रविवार, 25 फ़रवरी 2024

सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत

सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत 

संदीप मिश्र 
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आज सुबह लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से आगरा जा रही, एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित हो कर घुस गयी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। सीओ करहल संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, परन्तु तब तक चारों की मौत हो गयी थी। मृतकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार कोलकाता निवासी आदिल,जीसान, अमन हसन के रुप मे हुई है। चौथे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया

फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है।
इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री अनिल नौटियाल, श्री सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे: पीएम

8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे: पीएम 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। मोदी सरकार 8 मार्च को महिला दिवस पर बड़ी घोषणा कर सकती है। आज मन की बात के 110वें संस्करण में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दोस्तों कुछ दिनों बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को सलाम करने का अवसर है। महान कवि भरतियार जी ने कहा है कि दुनिया तभी समृद्ध होगी जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है | एक बहुत बड़ी जिज्ञासा पैदा हुई है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं | आज अगर देश में 'जल जीवन मिशन' के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हम सबके जीवन में तकनीक का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। मोबाइल फोन, डिजिटल गैजेट्स हम सबकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि डिजिटल गैजेट्स की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है। कुछ दिन बाद, 3 मार्च को 'विश्व वन्य जीव दिवस' है | इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरुकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार को सर्वोपरि रखा गया है।

व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए

व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने रविवार को कहा कि सरकार को व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। गर्ग ने व्यापारी और उद्योगपतियों से बातचीत के बाद कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा रास्ते बंद करने से अब तक 12 दिनों में व्यापारियों और उद्योगपतियों को 19,800 करोड़ रुपये के व्यापार का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले किसान आंदोलन में व्यापार और उद्योग में लगभग 90 हजार करोड़ रुपए का व्यापार में नुकसान हुआ था। कोरोना के समय भी व्यापार और उद्योग पूरी तरह से ठप हो गए थे, उससे तो व्यापारी उभर नहीं पाया था। उस समय सरकार ने कोरोना के समय में बंद दुकान एवं फैक्टरियों के बिजली के बिल, हाऊस टैक्स, वार्षिक लाइसेंस फीस और बैंक ब्याज आदि तक लिए थे, जबकि सरकार को बंद दुकानों और फैक्टरियों के बिजली के बिल, हाऊस टैक्स नहीं लेने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जब खुद दिल्ली और हरियाणा के रास्तों पर बैरीकैड लगाकर बंद किया तो सरकार का फर्ज भी बनता है कि वह व्यापारियों और उद्योगपतियों के नुकसान की भरपाई करें। केंद्र और राज्य सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए कानून बनाना चाहिए। गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं को बंद करना कोई समस्या का समाधान नहीं है। लाठी, डंडों, गोलियों और रास्ते रोकने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। जो भी किसानों की उचित मांगे हैं, सरकार को बातचीत करके समाधान निकालना चाहिए।

द्वारका: पीएम ने समुद्र में डुबकी लगाई

द्वारका: पीएम ने समुद्र में डुबकी लगाई 

इकबाल अंसारी 
द्वारका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने द्वारका में जिले के पंचकुई समुद्र तट पर स्कूबा डाइविंग और समुद्र में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने समुद्र के नीचे द्वारका में पूजा भी की और भगवान कृष्ण को उनकी प्यारी चीज भेंच की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। 
उन्होंने बताया कि जब वह समुद्र की गहराई में गए तो उन्होंने दिव्यता का अनुभव किया और फिर उन्होंने भगवान के सामने सिर झुकाया। उन्होंने कहा कि वो समुद्र के नीचे अपने साथ एक मोरपंख भी ले गए थे जिसे उन्होंने भगवान कृष्ण के चरणों में रख दिया। पीएम मोदी ने कहा, आज मैंने जिन पलों का अनुभव किया, वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मैं समुद्र की गहराई में गया और प्राचीन द्वारका शहर के 'दर्शन' किए। पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे छिपी द्वारका शहर के बारे में बहुत कुछ लिखा है। हमारे धर्मग्रंथों में भी द्वारका के बारे में कहा गया है कि यह सुंदर द्वारों और दुनिया की चोटी जितनी ऊंची इमारतों वाला शहर था। भगवान कृष्ण ने स्वयं इस शहर का निर्माण किया था। जब मैं समुद्र की गहराई में चला गया, दिव्यता का अनुभव हुआ। मैंने द्वारकाधीश के सामने सिर झुकाया। मैं अपने साथ एक मोर पंख ले गया और उसे भगवान कृष्ण के चरणों में रख दिया। मैं हमेशा वहां जाने और प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को छूने के लिए उत्सुक था। मैं तृप्त हूं आज भावनाओं का। दशकों पुराना सपना आज पूरा हो गया।  पीएम मोदी ने रविवार को मुख्य भूमि और बेट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किलोमीटर लंबे देश के सबसे लंबे केबल आधारित पुल सुदर्शन सेतु का भी उद्घाटन किया। इसके बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं आज समुद्र द्वारका के उस दर्शन से विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करके आया हूं। आज मुझे सुदर्शन सेतु के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला है। 6 साल पहले मुझे इस सेतु का शिलान्यास करने का अवसर मिला था।ये सेतु ओखा से बेट द्वारका को जोड़ेगा और द्वारकाधीश के दर्शन को आसान बनाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि जब मैंने देशवासियों को नए भारत की गारंटी दी थी तो ये विपक्ष के लोग उसकी भी मजाक उड़ाते थे। आज देखिए... लोग नया भारत बनते हुए अपनी आंखों से देख रहे हैं।

मुंबई: फिल्म 'क्रू' का टीजर रिलीज हुआ

मुंबई: फिल्म 'क्रू' का टीजर रिलीज हुआ 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म 'क्रू' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 'क्रू' के टीजर में करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन एयर होस्टेस बनकर फुल ऑन ड्रामा करती नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है' जैसे डायलॉग से होती है। टीजर में दिखाया गया है कि तब्बू, कृति सैनन और करीना कपूर अपनी एयर होस्टेस की नौकरी से बेहद परेशान हो चुकी हैं और इससे पीछा छुड़ाने के लिए कुछ भी करने लग जाती हैं। 'क्रू' के टीजर को कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है। टीजर में कपिल शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-128, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, फरवरी 26, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...