रविवार, 7 अप्रैल 2024

एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया

एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-17 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया है। मुंबई की इस सीजन यह पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 ही बना सकी और यह मुकाबला मुंबई ने 29 रन से अपने नाम कर लिया। 
इस मैच में 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। वॉर्नर ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। पोरेल ने 31 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 1 रन बनाया।
इससे पहले मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 45, ईशान किशन ने 42, हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने 39-39 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता तक नहीं खोल पाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे ने 2-2 विकेट चटकाए। खलील अहमद को 1 सफलता मिली।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर परिणाम जारी

असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर परिणाम जारी 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) के रिक्त 25 पदों पर परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते है।
जानकारी के अनुसार, आयोग की ओर से दिसंबर 2021 में रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। अभ्यर्थियों के एपीआई स्कोर के आधार पर घोषित शॉर्टलिस्टिंग परिणाम 13 अप्रैल 2022 को जारी किए गए थे। जिसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार छह और सात मार्च 2024 को आयोजित कराया गया था।
उक्त साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों का चयन परिणाम, कट-ऑफ मार्क्स एवं साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का विवरण आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें। यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को इस संबंध में पृथक से सूचना प्रदान नही की जाएगी।

संजय की फिल्म में काम करना चाहती है अभिनेत्री

संजय की फिल्म में काम करना चाहती है अभिनेत्री 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नोरा फतेही, फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती है। 
मोरक्को की रहने वाली नोरा फतेही, हिंदी फिल्मों की काफी शौकीन थी। नोरा फतेही ने जब संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास देखी तो उन्होंने भारत में हिंदी फिल्मो में काम करने का फैसला किया। नोरा फतेही ने कहा,भारत में काम करने का ख्याल संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास को देखकर ही आया था। यदि मैं किसी दिन संजय लीला भंसाली की फिल्म की अभिनेत्री बनी तो वह मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट होगा। 
मैं चाहती हूं कि वह मुझमें यकीन करें कि मैं उनकी फिल्म की अभिनेत्री बन सकती हूं। कलाकार को बस एक मौका और वह इंसान चाहिए होता है, जो आप पर भरोसा करे। नोर फतेही ने कहा, मैंने काफी डांस किया है, लेकिन भारतीय क्लासिकल डांस को इसलिए अभी तक नहीं छुआ, क्योंकि मैं चाहती थी कि जब मैं वह नृत्य करूं, तो सबसे बेस्ट लगूं और भव्य तरीके से उसे शूट किया जाए। ऐसा केवल संजय लीला भंसाली ही कर सकते हैं।

54 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

54 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा 

सरस्वती उपाध्याय 
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्या के दिन लग रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण  है, जो करीब 54 साल बाद लग रहा है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण 1971 में दिखाई दिया था। सोमवती अमावस्या पर दान-स्नान का विशेष महत्व होता है‌ ऐसे में लोग चिंतित हैं कि सूर्य ग्रहण के चलते वो सोमवती अमावस्या पर दान और स्नान कैसे करेंगे। आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को कितने बजे लगेगा? इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य होगा या नहीं, और सूर्य ग्रहण व सोमवती अमावस्या के संयोग में कौन से उपाय आपको लाभ दे सकते हैं?
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? 
भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण का समापन रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 10 मिनट होगी।

क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ की मनाही होती है। लेकिन सूतक काल केवल तभी मान्य होता है, जब सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान हो। चूंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी लागू नहीं होगा।

गोकर्ण जा रही बस पलटी, 4 की मौत, 8 यात्री गंभीर

गोकर्ण जा रही बस पलटी, 4 की मौत, 8 यात्री गंभीर 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। सवारियों को लेकर गोकर्ण जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। घायल हुए 30 लोगों में से 8 की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। रविवार को बेंगलुरु से चलकर गोकर्ण जा रही एक प्राइवेट बस होलालाकेरे शहर के पास हादसे का शिकार हो गई है। 
यात्रियों को लेकर जा रही यह बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही बस के भीतर बैठे यात्रियों में बुरी तरह से चीख पुकार मच गई। सवारियों की चीख-पुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बस के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस भी राहत टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जमा लोगों की सहायता से बस में फंसे लोगों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है। जख्मी हुए 30 से भी ज्यादा लोगों में 8 सवारी की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। अंजनेय मंदिर के पास हुई इस दुर्घटना के लिए स्थानीय लोगों द्वारा गलत तरीके से किए गए सड़क निर्माण को दोषी ठहराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर आज यह बड़ी दुर्घटना हुई है। उस इलाके में पिछले काफी दिनों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। जिनके लिए गलत तरीके से किया गया सड़क का निर्माण जिम्मेदार है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

मस्क ने सफाई अभियान चलाने का ऐलान किया

मस्क ने सफाई अभियान चलाने का ऐलान किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म का एक अहम हिस्सा बन चुके एक्स का प्रबंधन संभालने वाले एलन मस्क ने अपने मीडिया प्लेटफॉर्म पर सफाई अभियान चलाने का ऐलान करते हुए कहा है कि ट्विटर पर कंपनी की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के अंतर्गत खाता धारकों के फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स के आधिकारिक हैंडल पर की गई पोस्ट में बताया गया है कि यूजर्स के फॉलोअर्स की संख्या अचानक से कम हो सकती है क्योंकि एक्स प्रबंधन द्वारा सोशल मीडिया के एक प्लेट फार्म पर चलाई जाने वाले सफाई अभियान के तहत फर्जी और फेक अकाउंट खत्म किए जाएंगे। फेक अकाउंट डिलीट किए जाने से निश्चित रूप से यूजर्स के फॉलोअर्स की संख्या कम होगी। 
एक्स के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि आपके फॉलोअर्स की संख्या अचानक से कम हो सकती है, क्योंकि फर्जी और फेक अकाउंट की सफाई होने वाली है। फेक अकाउंट डिलीट किए जाएंगे। यह अभियान एक्स के स्पैम फ्री अभियान का हिस्सा है। एलन मस्क को शुरू से ही फेक और बॉट अकाउंट से दिक्कत है और जब से वे मालिक बने हैं तब से समय-समय पर ऐसे अकाउंट की सफाई करते रहते हैं। एलन मस्क की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कई फर्जी अकाउंट ने भी पैसे देकर ब्लू टिक ले लिया है। ऐसे में लोगों के बीच असली और फर्जी अकाउंट को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इसके अलावा इस तरह के अकाउंट से स्पैम और अडल्ट कंटेंट भी एक्स पर खूब शेयर हो रहे हैं।

हत्याकांड: तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

हत्याकांड: तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

पंकज कपूर 
नानकमत्ता। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी हत्या के षड़यंत्रकारी बताए जा रहे हैं। पकड़े गए अपराधियों का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहासरहा है। जिन पर मर्डर, लूटपाट, सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा पूर्व में बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, हरविन्दर सिंह उर्फ पिन्दी,अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
जाँच के दौरान सर्विलॉस, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी एवं पूछताछ से यह भी तथ्य प्रकाश में आया था कि तुलापुर थाना बिलसण्डा पीलीभीत का रहने वाला आरोपी परगट सिंह तथा ग्राम दडहा थाना बिलासपुर निवासी सुल्तान सिह व सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर भी बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में शामिल हैं।एसएसपी ने बताया की सुल्तान सिह मुकदमें में शूटर अमरजीत सिह उर्फ बिट्टू के निकट सम्पर्क में था तथा बिट्टू को हत्याकाण्ड के लिये तैयार करने वाला सुल्तान सिह ही है। सुल्तान सिह का काफी लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। आरोपी परगट सिह को मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।साथ ही एसएसपी ने बताया की जिस हथियार 315 बोर की रायफल से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई है, वह हथियार बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू निवासी केशोवाला मोड थाना बाजपुर और सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बन्नाखेडा धाना बाजपुर द्वारा शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिड्डू तथा सरबजीत सिंह को बाजपुर में ही उक्त हत्या के षड्यन्त्र में सम्मिलित होकर 17 मार्च को जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू की स्विफ्ट कार में उपलब्ध कराया था। उक्त स्विफ्ट कार पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर ली गयी है।
एसएसपी ने आगे बताया की शूटर अमरजीत तथा जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू आपस में फुफेरे भाई है, दोनों मूल रूप से सिहोर बिलासपुर के रहने वाले है। वर्ष 2014 में थाना रुद्रपुर से एटीएम चोरी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में दोनों जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम द्वारा 06.04.2024 को अभियुक्त जसपाल सिंह भट्टी और 07.04.2024 को सुखदेव सिंह गिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू एवं सुखदेव सिंह उर्फ सोनू वर्ष 2011 में थाना बाजपुर से हत्या के मामले में साथ-साथ जेल भी गये है। जसपाल सिंह भट्टी थाना किच्छा का गैगेस्टर भी रहा है जिसके विरुद्ध उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में उपरोक्त अपराध से पूर्व में हत्या के दो मुकदमे सहित 09 अन्य मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

भाजपा को हराने वाली पार्टी को वोट देंगे: ठाकुर

भाजपा को हराने वाली पार्टी को वोट देंगे: ठाकुर 

भानु प्रताप उपाध्याय 
सहारनपुर। जनपद के नानौता में आयोजित किए गए क्षत्रिय महाकुंभ में पहुंचे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान आदि प्रांत के ठाकुर समाज के जिम्मेदार लोगों ने एक स्वर से भारतीय जनता पार्टी को राम-राम कहते हुए भाजपा को हराने वाली पार्टी को वोट देने का ऐलान कर दिया है। 
रविवार को सहारनपुर मुख्यालय से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर नानौता में आयोजित किए गए क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल होने के लिए जनपद सहारनपुर और आसपास के जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान आदि प्रांतों से भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के जिम्मेदार लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। क्षत्रिय महाकुंभ के संयोजक ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि आगामी 10 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मतदाताओं पर डोरे डालने के लिए सहारनपुर आ रहे हैं, उनका भी इलाज किया जाएगा। लेकिन योगी हमारे बाबा है उन्हें बचाया जाएगा। क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल हुई ठाकुर बिरादरी ने एक स्वर से भारतीय जनता पार्टी को हराने वाली पार्टी को वोट देने का ऐलान कर दिया। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि पूरे देश में ठाकुर बिरादरी भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करती है और जो भी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम होगी, उसी के पक्ष में ठाकुर समाज द्वारा वोट किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्रालियो, गाड़ियों एवं बाइकों आदि में सवार होकर क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल होने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था। बल्कि समाज के हिसाब से आमंत्रित किए गए लोग ही क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शशि बाला पुंडीर, बसपा से कैराना सीट के प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी मंच पर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिकेय राणा भी मंच पर दिखाई दिए। थाना भवन से शेर सिंह राणा भी कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन इन सभी की हैसियत किसी राजनेता की वजह ठाकुर समाज के सम्मानित व्यक्ति के तौर पर ही रही। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ठाकुर बिरादरी की अनदेखी की गई है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-170, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, अप्रैल 08, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...