गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

संयुक्त राष्ट्र ने चीन पर साधा निशाना

वॉशिंगटन डीसी। मानवाधिकारों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का कहना है कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार (सीपीसी) अपने ही लोगों के मानवाधिकारों को कुचलने में लगी है। पोम्पिओ ने बुधवार को चीन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि CPC न केवल अपने लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है बल्कि उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रही है। यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टियों का इतिहास रहा है।               


देश ताइवान के निकट से गुजरा 'चीन'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, हांगकांग के बाद ताइवान के मुद्दे पर तनातनी बढ़ती जा रही है। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बैरी जब बुधवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा तो चीन ने उसे ऐसी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। हालांकि अमेरिका ने दो टूक कहा है कि समुद्री क्षेत्र में स्वतंत्र आवाजाही के लिए उसका अभियान जारी रहेगा। चीन ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है।
प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना की टुकड़ी का हिस्सा यूएसएस बैरी एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत है. अमेरिकी नौसेना ने इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बताया, लेकिन ताइवान औऱ उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र पर दावा करने वाले चीन को यह हरकत नागवार गुजरी।
अमेरिकी पैसेफिक फ्लीट ने कहा, ताइवान स्ट्रेट से अमेरिकी युद्धपोत का गुजरना प्रशांत महासागर में स्वतंत्र और बेरोकटोक आवाजाही के उनके देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अमेरिकी नौसेना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हुए आगे भी इस क्षेत्र में युद्धपोतों के नौवहन के अलावा विमानों की गश्त भी जारी रखेगी।
अमेरिका के इस रुख से आगबबूला चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत की पूरी यात्रा पर उसकी कड़ी नजर थी। चीन की पूर्वी थिएटर कमांडर के प्रवक्ता कर्नल झांग चुनहुई ने कहा कि हमने अमेरिका को यह आगाह किया है कि वह ऐसी बयानबाजी और कार्रवाई से बाज आए, जो ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव पैदा करती हो। गौरतलब है कि 1949 के गृह युद्ध में हार के बाद से ताइवान चीन से एक अलग हिस्से के तौर पर रहा है। ताइवान का अपना झंडा, करेंसी और सेना है। हाल ही में अमेरिका ने ताइवान को संवेदनशील मिसाइल टेक्नोलॉजी समेत तमाम हथियार देने का समझौता किया है।             


'कलाम' की जयंती पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश के 11वें राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, डॉक्टर कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति एक वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। एक विजनरी लीडर भारत के स्पेस और मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।             


प्राकृतिक सौंदर्य और किसी ग्रह पर नहीं है

हमारे सौरमंडल के ग्रहों के बहुत अलग अलग हालात है। सूर्य से दूरी और अन्य वजहों से हर ग्रह के भौगोलिक स्थितियों में काफी अंतर है। वैसे तो खगोलविदों की दिलचस्पी इन ग्रहों में जीवन की संभावना के संकेतों की तलाश में ज्यादा होती है, लेकिन कई बार कुछ विलक्षण स्थितियां भी उन्हें चौंका देती है। पृथ्वी का प्राकृतिक सौंदर्य किसी और ग्रह पर नहीं है, लेकिन प्लूटो पर खगोलविदों को ऐसे पहाड़ दिखे हैं जो बर्फ की तरह ढंके बिलकुल वैसे ही दिखाई देते हैं जैसे पृथ्वी पर।


एवरेस्ट से भी ऊंचे हैं वहां के पर्वत


नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्ष यान ने 2015 में दिखाया कि कथूलू श्रेणी के कई पर्वत हमारे हिमालय के एवरेस्ट से भी ऊंचे हैं। इसके साथ ही इन पर्वतों में एक खासियत और है यह बर्फ से ढके हैं, लेकिन यह बर्फ पानी की बल्कि मीथेन की है।


मीथेनी की बर्फ


नेचर जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में इस बौने ग्रह पर मीथेन के निर्माण और उसकी वजह से बनने वाली प्रक्रियाओं को जानने का प्रयास किया गया है। शोधकर्ताओं ने इस पर खास तौर से कथूलू में मीथेन की बर्फ पर खास तौर से ध्यान दिया।           


फेसबुक-व्हाट्सएप को नोटिस जारी किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम द्वारा दायर याचिका पर केंद्र, गूगल, अमेजन और फेसबुक/ व्हाट्सऐप को नोटिस जारी किया। अदालत ने यूपीआई पर किए गए लेनदेन के डाटा को सुरक्षित करने की भी मांग की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी भारत में डाटा संग्रहीत करने की अनिवार्यता के बिना व्हाट्सएप को यूपीआई भुगतान शुरू करने की अनुमति दे रहे हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, ‘हम नोटिस जारी करेंगे। यहां इस बात की आशंका है कि भुगतान की पूरी व्यवस्था शुरू होने से पहले पूरा नियामक ढांचा तैयार हो जाएगा।’ विश्वम की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा कि आरबीआई ने अप्रैल 2018 में एक आदेश जारी कर इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों से कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि इन प्लेटफॉर्म पर डाटा का लेन-देन भारत के भीतर एक सर्वर में सुरक्षित रखा जाएगा।             


पूर्व राष्ट्रपति का जीवन संघर्ष-गरीबी में गुजरा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मध्यवर्गीय मुस्लिम अंसार परिवार में हुआ था। साल 2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे। देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिन हैं। साल 2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मध्यवर्गीय मुस्लिम अंसार परिवार में हुआ था। अब्दुल कलाम के पिता नाविक का काम करते थे और ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं थे। वह मछुआरों को नाव किराये पर देते थे। अब्दुल कलाम का बचपन गरीबी और संघर्षों से गुजरा था। पांच भाई और पांच बहनो के परिवार को चलाने के लिए उनके पिता को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। ऐसे में होनहार और होशियार अब्दुल कलाम को अपनी शुरूआती शिक्षा को जारी रखने के लिए अखबार बेचने का काम करना पड़ता था। आठ साल की उम्र में ही कलाम सुबह चार बजे उठ जाया करते थे। इसके बाद अपने नित्यक्रम से निवृत होकर वह गणित की पढ़ाई करने चले जाते थे। ट्यूशन से आने के बाद कलाम सीधे रामेश्वरम रेलवे स्टेशन जाते और बस अड्डे पर अखबार बांटने लगते थे।           


कैंसर को जल्द मात दूंगाः संजय दत्त

मुंबई। कैंसर से अपनी जंग के बारे में अभिनेता संजय दत्त ने पहली बार खुलकर अपने मन की बात रखी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बीमारी को वह जल्द ही मात दे देंगे। अगस्त में खबरें आई थीं कि दत्त फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त हैं। तब 61 वर्षीय अभिनेता ने घोषणा की थी कि उपचार लेने के लिए वह अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से कुछ समय के लिए दूरी बनाऐंगे। इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में संजय दत्त जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून पर बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बालों में हकीम द्वारा बनाए गए चोट के निशान जैसे डिजाइन की ओर इशारा करते हुए कहा, ”मेरे जीवन में यह निशान हाल में आया है लेकिन मैं इसे हरा दूंगा, मैं कैंसर को जल्द मात दूंगा। अभिनेता की आगामी फिल्म ”केजीएफ: चैप्टर 2 और रणबीर कपूर के साथ ”शमशेरा है। दत्त ने कहा कि 2018 में आई फिल्म ”केजीएफ के सिच्ल के लिए वह दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, फिल्म के लिए उन्हें अगले महीने से शूटिंग शुरू करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि सेट पर लौटकर उन्हें खुशी हो रही है। वीडियो के अंत में जब हकीम कहते हैं कि उन्हें अभिनेता को उत्साहित देखकर खुशी हुई तो इस पर दत्त कहते हैं कि उपचार के दौरान उनका वजन कम हो गया था लेकिन अब उन्होंने फिर से व्यायाम शुरू कर दिया है। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ”मेरी सेहत धीरे-धीरे फिर बनने लगी हैं। मैं इससे बाहर निकल आऊंगा।             


शांति व्यवस्था के लिए डीएम ने बैठक की

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए आज जिला मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा आगामी त्योहारों के आयोजन के दौरान जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के मद्देनजर सभी अधिकारियों द्वारा कार्य योजना बनाकर सभी त्योहारों के कार्यक्रम को संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।             


'पीयूष द्विवेदी' को राज्य का अध्यक्ष चुना

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरियन मार्शल आर्ट की नेशनल बॉडी इंडियन योंगमुड़ो फेडरेशन द्वारा पीयूष कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष चुना गया। इंडियन योंगमुडो फेडरेशन के प्रेजिडेंट रोहित नारकर, महासचिव राणा अजय सिंह और नॉर्थ इंडिया डायरेक्टर बृजेश भाव ने पीयूष कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया। अब आने वाले जिला, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी तथा यूपी योंगमुड़ो एसोसिएशन की संपूर्ण टीम संगठित तथा प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी फेडरेशन ने पीयूष कुमार द्विवेदी को सौंपी है।             


पार्टीयों ने अपना चुनाव प्रसार-प्रचार तेज किया

पटना। बिहार चुनाव के लिए हर छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टी ने अपनी तैयारी और प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। उधर भाजपा ने 22 अक्तूबर को बिहार में राजग सदस्यों के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी उस दिन बक्सर, जहानाबाद, रोहतास और भागलपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी सभा स्थलों की तैयारी करेगी।                  


दुष्कर्म मामले में 2 दोषियों को फांसी की सजा

हापुड़ किशोरी से दुष्कर्म मामले दो दोषियों को फाँसी की सजा


अतुल त्यागी


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में किशोरी से रेप के मामले में दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश पॉस्को कोर्ट बीना नारायण ने फांसी की सजा सुनाई है, दरअसल 2 साल पहले बच्ची की रेप के बाद आरोपियों ने हत्या कर दी थी और विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची के भाई का भी गला काट दिया था। यह दोनों आरोपी मृतका के घर में नौकर थे। जिन्होंने रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।एक तरफ इस समय जहां यूपी में रेप के बाद हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हापुड़ न्यायालय के विशेष न्यायाधीश बीना नारायण ने रेप के बाद हत्या के मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, जो ऐसे मामलों के लिए नजीर बना है। यह रेप का हापुड़ जनपद में पहला ऐसा मामला है जिसमें आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें की 2 साल पहले जनपद के थाना देहात क्षेत्र में घर में काम करने वाले दो नोकरो द्वारा 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी और बच्ची के शव को घर में ही बने भूसे के कमरे में एक बोरी में डाल दिया, लेकिन यह पूरी घटना बच्ची के 10 वर्षीय भाई ने देख ली। जिसके बाद आरोपियों ने बच्ची के 10 वर्षीय भाई का भी गला काट दिया था। तभी से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इस मामले में आज विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट बीना नारायण ने दोनों आरोपियों अंकुर तेली व सोनू उर्फ पव्वा को फांसी की सजा सुनाई है, दोनों आरोपियों को तब तक फांसी पर लटकाया जाएगा जब तक कि उनकी मृत्यु न हो जाए, मामले में आरोपियों को फांसी दिए जाने के आदेश से पीड़ित परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।


खिलाफतः विभाग के कर्मचारियों का कद बढ़ा

संदीप मिश्र


लखनऊ। निजीकरण की वापसी के बाद बिजली विभाग के अ​धिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग को बचाए रखना है तो कार्यों से समझौता नहीं किया जा सकता है। निजीकरण वापसी के दौरान सरकार और प्रबंधन की ओर से सफ तौर पर संदेशित किया गया है आपको मौका दिया गया है। इस बार उपभोाक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए बेहतर आपूर्ति के साथ ही अधिक से अधिक राजस्व बढ़ोतरी हो सके, काम करना है। लेकिन इतना सब होने के बाद भी विभाग के अधिकारी काम नहीं करके, दूसरे संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं। विभाग के उपखंड (जो डायरेक्ट हैं), अधिशासी, अधीक्षण और मुख्य अभियंता काम नहीं करने और लापरवाही का सीधा आरोप जूनियर इंजीनियरों यानि अवर अभियंताओं पर लगा रहे हैं। इन सभी अधिकारियों का सीधे तौर पर कहना है कि जूनियर इंजीनियर काम नहीं करते हैं। वे सिर्फ संगठन की राजनीति और अन्य कामों में लगे रहते हैं।                        


दुनिया भर के शेयर बाजारों मे भारी गिरावट

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में चुनाव के पहले राहत पैकेज नहीं आने की आशंका के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। पहले एशियाई बाजार और अब यूरोपीय बाजारों में भी तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। इन्हीं संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं, एनएसई के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में 300 अंक की गिरावट आई। इस गिरावट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल घबराना नहीं चाहिए। बल्कि निचले स्तरों पर अच्छे शेयरों में खरीदारी करना बेहतर रणनीति होगी। लेकिन शेयर बाजार में अगले कुछ दिनों तक भारी उठा-पटक देखने को मिल सकती है।             


बिना किसी प्रक्रिया के निगम ने टेंडर छोड़ा

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम ने जीटी रोड पर आप्यूलेंट मॉल के पास पार्किंग का ठेका बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के छोड़ दिया है। इस मामले में जोनल प्रभारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि तहसील के आस-पास एवं जीटी रोड पर आप्यूलेंट मॉल के पास पार्किंग का ठेका गुपचुप तरीके से चहेतों को दे दिया गया। नियमानुसार एनजीटी के आदेश में यह साफ किया गया है कि तारकोल से बनी सड़क पर किसी भी स्थिति में पार्किंग का ठेका नहीं छोड़ा जाएगा। निगम सदन की बैठक के दौरान भी एनजीटी के आदेश का मुद्दा उठा था और कई पार्षदों के द्वारा इस बात को रखा कि तारकोल से बनी सड़क पर वाहन पार्किंग के ठेके न छोड़े जाएं। सड़कों पर वाहन पार्किंग के ठेके छोड़े जाने के चलते जाम की समस्या उत्पन्न होती है।               


103 डग्गामार वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

हापुड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 103 डग्गामार बसों के खिलाफ की कार्रवाई।
अतुल त्यागी


हापुड़। जनपद में लगातार तीन दिन से डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ महेश शर्मा ने कई जिलों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी कार्रवाई की है। 3 दिन से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 103 डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 103 वाहनों को सीज किया गया है और वाहन चालकों को जो इधर से उधर हो कर निकल रहे थे उन्हें हिदायत दी गई है। अगर अपने कारनामों से बाज नहीं आए तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी अभी भी परिवहन विभाग की तरफ से अधिकारी जगह-जगह वाहनों के खिलाफ कर रहे हैं कार्रवाई और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है डग्गामार वाहन स्वामियों के खिलाफ।


त्योहारी सीजन को लेकर बैठक आयोजित की

दुर्गापूजा एवं दशहरा के आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। दुर्गापूजा एवं दशहरा के अवसर पर कोविड-19 के मानको का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय-जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में देर शाम दुर्गापूजा एवं दशहरा के आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए ही दुर्गापूजा के आयोजन की अनुमति दी जायेगी। कहा कि इसका विशेष ध्यान रखा जाय कि इस अवसर पर अधिक संख्या में भीड़ एकत्र न होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पण्डालों में प्रवेश और बाहर निकलने का अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित होना चाहिए। आयोजको को आश्वस्त करना होगा कि वे अपने यहां लगने वाले पण्डालों में कोविड-19 के मानको का कड़ाई से पालन करेंगे एवं किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्र नहीं होने देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पण्डालों के बाहर न तो किसी प्रकार के ठेले की दुकान लगेगी और न ही किसी प्रकार के खाद्यय सामग्री की बिक्री होगी। दशहरा के दौरान होने वाली रामलीला का मंचन एवं राम चरित्र मानस पाठ के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके सुनिश्चित कर ले कि कोविड-19 के मानको का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजिंग एवं मास्क का पूर्णता अनुपालन सुनिश्चित रहेगा। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले दुर्गा पूजा एवं रामलीला मंचन के बारे में भी विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती है, इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने रावण दहन पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रावण दहन में ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में भीड़ होती है, इसलिए उस दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने मूर्तियों के विसर्जन की तैयारियों के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि विसर्जन की जगह पहले से सुनिश्चित कर ली जाये और वहां पर पानी की उपलब्धता, लाइट, साफ-सफाई की पहले से ही मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये, जिससे कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाये कि रात्रि में विसर्जन न होे, शाम तक मूर्तियों का विसर्जन करा लिया जाये, इसके लिए पुलिस विभाग को विशेष रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने विसर्जन स्थल की सूची बनाकर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ कुमार त्रिपाठी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के विशेष निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर पूर्व में अप्रिय घटनाओं के होने की जानकारी मिली है, ऐसी स्थिति में उन जगहों पर विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि विसर्जन स्थल तक पुलिस एवं गांव का सम्भ्रांत व्यक्ति जरूर होना चाहिए, जिससे कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि विसर्जन स्थलों तालाबों, पोखरों इत्यादि में अधिक गहराई वाले जगहों पर रेड सिग्नल जरूर होना चाहिए, जिससे कि विसर्जन के समय लोगो को गहराई की जानकारी हो सके और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी-श्री ए0के0 कनौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।             


नैनी में संपन्न की गई पीस कमेटी की बैठक

प्रयागराज जमुना पार नैनी थाना में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नैनी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए नैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद केसरवानी नैनी के समस्याओं का चर्चा किया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी करछना आईपीएस महोदय तथा संचालन नैनी व्यापार मंडल महामंत्री घनश्याम जायसवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नैनी थाना प्रभारी सिंह साहब व नैनी पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील दुबे पत्रकार बंधु विभिन्न रामलीला कमेटी के पदाधिकारी दुर्गा पूजा कमेटी पदाधिकारी जिला अपराध निरोधक के पदाधिकारी नैनी व्यापार मंडल पदाधिकारी रामसागर योगा ग्रुप के मीडिया प्रभारी सतीश शर्मा, डॉ यम ए सिद्दीकी, रवि मिश्रा एवं सैकड़ों सम्मानित समाजसेवी मौजूद रहे।               


सपा से संरक्षक मुलायम के लिए पूजा-अर्चना

प्रयागराज बड़े हनुमान मंदिर पर सपा संरक्षक माननीय नेताजी के लिए की गई पूजा अर्चन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। संगम में स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर सपा संरक्षक माननीय श्री मुलायम सिंह यादव एवं पत्नी साधना गुप्ता एवं अन्य दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव खबर आने के बाद प्रयागराज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पूजन अर्चन कर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज समाजवादी कार्यकर्ता श्यामू यादव ने बताया सपा संरक्षक माननीय नेता के कोरोना पॉजिटिव की खबर आने के बाद युवा संगठन में उदासी छा गई। क्योंकि सपा संरक्षक माननीय नेता जी काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं।
इसी क्रम में प्रयागराज समाजवादी सारे कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंगल कामना में मुख्य रूप से सर्वश्री श्री बृजेश केसरवानी, राजेश यादव, विमलेश विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति, शंभू यादव, सगत कुमार, छोटू कनौजिया, रितेश जयसवाल, विजय सोनकर, संदीप पटेल, त्रिलोकीनाथ सोनकर, महेश निषाद, सीपू शुक्ला, मोहम्मद सुफियान व सनी समाजवादी साथियों ने सपा संरक्षक नेताजी के स्वस्थ होने की कामना की।                


सोने की तस्करी में दाऊद का संबंध मिला

कोच्चि। केरल में सोने की तस्करी के मामले में एनआईए ने एक आरोपी और भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर और उसके गिरोह के बीच संबंध पाया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में सामने आया है कि मामले में एक आरोपी ने तंजानिया का दौरा किया गया था, जहां 1993 के मुंबई धमाकों के अभियुक्त दाऊद का अच्छा खासा नेटवर्क है और वो हीरे का कारोबार और शस्त्रों की तस्करी करना चाहता है। एक विशेष एनआईए अदालत में एनआईए ने बुधवार को ये खुलासा किया। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया, के.टी. रमीज और एम. शराफुद्दीन ने कई मौकों पर तंजानिया का दौरा किया और दाऊद के करीबी सहयोगी फिरोज ‘ओएसिस’ से मुलाकात की और देश में शस्त्रों की तस्करी के तरीकों पर चर्चा की।             


हत्या व दुष्कर्म मामले का स्थानांतरण,निर्णय सुरक्षित

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हाथरस के सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने के संकेत के साथ गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रमासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने विभिन्न पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसटर जनरल तुषार मेहता, राज्य पुलिस महानिदेशक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, आरोपियों में से एक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा, पीड़िता के परिजनों की ओर से सीमा कुशवाहा और एक हस्तक्षेपकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वकील इंदिरा जयसिंह ने खंडपीठ के समक्ष दलीलें पेश की।             


सस्ता घर खरीदने का सपना अब पूरा होगा

आपका भी सस्ता घर खरीदने का सपना होगा पूरा, केंद्र सरकार ने उठाया ये कदम।


नई दिल्ली। अपना घर या प्रॉपर्टी, हर किसी का सपना होता है। इस सपने को साकार करने के लिए बैंक सस्‍ती ब्‍याज दर पर लोन भी देते हैं। हालांकि इसके बावजूद रियल एस्‍टेट में खरीदारी सुस्‍त है। इस सुस्‍ती को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्‍यों को एक जरूरी सलाह दी है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्यों को प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन पर स्टांप शुल्क घटाने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि राज्यों द्वारा ऐसा करने से रियल एस्टेट की कुल लागत घटेगी और घरों की बिक्री बढ़ेगी। दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि सरकार ने पिछले छह साल के दौरान इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए रीयल्टी कानून रेरा जैसे कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वित्त मंत्रालय के साथ भारतीय रिजर्व बैंक ने इस क्षेत्र की चिंताओं को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि मुंबई, महाराष्ट्र में संपत्ति का रजिस्‍ट्रेशन सुधरा है। और यह कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने स्टांप शुल्क कटौती का अच्छा फैसला लिया है। और कई बिल्डरों ने इस कटौती का लाभ घर खरीदारों को दिया है।
मिश्रा ने बताया हमने इस बारे में सभी राज्यों को पत्र लिखा है। मैं विभिन्न प्रमुख सचिवों ओर राज्यों के सचिवों के साथ संपर्क में हूं। मैं चाहता हूं कि वे भी इस तरह का कदम उठाएं जिससे लागत में कटौती होगी। सचिव ने कहा कि रीयल एस्टेट क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। और इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और रोजगार सृजन में बड़ा योगदान है। मिश्रा ने बिल्डरों से कहा कि वे महामारी के इस समय में पुनरावलोकन करें और यह देखें कि लागत को कैसे घटाया जा सकता है।               


अंतिम चरण के चुनाव के लिए नामांकन किया

कटिहार। जिले में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को किसी प्रत्याशी ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन नहीं किया। नामंकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। कार्यालय परिसर के चारों ओर बैरिकेडिग कर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। नामांकन प्रपत्र भरने के लिए बुधवार को नागेंद्र चन्द्र मंडल व रामेश्वर हेम्ब्रम ने नाजिर रसीद कटाया है। अब तक पांच लोगों ने नामांकन प्रपत्र के लिए एनआर कटाया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी तैयारी की गई है।               


सुरक्षाकर्मी ने की अभद्रता, किया विरोध प्रदर्शन

खटीमा। दुग्ध समिति सचिव वैलफेयर सोसायटी ने उधम सिंह नगर दुग्ध संघ के सुरक्षा कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सोसायटी से जुडे़ विभिन्न गांवों के दर्जनों सचिव बुधवार को दुग्ध संघ कार्यालय गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधान प्रबंधक को 10 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें कहा कि 10 अक्टूबर को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए सचिव संघ कार्यालय आ रहे थे। इसी दौरान मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनसे अभद्रता की गई। उक्त सुरक्षा कर्मियों ने सचिवों के विरुद्घ पुलिस से झूठी शिकायत की। उन्होंने अभद्रता करने वाले कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने, कम गुणवत्ता वाले बीज का दाम कम करने, गाय-भैंस का दूध अलग-अलग संग्रह करने पर रोक लगाने, प्रोत्साहन धनराशि को आवंटित ना करने, दुग्ध मूल्य में वृद्घि करने, सचिवों को अन्य कार्यो का परिश्रम देने, सचिवों को मानदेय देने आदि समस्याओं के जल्द निस्तारण करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया जाता है, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी मौके पर सोसाएटी के सदस्यों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर यूसीडीएफ के डायरेक्टर राम पांडे, रीना राना, गोविंद सिंह, चंदू मुडेला, हरीश कोठारी, भैरव सिंह, कुंडल सिंह, राम सिंह धामी, घनश्याम कापड़ी, राजेंद्र रुमाल, बसंती धामी आदि मौजूद थे।                      


2 सहकारी संस्थाओं में संपत्ति का विवाद

रुद्रपुर। संपत्ति के विवाद में दो सहकारी संस्थाएं एक दूसरे पर अतिक्रमण व धोखाधड़ी के आरोप लगा रही हैं। मामला पुलिस के बाद अब विभागीय अधिकारियों तक पहुंच गया है। इसमें सहकारिता विभाग के उप निबंधक कुमाऊं मंडल ने सहायक एआर को जांच के लिए लिखा है। ऐसे में अब एडीसीओ रुद्रपुर एमएल वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तराई विकास संघ, टीवीएस का कार्यालय इंदिरा चौक के पास मस्जिद के सामने है। राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी का कहना है कि संपत्ति बटवारे में उन्हें एक एकड़ जमीन व कुछ दुकानें मिली हैं, जिस पर से टीवीएस कब्जा नहीं छोड़ रहा है। एमडी ने आरोप लगाया है कि टीवीएस सचिव साकेत साही ने बिना किसी सूचना के दुकान का एक हिस्सा तोड़ कर किचन बना लिया है। वहीं, दुकान में स्थित संस्था के कागजात भी खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। टीवीएस के सचिव साकेत साही का कहना है कि राज्य भंडारण निगम बीते कई सालों से तराई विकास संघ का किराएदार है। भंडारण निगम का किराया और मुआवजे के रूप में करीब 60 लाख का बकाया है। दुकान में तोड़फोड़ तराई विकास संघ के बोर्ड सदस्यों की सहमति पर किया गया है। एडीसीओ एमएल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।               


फाटक के नवीनीकरण में वर्किंग टीम जुटी

लुधियाना। शहर के ग्यासपुरा रेलवे फाटक का नवीनीकरण होने लगा है। विभाग की वर्किंग टीम काम में जुट गई है। योजना के मुताबिक रेल ट्रैक अपडेट करना, ट्रैक के साथ सड़क व्यवस्था मजबूत करना, रेलवे फाटक व बैरियर का नवीनीकरण करने के साथ इस फाटक की अन्य खामियों को दूर किया जाएगा। टीम इस समय रेल ट्रैक अपडेट करने में जुटी है। इसके तहत ट्रैक के साथ पत्थर डालने, स्लीपर चेंज करने, पुरानी पटरी हटाकर नई लगाने का काम जारी है। दरअसल, ग्यासपुरा फाटक पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे रेलवे अधिकारी भी चितित हैं। फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि यहां दुर्घटना न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए। ऐसे में लुधियाना का इंजीनियरिग डिपार्टमेंट इस काम में जुट गया है।


जम्मूः स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी

जम्मू। कस्बा अखनूर के हाई सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक दिवस पर 23 विभागों ने अपने अपने स्टाल लगा कर लोगो की परेशानियों को सुना। यहां पर इन विभागों के अधिकारी परेशानियों को सुनने के लिए मौजूद रहे। मौके पर एसडीएम अखनूर गोपाल सिंह ने बताया के यह ब्लॉक दिवस हर बुधवार को इसी तरह चलता रहेगा। यह सरकारी आदेश है। तीन सब डिवीजन जिस में अखनूर, खौड और चौकीचोरा शामिल है, में अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनता यहां पर आकर अपनी परेशानियों को बता सकती हैं व मौके पर ही हल पा सकती है। इस समय डोमिसाइल तहसीलदार मौके पर ही जांच करके प्रमाणपत्र दे रहे हैं। हर सप्ताह ऐसे ही ब्लॉक दिवस कैंप लगा करेगा। इस मौके पर एसडीएम खौड अनील ठाकुर, एसडीएम चौकीचोरा चंद किशोर, तहसीलदार सरेंद्र सिंह, शिवानी व बाढ़ नियंत्रण विभाग, सिचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।             


1 लाख की अफीम के साथ 5 गिरफ्तार किए

बिलासपुर। अफिम के अंतरराज्यीय सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक लाख से अधिक के अफीम के साथ 5 लोगों को खरीदी बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा, पंजाब जैसे राज्यों से अफीम लाकर खपाते थे। पुलिस इनके बारे में तफ्तीश कर रही है। सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली, कि इंडस्ट्रियल एरिया में अफ ीम की बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर चेक डैम के पास छापा मारा। यहां घेराबंदी कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान 27 खोली निवासी युवराज सिंह, सरकंडा निवासी अंकित कुमार घोष, नालंदा बिहार निवासी नरेश रविदास, तालापारा निवासी शमशेर अली और तरणताल पंजाब निवासी जगतार सिंह के पास से अलग-अलग मात्रा में अफीम बरामद किया गया। मामले के मुख्य आरोपी जगतार सिंह के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 100 ग्राम अफीम की बरामदगी हुई। पता चला है, कि जगतार सिंह पंजाब और उड़ीसा से अफीम लाकर स्थानीय नशेडिय़ों को उपलब्ध करा रहा था। उसके पास से बिक्री की रकम ?6000 भी पुलिस ने जप्त की है।             


भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख पार 1.11 लाख की हो चुकी है मौत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 8,12,390 हो गई है। बीते 24 घंटों में 67,708 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि इस अवधि में 680 मरीजों की मौत हो गई है।  देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 73,07,098 हो गई है। जिनमें से 63,83,442 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। इस माहामारी के कारण अब तक 1,11,266 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से 26 से 60 साल के 45% मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से कम उम्र के मरीजों की भी मौत तेजी से बढ़ने लगी है। अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी। मंत्रालय ने युवाओं को आगाह किया है। मंत्रालय ने कहा कि अगर आप ये सोचते हैं। कि कोरोना केवल बुजुर्ग लोगों की जान ले रहा है। तो ये गलत है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे। जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। इनमें 53% मरने वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी।              


रामलीला मंचन को प्रोटोकॉल के तहत अनुमति

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामलीला मंचन के लिए कोरोना काल के दौरान शर्तों व कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ अनुमति दे दी है। सालों पुरानी परम्परा का निर्वाहन करने के लिए रामलीला समितियां मंचन कर सकेंगी लेकिन इस दौरान मेला और फूड स्टॉल नहीं लग सकेंगे। इस सम्बंध में बुधवार को जिला प्रशासन ने भी रामलीला मंचन के लिए अनुमति देनी शुरू कर दी है। रामलीला मंचन के लिए एडीएम सिटी कार्यालय में 11 समितियों ने आवेदन किया है। जिसमें विजय नगर, प्रताप विहार और ट्रांस हिंडन क्षेत्र की कुछ समितियां हैं।


पंजाब के लिए आईपीएल में करो या मरो

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में करो या मरो की लड़ाई है। अगर वे आज का मैच जीतते हैं तो प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रहेगी कायम, लेकिन हारे तो आखिरी चार में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। ऐसे मुश्किल हालात में टी-20 के सबसे बड़े बल्लेबाज़ क्रिस गेल की आज मैदान पर वापसी हो सकती है। उन्हें मौजूदा सीज़न में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है। शुरुआती मैचों में वो टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं थे। लेकिन बाद में जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वो बीमार हो गए।               


महाराष्ट्रः नेता संजय की कार में लगी आग

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता संजय शिंदे की कार में हैंड सैनिटाइजर की वजह से आग लग गई। हादसे में वह जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट हुआ था और हैंड सैनिटाइजर की वजह से आग फैल गयी। संजय शिंदे की गाड़ी में जिस समय आग लगी, उस वक्त वह मुंबई-आगरा हाइवे पर पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।               


आईएएस अधिकारियों के किए गए तबादले

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। माँ बनने के 14 दिन बाद ही ड्यूटी पर लौटी मोदीनगर की पूर्व एसडीएम का ट्रान्सफर हो गया है। उन्हें कानपुर देहात का मुख्य विकास अधिकारी बना कर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। कानपुर देहात के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह को बरेली विकास प्रधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौम्या पांडेय ज्वांइट मजिस्ट्रेट गाजियाबद का सीडीओ कानपुर देहात बनाया गया है।              


प्रदूषण नियंत्रण के लिए गतिविधियां तेज की

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में पराली जलाने पर गाज़ियाबाद जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले मसूरी स्थित कुशलिया गांव के किसान दिलशाद के खेत में शासन प्रशासन के रोक के बावजूद पराली जलाई गई थी। जांच के बाद डीएम गाज़ियाबाद ने दिलशाद पर मुकदमा दर्ज कराया है, साथ ही उस गांव के लेखपाल पीतम सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।                   


सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अनलॉक 5 की प्रक्रिया के अंतर्गत आज 15 अक्तूबर से सिनेमा हाल, एंटर्टेंमेंट पार्क और स्विमिंग पूल को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के 7 महीने बाद 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टीप्लेक्स खुल रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार शुरुआत में 487 स्क्रीन पर फिल्में दिखनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि दिशा निर्देशों के अनुसार सिनेमा हॉल में पहले के दर्शकों की तुलना में आधे दर्शक ही फिल्म देख सकेंगे।


अफगानियों से 10 करोड़ की हेरोइन जप्त

नई दिल्ली/ काबुल। दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अफगान नागरिकों के पास से 10 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। काबुल से यहां पहुंचने के बाद हवाई अड्डा पर दोनों को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी व्यक्तिगत और सामान की तलाशी के दौरान 4.79 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने अपने जैकेट में मादक पदार्थ छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।                   


24 घंटे में 680 संक्रमितो की मौत हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ अब सुधर रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में अमेरिका और ब्राजील से कम मौत हुई हैं। अपने देश में बीते दिन कोरोना से 680 संक्रमितों की जान गई, जबकि अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 970 और 716 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। इससे पहले हर दिन भारत में ही सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े आ रहे थे। लेकिन भारत में अब कोरोना पर नियंत्रण में होता दिख रहा है, हालांकि सबसे ज्यादा मामले अब भी हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं। बीते दिन 67,708 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 81,514 मरीज ठीक भी हुए हैं।               


नाबालिग लड़की से शिक्षक ने किया रेप

नाबालिग लड़की से शिक्षक ने किया रेप, अब केस वापस लेने की दे रहा धमकी


पटना। बिहार के सहरसा में एक छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है। रेप किसी दूसरे ने नहीं बल्कि शिक्षक ने किया है। गुरु-शिष्या का रिश्ता कलंकित होने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षक पर दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को ब्लैकमेल यौन शोषण करने का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उस पर शादी का दबाब बनाया। लड़की के घरवालों को जब इसका पता चला तो काफी जद्दोजहद के बाद वो उसे वहां से रिहा कर घर ला पाने में कामयाब हुए। घटना सहरसा के बनमा ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर का है।खबर के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां और दो बहनें के साथ रहती है। उसके पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने एक दिन उसे क्लास रूम में बुलाया था जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हथियार सटा कर उसके अश्लील फोटो ले लिए। बाद में वो इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। लड़की की मानें तो आरोपी शिक्षक ने उससे घर से पैसा और जेवरात भी मंगाया था। फिर एक दिन उसने उसे एक बगीचे में आने को कहा, यहां वो चार-पांच लड़कों के साथ मौजूद था। आरोपी ने जबरन उसे बाइक पर बिठा लिया और अपने घर ले गया. यहां उसे कमरे में बंद कर रखा और यौन शोषण किया।
इशके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जब आरोपी को इस बात का पता चला तो उसने पीड़ित परिवार पर इसे वापस लेने का दबाब बनाया और केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की की मां का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही और उल्टे आरोपी केस उठाने का दबाव बना रहे हैं।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।             


लखनऊ-कानपुर, वाराणसी पर विशेष नजर

कोरोना: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी पर सरकार की विशेष नजर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार पर अंकुश लगने के बावजूद सरकार कोई कोताही बरतने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ,कानपुर और वाराणसी में विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता अत्यन्त आवश्यक है। इसलिए इसमें कोई भी ढिलाई न बरती जाए।             


36 लाख रुपए बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति

15 माह में 36 लाख रुपए बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति, जानिए कहां किया निवेश


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। पीएम मोदी की संपत्ति 15 माह में 36 लाख रुपए बढ़ गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर माह 2 लाख रुपए सैलरी मिलती है। हालांकि कोरोना काल में सभी मंत्रियों की सैलरी 30 फीसदी कम हो गई है। मितव्यवता के लिए पहचाने जाने वाले मोदी उसमें से ज्‍यादातर की बचत करते हैं। उन्‍होंने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्‍सा टर्म डिपॉजिट्स और सेविंग्‍स अकाउंट में जमा कर रखा है। पिछले वर्ष नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति 1,39,10,260 रुपए थी जो 30 जून को बढ़कर 1,75,63,618 रुपए हो गई। इस तरह चल संपत्ति में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इस समय उनके बैंक अकाउंट में 3.38 लाख रुपए जमा थे। इसके अलावा उनके पास 31 हजार रुपए नकद जमा थे। गांधीनगर स्थित एसबीआई में कराई गई FD की कीमत बढ़कर 1,60,28,039 हो गई, जो बीते साल 1,27,81,574 रुपए थी। गांधीनगर में नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मकान है। इसका बाजार मूल्य 1.1 करोड़ रुपए है। मोदी के नाम पर कोई कार नहीं है। उन पर कोई देनदारी भी नहीं है।               


उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत

उज्जैन में जहरीली शराब से 7 की मौत, शिवराज ने दिए SIT जांच के आदेश


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में जहरीली शराब से श्रमिकों की मौत की घटना की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने के साथ ही घटना के दोषी अधिकारियों को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर यहां एक उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें उन्होंने घटना की एसआईटी से जांच कराने और दोषी अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य कई स्थानों पर ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हैं, इसका पता लगाएं और ऐसे लोगों का नेटवर्क तोड़ें। नशीले पदार्थ बेचने वालों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।              


चीनी राष्ट्रपति ने सैनिकों को दिया आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सैनिकों को आदेश
युद्ध के लिए तैयार रहें, हाई अलर्ट पर भी रहने की ताकीद


वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। दूसरे की जमीन हथियाने वाले चीन के सिर पर खून सवार हो गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। चीन के गुआंगडोंग इलाके में एक सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान शी जिनपिंग ने ये बात कही है।शी जिन‍पिंग ने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने और हमेशा हाई अलर्ट की स्थिति में रहने के लिए कहा।
साउथ चाइना की रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने अपने बयान में सैनिकों से कहा आपको अपना दिमाग और पूरी ऊर्जा युद्ध की तैयारी के लिए लगाना चाहिए।साथ ही आपको अपनी ट्रेनिंग में जंग की तैयारी पर फोकस रखना चाहिए, अपनी ट्रेनिंग के मानकों और लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएं।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद छठे महीने में प्रवेश कर चुका है।भारत और चीन ने बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं जो लंबे गतिरोध में डटे रहने की तैयारी है। भारतीय सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात पैंगोंग नदी के दक्षिणी किनारे स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कई ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया था जिससे वहां भारतीय सेना की स्थिति काफी मजबूत हो गई है।भारतीय सेना ने चीनी सेना के जवाब में सीमा पर टैंक और अन्य भारी अस्त्र-शस्त्र उतार दिए हैं।ईंधन, भोजन और सर्दियों में काम आने वाली चीजों की पर्याप्त व्यवस्था की है।
13 घंटे चली सातवें दौर की बैठक में नहीं निकला कोई ठोस नतीजा। भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की सोमवार को हुई बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। सिवाए इसके कि दोनों देश बातचीत को और आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि एलएसी पर जल्द से जल्द डिसइंगेजमेंट हो सके।लेकिन चीन ने इस बीच भारत के सीमावर्ती इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अपनी खीझ उतारी है।करीब 13 घंटे चली बैठक के बाद मंगलवार को दोनों देशों ने साझा प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर (पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर) में डिसइंगेजमेंट को लेकर गहन विचार विमर्श किया है।               


एक्शन मोड में आईं सीपीसीबी की 50 टीमें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए एक्शन मोड में आईं सीपीसीबी की 50 टीमें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए 50 टीमें एक्शन मोड में आ गईं हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को अपने आवास से सभी टीमों को दिल्ली एनसीआर के चिन्हित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये टीमें 15 अक्टूबर से 28 फरवरी 2021 तक एक्टिव रहेंगीं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ये टीमें पूरे एनसीआर में घूमकर हवा दूषित करने वाले सोर्स का पता लगाएंगी। राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर में शामिल हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, राजस्थान के अलवर, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में चिन्हित उन हॉटस्पॉट पर नजर रखेंगी जहां से प्रदूषण फैलने की सर्वाधिक आशंका है। जहां कहीं भी प्रदूषण फैलता मिलेगा वहां की स्पॉट रिपोर्टिंग करेंगी। ये टीमें फील्ड में जाकर प्रदूषण फैलाने की वजह बने कारकों मसलन, सॉलिड वेस्ट, धूल से भरीं टूटी सड़कों बिल्डिंग ध्वस्तीकरण, कूड़े-कचरे का ढेर, खुले में कचरे को जलाने आदि पर नजर रखेंगी। पराली जलाने की घटनाओं पर टीमें विशेष नजर रखेंगी। टीमें यह भी पता लगाएंगी कि कहीं प्रतिबंधित क्षेत्र में इंडस्ट्रीज तो संचालित नहीं हो रहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें सभी एजेंसी से कोऑर्डिनेशन कर एक्शन सुनिश्चित कराएंगी।               


आत्महत्या की, दो पुलिसकर्मी निलंबित

उप्रः दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एसएचओ सहित दो पुलिसकर्मियों को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पिछले हफ्ते सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। मामला सामने आने के बाद कर्वी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जयशंकर सिंह और सरिया चौकी प्रभारी अनिल साहू को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं की थी। और उसके परिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुख्ता सबूत लाने को कहा था। शिकायत दर्ज न होने के बाद पीड़िता ने मंगलवार को फांसी लगा ली थी। जिसके बाद पुलिस ने परिवार द्वारा एफआईआर में नामजद तीनों आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया।
चित्रकूट के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कौमराहा के पुरवा गांव में 8 अक्टूबर को तीन आरोपियों ने उस लड़की का कथित तौर पर शौच के लिए खेतों में जाने के दौरान अपहरण कर लिया था। परिजनों ने कहा कि लड़की के साथ कई घंटों तक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद खेत में उसके हाथों और पैरों को बांधकर छोड़ दिया गया। घर वापस न आने पर उसके माता-पिता ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया जिसके बाद वह बंधी हुई हालत में मिली। घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग पर अड़े परिवार के सदस्यों ने मैनपुर-कर्वी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लड़की का अंतिम संस्कार किया गया।
लड़की के भाई का अब कहना है। कि वह मुआवजे के रूप में एक घर एक लाइसेंसी हथियार और उनके घर पर सुरक्षा के साथ एक करोड़ रुपये की मांग करेगा। पीड़िता के भाई ने कहा मेरे माता-पिता 8 अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करने के लिए सरिया पुलिस स्टेशन गए लेकिन एक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उन्हें पक्का सबूत लाने के लिए कहा गया। उसने आगे कहा 13 अक्टूबर को मेरी बहन घर पर अकेली थी। और उसने खुद को फांसी लगा ली। चित्रकूट धाम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने कहा कि मां की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और एससी। एसटी अधिनियम के तहत सामूहिक दुष्कर्म आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पीड़िता की मृत्यु एस्फिक्सिया (दम घुटने) के कारण हुई थी। पीड़ितों के स्वाब के नमूने आगे के विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं। आईजी ने कहा कि 8 अक्टूबर को पीड़ित के परिवार ने खुद कहा था। कि वे एक हफ्ते के बाद शिकायत देंगे।             


सिनेमाघरों को लाइसेंस शुल्क में मिली छूट

उप्र के सिनेमाघरों मल्टीप्लेक्स को लाइसेंस शुल्क में मिली छूट।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को बड़ी राहत देते हुए अप्रैल से सितंबर तक के लाइसेंस शुल्क में छूट की घोषणा की है। सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स कोविड-19 लॉकडाउन के कारण मार्च के अंत से बंद थे। और अब गुरुवार से फिर से उनका संचालन शुरू हो रहा है। चूंकि इस अवधि में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स ने कोई कारोबार नहीं किया लिहाजा योगी आदित्यनाथ ने स्थितियों को देखते हुए 6 महीने के लिए शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। इस छूट की घोषणा उप्र सिनेमा (विनियमन) अधिनियम 1955 की धारा 10 के प्रावधानों के तहत की गई है।
सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को गुरुवार से संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन उन्हें कई तरह के सुरक्षा उपाय करने होंगे और हॉल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करना होगा। हॉल को उसकी क्षमता से केवल 50 प्रतिशत तक ही भरा जा सकता है। और टिकटों की बिक्री मोटे तौर पर ऑनलाइन या ऐसे तरीकों से करनी होगी जिसमें पेमेंट के दौरान लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। आगंतुकों और पूरे स्टॉफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।                


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 16, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-61 (साल-02)
2.शुुक्रवार, अक्टूबर 16, 2020
3. शक-1949, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                 














पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...