रविवार, 1 सितंबर 2019

अभाव मे महिला ने दम तोडा:सरकार

विजाग। आंध्र प्रदेश के विज़ाग से एक खबर आई है। यहां 28 साल की एक प्रेगनेंट औरत ने इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि उसे 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
लक्ष्मी नाम की ये महिला अपने गांव जामदांगी से गई थी।डॉक्टर को दिखाने। मदुगुला मंडल  के रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिश्नर के पास। ये जगह उसके गांव से 20 किलोमीटर दूर है।वहां तक जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं बनी हुई। इस वजह से वहां यातायात के साधन नहीं हैं, ऐसा खबरें बताती हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ औरत डॉक्टर को दिखा कर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। बाकी के रास्ते महिला को फिर बल्लियों पर कपड़ा बांध उसमें टांग कर लाया गया। लेकिन तब तक खून बहुत बह चुका था। वो औरत और उसका बच्चा, दोनों ही बच नहीं सके। ये पहला मामला नहीं है जहां इस तरह की परेशानी से गुज़रना पड़ा है लोगों को।इसी साल जुलाई में खबर आई।आंध्र प्रदेश से ही कोठवालसा नाम के गांव में रहने वाली जनपारेड्डी देवी के पास एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई। क्योंकि बारिश की वजह से कच्चा रास्ता बर्बाद हो गया था। फिर जनपारेड्डी को भी बल्ल्लियों पर कपड़ा बांध कर उसमें टांग कर हॉस्पिटल लााा गया।


मदुगुला मंडल में ही ये गांव भी आता था। वहां के कई छोटे-छोटे गांवों में कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसा वहां के लोकल लोगों ने मीडिया को बताया। इसको लेकर पदेरू शहर की विधायक के. भाग्यलक्ष्मी ने कहा था कि इन पर काम किया जाएगा ताकि आगे इस तरह की दिक्कतें न हों। लेकिन फिर भी लक्ष्मी और जनपारेड्डी जैसे मामले सामने आते रहते हैं।इस आदिवासी इलाके के पदेरू शहर में जो डेटा है, उसके हिसाब से वहां की नई मांओं की मृत्यु दर काफी ज्यादा है। जहां पूरे देश में प्रति एक लाख जन्म देने वाली महिलाओं में से 130 की मौत होती है, वहीं पदेरू में ये संख्या 204 को पहुंच जाती है।इसको लेकर अभी भी कोई ख़ास कदम उठाया गया हो, इसकी खबर नहीं है।


मिट्टी का गणेश (अध्यात्मिक)

मिट्टी के गणेश बनाए और घर में ही विसर्जित करें। यह अच्छी बात है। लेकिन ऐसी ज्ञानवर्धक, पर्यावरण बचाने वाली सलाहें सिर्फ हिन्दू त्यौंहार पर ही क्यों?

दो सितम्बर से देशभर में गणेश उत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर अगले एक सप्ताह तक उत्सव मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए पेशेवर मीडिया घराने, सामाजिक संस्थाएं और स्वयं को पर्यावरण का हितैषी मानने वाले पर्यावरणविद् सलाह दे रहे हैं कि इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस या अन्य किसी पदार्थ से गणेश मूर्तियां बनाने के बजाए मिट्टी से बनाई जाए। और मिट्टी से बनी प्रतिमा को घर में ही विसर्जित किया जावे। ऐसी सलाह को लेकर अखबरों में प्रथम पृष्ठ पर खबरें भी छप रही हैं। जो अखबार मालिक पांच सेंटीमीटर सिंगल कॉलम के विज्ञापन के पांच हजार रुपए तक वसूलता है, वह मिट्टी वाले गणेश की सलाह के पांच सौ सेंटीमीटर में खबर प्रकाशित कर रहा है। पीओपी की जगह मिट्टी के गणेशजी बने और घरों में ही विसॢजत हों, यह अच्छी सलाह और इस पर अमल भी होना चाहिए। जब प्रदूषण विकराल रूप ले रहा है, तब समाज में ऐसे उपाय होने ही चाहिए। लेकिन सवाल उठता है कि पर्यावरण की चिंता सिर्फ हिन्दू समुदाय के त्यौंहारों पर ही क्यों होती है? जब हमारा देश धर्म निरपेक्ष है तो फिर सभी धर्मों के अनुयायियों को पर्यावरण बचाने की चिंता होनी चाहिए। मूर्ति पूजा के घोर विरोधी बुद्धिजीवी भी मिट्टी के गणेश बनाने की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसे बुद्धिजीवी अन्य समुदाय के परंपराओं और मान्यताओं को बदलने पर एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं दिखाते। जबकि अन्य धर्मों में ऐसी परंपराओं से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। कई बार हिन्दू धर्म की अच्छाइयां को लेकर सवाल उठते हैं। हिन्दू धर्म की सबसे बड़ी अच्छाई यही है कि आलोचनाओं का भी स्वागत किया जाता है। और ऐसी सलाह को स्वीकार भी किया जा रहा है। यदि हम किसी दोषपूर्ण परंपरा में बदलाव करते हैं तो यह उस धर्म की महानता ही है। हिदू धर्म विशाल हृदयवाला है जिसमें विपरित विचार धारा वाला व्यक्ति भी समा सकता है। हिन्दू धर्म की परंपराएं और मान्यताएं भी ऐसी है जिससे हर कोई व्यक्ति सहर्ष स्वीकार कर लेता है। जैन धर्म में शरीर से बाहर निकलने वाले सांस सेे भी जीव हत्या होना माना जाता है। इसलिए अनेक जैन सधु संत अपने मुंह पर कपड़ा बांधते हैं। इन जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व भी चल रहे हैं। महिलाएं भी एक दो चम्मच पानी पीकर एक पखवाड़े तक का उपवास कर रही है। 
एस.पी.मित्तल


मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे 'कल्याण'

तो अब भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे राजस्थान के राज्यपाल कल्‍याण सिंह। 
कलराज मिश्र को नया राज्यपाल नियुक्त किया। 

केन्द्र सरकार ने जिन पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है उसमें राजस्थान में कलराज मिश्र का नाम भी शामिल है। मिश्र अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, लेकिन अब उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिश्र राज्यपाल बनने से पहले भाजपा के दिग्गज नेता रहे। मिश्र की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही। गत लोकसभा चुनाव से पहले तक मिश्र देवरिया से भाजपा के सांसद थे। 22 जुलाई 2019 को मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजस्थान के मौजूदा राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल 3 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। सरकार ने कल्याण सिंह के कार्यकाल में न तो वृद्धि की है और न ही उन्हें किसी अन्य राज का राज्यपाल नियुक्त किया है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है। 3 सितम्बर के बाद कल्याण सिंह अपना शेष जीवन उत्तर प्रदेश में ही व्यतीत करेंगे। हालंकि राजनीति में कब कुछ क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। लेकिन कल्याण सिंह लम्बेे अर्से से अस्वस्थ चल रहे हैं। कल्याण सिंह के अस्वस्था से कई बार सरकारी कार्यक्रम भी निरस्त हुए हैं। माना जा रहा है कि अब कल्याण सिंह की भूमिका भाजपा के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य की होगी। मार्ग दर्शक मंडल में पहले ही लाल कृष्ण आडवानी और मूरली मनोहर जोशी से वरष्ठि नेता विराजमान है। कल्याण का राजनीतिक पद भी बहुत बड़ा रहा है। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तभी अयोध्या में बावरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। हालांकि तब कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय कल्याण सिंह भाजपा में सबसे बड़े नेता रहे। कल्याण सिंह की पार्टी में भूमिका को ध्यान में रखते हुए ही नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। चूंकि अब कल्याण सिंह का राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए यह माना जा रहा है कि कल्याण सिंह की सियायत से विदाई हो रही है।
एस.पी.मित्तल


मोबाइल उपभोक्ता परेशान (विविध)

टाटा पावर की दादागिरी से अजमेर के मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान। 
पुलिस और प्रशासन से भी नहीं डरते कंपनी के अफसर।
डिस्कॉम तो लाचार है। 

टाटा पावर कंपनी के विद्युत वितरण की व्यवस्था संभालने के बाद अजमेर शहर के बिजली उपभोक्ता पहले से ही परेशान थे और मोबाइल उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे टाटा पावर की दादागिरी ही कहा जाएगा कि जियो ने जो ऑप्टिल फाइबर केबल बिजली के खंबों पर डाली थी, उसे टाटा पावन ने काट कर खंबों से उतार दिया। इससे शहर के जियो मोबाइल उपभोक्ता परेशान है। टाटा पावर ने केबल काटने से पहले उपभोक्ताओं के हितों का कोई ख्याल नहीं रखा। टाटा पावर के सीईओ गजानन काले का कहना है कि बिजली के खंबों के उपयोग का शुल्क जियो नहीं दे रहा है। चूंकि खंबों का रख रखाव अब टाटा पावर कर रहा है, इसलिए शुल्क हम वसूलेंगे। खंबों से केबल हटाने के कृत्य को काले ने जायज बताया। वहीं जियो का कहना है कि खंबों के उपयोग से पहले दो करोड़ 68 लाख रुपए की राशि अजमेर विद्युत वितरण निगम में जमा कवाई गई थी। खंबों के उपयोग से पहले निगम के साथ अनुबंध भी हुआ। ऐसे में निगम की फे्रंचाइजी टाटा पावर को केबल काटने का कोई अधिकार नहीं है। जियो की ओर से इस संबंध में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। 
टाटा पावर का अपराधी कृत्य:
अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक बीएस भाटी ने जियो की केबल काटने को टाटा पावर का अपराधी कृत्य माना है। भाटी का कहना है कि निगम ने टाटा पावर को अपना सिस्टम उपयोग करने के लिए दिया है। निगम की सम्पत्तियों पर टाटा पावर मालिकाना हक नहीं जता सकता। जब जियो ने निगम में शुल्क जमा करा दिया है तो टाटा पावर को केबल काटने या उतारने का कोई अधिकारी नहीं है। यदि टाटा पावर को अपने हितों के लिए कोई शिकायत थी तो उसे निगम से संवाद करना चाहिए। टाटा पावर के कृत्य को लेकर उच्च स्तरीय विचर विमर्श हो रहा है। आवश्यकता होने पर कंपनी के खिलाफ जुर्माना निर्धारित किया जाएगा। भाटी ने माना कि टाटा पावर को मनमर्जी करने की छूट नहीं दी जा सकती है। 
प्रशासन और पुलिस से भी नहीं डरते:
चूंकि टाटा पावर निजी क्षेत्र की कंपनी है इसलिए उसे प्रशासनिक अधिकारियों को खुश करने के तौर तरीके आते हैं। कंपनी के एक अधिकारी को जिला एवं पुलिस प्रशासन के अफसरों के दफ्तरों तथा घर पर मिजाजपुर्सी करते देखा गया है। चूंकि बड़े अफसर खुश हैं, इसलिए टाटा पावर अजमेर शहर में दादागिरी पर उतर आई है। हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि आपराधिक कृत्य करने से भी डर नहीं लगता है। चूंकि टाटा पावर के अधिकारी अब जिला स्तरीय स्तर पर सम्मानित भी होने लगे हैं। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी जेब में समझते हैं। सवाल उठता है कि जो कंपनी पैसा वसूल कर बिजली दे रही है उसके अधिकारी कौन सी समाज सेवा कर रहे हैं? जब जियो जैसे संस्था की केबल काटी जा रही है तो आम बिजली उपभोक्ता के साथ सलूक का अंदाजा लगाया जा सकता है। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण नहीं हो रहा है। ओवर बिलिंग से आम उपभोक्ता परेशान है। 
एस.पी.मित्तल


गैस सिलेंडर के दाम में ₹51 की बढ़ोतरी

 बिलासपुर। गैस कंपिनयों ने इस माह दोनों वर्ग के गैस सिलेंडरों के दाम में इजाफा किया है। घरेलू गैस सिलेंडर में 16 रुपए और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 51 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नया रेट एक सितंबर से लागू हो गया है। गैस कंपनियां हर माह की एक तारीख को गैस सिलेंडर के दाम घोषित करती है। यह नया रेट आधी रात से लागू किया जाता है।


एक सितंबर को गैस कंपनियों ने नया दाम घोषित किया है। इसमें दोनों वर्ग के गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि की गई है। घरेलू सिलेंडर 679 रुपए हो गया गैस कंपनियों ने इस माह घरेलू प्रति गैस सिलेंडर का मूल्य 679 रुपए निर्धारित किया गया है। 14 किलोग्राम के इस सिलेंडर का पिछले माह मूल्य 663 रुपए था। इसमें प्रति सिलेंडर 16 रुपए दाम बढ़ाए गए है। 1235 रुपए हुआ व्यावसायिक गैस के प्रति सिलेंडर का दाम 1235 रुपए 50 पैसे किया गया है। अगस्त माह में इस वर्ग के प्रति सिलेंडर की कीमत 1184 रुपए 50 पैसे था। व्यावसायिक वर्ग के प्रति सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम का रहता है। शहर में 4 ,जिले में 10 लाख उपभोक्ता शहर और जिले में तीन गैस कंपनियां, भारत गैस , एचपी एवं इंडेन के उपभोक्ता है। तीनों कंपनियों के शहर में लगभग चार लाख गैस उपभोक्ता है।


जिले में इन उपभोक्ता की संख्या लगभग दस लाख है। इस तरह से जिले में लगभग 14 लाख घरेलू व व्यावसायिक गैस के उपभोक्ता है। दोनों वर्ग के सिलेंडर के दाम बढ़े गैस सिलेंडर का नया रेट रविवार से लागू हो गया है। घरेलू गैस के प्रति सिलेंडर के दाम में 16 और व्यावसायिक वर्ग के सिलेंडर के मूल्य में 51 रुपए की वृद्धि की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर का इस माह का मूल्य 679 रुपए एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर का दाम 1235.50 रुपए हो गया है।


शौच गई नाबालिग की हत्या,रेप की आशंका

जालौन। जालौन से लापता नाबालिग का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर झाडिय़ों में पड़ा मिला। इसकी सूचना से सनसनी फैल गई। नाबालिग की दोनों आंखें फोड़ कर नृशंसता से उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर कपड़े न होने से रेप की भी आशंका जताई जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के चलते घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। सूचना मिलने पर डीआईजी (झांसी रेंज) सुभाष बघेल और एसपी डॉ सतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना आटा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीया किशोरी शनिवार रात शौच के लिए गई थी। इसके बाद काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाबालिग के न मिलने पर परिजनों ने आटा थाने में भी सूचना दी। रात में पुलिस ने भी तलाश की लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव से दूर झाडिय़ों में किशोरी का शव  मिलने से हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और चाकू से आंखें फोड़ दी गई थीं। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी के ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई और चाकू से आंखें फोड़ दी गईं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।


मैं उनकी बात सुनूंगी,उनका धन्यवाद:निर्मला

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोई जवाब नहीं दिया। चेन्नई में रविवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने वित्त मंत्री से पूछा कि मनमोहन सिंह के आरोपों पर उनका क्या कहना है। इसके जवाब में निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'उन्होंने जो कहा, उस पर मेरा कोई विचार नहीं है। उन्होंने जो कहा है मैंने भी उसे सुना है।


निर्मला सीतारमण ने कहा, 'क्या डॉ. मनमोहन सिंह कह रहे हैं कि 'राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने के बजाय उन्हें चुप्पी साधे लोगों से सलाह लेनी चाहिए? क्या उन्होंने ऐसा कहा है? ठीक है, धन्यवाद, मैं इस पर उनकी बात सुनूंगी।यही मेरा जवाब है।


मुस्लिम वर्ग ने की राम मंदिर के लिए पूजा

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई रोजाना चल रही है। इसी क्रम में रविवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए तपस्वी छावनी के स्वामी परमहंस दास की अगुवाई में एक हवन आयोजित किया गया। इसमें मुस्लिम मंच की महिलाओं ने हाजी सईद व बब्लू खान के साथ सवा सौ करोड़ राम नाम का जप किया। स्वामी परमहंस ने कहा कि सवा सौ करोड़ राम नाम की आहुति आज दी गई ताकि राम मंदिर में आ रही बाधा दूर हो जाए और सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर के पक्ष में फैसला दे दे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिलाएं भी चाह रही हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। मुस्लिमों ने कहा कि राम हमारे भी पूर्वज हैं। अयोध्या राम की जन्मभूमि है इसलिए अयोध्या में ही राम मंदिर बने।


गुर्जर-दिवस,सम्राट मिहिर भोज जयंती मनायी

एसएल कश्यप। 
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से 10वां अन्र्तराष्ट्रीय गुर्जर दिवस व गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर व राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चैधरी ने कहा कि सम्राट मिहिर ने 49 वर्षाें तक शासन किया। वह गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। गुर्जर प्रतिहार वंश ने 300 वर्षाें तक विदेशी आक्रमणकारियों को भारत में घुसने नहीं दिया। उनके द्वारा मध्य प्रदेश में 200 मंदिरों का निर्माण कराया गया। राज सिंह माजरा ने कहा कि सम्राट मिहिर के रहते देश की सीमाएं सुरक्षित रही। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की वजह से ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। राजकुमार ने युवाओं से नशाखोरी आदि बुराईयों का त्यागने तथा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य चैधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने उपस्थित लोगों से सम्राट मिहिर भोज के दिखाये मार्ग पर चलने का आह्वन किया। इस दौरान पवन सिंह राठौर, अमित गुर्जर, संदीप, विपिन खटाना, ओम प्रकाश सांपला, अक्षय गुर्जर, अंकुर बटार, सक्षम सांपली, संदीप चैधरी, सुशील छापर, पंकज चैधरी आदि मौजूद रहे।


शिवसेना ने लगाए नारे 'हम दो हमारे दो'

एसएल कश्यप। 
सहारनपुर। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए हकीकतनगर धरनास्थल पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हम दो हमारे दो के नारे लगाये। जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने को डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए तबाही का कारण बन सकती है। बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी और बेकारी को बढ़ावा दे रही है। एक विशेष वर्ग पर तेजी से आबादी बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इस दौरान नीरज रोहिला, प्रदीप सैनी, अक्षय कुमार, अजय आर्य, अरविंद सैनी, ओम प्रकाश, अनुज कष्यप, अमित कश्यप, रोहित कश्यप, राजकुमार, सागर सैनी, अमित कुमार, संजय कुमार, अमित बाल्मीकि आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।


पाक ने सीमा पर की फिर नापाक हरकत

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर नापाक हरकत की, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ तोड़ जवाब दिया है। बार-बार मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सीमा पर भारतीय सेना दुश्मनों की हर चाल को नाकाम कर दे रही है। जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार संघर्ष विराम उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी जमकर फायरिंग की। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कई बार पुंछ में गोलीबारी की थी। बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले दिनों अपने स्पेशल फोर्स के 100 कमांडो को एलओसी के पास भेजा है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर एसएसजी कमांडो की तैनाती के बाद भारतीय सेना भी अलर्ट पर है।


कुप्रबंधन से अर्थव्यवस्था में मंदी:मनमोहन

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक है। पिछली तिमाही जीडीपी केवल 5 प्रतिशत की दर से बढ़ी , जो इस ओर इशारा करती है कि हम एक लंबी मंदी के दौर में हैं। भारत में ज्यादा तेजी से वृद्धि करने की क्षमता है, लेकिन मोदी सरकार के चौतरफा कुप्रबंधन के चलते अर्थव्यवस्था में मंदी छा गई है।


चिंताजनक बात यह है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर केवल 0.6 प्रतिशत है। इससे साफ हो जाता है कि हमारी अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी के ग़लत फ़ैसले और जल्दबाज़ी में लागू किए गए जीएसटी की नुक़सान से उबर नहीं पाई है। घरेलू मांग में काफी गिरावट है और वस्तुओं के उपयोग की दर 18 महीने में सबसे निचले स्तर पर है। नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 15 साल के सबसे निचले स्तर पर है। टैक्स राजस्व में बहुत कमी आई है। टैक्स ब्युओएंसी, यानि जीडीपी की तुलना में टैक्स की वृद्धि काल्पनिक रहनेवाली है क्योंकि छोटे व बड़े सभी व्यवसायियों के साथ ज़बरदस्ती हो रही है है और टैक्स आतंकवाद बेरोकटोक चल रह है। निवेशकों में उदासी का माहौल हैं। ये अर्थव्यवस्था में सुधार के आधार नहीं हैं।


मोदी सरकार की नीतियों के चलते भारी संख्या में नौकरियां खत्म हो गई हैं। अकेले ऑटोमोबाईल सेक्टर में 3.5 लाख लोगों को नौकरियों से निकाल दिया गया है। असंगठित क्षेत्र में भी इसी प्रकार बड़े स्तर पर नौकरियां कम होंगी, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था में सबसे कमजोर कामगारों को रोज़ी-रोटी से हाथ धोना पड़ेगा। ग्रामीण भारत की स्थिति बहुत गंभीर है। किसानों को उनकी फसल के उचित मूल्य नहीं मिल रहे और गांवों की आय गिर गई है। कम महंगाई दर, जिसका मोदी सरकार प्रदर्शन करना पसंद करती है, वह हमारे किसानों की आय कम करके हासिल की गई है, जिससे देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या पर चोट मारी गयी है।


संस्थानों पर हमले हो रहे हैं और उनकी स्वायत्ता खत्म की जा रही है। सरकार को 1.76 लाख करोड़ रु. देने के बाद आरबीआई की आर्थिक कुप्रबंधन को वहन कर सकने की क्षमता का टेस्ट होगा, और वहीं सरकार इतनी बड़ी राशि का इस्तेमाल करने की फ़िलहाल कोई योजना न होने की बात करती है।इसके अलावा इस सरकार के कार्यकाल में भारत के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर भी  प्रश्नचिन्ह लगा है। बजट घोषणाओं एवं रोलबैक्स ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के विश्वास को झटका दिया है। भारत, भौगोलिक-राजनीतिक गठजोड़ों के कारण वैश्विक व्यापार में उत्पन्न हुए अवसरों का लाभ उठाते हुए अपना निर्यात भी नहीं बढ़ा पाया। मोदी सरकार के कार्यकाल में आर्थिक प्रबंधन का ऐसा बुरा हाल हो चुका है।


हमारे युवा, किसान और खेत मजदूर, उद्यमी एवं सुविधाहीन व गरीब वर्गों को इससे बेहतर स्थिति के हक़दार हैं। भारत इस स्थिति में ज्यादा समय नहीं रह सकता। इसलिए मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि वो बदले की राजनीति छोड़े और सभी बुद्धिजीवियों एवं विचारकों का सहयोग लेकर हमारी अर्थव्यवस्था को इस मानव-निर्मित संकट से बाहर निकाले।


पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

शामली। रविवार को भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शामली में  पुलिस द्वारा आए दिन हो रहे, पत्रकारों पर शोषण को लेकर शुक्रवार से पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।


तीसरे दिन पत्रकारों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में समर्थन  देने पहुंचे, शामली पूर्व विधायक पंकज मलिक व काग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश तीसरे दिन भी पत्रकारों की मांगे ना पूरी होने पर पंकज मलिक बोले यह अपराधी नहीं है यह पत्रकार अगर  पत्रकार गलत है तो जेल भेज दीजिए अगर जनपद शामली की पुलिस गलत है तो एसपी शामली उन पर कार्यवाही करें। पंकज मलिक पूर्व विधायक शामली ने कांग्रेस पार्टी वह अपना संपूर्ण रूप से पत्रकारों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समर्थन किया है। जनपद शामली के पत्रकारों के


अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता महराब चौधरी अध्यक्ष प्रेस क्लब कैराना (रज़ि0) ने की तथा मंच का कुशल संचालन रवि जागरण द्वारा किया गया। इस मौके पर
एम इकबाल हसन पत्रकार कैराना (रजि0), गुलवेज सिद्दीकी सचिन प्रेस क्लब कैराना (रजि0) के लावा पंकज मलिक, सागर कोशिक, विजय शर्मा, सचिन शर्मा, नीरज सैनी, संजय वर्मा, सरफराज अली, सालिम रहमानी, अजय बाबरा, अमित मोहन गुप्ता, बिजेंद्र गौतम, दीपक शर्मा, राजेश राठौड़, नदीम चौहान, अनुराग शर्मा, इरशाद राना, अतुल सिंह, पप्पू राणा सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।


गुलवेज सिद्दीकी


फिल्म 'साहो' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

मुंबई।  प्रभास और श्रद्धा स्टारर फिल्म 'साहो' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को भले ही मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने कमाल ही कर दिया है। पहले दिन फिल्म ने जहां 24 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की है। तो इस हिसाब से फिल्म ने 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वैसे अभी रविवार की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिलेगा और फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी।


वहीं एक और रिपोर्ट की मानें तो बाल्‍कि भाषाओं को मिलाकर इस फिल्म ने लगभग 100 करोड़ की कमाई की है। मुंबई और गुजरात में इस फिल्म का कलेक्शन बेहद शानदार रहा।


कांग्रेस की 'संविधान से स्वाभिमान यात्रा'

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में दलित मतदाताओं को लामबंद करने के मकसद से कांग्रेस विधानसभा स्तर पर अनुसूचित जाति के समन्वयकों की नियुक्ति करेगी और 'संविधान से स्वाभिमान यात्रा' निकालेगी। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की थी जिसमें उन्हें दलितों के बीच पार्टी के आधार को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया था। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख नितिन राउत के मुताबिक सोनिया गांधी के कहे मुताबिक उनका संगठन दलित समाज को लामबंद करने के लिए कई स्तरों पर काम करने जा रहा है जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में समन्वयक की नियुक्ति और 'संविधान से स्वाभिमान यात्रा' निकालना प्रमुख है। राउत ने बताया कि हम सितंबर के पहले सप्ताह तक महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में अपने विभाग के समन्वयकों की नियुक्ति कर देंगे। ये समन्वयक पार्टी के स्थानीय संगठन के साथ मिलकर दलित समाज के इलाकों एवं बस्तियों में सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम विधानसभा क्षेत्रों में 'संविधान से स्वाभिमान यात्रा' निकालेंगे। इस यात्रा में मुख्य रूप से आरक्षित सीटों को कवर किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं तो दलित मतदाताओं की संख्या करीब 13 फीसदी है। दूसरी तरफ  हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 17 सीटें आरक्षित हैं। राज्य में दलित मतदाताओं की कुल संख्या तकरीबन 21 फीसदी है जो किसी भी पार्टी की हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।


ईद पर रिलीज नहीं होगी किक 2

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले दिनों से ही खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंशाअल्लाह को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इंशाअल्लाह अब पोस्टपोन हो गई है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होनी थी लेकिन अफसोस खुद सलमान और भंसाली ने ये कहकर चौंका दिया कि फिल्म अगले साल ईद पर आ ही नहीं रही है। हालांकि सलमान ये जरूर कहा है कि वो ईद पर अगले साल आएंगे जरूर। कहा गया था कि ईद पर अगले सलमान किक 2 को लेकर आएंगे। अब लीजिए खबर है कि ईद पर अगले किक 2 आ ही नहीं रही है। रिपोर्ट में हाल ही में खुलासा किया गया है कि, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। किक 2 को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने वाले साजिद नाडियाडवाला ने खुद इस बारे में खुलासा किया है। हाल ही में एक इवेंट में खुद साजिद ने बताया है कि फिल्म अगले साल ईद पर नहीं आ रही है। इवेंट में जब साजिद आए तो उनसे यही सवाल किया गया कि क्या अगले साल ईद पर किक 2 आ रही है. इसी को लेकर वो कहते हैं कि, मैं उनके घर गया था जहां उन्होंने पूछा कि फिल्म शुरू करने के लिए आप कितने तैयार हैं तो मैंने कहा कि मैंने स्क्रिप्ट का ड्राफ्ट लिख लिया है और इसे दोबारा लिखने के लिए मुझे 3-6 महीने चाहिए। इसलिए ईद तक स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी। अब ऐसे में साफ है कि शायद ही अगले साल ईद पर किक 2 आए। बता दें कि बीते दिनों ही इंशाअल्लाह के टलने के बाद सलमान ने एक ट्वीट कर कहा था कि, इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं और ईद पे भी। बस फिर क्या सलमान का ये ट्वीट करना था कि लोग मानने लगे कि भले ही अगले साल ईद पर इंशाअल्लाह ना आए लेकिन सलमान फैंस के लिए हर बार की तरह इस दिन कोई ना कोई फिल्म जरुर रिलीज करेंगे। कहा गया था कि शायद वो किक 2 को लेकर आएं। लेकिन अब साजिद ने साफ है कि फिल्म पर अभी काम चल रहा है।


आयोग का मतदाता सत्यापन कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक जनवरी 2020 के तहत मतदाता सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) चलाया जाना है। जिले में रविवार सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जिले के सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सत्यापन के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही हेल्पडेस्क 07722-232129 एवं 1950 की स्थापना भी जिले में की गई है। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची का निर्माण आम मतदाता स्वयं करेंगे, जिसके तहत् वे नाम में संशोधन, परिवर्धन एवं विलोपन की कार्रवाई कर सकते हैं।


लोगो को मिट्टी से दाने चुनते देखा:स्‍मृति

अमेठी। कांग्रेस के गढ़ अमेठी से पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि 2014 में उन्होंने देखा कि संसदीय क्षेत्र के लोग खाने के लिए मिट्टी से अनाज के दाने चुन रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद संसदीय सीट से मिले तीन लाख से ज्यादा वोटों ने उन्हें समझाया कि इलाके में कुछ तो दिक्कत है और लोगों को मदद की जरुरत है। ईरानी ने शनिवार को कहा, ''अमेठी की बात आने पर मुझे कुछ भी मजाक नहीं लगता। 2014 में मैंने लोगों को मिट्टी से अनाज चुनते हुए देखा है।'' उन्होंने कहा, ''जब लोगों के पास खाने को ना हो और बतौर नेता आप उनके कंधे पर खड़े होकर प्रधानमंत्री बन जाएं, मुझे इससे चैन नहीं पड़ता।''
केन्द्रीय मंत्री ने 'देवी अवार्ड' वितरण समारोह के दौरान यह बातें कहीं। यह सम्मान समारोह न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने एसोचैम के साथ मिलकर शुरू किया है। इस दौरान ईरानी से सवाल किया गया था कि पांच साल पहले 2014 में चुनाव हारने के बाद वह 2019 में कैसे जीत गयीं। अपनी जीत का श्रेय 2014 के चुनाव में मिले तीन लाख से ज्यादा वोटों को देते हुए ईरानी ने कहा, ''2014 में मुझे मिले वोट इसका संकेत थे कि लोगों को मदद की जरुरत है। मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।'' उन्होंने कहा, ''मैं वहां जीतने के लिए नहीं रूकी थी।'' उन्होंने कहा, ''मैं संभवत: इसलिए जीत गयी क्योंकि पांच साल में कभी भी मैंने अमेठी के लोगों को अपना वोट बैंक नहीं समझा। मैं उनसे अपने साथी या परिवार के सदस्य के रूप में जुड़ी।''
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वह अमेठी के 25 लाख लोगों के सामने खड़ी चुनौतियों का हल खोजना चाहती हैं। ईरानी ने कहा कि वह ऐसी ही राजनीति करती हैं। 2019 में अमेठी से टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं होने के बावजूद वह पांच साल तक वहां रूकीं और लोगों के साथ मिलकर काम करती रहीं क्योंकि वह ऐसी ही राजनीति में विश्वास करती हैं।


एनआरसी:एआरएन से देखे अपना नाम

नई दिल्ली। आसाम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) की आखिरी सूची आज आनलाईन जारी कर दी गयी। इस लिस्ट में 19 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं है। 
इस संबंध में एनआरसी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि अंतिम एनआरसी में 03.11 करोड़ आवेदकों के नाम शामिल हैं और 19.07 लाख इससे बाहर हैं। बता दें कि आवेदन रसीद संख्या (एआरएन ) का इस्तेमाल कर लोग अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस बीच पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य में हर तरफ तनाव का माहौल है। लोगों को अपनी भविष्य की चिंता सता रही है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों को शामिल नहीं किया जायेगा जो 25 मार्च 1971 के बाद भारत आया हो। बताया जा रहा है कि जो लोग इस लिस्ट में शामिल नहीं है या इससे संतुष्ट नहीं है, वे फॉरनर्स ट्रिब्यूनल के आगे अपील दाखिल कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि एनआरसी की लिस्ट में जिसका नाम नहीं होगा उसे तुरंत विदेशी घोषित नहीं किया जायेगा बल्कि उसे कानूनी लड़ाई लड़ने का समय दिया जायेगा। एनआरसी में नाम नहीं होने वाले ये कर सकते है।एनआरसी की लिस्ट में जिनका नाम नहीं होगा इसके लिये वे विदेशी ट्रायब्यूनल में 120 दिनों के अंदर अपील कर सकते हैं। पहले ये समय सीमा 60 दिनों की थी।


गृह मंत्रालय ने कहा है कि मामले के निपटारे के लिए 1000 ट्रायब्यूनल अलग-अलग फेज में खोले जायेंगे। 100 ट्रायब्यूनल पहले से ही काम कर रहे हैं। जबकि सितंबर के पहले हफ्ते में 200 और ट्रायब्यूनल की शुरुआत की जायेगी।


दिनदहाड़े पार्षद की गोली मारकर हत्या

पटना । पटना में फिर बड़ी वारदात हुई है। यहां के पत्रकार नगर थाना स्थित चित्रगुप्‍त नगर में दिन-दहाड़े पटना नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद नागेश्‍वर राय की हत्‍या उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब नागेश्वर सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटे थे। 


वार्ड पार्षद की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने कांटी फैक्ट्री बाईपास पर जाम लगा दिया है। जमकर हंगामा हो रहा है। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।  रविवार सुबह हुई वारदात के बाद राजधानी में दहशत का माहैल है। वारदात से कानून व्‍यवस्‍था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल घटना के कारण ज्ञात नहीं हैं। घर के दरवाजे पर मारी गोली, निकल भागेजानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न करीब 11 वार्ड संख्‍या 72 के पूर्व पार्षद नागेश्‍वर राय निकटवर्ती सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटे थे। वे घर के बाहर दरवाजे तक ही पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी। इसके बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोग नागेश्‍वर राय को नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। कांटी फैक्ट्री बाईपास पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। सड़क पर आकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है। घटना के बाद तनाव, पुलिस व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। शहर के व्यस्त इलाके में दिन-दहाड़े गोली मारकर अपराधियों के निकल भागने को पुलिस व्‍यवस्‍था के नकारापन से जोड़ा जा रहा है। घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


बुमराह ने वेस्टइंडीज की उड़ाई धज्जियां

नई दिल्ली। सबिना पार्क में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दीं। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक ली ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह और इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं। मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी के 416 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पूरी तरह बुमराह के आगे घुटने टेक दिए। यॉर्कर किंग ने पांचवी बार 5 विकेट लिए। 12.5 ओवर में ही वेस्टइंडीज का स्कोर 22/5 हो गया था। जैसे ही बुमराह ने छठे ओवर में ओपनर क्रैग ब्रैथवेट को 10 रन के स्कोर पर आउट किया, वह सबसे तेज (5.5 ओवर) 5 विकेट लेने वाले पेसर बन गए। इससे पहले बुमराह ने चौथे ही ओवर में डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स और रोस्टन चेस को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी। इससे पहले के ओवर में उन्होंने जॉन कैंपबेल को पवेलियन भेजा था। दिन का खेल खत्म होने तक बुमराह ने 9.1 ओवर फेंके, जिसमें कुल 16 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इसमें 3 मेडन ओवर भी शामिल हैं। मैच में वेस्टइंडीज के 7 विकेट 87 रन पर गिर चुके हैं। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रनों का स्कोर खड़ा किया। हनुमान विहारी ने सबसे ज्यादा नाबाद 111 रनों की पारी खेली। यह उनका पहला टेस्ट शतक भी है। ईशांत शर्मा और विहारी ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप की। ईशांत ने पहली टेस्ट फिफ्टी भी लगाई। शर्मा ने 80 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। वहीं विहारी ने 225 गेंदें खेलकर 111 रन ठोके और 16 चौके भी लगाए। दोनों के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 76 और मयंक अग्रवाल ने 55 रनों की पारी खेली। यह दोनों पहले ही दिन आउट हो गए थे। विंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने पांच विकेट लिए। रखीम कोर्नवॉल ने तीन विकेट अपने नाम किए | केमार रोच और क्रैग ब्रैथवेट ने एक-एक विकेट लिए।


एवलिन के बोल्डनेस के दीवाने हुए फैंस

 मुंबई। एक्ट्रेस एवलिन शर्मा इन दिनों फिल्म साहो को लेकर काफी चर्चा में हैं।जर्मन-भारतीय एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने साहो फिल्म से तेलुगु में डेब्यू किया। जिस वजह से वह लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच एवलिन शर्मा की सेक्सी और हॉट वीडियो फोटो भी इंटरनेट पर खूब छाई हुई है। जिसमें एवलिन शर्मा का बोल्ड अवतार देखने को मिला है। मॉडल से एक्ट्रेस बनीं एवलिन शर्मा की इन बोल्ड फोटो को इंटरनेट पर काफी पंसद किया जा रहा है। एवलिन शर्मा की सेक्सी वीडियो की बात करें तो वह इस वीडियो में गोल्डन गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन के साथ स्टाइलिश लुक कैरी किया है जिसे हर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस लुक के साथ उन्होंने शानदार हेयरस्टाइल बनाया हुआ है और लाइट इयरिंग भी कैरी किए हुए हैं। इस वीडियो में वह वाकई काफी गजब की अदाओं से फैंस का दिल जीत रही है।


उप-निरीक्षक ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया

दरोगा जी ने बहादुरी ओर साहस का परिचय देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।


बीच बाजार में पकड़े गए युवक के साथ हुई हाथापाई में कोई दरोगा जी की मदद को आगे नही आया।


साहरनपुर। गागलहेड़ी में ज्योति बा फुले चौक पर एसआई विपिन कुमार सादी वर्दी में एटीएम में पास खड़े थे। एटीएम में युवक पर शक होने पर एसआई विपिन कुमार ने जैसे ही उनसे पूछताछ की तो युवक ने हमला करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच लोग केवल मुखदर्शक ही बने रहे कोई मदद को आगे नही आया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हाथापाई के दौरान एसआई विपिन कुमार की पिस्टल भी जमीन पर गिर गई थी। किसी ने उठाकर देने की जहमत तक नही समझी, न ही कोई मदद को आगे आया। एसआई विपिन कुमार ने बहादुरी ओर साहस का परिचय देते हुए युवक को पकड़े रखा कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात  पीआरडी के जवान ने दरोगा जी की मदद की ओर थाने पर सूचना दी थाने से पुलिस पहुचने तक दो ने युवक को काबू किये रखा।
बताया जा रहा है  उक्त युवक एटीम पर धोका दड़ीकर लोगो के खातों से पैसे उड़ाने का कार्य करते थे। सादी वर्दी में होने की वजह से दरोगा जी को पहचान नही पाये ओर उल्टा उनसे उलझ गए।
जाबाज एसआई विपिन कुमार अकेले होने के बावजूद अपना मनोबल टूटने नही दिया और अपने से दुगने युवक को अपने काबू में किये रखा। सभी ने दरोगा जी साहस की तारीफ करते हुए सराहना की पुलिस इस प्रकरण की गहराई तक जांच में जुटी हुई है। लोगो की मानसिकता भी गजब है पुलिस सब की सहायता करती है। लेकिन पुलिस की मदद के लिए कोई आगे नही आया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है जबकि दो लोग बताये जा रहे है एक मौके से फरार होना बताया गया।


एडीओ ने ग्राम प्रधानों को डोंगल दिया

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के दो प्रधानों को डोंगल दिया गया। जिसमें अचली खेड़ा ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार व पतौना प्रधान जब्बार हुसैन को एडीओ पंचायत द्वारा डोंगल देते हुए शनिवार को विकासखंड मोहनलालगंज में ए.डी.ओ. पंचायत कमल किशोर शुक्ला द्वारा ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार अचली खेड़ा व ग्राम प्रधान जब्बार हुसैन पतौना को डोंगल दिया गया। जिससे ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे एवं सही ढंग से विकास कार्य होते रहे। इसी तरीके से और गांव के प्रधानों को विकास कराने की जरूरत है। अपने अपने गांव के नाम रोशन करने हैं। लेकिन ज्यादातर प्रधान ऐसे काम कराने से बहुत दूर नजर आ रहे हैं और उनके गांव से विकास कार्य बहुत दूर है। इसलिए सभी प्रधानों को चाहिए कि वह अपने अपने गांव को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए आगे आए। अपने अपने गांव को साफ निर्मल बनाने की मुहिम छेड़े जितेंद्र कुमार प्रधान और जब्बार हुसैन प्रधान ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया है। अपने अपने गांव को विकास कार्य के लिए आगे बढ़ाया है। अपने अपने गांव को साफ-सुथरा व निर्मल बनाने में काफी आगे निकल गए हैं। इसीलिए इन प्रधानों को आज डोंगल प्राप्त हुआ है इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रतिभा शर्मा व कई अन्य लोग मौजूद रहे।


नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ।बथंरा इलाके के ही एक गांव में करीब डेढ़ महीने पहले हुई बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।


गौरतलब हो कि क्षेत्र के ही एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से करीब डेढ़ महीने पहले राम चौरा गांव के रहने वाले चांद बाबू पुत्र रसूल बक्श ने छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार की वीभत्स घटना को अंजाम दिया था। जिसको लड़की ने न्यायालय के समक्ष अपने बयान में आरोपी बताया था। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था जिसको शनिवार दोपहर बंथरा पुलिस ने राम चौरा रोड हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार करते हुए जल भेज दिया है।


श्री निवास सिंह मोनू


सरकार अर्थव्यवस्था को ले गई गर्त में

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाले कदम दर कदम उठा रही है। इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाखों नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं।


अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि बैंकों में धोखाधड़ी की तमाम घटनाएं प्रकाश में आई हैं। जनहित की उसे कतई परवाह नहीं। रिजर्व बैंक में प्रतिभूति की तरह जमा पैसों को भी भाजपा ने नहीं छोड़ा। देश की अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट गहरी चिंता का विषय है। जीएसटी लागू होने के बाद से कर राजस्व वसूली अनुमान से करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये कम रही है। जुलाई से सितंबर के मध्य विकासदर और कम होने का अंदेशा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने मनमाने तरीके से आरक्षित कोष का पैसा अपने राजनीतिक हित साधन में लगाया तो इससे जनता का बैंकों पर विश्वास घटेगा। सच तो यह है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आम आदमी को भोगना पड़ रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से उद्योगों की हालत खराब है। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाखों नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं। अर्थव्यवस्था अब सातवें नम्बर पर पहुंच गई है। किसान, व्यापारी सब तबाह हैं।


ट्यूशन टीचर ने किया छात्रा का यौन शोषण

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में एक ट्यूशन टीचर की करतूत सामने आई है। मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर आनंद शुक्ला हाईस्कूल की छात्रा को बाकी स्टूडेंट से अलग कर रोक लेता था।


वह एक्स्ट्रा क्लास के बहाने उसका यौन शोषण करता था। लगातार एक साल तक छात्रा टीचर की इस करतूत को बर्दाश्त करती रही। फिर एक दिन उसने परिजनों को आपबीती बताई तो वे हैरान रह गए। फिलहाल, पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस की जांच के मुताबिक, 15 साल की लडक़ी पिछले एक साल से ट्यूशन टीचर के पास पढ़ाई करने जाती थी। जब वह डिप्रेशन की शिकार हो गई तब परेशान परिवार वालों ने वजह जानने की कोशिश की। मनोचिकित्सक ने जांच किया तो यौन शोषण का पता चला। छात्रा ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो टीचर ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इस वजह से वह परेशान रहने लगी। परिजनों ने प्रयागराज के नैनी कोतवाली में आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


यासीम की साथी,24 इरानी महिला गिरफ्तार

रायपुर। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर पुलिस गिरफ्त से आरोपी यासिम अली को भगाने वाली 24 ईरानी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी यासिम अली थाना विधानसभा एवं थाना पंडरी के कई प्रकरणों में फरार चल रहा था । बताया गया है कि आरोपी यासिम अली थाना सिविल लाईन का निगरानी बदमाश हैं।


यासिम अली की बीएसयूपी कालोनी ईरानी डेरा में उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम गई थी पकडऩे । इस बीच यासिम अली को पकड़कर वाहन में बैठाने के दौरान ईरानी डेरा की 24 महिलाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमाल किया गया। महिलाओं द्वारा पुलिस जवानों के साथ लाठी, डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया गया।


इस मामले में पुलिस ने 24 महिलाओं के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध 346 19 धारा 147, 148, 149, 186, 335, 353, 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई हैं। ईरानी महिलायों के विरुद्ध शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने सहित अजमानतीय धाराओ में की कार्यवाही की गई हैं।


भाजपा की तुलना वैश्याओ से की

दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाले हैं। लगता है कांग्रेस की लंका लगाने का ठेका ऐसे नेताओं ने ले लिया है।


सिद्धारमैया ने भाजपा की तुलना वेश्याओं से कर दी। जब उनसे पूछा गया कि जेडीएस कार्यकर्ता कांग्रेस से गठबंधन टूटने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'वेश्याएं जब नाच नहीं पातीं हैं तो डांस फ्लोर को दोषी ठहराती हैं। वे कहती हैं कि डांस फ्लोर सही नहीं है' जब उनके बयान को जेडीएस पर हमला लोगों ने माना तो उन्होंने फिर सफाई दी कि मेरा बयान भाजपा को लेकर था। किसी और पार्टी को लेकर नहीं। उनके इस बयान के बाद लोगों ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई।


गददार:कॉलेज में पाकिस्तानी झंडा फहराया

दिल्ली। केरल के कोझीकोड के एक कॉलेज में ऐसा शर्मानक वाकया हुआ है। जिससे पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है।


केरल के एक कालेज में कुछ गद्दारों ने पाकिस्तानी झंडा फहराया है। इस मामले में पुलिस ने मुस्लिम स्टूडेंट फ्रंट नामक संगठन के 30 से ज्यादा छात्रों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की है। कोझीकोड के पेरम्बरा सिल्वर कॉलेज में 29 अगस्त को छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पाकिस्तानी झंडा अपनी रैली में फहराया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उबल पड़े।


स्विस बैंक खाते की जानकारी नहीं रहेगी गुप्त

नई दिल्ली। कालेधन पर आज से नया वार शुरू हो जाएगा। दरअसल पिछले साल भारत ने स्विट्जरलैंड सरकार से समझौता किया था। इसके तहत स्विस बैंकों में जमा होने वाले पैसों की जानकारी 1 सितंबर 2019 से अपने आप ही मिलने लगेगी। यह ऑटोमेटिड चैनल होगा, जिसके तहत रियल टाइम पर भारत को यह जानकारी मिलेगी। अभी तक भारत में कालेधन को छिपाने का सबसे बड़ा अड्डा स्विस बैंकों को ही माना जाता था। लेकिन इस समझौते के बाद कालेधन को छिपाने का यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। अब जैसे स्विस बैंक में किसी भारतीय के बैंक खाते से लेनदेन होगा, उसकी जानकारी भारत को रियल टाइम पर अपने आप ही मिल जाएगी। भारत में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कालेधन से लड़ाई के खिलाफ इसे बड़ा कदम बताया है। सीबीडीटी के अनुसार 1 सितंबर से स्विस बैंक से जुड़ा गोपनीयता का दौर समाप्त हो जाएगा। अब बैंक खातों की जानकारी आयकर विभाग को मिलने लगेगी।


हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण हादसे ने पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया। ये हादसा चन्दौसी हाईवे पर कुंदरकी कस्बे के पास शनिवार देर रात हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार दंपती व बेटी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक एक ही परिवार के हैं। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भीला गांव के रहने वाले मुहम्मद रफी की छोटी बहन की ससुराल कुंदरकी के थाना क्षेत्र के मझोली गांव में है।. रफी की बहन मानसिक रूप से बीमार है और दो दिन से लापता है। शनिवार देर रात पता लगने पर रफी परिजनों के साथ बहन के घर जा रहा था। कार में उनका भतीजा गुड्डू (20) पुत्र मोखा, गुड्डू की मां फूलजहां (48), भतीजी फतिमा (4) पुत्री रफी के अलावा परिवार की ही परवीन (38) पत्नी रफी निवासी रामपुर भीला सवार थे। कार को मदनापुर गांव का महबूब (40) पुत्र शरीफ चला रहा था।


आज दूर की यात्रा न करें:कुंभ

राशिफल


वृषभ:आज आपका आत्‍मविश्‍वास चरम पर है। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ कहीं स्‍वादिष्‍ट भोजन का लुत्‍फ उठाने बाहर जा सकते हैं।


मिथुन:क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी प्रकार की बहस की स्थिति न आने पाए इस बात का ध्‍यान रखें। वाणी पर संयम रखना अति आवश्‍यक है। रुपये-पैसे के मामले में भी सावधानी रखें।


कर्क:आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई शानदार खबर मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो लाभ होगा।


सिंह:आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं, कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। पहले किए गए निवेशों में अब लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्‍छा बीतेगा।


कन्या:आज धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं व्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। आज आप सूझबूझ से काम नहीं लेंगे तो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। किसी दूसरे पर तुरंत विश्‍वास करने से बचें।
तुला:खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता के कारण बन सकते हैं इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। कहीं निवेश करने के मामले में बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। शाम के वक्‍त आपके स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गिरावट आ सकती है। खानपान को लेकर सावधान रहें।


वृश्चिक:आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आज आपका वक्‍त परिवार के साथ भी हंसी खुशी के माहौल में बीतेगा।


धनु:आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। गणेशजी की पूजा की तैयारियां करेंगे। आज समय निकालकर कुछ वक्‍त मंदिर में भजन कीर्तन में भी बिताएं। मन को शांति मिलेगी।



मकर:आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है, नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्‍य जीवन में भी सुख का एहसास होगा। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति विशेष रूप से चिंता हो सकती है।


कुंभ:आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। निवेश के मामले में सोचसमझकर फैसला लें। कोई अपना आज आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। 


मीन:जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। शाम को कहीं घूमने-फिरने का भी प्‍लान बना सकते हैं। मन में नई उमंग रहेगी।


जंक फूड के लाभ एवं हानि

जंक फूड आमतौर पर विश्व भर में चिप्स, कैंडी जैसे अल्पाहार को कहा जाता है। बर्गर, पिज्जा जैसे तले-भुने फास्ट फूड को भी जंक फूड की संज्ञा दी जाती है तो कुछ समुदाय जाइरो, तको, फिश और चिप्स जैसे शास्त्रीय भोजनों को जंक फूड मानते हैं। इस श्रेणी में क्या-क्या आता है, ये कई बार सामाजिक दर्जे पर भी निर्भर करता है। उच्चवर्ग के लिए जंक फूड की सूची काफी लंबी होती है तो मध्यम वर्ग कई खाद्य पदार्थो को इससे बाहर रखते हैं। कुछ हद तक यह सही भी है, खासकर शास्त्रीय भोजन के मामले में। सदियों से पारंपरिक विधि से तैयार होने वाले ये खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।


संजय गांधी स्नातकोत्तर अनुसंधान संस्थान के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ॰ सुशील गुप्ता के अनुसार जंक फूड आने से पिछले दस सालों में मोटापे से ग्रस्त रोगियों की संख्या काफी बढ़ी है। इनमें केवल बच्चे ही नहीं बल्कि युवा वर्ग भी शामिल है। इसी संस्थान के गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग के प्रोफेसर जी. चौधरी कहते हैं कि, जंक फूड में अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट, वसा और शर्करा होती है। इसमें अधिकतर तलकर बनाए जाने वाले व्यंजनों में पिज्जा, बर्गर, फ्रैंकी, चिप्स, चॉकलेट, पेटीज मुख्य रूप से शामिल हैं। वीएलसीसी की आहर विशेषज्ञ पल्लवी केअन अनुसार बर्गर में 150-200, पिज्जा में 300, शीतल पेय में 200 और पेस्ट्री, केक में करीब 120 किलो कैलोरी होती है जो आजकल लोगों पर मोटापे के रूप में हावी हो रहा है। यह भी कहा गया है कि गर्भावस्था में गलत खानपान से आने वाले बच्चे को आजीवन मोटापे, हाई कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर का खतरा हो सकता है। इंग्लैंड में रॉयल वेटेनरी कॉलेज की शोधकर्त्ताओं की टीम ने चूहों पर इस बारे में प्रयोग किया। उन्होंने मादा चूहों के एक समूह को गर्भावस्था और स्तनपान के समय, डोनट्स, माफिन, कुकीज, चिप्स और मिठाई जैसे प्रोसेस्ड जंक फूड खाने को दिए। वहीं गर्भवती मादा चूहों के दूसरे समूह को जंक फूड न देकर सामान्य खाद्य पदार्थ दिए गए। शोधकर्त्ताओं ने मादा चूहों के इन दोनों समूहों का तुलनात्मक अध्ययन किया। जिन मादाओं को जंक फूड दिए गए थे। उनसे पैदा होने वाले बच्चों में कोलेस्ट्रॉल और रक्त में वसा का स्तर ज्यादा पाया गया। ध्यान योग्य है कि कोलेस्ट्रॉल और वसा दोनों ही चीजें हृदय रोग का जोखिम बढ़ा देती हैं। यही नहीं जंक फूड लेने वाली गर्भवती चुहियों के बच्चों में ग्लूकोज और इंसुलिन का स्तर भी बढ़ा हुआ पाया गया, जो टाइप-2 मधुमेह के खतरे को बढ़ाते हैं। ऐसी माताओं के बच्चे बड़े होने पर भी मोटापे से ग्रस्त रहे। यह स्टडी जरनल ऑफ फिजियोलॉजी के ताजा अंक में छपी है। जंक फूड के सेवन और मोटापा से महिलाओं में हारमोन की कमी हो जाती है जिससे वे बांझपन की शिकार हो सकती हैं।


पोषण विशेषज्ञ और चिकित्सक जंक फूड का उपयोग घटाने और संतुलित आहार को बढ़ावा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं। जंक फूड शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1972 में किया गया था। इसका उद्देश्य था ज्यादा कैलोरी और कम पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थो की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट करना। समय के साथ लोगों की इसमें रुचि बढ़ी लेकिन खाद्यान्न उत्पादन करने वालों पर खास असर नजर नहीं आया जो धीरे-धीरे इनकी किस्में बढ़ाते रहे। इसकी वजह जंक फूड का रखरखाव काफी आसान होना है। जंक फूड का प्रयोग हानिकारक नहीं है, बशर्ते खानपान में संतुलित आहार की कोई कमी न हो। आलू के चिप्स खा लेने में कोई बुराई नहीं, लेकिन पूरी तरह जंक फूड पर निर्भर होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। फिर भी, जंक फूड बच्चों को काफी लुभाता है, इसे देखते हुए कई देशों में इनके विज्ञापनों पर नियंत्रण और निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।


यमआचार्य नचिकेता वार्ता

गतांक से... मुनिवर, परमपिता परमात्मा का यह अनुपम जगत है। यह तरंगवाद में सर्वत्र रहता है। सर्वत्र तरंगों में निहित हो रहा है। प्रत्येक विचार तरंगित हो रहे हैं। विचार आभा में नृत्य कर रहे हैं। ग्राहपथ्‍य नाम की जो अग्नि है। उसके संबंध में उदगीत गा रहा हूं। मुझे स्मरण है जब हम अपने पूज्य पाद गुरुओं के द्वारा अपने पितरों के द्वारा अध्ययन करते थे। माता लोरिया पान कराती थी, वेद मंत्रों के उदगीत गाती रहती थी। मानव संस्कार बनता रहता था। उन्हीं संस्कार के आधार पर मुनिवर मानव का जीवन मानवीय क्षेत्रों के उपरांत को प्राप्त होकर के मुनि की कोटी में चला जाता है। ऋषि मुनियों की प्रतिभा में चला जाता है तो विचार-विनिमय क्या है? मैं विशेष नहीं देने आया हूं मै भी नहीं केवल परिचय देने चला आता हूं और वह परिचय क्या है। आचार्य के वाक्यों को प्रगट कर रहा हूं जो उन्होंने कहा है। उन्होंने कहा कि गृहपथ्‍य नाम की अग्नि का पूजन करो। हम भी करते हैं प्रातः कालीन करते हैं। ब्रह्मचारी महान तपस्‍वी बन जाते हैं ।उन्होंने कहा कि मुझे स्मरण है नचिकेता एक समय हम अपने कुटुंब के सहित भ्रमण करते पर्वतों की राहों में चले गए। वहां एक सोमकेतु सोभनी ऋषि महाराज अपनी याग में बने हुए थे और अपनी आत्मा के इंद्रियों का संकल्प बना करके याग कर रहे थे। याग करते हुए हमने कहा, प्रभु यह क्या कर रहे हो उन्होंने कहा मैं नाना प्रकार के संकल्प अंतर हृदय इंद्रियों के साथ ले बना करके हृदय रूपी यज्ञशाला में याग कर रहा हूं। हृदय यागों में प्रतिष्ठित हो रहा हूं जब इस प्रकार का हमने श्रवन किया तो वहां 12 वर्ष हमने भी इस प्रकार का अनुष्ठान किया। 12 वर्षों तक इंद्रियों के संकल्प को एकत्रित करके यज्ञ किया। हमारा जीवन मृत्यु के लिए व्याकुल हो गया कि मृत्यु से पार होना चाहिए। हम भी मृत्यु से पार हो, इसी प्रकार हमें सबको मृतक का नाम ही ज्ञान और विज्ञान कहलाता है। इस प्रकार के वाक्य प्रकट किए क्रियाशील बनाने का उद्देश्य स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा धन्य है प्रभु आपने हमारे ज्ञान की प्रतिभा को समाप्त कर दिया है। योगिता लोकाम्‌ वृरिथा जब उन्होंने यह कहा कि हमारा जीवन एक महानता की ज्योति में प्रवेश हो जाना चाहिए। चेतन हो गया और उन्होंने कहा धन्य है प्रभु आपने हमें धन्य ही नहीं आपने तो हमें मृत्युंजय बनाने की एक पगडंडी को दिया है। आपको धन्यवाद है। यहां आकर के नचिकेतन मौन हो गया और मोन हो करके उन्होंने यज्ञशाला का क्रियाकलाप वर्णन किया। ग्राहपथ्‍य की अग्नि तत्व को प्राप्त कर आती है। वह देवताओं की जागृति कर आती है। इस प्रकार का विचार दिया इस प्रकार का उन्होंने जब अपना विचार दिया। उदगीर बनाने के लिए तो नचिकेता अपने में मौन होकर के चिंतन में लगा। उन्होंने कहा है नचिकेता मोन होना नहीं है। एक तीसरी अग्नि कहलाती है जिसको अवनी अग्नि कहते हैं जब माता-पिता बालक बालिकाओं से प्रबल बन जाए। कृपया करके भ्रमण करना प्रारंभ करें और सात्विकता से भ्रमण करते हुए विद्यालयों में अन देते हुए, विद्यालय की प्रतिभा को ऊंचा बनाते हुए। राष्ट्र समाज और प्रजा को उधरवा में गति कराते हुए उस अग्नि का पूजन करना चाहिए। वह अवनी अग्नि कहलाती है जो ग्रह को त्याग करके अपने में अग्नि का पूजन करता है। पूजन करने का नाम है स्वर्ग कहलाता है। पूजा तीन प्रकार की जाती है इन तीनों प्रकार के पूजन करने का नाम स्वर्ग कहलाता है। नचिकेता तीन प्रकार की अग्नि का पूजन होना चाहिए। इतना उच्चारण करके वह मौन हो गए हैं। उन्होंने मौन हो करके अपने में सांत्वना को प्राप्त किया। नचिकेता ने कहा प्रभु आपने इसमें बहुत कुछ स्वर्ग की घटनाएं की स्वर्ग के लिए आपने हमें बहुत सा उदगार दिया है। हम जानना चाहते हैं। आत्मा शरीर को त्याग करके कहा जाता है? यह मेरा तीसरा प्रश्न है। उन्होंने यह वाक्य उच्चारण करके मोहन हो गये। यम आचार्य ने कहा हमारा यह विचार कल प्रकट होगा। आज का विचार यहीं पर समाप्त होता है। आज के बाद का का उच्चारण करने का हमारा अभिप्राय क्या है। पूजन का अभिप्राय यह है कि प्रत्येक वस्तु को जान करके उसका सदुपयोग करना उसको क्रिया में लाना। यही सदुपयोग और उसका पूजन कहलाता है। पूजन का अभिप्राय मैंने कई काल में तुम्हें उच्चारण किया है


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
september 02, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-30 (साल-01)
2. सोमवार,02सितबंर 2019
3.शक-1941,भादप्रद शुक्‍लपक्ष तीज ,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:53,सूर्यास्त 6:54
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी, बरसात की संभावना।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...