गुरुवार, 7 दिसंबर 2023

2 तस्‍करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया

2 तस्‍करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। यहां माफिया चरस गांजा की तस्करी में तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। नारकोटिक्स एवं लोनी बॉर्डर की पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया और आज पकड़े गए दो चरस तस्करों में एक महिला भी शामिल है।
एंटी नारकोटिक्स स्टार स्पोर्ट्स एवं लोडिंग बॉर्डर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कल लोनी बॉर्डर डिपो के पास जाल बिछाकर दो तस्‍करों को 3 किलो 8 ग्राम मादक चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शामली निवासी फातिमा और सिद्धार्थनगर निवासी बद्री यादव को इस बाबत गिरफ्तार किया है। यह चरस एक नेपाली द्वारा मंगाई गई थी।
लोनी बॉर्डर के क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर चरस गांजे की सप्लाई करने वाले हैं। इस बाबत तुरंत प्रभाव से लोनी बॉर्डर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच शुरू की गई और लोनी बॉर्डर की डिपो के पास भी चेकिंग शुरू की गई।
चेकिंग के दौरान फातिमा और बद्री प्रसाद को 3 किलो 8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी कीमत लाखों में आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों भी अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं को भी संलिप्त कर रहे हैं। ताकि किसी को शक ना हो। तस्कर अब महिलाओं के जरिए आसानी से तस्करी का व्यापार गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में नेटवर्क फैला रहे हैं। और उनके जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं।

गोवंश संरक्षण के संबंध में समिति की बैठक

गोवंश संरक्षण के संबंध में समिति की बैठक 

रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने की गोवंश संरक्षण के सम्बन्ध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में गोवंश संरक्षण के संबंध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ए0के0 सागर से अभियान के अन्तर्गत विकासखण्डवार/निकायवार आवारा घूम रहें गोवंशां को संरक्षित किये जाने की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी बी0डी0ओ0 एवं ई0ओ0 निर्देशित किया कि आवारा घूम रहें गोवंशों पकड़वाकर संरक्षित किया जाय, कोई भी गोवंश आवार घूमते हुए न पाये जाएं। इस कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को गोवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर भूसा-चारा एवं साफ-सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी ई0ओ0 को रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख चौराहों आदि स्थानों पर अलाव जलवाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को भी प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड तथा सभी खण्ड विकास अधिकारीगण व ई0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
गणेश साहू

झोला वूमेन को 'अंतरराष्ट्रीय सम्मान' से पुरस्कृत किया

झोला वूमेन को 'अंतरराष्ट्रीय सम्मान' से पुरस्कृत किया 

सरस्वती उपाध्याय 
नई दिल्ली/देहरादून। नारी शक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली, समाजसेविका प्रोफेसर अनुभा पुंडीर को कर्मवीर पुरस्कार स्वर्ण पदक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पुष्कर समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। 
आपको बता दें कि डॉक्टर अनुभा पुंडीर वर्तमान में वीडब्ल्यूयू विश्वविद्यालय फ्लोरिडा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। अध्यात्म के प्रति जन-जागरण के कार्य में भी लिप्त है। जिसमें मंत्रो का व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार से प्रभाव पड़ता है अथवा व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकता है, के विषय में अध्यनरत है। 
सार्क सदस्यता के साथ उन्हें 'जेपी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार' से भी नवाजा गया है। विशेष बात यह है कि डॉक्टर अनुभा पुंडीर के द्वारा प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जनता को सदैव संदेश दिया गया है। जिसके उपयोग के विरुद्ध उनकी संस्था के द्वारा 1 लाख जूठ के थैले बनवाकर लोगों में निशुल्क वितरित किए गए हैं। लोगों को प्रेरित किया गया है कि प्लास्टिक का उपयोग हमारे जीवन में बहुत घातक है, जिसका सकारात्मक प्रभाव लोगों पर हुआ है। इसी वजह से देहरादून के लोग उन्हें 'झोला वूमेन' के नाम से जानते हैं। 
वर्तमान में रघुकुल आर्यावर्त नाम से संस्था का संचालन कर रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक के लिये कार्य कर लोगों को प्रेरित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस संबंध में उन्हें 'गोल्ड मेडल' भी मिल चुका है‌।
पिछले 10 सालों से समाज सेवा में लगी हैं। विधवा, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए संघर्षरत है। वहीं, समाज के जागरूक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।

सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा

सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक के एजंडे में अगले लोकसभा चुनाव के लिए घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक 17 से 20 दिसंबर के बीच होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगी।
‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया जा सके। इंडिया के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने बुधवार को यहां बैठक की थी जिसमें संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।

शपथ: 11 मंत्रियों के विभागों की घोषणा की

शपथ: 11 मंत्रियों के विभागों की घोषणा की 

इकबाल अंसारी 
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को 11 नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा की, जिन्होंने आज दिन में यहां शपथ ली थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 11 नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए, जिन्होंने दिन में यहां शपथ ली थी।
भट्टी विक्रमार्क नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे और उन्हें राजस्व विभाग दिया गया है। टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी को गृह मंत्रालय मिला है जबकि डी श्रीधर बाबू को वित्त विभाग दिया गया है।
निम्नलिखित पोर्टफोलियो हैं: एन उत्तम कुमार रेड्डी - गृह मंत्रालय, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी - नगर प्रशासन, डी श्रीधर बाबू - वित्त, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी - सिंचाई, कोंडा सुरेखा - महिला कल्याण, पोन्नम प्रभाकर- बीसी कल्याण, दामोदर राजनरसिम्हा - चिकित्सा और स्वास्थ्य, जुपल्ली कृष्ण राव - नागरिक आपूर्ति, डी अनसूया (सीथक्का) - आदिवासी कल्याण, तुम्माला नागेश्वर राव- सड़कें और इमारतें।

अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे राज्यपाल

अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे राज्यपाल 

इकबाल अंसारी 
कोच्चि। केरल सरकार और राज्यपाल के बीच जारी जुबानी जंग बृहस्पतिवार को उस समय और तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। विजयन ने एक दिन पहले खान द्वारा दिए गए कुछ बयानों के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल ‘‘संघ परिवार का अनुसरण करने वाले’’ हैं तो उन्हें इस बात से कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन, राज्यपाल को राज्यपाल के रूप में कार्य करना होगा। वह वर्तमान में राज्यपाल के कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।’’ राज्यपाल ने बुधवार को कहा था कि वह राज्य सरकार की सलाह के लिए तैयार हैं, ‘‘लेकिन इसके दबाव में नहीं आएंगे।’’
खान ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के संदर्भ में यह बात कही थी। राज्यपाल ने यह भी कहा था कि अगर राज्य सरकार किसी विधेयक या अध्यादेश के संबंध में तत्काल कार्रवाई चाहती है तो उसे राजभवन आना चाहिए और उन्हें (खान) स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उन्होंने विजयन से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि माकपा के सदस्य और समर्थक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहने से बचें और ‘‘अलगाववाद और क्षेत्रवाद की आग न भड़काएं।’’
खान ने सरकार द्वारा उनकी मंजूरी के लिए भेजे गए दो अध्यादेशों पर हस्ताक्षर नहीं करने के बारे में मीडिया रिपोर्ट के जवाब में ये टिप्पणियां कीं। अध्यादेश के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राज्यपाल को उनसे कुछ कहना है तो उन्हें मीडिया के माध्यम से नहीं बल्कि सीधे बात करनी चाहिए।

मुंबई: फिल्म 'दत्तक पुत्र' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: फिल्म 'दत्तक पुत्र' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म 'दत्तक पुत्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एबी 5 मल्टीमीडिया के बैनर से बनी फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार ने दत्तक पुत्र की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। इस फिल्म में यश कुमार के साथ लीड रोल में शुभी शर्मा हैं। 
दत्तक पुत्र का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म दत्तक पुत्र की कहानी शुरू होती एक बेटे द्वारा पिता का पैर दबाने से। यह फिल्म पिता और दत्तक पुत्र के भावपूर्ण रिश्तों की कहानी है, जिसका नेतृत्व यश कुमार कर रहे हैं।यश कुमार ने कहा कि यह एक अलग तरह के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। हम सबों ने इस पर बेहद मेहनत की है और एक शानदार फिल्म बनाई है। अब यह दर्शकों को तय करना है कि फिल्म उन्हें कैसी लगी।अभी एक झलक आई है, फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी और दर्शकों से आग्रह करूँगा कि आप सभी अपने परिवार के साथ इस फिल्म को अपना समझकर आनंद लें। फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार, शुभी शर्मा और देव सिंह के साथ, विनोद मिश्रा,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, राधे खान, ग्लोरीमोहन्ता, बब्लू खान, शिवेश तिवारी, रुबेश यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायलॉग एस.के. चौहान ने लिखा है। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी) हैं। संगीतकार आज़ाद सिंह और राम प्रवेश ठाकुर हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। एक्शन दिनेश यादव का है। संपादक प्रकाश झा है। लाइन प्रोड्यूसर आनंद आर श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता अरशद खान हैं।

यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, 3 लोगों की मौत

यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, 3 लोगों की मौत

अखिलेश पांडेय 
लास वेगास। लास वेगास शहर में स्थित यूनिवर्सिटी के भीतर धांय धांय चली गोलियों की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमेरिका के लास वेगास शहर में स्थित नेवादा यूनिवर्सिटी के भीतर अंजाम दी गई फायरिंग की घटना की चपेट में आकर तीन लोग गोली लगने से मौत के आगोश में समा गए हैं। गोली लगने से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद बताया है कि मरने वालों में एक शूटर भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की खुलकर जानकारी नहीं दी है कि शूटर की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है अथवा उसने पकड़े जाने के डर से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। पुलिस ने तीनों लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर घटना की तह तक जाने के प्रयासों में लगी हुई है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-48, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, दिसंबर 08, 2023

3. शक-1945, माघ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:36, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...