आस्था लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आस्था लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 जुलाई 2023

ऐसे करे नंदी की पूजा, मनोकामना पूर्ण होगी    

ऐसे करे नंदी की पूजा, मनोकामना पूर्ण होगी    

सरस्वती उपाध्याय   

सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस बार सावन का महीना 59 दिन का होने के कारण 8 सावन सोमवार भी होंगे। यदि आप इस दौरान भगवान शिव की पूरे भक्ति भाव के साथ आराधना कर रहे हैं तो नंदी देव की पूजन में भी कोई कमी न रखें। पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में  शिव की उपासना करने से जीवन बल, बुद्धि, विद्या और धन की प्राप्ति होती है, लेकिन यदि आप नंदी देव की पूजा विधि विधान से करते हैं तो यही मनोकामना जल्द पूरी होती है।

जानें कौन है नंदी महाराज

हिंदू धर्मग्रंथों के मुताबिक  भगवान शिव के प्रिय गण हैं और वह उनके प्रिय वाहन हैं। यही कारण हैं कि शिवालय में भगवान शिव के पास हमेशा ही एक नंदी महाराज भी एक प्रतिमा होती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के पवित्र महीने में नंदी महाराज को अपनी इच्छा बताने से साधक की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है। भगवान शिव जब तपस्या में लीन रहते हैं और भगवान नंदी उनकी सेवा में रहते हैं। ऐसे में लोग नंदी जी को ही अपनी मनोकामना बताते हैं, जो बाद में भगवान शिव तक उस मनोकामना को पहुंचाते हैं।

नंदी महाराज के कान में कहें मनोकामना

नंदी महाराज की उपासना करते समय और उनके कान में अपनी इच्छा बताने से पहले ‘ॐ’ शब्द जरूर बोलना चाहिए। ‘ॐ’ का दूसरा नाम प्रणव अर्थात परमेश्वर है और कई ग्रंथों में बताया गया है कि ‘ॐ’ ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेवों के प्रतीक हैं, यही कारण है कि वैदिक मंत्र के प्रारंभ में ‘ॐ’ का उच्चारण जरूर किया जाता है।

बुधवार, 21 जून 2023

जगन्नाथ यात्रा: देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा

जगन्नाथ यात्रा: देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा

इकबाल अंसारी

अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की होती है। अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं, और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। इस रथ को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में जमा है।

पुरी में भी निकलेगी रथ यात्रा

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून को रात 10.04 बजे शुरू होगी और 21 जून को शाम 7:09 बजे समाप्त होगी। त्योहार की तैयारी त्योहार से महीनों पहले शुरू हो जाती है। सजे-धजे रथों पर तीनों देवताओं की स्थापना के बाद भव्य रथ यात्रा शुरू होती है। भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष, भगवान बलभद्र के रथ को तालध्वज और देवी सुभद्रा के रथ को दर्पदलन कहा जाता है।

सीएम ने रथयात्रा के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना की

सीएम ने रथयात्रा के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना की

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...