शनिवार, 28 नवंबर 2020

40 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

नई दिल्ली। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के 40 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी करीब 40 स्थानों पर की जा रही है, जो अवैध कोयला रैकेट से जुड़ी है। आसनसोल के रहने वाले अनूप माझी को इस अवैध कोल रैकेट का किंगपिन माना जा रहा है। उसके कार्यालयों और सहायकों के प्रतिष्ठानों को भी सीबीआई टीम ने खंगाला है।             


दावाः ब्रिटिश वैज्ञानिक का दवा कोरोना खत्म

लंदन। पूरे देश में कोरोना की लहर के बीच अब एक साइंटिस्ट ने चौकाने वाला दावा किया है। एक अमेरिकी पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर कंपनी से जुड़े डॉ. माइकल यीडन ने कहा है कि महामारी कोविड-19 के खात्‍मे के लिए किसी वैक्‍सीन की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ”महामारी को जड़ से मिटाने के लिए किसी वैक्‍सीन की आवश्‍यकता नहीं है।उन्होंने कोरोना वैक्सीन के रिसर्च को ‘मूर्खता’ बताते हुए कहा है कि इसकी आवश्‍यकता ही नहीं है। जबकि फाइजर (Pfizer) कंपनी ने खुद कोरोना वैक्सीन बनाने और इसके काफी इफेक्टिव होने का दावा किया। इन दिनों फाइजर अपने वैक्सीन को लेकर सुर्खियों में है।


रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी पत्रिका में ये दावा किया गया है कि डॉ. माइकल यीडन ने कहा है कि महामारी कोविड-19 के खात्‍मे के लिए किसी वैक्‍सीन की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ”महामारी को जड़ से मिटाने के लिए किसी वैक्‍सीन की आवश्‍यकता नहीं है। मैंने कभी भी वैक्‍सीन की मूर्खता वाली बातें नहीं सुनी है। जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों स्‍वस्‍थ लोगों को वैक्‍सीन दी जाए। बता दें कि डॉ. माइकल यीडन  ने 30 सालों से ज्यादा समय तक एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों पर शोध किया है।


ब्रिटेन की सरकारी एजेंसी SAGE  (Scientific Advisor Group for Emergencies) की आलोचना करते हुए डॉ. यीडन ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा, ”ब्रिटेन में पब्‍लिक लॉकडाउन को लागू करने और इसके तहत नियमों का निर्धारण करने के क्रम में  SAGE की भूमिका अहम रही। लेकिन SAGE  द्वारा महामारी को लेकर प्रकट की गई पूर्वधारणाओं में मौलिक त्रुटियों के कारण देश में लोग पिछले सात महीनों से परेशान और बेचैन है।                              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




 नवंबर 29, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-104 (साल-02)
2. रविवार, नवंबर 29, 2020
3. शक-1983, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:53, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                              





शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

'गूगल पे' से लेन-देन पर लगेगा शुल्‍क 

गूगल पे पर पैसा भेजने पर लगेगा शुल्‍क 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्‍ली। गूगल ने स्पष्ट किया कि भारत में उसके पेमेंट प्लेटफार्म के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर किसी शुल्‍क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि भारतीय उपयोगकर्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ये शुल्‍क अमेरिका में स्थित उसके उपयोगकर्ताओं के लिए है। पिछले हफ्ते गूगल ने घोषणा की थी। कि अगले साल एंड्राइड और आईओएस पर नए गूगल पे ऐप की पेशकश करेगी जिसके बाद उपयोगकर्ता बेव ब्राउजर के जरिए सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एक रिपोर्ट्स में कहा गया था। कि गूगल पे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर भी शुल्‍क जोड़ेगा। गूगल के प्रवक्‍ता ने कहा कि ये शुल्क खासतौर से अमेरिका के लिए है। ये शुल्‍क भारत में गूगल पे या गूगल पे फॉर बिजनेस ऐप पर लागू नहीं होता। गूगल पे के भारत में सितम्‍बर 2019 तक कुल 6.7 करोड़ उपयोगकर्ता थे। इसके जरिए वार्षिक आधार पर कुल 110 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान हुआ। उल्‍लेखनीय है कि गूगल पे फॉर बिजनेस ने जून 2020 में 3 मिलियन से ज्यादा विक्रेताओं का ऐलान किया था। ये कंपनी भारत में भुगतान के तरीकों के तौर पर यूपीआई और टोकनाइज्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करता है। गूगल पे का मुकाबला भारत में पेटीएम वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फोन पे और अमेजन पे के साथ है।                                   


इजराइल: स्मृति में पट्टिका का अनावरण

जेरूसलम। यहूदी केंद्र चबाड ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए छह यहूदियों की स्मृति में इजरायल के दक्षिणी तटीय शहर ईलात में अपने प्रार्थना गृह में एक पट्टिका का अनावरण किया। नरसंहार के दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। रैव हेच और इजराइल में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव रोहित ने प्रार्थना गृह के अंदर एक दीवार पर पट्टिका का अनावरण किया।                              


चीन पर अधिक आक्रामक होगी अमेरिकी नीति

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका की नई सरकार ने साफ कर दिया है कि चीन को लेकर उसकी रणनीति पहले से ज्यादा आक्रामक होगी और बीजिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए वह भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपनी टीम में शामिल किए गए एंटनी ब्लिंकेन ने चीन को स्पष्ट चेतावनी दी। ब्लिंकेन ने कहा कि भारत और अमेरिका विस्तारवादी चीन के रूप में एक समान चुनौती का सामना कर रहे हैं। लिहाजा, इस मुद्दे पर नई दिल्ली को अमेरिका का एक अहम साझेदार होना चाहिए। ब्लिंकेन का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और चीन सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। बता दें कि जो बाइडन ने ब्लिंकेन को विदेश मंत्री बनाया है और सीनेट की विदेश संबंध समिति की मंजूरी के बाद ब्लिंकेन माइक पोम्पिओ का स्थान लेंगे।                                 


डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...