रविवार, 1 सितंबर 2019

शौच गई नाबालिग की हत्या,रेप की आशंका

जालौन। जालौन से लापता नाबालिग का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर झाडिय़ों में पड़ा मिला। इसकी सूचना से सनसनी फैल गई। नाबालिग की दोनों आंखें फोड़ कर नृशंसता से उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर कपड़े न होने से रेप की भी आशंका जताई जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के चलते घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। सूचना मिलने पर डीआईजी (झांसी रेंज) सुभाष बघेल और एसपी डॉ सतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना आटा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीया किशोरी शनिवार रात शौच के लिए गई थी। इसके बाद काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाबालिग के न मिलने पर परिजनों ने आटा थाने में भी सूचना दी। रात में पुलिस ने भी तलाश की लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव से दूर झाडिय़ों में किशोरी का शव  मिलने से हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और चाकू से आंखें फोड़ दी गई थीं। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी के ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई और चाकू से आंखें फोड़ दी गईं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...