रविवार, 6 नवंबर 2022

प्रियंका ने गीता की 'हत्या' पर गहरी संवेदना व्यक्त की

प्रियंका ने गीता की 'हत्या' पर गहरी संवेदना व्यक्त की


पूर्व कैबिनेट मंन्त्री व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के नेतृत्व में मृतका दलित महिला के परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल।

दलित मृतका के परिवार कांग्रेसियों ने को दी संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा।

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। काबडौत मे हाल मे हुई दलित महिला गीता की हत्या पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल काबड़ौत में दलित मृतका गीता के परिवार से मिला। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जैसे ही आदरणीय प्रियंका गांधी को इस दुखद घटना के विषय में पता चला उन्होंने तत्काल हमे मृतका के परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया।

परिवार मे बात की मृतका गीता के पति विनोद ने बताया कि उनकी पत्नि का पहले अपहरण किया गया। उसके बाद जगंल मे लेजाकर हत्या कर दी गई। इस कृत्य मे गांव के ही व्यक्ति शामिल हैं। मृतका की डेड बाडी जिस अवस्था में मिली है। उससे बलात्कार होने का भी अंदेशा है। लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं की सह पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मे बदलाव कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के साथ छेडछाड की गई है। भाजपा के बडे नेता दोषियों को बचाने मे लगे हुए है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि एक गरीब दलित महिला के साथ इतनी बडा जघन्य अपराध करने वाले अभी तक फरार है।

पुलिस प्रशासन पता नहीं किसके दबाव मे काम कर रहा है। यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ  की बात करती है। जबकि महिलाओं के साथ आये दिन अप्रिय घटनाएं घट रही है।भाजपा मे गुनाहगारों की भीड है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को केवल दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदने और बलात्कारीयो को बचाने की चिंता है। मृतका के परिजनों विनोद कुमार, रामफल सिंह, त्रिलोकी, महेंद्र सिंह, मांगे राम, कालूराम, राजेंद्र, अनुज कुमार आदि ने कांग्रेसी नेताओं से सहयोग की आशा व्यक्त की है।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केबिनेट मंत्री व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, शैखरपाल, प्रदेश महासचिव तरार, जिला उपाध्यक्ष लोकेश कटारिया, जिलाध्यक्ष अनुचित निभॅय सिंह, प्रदेश महासचिव विनोद, रामफल, तिलको, महेंद्र सिंह, मागेराम सिंह, कलु, राजेन्द्र अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।

सेना सभा की इकाई के कार्यक्रम में शिरकत की: गर्ग

सेना सभा की इकाई के कार्यक्रम में शिरकत की: गर्ग

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नरेंद्र मोदी सेना सभा रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने रविवार को शामली स्थित होटल सुखचेन में नरेंद्र मोदी सेना सभा रजि. शामली की इकाई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस संगठन की उपलब्धि पर बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी को समर्पित संगठन है। आने वाले 2024 के चुनाव की तैयारी के लिए नरेंद्र मोदी सेना सभा निरंतर जनता से संपर्क करने में लगा हुआ है। संगठन माननीय नरेंद्र मोदी जी के विचारों पर चलने वाला संगठन है और 2024 में पुनः देश में भाजपा की सरकार बने इसी का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा देश में जिस तरह चौमुखी विकास हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में सड़क मार्ग दुरुस्त हुए हैं। फ्लाईओवर्स बने हैं, 6 घंटे का रास्ता। जहां सिमटकर मात्र 3 घंटे में पहुंच चुका है। यह सब संभव भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा देश के लगभग 18 राज्यों में गतिमान है और प्रत्येक राज्य में अपनी एक इकाई बनाकर संगठन मजबूत हो रहा है।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ सालों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आठ साल देश में धर्म और संस्कृति के उत्थान का खंड काल रहा हैं। श्री गर्ग ने कहा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर, केदारनाथ में भगवान शिव, उज्जैन में भगवान महाकाल और काशी में भगवान विश्वनाथ मंदिर में भव्य निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी 1999 में जब वह अयोध्या गए तो देखा कि रामलला टेंट में विराजमान हैं। यह देख उनका मन बड़ा व्यथित हुआ। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया।

उन्होने कहा यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो सका है। यदि देश में धर्म और संस्कृति के उत्थान का कोई खंड काल आया है तो वह खंड काल यही है। नरेंद्र मोदी सेना सभा शामली की इकाई को शुभकामनाएं देते हुए विकास गर्ग ने कहा कि कमल बंसल प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश शामली में भी नरेंद्र मोदी सेना सभा दिन प्रतिदिन तरक्की की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखचैन वालिया ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी सेना शामली में दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बढ़ा रही है। समाज सेवा से ओतप्रोत संगठन समाज सेवा में भी कार्य कर रहा है। चाहे शिक्षा चिकित्सा हो दिव्यांगजनो के लिए समर्पण की भावना से कार्य कर रहा है। नरेंद्र मोदी सेना सभा के प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा देश की कई राज्यों में इकाई चल रही है और संगठन के समस्त कार्यकर्ता दिन-रात सिर्फ और सिर्फ 2024 में भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। और उन्हें उम्मीद है, जिस तरह का कार्य देश में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उन्हें 2024 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी।

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। जिसमें मुख्य रुप से सोनू, आनन्द गोयल भाजपा नेता, अमित वत्स प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, महैंदर सिहं ऐडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष, सोमसिंह प्रदेश सहसचिव, अलकेश उपाध्याय जिला अध्यक्ष, युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष मोनू चौहान, श्रीमति अंजुल बंसल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, शशि अरोरा, पारस बंसल, पंकज गर्ग, नीरु शर्मा, अजय कश्यप जिला महामंत्री, वीना रोहिला, रजनी गर्ग, पूनम गर्ग, सरोज गोयल, सचिन भारद्वाज, कषणपाल ,मास्टर राजीव, विशाल बंसल जिला मीडिया प्रभारी, कुलदीप धीमान, आदि।

10,000 प्रोफेशनल्स प्रशिक्षित, माइलस्टोन पूरा 

10,000 प्रोफेशनल्स प्रशिक्षित, माइलस्टोन पूरा 


एमजी मोटर ने सारथी प्रोग्राम के माध्यम से 10,000 शोफरों का कौशल उन्नयन किया  

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। एमजी मोटर इंडिया सारथी प्रोग्राम के तहत 10,000 प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित करने का माइलस्टोन पूरा किया है। यह प्रोग्राम वर्ष 2021 में एमजी के ग्राहकों के शोफरों (निजी ड्राईवरों) को एमजी कारों की नवीनतम तकनीकों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य के साथ आरम्भ हुआ था। यह पहल एमजी मोटर के सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनोमस, शेयर्ड, और इलेक्ट्रिक) यानी संयोजित, स्वायत्त, साझा, और विद्युत् की दृष्टि के अनुसार की गई थी। नॉएडा में आयोजित एक समारोह में आरक्षी उपायुक्त (यातायात), श्री गणेश प्रसाद साहा ने आयोजन में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सम्पूर्ण भारत में 10,000 से अधिक शोफरों की कुशलता बढ़ाकर एम्गी सारथी प्रतिभागियों को एमजी कारों में मौजूद उन्नत विशेषताओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण सत्रों में जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने के लिए सुरक्षित वाहन परिचालन और सड़क सुरक्षा तकनीकों से सम्बंधित सबक शामिल किये गए हैं। ग्राहक अपने-अपने शोफर को प्रशिक्षण के लिए साइन अप कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण निःशुल्क है।

हाल में, एमजी ने ‘एमजी सेवा - सारथी’ के शुभारम्भ के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति अपनी निरंतर वचनबद्धता की भी घोषणा की थी। एमजी सेवा - सारथी वड़ोदरा जिले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए मोटर ड्राइविंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रोग्राम है।

लोगों के समक्ष समस्या का निराकरण किया: प्रतिनिधि 

लोगों के समक्ष समस्या का निराकरण किया: प्रतिनिधि 


अपने क्षेत्र मे लोगो की समस्या जानने मध्यरात्री भी पोहच जाते है रविंद्र कृष्णचंद्र ठाकुर (‌सिसोदिया)

मनोज सिंह ठाकुर 

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट तहसील अंतर्गत आलोट जनपद प्रतिनिधि ने मध्यरात्रि में अपने क्षेत्र के लोगो के लिए क्षेत्र मे जाकर लोगों के समक्ष समस्या का निराकरण किया। लोगो का कहना है, कि हमने आज तक ऐसा प्रतिनिधि नही देखा, ना मिला है। जो हमेशा क्षेत्र का दोरा तो करते ही है, पर रात्रि में हमारे लिए मसीहा बन के हमारी समस्याओं का निराकरण करते है।

अगर एसा नेता हो तो, गांव-गांव शहरो की तरह चमकता दिखाई देगा और लोगो ने बहुत प्यार दिया और बोले हमे गर्व है। हमारे प्रतिनिधि पर की एक कॉल पर रविंद्र भाई हमारे गांव आएं और लोगो ने नारे लगाएं... हमारा नेता केसा हो, रविंद्र ठाकुर (सिसोदिया) जेसा हो।

एसडीएम ने आधा दर्जन प्रकरणों का निस्तारण कराया 

एसडीएम ने आधा दर्जन प्रकरणों का निस्तारण कराया 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसील दिवस में आएं राजस्व विभाग संबंधित आधा दर्जन प्रकरणों का रविवार को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कराया है। एसडीएम रुद्रपुर द्वारा सर्वप्रथम ग्राम भरोहिया में निजी भूमि में चल रहे मार्ग को कंटीले तार से रोके जाने संबंधी तहसील दिवस संदर्भ की जांच की गई। मौके पर ज्ञात हुआ कि यहां कुछ वर्षों पूर्व ग्राम प्रधान ने कच्ची मिट्टी का रास्ता बनवा दिया था, जिसे भूस्वामियों ने एक वर्ष पूर्व लेखपाल द्वारा पैमाईश कराकर जोत लिया।

राजस्व निरीक्षक से राजस्व संहिता की धारा 25/26मे एक दिन में रिपोर्ट मांगी गई तथा ग्राम प्रधान को पुनः पुराने स्थान पर मिट्टी डलवाने को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी ग्राम बांकेसिंगही पहुंचे। यहाँ उन्होंने बैनामा से संबंधित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ निस्तारण कराया। उपजिलाधिकारी ने ग्राम कोरवा में भी वरासत एवं वसीयत से संबंधित तहसील दिवस संदर्भ का मौके पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण कराया।उपजिलाधिकारी ने ग्राम सरसबह में तहसील दिवस के संदर्भ का मौके का जायजा लिया। यहाँ डीह के रास्ते का विवाद है और प्रकरण धारा 133 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है।

उपजिलाधिकारी ने हार्वेस्टर जब्तकर पुलिस को सौंपा

एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने रुद्रपुर के ग्राम नई खास थाना सुरौली में बिना फसल अवशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाए धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर को पुलिस को जब्त करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान ग्राम कुसुमा में खेत में जलाई जा रही पराली को मौके पर ग्रामवासियों एवं स्टाफ की सहायता से बुझाया गया तथा राजस्व निरीक्षक को जुर्माना वसूलने हेतु निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम जोगिया बुजुर्ग में पराली जलाते हुए विशुनदयाल यादव एवं गुलाब यादव पकड़े गए। ग्राम वासियो एवं राजस्व टीम के साथ आग को बुझवा दिया गया। जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाएगा तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रतिघटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में बिना एस.एम.एस. लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है वह तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाएगा एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक नही छोड़ा जाएगा जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में एस.एम.एस. लगवा नहीं लेता है। यदि कोई किसान बार-बार पराली जलाता है तो उसे कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा।

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी 

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी 


सिंधी कॉलोनी में श्री मद भागवत कथा की पूर्णाहुति

मनोज सिंह ठाकुर 

खंडवा। सिंधी समाज के परम पूज्य महंत बाबा श्यामदास साहेब जी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धार्मिक स्थल तीरथ धाम एवं महंत बाबा स्वरूप दास जी के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी है। यह कथा 31 अक्टूबर से प्रारंभ हुई। शनिवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष आयोजन स्थल पहुंचे और परम श्रद्धेय बापू श्री अशोकानंद जी महाराज जबलपुर के मुखारविंद से ज्ञान भक्ति एवं मुक्ति के इस त्रिवेणी संगम कार्यक्रम में आकर महापुराण कथा का रसपान किया और पुण्य लाभ लिया।

बाबा नारायणदास सेवा मंडल के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बापू श्री अशोकानंद महाराज के मुखारविंद से महापुराण कथा 31 अक्टूबर से प्रारंभ हुई। प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजेतक परम पूज्यनीय महंत बाबा स्वरूपदास जी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन निरंतर जारी रहा। 6 नवंबर रविवार को कथा की पूर्णाहुति होगी। यह आयोजन सिंधी समाज बगीचा ग्राउंड स्वामी नारायण नगर सिंधी कॉलोनी खंडवा में जारी है। शनिवार को भी बापू ने जब कथा के मध्य में धार्मिक भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु झूम उठे।

सपा के प्रत्याशी तिवारी को बड़े अंतर से हराया, बधाई

सपा के प्रत्याशी तिवारी को बड़े अंतर से हराया, बधाई

संदीप मिश्र/आदर्श श्रीवास्तव 

लखनऊ/लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को बड़े अंतर से हरा दिया है। इसको लेकर बीजेपी में जबरदस्त उत्साह है। इस जीत की बधाई यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने लिखा है “उ.प्र. की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में जीत की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियो! ”

कुतिया ने बकरी की आकृति के बच्चे को जन्म दिया 

कुतिया ने बकरी की आकृति के बच्चे को जन्म दिया 

अविनाश श्रीवास्तव 

गोपालगंज। कुदरत का करिश्मा अलग ही होता है। अजीबोगरीब मामला बिहार के गोपालगंज जिले का एक गांव चर्चा का विषय बना है। सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की वतिया टोला में चर्चा एक कुतिया के बच्चे को लेकर छिड़ी है। उसके आठवें बच्चे पर गांव के लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंच रहे हैं। कुतिया ने बकरी की आकृति के बच्चे को जन्म दिया है।

उसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग गांव पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई है।सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत के वतिया टोला में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें सात बच्चे की आकृति कुत्ते जैसी है। जबकि एक बकरी के जैसा दिखता है। वह बोलता भी मेमने के जैसा है। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। कुछ ही देर में कुतिया के बच्चे को देखने के लिए हुजूम लग गया।

कुतिया ने कुल 8 बच्चों को जन्म दिया। उसके 7वें बकरी की जैसी आकृति वाले बच्चे को देखने के लिए सीमावर्ती कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट रही है। वहां के लोग इसे आस्था मानकर उस पर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। एक ग्रामीण तेजेश्वर मिश्रा, पूर्व मुखिया विनय यादव सहित कई लोगों ने बताया कि कुत्ते के बकरी जैसा जन्मा बच्चा मेमना की तरह की बोल रहा है। उसकी आवाज अब एक कोतूहल का विषय बनी है। इसकी सूचना वन वन विभाग को दी गई है।

एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ यात्री 'विमान'

एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ यात्री 'विमान'

सुनील श्रीवास्तव 

डोडोमा। तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास तालाब में गिर गया। इस घटना के सामने आते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अभी यह साफ नहीं है कि विमान में कितने यात्री सवार थे। हालांकि, राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है।

सामूहिक विवाह का आयोजन 12 दिसंबर को होगा

सामूहिक विवाह का आयोजन 12 दिसंबर को होगा

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जनपद में गरीब श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। जनपद में इस बार 200 बेटियों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा गया है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ द्वारा निर्माण कार्य में नियोजित पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जनपद मुजफ्फरनगर में 200 बेटियों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए बोर्ड द्वारा 65000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी साथ ही वर-वधू की पोशाक के लिए 5000 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक श्रमिक जन सुविधा केंद्र अथवा ऑफलाइन कार्यालय में 15 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। श्रमिक पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सामूहिक विवाह की तिथि से 15 दिन पहले यह पोर्टल स्वयं बंद हो जाएगा, इसलिए सभी आवेदन 25 नवंबर से पहले करना जरूरी है। यदि श्रमिकों को आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो वह तहसील बुढ़ाना में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बहादुर यादव, तहसील सदर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान, तहसील जानसठ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह तथा तहसील खतौली में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

कोयले की आपूर्ति में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज 

कोयले की आपूर्ति में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। बिजली उत्पादन इकाइयों को कोयले की आपूर्ति में अक्टूबर के दौरान 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कोयला मंत्रालय की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर के महीने में बिजली उत्पादन इकाइयों को 5.64 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गई। एक साल पहले के समान महीने में यह आपूर्ति 5.97 करोड़ टन थी। हालांकि चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों यानी अप्रैल-अक्टूबर के दौरान बिजली इकाइयों को की गई, कोयला आपूर्ति 13.07 प्रतिशत बढ़कर 41.3 करोड़ टन हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में 36.5 करोड़ टन की आपूर्ति की गई थी। कोयला मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर में विभिन्न क्षेत्रों को कोयला आपूर्ति घटकर 6.70 करोड़ टन रह गई जबकि अक्टूबर 2021 में यह 7.02 करोड़ टन करोड़ टन थी।

कंपनियों के निजी इस्तेमाल वाली बिजली इकाइयों को कोयले की आपूर्ति वाली 49.7 लाख टन से घटकर 35.4 लाख टन रह गई। इस साल गर्मियों के दौरान देश के कई इलाकों में बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ा था। इस कमी के लिए कोयला आधारित बिजली उत्पादन इकाइयों को कोयले की कम आपूर्ति को जिम्मेदार बताया गया था। हालांकि कोयला मंत्रालय ने उस बिजली संकट के लिए कोयले को छोड़कर अन्य स्रोतों से पैदा होने वाली बिजली के उत्पादन में कमी को जिम्मेदार बताया था।

10,000 रुपये से घटाकर ₹2,000 करने का प्रस्ताव 

10,000 रुपये से घटाकर ₹2,000 करने का प्रस्ताव 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के प्रचार से संबंधित खर्च के लिए नकद में भुगतान की जाने वाली राशि को मौजूदा 10,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। ताकि, उनके लेनदेन को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने हाल में सरकार को सौंपे गए।

प्रस्ताव में सिफारिश की कि चुनाव संचालन नियमों में संशोधन किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव संबंधी खर्चों के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को किए गए 2,000 रुपये से अधिक के सभी नकद भुगतान या तो ‘अकाउंट पेयी चेक’ या ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से किए जा सके। जानकारी के मुताबिक ऐसा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा खर्च में अधिक पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत किया जा रहा है।

अब तक, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होता है कि 10,000 रुपये से अधिक के सभी भुगतान चेक, ड्राफ्ट या बैंक हस्तांतरण द्वारा विशेष रूप से चुनावी खर्च के उद्देश्य से खोले गए बैंक खाते के माध्यम से किए जाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से कम से कम एक दिन पहले विशेष रूप से चुनावी खर्च के लिए एक अलग बैंक खाता खोलना होगा।

उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने की तारीख से परिणाम घोषित होने की तारीख तक दिन-प्रतिदिन के खाते, कैश बुक और बैंक बुक को बनाए रखना होगा। उन्हें नामांकन दाखिल करने की तारीख पर किए गए सभी खर्चों को भी शामिल करना होगा। एक उम्मीदवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को चुनाव व्यय की जानकारी देनी होती है।

‘नए भारत’ और वास्तुकला के लिए आवश्यक कानून

‘नए भारत’ और वास्तुकला के लिए आवश्यक कानून 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि प्रस्तावित डिजिटल इंडिया अधिनियम पर काफी काम किया जा चुका है और भारत के लिए इस दशक को ‘प्रौद्योगिकी-दशक’ (टेकेड) बनाने के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए मसौदा विधायी रूपरेखा 2023 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।

सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि गहन विचार-विमर्श से महत्वपूर्ण कानून बनाए जाएंगे, जो ‘नए भारत’ और इसकी डिजिटल वास्तुकला के लिए आवश्यक होंगे। चंद्रशेखर ने आईटी अधिनियम का स्थान लेने वाले डिजिटल इंडिया अधिनियम की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘इस पर काफी काम हुआ है और हमें उम्मीद है कि वर्ष 2023 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के ‘टेकेड’ के लिए एक विधायी रूपरेखा देश के समक्ष पेश की जाएगी।

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार अहम कानूनों पर विस्तार से विचार-विमर्श करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘नए भारत के लिए सभी कानून आधुनिक होने चाहिए और उपभोक्ता, उद्योग, स्टार्टअप, वकीलों, न्यायाधीशों, नागरिकों…सभी से इन पर गहन विचार विमर्श होना चाहिए, उनकी बात इनमें आनी चाहिए। हम ठीक यही करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम काल्पनिक समय सीमा पर काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया कानून आईटी कानून 200 का स्थान लेगा क्योंकि यह दो दशक से अधिक पुराना हो चुका है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट से संबंधित कानून, नियम और न्याय-विधान बदलते रहेंगे।

रिलायंस को 20वीं सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनी बताया

रिलायंस को 20वीं सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनी बताया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने राजस्व, लाभ और बाजार मूल्यांकन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को काम करने के लिहाज से भी भारत की सबसे अच्छी और दुनिया की 20वीं सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनी बताया है। फोर्ब्स की ‘विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2022’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में यह कहा गया है।

वैश्विक रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ऊपर है और इसके बाद अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, अल्फाबेट और एप्पल का स्थान है। इस सूची में दूसरे से 12वें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है। इसके बाद जर्मनी की वाहन विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप 13वें स्थान पर है। दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विक्रेता अमेजन इस रैंकिंग में 14वें स्थान पर और फ्रांस की दिग्गज कंपनी डेकेथलॉन 15वें स्थान पर है।

वहीं, पेट्रोलियम से लेकर खुदरा कारोबार तक का संचालन करने वाली रिलायंस इस वैश्विक सूची में 20वें स्थान पर मौजूद है। रिलायंस इस रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पाने वाली भारतीय कंपनी है। यह जर्मनी की मर्सिडीज-बेंज, अमेरिकी की कोका-कोला, जापान की वाहन कंपनी होंडा और यामाहा तथा सऊदी अरामको से भी इस सूची में ऊपर है।

फ़ोर्ब्स के मुताबिक शीर्ष 100 कंपनियों में रिलायंस के अलावा कोई भी भारतीय कंपनी नहीं है। एचडीएफसी बैंक 137वें स्थान पर है। बजाज इस रैंकिंग में 173वें, आदित्य बिड़ला ग्रुप 240 वें, लार्सन एंड टुब्रो 354वें, आईसीआईसीआई बैंक 365वें, अडाणी एंटरप्राइजेज 547वें और इंफोसिस 668वें स्थान पर है।

‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू, घोषणा

‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू, घोषणा

अखिलेश पांडेय 

सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर ने 7.99 डॉलर प्रति माह के शुल्क पर सत्यापित खातों को दिए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले कंपनी के मालिक एलन मस्क द्वारा खाते को सत्यापित करने की प्रणाली में बदलाव करने की कोशिशों के बीच यह कदम उठाया गया है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में एप्पल आईओएस उपकरणों के लिए ट्विटर ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि जो उपयोगकर्ता सत्यापन के साथ ट्विटर ब्लू पर अब नया खाता बनाएंगे, वे जानी-मानी हस्तियों, कंपनियों और नेताओं के खाते की तरह अपने खातों में नीला निशान प्राप्त कर सकेंगे।

बहरहाल, ट्विटर के कर्मचारी एश्थर क्रोफोर्ड ने शनिवार को ट्वीट किया कि ‘नयी ब्लू सेवा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन यह जल्द की शुरू होगी। लोग हमें नए अपडेट लाते देख सकते हैं, क्योंकि हम परीक्षण और बदलाव की दिशा में सक्रिय हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सब्सक्रिप्शन सेवा कब से शुरू होगी। क्रोफोर्ड ने ट्विटर पर एक संदेश में बताया कि यह अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होगी।

ट्विटर ने इस मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हर किसी के नीला निशान हासिल कर सकने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और मंगलवार को अमेरिका में चुनाव से पहले इसका दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन मस्क ने फर्जीवाड़ा करने वालों द्वारा नेताओं एवं निर्वाचन अधिकारियों आदि के सत्यापित खातों को अपना खाता बता सकने की आशंका से जुड़े सवाल पर शनिवार को कहा, ट्विटर किसी और की पहचान को अपनी पहचान दिखाने की कोशिश करने वालों का खाता निलंबित कर देगा और पैसा रख लेगा।

उन्होंने कहा, यानी अगर धोखेबाज लोग 10 लाख बार ऐसा करते हैं तो इससे मुफ्त में काफी धन मिलेगा। ट्विटर ने अपने कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की है और कई लोगों को आशंका है कि इससे सोशल मीडिया मंच पर सत्यापन संबंधी प्रणाली पर असर पड़ेगा। इस मंच का इस्तेमाल सार्वजनिक एजेंसियां, चुनाव बोर्ड, पुलिस विभाग और समाचार संस्थान लोगों को विश्वसनीय सूचना देने के लिए करते हैं।

यह बदलाव ट्विटर द्वारा 2009 में शुरू की गई मौजूदा सत्यापन प्रणाली को खत्म कर देगा, जो इस मकसद से शुरू की गई थी कि धोखेबाज लोग हाई-प्रोफाइल एवं जानी-मानी हस्तियों के खातों को अपने खातों के रूप में न दिखा पाएं। ट्विटर पर इस समय 4,23,000 सत्यापित खाते हैं। मस्क ने लंबे विवाद के बाद 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया था।

ट्विटर जानी-मानी हस्तियों के खातों को सत्यापित करने के लिए ब्लू टिक बैज का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के बीच मस्क ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा था कि कंपनी के हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान झेलने की स्थिति में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था। ट्विटर को अप्रैल-जून की तिमाही में 27 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 6.6 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ था।

भारत में कब शुरू होगा ?

एलन मस्क ने कहा है कि भारत में एक महीने के अंदर ट्विटर ब्लू के शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है। दरअसल, एक ट्विटर यूज़र ने मस्क से इस बारे में पूछा था जिसपर मस्क ने कहा, उम्मीद है…एक महीने के अंदर। ट्विटर ब्लू फिलहाल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूके में आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

इंडोनेशिया: 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस किए

इंडोनेशिया: 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस किए

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

जकार्ता। मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि उत्तरी सुलावेसी प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने कहा कि भूकंप सुबह सात बजकर 03 मिनट जकार्ता समय पर आया।

भूकंप का केंद्र केपुलुआन सीतारो जिले से 69 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 255 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके पास के उत्तरी मालुकु प्रांत में भी महसूस किए गए। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।

मुंबई: अभिनेत्री आलिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया

मुंबई: अभिनेत्री आलिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया

कविता गर्ग 

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी। आलिया ने अपने गर्भवती होने की घोषणा इस साल जून में की थी। आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने और रणबीर के पहले बच्चे को जन्म दिया है। वहीं आलिया कपूर ने इंंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। आलिया ने पोस्ट पर लिखा- हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर। बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे अडोरेबल कपल्स में से एक हैं।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि बच्ची का जन्म हुआ है। वह (आलिया) प्रसव के लिए सुबह साढ़े सात बजे पहुंचीं। वह पिछले कुछ समय से पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नियमित रूप से अस्पताल आती थीं।  ऐसा बताया जा रहा है कि कपूर परिवार बच्ची के जन्म की घोषणा के लिए जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा।

आलिया और रणबीर ने इस साल सितंबर में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में पहली बार साथ काम किया। आलिया करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी। जबकि रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ और लव रंजन की एक फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे।

रणबीर की मां ने भी शेयर की खुशी
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कई नोट शेयर किया है। उन्होंने भी खुशी जाहिर की है। साथ ही मिल रही बधाइयों को भी नोट पर शेयर किया है। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमां ने नीतू कपूर के साथ फोटो शेयर करते हए खुद को बुआ और मां को दादी मां बनने की बधाई दी।

'पूर्वी' विधानसभा सीट पर उपचुनाव, जीत हासिल की

'पूर्वी' विधानसभा सीट पर उपचुनाव, जीत हासिल की

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा रमेश लटके ने रविवार को जीत हासिल की। इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक तबके के विद्रोह की वजह से जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था।

खास बात ये है कि अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में इस बार शिव सेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट नोटा को पड़े। कानूनी लड़ाई के बाद दिवंगत रमेश लटके (Ramesh Latke) की पत्नी ऋतुजा लटके ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि उनकी जीत पहले ही तय मानी जा रही थी, क्योंकि इस उपचुनाव में किसी भी बड़े दल ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।

ऋतुजा लटके को कांग्रेस और एनसीपी ने अपना समर्थन दिया हुआ था। जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में तकरीबन 33 फीसदी वोटिंग हुई थी। शुरुआत में बीजेपी (BJP) और एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से मुरजी पटेल शुरुआत में चुनावी मैदान में उतरे तो जरूर थे।

राज्याभिषेक: विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित 

राज्याभिषेक: विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। ब्रिटेन में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के अवसर पर विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई से तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, ‘‘नए महाराजा का राज्याभिषेक हमारे देश के लिए एक अद्भुत क्षण है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे पूरे ब्रिटेन के लिए अगले साल एक अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ इस अवकाश की घोषणा के बाद अब अगले साल मई में तीन लंबे सप्ताहांत होंगे। एक मई और 29 मई को पहले ही सार्वजनिक अवकाश है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-392, (वर्ष-05)

2. सोमवार, नवंबर 7, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त: 05:36। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...