शनिवार, 28 नवंबर 2020

निवेश मित्र 'पोर्टल' मनोरंजन का माध्यम

’मनोरंजन’ से सम्बन्धित सेवाओं को प्राप्त करने हेतु ’’निवेश मित्र पोर्टल’’ बना माध्यम 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। वाणिज्य कर अरविंद वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विभाग द्वारा जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 के अन्तर्गत प्रदान की जा रही मनोरंजन से सम्बन्धित सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। विभाग में जिन सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने की व्यवस्था पूर्ण रूप से स्थापित एवं संचालित हो चुकी हैं। उन सेवाओं में ऑफलाइन व्यवस्था समाप्त की जा रही है। जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 के अन्तर्गत विभाग द्वारा मनोरंजन से सम्बन्धित एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियो लाइब्रेरी हेतु नवीन लाइसेंस, एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियो लाइब्रेरी हेतु लाइसेंस का नवीनीकरण, चलचित्र/डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम के लिए आपरेटर परमिट, विभिन्न मनोरंजन के लिए अनुमति (लाइसेंस्ड मनोरंजन, केबिल और डी.टी.एच. को छोड़ कर यथा मनोरंजन पार्क/वाटर पार्क, कैबरे या फ्लोर शो, झूला, वीडिया गेम्स, कौशल के खेल, मिमिकरी, कार्निवाल, पपेट शो, अशास्त्रीय संगीत, घुड़दौड, पूल गेम, बाॅलिंग येले, बिलियडर्स, स्नूकर तथा उक्त सूची के अतिरिक्त अन्य मनोरंजन, सेवाऐं प्राप्त करने के लिए विभागीय वेब पोर्टल 
समस्त मनोरंजन आमोद के स्वामी/लाइसेंसी/संचालकों एवं जन सामान्य को सूचित करते हुए निर्देशित किया जाता है।


बाइडन का सम्मान दुनिया करेगीः हैरिस

बाइडन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगीः हैरिस


वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ऐसे नेता हैं। जिनका सम्मान दुनिया करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 78 वर्षीय बाइडन की प्रशंसा करते हुए हैरिस ने कहा कि वह सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति होंगे। हैरिस ने ट्वीट किया हम जानते हैं। कि वह ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो हममें से बेहतरीन हैं। ऐसे नेता जिनका सम्मान दुनिया करेगी और हमारे बच्चे उनसे प्रेरणा लेंगे। वहीं बाइडन ने कई ट्वीट कर देश में एकता का आह्वान किया।
उन्होंने ट्वीट करके कहा यह देश में अब तक का एक नया, साहसी और अधिक कृपालु इतिहास लिखने का हमारा क्षण है। हम सबका। उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार रोकने की हर किसी की जिम्मेदारी है। हमें अपने कोशिशें दुगुनी कर कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष के प्रति दोबारा प्रतिबद्धता जाहिर करनी है। हम सभी इसमें एकजुट हैं।                 


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की गलती

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने की ये गलती, लग गया जुर्माना


आबुधाबी। भारतीय क्रिकेट टीम पर सिडनी में श्रृंखला के शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने पहले वनडे में अपने 50 ओवर पूरे करने के लिये चार घंटे और छह मिनट के लिये जिसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में प्रत्येक ओवर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’विज्ञप्ति में कहा गया है कि कप्तान विराट कोहली ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रॉड टकर और सैम नोगाजस्की, टीवी अंपायर पॉल रेफेल और चौथे अंपायर गेरार्ड एबोड ने यह उल्लंघन तय किया। यहां तक कि स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह जितने मैच खेले हैं, उसमे यह सबसे लंबा 50 ओवर का मैच था। भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है और दूसरा वनडे सिडनी में रविवार को खेला जायेगा।              


अमेरिका ने पारस की खाड़ी में पोत तैनात किए

वाशिंगटन। अमेरिका ने इराक और अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी में सहयोग के लिए विमानवाहक युद्ध पोत यूएसएस निमित्ज और अन्य युद्धपोतों को फारस की खाड़ी में भेजा है। सीएनएन ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि यह निर्णय ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह की हत्या से पहले लिया गया था। सीएनएन ने एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से इस जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम फखरीजादे की हत्या की रिपोर्ट आने से पहले लिया गया था, लेकिन फिर भी ईरान के लिए एक संदेश का काम करेगा।


इससे पहले शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इजरायल पर परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के पीछे होने का आरोप लगाया, जबकि संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रावान्ची ने इसके लिए अमेरिका तथा इजरायल को चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि ईरान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि उसके अनुसंधान और नवाचार केंद्र के प्रमुख फखरीजादेह की हत्या कर दी गई है।                         


राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड समारोह

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन के बदलाव समारोह को देखा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। प्रथम गोरखा राइफल्स की पांचवें बटालियन ने रस्मी आर्मी गार्ड बटालियन के तौर पर साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन को प्रभार सौंपा। सेना की विभिन्न इकाइयां राष्ट्रपति भवन में बारी-बारी से रस्मी आर्मी गार्ड के तौर पर काम करती हैं।


राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा, ”आर्मी गार्ड बटालियन विभिन्न महत्वपूर्ण समारोहों जैसे हस्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर देना, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट समोराह आदि में रस्मी कर्तव्य निभाते हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रपति भवन में रस्मी गार्ड के कर्तव्य भी निभाते हैं।


इसमें बताया गया है कि प्रथम गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन और सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी बाद में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति प्रथम गोरखा राइफल्स की निवर्तमान हो रही पांचवी बटालियन से भी बात करेंगे।                                       


नहीं मिला तेंदुआ, मेरठ से विशेषज्ञ बुलाएंं गए

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के राजकुंज में दिखाई दिए तेंदुए का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। तेंदुए को पकड़ने में जब गाज़ियाबाद वन विभाग के कर्मचारियों को सफलता नहीं मिली तो मेरठ ज़ोन से विशेषज्ञ बुलाए गए। ज़ोन के मुख्य वन संरक्षक गंगा प्रसाद के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने शहर का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन तेंदुए का कहीं कोई पता नहीं चला। शहर को चार हाई रिस्क ज़ोन में बांटकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ड्रोन ऑपरेशन भी तेंदुए को तलाशने में ना काम रहा।


नालें से 1 अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ

अंकित गोस्वामी


साहिबाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित नाले से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना सुबह 11 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिग कालेज के पास नाले में शव को बहते हुए देखा और इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 35 साल की थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और दाहिने पैर में प्लास्टर चढ़ा था। लिंक रोड थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है, छानबीन की जा रही है।                                               


अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य

प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य: जिलाधिकारी 


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधिगणों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधिगणों को माह में हुई शिशु जन्मदर एवं मृत्युदर की सूचना को तत्काल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाये जाने एवं सीसीटीवी कैमरा न लगवाये जाने वाले अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्राइवेट अस्पतालो के प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भर्ती मरीजों को किसी भी दशा में परेशानी न हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ, डॉ. प्रकाश मणि, डॉक्टरों सहित प्राइवेट अस्पतालों के प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।


राजकुमार                                     


कलाकारों का मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर को


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जनपद स्तर के विजेता कलाकारों द्वारा मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया जाएगा। प्रतिभाग
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है, कि दिनांक 29 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक विकास भवन स्थित सरस केन्द्र में 01 दिवसीय जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में लोकगीत, एकांकी, एकल शास्त्रीय/संगीत प्रस्तुतिकरण हिन्दुस्तानी एवं शास्त्रीय वाद्य-वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम लाइट, गिटार, शास्त्रीय नृत्य(भरतनाट्यम, कत्थक) तथा एक्सटेम्पोर विद्या में जिनकी आयु 13 से 29 वर्ष के मध्य होगी, प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इच्छुक कलाकार प्रतिभाग करने का कष्ट करें। साथ ही कलाकारों से अनुरोध है कि वो मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन प्रत्येक दशा में करेंगे। जनपद स्तर के विजेता कलाकारों द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 बजे तक विकास भवन स्थित सरस केन्द्र में आयोजित मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।                                       


2022 में किसानों की आय दोगुनी होने का दावा

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। तीन कृषि कानून जिन्हें केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान पास किया था। सरकार का दावा है 2022 में इन बिलों के आधार पर किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। किसान इसे भविष्य का खतरा मान रहे हैं। जिसे लेकर पूरे देश खासतौर पर हरियाणा-पंजाब में बड़ा बवाल देखने को मिल रहा है। हरियाणा-पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं और देश का एनएच-1 यानी जीटी रोड तक किसान जाम किए हुए हैं। इससे हरियाणा सरकार के हाथ पांव फूले नजर आ रहे हैं। किसानो के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल से चर्चा करी। सवालों के जवाब में मंत्री बनवारीलाल ने बताया कि इन कृषि कानूनों की शुरुआत कांग्रेस के समय में हुई लेकिन वह बिल पास नहीं करवा पाए। भारतीय जनता पार्टी ने इन कानूनों को किसानों के लिए बेहतर मानते हुए इन्हें लोकसभा में पास किया। जिसका भारी लाभ 2022 में किसानों को मिलेगा। लेकिन आज कांग्रेस किसानों को एमएसपी और मंडियां खत्म होने का डर दिखाकर सड़कों पर उतार रही है जो कि काफी शर्मनाक बात है।                               


हापुड़ः पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी


जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, लोगों में मचा हड़कंप


हापुड़। मामला जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़ बुलंदशहर रोड सलारपुर एसआई हजार हसन ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों को बिना मास्क देखते हुए अजर हसन ने मास्क न लगाने वाले घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसा। 100रुपये प्रति व्यक्ति की रसीद काटकर जुर्माना वसूल कर मास्क न लगाने पर अगली बार ₹500 जुर्माने की चेतावनी देते हुए कहा लोगों को समझाया और यही नहीं टू व्हीलर वह फोर व्हीलर वाहन चालक को भी समझाया और मास्क न लगाने पर और यातायात के नियमों का पालन ना करने पर चालान काटें गए।                                 


सीएम रावत के आदेश, 48 घंटे में मिलेंं रिपोर्ट

सीएम त्रिवेंद्र ने की कोविड-19 की समीक्षा ,जिलाधिकारियों को दिए निर्देश


पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कोविड डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाय। कोविड के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्पताल में पहुंचने या अन्य किस कारण से हो रही है, इसका पूरा विश्लेषण किया जाय। किसी भी कोविड के मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाना है, तो इसमें बिलकुल भी विलम्ब न किया जाय। रिकवरी रेट बढ़ाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों में टेस्टिंग और तेजी से बढ़ाई जाय। आरटीपीसीआर टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाय। एन्टीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये जाने पर यदि व्यक्ति सिम्पटोमैटिक है, तो उनका शत प्रतिशत आरटीपीसीआर हो। यह सुनिश्चित किया जाय कि सैंपल लेने के बाद शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे के अन्दर व पर्वतीय क्षेत्र में 48 घण्टे के अन्दर लोगों को कोविड की रिपोर्ट मिल जाय। रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं देहरादून को पोजिटिविटी को नियंत्रित करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। मास्क न लगाने पर जिन लोगों के चालान किये जा रहे हैं, उनको मास्क जरूर उपलब्ध हो। हमारा उद्देश्य कोविड से लोगों को बचाना है, न कि चालान कर राजस्व वसूलना। बिना मास्क दिये चालान करने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी।


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सर्दियों, आगामी हरिद्वार कुंभ, योग महोत्सवों व पर्यटन की दृष्टि से आने वाले कुछ माह चुनौतीपूर्ण होंगे। इन सबको ध्यान में रखते हुए कोविड से बचाव के लिए जनपदों में लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाएं। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाय कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर कोविड कन्ट्रोल रूम एवं टोल फ्री नम्बर पर कॉल करें। जो लोग होम आईसोलेशन में हैं, उनके नियमित स्वास्थ्य की जानकारी ली जाय एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विजिट किया जाय। कोविड के लक्षण पाये जाने पर भी यदि कोई टेस्ट कराने के लिए मना कर रहें है, तो ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जाय। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक पूरी सतर्कता बरती जाय।


मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन के लिए भी पूरी प्लांनिंग कर ली जाय। जिला टास्क फोर्स एवं ब्लॉक टॉस्ट फोर्स की नियमित बैठकें की जाय। सभी को मॉर्बिड, ओल्ड ऐज, प्रेग्नेंट महिलाओं, हैल्थ एवं फ्रंट लाईन वर्कर का पूरा डाटा रखा जाय। वैक्सीनेशन को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन की अभी से पूरी व्यवस्था रखी जाय। ट्रू-नाट टेस्टिंग और बढ़ाने की जरूरत है। ओल्ड ऐज एवं को मार्बिड लोगों को यदि कोई सिम्पटम आता है तो उन्हें होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जाय।                                    


डोभाल ने त्रिपक्षीय वार्ता-बैठक में हिस्सा लिया

कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है। इससे पहले यह बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।


कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ”समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता चल रही है।” उसने कहा कि श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे डोभाल ने कल ही मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और हिंद महासागर में प्रमुख द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की थी।


डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से भी मुलाकात की थी और वे दोनों देशों के बीच ”मूल्यवान” सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई कदमों पर सहमत हुए थे। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ”एनएसए अजित डोभाल ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।”                                   


प्रभास-दीपिका की फिल्में में होंगे 'अमिताभ'

प्रभास-दीपिका की फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे अमिताभ


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर आने वाली फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर नाग अश्विन की आने वाली फिल्म इन दिनों सुर्खियों में है। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ कैमियो नहीं बल्कि अहम किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म की निर्माता प्रियंका दत्ता ने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड एक्टर प्रभास की तरह ही फुल फ्लेज्ड रोल निभाएंगे। प्रियंका दत्ता ने बताया कि उनकी यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु और मलयालम में आएगी। हालांकि, उन्होंने फिल्म में अमिताभ के किरदार की ज्यादा जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ, प्रभास और दीपिका जमकर एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी।            


बुराड़ी के मैदान में डटे आंदोलनकारी किसान

नई दिल्ली। नारे लगाते हुए, गीत गाते हुए और लाल, हरे और नीले रंग के झंडे लेकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विभिन्न समूहों और राज्यों के लगभग 400 किसान शनिवार को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित मैदान में एकत्रित हुए। जहां सरकार ने उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। लगातार तीन दिनों से दिल्ली के विभिन्न सीमा क्षेत्रों में डटे हजारों किसानों में से कई ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश किया और महानगर के सबसे बड़े मैदानों में से एक निरंकारी मैदान में इकट्ठा हुए।


ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा से आए हैं, जबकि कुछ मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी हैं। ये किसान ट्रकों और ट्रैक्टरों से यहां पहुंचे। ”धरती माता की जय”, ‘नरेंद्र मोदी किसान विरोधी’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे, उड़ती धूल से भरे विशाल मैदान के विभिन्न हिस्सों से सुने जा सकते हैं। कुछ किसान नेताओं ने भाषण दिए, किसानों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और ”हम होंगे कामयाब” गीत भी सुनाई दिया। हंगामे के बीच किसान अपनी बात रखने के लिए दृढ़ हैं। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के सदस्य “चाहे कुछ भी कर लो, हम बढ़ते जाएंगे” गाते रहे।


बंगला साहिब गुरुद्वारे ने प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने के लिए ‘लंगर’ की व्यवस्था की है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी भोजन की व्यवस्था की है। कोविड-19 महामारी और मास्क पहनने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ई-रिक्शा से प्रचार किया गया। बुराड़ी में पुरुषों और महिलाओं के एक समूह के साथ पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा, ”किसानों की अभूतपूर्व एकता, किसान विरोधी तीन कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।”


उन्होंने कहा कि यह एक विकेन्द्रीकृत आंदोलन है और विरोध देश में अन्याय के खिलाफ हो रहा है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली खत्म हो सकती है और उन पर देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों का नियंत्रण हो जाएगा।                         


पंजाब नेशनल बैंक ने कैश का नियम बदला

पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर!, कैश का नियम बदला…


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी। इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। PNB के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी। यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी, इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है। बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 ATM में ही लागू होगा। यानी OTP बेस्ड कैश निकासी सुविधा PNB डेबिट/ATM कार्ड से अन्य बैंक ATM से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी।             


बस में जा घुसी इनोवा कार, 4 की मौत

इनोवा कार बस में पीछे से जा घुसी, 4 की मौत


नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मारी है। इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। यह सड़क हादसा आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुआ है। इनोवा कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।             


'लव-जिहाद' पर 10 साल की कठोर सजा

अगर ऐसा किया तो होगी 10 साल की कठोर सजा.., अध्यादेश मंजूर


लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन ने शनिवार सुबह विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी है। आज से महज शादी के लिए अगर लड़की का धर्म बदला गया तो न केवल ऐसी शादी अमान्य घोषित कर दी जाएगी, बल्कि धर्म परिवर्तन कराने वालों को दस साल तक जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। इस नए अध्यादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा। इस गैर जमानती अपराध के मामले में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा चलेगा। दोष सिद्ध हुआ तो दोषी को कम से कम 1 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष की सजा भुगतनी होगी, साथ ही न्यूनतम 15,000 रुपए का जुर्माना भी भरना होगा। अगर मामला अवयस्क महिला, अनूसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की महिला के सम्बन्ध में हुआ तो दोषी को 03 वर्ष से 10 वर्ष तक कारावास की सजा और न्यूनतम 25,000 रुपये जुर्माना अदा करना पड़ेगा।             


हिमाचल फुटबॉल लीग में शाहपुर क्लब हारा

टेक्ट्रो स्वाड्स यूनाईटेड ने शाहपुर फुटबॉल क्लब को पराजित किया
सत्यदेव शर्मा सहोड़
ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा करवाई जा रही हिमाचल फुटबॉल लीग में शनिवार को हिमांशु और रणवीर के डबल से टेक्ट्रो स्वाड्स यूनाईटेड फुटबॉल क्लब ने शाहपुर फुटबॉल क्लब पर शानदार जीत दर्ज की। हिमांशु जांगड़ा और रणवीर सिंह काहलों ने टीम के लिए दो-दो गोल किए। मैच के 18वें मिनट में टेक्ट्रो स्वाड्स यूनाईटेड फुटबॉल क्लब के लिए पहला गोल विदेशी प्लेयर रिनरेथान शाजा ने किया। इसके बाद हिमांशु जांगड़ा ने 32वें मिनट में अपना पहला तथा टीम के लिए दूसरा गोल दागा। टीम के लिए तीसरा गोल भी विदेश प्लेयर ने किया। एकोमबॉग विक्टर ने मैच के 49वें मिनट में गोल किया। रणवीर सिंह कालहो ने टीम के लिए लगातार दो गोल किए। उसने मैच के 82वें तथा 85वें मिटन में गोल दागे। मैच के अंतिम क्षणों के 89वें मिनट में हिमांशु जांगड़ा ने छठा गोल दागा। शाहपुर फुटबॉल क्लब की ओर से एकमात्र गोल ईशु ने किया।
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि हिमाचल फुटबॉल लीग के दौरान रविवार के दो मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला मुकाबला हरोली उपमंडल के खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में शाहपुर एफसी बनाम साईं कांगड़ा एफसी के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच शिमला एफसी बनाम समरहिल एफसी के बीच खेला जाएगा।                                 


हैदराबाद के बायोटेक केंद्र पहुंचे 'पीएम'

हैदराबाद के भारत बायोटेक केंद्र पहुंचे मोदी, ‘कोवैक्सीन’ पर वैज्ञानिकों से की चर्चा


हैदराबाद। कोरोना वायरस (कोविड-19) के टीकों का विकास और बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन की तैयारी कर रही तीन भारतीय प्रयोगशालाओं के अपने दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर बाद अहमदाबाद से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से हैदराबाद के हकीमपेट में वायु सेना हवाई अड्डा पहुंचे। मोदी यहां पहुंचने के तुरंत बाद सड़क मार्ग के जरिये शमीरपेट में स्थित जेनोमी घाटी स्थित भारत बायोटेक अंतरराष्ट्रीय लिमिटेड (बीबीआईएल) के लिए रवाना हो गए। बीबीआईएल कोरोना वायरस के टीके ‘कोवैक्सीन’ के विकास में जुटा हुआ है। इससे पहले तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक एम महेन्द्र रेड्डी, मेडचल की जिलाधिकारी श्वेता माेहंती, साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी के पहुंचने पर उनकी आगवानी की। मोदी बीबीआईएल के दौरे के दौरान वैज्ञानिकों एवं अन्य संबंधित लोगों से विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे तथा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मोदी हकीमपेट वायु सेना हवाई अड्डा रवाना हो जायेंगे जहां से वह पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे। पुणे स्थित सिरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया का भी मोदी दौरा करेंगे। मोदी की वैज्ञानिकों के साथ चर्चा से उन्हें देश के आम लोगों के टीकाकरण करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तैयारियों, चुनौतियों और रोडमैप के बारे में जानकारी मिलेगी। भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सहयोग से कोविड-19 की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ विकसित कर रहा है। इस टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण की शुरुआत हाल ही में की गयी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में निजी क्षेत्र की अग्रणी दवा निर्माता कम्पनी जाइडस के प्रयोगशाला का दौरा कर वहां कोरोना वाइरस के टीके के विकास की प्रगति का जायज़ा लिया। कोरोना वाइरस के टीकों का विकास और बड़े पैमाने पर विनिर्माण की तैयारी कर रही तीन भारतीय प्रयोगशालों के अपने दौरे के क्रम में यहां पहुंचे। मोदी ने शहर के बाहर चांगोदर उपनगर में जाइडस बायोलाजिक्स बायोटेक पार्क स्थित प्रयोगशाला का दौरा किया। कम्पनी के चेयरमैन पंकज पटेल और उनके पुत्र तथा प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी ने टीका विकास और इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। उन्होंने विशेष पीपीई किट पहन कर प्रयोगशाला का दौरा किया और पटेल तथा सम्बंधित वैज्ञानिकों से चर्चा भी की।             


कार्ड पंजीकरण हेतु निशुल्क शिविर आयोजित

श्रम विभाग उ०प्र०सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को पात्र व्यक्तियों का लेबर कार्ड निशुल्क शिविर 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। दस्तगीर विधिक सहायता केंद्र अपने कार्यालय 5D/1 गुलाब बाड़ी (माली पार्क के सामने) प्रयागराज में एक कैम्प/शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें श्रम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए पात्र व्यक्तियों का लेबर कार्ड निशुल्क/मुफ्त में बनवाया जाएगा। संलग्न पैम्फलेट में वार्णित 40 पेशों में से कोई भी पेशा करने वाला व्यक्ति लेबर कार्ड बनवाने का पात्र है। संलग्न पैम्फलेट में दी गयी। सभी योजनाओं का लाभ केवल वह व्यक्ति ही पाने का पात्र है। जिसके पास लेबर कार्ड हो। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी संलग्न पम्फलेट में दी गयी है।


उक्त योजनाओ का सीधा लाभ उन व्यक्तियों के बैंक खाते में जाएगा। मुफ्त में अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए दिनांक 29/11/2020 दिन रविवार समय 1 बजे दस्तगीर विधिक सहायता केंद्र के कार्यालय 5D/1 गुलाब बाड़ी प्रयागराज (माली पार्क के सामने) शिविर में अपने आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित रहे।                        


अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, किसानों पर आतंकी हमले करा रही सरकार


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर नये कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानो पर आतंकी हमले करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि पूंजीपति मित्रों की मदद को तत्पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अन्नदाताओं को परेशान करने की बजाय उनकी आय दोगुनी करने संबंधी कानून लाने पर विचार करना चाहिये ताकि वह अपने चुनावी वादे को पूरा कर सके। अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानो और गरीबों की दुश्मन बनी हुई हैं। पूंजीपतियों की मदद के लिये बनाये गये नये कृषि कानून पहले से बदहाल किसान की दशा बिगाड़ेंगे और जब किसान इसका विरोध कर रहे है तो उन पर आतंकी हमले कराये जा रहे हैं।


बरेली: नाम छिपाकर भरी मांग, अब घर से निकाला


बरेली: स्पोर्ट्स स्टेडियम की आजीवन सदस्य बनीं दिशा पाटनी


उन्होने कहा कि सरकार को कृषि कानून को वापस लेने के साथ अपने उस चुनावी वादे को भी निभाना चाहिये जिसमें उसने किसानो की आय दोगुनी करने का वादा किया था। मगर आय दोगुनी करने की बात तो दूर सरकार किसानो पर काला कानून लागू कर उनकी आर्थिक स्थिति और खराब करने पर तुली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर यह सरकार अब राजमार्गो को बेच रही है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के शासनकाल में हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ। उनकी सरकार सत्ता में आने के बाद भाजपा के भ्रष्टाचारों की जांच करायेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अगले साल सौर ऊर्जा से 10 हजार मेगावाट से अधिक बिजली पैदा की जायेगी, यह भाजपा का एक और झूठ है। उन्हे नहीं पता कि सौर ऊर्जा उत्पादन कैसे बढ़ेगा। इससे पहले बसपा के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया। सदस्यता हासिल करने वालों में लियाकत अली, राम दुलारे भार्गव, अब्दुल रशीद और प्रधान संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह शामिल थे।


धर्मांतरण कानून का पूरी तरह विरोध करेगी सपा


समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि धर्मांतरण कानून विधेयक विधानसभा में आयेगा तो सपा पूरी तरह विरोध करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्‍यपाल की मंजूरी के बाद कथित ‘लव जिहाद’ रोकने के लिए ‘उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपविर्तन प्रतिषेध अध्‍यादेश 2020’ की अधिसूचना शनिवार को ही जारी की गई है।


अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एक तरफ अंतरजातीय और अन्‍तर्धामिक विवाह को प्रोत्‍साहन दे रही और दूसरी तरफ इस तरह का कानून बना रही है तो यह दोहरा बर्ताव क्‍यों है? उन्होंने भाजपा सरकार पर सपा के कार्यों की नकल का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जनता समाजवादियों के सिद्धांतों को समझकर हमें पुन: मौका देगी और 2022 के बाद माहौल बेहतर हो जायेगा।’’


किसानों की समस्‍याओं पर ऑनलाइन एक संवाद भी कराया


अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में धान की कथित लूट और क्रय केंद्रों की बदहाली का जिक्र किया और सीतापुर जिले के किसानों की समस्‍याओं पर ऑनलाइन एक संवाद भी कराया। महमूदाबाद क्षेत्र में किसानों की समस्‍याओं का ब्‍योरा सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने प्रस्‍तुत किया। सपा अध्‍यक्ष ने कहा, ‘‘मिस्‍ड काल की व्‍यवस्‍था से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, लेकिन ह‍म जानना चाहते हैं कि वह नंबर बता दो जहां किसान धान पहुंचा दे और उसे उसकी कीमत मिल जाए। वह कानून बना दो जिससे किसानों को दोगुनी कीमत और नौजवानों को नौकरी नहीं तो रोज़गार ही मिल जाए।’’


राज्‍य सरकार के एक मंत्री द्वारा साइकिल चलाने की चर्चा पर यादव ने कहा कि साइकिल गरीब की है और समाजवादी पार्टी की है। मंत्री साइकिल नहीं चला रहे हैं बल्कि आने वाले समय को बता रहे हैं कि वह किसका है। उन्‍होंने कहा कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान न करा दें और उनकी आय न बढ़ा दें। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सरकार पर झूठे मुकदमे लगाने का आरोप लगाया और कहा कि इस सरकार में लोगों के साथ अन्‍याय हो रहा है।अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘समाजवादी नेता आजम खान के साथ इतना अन्‍याय हो रहा है जिसकी कल्‍पना नहीं कर सकते हैं। उनका दोष इतना है कि उन्होंने अच्‍छा विश्‍वविद्यालय बना दिया।’’ बलरामपुर जिले में एक पत्रकार को कथित तौर पर जिंदा जलाये जाने की घटना की भी उन्‍होंने निंदा की। उन्‍होंने पत्रकार के मामले में दोषियों पर कार्रवाई और परिवार की मदद की भी मांग की। यादव ने कहा कि आप भी सुरक्षित रहिए और हम भी सुरक्षित रहें पता नहीं कब किसकी जान चली जाए। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कोरोना वायरस से संक्रमण के आंकड़ों को लेकर लगातार झूठ बोल रही है, सरकार बदलो।’’           


आत्मनिर्भर भारत, नौकरी लेनी नहीं, देनी है

पालूराम


नई दिल्ली। आपदा को अवसर में बदलने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आवाहन किया। कोविड-19 महामारी संकट को अवसर में बदलने में आत्मनिर्भर भारत अभियान निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आधुनिक भारत की पहचान बनेगा। लेकिन इस आधुनिक भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को दृढ़ संकल्प लेना होगा। हमें नौकरी लेने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनना होगा। ये संभव हो सकता है सिर्फ और सिर्फ कुटीर उद्योगों के विकास से और इसमें किसानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।                   


सिंघू बॉर्डर पर जमे किसान, लगा लंबा जाम

किसान आंदोलन: सिंघू बॉर्डर पर जमे किसान, लगा सात किलोमीटर लंबा जाम


सोनीपत। केंद्र द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने पर अड़े हजारों किसान गत 24 घंटे से सिंघू बॉर्डर पर जमे हुए। जिसकी वजह से करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं सीमा पर जमे किसान दोपहर में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। हरियाणा व दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रखा है। हालांकि सरकार ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दे दी है लेकिन किसान वहां जाने को तैयार नहीं है और बॉर्डर पर जमे हुए है। किसानों के धरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर से सिंघु राई बीसवां मील चौंक से बॉर्डर तक लगभग सात किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगा है। इसकी वजह से पानीपत से आने वाले वाहन जाम में फंसे हैं। जाम के मद्देनजर पुलिस पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों को सोनीपत और खेवड़ा की ओर डायवर्ट कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने बीसवांमील चौक पर नाका लगाकर वाहनों को बार्डर की ओर जाने से रोक दिया है। ट्रकों की लगी कतारों की वजह से बीसवां मील चौंक से लेकर सिंघू बॉर्डर तक जाम लग गया है। जाम की वजह से फल-सब्जियों और खाद्यान्न से भरे ट्रक भी जीटी रोड पर ही फंसे हैं। जाम की वजह से दैनिक यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वे पैदल ही जाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं सड़क पर ही हुक्का और अन्य साजो सामान के साथ बैठे किसान आगे की रणनीति बना रहे हैं। किसानों ने सुबह 11 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने मांग की है कि सरकार के प्रतिनिधि सिंघू बॉर्डर आकर उनकी बातें सुने और उनकी मांगे पूरी करें।                


गलतियों से सबक लेकर उतरेगी 'टीम इंडिया'

श्रृंखला बचाने के लिये अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी टीम इंडिया


सिडनी। पहले मैच में लय पाने के लिये जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाये अपनी गलतियों में सुधार करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला बचाने के लिये रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। आस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया। वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिये चिंता का सबब है। हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाये लेकिन 2017 चैम्पियंस ट्राफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता। पंड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे। इससे कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गए हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता।दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जबर्दस्त फार्म में हैं। जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना भी नहीं है बशर्ते युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों। चहल और सैनी दोनों ने मिलकर 20 ओवरों में 172 रन दे डाले। चहल चोट के कारण अपना स्पेल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है। उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है। उनके बाहर होने पर शारदुल ठाकुर को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है ।
कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था कि हमने मैच के बाद बल्लेबाजी को लेकर बात की। हम सकारात्मक सोच के साथ उतरे और सभी ने उसी तरीके से खेलने की कोशिश की। छठे गेंदबाज की कमी से बुमराह पर काफी दबाव आ गया है जो वनडे क्रिकेट में अपने चिर परिचित फार्म में भी नहीं दिख रहे। आईपीएल का शानदार फार्म वह पहले वनडे में दोहरा नहीं सके। भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शारदुल ठाकुर।आस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क , एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबोट, एश्टोन एगर, कैमरन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाये,डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड।             


घर-घर जाकर बकाया बिल वसूलाः श्रीकांत

बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त, विभाग घर-घर जाकर बकाया बिल वसूलेगा: श्रीकांत शर्मा


नोएडा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग बकायेदारों से घर-घर जाकर बकाया बिल की वसूली करेगा। ऊर्जा मंत्री नोएडा के सेक्टर-29 स्थित विद्युत उपकेंद्र शनिवार सुबह अचानक पहुंचे। उन्होंने वहां का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री नोएडा के सेक्टर-28, 29, तथा 30 में जाकर वहां रहने वाले लोगों से बात की। उन्होंने बिजली की आपूर्ति तथा बिजली अधिकारियों के कार्यप्रणाली के बारे में भी लोगों से उनका अनुभव पूछा। ऊर्जा मंत्री ने कुछ बकायेदारों से उनके घर जाकर स्वयं बकाया बिल भी वसूल किया। ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बकायेदारों की सूची तलब की लेकिन अधिकारी सूची दिखाने में असफल रहे। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा तथा कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें।                   


विमान के उतरने से पहले पायलट को पड़ा दौरा

तिरुचापल्ली में इंडिगो के विमान के उतरने से पहले पायलट को पड़ा दिल का दौरा


तिरुचिरापल्ली। विजयवाड़ा से आ रहे इंडिगो के एक विमान के पायलट को तिरुचापल्ली हवाईअड्डे पर उतरने से पहले दिल का हल्का दौरा पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के एक सदस्य ने तिरुचापल्ली में विमान के उतरने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का हल्का दौरा पड़ा है। इसके बाद विमान सुरक्षित उतर गया लेकिन आगे इसकी चेन्नई की यात्रा रद्द कर दी गई।
पायलट को पहुंचाया गया अस्पताल 
अधिकारी ने बताया कि पायलट को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पहचान हुई। कल उनकी एंजियोप्लास्टी तिरुचापल्ली में हो सकती है। बता दें कि एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसमें हृदय की बंद पड़ी धमनियों को खोला जाता है। विमानन कंपनी ने इस घटना के समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या बताने या अन्य जानकारी देने से इनकार किया है।
तमिलनाडु के एक मंत्री भी थे। शामिल
हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों में तमिलनाडु के एक मंत्री भी शामिल थे। वह सड़क मार्ग से मदुरै पहुंचे और वहां से दूसरी उड़ान में सवार हुए। हालांकि बाद में अन्य यात्रियों को चेन्नई जाने वाले अन्य विमान से भेजा गया। इंडिगो ने मामले की जानकारी देने से किया माना। विमानन कंपनी इंडिगो ने इस घटना के समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या बताने या अन्य जानकारी देने से माना किया है। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों में तमिलनाडु के एक मंत्री भी शामिल थे। वह सड़क मार्ग से मदुरै पहुंचे और वहां से दूसरी उड़ान में सवार हुए।               


अभियान से जुड़कर सरकार की लोगों से अपील

सरकार की लोगों से अपील- अपने अंगों को स्वर्ग न ले जाएं दान करें अभियान से जुड़कर करें मदद


नई दिल्ली। आपका अंग किसी की जिंदगी बचाकर मानवता की सेवा कर सकता है। सरकार ने अंगदान को महादान बताते हुए लोगों को अभियान से जुड़ने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 से मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर नकारात्मक असर पड़ा है।
सरकार ने लोगों से अंगदान अभियान से जुड़ने की अपील की
शुक्रवार को राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर हर्षवर्धन ने लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अंगदान के पवित्र कार्य में कोई उम्र ,जाति, धर्म, समुदाय, मान्यता की बाधा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल के मुताबिक, अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण हर साल करीब पांच लाख लोग दम तोड़ देते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 18 साल से कम उम्र के इच्छुक बच्चे भी माता-पिता या अभिभावकों की अंगदान सहमति से कर सकते हैं।
कोविड-19 महामारी ने अंगदान अभियान को किया प्रभावित
उन्होंने माना कि कोविड-19 महामारी ने भारत में मृतकों के अंगदान अभियान को प्रभावित किया है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र और मानवता की खातिर मृतकों के अंगदान योगदान को पहचानने की अपील की। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 295 अंग प्रतिरोपण किए गए। इनमें से फेफड़ा के 76 प्रतिरोपण मुख्य रूप से कोविड-19 मरीजों पर किए गए। उन्होंने बताया कि 2019 में 12,666 अंग प्रतिरोपण के साथ भारत विश्व में तीसरे स्थान पर रहा।
केंद्रीय मंत्री ने डब्ल्यूएचओ के अंगदान और प्रतिरोपण पर वैश्विक निगरानी (जीओडीटी) की वेबसाइट से मुहैया आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इसके लिए राज्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को शानदार प्रदर्शन पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेबिनार, सेमिनार और कार्यशाला के जरिए अभियान का मकसद अंगदान के बारे में डर को खत्म करना है।               


पंजाबी किसानों की दृढ़ता, झुक गई सरकार

किसान आंदोलन: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया ये वीडियो, पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को लेकर लिखा कुछ ऐसा



नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाने को लेकर पंजाब के किसानों की द्रढ़ता तो आप देख ही चुके हैं कि कैसे लाख पाबंदियों के बावजूद उनके कदम पीछे नहीं हटे और आखिरकार अपने दिल्ली पहुंचने का रास्ता साफ़ कर लिया। इस बीच इनका सबसे ज्यादा टकराव सुरक्षाकर्मियों के साथ देखने को मिला जिन्हें इन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगाया गया था। वहीँ, अब इसी पर आनंदपुर साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने एक वीडियो ट्वीट किया है|वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मियों को पंजाबी भाई खाना खिला रहे हैं|जहाँ मनीष तिवारी ने कैप्शन दिया है कि- युद्ध के बाद विरोधी को भोजन परोसना। यह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना है। उन्हें कोई कैसे रोक सकता है या कभी भी हरा सकता है? पीएमओ उनकी बात सुनो, उनसे बात करो।



राहुल-प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना

किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने पर राहुल-प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली पहुंचने से रोके जाने के प्रयास को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया है।
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया कि दिल्ली आने वाले पूंजीपतियों के लिए लाल कालीन बिछाई जाती है। जबकि किसानों के आने पर रास्ते खोदे जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने एक सुरक्षाकर्मी द्वारा किसान पर लाठी भांजने संबंधी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान का था। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत खतरनाक है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से दावा किया भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं। तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।
उल्लेखनीय है। कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने की अनुमति दे दी गई और वे बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं।इससे पहले हरियाणा में कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रोकने के प्रयास के तहत पानी की बौछार और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।                   


हापुड़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी मंडल प्रभारी
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों में मचा हड़कंप


हापुड़। मामला हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़ बुलंदशहर रोड सलारपुर  एसआई हजार हसन   ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों को बिना मास्क देखते हुए   अजर हसन ने मास्क न लगाने वाले घूम रहे लोगों पर कसा शिकंजा।और 100रुपये प्रति व्यक्ति की रसीद काटकर जुर्माना वसूल कर मास्क न लगाने पर अगली बार ₹500 जुर्माने की चेतावनी देते हुए।कहा लोगों को समझाया और यही नहीं टू व्हीलर वह फोर व्हीलर वाहन चालक को भी समझाया और मास्क न लगाने पर और यातायात के नियमों का पालन ना करने पर काटे गए चालान।                              


वैक्सीनः मोबाइल ऐप पर मिलेंंगी सभी सूचना

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब जल्द ही खत्म होता दिख रहा है। सूत्रों से खबर मिली है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वैक्सीन की कीमत से लेकर आपको दिए जाने की तारीख तक हर जानकारी इस ऐप से मिल जाएगी। ये ऐप आपको बताएगी कि वैक्सीन आप तक कब पहुंचेगी और कहां पर कितने बजे दी जाएगी। इससे पहले खबर ये भी थी की पोलियों की तरह कोविड वैक्सीन के केंद्र बनेंगे।


जशपुरः महिला दलाल समेत 4 आरोपी अरेस्ट

दैहिक शोषण कर युवती को बेचा,महिला दलाल समेत चार आरोपी गिरफ्तार


जशपुर। जशपुर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता को उसके ही रिश्तेदारों ने महज चंद रुपयों के लिए बेच था और जबरन शादी भी करवाई दी। पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार हुई युवती को उतरप्रदेश के कानपूर से बरामद करते हुए चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। तपकरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दरअसल घर बसाने के लालच में उत्तरप्रदेश के दो आरोपितों ने एक महिला दलाल और उसके पति के सहयोग से जशपुर की एक बेटी को रोजगार का लालच देकर जाल में फांस लिया और तीन माह तक पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। जानकारी देते हुए तपकरा थाना प्रभारी वीएन शर्मा ने बताया कि बीते 13 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि आरोपिता चांदनीबाई ने पीड़िता को रोजगार का लालच देकर उत्तर प्रदेश के कानपुर ले गई है। अपराध दर्ज कर पुलिस ने जब साइबर सेल की मदद से पीड़िता का लोकेश ट्रेक किया तो कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सदिकामऊ में पीड़िता के होने की पुष्टि हुई। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस की टीम ने पीड़िता को आरोपित रवि दीक्षित, उसके बड़े भाई अमित दीक्षित, विशाल दुबे और चांदनी बाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि सभी आरोपितों ने मिल कर उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी रचाई थी और शादी से पहले और उसके बाद, रवि दीक्षित उसका दैहिक शोषण कर रहा था।           


सीएम के सचिव ने खुदकुशी की कौशिश की

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती


बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने नींद की गोलियां खाई। फिलहाल उन्हें बंगलुरू के रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की खबर मिलने के बाद सीएम येदियुरप्पा अपने राजनीतिक सचिव से मिलने अस्पताल पहुंचे। सचिव से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके पीछे क्या कारण है यह पता नहीं है। मैं उनके परिवार वालों से बात करूंगा। फिलहाल एआर संतोष की स्थिति खतरे से बाहर है और चिंता की कोई बात नहीं है। खबरों के मुताबिक एनआर संतोष मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा करीबी हैं। एनआर संतोष ने राज्य में ऑपरेशन कमल में महत्वपूर्ण भमिका निभाई थी। इसी साल उनकी नियुक्ति सीएम के सचिव के तौर पर हुई थी।               


महामाया में हुआ शिवसेना का धरना-प्रदर्शन

महामाया में शिवसेना का धरना प्रदर्शन, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने कि माँग की


डौंडी। ब्लाक के महामाया क्षेत्र के बेरोजगारों को खदान क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए शिव सैनिकों द्वारा ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शिव सैनिकों ने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूर्ण नहीं किया जाता है तो वह महामाया से दल्ली तक पदयात्रा निकालेंगे साथ ही बेरोजगारों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ जाएंगे। डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी एवं शिवसेना के प्रदेश सह सचिव शंकर चेनानी ने बताया कि बालोद जिले का महामाया खनन प्रभावित क्षेत्र है और यहां रोजगार की कमी नहीं है। परंतु स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय बेरोजगारों को रोजी-रोटी की समस्या हो रही है। इस संदर्भ में शिवसेना द्वारा लगातार शासन प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जा रहा है। परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है जिसके कारण अब आगे ठोस कदम उठाना पड़ेगा। प्रदेश शिवसेना प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा कि आगे पदयात्रा करने की रणनीति बन रही हैं। क्योंकि शासन प्रशासन इन गरीब आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की बात को मान नहीं रही है।महामाया के स्थानीय बेरोजगार  रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जिन लोगों को असल रूप से रोजगार देना चाहिए उन्हें अब तक रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी ने कहा कि  सभी शिवसैनिक लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं परंतु यहां की प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक  स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिलाएंगे तब तक सभी शिवसैनिक शांत नहीं बैठेंगे । एक दिवसीय धरना में शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता  विक्की शर्मा, प्रदेश उप प्रमुख शिवराम केसरवानी,ग्रामीण जिला प्रमुख राजू हिरवानी,मीडिया प्रभारी दीपेंद्र सेन,महामाया प्रमुख बलराम निषाद एवं रोहित साहू, दीनदयाल,खेमलाल माहला,अनेश निरोटी, जयचंद अग्रवाल,संतोष कौशिक,बल्लू पाड़े,प्रवेश बाल्मीक, राजेन्द्र क्वाची, मुन्ना सोनी,परदेशी राम, रामप्रशाद, दीनू निषाद, राजकुमार कुम्हार, मनीष कुमार, दानेश्वर साहू,महिला सेना से मनीषा दीदी सहित भारी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।             


आंदोलनः आरएलडी ने भागीदारी सुनिश्चित की

सतेंद्र पंवार
बागपत/बड़ौत। राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन से सरकार की चूल हिल गई है। किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर देश का किसान सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गया है। देश की भाजपा सरकार किसानों के इस विरोध को अभी भी साधारण मानकर चल रही है। जबकि यह आंदोलन सरकार के लिए बेहद खतरनाक साबित होने वाला है। यदि सरकार जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हो जाती है या किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाती है, तो यह सरकार के लिए दुखदाई साबित होगा। आंदोलन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए देश के किसान सभी मनमुटाव और भेदभाव को छोड़कर एक छत्र के नीचे आंदोलन का प्रारूप तैयार कर रहे है। जिसके चलते राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय तोमर, चेयरमैन रामकुमार, विश्वास तोमर, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, जितेंद्र तोमर आदि ने किसानों से आंदोलन में भागीदारी करने के लिए आह्वान किया है।                                 


फिल्मी अंदाज में कार के ड्राइवर को मारी गोली

यूपी में फिल्मी अंदाज में हुई हत्या, बदमाशों ने चलती कार के ड्राइवर को मारी गोली… ठीक पीछे थी पुलिस


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम पल्सर बाइक सवार हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने चलती कार के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त बाइक सवार हमलावरों का पीछा पुलिस कर रही थी। हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। पूरा मामला थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। सूमो गाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। उसके पीछे बाइक सवार हमलावर आ रहे थे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। केडी मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक करते हुए कार के चालक को गोली मार दी। इसके बाद पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए। गोली लगने से घायल चालक ने किसी तरह कार को रोक दिया। पुलिस घायल कार चालक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत कार चालक की पहचान नाजिल पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। कार चालक की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।            


विश्व में संक्रमितों की संख्या-6.16 करोड़ पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.16 करोड़ के पार


वाशिंगटन/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.16 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी से अब तक 14.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,16,45,535 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,42,664 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.30 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,64,858 मरीजों की मौत हुई है। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणे शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,322 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.51 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.59 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 485 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,200 हो गया है।देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.54 लाख है। ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 62.38 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,71,974 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फ्रांस में करीब 22.48 लाख लोग प्रभावित हैं और 51,999 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.96 लाख को पार कर गई है और अब तक 38,175 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 15.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,648 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 15.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,677 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,216 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,214 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 104,242 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 10.38 लाख लोग आ चुके हैं तथा 16,011 लोगों की मौत हुई है।पोलैंड में संक्रमण के 9.58 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 16,147 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,785 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में इस महामारी से अब तक 9.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,095 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,378 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.12 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,476 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,339 लोगाें की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 5.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,191 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से 5.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,278 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.47 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,167 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.22 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,521 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,343 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.15 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,967 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.58 लाख से अधिक हो गई है और 6,544 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,884 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,255 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,942 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.62 लाख हो गई जबकि अब तक 11,916 लोगों की मौत भी हुई है।सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,857 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,689 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,839 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,571 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,358, बोलीविया में 8,943, मिस्र में 6,608, स्वीडन में 6,681, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,141, पनामा में 3,030 और होंडुरास में 2,899 लोगों की मौत हो चुकी है।             


भारतः 24 घंटे में 41,000 नए संक्रमित मिलेंं

कोरोना अपडेट देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, कुल 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए 


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं। अपने देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 485 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है। कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में नौवे नंबर पर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 54 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452  मरीज कोरोना से ठीक हुए।
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं। और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                               


मातमः घोड़ी चढ़ रहे दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा

दूल्हा घोड़ी चढ़ रहा था कि अचानक पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल ले जाने तक मौत। काशीपुर में दुखद घटना


काशीपुर। काशीपुर में शुक्रवार रात अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मुरादाबाद से काशीपुर बरात आई। दुल्हा घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर ही रहा था कि उसको अचानक दिल का दौरा पड़ गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इससे सारी खुशियां मातम में बदल गई। काशीपुर में पुष्पक बिहार कालोनी में मुरादाबाद के नागफनी मौहल्ले से मुकेश पुत्र चंद्रसेन की बारात आई थी। बारात यहाँ अग्रवाल सभा भवन में ठहरी थी। बताते हैं कि रात जब बारात चढ़त की तैयारी चल रही थी, दूल्हा घोड़ी चढ़ने जा रहा था। उसी वक्त उसको तखलीफ़ हुई। सीने में दर्द हुआ उसकी हालत बिगड़ती देख उसे आनन फानन में परिजन एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की सूचना जैसे ही कन्या पक्ष तक पहुंची वहां कोहराम मच गया। दूल्हे की अचानक मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया है। दूल्हे के परिजन शव को मुरादाबाद ले गये।               


हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान

हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम युवाओं से यह कर रहे हैं अपील


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन का लव जिहाद कानून पर जारी बयान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस कानून के लिए मुस्लिम युवकों को बड़ा खतरा बता रहे हैं। उन्होंने अपील भी की है कि वह हिन्दू लड़कियों को बहन समझें। हसन कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा सरकार इस कानून की आड़ में राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। इस कानून का दूसरा मकसद मुश्लिम युवकों का शोषण करना है। इसलिए मुश्लिम युवक अपने को इस कानून के शिकंजे से बचाएं। क्योंकि इस कानून की आड़ में उनको प्रताड़ित किया जा सकता है। हसन का यह वीडियो खूब चर्चा में है।                     


आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक

आन्दोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए किसान नेता आज करेंगे बैठक


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेताओं के अनुसार वे आज बैठक कर आगे के कदमों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि ये किसान नेता केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्जगिल ने एक समाचार एजेंसी से कहा कई किसान नेता अब भी दिल्ली के रास्ते में हैं। हम कल बैठक करेंगे और आगे के कदमों के बारे में फैसला लेंगे।
वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने बताया कि वे बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। क्योंकि उन्होंने दिल्ली चलो का आह्वान किया था। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शन का लक्ष्य दिल्ली पहुंचना और केंद्र सरकार पर इन तीन कृषि कानूनों को लेकर दबाव बनाना है।
बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली है। अनुमति
पाल ने कहा कि बुराड़ी के मैदान में पंजाब, हरियाणा और अन्य स्थानों से आए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी।
इस बीच कई किसान हरियाणा के सोनीपत जिले से लगती दिल्ली की सीमा पर जमा हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश देने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति का स्वागत किया।
गौरतलब है। किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिये किसान ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के तहत दिल्ली आ रहे हैं।                            


किसान आंदोलन के हीरो पर अपराधिक मामला

वॉटर कैनन को बंद करने वाले किसान आंदोलन के ‘हीरो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। दिल्ली की ओर किसानों के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की वॉटर कैनन को बंद करने वाले हरियाणा के अंबाला के एक युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वॉटर कैनन को बंद करने के वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर 26 साल पर नवदीप सिंह को प्रोटेस्ट का एक हीरो कहा गया।
बुधवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों पर पानी बौछार करने पर नवदीप सिंह ने वाहन पर चढ़कर वाटर कैनन को बंद कर दिया था.एक किसान नेता जय सिंह के बेटे नवदीप पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इसमें आजीवन कारावास तक होता है। 
पढ़ाई के बाद कर रहे खेती
नवदीप ने एक न्यूजपेपर से कहा कि पढ़ाई के बाद मैंने पिता के साथ खेती करना शुरू किया। वह एक किसान नेता हैं। मैं कभी भी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं हुआ। किसानों विरोध करने की प्रतिबद्धता से वाहन पर चढ़ने और वाटर कैनन को बंद करने हिम्मत मिली।
नवदीप ने कहा शांतिपूर्वक विरोध करते हुए हम दिल्ली के लिए एक रास्ते की मांग कर रहे थे। पर पुलिस ने हमारे रास्ते को बंद कर दिया। सरकार पर सवाल उठाने का हमारे पास अधिकार है। यदि कोई जनविरोधी कानून पारित किया जाता है। तो उसका विरोध करना हमारा अधिकार है।
नवदीप ने बीजेपी शासित हरियाणा और दिल्ली में पुलिस की किसानों पर कार्रवाई के लिए आलोचना की और कहा कि उन्हें डर है। कि सरकार किसानों को बड़े कॉरपोरेट्स के भरोसे छोड़ देगी।                                


वायरसः चीनी वैज्ञानिकों ने सारीं हदें पार की

बीजिंग। चीन के कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस सबसे पहले भारतीय उप- महाद्वीप में ही फैला. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल साइंसेंज के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च पेपर में कहा है कि दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना के मामले सामने आने से पहले यह वायरस भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद था। हालांकि, वायरस फैलने की यह थ्योरी विवादित है। चीनी वैज्ञानिकों की इस थ्योरी का रिव्यू अब तक अन्य वैज्ञानिकों ने नहीं किया है।         


पीएम ने वैक्सीन के विकास कार्यों की समीक्षा की

अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन के विकास कार्य की समीक्षा की


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए तीन शहरों का अपना दौरा शनिवार को आरंभ किया। वह सबसे पहले अहमदाबाद के निकट फार्मास्युटिकल कंपनी जाइडस कैडिला की उत्पादन इकाई में गए।
प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद से करीब 20 किमी दूर स्थित जाइडस कैडिला के चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनुसंधान केंद्र में टीके के विकास की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान मोदी ने पीपीई किट पहन रखी थी।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से करीब नौ बजे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे वहां से वह सबसे पहले जाइडस कैडिला के संयंत्र में पहुंचे जहां उन्होंने कंपनी के प्रमोटरों और अधिकारियों से बात की। मोदी करीब एक घंटे तक संयंत्र में रहे। फिर हवाईअड्डे रवाना हो गए। वह हैदराबाद जाएंगे।
उल्लेखनीय है। कि जाइडस कैडिला ने कोविड-19 के खिलाफ जाइकोव-डी नामक संभावित टीके का विकास किया है। जिसके पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण पूरा हो चुका है। और कंपनी ने अगस्त से दूसरे चरण का परीक्षण शुरू किया था।
मोदी का अहमदाबाद के बाद हैदराबाद जाने का कार्यक्रम है। जहां वह टीका निर्माता भारत बायोटेक के संयंत्र का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री हैदराबाद स्थित हकीमपेट वायुसेना केंद्र पर पहुंचने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र में जाएंगे। भारत बायोटेक द्वारा विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।
भारत बायोटेक के संयंत्र में करीब एक घंटा बिताने के बाद मोदी पुणे रवाना होंगे जहां वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जाएंगे जिसने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है।
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एसआईआई परिसर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचेंगे और यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।                               


डीडीसी चुनाव, पहले चरण का मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस चुनाव में तिकोणीय मुकाबला- जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग कर रहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित मुख्यधारा की कई पार्टियों पर आधारित गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) भाजपा और पूर्व वित्तमंत्री अल्ताफ बुखारी की पार्टी- के बीच है।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि आठ चरणों की चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सर्दी की वजह से मतदान को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लेकिन दिन में तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1,475 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 296 प्रत्याशी डीडीसी चुनाव में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 172 प्रत्याशी कश्मीर घाटी के है। जबकि 124 उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र में खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। जिनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव में 899 प्रत्याशी पंच के लिए लड़ रहे हैं। जबकि 280 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए 2,644 मदतान केंद्र बनाए गए हैं। और पहले चरण में 7,03,620 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर नगर निगम के और अनंतनाग जिले के पहलगाम और ऐशमुकाम नगर निकाय के चार वार्डों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के तहत दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में डीडीसी की 280 सीटें हैं। जिनमें से 140-140 सीटें जम्मू और कश्मीर की हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलो में प्रत्येक में 14-14 सीटें हैं।
डीडीसी चुनाव के साथ-साथ 12,153 पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इनमें से 11,814 सीटें कश्मीर घाटी की और 339 सीटें जम्मू की हैं।                                  


लगातार तीसरे दिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम


पालूराम


नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। दिल्ली में आज पेट्रोल 82 रुपये और डीजल 72 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। डीजल की कीमत में आज 26 से 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़े हैं। देश के चार बड़े महानगरों में 27 नवंबर को डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था।
लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमत स्थिर रहीं थी। दिल्ली में पेट्रोल 82.13 रुपये जबकि डीजल 72.13 रुपये प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.66 रुपये प्रति लीटर हो गये।
कोलकाता में पेट्रोल 83.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.70 रुपये प्रति लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 85.12 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 77.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।                                       


नागालैंड के गांव में खुदाई, मिला हीरा























कोहिमा। नागालैंड के एक गांव में हीरा मिलने की खबर है, नागालैंड के मोन जिला स्थित वानचिंग गांव में हीरा मिलने की खबर पर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया में कथिर तौर पर हीरा मिलने की खबर फैली थी। हीरे की तलाश में खुदाई करते ग्रामीणों की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि ग्रामीणों के दावे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया में फैली वीडियो और तस्वीरें
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भारी संख्या में लोग एक पहाड़ी की खुदाई कर रहे हैं, इस सूचना के बाद भूविज्ञान और खनन विभाग की टीम ने भूवैज्ञानिकों की 4 सदस्यीय टीम को साइट पर जाने का आदेश दिया है। विभाग के निदेशक एस मानेन ने कहा कि जल्द ही स्थिति की जांच की जाएगी। हम कोशिश करेंगे की जांच रिपोर्ट जल्दी पेश की जाए।            










सीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की




















रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मंत्रिपरिषद की बैठक के समस्त प्रस्तावों पर चर्चा छत्तीसगढ़ी राजभाषा में हुई। मुख्यसचिव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुत होने वाले प्रस्तावों की जानकारी छत्तीसगढ़ी भाषा में दी।





















'लव जिहाद' को राज्यपाल पटेल ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिये बनाये गये कानून को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही दूसरे धर्म में शादी करने के आवेदन का प्रारूप भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जिहाद को लेकर सख्त है। प्रदेश में जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उ.प्र. विधि विरुद्ध प्रतिषेद अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी। अब कोई भी व्यक्ति अपना धर्म और पहचान छुपाकर यदि किसी युवती को अपने जाल में फंसाएगा, उससे शादी करेगा और उसका धर्म परिवर्तन कराएगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।             


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...