 एबरडीन से हीथ्रो की ओर जा रही थी। इसी दौरान ब्रिटेन में करीब 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थी। पायलट ने जब प्लेन को रनवे पर उतारने की कोशिश की तो पहियों के टरमैक से टकराने के बाद इसे फिर से टेक-ऑफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वीडियो में विमान को हवा में लहराते हुए देखा जा सकता है। पहिए के रनवे छूते ही बाईं ओर भारी झुकाव के बाद पीछे की ओर हिलते हुए प्लेन का पिछला हिस्सा लगभग जमीन को छूती हुई प्रतीत हुई। पायलटों ने तुरंत टच एंड गो का फैसला लिया और संभावित हादसे को टाल दिया। इसके बाद दोबारा प्लेन का सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। ब्रिटिश एयरवेज के अनुसार उनके पायलट खराब मौसम की स्थिति को संभालने के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं। फ्लाइट क्रू ने विमान को सुरक्षित रूप से उतारा है और ग्राहक सहित चालक दल के सभी लोग सुरक्षित हैं।

पूरे उत्तरी इंग्लैंड में तूफान कोरी पिछले कुछ दिनों से परेशानी का सबब बना हुआ है। बीती रात स्कॉटलैंड में ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई। मौसम की चेतावनी के अनुसार तूफान से उड़ने वाले मलबे और इमारतों और पेड़ों को नुकसान से जीवन को खतरा हो सकता है।

माल्डोवा की पीएम नतालिया कोरोना संक्रमित मिलीं

माल्डोवा की पीएम नतालिया कोरोना संक्रमित मिलीं     

अखिलेश पांंडेय          चिशिनाउ। यूरोपीय देश माल्डोवा की प्रधानमंत्री नतालिया गवरिलिता कोरोना संक्रमित पायी गयी है। गवरिलिता ने कहा कि बुधवार को मेरा कोविड पीसीआर परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा कि वह अगले कुछ दिनों तक घर से ऑनलाइन काम करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 13,988 नमूनों की जांच के बाद 4,348 मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामले सामने आने के साथ ही देश में पुष्ट मामलों की संख्या 445,046 हो गई है।

इंडोनेशिया: शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए

इंडोनेशिया: शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए
अखिलेश पांडेय      
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में बुधवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मौसम एजेंसी और अधिकार ने आज यहां बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई और भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने इससे पहले 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप की जानकारी दी थी।एजेंसी ने भूकंप से सुनामी की लहरे उठने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:25 बजे आया, जिसका केंद्र मालुकु बारात दया जिले से 86 किमी उत्तर पूर्व में और समुद्र के नीचे 131 किमी की गहराई में स्थित था।
उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके तनिंबर द्वीप जिले के एक शहर सौमलाकी और मालुकु बारात दया जिले में महसूस किए गए।
एजेंसी के भूकंप और सुनामी विभाग के प्रमुख बंबांग सेतियो प्रेइट्नो ने एक बयान में कहा कि बांदा सागर में निम्नस्खलन के कारण भूकंप आया था।
सबसे अधिक दुर्गम क्षेत्रों के दो जिलों के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रों के निवासियों को झटके महसूस नहीं हुए है।
तनिंबर द्वीप जिले के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी की अभियान ईकाई के प्रमुख डोनी बी लायन ने फोन पर शिन्हुआ को बताया, “यहां भूकंप के झटके नहीं महसूस किए गए और कोई क्षति नहीं हुई।
इसी तरह मलुकु बारात दया जिले के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के अभियान ईकाई के प्रमुख योशुआ फिलिपस ने ने कहा कि यहां भी झटके से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

महामारी से संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण

महामारी से संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण  
सुनील श्रीवास्तव   
पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस (कोविड-19) माहमारी की स्थिति में सुधार के कारण इससे संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण बुधवार से शुरू हो गया है। इसके तहत अब बाहर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, बड़े बाहरी और घर के समारोहों में अभी भी मास्क पहनना होगा। सप्ताह में तीन दिन घर से काम करने की अनुमति को वापस ले लिया गया है। खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आगंतुकों की संख्या पर प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है।
इसी क्रम में 16 फरवरी से, प्रतिबंध उठाने का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान क्लब और कॉन्सर्ट हॉल, स्टेडियमों, सिनेमाघरों और परिवहन को खोला जायेगा और वहां पीने और खाने की अनुमति होगी।

राज्यसभा में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया

राज्यसभा में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया   
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में एनटीपीसी भर्ती में कथित अनियमितता का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठा और रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ एक परीक्षा लिये जाने की मांग की गयी। इसके साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की गयी।
बजट सत्र के दौरान आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पहले दक्षिण अफ्रीका के आर्क बिशप और मलेशिया में बाढ़ में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी और इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सभा पटल पर रखे गये। सभापति एम वेंकैया नायडु ने सदस्यों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही बैठने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दो अलग अलग पालियाें में हो रही है। पहली पाली में राज्यसभा की बैठक है और दूसरी पाली में लोकसभा की। राज्यसभा की कार्यवाही में समयाभाव के कारण कुछ बदलाव किये गये हैं। जिसके तहत अब शून्यकाल आधा घंटे का होगा।
शून्यकाल के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की डॉ़ फौजिया खान ने रेलवे में भर्ती को लेकर बिहार में उत्तेजित छात्रों का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनटीपीसी परीक्षा के लिए 1.25 करोड़ छात्रों ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती के लिए दो परीक्षायें लेने का कोई औचित्य नहीं है। यह कोई आईएएस या आईपीएस के लिए भर्ती नहीं है। इसके लिए सिर्फ एक परीक्षा ली जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सात लाख छात्रों को परीक्षा परिणाम में नाम आये हैं जबकि अधिकांश छात्रों के नाम दो बार है। इसलिए रेल मंत्री द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट आने का इंतजार किये बगैर ही 3.5 लाख और छात्रों के परिणाम घोषित किये जाने चाहिए।
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने इस परीक्षा परिणाम में धांधली होने का आरोप लगाते हुये कहा कि इसकी जाँच करायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में छात्रों को घरों में घुस कर पीटा गया है और इस दौरान बिहार एवं उत्तर प्रदेश में एक हजार छात्रों पर मामले दर्ज किये गये हैं जिनको तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं: स्मृति

सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं: स्मृति   
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं है। ईरानी ने सदन में प्रश्नकाल में कहा कि वैवाहिक जीवन में यौन हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता है और कोई इसका समर्थन नहीं करता है। लेकिन इसकी आड़ में सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं है। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम के ‘वैवाहिक जीवन में याैन हिंसा’ से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रही थी।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देश में राज्यों के सहयोग से 37 हेल्पलाइन चल रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में 700 वन स्टाप सेंटर चल रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इन केंद्रों में संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।

दिल्ली में प्रिपरेटरी स्कूल स्थापित को लेकर कवायद

दिल्ली में प्रिपरेटरी स्कूल स्थापित को लेकर कवायद     
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। सेना में करियर बनाने के इच्छुक बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली में आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल स्थापित करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्कूल को लॉन्च किया जा सकता है। 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र इस स्कूल में दाखिला लेकर सेना में भर्ती होने की तैयारी कर सकेंगे।
स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के अधीन चलने वाला यह स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) से मान्यता प्राप्त होगा। स्कूल में छात्रों का चयन साइकोमेट्रिक और एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा। छात्रों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। स्कूल को तीन अलग-अलग खंडों में बांटा जाएगा, जिसमें शैक्षणिक खंड, सेवा की तैयारी खंड और प्रशासनिक खंड होगा।
छात्र स्कूल में नेशनल डिफेंस अकादमी और नेवल अकादमी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। छात्रों को स्कूल में शैक्षणिक, आउटडोर प्रशिक्षण देने के साथ उनमें अधिकारी जैसे गुण भी विकसित किए जाएंगे। आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरटरी स्कूल के परियोजना प्रमुख पूर्व सैन्य अधिकारी होंगे। इसके अलावा कई दूसरे पदों पर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के अलावा विषय विशेषज्ञ, सेना ड्रिल प्रशिक्षक, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी।

11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म मामलें में पिता गिरफ्तार

11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म मामलें में पिता गिरफ्तार  
संदीप मिश्र    
बिलासपुर। बिलासपुर में अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता 11 साल की अपनी बेटी को डरा-धमकाकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को पिता की हरकतों पर शक हुआ, तब उसकी बेटी ने आप बीती बताई। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी।
पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। TI सुनील तिर्की ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था। डर के चलते पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही।
बताया गया बेटी धीरे-धीरे कर बड़ी हुई, तब उसके पिता उसे घर से बाहर जाने से मना करते थे। डर के कारण बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करता था। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी। ये सब काफी दिन तक चलता रहा, बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को उस पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी। मां के सख्त रुख को देखकर बेटी सहम गई और पिता की करतूतों की कहानी बताई।
मामला सामने आने पर उसकी मां उसे लेकर कोनी थाना पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

3 लाख की धोखाधड़ी का मामला, आरोपी अरेस्ट

3 लाख की धोखाधड़ी का मामला, आरोपी अरेस्ट     
दुष्यंत टीकम      
रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में 3 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की है। और बताया कि लक्ष्मण कुमार दसारी द्वारा कम रेट में कार दिलाने की बात कर अपने खाते में 3,44,410/- रूपये जमा करवाकर कार न दिलाकर धोखाधड़ी किया है। 
जब कार दिलाने की बात कही तो आरोपी घुमाने लगा और मोबाइल बंद कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ 420 के तहत केस दर्ज किया है।

एक्ट्रेस रिया ने अपनी बोल्ड फोटो शेयर की: मुंबई

एक्ट्रेस रिया ने अपनी बोल्ड फोटो शेयर की: मुंबई      
कविता गर्ग      
मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जिंदगी के बुरे दौर से निकलने के बाद अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के संग एक वीडियो शेयर करके लोगों का ध्यान खींचा था। 
वहीं, अब वह लंबे अरसे के बाद रिया ने अपनी एक बोल्ड फोटो फैंस के साथ शेयर की है।
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप में फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रिया का लुक काफी अट्रेक्टिव हैं। इसमें रिया के खुले बाल और आंख का काजल अलग ही अदाएं बिखेर रही हैं।

चुनाव: सपा ने 3 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की

चुनाव: सपा ने 3 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की 
संदीप मिश्र         
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 3 प्रत्याशियों की एक नई लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे खास स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम है, जिन्हें पार्टी ने इस बार उनकी परंपरागत पडरौना सीट की जगह कुशीनगर के फाजिलनगर से टिकट दिया है।
इसके अलावा सपा ने लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक मिश्रा और कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बनाया है। सिराथू सीट पर उनका मुकाबला डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से होगा। पल्लवी अपना दल कमेरावादी कृष्णा पटेल की बेटी हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस तरह सीट बदलने को हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह से जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी आरपीएन को पडरौना सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। आरपीएन पडरौना राजघराने से आते हैं और पडरौना तथा आसपास के इलाकों पर उनकी बेहद मजबूत पकड़ मानी जाती है।
आरपीएन सिंह कांग्रेस में रहते हुए वर्ष 1996 से लेकर वर्ष 2009 तक 3 बार पडरौना से विधायक रह चुके हैं और 2009 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर से जीतकर यूपीए-2 सरकार में सड़क, परिवहन, पेट्रोलियम के साथ गृह राज्य मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 2009 में वहीं उन्होंने इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्या को ही हराया था, तब मौर्य बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।
ऐसे में आरपीएन सिंह के दोबारा पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना के मद्देनजर खबर थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपने लिए किसी सेफ सीट की तलाश में है, जो अब फाजिलनगर पर जाकर पूरी हो गई।

टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार तंबोली

टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार तंबोली
कविता गर्ग        
मुबंई। निक्की तंबोली बुधवार को टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। निक्की को टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। एक्ट्रेस के ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट पर फैंस फिदा रहते हैं। निक्की तंबोली ने अब एक बार फिर अपने लेटेस्ट सुपर सिजलिंग फोटोज से फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। 
नए फोटोशूट की तस्वीरों में निक्की रेड कलर की स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। निक्की ने न्यूड ब्राउनिश आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। साइड पार्टेड ओपन हेयर में निक्की बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में एक्ट्रेस का स्टाइल, लुक्स, एटीट्यूड, एक्सप्रेशंस पिक्चर परफेक्ट हैं। 
फैंस निक्की की इन तस्वीरों पर फिदा हो रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे है। एक फैन ने लिखा- 'निक्की आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' कई सारे यूजर्स निक्की को गॉर्जियस बता रहे हैं।
निक्की तंबोली के करियर की बात करें तो बिग बॉस के बाद से उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। निक्की कलर्स के दूसरे बड़े शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा निक्की कई गानों में भी नजर आई हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सर्विस उपलब्ध की: पेटीएम

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सर्विस उपलब्ध की: पेटीएम   
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम में कई फीचर्स हैं। जिसमें बिल पेमेंट्स, प्रीपेड रिचार्ज, सिलेंडर बुक करना, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, इन्वेस्टमेंट करना आदि जैसे काम किए जा सकते हैं। यहां पर कई फीचर्स मौजूद हैं। पेटीएम सर्विस जो एनएफसी के जरिए पेमेंट करती है वो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करती है। ये सर्विस फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आईएएस यूजर्स इस सर्विस का यूज नहीं कर सकते हैं।
एनएफसी-सपोर्टेड टैप टू प्ले फीचर आईफोन यूजर्स के लिए केवल एप्पल पे के जरिए एक्सेसबल है जो कि भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर आप एंड्रॉयड यूजर है और टैप टू पे फीचर का यूज अपने फोन पर करना चाहते हैं तो इसके लिए पूरा प्रोसेस यहां पर बता रहे हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करना होगा। ऐप ओपन करने से पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट जरूर कर लें। नए वर्जन में ही आपको टैप टू पे फीचर देखने को मिलेगा।

एससी के सीजेआई रमना को संगठन की धमकी

एससी के सीजेआई रमना को संगठन की धमकी   
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को एक बार फिर आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का फोन कॉल आया। इसमें सीजेआई एनवी रमना के लिए धमकी दी गई। कॉल में, एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार चार फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे पहले पन्नू ने सुप्रीम कोर्ट के ऊपर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी।
न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि हमारे कुछ साथियों को सुबह यह कॉल आया। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ये लोग बार - बार सिर्फ ऊल-जुलूत बातें कहकर हमें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी इस बातों पर कोई गंभीर फैसला लेने की जरूरत है।
पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बठिंडा से फिरोजपुर के शहीद स्मारक जा रहे थे। मौसम खराब होने की वजह से वे सड़क मार्ग से जा रहे थे, लेकिन शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीएम का रास्ता रोक लिया था। करीब 20 मिनट रुके रहने के बाद पीएम को वापस लौटना पड़ा था। तब से लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पास 6 कॉल्स आ चुके हैं।
इससे पहले पन्नू ने 26 जनवरी को दिल्ली में मोदी का रास्ता रोकने की धमकी देते हुए खालिस्तानी झंडा फहराने की घोषणा की थी और ऐसा करने वाले को 10 लाख डॉलर ईनाम देने की बात कही थी। उसने जम्मू - कश्मीर के लोगों को भी दिल्ली मार्च करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कश्मीर का झंडा फहराने की अपील की थी। पन्नू ने एससी की रिटायर्ड जज इंदू मल्होत्रा को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की जांच को नहीं बढ़ाने की धमकी दी थी। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में इस संबंध में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। जिंदल ने कहा कि खालिस्तानियों के बयान भारत की संप्रभुता और एकता को चुनौती देते हैं और विभिन्न समुदायों और राज्यों के बीच नफरत पैदा करने वाले हैं।

एक्ट्रेस अनन्या ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कियें

एक्ट्रेस अनन्या ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कियें    

कविता गर्ग           मुबंई। बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉमिसिंग और फेवरेट एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में हैं। अनन्या अपनी अपकमिंग फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के लिए एक से बढ़कर एक स्टनिंग लुक कैरी कर रही हैं। अनन्या हाल ही में बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थीं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अनन्या ने पिंक और ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस ने अब इस लुक में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर कियें हैं। अनन्या इस लुक में किसी फैशन डीवा से कम नहीं लग रही हैं। अनन्या ने अपनी इस सिजलिंग ड्रेस के साथ ग्लॉसी आईशैडो और ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई है। एक्ट्रेस ने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन ही रखा है। शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में अनन्या का लुक देखते ही बनता है।

एक्ट्रेस की इन फोटोज को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वेबसाइट पर ये ड्रेस आपको कई अलग-अलग साइज में मिल जाएगी।
इससे पहले भी अनन्या के कई लुक्स वायरल हो चुके हैं। अनन्या एक शानदार एक्ट्रेस के साथ अब फैशन डीवा का टैग भी अपने नाम कर रही हैं। फैशन वर्ल्ड में अनन्या काफी एक्टिव हैं और नए-नए लुक्स ट्राई करके फैंस को इंप्रेस कर रही हैं।
अनन्या जल्द ही मल्टीस्टरर फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा लीड रोल में हैं। फिल्म 11 फरवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज होने के बाद दर्शकों का फिल्म को क्या रिस्पॉन्स मिलता है।

सपा प्रमुख अखिलेश को कांग्रेस ने वॉकओवर दिया

सपा प्रमुख अखिलेश को कांग्रेस ने वॉकओवर दिया  

संदीप मिश्र          लखनऊ। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में अचानक एक बड़ा फैसला लेकर चौंका दिया है। मैनपुरी की करहल से उतरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कांग्रेस ने वॉकओवर दे दिया है। करहल से घोषित की गई प्रत्याशी का कांग्रेस ने नामांकन नहीं कराया है। इसे अखिलेश यादव का कांग्रेस को समर्थन माना जा रहा है। यहीं नहीं, कांग्रेस ने इटावा की जसवंतनगर सीट से उतरे सपा के शिवपाल यादव के खिलाफ भी अपने प्रत्याशी का नामांकन नहीं कराया है। कांग्रेस ने पहली सूची में करहल से ज्ञानवती यादव और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था। ज्ञानवती को टिकट दिए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करके उनके पुतले तक फूंक दिए थे। समाजवादी पार्टी ने जब करहल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस हाईकमान ने अपना निर्णय बदल दिया।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से ज्ञानवती यादव को फोन करके करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन नहीं करने के निर्देश दिए। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को भी सूचना दी गई। जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने भी करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी ज्ञानवती यादव को हाईकमान के निर्णय की सूचना दे दी।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। अखिलेश यादव पहली बार करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अखिलेश के सामने भाजपा ने आगरा से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। बघेल ने भी सोमवार को करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

सपा-बसपा और कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले: योगी

सपा-बसपा और कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले: योगी    

संदीप मिश्र            गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश की सर्वाधिक चर्चित सीट गोरखपुर को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की घोषणा पखवाड़े भर पहले ही कर दी है। वह चार फरवरी को यहां से नामांकन भी कर देंगे। दो फरवरी को वह गोरखपुर पहुंच रहे हैं।इस बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने यहां से ताल ठोंकने का ऐलान कर दिया है लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी तक पत्‍ते नहीं खोले हैं। उनकी रणनीति क्या होगी, इसे लेकर लोगों के बीच उत्सकुता बनी हुई है।गोरखपुर सदर संसदीय सीट से योगी लगातार पांच बार सांसदी जीते। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार गोरखपुर शहर सीट से विधायकी का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उधर, आजाद समाज पार्टी ने भी अपने मुखिया चंद्रशेखर के गोरखपुर शहर सीट से टिकट की घोषणा कर रखी है। अब आम आदमी पार्टी ने विजय कुमार श्रीवास्तव को मैदान में उतार दिया है। लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

आम आदमी पार्टी(आप) ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। शनिवार को आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सूबे की विधानसभा की 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया। इस सूची में पहले नंबर पर गोरखपुर की सदर सीट रही। इस सीट से विजय कुमार श्रीवास्तव की उम्मीदवारी घोषित की। सीएम योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इसी सीट से प्रत्याशी घोषित हैं। सीएम के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर उन्हें अपने गढ़ में घेरने की कोशिश की है। इस कवायद में जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि गोरखपुर सदर सीट में बड़ी संख्या में कायस्थ मतदाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से 4 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। योगी 2 फरवरी को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। पहले दिन वह भाजपा महानगर, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक के साथ बूथ अध्यक्षों की बैठक को सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर में संबोधित करेंगे।

अगले दिन 3 फरवरी को वह दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के बलरामपुर हॉल में दिन में 11 से 12 बजे तक चिकित्सक सम्मेलन और इसके बाद 12.30 से निपॉल क्लब में शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:30 से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 फरवरी को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद दिन में 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद गोरखपुर क्लब में अपराह्न 2:30 बजे से चित्रांश जागरूक मतदाता सम्मेलन और शाम को 4 बजे से गोरखपुर क्लब में ही प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। योगी 5 फरवरी को शहर में घर-घर संपर्क करेंगे। इस बीच सुबह 9 बजे से मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में सिख समाज के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं।

योगी के गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर चुनावी रणनीति भी बनाई। उन्हें घर-घर जनसंपंर्क का निर्देश दिया। वर्चुअल बैठक में महानगर में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और शक्ति केंद्र प्रभारी वर्चुअल जुड़े हुए थे। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

100 साल की भयंकर आपदा, नया विश्वास आया

100 साल की भयंकर आपदा, नया विश्वास आया    

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा। उन्होंने कहा कि ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जाब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नार्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से देख रहा हूं, जिस प्रकार से इस बजट का हर क्षेत्र में स्वागत हुआ है, सामान्य मानवी की जो समारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसने जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।

ग्राम प्रधान द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया

भारत: 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौंत

भारत: 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौंत 
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौंत हुई। लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 1192 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया था।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,386 नए मामले सामने आए और 2,81,109 लोग ठीक हुए।जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 16,21,603 हो गई। वहीं 3,95,11,307 लोग रिकवर हुए। डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 9.26 फीसदी हो गया है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 14.15 फीसदी हो गया है।

महामारी: फिल्म विक्रांत रोणा की रिलीज डेट टली

महामारी: फिल्म विक्रांत रोणा की रिलीज डेट टली    

कविता गर्ग             मुंबई। कोरोना वायरस की महामारी का असर कई फिल्मों की रिलीज पर पड़ा है। हाल में कई फिल्मों की रिलीज डेट स्थगित हो चुकी है। अब इस महामारी के कारण साउथ स्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म विक्रांत रोणा की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म इस साल 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए फिल्म की रिलीज को टालने का निर्णय लिया है। फिल्म के अहम कलाकार निरुप भंडारी ने मेकर्स का आधिकारिक बयान शेयर किया है। निरुप ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, नई रिलीज डेट के साथ विक्रांत रोणा आप सभी के बीच आएगी। आप सुरक्षित रहें। हाल में मेकर्स ने टीजर वीडियो जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। अनाउंसमेंट वीडियो में सुदीप का लुक हॉलीवुड के किसी कलाकार की तरह उभरकर सामने आया था। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया गया है।

मेकर्स ने अपने बयान में कहा, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आप सभी से मिलने की हमारी इच्छा के बावजूद वर्तमान कोरोना के हालातों और प्रतिबंधों के कारण दुनियाभर में एक भव्य रिलीज के लिए माहौल अनुकूल नहीं हैं। हम समझते हैं कि प्रतीक्षा करना आपके लिए बोरिंग अनुभव हो सकता है, लेकिन हम वादा करते हैं कि फिल्म का अनुभव आपके धैर्य के योग्य होगा। जल्द फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित होगी।विक्रांत रोणा को पिछले साल 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण रिलीज टल गई। फिल्म को 3डी में तमिल और तेलुगू जैसी कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाना था। यह बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सुदीप एक शिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिन्दी में रिलीज होगी।

सुदीप की हालिया रिलीज हुई फिल्म कोटिगोब्बा 3 को प्रशंसकों और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इससे पहले सुदीप को 2019 में सलमान खान की दबंग 3 में देखा गया था। यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी।
यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इस थ्रिलर फिल्म में निरुप, नीता अशोक, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव, वासुकी वैभव और जैकलीन जैसे दिग्गज कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। सुदीप ने मार्च, 2020 में हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हालांकि, इस फिल्म का नाम पहले फैंटम था, जिसे निर्माताओं ने बदलकर विक्रांत रोणा करने का फैसला किया। अब देखना है कि पैन इंडिया लेवल पर बनी यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

माघ माह की गुप्त नवरात्रि, जानिए पूजा मंत्र

माघ माह की गुप्त नवरात्रि, जानिए पूजा मंत्र     

सरस्वती उपाध्याय            हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रि आती हैं। जिनमें से दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होता है। जो कि चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्र हैं, जिनके बारे में सभी लोग जानते ही हैं। जबकि दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। साल में दो बार आने वाले नवरात्रि में से एक माघ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि हैं। इस बार माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है। जिसका समापन 11 फरवरी होगा। प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है, जबकि वहीं गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की साधना की जाती है। ऐसे में आज हम आपको गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याओं और उन देवियों के मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

दस महाविद्याओं के लिए पूजा मंत्र

1. देवी काली: मंत्र – ‘ॐ क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहाः'।

2. तारा देवी: मंत्र- ‘ॐ ह्रीं स्त्रीं हुं फट'।

3. त्रिपुर सुंदरी देवी: मंत्र – ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः'।

4. देवी भुवनेश्वरी: मंत्र – ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं नमः'।

5. देवी छिन्नमस्ता: मंत्र- ‘श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैरोचनीयै हूं हूं फट स्वाहा:'।

6. त्रिपुर भैरवी देवी: मंत्र- ‘ॐ ह्रीं भैरवी कलौं ह्रीं स्वाहा:'।

7. धूमावती माता: मंत्र- ‘ॐ धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा:'।

8. बगलामुखी माता: मंत्र – ‘ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नम:'।

9. मातंगी देवी: मंत्र- ‘ॐ ह्रीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:'।

10. देवी कमला: मंत्र- ‘ॐ हसौ: जगत प्रसुत्तयै स्वाहा:'।

ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका

ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका

पंकज कपूर            देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर करीब-करीब सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी  बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर बीते दिसंबर महीनें में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या तय की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-116, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, फरवरी 3, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम-21+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...