सोमवार, 2 अक्तूबर 2023

वेडिंग हॉल में लगीं आग, 114 की मौत, 200 घायल

वेडिंग हॉल में लगीं आग, 114 की मौत, 200 घायल 

अखिलेश पांडेय 
बगदाद। इराक के निनेवे प्रांत में एक वेडिंग हॉल में भीषण आग लगने से कम से कम 114 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल होने की खबर मिली है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, निनेवे के गवर्नर नज्म अल-जुबौरी ने मीडिया को ताजा आंकड़ों की पुष्टि की।
आधिकारिक इराकी समाचार एजेंसी (आईएनए) ने इराकी नागरिक सुरक्षा के हवाले से बताया कि प्रांतीय राजधानी मोसुल से 35 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित अल-हमदानिया शहर में अल-हेथम वेडिंग हॉल में भीषण आग लग गई‌। इसमें कहा गया है कि शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जश्न के दौरान आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया, जिससे आग लग सकती है।आईएनए ने कहा कि इमारत अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों से ढकी हुई थी, जिससे आग तेज हो गई और इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
आईएनए ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन शामिल थे या नहीं। मीडिया में प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि वे आग में झुलस गए, उनका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और वे घटना पर करीब से नजर रख रहे हैं।
उनके मीडिया कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने स्थिति के बारे में जानने के लिए निनेवेह के गवर्नर को फोन किया और आंतरिक और स्वास्थ्य मंत्रियों को प्रभावित लोगों को मदद करने का आदेश दिया. संसद अध्यक्ष मोहम्मद अल-हलबौसी ने एक ट्वीट में कहा, “हम अल-हमदानिया शहर में दुखद घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, जिसमें कई मारे गए हैं और घायल हुए हैं।”

जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या, 1 घायल

जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या, 1 घायल 

हरिशंकर त्रिपाठी 
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में छ: लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है।
सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई। इस हिंसक वारदात में एक लड़की गम्भीर रूप से घायल है जिसको बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि फत्तेपुर गाँव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। आज तड़के प्रेम यादव (40) का शव गाँव के पास मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया तथा सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नन्दनी और बेटे अनमोल की हत्या कर दी।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे है। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है जिसकों देखते हुये एहतियात के तौर पर पीएसी बल तैनात किया गया है।

जाति आधारित गणना पर असंतोष व्यक्त, आरोप

जाति आधारित गणना पर असंतोष व्यक्त, आरोप 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश कुमार सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित गणना पर असंतोष व्यक्त करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि इसमें पिछले कुछ वर्षों में "बदली हुई सामाजिक और आर्थिक वास्तविकताओं" को नहीं दर्शाया गया है। 
बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने जाति आधारित गणना कराए जाने को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि इस कवायद के आज सार्वजनिक किए गए निष्कर्षों का अध्ययन करने के बाद ही उनकी पार्टी टिप्पणी करेगी। विभिन्न समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर आंकड़े जारी नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, “ विभिन्न समुदायों की गणना के साथ-साथ यह भी सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए था कि किसका उत्थान हुआ और किसका नहीं, इसको भी जारी किया जाना चाहिए था।" 
बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी करने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं नीतीश कुमार को बार-बार कह रहा था कि रिपोर्ट जल्द जारी करें। यह आधी-अधूरी रिपोर्ट है, अभी भाजपा पूरी रिपोर्ट देखेगी, जांच करेगी और फिर अपना विस्तृत बयान देगी... यह आधा-अधूरा है, जो आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग हैं उसका तो रिपोर्ट ही नहीं है। अभी सिर्फ जातियों की गणना नीतीश कुमार ने बताई है लेकिन किस तकनीक से यह किया गया उसकी रिपोर्ट हम लेंगे... लालू जी की आदत जातिय उन्माद फैलाने की रही है। भाजपा शुरू से जातिय सर्वेक्षण की समर्थक रही है।"
बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 फीसदी से ज्यादा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सर्वेक्षण को कराए जाने से राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि वे ओबीसी और ईबीसी के हितों की रक्षा करने का दावा करता है।

सफलता के साथ संपूर्ण हुई दसवीं रसोई, उद्घाटन

सफलता के साथ संपूर्ण हुई दसवीं रसोई, उद्घाटन 

सारथी की रसोई जरूरतमंद को मिल रहा है लाभ
गोपीचंद 
बागपत। 2 अक्टूबर 2023 को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सारथी की दसवीं रसोई सफलता के साथ संपूर्ण हुई। इस रसोई का उद्घाटन अमन जैन साहित्य कवि ने किया। उन्होंने बताया समाज के हर तबके के लोग विद्यार्थी, कामकाजी व्यक्ति ,रिक्शा वाले ,दुकानदार और राहगीर भी खाने के लिए स्टॉल के आगे लाइन लगाते हैं इस पहल को सारथी का नाम दिया गया है।
 इसमें सर्वप्रथम अन्नपूर्णा माता को भोग समर्पित किया गया, तत्पश्चात सारथी की रसोई का शुभारंभ हुआ।
शुभारंभ होने से पूर्व ही भोजन करने वालों की एक लंबी कतार उपस्थित थी । सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वंदना गुप्ता जी ने अपनी पूरी टीम के साथ विधिवत रूप से लोगों को भोजन कराया  जिसमे  जरूरतमंद लोगों ने भोजन किया सभी को भोजन बहुत स्वाद लगा 
विपिन सिंघल ने बताया कि ₹5 में भरपेट भोजन की यह पहल जरूरतमंदों को लाभान्वित कर रही है। इस कार्यक्रम में  मौजूद रहकर , इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर वन्दना गुप्ता,  मीता अरोरा,सुमन जैन, शिवानी जैन,उषा शर्मा, ममता अरोरा,देवीकोर,चाँदनी जैन,शालू शर्मा, विकास गुप्ता,रजनीश जैन,विशाल चौधारी,अनिल अरोरा ,ध्रुव जैन, उपाध्यय,सत्यम जैन,सोनु जैन,रविन्द्र जैन,अमित जैन,हिमांशु अग्रवाल,प्रशांत गुराना,अंकित गुराना,विकास गुराना,जोगी रविन्द्र उपाध्याय, अंकुर फौजी, आशु बड़ौत ध्रुव जैन,पारस नहरवाल आदि मौजूद रहे

गांधी व शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गांधी व शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

कौशाम्बी। दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान  तिल्हापुर मोड़ पेराई के द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया है। उनके चित्रों में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।
जयंती संस्था के अध्यक्ष दीपक सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों माल्यार्पण करके मानसिक मंद बच्चों के साथ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान समन्वयक-अजीत कुमार तिवारी, राजेश कुमार, रमेश कुमार, साक्षी सोनकर, विनीता देबी ,संगीता देवी, नेहा पाल, बिरेन्द कुमार, अतुल सिंह, अभिषेक कुमार, सावित्री देवी, विनोद कुमार, ओम प्रकाश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
मदन कुमार केसरवानी

भैंस का ऑपरेशन, 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला

भैंस का ऑपरेशन, 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला 

कविता गर्ग 
मुंबई। महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में भैंस के द्वारा सोने का मंगलसूत्र खाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया, " मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए। वाशिम जिले के सारसी गांव में किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने जाने से पहले अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था।
किसान की पत्नी जब नहाकर आई तो उसने वही छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दिया। कुछ समय बाद उसे अपने मंगलसूत्र के बारें में याद आया तो उसे याद आया कि वह  मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है।
उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई। किसान रामहरि ने यह बात पशुवैद्यकीय अधिकारी बालासाहब कौंडाने को फोन कॉल पर बताई। रामहरि अपनी भैंस को लेकर वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा। डॉक्टर ने भैंस का निरीक्षण कर दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया। 65 टांके का यह ऑपरेशन दो से ढाई घंटे चला। इसके बाद भैंस के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाला गया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-350, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. मंगलवार, अक्टूबर 03, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...